कहानी खत्म हो गई की पंक्तियाँ
कहानी खत्म हो गई (आचार्य चतुरसेन शास्त्री) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
44 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
मैं डरता हूं, वह निडर है; मैं रोता हूं, वह हंसता है; मैं मर जाऊंगा, वह अमर है।
पूरा अंश दिखाएँ
उसका नाम मत पूछिए। आज दस वर्ष से उस नाम को हृदय से और उस सूरत को आंखों से दूर करने को पागल हुआ फिर रहा हूं। पर वह नाम और वह सूरत सदा मेरे साथ है।
मैं डरता हूं, वह निडर है; मैं रोता हूं, वह हंसता है; मैं मर जाऊंगा, वह अमर है।
मेरी-उसकी कभी की जान-पहचान न थी। दिल्ली में हमारी गुप्त सभा थी। सब दल के आदमी आए थे, वह भी आया था। मेरा उसकी ओर कुछ ध्यान न था। वह मेरे ही पास खड़ा एक कुत्ते के पिल्ले से किलोल कर रहा था। हमारे दल …
क्षमा कीजिए, मैं वकीलों से घृणा करती हूं, परन्तु आप एक सज्जन आदमी प्रतीत होते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
यह उत्तर सुनकर वह कुछ देर चुप रही, फिर उसने कहा-
क्षमा कीजिए, मैं वकीलों से घृणा करती हूं, परन्तु आप एक सज्जन आदमी प्रतीत होते हैं।
उसकी इस दबंगता पर मैं हैरान हो गया। पर मैं उसकी बात का बुरा न मान सका। स्वीकार करता हूं, एक प्रकार से उसका रुझाब मुझपर छा गया, मैंने अत्यन्त नम्रता से पूछा:
रुपया इस पत्र के पाने के चौबीस घंटे के भीतर ठिकाने पर पहुंचा दीजिए, वरना जो लोग इसकी निगरानी के लिए नियत हैं, वे इस अवधि के बाद तत्काल आपको गोली मार देंगे।
पूरा अंश दिखाएँ
… नहीं मिल सकती। वे रुपये जो आपको दे आई हूं, मेरठषड्यन्त्र केस में खर्च करने को वहां के माननीय अभियुक्तों की राय से उनके वकीलों को दे दीजिए। मैं इसी काम के लिए मेरठ गई थी। आपसे मिलकर अनायास ही मेरा यह काम हो गया।
रुपया इस पत्र के पाने के चौबीस घंटे के भीतर ठिकाने पर पहुंचा दीजिए, वरना जो लोग इसकी निगरानी के लिए नियत हैं, वे इस अवधि के बाद तत्काल आपको गोली मार देंगे।
सावधान! दगा या असावधानी न कीजिएगा। इस पत्र के उत्तर की आवश्यकता नहीं। रुपया ठिकाने पर पहुंचते ही मुझे तत्काल उसका पता लग जाएगा।
क्षमा बुद्ध का शस्त्र है,उदारता उसकी नीति है, सहिष्णुता उसका धन है, और आत्मनिग्रह उसका मार्ग है।
पूरा अंश दिखाएँ
एक पति और राजा का तो वही कर्तव्य था। इसके लिए तुम्हें दोष नहीं दिया जा सकता। इसीसे मैंने कहा था कि तुम जाओ, राज्य-शासन करो। तुममें राजा होने योग्य सब गुण हैं। पर बुद्ध के शिष्य होने योग्य नहीं।
क्षमा बुद्ध का शस्त्र है,उदारता उसकी नीति है, सहिष्णुता उसका धन है, और आत्मनिग्रह उसका मार्ग है।
'
जैसे अजगर अपनी प्रथम दृष्टि से अपने शिकार को स्तम्भित कर देता है, उसी प्रकार मैं स्तम्भित-सा हो गया।
पूरा अंश दिखाएँ
