Doomreader

धर्म के नाम पर की पंक्तियाँ

धर्म के नाम पर (आचार्य चतुरसेन शास्त्री) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

27 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

यह धर्म पृथ्वी की मानव जाति का नाश करेगा कि उद्धार—आज इस बात पर विचारने का समय आगया है।

1 धर्म क्या है?यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

धर्म ने हज़ारों वर्ष से मनुष्य जाति को नाको चने चबाऐ हैं। करोड़ों नर नाहरों का गर्म रक्त इसने पिया है, हज़ारों कुल बालाओं को इसने जिन्दा भस्म किया है, असंख्य पुरुषों को इस ने ज़िन्दा से मुर्दा बना दिया है।

धर्म के कारण ही धर्म के पुत्र युधिष्ठिर ने जुआ खेला, राज्य हारा, भाइयों और स्त्री को दाव पर लगा कर गुलाम बनाया, धर्म ही के कारण द्रौपदी को पांच आदमियो की पत्नी बनना पड़ा। धर्म ही के कारण अर्जुन और भीम के सामने द्रौपदी …

जो मनुष्य जिस रङ्ग में रङ्गा गया, उस के विरुद्ध नहीं सोच सकता—प्राण दे सकता है, यह इस प्रबल शक्तिशाली धर्म की करामात है।

1 धर्म क्या है?यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

क्यों नहीं मनुष्य को शान्ति से रहने देता? क्यों नहीं मनुष्य को आज़ाद होने देता? इसने शैतान की तरह दिमाग़ को गुलाम बना लिया है।

जो मनुष्य जिस रङ्ग में रङ्गा गया, उस के विरुद्ध नहीं सोच सकता—प्राण दे सकता है, यह इस प्रबल शक्तिशाली धर्म की करामात है।

वेश्या समझती है, कसब करना ही हमारा धर्म है, विवाहित होकर गृहस्थ बनना नहीं। अछूत समझता है, औरों का मैला ढोना ही हमारा धर्म है, उत्तम वस्त्र पहिनकर उच्चासन पर बैठना नही। ब्राह्मण सोचता है सब से श्रेष्ठ होना ही हमारा धर्म है, किसी की …

अन्ध विश्वास धर्म की जान है, उस धर्म की जो पाखण्ड की भित्ती पर है, और जिसे आज लोग धर्म मानते हैं।

3 अन्धविश्वास और कुसंस्कारयहाँ से पढ़ें

इसी अन्ध विश्वास के आधार पर लोगो ने अत्यन्त भयानक कार्य किये हैं। अन्धविश्वास का दास कभी सत्य के तत्व को तो खोज ही नही पाता। यह बात आम तौर पर प्रसिद्ध है कि धर्म के काम में अक्ल को दखल नहीं है। अन्ध विश्वासी …

एक ईसाई लड़के ने एकबार पृथ्वी कैसी है, इसके उत्तर मे कहा था—स्कूल में गोल और गिरजे में चपटी।

3 अन्धविश्वास और कुसंस्कारयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है और उनकी आत्मा क़ब्र में प्रलय तक अपने कर्मों के फल की प्रतीक्षा में चुपचाप पड़ी रहेंगी, यह भी उन्हें विश्वास रहा। आज ईसाई संसार ने पृथ्वी के उच्च कोटि के वैज्ञानिक पैदा किये, पर उनके वे अन्ध विश्वास वैसे ही बने हुए हैं।

एक ईसाई लड़के ने एकबार पृथ्वी कैसी है, इसके उत्तर मे कहा था—स्कूल में गोल और गिरजे में चपटी।

धर्म का आधार वास्तव में मनुष्य की भलाई बुराई के विचार पर ही है। और वे विचार भिन्न २ देशों के निवासियों की स्थिति के अनुसार अनेक भाँति के होंगे, इसलिये उन विचारों का आधार मूल प्रकृति पर नहीं, प्रत्युत शिक्षा के आधार पर होना …

जब तक मनुष्य के हृदय में पशुओं के प्रति प्रेम नहीं होता, मनुष्य का हृदय परिवर्तन न होगा और घृणास्पद हत्याएं बराबर ही होती रहेगी।

