देवांगना की पंक्तियाँ
देवांगना (चतुरसेन शास्त्री) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
22 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
उनके होंठ अवश्य मुस्करा रहे थे, पर उनका हृदय रो रहा था।
पूरा अंश दिखाएँ
… शरीर स्थूल और रंग मोती के समान उज्ज्वल था। उनके स्निग्ध मुखमण्डल पर सफेद मूंछों का गलमुच्छा उनकी गम्भीरता का प्रदर्शन कर रहा था। वह शुभ्र परिधान पहिने, कण्ठ में रत्नहार धारण किए, मस्तक पर बहुमूल्य उष्णीष पहिने समागत अतिथियों का स्वागत कर रहे थे।

उनका मुख भरे हुए बादलों के समान गम्भीर और नेत्र आर्द्र थे। आज उनका इकलौता पुत्र प्रव्रज्या लेकर भिक्षुवृत्ति ग्रहण कर रहा था। यह असाधारण समारोह इसी के उपलक्ष्य में था।
आज उनका इकलौता पुत्र प्रव्रज्या लेकर भिक्षुवृत्ति ग्रहण कर रहा था।
पूरा अंश दिखाएँ
… वह शुभ्र परिधान पहिने, कण्ठ में रत्नहार धारण किए, मस्तक पर बहुमूल्य उष्णीष पहिने समागत अतिथियों का स्वागत कर रहे थे। उनके होंठ अवश्य मुस्करा रहे थे, पर उनका हृदय रो रहा था। उनका मुख भरे हुए बादलों के समान गम्भीर और नेत्र आर्द्र थे।

यह असाधारण समारोह इसी के उपलक्ष्य में था।
"तुम्हीं ने तो कहा था कि साधु होकर घर से निकल जाओ, मैं सन्तोष कर लूंगी। लो अब जाता हूँ।"
पूरा अंश दिखाएँ
"आग लगे इस मुँह में, यह भिक्षु का बाना क्यों पहना है?"

सुखदास ने जाने का उपक्रम किया तो सुन्दरी ने बढ़कर उसके पीत वस्त्र का पल्ला पकड़ लिया। रोते-रोते कहा–"हाय-हाय, यह क्या करते हो, अरे ठहरो, कहाँ जाते हो?"
मेरा जीवन उस फूल की भाँति रहा, जो सूर्य की किरणों को छूकर खिल उठा, और उसी के तेज में झुलसकर सूख गया।
पूरा अंश दिखाएँ
"माँ, मैं बहुत जी चुकी, बहुत फली-फूली, और मैंने संसार को अच्छी तरह देखभाल लिया।

"
बाहर चाँदनी छिटक रही होगी। रात दूध में नहा रही होगी। परन्तु मेरा हृदय इस बन्दीगृह के समान अन्धकार से परिपूर्ण है।
पूरा अंश दिखाएँ
उसने पृथ्वी पर झुककर वह स्थल चूम लिया—"

मनुष्य के प्रति मनुष्यता का व्यवहार करना सबसे बड़ा धर्म है, संसार को संसार समझना धर्म का मार्ग है।
पूरा अंश दिखाएँ
मूर्ति ने कहा—"

सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
समारोह

सुखानन्द
"तुम्हीं ने तो कहा था कि साधु होकर घर से निकल जाओ, मैं सन्तोष कर लूंगी। लो अब जाता हूँ।"
पूरा अंश दिखाएँ
"आग लगे इस मुँह में, यह भिक्षु का बाना क्यों पहना है?"
"तुम्हीं ने तो कहा था कि साधु होकर घर से निकल जाओ, मैं सन्तोष कर लूंगी। लो अब जाता हूँ।"
सुखदास ने जाने का उपक्रम किया तो सुन्दरी ने बढ़कर उसके पीत वस्त्र का पल्ला पकड़ लिया। रोते-रोते कहा–"हाय-हाय, यह क्या करते हो, अरे ठहरो, कहाँ जाते हो?"
"सब झूठमूठ का धन्धा है। प्यारी, झूठमूठ का धन्धा!"
पूरा अंश दिखाएँ
"रोज ही आएँगे, आने में क्या है! सभी भिक्षु भिक्षा के लिए आते हैं। हम यहीं मिला करेंगे। अच्छा साध्वी, तेरा कल्याण हो, यह भिक्षु सुखानन्द चला।"
"सब झूठमूठ का धन्धा है। प्यारी, झूठमूठ का धन्धा!"
"अब नहीं, देखू भैया को वहाँ कैसे रक्खा गया है।"
गुरु-शिष्य
"मैं सत्यान्वेषी हूँ, आचार्य।"
पूरा अंश दिखाएँ
"नहीं, जो कुछ भगवान् बुद्ध ने कहा, वही सिखाइए आचार्य।"
"मैं सत्यान्वेषी हूँ, आचार्य।"
"तू किसलिए प्रव्रजित हुआ है रे!"
गूढ़ योजना
"तब कहाँ जाता? जहाँ बछड़ा वहाँ गाय।"
पूरा अंश दिखाएँ
"तुम यहाँ क्यों आए पितृव्य?"
"तब कहाँ जाता? जहाँ बछड़ा वहाँ गाय।"
"समय क्या है? इस अन्धकार में तो दिन-रात का पता ही नहीं चलता।"
"आपकी आज्ञा से धर्म की आज्ञा बढ़कर है।"
पूरा अंश दिखाएँ
"वत्स, तुम्हें मेरी आज्ञा का पालन करना चाहिए।"
"आपकी आज्ञा से धर्म की आज्ञा बढ़कर है।"
"हमीं धर्म को बनाने वाले हैं धर्मानुज, हमारी आज्ञा ही सबसे बढ़कर है।"