… देखता रहा। मुझे उसके निकट जाना चाहिए या नहीं, मैं यही सोचने लगा। अन्त में मैं साहस करके उसके पास गया। मुझे निकट आया देख उसने अपने मुख से चादर का प्रावरण हटा लिया, और बड़ी-बड़ी आंखों से मेरी तरफ अभिप्रायपूर्ण दृष्टि से देखने लगी।
जैसे अजगर अपनी प्रथम दृष्टि से अपने शिकार को स्तम्भित कर देता है, उसी प्रकार मैं स्तम्भित-सा हो गया।
उस अन्धकार में भी उसके मुख-चन्द्र की आभा फूटकर निकली पड़ती थी। उसने मृदु-कोमल स्वर में कहा:
तो बहिन, किस्मत के दरिया में अपनी ज़िन्दगी की किश्ती को छोड़ दो और देखो कि वह कहां जाकर ठहरती है।
पूरा अंश दिखाएँ
'
तो बहिन, किस्मत के दरिया में अपनी ज़िन्दगी की किश्ती को छोड़ दो और देखो कि वह कहां जाकर ठहरती है।
पहले ही से कोई इरादा पक्का न करो। जब जैसा देखना, वैसा ही करना। तुम समझदार औरत हो।'
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
कहानी खत्म हो गई
वहां रुपया नहीं है, दिमाग नहीं है, कानून नहीं है, शान नहीं है, केवल दिल है।
पूरा अंश दिखाएँ
सब चुपचाप सुनते रहे। मैं आगे क्या कहना चाहता हूं इसीपर सबका ध्यान केन्द्रित था। मैंने कहा-लेकिन हमारे देहातों में भी कभी ऐसी ट्रेजेडी हो जाती है जो मनुष्यता और सभ्यता को एक करारा चैलेंज देती है।
वहां रुपया नहीं है, दिमाग नहीं है, कानून नहीं है, शान नहीं है, केवल दिल है।
कमांडर भारद्वाज उछल पड़े। ज़ोर-ज़ोर से बोले-अरे यार, तो यह कोई दिलवाला मामला है। तब मैं ज़रूर सुनूंगा। उन्होंने सिगरेट का एक गहरा कश जलया। भारद्वाज का यह गुंडा जैसा टोन मुझे पसन्द न आया। वास्तव में मेरा मूड कुछ दूसरा ही था। मैंने एक …
बड़नककी
'दिल न माना, सेठजी, बुढ़ापे में दिल ज्यादा बेकाबू हो जाता है।'
पूरा अंश दिखाएँ
सेठजी की उम्र साठ को पार कर गई थी। वे घबड़ाकर बोले-बड़नककी, तुम इस वक्त?
'दिल न माना, सेठजी, बुढ़ापे में दिल ज्यादा बेकाबू हो जाता है।'
'हंसी रहने दो, खैर तो है?'
प्रतिशोध
अब प्रतिशोध स्वयं विचार कीजिए कि मैं पतिता हूं या मुझे पतित बनानेवाले पतित हैं?
पूरा अंश दिखाएँ
बस बाबू जी, यही मेरी संक्षिप्त राम-कहानी है और यही वह बुढ़िया है।
अब प्रतिशोध स्वयं विचार कीजिए कि मैं पतिता हूं या मुझे पतित बनानेवाले पतित हैं?
मैंने कुछ उत्तर नहीं दिया। चित्त ग्लानि से भर गया था। कुछ पढ़ने की चेष्टा की परन्तु तबियत नहीं लगी।
वेश्या
'मैं महाराज की गुलाम नहीं हूं!'
पूरा अंश दिखाएँ
'मगर हुजूर! महाराज की तो आज्ञा नहीं है।'
'मैं महाराज की गुलाम नहीं हूं!'
'मैं जो कहती हूं, वह करो! ज़मीर, मेरा सामान डिब्बे में ले जाओ।'
धन का यथार्थ मार्ग तो मूत्र-मार्ग है।
पूरा अंश दिखाएँ
… है, जो रईसों और राजाओं को प्राप्त है। राजा-रईस खाली जेब रहने पर भी जो शान-ठाट और रईसी चोंचले करते हैं, वे इस कुबेर-नगरी में भरी जेबों से भी सम्भव नहीं। परन्तु धन जहां है, वहां विलासिता है ही, मुंह फाड़कर धन किसने खाया है?