5 हत्यायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… व्यापारी ने १ वर्ष में ३२ लाख उड़ने वाले, ८० हज़ार पानी के और ८० हज़ार अन्य पक्षियों का केवल परो के लिये वध करवाया था। विलायत के एक शहर से ३ दिन में चौबीस लाख लावा मार कर एक बार लन्दन भेजे गये थे।

जब तक मनुष्य के हृदय में पशुओं के प्रति प्रेम नहीं होता, मनुष्य का हृदय परिवर्तन न होगा और घृणास्पद हत्याएं बराबर ही होती रहेगी।

कुछ दिन पूर्व पूने के मराठी-पत्र केसरी में एक यज्ञ का हाल छपा था। जिसे किसी ब्राह्मण ढुंढ़िराज गणेश वापट दीक्षित सोमपा जी ने लिखा था। उसका वर्णन इस प्रकार है।

मैं इस सिद्धान्त को मानने से इन्कार करता हूँ कि जो कुछ पुराना है वह सब शुभ और माननीय है।

8 कुरीति और रूढ़ियांयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हमारी आत्मा में रम गया है और हम उसी गढ़े का सड़ा हुआ ज़हरीला पानी पी पी कर मर रहे हैं जिसमें नये जल के आनेका कोई सुभीता ही नहीं है। यह सनातन धर्मदो हज़ार वर्ष से पुराना नहीं। पुराना होने पर भी मान्य नहीं।

मैं इस सिद्धान्त को मानने से इन्कार करता हूँ कि जो कुछ पुराना है वह सब शुभ और माननीय है।

मेरा कहना यह है कि जो कुछ हमारे लिये बुद्धि गम्य और शुभ है, वही हमारे लिये माननीय है। और धर्म तथा जातियाँ तो वही जिन्दा रह सकती हैं—जो समय के अनुकूल अपनी प्रगति को तत्कालीन बनाये रक्खें।

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. 1 धर्म क्या है?
  2. 2 सदुपयोग और दुरुपयोग
  3. 3 अन्धविश्वास और कुसंस्कार
  4. 4 अत्याचार
  5. 5 हत्या
  6. 8 कुरीति और रूढ़ियां
  7. 9 पाखण्ड

1 धर्म क्या है?

धर्म ने हज़ारों वर्ष से मनुष्य जाति को नाको चने चबाऐ हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

धर्म ने हज़ारों वर्ष से मनुष्य जाति को नाको चने चबाऐ हैं।

करोड़ों नर नाहरों का गर्म रक्त इसने पिया है, हज़ारों कुल बालाओं को इसने जिन्दा भस्म किया है, असंख्य पुरुषों को इस ने ज़िन्दा से मुर्दा बना दिया है। यह धर्म पृथ्वी की मानव जाति का नाश करेगा कि उद्धार—आज इस बात पर विचारने का …

यह धर्म पृथ्वी की मानव जाति का नाश करेगा कि उद्धार—आज इस बात पर विचारने का समय आगया है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

धर्म ने हज़ारों वर्ष से मनुष्य जाति को नाको चने चबाऐ हैं। करोड़ों नर नाहरों का गर्म रक्त इसने पिया है, हज़ारों कुल बालाओं को इसने जिन्दा भस्म किया है, असंख्य पुरुषों को इस ने ज़िन्दा से मुर्दा बना दिया है।

यह धर्म पृथ्वी की मानव जाति का नाश करेगा कि उद्धार—आज इस बात पर विचारने का समय आगया है।

धर्म के कारण ही धर्म के पुत्र युधिष्ठिर ने जुआ खेला, राज्य हारा, भाइयों और स्त्री को दाव पर लगा कर गुलाम बनाया, धर्म ही के कारण द्रौपदी को पांच आदमियो की पत्नी बनना पड़ा। धर्म ही के कारण अर्जुन और भीम के सामने द्रौपदी …

इसने शैतान की तरह दिमाग़ को गुलाम बना लिया है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैं जानना चाहता हूं कि सारी पृथ्वी में हज़ारों वर्ष से ऐसे उत्पात मचाने वाला, यह महाभयानक धर्म क्या वस्तु है। यह क्यों नहीं मनुष्य को मनुष्य से मिलने देता? क्यों नहीं मनुष्य को शान्ति से रहने देता? क्यों नहीं मनुष्य को आज़ाद होने देता?

