Doomreader

भाव-विलास

लेखक: देव

दूसरे नाम Bhav Vilas

लंबाई: 21,072 शब्द, लगभग 84 पन्ने, पढ़ने में लगभग 1 घंटे

कविता

भाव-विलास मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

स्थायी भाव, विभाव, अनुभाव, रस, नायक नायिका भेद और अलंकार का विवेचन, ब्रजभाषा के कवित्त और दोहों के उदाहरणों सहित। कवि देव का रीति ग्रंथ।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१ स्थायी भाव

उदाहरण पहला—(प्रियदर्शन से) कवित्त

संग ना सहेली केली करति अकेली, एक कोमल नवेली वर बेली जैसी हेम की। लालच भरे से लखि लाल चलि आये सोचि, लोचन लचाय रही रासि कुल नेम की॥

'देव' मुरझाय उरमाल उरझाय कह्यो, दीजो सुरझाय बात पूछी छल छेम की। भायक सुभाय भोरें स्याम के समीप आय, गांठि छुटकाइ गांठि पारि गई प्रेम की॥

शब्दार्थ—सहेली—सखियाँ। केली—क्रीड़ा। बरबेली जैसी हेमकी—सोने की श्रेष्ठलता के समान। लखि—देखकर। लोचन—आँखें। लचाव—झुकाकर। रासि—समूह। गरमाल—गले की माला। दीजो सुरझाय—सुलझा दो। छुटकाइ—खोलकर। गांठि छुटकाइ—गांठि को छुड़ाकर। गांठि प्रेम की—प्रेम की गाँठि बांध गयी।

उदाहरण दूसरा—(प्रिय श्रवण से) सवैया

गौने के चार चली दुलही, गुरु लोगन भूषन भेष बनाये। सील सयान सखीन सिखायो, सबै सुख सासुरेहू के सुनाये॥ बोलिये बोल सदा हँसि कोमल, जे मन-भावन के मन भाये। यों सुनि ओछे उरोजनि पै, अनुराग के अंकुर से उठि आये॥

यहाँ से आगे पढ़ें

२ विभाव

शब्दार्थ—नृत्य—नाच। उपवन गवन—बगीचों का जाना। बनकेलि—बनक्रीड़ा। विधु—चन्द्रमा।

भावार्थ—गाना, नाचना, बगीचों में जाना, गहने पहनना, बनक्रीड़ा करना, चन्द्रमा, और बसन्त ये शृङ्गार के उद्दीपन हैं।

उदाहरण पहला—(गीत) सवैया

आली अलापि बसन्त मनोरम मूरतिवन्त मनोज दिखावनि। पंचमनाद निखादहि में सुर, मूरछना गन ग्राम सुभावनि॥

देव कहै मधुरी धुनि सौं, परवीन ललै कर बीन बजावनि। बावरी सी हौं भई सुनि आजु, गई गड़ि जी मैं गुपाल की गावनि॥

शब्दार्थ—आली—सखि। अलापि—गाकर। मूरतिवन्त—प्रत्यक्ष। मनोज—कामदेव। पंचम नाद, निखाद (निपाद)—स्वरों के भेद। सुर—स्वर। मूरछना—मूर्छना—जो दो स्वरों के बीच में बोली जाय। ग्राम—स्वरों का एक भेद। मधुरी—सुन्दर, मीठी। धुनि—ध्वनि, आवाज़। बावरी सी—पागल सी, उन्मत्त सी। बीन—वाद्य विशेष। गई गडि—चुभ गयी। जी मैं—मन में, दिल में। गावनि—गीत, गाना।

उदाहरण दूसरा—(नृत्य) सवैया

पीरी पिछौरी के छोर छुटे, छहरै छबि मोर पखान की जामैं। गोधन की गति बैनु बजैं, कविदेव सबै सुनि के धुनि आमै॥ लाज तजी गृह काज तजे, मन मोहि रही सिगरी बृज बामै। कालिंदी कूल कदम्ब के कुंज, करैं तम तोम तमासौ सो तामै॥

यहाँ से आगे पढ़ें

३ अनुभाव

शब्दार्थ—ठाढो—खड़ा हुआ। चितौत—देखता है। चकोर—एक पक्षी जो चन्द्रमा को प्यार करता है। अनतै—दूसरी जगह। इतौ—इतना। चित—मन। सामुहैं—सामने। भागते—भाग्यवश। उऔ—उगा।

उदाहरण दूसरा—(नयन-प्रसन्नता) सवैया

आई ही गाय दुहाइवे कों, सु चुखाइ चली न बछानको घेरति। नैकु डराय नहीं कब की, वह माइ रिसाय अटा चढ़ि टेरति॥ यों कविदेव बड़े खन की, बड़रे द्दग बीच बड़े द्दग फेरति। हौं मुख हेरति ही कबकी, जबकी यह मोहन को मुख हेरति॥

शब्दार्थ—बछान—बछड़े। नैकु—थोड़ा भी। डराय नहीं—नहीं डरती। माइ—माता। रिसाय—नाराज़ होती है। बड़े खन—बड़ी देर। बड़रे—बड़े। द्दग—आँखें। हौं—मैं। हेरति ही—देखती थी।