धन का यथार्थ मार्ग तो मूत्र-मार्ग है।
धन ने जहां यह मार्ग देखा, फिर वह कहां रह सकेगा?
खूनी
मैं डरता हूं, वह निडर है; मैं रोता हूं, वह हंसता है; मैं मर जाऊंगा, वह अमर है।
पूरा अंश दिखाएँ
उसका नाम मत पूछिए। आज दस वर्ष से उस नाम को हृदय से और उस सूरत को आंखों से दूर करने को पागल हुआ फिर रहा हूं। पर वह नाम और वह सूरत सदा मेरे साथ है।
मैं डरता हूं, वह निडर है; मैं रोता हूं, वह हंसता है; मैं मर जाऊंगा, वह अमर है।
मेरी-उसकी कभी की जान-पहचान न थी। दिल्ली में हमारी गुप्त सभा थी। सब दल के आदमी आए थे, वह भी आया था। मेरा उसकी ओर कुछ ध्यान न था। वह मेरे ही पास खड़ा एक कुत्ते के पिल्ले से किलोल कर रहा था। हमारे दल …
क्रांतिकारिणी
साहित्यकार का सहृदय होना भी तो एक आफत ही है।
पूरा अंश दिखाएँ
ग्रेट ब्रिटेन के इस्पाती शिकंजे में दबे हुए भारत की एक दर्द-भरी कराह का एक स्नैपशाट लेने का लेखक को कहीं अकस्मात् ही एक सुअवसर मिल गया है। कहानी कहते-कहते लेखक शायद हंसना चाहता था, परन्तु उसकी आंखें पहले ही गीली हो गई।
साहित्यकार का सहृदय होना भी तो एक आफत ही है।
गर्मी बड़ी तेज़ थी। पर क्या किया जाए, मित्र की कन्या के विवाह में तो जाना ज़रूरी था। तबियत ठीक न थी, छोटे बच्चे को चेचक निकल आई थी। पत्नी ने बहुत ही नाक-भौं सिकोड़ी, पर मुझे जाना ही पड़ा। मैं इण्टर क्लास के एक …
क्षमा कीजिए, मैं वकीलों से घृणा करती हूं, परन्तु आप एक सज्जन आदमी प्रतीत होते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
यह उत्तर सुनकर वह कुछ देर चुप रही, फिर उसने कहा-
क्षमा कीजिए, मैं वकीलों से घृणा करती हूं, परन्तु आप एक सज्जन आदमी प्रतीत होते हैं।
उसकी इस दबंगता पर मैं हैरान हो गया। पर मैं उसकी बात का बुरा न मान सका। स्वीकार करता हूं, एक प्रकार से उसका रुझाब मुझपर छा गया, मैंने अत्यन्त नम्रता से पूछा:
रुपया इस पत्र के पाने के चौबीस घंटे के भीतर ठिकाने पर पहुंचा दीजिए, वरना जो लोग इसकी निगरानी के लिए नियत हैं, वे इस अवधि के बाद तत्काल आपको गोली मार देंगे।
पूरा अंश दिखाएँ
… नहीं मिल सकती। वे रुपये जो आपको दे आई हूं, मेरठषड्यन्त्र केस में खर्च करने को वहां के माननीय अभियुक्तों की राय से उनके वकीलों को दे दीजिए। मैं इसी काम के लिए मेरठ गई थी। आपसे मिलकर अनायास ही मेरा यह काम हो गया।
रुपया इस पत्र के पाने के चौबीस घंटे के भीतर ठिकाने पर पहुंचा दीजिए, वरना जो लोग इसकी निगरानी के लिए नियत हैं, वे इस अवधि के बाद तत्काल आपको गोली मार देंगे।
सावधान! दगा या असावधानी न कीजिएगा। इस पत्र के उत्तर की आवश्यकता नहीं। रुपया ठिकाने पर पहुंचते ही मुझे तत्काल उसका पता लग जाएगा।
कलंगा दुर्ग
कलंगा दुर्ग अजेय है। अब मैं स्वेच्छा से उसे छोड़ता हूं।
पूरा अंश दिखाएँ
… रास्ता काटता हुआ साथियों सहित नालापानी के झरनों पर जा पहुंचा। सबने जी भरकर झरने का स्वच्छ ठण्डा और ताजा पानी पिया। फिर उसने अंग्रेज़ी जनरल की ओर मुंह मोड़ा। उसी तरह बंदूक उसके कंधे पर थी और हाथ में नंगी तलवार। उसने चिल्लाकर कहा
