Doomreader

सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय खंड 1

लेखक: मोहनदास करमचंद गांधी

दूसरे नाम Sampurna Gandhi Vangmay Khand 1

लंबाई: 59,723 शब्द, लगभग 239 पन्ने, पढ़ने में लगभग 4 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय खंड 1 मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

गांधी की 1884 से आरंभ होती रचनाएँ: स्वीकारोक्ति, लंदन की दैनंदिनी, पत्र, भाषण और दक्षिण अफ़्रीका के भारतीयों से जुड़े लेख। गांधी के समग्र लेखन का पहला खंड।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

लन्दन-दैनन्दिनी (१२-११-१८८८)

इंग्लैंड आनेका इरादा करनेके क्या कारण थे? बात अप्रैलके लगभग अन्तमें शुरू हुई। अध्ययनके लिए लंदन आनेके इरादेने जब प्रत्यक्ष रूप ग्रहण किया उसके पहले ही मेरे मन में यहाँ आने और आखिर लंदन है क्या, अपनी यह जिज्ञासा तृप्त करनेका मंसूबा दबा पड़ा था। जब मैं भावनगर कालेजमें पढ़ रहा था, जयशंकर बूचसे मेरी मामूली बातें हुई थीं। बातोंके दौरानमें उन्होंने मुझे सलाह दी थी कि तुम तो सोरठके निवासी हो, इसलिए जूनागढ़ राज्यको लंदन जानेके लिए छात्रवृत्तिकी अर्जी दो। उस दिन मैंने उन्हें क्या जवाब दिया था, यह अब अच्छी तरह याद नहीं आता। ऐसा लगता है कि मैंने छात्रवृत्ति पाना असम्भव समझा होगा। उस [समय] से मेरे मनमें इस अंचलकी यात्रा करनेका इरादा जम गया था। मैं इस ध्येयको पूर्ण करनेके साधन खोजता रहा।

तेरह अप्रैल, १८८८ को मैं भावनगरसे छुट्टियाँ मनानेके लिए राजकोट गया। पन्द्रह दिनकी छुट्टियोंके बाद मेरे बड़े भाई और मैं पटवारीसे मिलने गये। लौटने पर मेरे भाईने कहा : "चलो, मावजी जोशीसे मिल आयें।" इसलिए हम उनके यहाँ गये। मावजी जोशीने साधारण कुशल-प्रश्न करनेके बाद भावनगर में मेरी पढ़ाईकी बाबत कुछ पूछताछ की। मैंने उन्हें साफ-साफ बताया कि मेरा पहले वर्षमें परीक्षा पास हो जाना मुश्किल ही है। मैंने यह भी कहा कि मुझे पाठ्यक्रम बहुत कठिन मालूम होता है। यह सुनकर उन्होंने मेरे भाईको सलाह दी कि वे, जैसे भी सम्भव हो, मुझे बैरिस्टरी पढ़नेके लिए लंदन भेज दें। उन्होंने बताया कि खर्च सिर्फ ५,००० रुपये आयेगा। "यह अपने साथ थोड़ी उड़दकी दाल ले जाये। वहाँ अपने लिए खुद कुछ खाना बना लिया करेगा। इससे कोई धार्मिक आपत्ति न होगी। यह बात किसीको बताओ मत। कोई छात्रवृत्ति पानेका प्रयत्न करो। जूनागढ़ और पोरबन्दर दोनों राज्योंको अर्जी भेज दो।

यहाँ से आगे पढ़ें

कुछ भारतीय त्योहार—२ (४-४-१८९१)