इसने शैतान की तरह दिमाग़ को गुलाम बना लिया है।

जो मनुष्य जिस रङ्ग में रङ्गा गया, उस के विरुद्ध नहीं सोच सकता—प्राण दे सकता है, यह इस प्रबल शक्तिशाली धर्म की करामात है। वेश्या समझती है, कसब करना ही हमारा धर्म है, विवाहित होकर गृहस्थ बनना नहीं। अछूत समझता है, औरों का मैला ढोना …

जो मनुष्य जिस रङ्ग में रङ्गा गया, उस के विरुद्ध नहीं सोच सकता—प्राण दे सकता है, यह इस प्रबल शक्तिशाली धर्म की करामात है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

क्यों नहीं मनुष्य को शान्ति से रहने देता? क्यों नहीं मनुष्य को आज़ाद होने देता? इसने शैतान की तरह दिमाग़ को गुलाम बना लिया है।

जो मनुष्य जिस रङ्ग में रङ्गा गया, उस के विरुद्ध नहीं सोच सकता—प्राण दे सकता है, यह इस प्रबल शक्तिशाली धर्म की करामात है।

वेश्या समझती है, कसब करना ही हमारा धर्म है, विवाहित होकर गृहस्थ बनना नहीं। अछूत समझता है, औरों का मैला ढोना ही हमारा धर्म है, उत्तम वस्त्र पहिनकर उच्चासन पर बैठना नही। ब्राह्मण सोचता है सब से श्रेष्ठ होना ही हमारा धर्म है, किसी की …

2 सदुपयोग और दुरुपयोग

मेरा कहना यह है कि हिंसा कोई पाप नही है और अहिंसा कोई धर्म नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मेरा कहना यह है कि हिंसा कोई पाप नही है और अहिंसा कोई धर्म नहीं है।

इन दोनों वस्तुओं का सदुपयोग धर्म और दुरुपयोग पाप है। एक जज अपराधी को फाँसी की आज्ञा देता है, अपराधी ने उस का कुछ नहीं बिगाड़ा, अपराधी से वह परिचित भी नहीं है, अपराधी पर वह क्रुद्ध भी नहीं। वह न्याय और शान्ति के अधिपत्य …

3 अन्धविश्वास और कुसंस्कार

अन्ध विश्वास धर्म की जान है, उस धर्म की जो पाखण्ड की भित्ती पर है, और जिसे आज लोग धर्म मानते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अन्ध विश्वास धर्म की जान है, उस धर्म की जो पाखण्ड की भित्ती पर है, और जिसे आज लोग धर्म मानते हैं।

इसी अन्ध विश्वास के आधार पर लोगो ने अत्यन्त भयानक कार्य किये हैं। अन्धविश्वास का दास कभी सत्य के तत्व को तो खोज ही नही पाता। यह बात आम तौर पर प्रसिद्ध है कि धर्म के काम में अक्ल को दखल नहीं है। अन्ध विश्वासी …

एक ईसाई लड़के ने एकबार पृथ्वी कैसी है, इसके उत्तर मे कहा था—स्कूल में गोल और गिरजे में चपटी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है और उनकी आत्मा क़ब्र में प्रलय तक अपने कर्मों के फल की प्रतीक्षा में चुपचाप पड़ी रहेंगी, यह भी उन्हें विश्वास रहा। आज ईसाई संसार ने पृथ्वी के उच्च कोटि के वैज्ञानिक पैदा किये, पर उनके वे अन्ध विश्वास वैसे ही बने हुए हैं।

एक ईसाई लड़के ने एकबार पृथ्वी कैसी है, इसके उत्तर मे कहा था—स्कूल में गोल और गिरजे में चपटी।

धर्म का आधार वास्तव में मनुष्य की भलाई बुराई के विचार पर ही है। और वे विचार भिन्न २ देशों के निवासियों की स्थिति के अनुसार अनेक भाँति के होंगे, इसलिये उन विचारों का आधार मूल प्रकृति पर नहीं, प्रत्युत शिक्षा के आधार पर होना …