कलंगा दुर्ग अजेय है। अब मैं स्वेच्छा से उसे छोड़ता हूं।
और वह देखते ही देखते अपने साथियों सहित पहाड़ियों में गुम हो गया। अंग्रेज़ जनरल और सेना स्तब्ध खड़ी देखती रह गई।
राजधर्म
क्षमा बुद्ध का शस्त्र है,उदारता उसकी नीति है, सहिष्णुता उसका धन है, और आत्मनिग्रह उसका मार्ग है।
पूरा अंश दिखाएँ
एक पति और राजा का तो वही कर्तव्य था। इसके लिए तुम्हें दोष नहीं दिया जा सकता। इसीसे मैंने कहा था कि तुम जाओ, राज्य-शासन करो। तुममें राजा होने योग्य सब गुण हैं। पर बुद्ध के शिष्य होने योग्य नहीं।
क्षमा बुद्ध का शस्त्र है,उदारता उसकी नीति है, सहिष्णुता उसका धन है, और आत्मनिग्रह उसका मार्ग है।
'
प्रेम और सेवा ही सबसे बड़ा प्रायश्चित्त है।
पूरा अंश दिखाएँ
राजकुमार ने कहा-मंत्री, मुझे तुम्हारा विश्वास है।
प्रेम और सेवा ही सबसे बड़ा प्रायश्चित्त है।
'
तुम लोग प्रेम करो और सेवा करो। फिर किसीकी ज़रूरत न रहेगी।
पूरा अंश दिखाएँ
राजकुमार ने कहा-
तुम लोग प्रेम करो और सेवा करो। फिर किसीकी ज़रूरत न रहेगी।
अन्तःपुर में जाने पर रानी ने चरणों में लोटकर कहा-स्वामी, इस अपराधिनी से यह महल अपवित्र होता है। मुझे आज्ञा दें कि मैं प्राणनाश करके प्रायश्चित करूं।
तो ले लें, इसमें रक्तपात की क्या बात है?
पूरा अंश दिखाएँ
'
तो ले लें, इसमें रक्तपात की क्या बात है?
'
मृत्यु-चुंबन
असुर से भय करने ही को क्या कुंडनी बनी है?
पूरा अंश दिखाएँ
'तुम्हें असुरों का भय नहीं?' '
असुर से भय करने ही को क्या कुंडनी बनी है?
'
तो क्या हुआ, बुद्धि तो है।
पूरा अंश दिखाएँ
'
तो क्या हुआ, बुद्धि तो है।
'
अभागे असुर, तू मृत्यु का आलिंगन कर रहा है।
पूरा अंश दिखाएँ
'
अभागे असुर, तू मृत्यु का आलिंगन कर रहा है।
'
कलकत्ते में एक रात
जैसे अजगर अपनी प्रथम दृष्टि से अपने शिकार को स्तम्भित कर देता है, उसी प्रकार मैं स्तम्भित-सा हो गया।
पूरा अंश दिखाएँ
… देखता रहा। मुझे उसके निकट जाना चाहिए या नहीं, मैं यही सोचने लगा। अन्त में मैं साहस करके उसके पास गया। मुझे निकट आया देख उसने अपने मुख से चादर का प्रावरण हटा लिया, और बड़ी-बड़ी आंखों से मेरी तरफ अभिप्रायपूर्ण दृष्टि से देखने लगी।
जैसे अजगर अपनी प्रथम दृष्टि से अपने शिकार को स्तम्भित कर देता है, उसी प्रकार मैं स्तम्भित-सा हो गया।
उस अन्धकार में भी उसके मुख-चन्द्र की आभा फूटकर निकली पड़ती थी। उसने मृदु-कोमल स्वर में कहा:
इस प्रकार कलकत्ते की वह एक रात मेरे जीवन में एक काल-रात बन गई।
पूरा अंश दिखाएँ
उसी दिन मैंने कलकत्ता त्यागा। घर आकर बहुत कोशिश उस भेद को खोलने की की, पर शोक, कुछ पता न चला।
इस प्रकार कलकत्ते की वह एक रात मेरे जीवन में एक काल-रात बन गई।
प्यार
बोझ तो ज़िन्दगी का ही काफी है। इन कंकड़-पत्थरों का बोझ लादकर क्या करेगी?