अब आप एक आम सड़कके नुक्कड़के पास खड़े हैं। उस ग्वालेको देखिए, जो दूध जैसे सफेद कपड़े पहने—जिन्हें उसने पहली ही बार पहना है—और अपनी लम्बी दाढ़ी चेहरेके दोनों ओर ऊपरको फेरकर पगड़ीके नीचे बाँधे, कुछ अधूरे गाने गाता हुआ आ रहा है। उसके पीछे-पीछे गायोंका झुंड चल रहा है, जिसमें गायोंके सींग लाल-हरे रंगे और चाँदीसे मढ़े हुए हैं। उसके पीछे-पीछे आप छोटी-छोटी लड़कियोंकी वह भीड़ देखते हैं। लड़कियोंके सिरोंपर कुँडरियोंपर सधी हुई छोटी-छोटी मटकियाँ हैं। आपको कौतुहल हो रहा है कि उन मटकियोंमें क्या है। मगर उस असावधान बालिकाकी मटकीसे थोड़ा-सा दूध छलक जाता है और आपका कौतूहल शीघ्र ही मिट जाता है। अब आप उस ऊँचे-पूरे, तगड़े, सफेद मूछोंवाले आदमीको देखिए, जो अपने सिरपर बड़ा-सा सफेद दुपट्टा बाँधे है। उसके दुपट्टेमें लम्बी सरकंडेकी कलम खुँसी हुई है। अपनी कमरमें वह एक लम्बा दुपट्टा लपेटे है जिसमें एक चाँदीकी दवात खुँसी हुई है। आपको जानना चाहिए कि वह एक बड़ा साहूकार है। इस तरह आपने तरह-तरहके लोगोंको देखा, जो हर्ष और उल्लाससे भरे हुए मजेके साथ घूम-फिर रहे हैं।

अब रात आ गई। सड़कें आँखोंको चौंधिया देनेवाली रोशनीसे दमक रही हैं—हाँ, चौंधिया देनेवाली उसके लिए, जिसने कभी रीजेंट स्ट्रीट या ऑक्सफोर्डको नहीं देखा। अगर बम्बई जैसे बड़े-बड़े शहरोंको छोड़ दिया जाये तो किस्टल महलमें जिस पैमानेपर रोशनी होती है, उससे तो इस रोशनीकी कोई तुलना नहीं होगी। स्त्री, पुरुष, बालक उत्तम वस्त्र पहने हैं—और करीब-करीब सभी वस्त्र अलग-अलग रंगके हैं। उनकी अद्भुत बहु-रंगी छवि इन्द्र-धनुषकी छवि प्रस्तुत कर रही है। आजकी रात विद्याकी देवी सरस्वतीके पूजनकी रात भी है। व्यापारी लोग पहली मद दर्ज करके अपने नये बही-खाते भी आज रातको शुरू करते हैं। पूजा करानेवाला पुरोहित--वह सर्वत्र विद्यमान ब्राह्मण--कुछ मंत्र गुनगुनाता है और देवीका आवाहन करता है। पूजाके अन्तमें बिलकुल अधीर बने बच्चे पटाखे सुलगाते हैं और चूंकि यह पूजा सब जगह एक निश्चित समयपर होती है, सड़कें पटाखोंके धड़ाकों, पटपटाहट और सुरसुराहटसे गूंज उठती हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

भेंट : 'वेजिटेरियन' के प्रतिनिधिसे—१ (१३-६-१८९१)

तो, फिरसे धनकी बात। मेरे पिता जो थोड़ा-सा धन मेरे विचारसे बचा पाये थे वह मेरे भाईके हाथ में था। वह उनकी अनुमतिसे ही निकल सकता था। इसके अलावा, वह रुपया काफी नहीं था, इसलिए मैंने कहा कि सारी पूंजी मेरी शिक्षामें लगा दी जाये। आपसे मैं पूछता हूँ कि क्या यहाँ कोई भाई ऐसा करेगा? भारतमें भी ऐसे भाई बहुत कम है। उनसे कहा गया था कि पश्चिमी विचार ग्रहण करके मैं एक नालायक भाई साबित हो सकता हूँ। और मुझसे रुपया तो तभी वापस मिल सकेगा जब मैं जीवित भारत लौट सकूँ, और इसमें बहुत सन्देह व्यक्त किया जा रहा था। परन्तु मेरे भाईने ये सब उचित और सदाशयतापूर्ण चेतावनियाँ सुनी-अनसुनी कर दी। मेरे प्रस्तावकी स्वीकृतिके लिए केवल एक शर्त रखी गई। वह शर्त यह थी कि मैं अपनी माता और चाचाकी अनुमति प्राप्त कर लूं। मेरे भाई जैसे भाई बहुत लोगोंके हों! फिर मैं अपने ऊपर छोड़े गये काममें लगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि वह काम बड़ा दुःसाध्य था। सौभाग्यसे मैं अपनी माँका दुलारा था। उन्हें मुझपर बहुत विश्वास था। इसलिए मैं उनका अन्धविश्वास दूर करने में तो सफल हो गया; परन्तु मैं तीन वर्षकी जुदाईके लिए उनकी अनुमति कैसे प्राप्त कर सकता था? तथापि, इंग्लैंड आनेके फायदोंको अतिरंजित करके बतानेपर मैंने उनको राजी कर लिया। फिर भी वे अनिच्छापूर्वक ही राजी हुई। अब रही चाचाकी बात । वे बनारस तथा अन्य तीर्थों को जानेकी तैयारीमें थे। तीन दिन लगातार समझाने और मनानेके बाद मैं उनसे यह उत्तर पा सका:

