Doomreader

भाव-विलास की पंक्तियाँ

भाव-विलास (देव) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

6 उद्धरण · किताब के बारे में

सभी उद्धरण

हाव

आपने आपने ऊँचे अटा चढ़ि, द्वारनि दोऊ निहारत ठाढ़े॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

देवजू दोऊ मिले पहिले दुति, देखत ही तें लगे द्दग गाढ़े। आगे ही तें गुन रूप सुने, तबही तें हिये अभिलाषहि बाढ़े॥ ता दिन तें इत राधे उतै, हरि आधे भये जू वियोग के बाढ़े।

आपने आपने ऊँचे अटा चढ़ि, द्वारनि दोऊ निहारत ठाढ़े॥

शब्दार्थ—दुति—शोभा। लगे गाढ़े—भलीभांति आँखें लग गयी। आगे हीते—पहले ही से। इत—इधर। उतै—उधर। आधे......बाढ़े-वियोग दुःख के कारण आधे रह गये। द्वारनि—दरवाज़ो पर। निहारत ठाढ़े खड़ें देखते हैं।

गई तौ हती दधि बेचन वीर, गयो हियरा हरि हाथ बिकाई॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पुकारि कही मैं दही कोइ लेउ, यही सुनि आइ गयो उत धाई। चितै कविदेव चलेई चले, मनमोहनी मोहनी तान सी गाई॥ न जानति और कछू तबतें, मनमाहि वही पै रही छबिछाई।

गई तौ हती दधि बेचन वीर, गयो हियरा हरि हाथ बिकाई॥

शब्दार्थ—उतधाई—उधर दौड़कर। मनमाँहि—मन में। गई......बिकाई—हे सखी! मैं बेचने तो दही गयी थी परन्तु उनके हाथ अपने हृदय को बेच आयी।

या रस बिनु सबरस बिरस, कवि सब नीरस जानु॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

या विधि बरनत चारि बिधि, रस वियोग शृङ्गारु। यातें कहे न और रस, बाढ़े बहु विस्तारु॥ रस संभोग वियोग को, यह बिधि करउँ बखानु।

या रस बिनु सबरस बिरस, कवि सब नीरस जानु॥

शब्दार्थ—निहचै—निश्चय। या......बिरस-इस रस के बिना सब रस फीके जान पड़ते हैं।

नायिका वर्णन

बलि हो बलिहारी हौं बार हजारक, बाल की कोमल बोलनि पै॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हँसि हौंस भरे अनुकूल विलोकनि, लाल के लोल कपोलनि पै।

बलि हो बलिहारी हौं बार हजारक, बाल की कोमल बोलनि पै॥

शब्दार्थ—डीठि-दृष्टि। लचाइ कै लोचन–आँखे नीची कर के। हौस–उत्साह। लोल–सुन्दर। कपोलनि–गालो।

काहू के रंग रंगे दृग रावरे, रावरे रंग रंगे दृग मेरे॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बोलि उठी सुनि के तिय बोल, सुदेव कहै अति कोप करेरे।

काहू के रंग रंगे दृग रावरे, रावरे रंग रंगे दृग मेरे॥

शब्दार्थ—भौन–घर,गृह। भावतो–पति, प्रेमी। इतै–इधर। दृग–आँखें। बाल–स्त्री। बिलोकि–देखकर। कोप–क्रोध। करेरे–बहुत। काहू के–किसी के। राबरे–आपके। दृग–आँखें।

तेरौ री मोहि महासुख देत, सुधारसहू तैं रसीलौ रिसैवो॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नेह सों नीचे निहारि निहोरत, नाहीं कै नाह की ओर चितैवो। पीठि दै मोरि मरोरि कैं डीठि, सकोरि कै सौंह सौ भौंह चदैवो॥ प्रीतम सों कविदेव रिसाइ के, पाइ लगाइ हिये सों लगैवो।

तेरौ री मोहि महासुख देत, सुधारसहू तैं रसीलौ रिसैवो॥

शब्दार्थ—नेह—प्रेम। निहोरत—खुशामद करते। मरोरिकैं डीठि—दृष्टि फेर कर। भौंह चढ़ैवो—भौहों का चढ़ाना—टेढ़ा करना। रिसाइके—क्रोधित होकर। सुधारस......रिसैवो—तेरा रूठना अमृत से भी बढ़कर अच्छा लगता है।

भाव-विलास मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

भाव-विलास मुफ़्त पढ़ें