पूरा अंश दिखाएँ
'
बोझ तो ज़िन्दगी का ही काफी है। इन कंकड़-पत्थरों का बोझ लादकर क्या करेगी?
'
हाथी से चींटी तक को जो देता है, वही दाता इस यतीम बेवा को भी देगा।
पूरा अंश दिखाएँ
'
हाथी से चींटी तक को जो देता है, वही दाता इस यतीम बेवा को भी देगा।
न होगा तो राह-बाट में कहीं भूख से मर जाऊंगी। कुत्ते और सियार जिस्म को ठिकाने लगा देंगे।'
तो बहिन, किस्मत के दरिया में अपनी ज़िन्दगी की किश्ती को छोड़ दो और देखो कि वह कहां जाकर ठहरती है।
पूरा अंश दिखाएँ
'
तो बहिन, किस्मत के दरिया में अपनी ज़िन्दगी की किश्ती को छोड़ दो और देखो कि वह कहां जाकर ठहरती है।
पहले ही से कोई इरादा पक्का न करो। जब जैसा देखना, वैसा ही करना। तुम समझदार औरत हो।'
ऐ नेकबख्त, तू रेगिस्तान में पैदा हुई, लेकिन तेरी मौत तख्त पर होगी।
पूरा अंश दिखाएँ
चमचमाती मुहर को हथेली पर देखकर, वृद्धा की आंखों में चमक आ गई। उसने कहा-
ऐ नेकबख्त, तू रेगिस्तान में पैदा हुई, लेकिन तेरी मौत तख्त पर होगी।
बचपन में जिसे भूखी रहना पड़ा, जवानी में वह दुनिया को रोज़ी देगी। भरोसा रख, और इस दूसरी हथेली पर अपने विश्वास का सबूत दे। और उसने दूसरी हथेली फैला दी।
उसे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे उसकी रगों में खून नहीं, पिघला हुआ सीसा बह रहा हो।
पूरा अंश दिखाएँ
चिराग जल गए। शराब के प्याले पेश किए जा रहे थे। और वह चुपचाप पीता जा रहा था।
उसे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे उसकी रगों में खून नहीं, पिघला हुआ सीसा बह रहा हो।
वह प्रेम का घाव खाकर लौटा। खाना, पीना, सोना उसके लिए दूभर हो गया। वह ठंडी सांसें लेता और बेचैनी से करवटें बदलता रहता। वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे। वह इतनी बड़ी बादशाहत का उत्तराधिकारी था, पर इस समय वह एक …
परन्तु वह पानेवाला कौन था, जिसके पैरों की आहट के लिए उसके कान चौकन्ने हो रहे थे?
पूरा अंश दिखाएँ
… ही वह अमीरवाली घटना हुई। बादशाह के कानों तक इसकी खबर पहुंची। मेहर ने सुना कि बादशाह ने उसके साहस की प्रशंसा की है। सुनकर उसके होंठ फड़कने लगे, और उसे एक नई वेचैनी सताने लगी, जैसे वह किसी आनेवाले की प्रतीक्षा कर रही हो।
परन्तु वह पानेवाला कौन था, जिसके पैरों की आहट के लिए उसके कान चौकन्ने हो रहे थे?