अन्धविश्वास का दास कभी सत्य के तत्व को तो खोज ही नही पाता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अन्ध विश्वास धर्म की जान है, उस धर्म की जो पाखण्ड की भित्ती पर है, और जिसे आज लोग धर्म मानते हैं। इसी अन्ध विश्वास के आधार पर लोगो ने अत्यन्त भयानक कार्य किये हैं।

अन्धविश्वास का दास कभी सत्य के तत्व को तो खोज ही नही पाता।

यह बात आम तौर पर प्रसिद्ध है कि धर्म के काम में अक्ल को दखल नहीं है। अन्ध विश्वासी के कारण धर्म नीति से फ़िसल कर रीति पर आ गिरा है, अब वह रूढ़ियो का दास है। जव मैं वडे २ सुयोग्य विद्वानों को अन्ध …

पर दुर्गा की दासी ने भी दर्शन नही दिये।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… विश्वास के चक्कर में फंसकर हमने बहुत कष्ट झेले हैं। परन्तु कही भी कुछ परिणाम देखने को नहीं मिला। एक बार एक व्यक्ति के कहने से २१ दिन अन्न जल त्याग अखंड जप दुर्गा का किया। उस व्यक्ति ने कहा था, साक्षात् दुर्गा दर्शन देगी।

पर दुर्गा की दासी ने भी दर्शन नही दिये।

एक बार कण्ठ तक जल में कठोर शीत ऋतु में लगातार ४१५ घण्टे प्रतिदिन ३ मास तक खड़े रहकर मृत्युंजय और गायत्री का जप किया, परन्तु हमें उससे कुछ भी सिद्धि न प्राप्त हुई। और भी बहुत से कष्ट साध्य और अद्भुत अनुष्ठान हमने किये। …

4 अत्याचार

उमर जो मुसलमानों का तीसरा खलीफा था एक आदर्श अन्धविश्वासी मुसलमान था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अन्धविश्वास के साथ क्रोध का खूब दोस्ताना है। क्योंकि जो आदमी अन्धविश्वासी हैं उनके पास युक्तियाँ नहीं। वे अपनी दुर्बलता को क्रोध में छिपाते हैं।

उमर जो मुसलमानों का तीसरा खलीफा था एक आदर्श अन्धविश्वासी मुसलमान था।

जो कोई भी उससे उसके धर्म में तर्क करता—उसका जवाब वह तलवार से देता था। वह एक भारी डीलडौल का आदमी था। उसका शरीर काला, आँखें लाल, और सिर बिलकुल सफाचट था। वह सदा एक चमड़े का कोड़ा अपने पास रखता था। और उससे बदमाशों …

5 हत्या

दया मानवीय स्वभाव का सब से भारी गुण है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सुअर मुर्गे का बलिदान हिन्दू समाज की नीच जातियों में होली दिवाली को अत्यन्त आवश्यक चीज़ समझी जाती रही है। देखा देखी उच्च जाति के हिन्दू भी यह काम करते हैं।

दया मानवीय स्वभाव का सब से भारी गुण है।

मूक और असहाय पशु पक्षियों पर निर्दय होना मनुष्य के लिये सर्वाधिक कलङ्क की बात है। ज्यों २ सभ्यता बढ़ती जाती है मनुष्य की क्रूरता कम होनी चाहिये। शृङ्गार के लिये योरोप की स्त्रिये जिन सुन्दर पक्षियों के पर टोपी में रखती थीं उन की …

जब तक मनुष्य के हृदय में पशुओं के प्रति प्रेम नहीं होता, मनुष्य का हृदय परिवर्तन न होगा और घृणास्पद हत्याएं बराबर ही होती रहेगी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… व्यापारी ने १ वर्ष में ३२ लाख उड़ने वाले, ८० हज़ार पानी के और ८० हज़ार अन्य पक्षियों का केवल परो के लिये वध करवाया था। विलायत के एक शहर से ३ दिन में चौबीस लाख लावा मार कर एक बार लन्दन भेजे गये थे।

जब तक मनुष्य के हृदय में पशुओं के प्रति प्रेम नहीं होता, मनुष्य का हृदय परिवर्तन न होगा और घृणास्पद हत्याएं बराबर ही होती रहेगी।