"मैं तो तीर्थयात्राके लिए जा रहा हूँ। तुम जो-कुछ कह रहे हो वह ठीक हो सकता है। परन्तु मैं तुम्हारे अधार्मिक प्रस्तावपर राजी-खुशीसे 'हाँ' कैसे कह सकता हूँ? मैं तो सिर्फ इतना कह सकता हूँ कि अगर तुम्हारी माताको जानेपर कोई आपत्ति नहीं है तो मुझे दखल देनेका कोई अधिकार नहीं।

यहाँ से आगे पढ़ें

भेंट : 'वेजिटेरियन' के प्रतिनिधिसे—१ (१३-६-१८९१)

बम्बईमें मेरे जाति-भाइयोंके साथ जो टक्करें हुई, उनका वर्णन करना दुःसाध्य है, क्योंकि बम्बई उनका मुख्य अड्डा है। राजकोटमें मुझे ऐसे किसी कहने लायक विरोधका सामना नहीं करना पड़ा था। बम्बईमें दुर्भाग्यवश मुझे शहरके बीचमें रहना पड़ा। उनकी सबसे ज्यादा बस्ती वहीं थी। इसलिए मैं चारों ओर उनसे घिरा हुआ था। किसी न किसीके घूरने और अंगुली उठानेसे बचकर मेरा बाहर निकलना भी संभव नहीं था। एक बार तो जब मैं टाउनहालके पाससे गुजर रहा था, लोगोंने मुझे घेर लिया और मुझपर हू-हाकी बौछार कर दी। मेरे बेचारे भाईको चुपचाप यह सब दृश्य देखना पड़ा। पराकाष्ठा तब हुई जब जातिके मुख्य प्रतिनिधियोंने एक विराट सभाका आयोजन किया। जातिके हर आदमीको सभामें बुलाया गया और जो न आये, उसे पाँच आने जुर्मानेकी धमकी दी गई। यहाँ मैं बता दूं कि इस कार्रवाईका निश्चय करनेके पहले उनके कई शिष्टमंडलोंने आ-आकर मुझे परेशान किया था। परन्तु वे असफल रहे। इस विशाल सभामें मुझे श्रोताओंके बीचों-बीच बैठाया गया। जातिके प्रतिनिधियोंने जिन्हें 'पटेल' कहा जाता है, मुझे खूब सख्त-सुस्त सुनाईं। मेरे पिताजीके साथ अपने सम्बन्धोंकी याद भी दिलाई। मैं कह सकता हूँ कि यह सब मेरे लिए एक अनोखा अनुभव था। उन्होंने अक्षरशः मुझे एकान्त स्थानसे घसीटकर सबके बीच में बैठाया था, क्योंकि मैं तो ऐसी बातोंका अभ्यस्त नहीं था। इसके अलावा, परले दर्जेके शरमीले स्वभावके कारण मेरी स्थिति और भी संकटापन्न हो गई थी। आखिर, यह देखकर कि डाँट-फटकारका मुझपर कोई असर नहीं हुआ, मुख्य पटेलने मुझसे इस आशयकी बातें कहीं--"तुम्हारे पिता हमारे दोस्त थे, इसीलिए हमें तुम पर दया आती है। तुम जानते हो, जातिके मुखियोंके नाते हममें कितनी शक्ति है। हम ठीक-ठीक जानते हैं कि इंग्लैंडमें तुम्हें मांस खाना पड़ेगा, और शराब पीनी पड़ेगी। इसके अलावा, तुम्हें समुद्र पार जाना है। तुम्हें मालूम होना चाहिए कि यह सब हमारे जाति-नियमोंके खिलाफ है। इसलिए हम तुम्हें हुक्म देते हैं कि अपने फैसलेपर फिरसे सोच-विचार कर लो।

यहाँ से आगे पढ़ें

स्वदेश वापसीके मार्गमें—२ (१६-४-१८९२)