ईद का दिन था, संध्या का समय। रंगमहल में जश्न मनाया जा रहा था। मेहरुन्निसा अपने कक्ष में कालीन पर बैठी, अस्तंगत सूर्य की नज़रबाग में पड़ती आड़ी-तिरछी सुनहरी किरणों को निहार रही थी। उसकी बांदियां लक-दक पोशाक पहने, उसके आसपास खड़ी थीं।
अब वह उसकी पुरानी परिचिता अस्फुट कली न थी, उसका यौवन भरपूर निखरा हुआ था।
पूरा अंश दिखाएँ
बादशाह उसके रूप को देखकर धक रह गया।
अब वह उसकी पुरानी परिचिता अस्फुट कली न थी, उसका यौवन भरपूर निखरा हुआ था।
वह ऐसा प्रखर था कि उसकी चकाचौंध से आंखें झेप जाती थीं। मेहर ने उस समय कोई खास पोशाक नहीं पहन रखी थी। वह मस्लिन की सफेद सादा पोशाक पहने बैठी थी। किन्तु उसमें से छनकर भी उसका रूप अपनी अद्भुत छटा दिखा रहा था। …
मेहतर की बेटी का भात
बादशाह के लिए ऊंच-नीच सब एक समान है।
पूरा अंश दिखाएँ
मेहतर की बेटी का भात
बादशाह के लिए ऊंच-नीच सब एक समान है।
विवाह, शादी के अवसर पर लड़केवाला लड़कीवाले से बड़ा हो जाता है। दूल्हा अपने को सारी बस्ती का मेहमान समझता है। इसी भाव-व्यंजना का चरित्र-चित्रण इस कहानी में हुआ है।
मालगुजारी तो तुम उसी वक्त अदाकर चुके चौधरी,जब घर से रकम चले।
पूरा अंश दिखाएँ
'
मालगुजारी तो तुम उसी वक्त अदाकर चुके चौधरी,जब घर से रकम चले।
अब वह रकम हमारी थी। और मेहतर की बेटी को भात तुम्हारी ओर से नहीं, हमारी ओर से अदा किया गया है। इसके बाद ही बादशाह ने मीर मुन्शी को बुलाकर हुक्म दिया-चन्द जड़ाऊ ज़ेवर, कपड़े और कुछ नकदी और वहां पहुंचा दो और कह …
सिंहगढ़-विजय
यदि फल की आकांक्षा करोगे, तो धैर्य से च्युत हो जाओगे और कदाचित्क र्तव्य से भी।
पूरा अंश दिखाएँ
'शांत हो, देखो, सदैव कर्तव्य समझकर कार्य करना, फल की चिंतनान केरना।' युवक चुप रहा। '
यदि फल की आकांक्षा करोगे, तो धैर्य से च्युत हो जाओगे और कदाचित्क र्तव्य से भी।
'
शत्रु चूहेदानी में मूसे के समान फंस जाएंगे।
पूरा अंश दिखाएँ
… जिससे मैं पहर रात्रि गए वहां पहुंच सकता हूं। श्रीमान्, मुझे केवल पचास सवार दीजिए। मैं गांववालों को मिला लूंगा, और घाटी का द्वार रोक लूंगा। यवनदल रक्षा की धारणा से तुरन्त घाटी में प्रवेश करेगा। पीछे से आप घाटी के मुख को रोक लीजिए।
शत्रु चूहेदानी में मूसे के समान फंस जाएंगे।
'
सिंहगढ़ पाया, पर सिंह गया।
पूरा अंश दिखाएँ
अधिकारी रोता हुआ पीछे हट गया। महाराज ने पैदल आगे बढ़कर देखा। वह निश्चल मूर्ति सैकड़ों घाव छाती और शरीर पर खाकर वीरासन से विराजमान थी। महाराज की आंखों से टपाटप आंसू गिरने लगे। उन्होंने शोक- कंपित स्वर में कहा-
सिंहगढ़ पाया, पर सिंह गया।
शेरा भील
आज भी उस वीर वृद्ध शेरा के गीत भील बालाएं जब जल भरने आती हैं, गाती हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… दिए। उनके रक्त से नदी का जल लाल हो गया। सैकड़ों मुगल वहीं खेत रहे। युद्ध में भील वीर विजयी हुए। युद्ध से निवृत" होकर सरदार ने शेरा को तलाश किया। वह सैकड़ों तीरों से छिदा हुआ एक झोपड़ी की आड़ में निर्जीव पड़ा था।
आज भी उस वीर वृद्ध शेरा के गीत भील बालाएं जब जल भरने आती हैं, गाती हैं।
मास्टर साहब
अमीर आदमी ही बड़े आदमी नहीं होते प्रभा की मां!