कुछ दिन पूर्व पूने के मराठी-पत्र केसरी में एक यज्ञ का हाल छपा था। जिसे किसी ब्राह्मण ढुंढ़िराज गणेश वापट दीक्षित सोमपा जी ने लिखा था। उसका वर्णन इस प्रकार है।

8 कुरीति और रूढ़ियां

ग़ुलाम और नामर्द क़ौमें हमेशा कुरीतियों और रूढ़ियों की दास हुआ करती हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आठवां अध्याय —++++— कुरीति और रूढ़ियां

ग़ुलाम और नामर्द क़ौमें हमेशा कुरीतियों और रूढ़ियों की दास हुआ करती हैं।

हिन्दू जाति में भी इन दोनों चीजों की कमी नहीं। ये दोनों ही बातें अन्य जङ्गली और पतित जातियों के समान हिन्दुओं में धर्म विश्वास पर ही निर्भर हैं।

मैं इस सिद्धान्त को मानने से इन्कार करता हूँ कि जो कुछ पुराना है वह सब शुभ और माननीय है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हमारी आत्मा में रम गया है और हम उसी गढ़े का सड़ा हुआ ज़हरीला पानी पी पी कर मर रहे हैं जिसमें नये जल के आनेका कोई सुभीता ही नहीं है। यह सनातन धर्मदो हज़ार वर्ष से पुराना नहीं। पुराना होने पर भी मान्य नहीं।

मैं इस सिद्धान्त को मानने से इन्कार करता हूँ कि जो कुछ पुराना है वह सब शुभ और माननीय है।

मेरा कहना यह है कि जो कुछ हमारे लिये बुद्धि गम्य और शुभ है, वही हमारे लिये माननीय है। और धर्म तथा जातियाँ तो वही जिन्दा रह सकती हैं—जो समय के अनुकूल अपनी प्रगति को तत्कालीन बनाये रक्खें।

मैं यह कहता हूँ कि कन्या अपने पिता की मेज, कुर्सी या कलम, दावात नहीं, उसकी ख़रीदी हुई सम्पत्ति भी नहीं, मकान, दुकान या जायदाद भी नहीं, सोना चाँदी या अन्न भी नहीं—फिर उसे कन्या को दान करने का किस ने अधिकार दिया?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विवाह की प्रथा में सब से ज़्यादा बेहूदा और अधर्म की परिपाटी 'कन्यादान' की परिपाटी है। पिता कन्या को वर के लिए दान देता है। हिन्दू विवाह में यह सर्वाधिक प्रधान बात है।

मैं यह कहता हूँ कि कन्या अपने पिता की मेज, कुर्सी या कलम, दावात नहीं, उसकी ख़रीदी हुई सम्पत्ति भी नहीं, मकान, दुकान या जायदाद भी नहीं, सोना चाँदी या अन्न भी नहीं—फिर उसे कन्या को दान करने का किस ने अधिकार दिया?

क्या कन्या के कोई आत्मा नहीं? वह जीवित नहीं? उसे अपने लाभ हानि पर, जीवन की समस्या पर विचार करने का ज़रा भी अधिकार नहीं?

पर्दा हिन्दू समाज पर एक अभिशाप है। जिसे दूर होने में अभी न जाने कितनी देर है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हज़ार शास्त्री एकत्रित हुए थे उसमें गहन संस्कृत भाषा में सत्रह प्रस्ताव पास हुए जिनमें एक यह भी था कि लड़कियों का विवाह आठ साल की आयु में कर दिया जाय। अधिक से अधिक नौ या दस साल तक अर्थात् ऋतुमती होने से पूर्व तक।

पर्दा हिन्दू समाज पर एक अभिशाप है। जिसे दूर होने में अभी न जाने कितनी देर है।

हमने स्त्रियों को सब तरह से असहाय कर रखा है।

किसी प्राणी को धीरे २ बहुत दिनों तक कष्ट देकर मार डालने की अपेक्षा एक दम ख़तम कर देना कम निर्दयता का काम है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… भटकती दीख पड़ती हैं। कहने को हम बड़े भारी गो भक्त हैं पर गोभक्ति की असलियत तो हमारी गोशालाओं की दशा को देखने से खुल जाती है। जैसा कष्ट पशु पक्षी हमारे घरों में पाते हैं वैसा कष्ट मांसाहारी लोग भी पशुओं को नहीं देते।