मुसीबतें कभी अकेली नहीं आतीं। 'आसाम' में बैठने के बाद समुद्र में तूफानका भी सामना करना पड़ा, क्योंकि मौसम वर्षारम्भका था। हिन्द महासागर आम तौर पर शान्त रहता है, इसलिए वर्षाकालमें वह क्षुब्ध होकर सारी कसर निकाल लेता है। हमें बम्बई पहुँचने में समुद्रपर पाँच दिन ज्यादा बिताने पड़े। दूसरी रातको तूफान अपने सच्चे रूपमें प्रकट हुआ था। बहुत-से लोग बीमार हो गये थे। अगर कोई छतपर जानेका साहस करता तो उछलता हुआ पानी झपाटा मारता था। कहीं कुछ कड़ाका होता, कहीं कुछ टूट कर गिरता ! कोठरीमें शान्तिपूर्वक सोया नहीं जा सकता था। दरवाजा फटफटाता रहता। सामान नाचने लगता। बिस्तरपर पड़े लोग बेलन जैसे लुढ़कते। कभी-कभी लगता कि जहाज डूब रहा है। भोजनकी मेज पर अब कोई आराम नहीं। जहाज आजू-बाजू लुढ़कता है। उससे काँटे-चम्मच, शोरबेकी रकाबियाँ और सिरका तेल आदिकी शीशियोंके स्टैंड भी गोदमें आ गिरते है। तौलिया पीला रंग जाता है। इसी तरह जाने क्या-क्या होता है।

एक सुबह मैंने परिचारकसे पूछा कि क्या इसे ही असल तूफान कहा जाता है? उसने जवाब दिया : "जी नहीं, यह तो कुछ भी नहीं है।" और उसने अपना हाथ डुलाकर बताया कि असली तूफानमें जहाज कैसे लुढ़कता है।

इस तरह उछलते और गिरते हुए हम ५ जुलाईको बम्बई पहुँचे। उस समय बड़े जोरोंकी वर्षा हो रही थी, इसलिए तटपर जाना कठिन था। फिर भी हम सकुशल तटपर पहुँच गये और हमने 'आसाम' से विदा ली।

'ओशियाना' और आसाम 'में क्या खूब मनुष्य-रूपी असबाब भरा था! कुछ लोग बड़ी-बड़ी आशाएँ लेकर आस्ट्रेलियामें धन कमानेके लिए जा रहे थे; कुछ इंग्लैंडमें अपनी पढ़ाई समाप्त करके सभ्यजनोचित जीविका उपार्जित करनेके लिए भारत जा रहे थे; कुछ कर्त्तव्यकी पुकारसे आये थे; कुछ स्त्रियाँ भारत या आस्ट्रेलियामें अपने पतियोंसे मिलने जा रही थीं और कुछ साहसिक लोग थे, जो अपने घरसे निराश होकर अपने साहसके कार्योंको आगे बढ़ानेके लिए भगवान' जाने कहाँ जा रहे थे!

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

उचित साध्य अनुचित साधनोंसे प्राप्त नहीं किया जा सकता; और अनुचित साधनोंसे प्राप्त उद्देश्य तो उचित साध्यका विकृत रूप ही होगा।

श्रद्धांजलि : डा॰ राजेन्द्रप्रसादयहाँ से आगे पढ़ें

जीवन भाररूप होनेके बजाय पूर्णतः आनन्द मनानेके योग्य होता है।

कुछ भारतीय त्योहार—२ (४-४-१८९१)यहाँ से आगे पढ़ें

मैं जो-कुछ कहनेवाला हूँ उसका मुख्य आधार मेरा बम्बई प्रदेशका अनुभव होगा।

भारतके आहार (१-६-१८९१)यहाँ से आगे पढ़ें

मित्रोंकी उपस्थितिमें पत्नीसे बातचीत करना चालके विरुद्ध होता।

भेंट : 'वेजिटेरियन' के प्रतिनिधिसे—१ (१३-६-१८९१)यहाँ से आगे पढ़ें

मैं बेमाँगे उपदेशोंके भारसे दब गया था।

भेंट : 'वेजिटेरियन' के प्रतिनिधिसे—२ (२०-६-१८९१)यहाँ से आगे पढ़ें

मुसीबतें कभी अकेली नहीं आतीं।

स्वदेश वापसीके मार्गमें—२ (१६-४-१८९२)यहाँ से आगे पढ़ें

मार्ग-दर्शनकी पुस्तिका लिखनेसे कोई लेखक नहीं बन जाता। लेखक तो ज्यादा कठोर धातुके बने होते हैं।