पूरा अंश दिखाएँ
'पर अपनी औकात के मुताविक ही तो सबको अपनी गुजर-बसर करनी चाहिए। इसमें छोटे-बड़े घर की क्या बात है?
अमीर आदमी ही बड़े आदमी नहीं होते प्रभा की मां!
'
हमारी छोटी-सी गरीब दुनिया है, शान्त छोटासा घर है, एक छोटे-से घोंसले के समान।
पूरा अंश दिखाएँ
… प्रार्थना करता हूं, विनय करताहूं। आप भद्र महिला हैं। एक माता को उसकी रुग्णा पुत्री से, उसके निरीह पति से पृथक् मत कीजिए। आप बड़े घर की महिलाएं, और आपके पतिगण, यह सब विच्छेद सहन करने की शक्ति रखते हैं, हम बेचारे गरीब अध्यापक नहीं।
हमारी छोटी-सी गरीब दुनिया है, शान्त छोटासा घर है, एक छोटे-से घोंसले के समान।
हमलोग न ऊधो के लेने में और न माधो के देने में। दिन-भर मेहनत करते हैं-घर में पत्नी और बाहर पति, और रात को अपनी नींद सोते हैं। आप बड़े-बड़े आदमियों का शिकारी जीवन है, उसमें संघर्ष हैं, आकांक्षाएं हैं, प्रतिक्रिया है, और प्रतिस्पर्धा है। …
अपने को देखा नहीं, सपने ही देखती रही।
पूरा अंश दिखाएँ
हाय, मैं उसे, पेट की बच्ची को बुखार में तड़पती छोड़ आई! एक बार उसकी ओर देखा तक भी नहीं। सच तो यह है कि मैंने न कभी अपने पति का खयाल किया, न सन्तान का। मैं सदा अपने में असन्तुष्ट रही।
अपने को देखा नहीं, सपने ही देखती रही।
वह उस नीच-कमीने नौकर से महज़ोरी करना रोक अपनी कोठरी में घस गई। द्वार भीतर से बन्द कर लिए, और फूट-फूटकर रोने लगी। दिन बीते, रातें वीती, सप्ताह बीते।
दुनिया में सब-कुछ सहना पड़ता है, सब-कुछ देखना पड़ता है।
पूरा अंश दिखाएँ
'
दुनिया में सब-कुछ सहना पड़ता है, सब-कुछ देखना पड़ता है।
'
सुलह
मनुष्य की भांति, स्थान के भी भाग्य होते हैं!
पूरा अंश दिखाएँ
… है, यह जानने को लोग कितनी भयपूर्ण कल्पनाएं करते होंगे। अब न रहे वे दिन, और न वे अंग्रेज। अब तो ठेठ स्वदेशी राज्य है। फिर कचहरी, जहां भीतर-बाहर हर जगह जाने का सभी को अधिकार है, वहां पहुंच गई। क्या समय का फेर है!
मनुष्य की भांति, स्थान के भी भाग्य होते हैं!