किसी प्राणी को धीरे २ बहुत दिनों तक कष्ट देकर मार डालने की अपेक्षा एक दम ख़तम कर देना कम निर्दयता का काम है।

प्रायः गायों के बच्चे असावधानी से मर जाते हैं। और उनकी खालों में भुस भरवा कर उनके सामने रख कर दूध दुहा जाता है। प्रायः बच्चों को कुत्ते फाड़ खाया करते हैं।

कहने को हम बड़े भारी गो भक्त हैं पर गोभक्ति की असलियत तो हमारी गोशालाओं की दशा को देखने से खुल जाती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

प्रायः अधमरी गायें और बछड़े गली २ भटकती दीख पड़ती हैं।

कहने को हम बड़े भारी गो भक्त हैं पर गोभक्ति की असलियत तो हमारी गोशालाओं की दशा को देखने से खुल जाती है।

जैसा कष्ट पशु पक्षी हमारे घरों में पाते हैं वैसा कष्ट मांसाहारी लोग भी पशुओं को नहीं देते। किसी प्राणी को धीरे २ बहुत दिनों तक कष्ट देकर मार डालने की अपेक्षा एक दम ख़तम कर देना कम निर्दयता का काम है।

पशुओं का घर में वही स्थान होना चाहिये जो घर में बच्चो का होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यह दया धर्म वाले हिन्दुओं के धर्म का नमूना है। जो लाखों रुपयों की सम्पत्ति रखने पर भी गायें पालना आवश्यक नहीं समझते।

पशुओं का घर में वही स्थान होना चाहिये जो घर में बच्चो का होता है।

पशु पालना दया के ऊपर निर्भर नहीं प्रेम के ऊपर रहना चाहिये। परन्तु हमारी पशु दया की रूढ़ि है, हम में त्याग नहीं।

पशु पालना दया के ऊपर निर्भर नहीं प्रेम के ऊपर रहना चाहिये।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पशुओं का घर में वही स्थान होना चाहिये जो घर में बच्चो का होता है।

पशु पालना दया के ऊपर निर्भर नहीं प्रेम के ऊपर रहना चाहिये।

परन्तु हमारी पशु दया की रूढ़ि है, हम में त्याग नहीं।

घर वालों के आँसू बह रहे हैं और पुरोहित और बिरादरी तर माल उड़ा रहे हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

ग़मी होने पर बिरादरी भोज एक विचित्र और घृणास्पद बात है।

घर वालों के आँसू बह रहे हैं और पुरोहित और बिरादरी तर माल उड़ा रहे हैं।

पुरोहित की बन आती है, मृतात्मा की सद्गति के बहाने गोदान, शैयादान, न जाने क्या क्या दान करवाते हैं। श्राद्धों की धूमधाम विवाह से बढ़ जाती है। क्या मृत व्यक्ति को इससे वास्तव में कुछ लाभ पहुँचता है। गया पिण्ड और तर्पण करते देखा गया …

9 पाखण्ड

पत्थर पूजने का जड़ काम कोई भी बुद्धिमान नहीं कर सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अन्य मन्दिरों की भी यही दशा है और उन के पुजारियों को वह सब आमदनी स्वेच्छा से ख़र्च करने का पूरा अधिकार है। सब लोग जानते हैं कि ये पुजारी प्रायः मूर्ख, शराबी, लम्पट, व्यभिचारी और नीच प्रकृति होते हैं।

पत्थर पूजने का जड़ काम कोई भी बुद्धिमान नहीं कर सकता।

ईश्वर ही जान सकता है कैसे इस महामूर्खता के विचार हिन्दुओं के दिमाग़ों से दूर होंगे।

'महाराज, चर्मनी चर्म लग्नम्। ब्रह्मनी लग्नम् किम्?'