"आचार्य, मैंने बड़ा पातक किया है।"
"यह बलात् संयम तो बलात् व्यभिचार से भी अधिक भयानक है!"
पूरा अंश दिखाएँ
"संयम और अभ्यास से तुम वैसे बन जाओगे।"
"यह बलात् संयम तो बलात् व्यभिचार से भी अधिक भयानक है!"
"यह तुम्हारे विकृत मस्तिष्क का प्रभाव है, वत्स!"
"आचार्य, आप यदि जीवन को स्वाभाविक गति नहीं दे सकते तो संसार को सद्धर्म का सन्देश कैसे दे सकते हैं?"
पूरा अंश दिखाएँ
"पुत्र, सद्धर्म से विद्रोह मत करो, बुरा मत कहो।"
"आचार्य, आप यदि जीवन को स्वाभाविक गति नहीं दे सकते तो संसार को सद्धर्म का सन्देश कैसे दे सकते हैं?"
"पुत्र, अभी तुम इन सब धर्म की जटिल बातों को न समझ सकोगे। मेरी आज्ञा का पालन करो। इस महातामस से बाहर आओ। और स्नान कर पवित्र हो देवी वज्रतारा का पूजन करो, तुम्हें मैंने अपने बारह प्रधान शिष्यों का प्रमुख बनाया है। हम वाराणसी …
मनोहर प्रभात
"भिक्षु है तो क्या, हृदय का तो वह राजा है!"
पूरा अंश दिखाएँ
मंजु ने कहा—
"भिक्षु है तो क्या, हृदय का तो वह राजा है!"
सखी ने कहा—"अरे, हमारी सखी मंजु उसके हृदय की रानी है।"
"मैं मिट्टी के ढेले के समान निस्सार और निरर्थक हूँ।"
पूरा अंश दिखाएँ
दिवोदास ने कहा—"तुम प्रभात की पहिली किरण के समान उज्ज्वल और पवित्र हो।"
"मैं मिट्टी के ढेले के समान निस्सार और निरर्थक हूँ।"
"अरे, आँखों में आँसू? पितृव्य, यह इतना दुःखी क्यों?"
राजा का साला
"नगर की चिन्ता मुझे न होगी तो क्या राजा को होगी! अरे, आखिर नगर कोतवाल मैं हूँ या राजा?"
पूरा अंश दिखाएँ
मुसाहिब ने हाथ बाँधकर कहा—"धन-धम-मूर्ति, आपको नगर की इतनी चिन्ता है!" शम्भुदेव ने कपाल पर आँखें चढ़ाकर कहा—
"नगर की चिन्ता मुझे न होगी तो क्या राजा को होगी! अरे, आखिर नगर कोतवाल मैं हूँ या राजा?"
सब मुसाहिबों ने हाथ बाँधकर कहा—"हाँ, महाराज, हाँ, आप ही नगर कोटपाल हैं धर्मावतार।"
अँधेरी रात में
"जिसने कंचन-कामिनी का स्वाद ले लिया, उसे देव प्रसाद में क्या स्वाद मिलेगा?"
पूरा अंश दिखाएँ
"महाराज, क्या यहाँ सब कुछ नीरस ही है?"
"जिसने कंचन-कामिनी का स्वाद ले लिया, उसे देव प्रसाद में क्या स्वाद मिलेगा?"
"गुरुदेव, जैसे बिना विरह के प्रेम का स्वाद नहीं मिलता, उसी प्रकार बिन विलास किए, शान्ति का अनुभव नहीं होता।"
"महाराज, विधाता ने भोगविलास के लिए जवानी और त्याग के लिए बुढ़ापा दिया है।"
पूरा अंश दिखाएँ
जयमंगल ने कहा—
"महाराज, विधाता ने भोगविलास के लिए जवानी और त्याग के लिए बुढ़ापा दिया है।"
सिद्धेश्वर ने हँसकर कहा—"हो सकता है श्रेष्ठि, जब तक समय है भोग लो। फूल सूख जायेगा। गन्ध हवा में मिल जायेगी। जगत् में दो ही मार्ग हैं। भोग और योग। तुम भोग के मार्ग पर हो, मैं योग के। अच्छा, अब जाता हूँ। चिरंजीव रहो।" …