लन्दन-संदर्शिका (१८९३-९४)यहाँ से आगे पढ़ें

जिन्दगीमें हर स्थानपर खतरा है। अन्तर सिर्फ उसके कम-ज्यादा होने में है।

लन्दन-संदर्शिका (१८९३-९४)यहाँ से आगे पढ़ें

या तो यह विश्वास करें कि वह अपना भला-बुरा देख लेगा या उसे बिलकुल न भेजें।

लन्दन-संदर्शिका (१८९३-९४)यहाँ से आगे पढ़ें

यदि मैं दो बार खाना बना सकता हूँ तो तीन बार ही क्यों न बना लूं?

लन्दन-संदर्शिका (१८९३-९४)यहाँ से आगे पढ़ें

सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय खंड 1 की सभी 25 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 40 भाग
  1. श्रद्धांजलि : डा॰ राजेन्द्रप्रसाद
  2. प्रस्तावना : जवाहरलाल नेहरू
  3. भूमिका
  4. दक्षिण आफ्रिकी भारतीय समस्याकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
  5. आभार
  6. स्वीकारोक्ति (१८८४)
  7. भाषण : आल्फ्रेड हाई स्कूल, राजकोट में (४-७-१८८८)
  8. पत्र : लक्ष्मीदास गांधीको (९-११-१८८८)
  9. लन्दन-दैनन्दिनी (१२-११-१८८८)
  10. फ्रेडरिक लेलीको लिखे पत्रका मसविदा (दिसम्बर १८८८)
  11. पत्र : कर्नल जे॰ डब्ल्यू॰ वॉट्सनको (दिसम्बर १८८८)
  12. भारतीय अन्नाहारी—१ (७-२-१८९१)
  13. भारतीय अन्नाहारी—२ (१४-२-१८९१)
  14. भारतीय अन्नाहारी—३ (२१-२-१८९१)
  15. भारतीय अन्नाहारी—४ (२८-२-१८९१)
  16. भारतीय अन्नाहारी—५ (७-३-१८९१)
  17. भारतीय अन्नाहारी—६ (१४-३-१८९१ )
  18. कुछ भारतीय त्योहार—१ (२८-३-१८९१)
  19. कुछ भारतीय त्योहार—२ (४-४-१८९१)
  20. कुछ भारतीय त्योहार—३ (२५-४-१८९१)
  21. भारतके आहार (१-६-१८९१)
  22. भाषण : बैंड ऑफ मर्सी, लंदनके समक्ष (६-६-१८९१ से पूर्व)
  23. भाषण : विदाई भोजमें (११-६-१८९१)
  24. भेंट : 'वेजिटेरियन' के प्रतिनिधिसे—१ (१३-६-१८९१)
  25. भेंट : 'वेजिटेरियन' के प्रतिनिधिसे—२ (२०-६-१८९१)
  26. आवेदन पत्र : एडवोकेट बननेके लिए (१६-११-१८९१)
  27. स्वदेश वापसीके मार्गमें—१ (९-४-१८९२)
  28. स्वदेश वापसीके मार्गमें—२ (१६-४-१८९२)
  29. पत्र : रणछोड़लाल पटवारीको (५-९-१८९२)
  30. पत्र : 'नेटाल एडवर्टाइजर' को (२६-५-१८९३)
  31. पत्र : 'नेटाल एडवर्टाइजर' को (१६-९-१८९३)
  32. पत्र : 'नेटाल एडवर्टाइजर' को (१९-९-१८९३)
  33. पत्र : नये गवर्नरके स्वागतमें (२८-९-१८९३)
  34. पत्र : 'नेटाल एडवर्टाइजर' को (२९-९-१८९३)
  35. अन्नाहार-सम्बन्धी प्रचार-कार्य (३०-९-१८९३)
  36. लन्दन-संदर्शिका (१८९३-९४)
  37. प्राणयुक्त आहारका एक प्रयोग (२४-३-१८९४)
  38. अपील : इंग्लैंड स्थित भारतीयोंसे (२८-४-१८९४)
  39. अन्नाहार और बच्चे (५-५-१८९४)
  40. धर्म-सम्बन्धी प्रश्नावली (जून १८९४ से पूर्व)

सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय खंड 1 मुफ़्त सुनें

सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय खंड 1 मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय खंड 1 मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय खंड 1 जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।