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… नहीं। गुरूजी ताव पेंच खाकर चुप रहे। अवसर पा उन्होंने भी चेले की स्त्री को एक दिन गुरुमन्त्र का अभ्यास करा दिया। परन्तु शिष्य भी पहुँच गये और लगे गुरू की जूती से पूजा करने। गुरूजी जब हाय तोबा करने लगे तो शिष्य ने कहा—

'महाराज, चर्मनी चर्म लग्नम्। ब्रह्मनी लग्नम् किम्?'

अर्थात् चमड़े से चमड़ा लगा ब्रह्म को क्या लगा—वह क्यों रोता चिल्लाता है?

ये लोग धेले का गेरू और एक पैसा सिर मुड़ाई का देकर एकदम महात्मा बन जाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पण्डे पुजारियों के बाद पाखण्डियों में दूसरा नम्बर साधु महात्माओं का है। भारतवर्ष में इस समय ५२ लाख मुसण्डे साधु हैं। जिनका पेशा गृहस्थों की गाढ़ी कमाई को हरण करना। खाना पीना मौज उड़ाना और गृहस्थ की स्त्रियों में व्यभिचार फैलाना है।

ये लोग धेले का गेरू और एक पैसा सिर मुड़ाई का देकर एकदम महात्मा बन जाते हैं।

इनके अनेक पन्थ और अखाड़े हैं। दादूपन्थी, रामसनेही, कबीर पन्थी, निरंजनी, उदासी, नागर नाथ, आदि न जाने क्या क्या। इनके बड़े बड़े मठ और गुरद्वारे हैं। और उसमें लाखों की सम्पत्ति है। ये लोग जाट, माली, गूजर, बिसनोई, कुरमी आदि किसान पेशा लोगों से चेला …

ये लोग प्रत्येक गाँव शहर और क़स्बों में मक्खी की औलाद की भाँति भिनभिनाते घूमते रहते हैं और अवसर पाते ही स्त्रियों और बेवकूफों को ठगा करते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अब तीसरे दर्जे़ के पाखण्डियों की सुनिये। ये जोशी बाबा भड्डरी और पत्रा देखकर शकुन मुहूर्त बताने वाले हैं।

ये लोग प्रत्येक गाँव शहर और क़स्बों में मक्खी की औलाद की भाँति भिनभिनाते घूमते रहते हैं और अवसर पाते ही स्त्रियों और बेवकूफों को ठगा करते हैं।

मुहूर्त के लोग इतने क़ायल हैं कि बिना मुहूर्त पूछे वे कोई काम ही नहीं किया चाहते। ज्योंहीं आपने किसी जोशी बाबा को बुलाया कि वे पत्रा खोलकर गणित करने का पाखण्ड करेंगे, उँगलियों पर कुछ गिनती करेंगे, और फिर सिर हिलाकर धीरे धीरे गम्भीरता …

प्रायः कोई बुरी घटना होने पर लोग कहते हैं आज सुबह किस का मुँह देखा था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कराग्रे वसति लक्ष्मी, कर मध्ये सरस्वती। कर पृष्ठे च गोविन्दः प्रभाते कर दर्शनम्॥

प्रायः कोई बुरी घटना होने पर लोग कहते हैं आज सुबह किस का मुँह देखा था।

छींक भी शकुन की ख़ास निशानी है। शुभ अवसरों पर छींक होना निहायत वाहियात समझा जाता है। पर दो छींके होना शुभ है। खाते, पीते, सोते समय छींकना शुभ है।

लोग कहा करते हैं कि नज़र ऐसी कड़ी चीज़ है कि पत्थर को भी तोड़ सकती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नज़र लग जाना भी भारत भर में फैला है।

लोग कहा करते हैं कि नज़र ऐसी कड़ी चीज़ है कि पत्थर को भी तोड़ सकती है।

प्रायः बच्चों को नज़र का बड़ा ही भय रहता है। नज़र उतारने के अद्भुत अद्भुत उपाय काम में लाए जाते हैं। माता, पिता, कुटुम्बी, सम्बन्धी चाहे भी जिसकी नज़र बच्चे को लग सकती है। नज़र से बचने के बड़े बड़े टोटके किये जाते हैं। काजल …

धर्म के नाम पर मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

धर्म के नाम पर मुफ़्त पढ़ें