Doomreader

धर्म के नाम पर

लेखक: आचार्य चतुरसेन शास्त्री

दूसरे नाम Dharm ke Naam Par

लंबाई: 35,675 शब्द, लगभग 143 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

दर्शन

धर्म के नाम पर मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

धर्म के नाम पर होने वाले अंधविश्वास, अत्याचार, हत्या, कुरीतियों और पाखंड की कड़ी आलोचना। आचार्य चतुरसेन शास्त्री के विचारात्मक लेख।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

1 धर्म क्या है?

धर्म ने हज़ारों वर्ष से मनुष्य जाति को नाको चने चबाऐ हैं। करोड़ों नर नाहरों का गर्म रक्त इसने पिया है, हज़ारों कुल बालाओं को इसने जिन्दा भस्म किया है, असंख्य पुरुषों को इस ने ज़िन्दा से मुर्दा बना दिया है। यह धर्म पृथ्वी की मानव जाति का नाश करेगा कि उद्धार—आज इस बात पर विचारने का समय आगया है।

धर्म के कारण ही धर्म के पुत्र युधिष्ठिर ने जुआ खेला, राज्य हारा, भाइयों और स्त्री को दाव पर लगा कर गुलाम बनाया, धर्म ही के कारण द्रौपदी को पांच आदमियो की पत्नी बनना पड़ा। धर्म ही के कारण अर्जुन और भीम के सामने द्रौपदी पर अत्याचार किये गये और वे योद्धा मुर्दे की भांति बैठे देखते रहे। धर्म ही के कारण भीष्मपितामह और गुरुद्रोण ने पांडवों के साथ कौरवों के पक्ष में युद्ध किया, धर्म ही के कारण अर्जुन ने भाइयों और सम्बन्धियो के खून से धरती को रङ्गा, धर्म ही के कारण भीष्म आजन्म कुंवारे रहे, धर्म ही के कारण कुरुओं की पत्नियो ने पति से भिन्न पुरुषो से सहवास करके सन्तान उत्पन्न कीं।

यहाँ से आगे पढ़ें

3 अन्धविश्वास और कुसंस्कार

दो चार उदाहरण देकर हम इस अध्याय को समाप्त करेंगे।

एक बार मैं रुग्ण हो गया था। रक्त की बहुत कमी हो गई थी और अनिन्द्र रोग भी था। उन्हीं दिनों एक योगीराज दिल्ली आए हुए थे। उनकी बड़ी धूम थी। वे सूर्य पर बदली ला देते हैं, अदृश्य हो जाते हैं, और देखते देखते बालरूप धारण कर लेते हैं तथा और भी अद्भुत क्रियाऐं जानते हैं, यह बात अखबारों तक में छप गई थी। मेरे एक मित्र उन्हें मेरे पास पकड़ लाए—उनका कहना था कि योगिराज दृष्टिमात्र से ही उन्हें आरोग्य कर देंगे। नगर के दो प्रतिष्ठित बैरिस्टर और एक डाक्टर साहेब सदैव ही योगिराज के साथ घूमते थे। योगिराज को देखते ही मैं तुरन्त पहचान गया। वह महाविद्यालय ज्वालापुर का एक चलता पुर्जा विद्यार्थी था, परन्तु मैंने ऐसा भाव दिखाया मानों मैंने उन्हें बिल्कुल नहीं पहिचाना। वे बड़ी गम्भीरता से बैठ गये। मूछें मुण्डी हुई, घूघर वाले बाल लहराते हुए, मांग निकली हुई। बढ़िया तंज़ेब का कुरता और पीतल की पच्चीकारी के काम की खड़ाऊं पहिने, रेशमी धोती लपेटे हुए पान कचरते हुए कुर्सी पर डट गये।

मैंने कहा—महाराज, कहाँ से पधारना हुआ। "हम मान सरोवर में ध्यानस्थ थे।"

"कितने वर्षों से?"

"बहुत काल से, लगभग २५ वर्ष हुआ होगा, अधिक भी हो सकता है!"

"आपकी आयु क्या है?"

"आप क्या अनुमान करते हैं?"

"यही २०, २५ वर्ष।"

योगीराज जोर से हंसकर बोले—हम १०० के पेटे मे हैं। परन्तु अभी तो हमारी किशोरावस्था ही है। पूर्ण युवा नहीं हुए हैं।

मैने मन की हंसी दबा कर कहा—

"बालों में तेल कौनसा डालते हैं?"

यहाँ से आगे पढ़ें

3 अन्धविश्वास और कुसंस्कार

इसी प्रकार की एक मज़ेदार घटना है कि किसी देहाती लाला को किसी देहाती ज्योतिषी ने कह दिया कि जिस दिन तुम्हारे मुंह से खून निकलेगा तुम मर जाओगे। एक दिन लाल रंग का डोरा उसके मुंह में कहीं से लिपट गया। उसे देखते ही वह भयभीत होकर समझ बैठा कि मृत्यु आ गई। वह दूकान बन्द करके घर आया। घर दूर था, और गर्मी की ऋतु थी, पसीने से तर होगया। स्त्री से कहा—जल्द खाट बिछादे और लड़के को स्कूल से बुलाले—मेरा अख़ीर वक्त आगया है। स्त्री ने शरीर देखा ठण्डा बर्फ हो रहा था उसने रोकर कहा—अरे तुम तो बिलकुल ठण्ढे हो रहे हो। अब उसे और भी मृत्यु पर विश्वास होगया। वह जल्द जल्द सांस लेने और लेन देन का हिसाब बताने लगा।