मन्दिर में
"हम सदैव हँसेंगे, गाएँगे, मौज करेंगे।"
पूरा अंश दिखाएँ
"क्या मैं फिर कभी हँस भी सकूँगा?"
"हम सदैव हँसेंगे, गाएँगे, मौज करेंगे।"
और वह दिवोदास से लिपट गई।
सिद्धेश्वर का कोप
"जिसने प्राण दिया है-वही उसकी रक्षा भी करेगा, तुम जैसे श्रृगालों से मैं नहीं डरती।"
पूरा अंश दिखाएँ
"तो तुम्होर प्राण रहने ही न पावेंगे।"
"जिसने प्राण दिया है-वही उसकी रक्षा भी करेगा, तुम जैसे श्रृगालों से मैं नहीं डरती।"
"मैंने उसे पकड़ने के लिए सैनिक चर भेजे हैं। वह जहाँ होगी-वहाँ से पकड़ ली जायेगी और मैं तेरे सम्मुख ही उसे अपनी अंकशायिनी बनाऊँगा।"
कापालिक के चंगुल में
"जन्म-जन्म में हम मिलेंगे, प्रिये-प्राणाधिके।"
पूरा अंश दिखाएँ
"परन्तु स्वामी, हम फिर मिलेंगे।"
"जन्म-जन्म में हम मिलेंगे, प्रिये-प्राणाधिके।"
इसी समय कापालिक ने आकर कहा—"प्राणियो, आज तुम्हारा अहोभाग्य है, तुम्हारा शरीर देवार्पण होता है।" उसने रक्त से भरा पात्र उठाकर थोड़ा रक्त उनके मस्तक पर छिड़का फिर उनके माथे पर रक्त का टीका लगाया। एक दैत्य ने झटका देकर उनकी गर्दनें झुकायीं। उन पर …
प्रसव
मेरा जीवन उस फूल की भाँति रहा, जो सूर्य की किरणों को छूकर खिल उठा, और उसी के तेज में झुलसकर सूख गया।
पूरा अंश दिखाएँ
"माँ, मैं बहुत जी चुकी, बहुत फली-फूली, और मैंने संसार को अच्छी तरह देखभाल लिया।
मेरा जीवन उस फूल की भाँति रहा, जो सूर्य की किरणों को छूकर खिल उठा, और उसी के तेज में झुलसकर सूख गया।
"
दुस्सह सम्वाद
आह, कैसी प्यारी है यह चन्द्रकिरण, प्यारी की मुस्कान की भाँति उज्ज्वल और शीतल?
पूरा अंश दिखाएँ
… में लाकर रक्खा गया। उस बन्दीगृह में ऊपर छत के पास केवल एक छेद था, जिसके द्वारा भोजन और जल बन्दी को पहुँचा दिया जाता था। उसी छेद द्वारा चन्द्रमा की उज्ज्वल किरणें बन्दीगृह में आ रही थीं। उसी को देखकर दिवोदास कह रहा था—"
आह, कैसी प्यारी है यह चन्द्रकिरण, प्यारी की मुस्कान की भाँति उज्ज्वल और शीतल?
"
बाहर चाँदनी छिटक रही होगी। रात दूध में नहा रही होगी। परन्तु मेरा हृदय इस बन्दीगृह के समान अन्धकार से परिपूर्ण है।
पूरा अंश दिखाएँ
उसने पृथ्वी पर झुककर वह स्थल चूम लिया—"
बाहर चाँदनी छिटक रही होगी। रात दूध में नहा रही होगी। परन्तु मेरा हृदय इस बन्दीगृह के समान अन्धकार से परिपूर्ण है।
"
प्रतिमा
मनुष्य के प्रति मनुष्यता का व्यवहार करना सबसे बड़ा धर्म है, संसार को संसार समझना धर्म का मार्ग है।
पूरा अंश दिखाएँ
मूर्ति ने कहा—"
मनुष्य के प्रति मनुष्यता का व्यवहार करना सबसे बड़ा धर्म है, संसार को संसार समझना धर्म का मार्ग है।
"
देवांगना मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।