उदाहरण तीसरा—(चल-चितौनि) सवैया

हरि को इतै हेरत हेरत हेरि, उतै डर आलिन को परसै। तनु तोरि के जोरि मरोरि भुजा, मुख मोरि कै बैन कहे सरसै॥ मिस सों मुसक्याइ चितै समुहें, 'कविदेव' दरादर सों दरसै। द्दगकोर कटाक्ष लगे सरसान, मनो सरसान धरैं बरसै॥

यहाँ से आगे पढ़ें

संचारी भाव

उदाहरण कवित्त

ऊधौ आये ऊधौ आये, हरि कौ संदेसौ लाये, सुनि, गोपी गोप धाये, धीर न धरत हैं। बोरी लगि दौरीं उठीं भोरी लौं भ्रमति मति, गनति न जनो गुरु लोगन दुरत हैं॥ ह्वै गईं बिकल बाल बालम वियोग भरी, जोग को सुनत बात गात त्यों जरत हैं। भारे भये भूषन सम्हारे न परत अङ्ग, आगे को धरत पग पाछे को परत हैं॥

शब्दार्थ—संदेसौ—संदेशा, हाल, समाचार। दौरी—दौड़ी। गात—शरीर। भारे भये—भारी हो गये। सम्हारे न परत—सम्हाले नहीं जाते। पग—पैर। पाछे—पीछे।

८—दीनता दोहा

दुरगति बहु बिरहादि तै, उपजै दुःख अनन्त। दीन बचन मुख ते कढ़े, कहैं दीनता सन्त॥

शब्दार्थ—दुरगति (दुर्गति)—बुरी दशा।

भावार्थ—वियोग के कारण अत्यन्त दुःख पाने पर जब मुख से दीन वचन निकल पड़ते हैं तब उसे दीनता कहते हैं।

उदाहरण कवित्त

यहाँ से आगे पढ़ें

हाव

शब्दार्थ—नागा—बुरी।

भावार्थ—अपने प्यारे के वियोग में कुछ भी अच्छा न लगने को उद्वेग कहते हैं। ऐसी अवस्था मे भली वस्तुएँ भी बुरी प्रतीत होती हैं।

कवित

बिरह के घाम ताई बाम तजि धाम धाई, पाई प्रतिकूल कूल कालिदी की लहरी।

यातें न अन्हाई जरै जोतन जुन्हाई तातें, चितै चहुँ ओर-देव कहै यह हहरी॥ बारिज बरत बिन वारें बारि बारु बीच, बीच बीच बिचिका मरीचिका सी छहरी। चरण मारतण्ड कै अखण्ड बृजमण्डल है, कातिक की राति किधों जेठ की दुपहरी॥

शब्दार्थ—बिरह के घाम ताई—बिरह रूपी घाम से तपी हुई। पाई प्रतिकूल—उलटा पाया। कालिदी की लहरी—यमुना की लहरों को। चहुं ओर—चारो ओर। बारिज—कमल। बार—बालू। मरीचिका—मृगतृष्णा। किधौं—या, अथवा।

मान वर्णन दोहा

पति परपतिनी रति करत, पतिनी करति जु मान। गुरु मध्यम लघु भेद करि, ताहू त्रिविध बखान॥ पति पर परतिय चिह्न लखि, करति त्रिया गुरु मान। मध्यम ताको नाम सुनि, ता दरसन लघु जान॥

यहाँ से आगे पढ़ें

6 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

आपने आपने ऊँचे अटा चढ़ि, द्वारनि दोऊ निहारत ठाढ़े॥

हावयहाँ से आगे पढ़ें

गई तौ हती दधि बेचन वीर, गयो हियरा हरि हाथ बिकाई॥

हावयहाँ से आगे पढ़ें

या रस बिनु सबरस बिरस, कवि सब नीरस जानु॥

हावयहाँ से आगे पढ़ें

बलि हो बलिहारी हौं बार हजारक, बाल की कोमल बोलनि पै॥

नायिका वर्णनयहाँ से आगे पढ़ें

काहू के रंग रंगे दृग रावरे, रावरे रंग रंगे दृग मेरे॥

नायिका वर्णनयहाँ से आगे पढ़ें

तेरौ री मोहि महासुख देत, सुधारसहू तैं रसीलौ रिसैवो॥

नायिका वर्णनयहाँ से आगे पढ़ें

भाव-विलास की सभी 6 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. प्रथम विलास
  2. वंदना
  3. ग्रन्थ-परिचय
  4. १ स्थायी भाव
  5. २ विभाव
  6. ३ अनुभाव
  7. द्वितीय विलास
  8. सात्विक भाव
  9. संचारी भाव
  10. तृतीय विलास
  11. रस
  12. हाव
  13. चतुर्थ विलास
  14. नायक विचार
  15. नायिका वर्णन
  16. सखी-भेद
  17. पञ्चम विलास
  18. अलंकार

भाव-विलास मुफ़्त सुनें

भाव-विलास मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

भाव-विलास मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

भाव-विलास जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।