लड़का समझदार था—स्कूल से आया और देखकर बोला—पिताजी, आपमे मरने के कोई लक्षण नहीं। आप कैसे मरते हैं। उसने कहा—गधे, हमारे मुंह से आज ख़ून निकला था नहीं? लड़के ने देखकर कहा—कहाँ? यह तो लाल धागा दांतों से लिपट रहा है।

यह सुनते ही लाला खुशी से उछल पड़े। बेटे को छाती से लगा लिया और कहा—बस इसी ने इस वक्त जान बचाई है। इसके बाद खाना खाकर फिर दूकान पर जा डटे।

यहाँ से आगे पढ़ें

5 हत्या

पांचवां अध्याय

हत्या

कुछ दिन पूर्व देशाटन करते हुए मुझे श्री वैधनाथ धाम जाने का अवसर प्राप्त हुआ। उस दिन विजया दशमी थी। मन्दिर में बहुत से बाहर के यात्री आए थे। हम लोग स्नान आदि से निवृत्त होकर पण्डे के साथ मन्दिर को चले। ज्योही हमने मन्दिर के प्राङ्गण में प्रवेश किया कि देखा, एक व्यक्ति कुछ विचित्र सी वस्तु केले के पत्ते में लपेटे बड़ी स्वच्छता से लिये जा रहा है। वह ब्राह्मण था और जनेऊ गले में डाला था। तिलक भी सारे अङ्ग पर लगा था। मेरे पास बालक था उसने पूंछा यह क्या चीज़ है? मैं स्वयं भी उसे कोई अद्भुत फल समझा—पर ज्योंही वह निकट होकर गुज़रा तो मैंने देखा कि वह किसी बकरे की दो टांगें थी।

मैंने चौकन्ना होकर पण्डे से पूंछा कि यह क्या है? उसने कहा—माई का भोग है। मन्दिर के विशाल प्राङ्गण में आकर जो देखा उसे देख कर आँखें खुल गईं। मैंने अपनी आँखों से जीवित पशु का हनन इतने निकट से कभी नहीं देखा था, पर वहाँ सन्मुख मैंने देखा कि यथार्थ नाम खून की नदी बह रही है और सैकड़ो धड़ इधर उधर तड़प रहे हैं। और एक एक तण में खटाखट हो रही है। इतना अधिक रक्त एक बारग़ी ही देखकर और ऐसा भयानक दृश्य देख कर मेरी पत्नी और बालक तो इस तरह भयभीत हुये कि मैंने समझा कि वे बे‌होश होजावेंगे। मैं स्वयं भी बहुत ही विचलित हो उठा, पर तुरन्त मैं एक कदम और आगे बढ़ गया और ग़ौर से वह अभूतपूर्व दृश्य देखने लगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

धर्म ने हज़ारों वर्ष से मनुष्य जाति को नाको चने चबाऐ हैं।

1 धर्म क्या है?यहाँ से आगे पढ़ें

जो मनुष्य जिस रङ्ग में रङ्गा गया, उस के विरुद्ध नहीं सोच सकता—प्राण दे सकता है, यह इस प्रबल शक्तिशाली धर्म की करामात है।

1 धर्म क्या है?यहाँ से आगे पढ़ें

एक ईसाई लड़के ने एकबार पृथ्वी कैसी है, इसके उत्तर मे कहा था—स्कूल में गोल और गिरजे में चपटी।

3 अन्धविश्वास और कुसंस्कारयहाँ से आगे पढ़ें

उमर जो मुसलमानों का तीसरा खलीफा था एक आदर्श अन्धविश्वासी मुसलमान था।

4 अत्याचारयहाँ से आगे पढ़ें

ग़ुलाम और नामर्द क़ौमें हमेशा कुरीतियों और रूढ़ियों की दास हुआ करती हैं।

8 कुरीति और रूढ़ियांयहाँ से आगे पढ़ें

मैं यह कहता हूँ कि कन्या अपने पिता की मेज, कुर्सी या कलम, दावात नहीं, उसकी ख़रीदी हुई सम्पत्ति भी नहीं, मकान, दुकान या जायदाद भी नहीं, सोना चाँदी या अन्न भी नहीं—फिर उसे कन्या को दान करने का किस ने अधिकार दिया?

8 कुरीति और रूढ़ियांयहाँ से आगे पढ़ें

कहने को हम बड़े भारी गो भक्त हैं पर गोभक्ति की असलियत तो हमारी गोशालाओं की दशा को देखने से खुल जाती है।

8 कुरीति और रूढ़ियांयहाँ से आगे पढ़ें

घर वालों के आँसू बह रहे हैं और पुरोहित और बिरादरी तर माल उड़ा रहे हैं।

8 कुरीति और रूढ़ियांयहाँ से आगे पढ़ें

ये लोग धेले का गेरू और एक पैसा सिर मुड़ाई का देकर एकदम महात्मा बन जाते हैं।

9 पाखण्डयहाँ से आगे पढ़ें

लोग कहा करते हैं कि नज़र ऐसी कड़ी चीज़ है कि पत्थर को भी तोड़ सकती है।

9 पाखण्डयहाँ से आगे पढ़ें

धर्म के नाम पर की सभी 27 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. 1 धर्म क्या है?
  2. 2 सदुपयोग और दुरुपयोग
  3. 3 अन्धविश्वास और कुसंस्कार
  4. 4 अत्याचार
  5. 5 हत्या
  6. 6 व्यभिचार
  7. 7 अपराध
  8. 8 कुरीति और रूढ़ियां
  9. 9 पाखण्ड
  10. 10 धर्म नीति

धर्म के नाम पर मुफ़्त सुनें

धर्म के नाम पर मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

धर्म के नाम पर मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

आचार्य चतुरसेन शास्त्री की और रचनाएँ

धर्म के नाम पर जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।