सो मैं, एक दिन, इस ऐतिहासिक इमारत के भाग्य-परिवर्तन को देखने वहां जा पहुंचा।
कानून चुप था। जज चुप था। वकील चुप थे।
पूरा अंश दिखाएँ
… 'पापा' कहकर करुण क्रंदन कर रहा था। उसके दोनों नन्हे-नन्हे हाथ हवा में उठे हुए थे, और उसका वह अभागा पिता, जिसने कभी हंस-हंसकर गोद में खिलाया था, आंखों में आंसू भरे, दोनों हाथ फैलाए, अपनी पत्नी के आगे करुणा की भीख मांग रहा था।
कानून चुप था। जज चुप था। वकील चुप थे।
पिता और पुत्र हाथ फैलाए एकदूसरे की छाती से लगने को छटपटा रहे थे। स्त्री अदालत में अपने अधिकारों के लिए लड़ने को आमादा थी। पत्नी आत्मसम्मान की आग से दहक रही थी, पर मां विगलित हो रही थी। उस कानूनी वातावरण के भरे कमरे …
मां की आत्मा ने स्त्री और पत्नी की मूर्ति को परास्त कर दिया।
पूरा अंश दिखाएँ
… अधिकारों के लिए लड़ने को आमादा थी। पत्नी आत्मसम्मान की आग से दहक रही थी, पर मां विगलित हो रही थी। उस कानूनी वातावरण के भरे कमरे में, उस एक स्त्री के शरीर में जो यह त्रिवेणी-संगम हो रहा था, उसे देखनेवाला कोई न था।
मां की आत्मा ने स्त्री और पत्नी की मूर्ति को परास्त कर दिया।
उसने छिपी नजर से पति की ओर देखा। ऐसी करुणा की मूर्ति उसने पहले नहीं देखी थी। उसकी आंखों की ज्वाला बुझ गई। पत्नी की प्रात्मा ने प्यार बखेरना प्रारम्भ कर दिया। उसकी आंखों में मोती सज गए। और देखते-देखते ही वे झर-झर झरने लगे। …
तुम ममी को प्यार करो पापा, वे हंस पड़ेंगी।
पूरा अंश दिखाएँ
'
तुम ममी को प्यार करो पापा, वे हंस पड़ेंगी।
'
जज ने हंसकर मिसिल एक ओर फेंककर कहा-दूसरा मुकदमा पेश करो।
पूरा अंश दिखाएँ
… में मुस्कान फैल गई। और तभी साहस करके पति ने पत्नी का हाथ पकड़ लिया। पत्नी, नववधू की लज्जा आंखों में सजाकर चुपचाप अदालत से बाहर चली गई। अदालत ने वकीलों की ओर देखा। पर वकील, 'मेरी फीस', 'मेरी फीस' कहते मुवक्किलों के पीछे भागे।
जज ने हंसकर मिसिल एक ओर फेंककर कहा-दूसरा मुकदमा पेश करो।
रानी रासमणि
मैं जाति की केवट हूं।'
पूरा अंश दिखाएँ
'किन्तु यह कैसे हो सकता है?
मैं जाति की केवट हूं।'
'तो इससे क्या? मैं ब्राह्मण हूं। परन्तु जो आत्मा मेरे अन्तर में वास करती है वही आपके अन्तर में भी है। भेद इतना ही है कि आप धर्मात्मा और पवित्र हैं, और मैं अधम हं।'
ये दक्षिणा के लोभ में निमन्त्रण खानेवाले पेटू ब्राह्मण के रूप में बैल हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
'पर वह ब्राह्मण हो भी तो? जिसने अपनी इन्द्रियों को वश में करके वासना से मुक्ति पा ली हो, और जो सब बन्धनों से मुक्त वीतराग-शान्त महात्मा होवही तो ब्राह्मण है।
ये दक्षिणा के लोभ में निमन्त्रण खानेवाले पेटू ब्राह्मण के रूप में बैल हैं।
'
मैं कच्चा ब्राह्मण नहीं हूं। मेरा ब्राह्मणत्व खूब पक्का है।
पूरा अंश दिखाएँ
'विश्वास रखिए महारानी, आपका भात खाकर भी मैं ऐसा ही ब्राह्मण रहूंगा।
मैं कच्चा ब्राह्मण नहीं हूं। मेरा ब्राह्मणत्व खूब पक्का है।
'
कहानी खत्म हो गई मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।