Doomreader

सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय खंड 1 की पंक्तियाँ

सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय खंड 1 (मोहनदास करमचंद गांधी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

25 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

उचित साध्य अनुचित साधनोंसे प्राप्त नहीं किया जा सकता; और अनुचित साधनोंसे प्राप्त उद्देश्य तो उचित साध्यका विकृत रूप ही होगा।

श्रद्धांजलि : डा॰ राजेन्द्रप्रसादयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… उन्होंने अपने विचारोंकों कभी सामयिक सुविधाओंके अनुसार नहीं बदला। दूसरे शब्दोंमें, उन्होंने कभी उचित साध्यके लिए अनुचित साधनोंका प्रयोग नहीं किया। साधन चुननेमें वे इतनी अधिक सूक्ष्मतासे काम लेते थे कि साध्यकी सिद्धि भी साधनोंके गुण-दोषके अधीन हो जाती थी, क्योंकि उनका विश्वास था कि

उचित साध्य अनुचित साधनोंसे प्राप्त नहीं किया जा सकता; और अनुचित साधनोंसे प्राप्त उद्देश्य तो उचित साध्यका विकृत रूप ही होगा।

उनके लेखों और भाषणोंके इस संग्रहका महत्त्व स्पष्टतः असन्दिग्ध और स्थायी है। इसमें उस विभूतिके अनुपम मानवीय और अत्यन्त कर्मठ सार्वजनिक जीवनकी छः दशाब्दियोंके शब्द उपलब्ध हैं—ऐसे शब्द, जिन्होंने एक अनोखे आन्दोलनको रूप दिया, परिपुष्ट किया और सफलता तक पहुँचाया;

सचमुच तो ये मानव-जातिके लिए वरदान-रूप हैं और कठोर परिश्रम करनेवाले करोड़ों लोगोंको जीवनके नीरस ढर्रेमें बहुत हदतक राहत पहुँचाते हैं।

कुछ भारतीय त्योहार—२ (४-४-१८९१)यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… और आनन्दमय होती है। जीवन भाररूप होनेके बजाय पूर्णतः आनन्द मनानेके योग्य होता है। यह समझ लेना कठिन नहीं कि इस तरहके त्योहारोंका परिणाम अच्छा और दूरतक प्रभाव डालनेवाला हुए बिना नहीं रह सकता। कुछ लोग इन त्योहारोंको अंधविश्वास और उचक्केपनका प्रतीक बताते हैं। परन्तु

सचमुच तो ये मानव-जातिके लिए वरदान-रूप हैं और कठोर परिश्रम करनेवाले करोड़ों लोगोंको जीवनके नीरस ढर्रेमें बहुत हदतक राहत पहुँचाते हैं।

यद्यपि दिवालीका उत्सव सारे भारतमें मनाया जाता है, उसे मनानेकी पद्धति भिन्न-भिन्न प्रान्तोंमें भिन्न-भिन्न है। इसके अलावा यह तो हिन्दुओंके सबसे बड़े त्योहारका एक कच्चा, अपूर्ण वर्णन-मात्र है। परन्तु ऐसा नहीं मान लेना चाहिए कि इस उत्सवका कोई दुरुपयोग नहीं होता। सब दूसरी बातोंके समान …

उन्होंने जो-कुछ कमाया, सब अपने बच्चोंकी शिक्षा, विवाहों और धर्मार्थ कार्योंमें खर्च कर डाला।

भेंट : 'वेजिटेरियन' के प्रतिनिधिसे—१ (१३-६-१८९१)यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पहले धनकी बात ले लें। यद्यपि मेरे पिता एकसे ज्यादा देशी रियासतोंके दीवान रहे थे, उन्होंने कभी धन-संग्रह नहीं किया।

उन्होंने जो-कुछ कमाया, सब अपने बच्चोंकी शिक्षा, विवाहों और धर्मार्थ कार्योंमें खर्च कर डाला।

फलत:

एक सुबह मैंने परिचारकसे पूछा कि क्या इसे ही असल तूफान कहा जाता है? उसने जवाब दिया : "जी नहीं, यह तो कुछ भी नहीं है।"

स्वदेश वापसीके मार्गमें—२ (१६-४-१८९२)यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लुढ़कते। कभी-कभी लगता कि जहाज डूब रहा है। भोजनकी मेज पर अब कोई आराम नहीं। जहाज आजू-बाजू लुढ़कता है। उससे काँटे-चम्मच, शोरबेकी रकाबियाँ और सिरका तेल आदिकी शीशियोंके स्टैंड भी गोदमें आ गिरते है। तौलिया पीला रंग जाता है। इसी तरह जाने क्या-क्या होता है।

एक सुबह मैंने परिचारकसे पूछा कि क्या इसे ही असल तूफान कहा जाता है? उसने जवाब दिया : "जी नहीं, यह तो कुछ भी नहीं है।"

और उसने अपना हाथ डुलाकर बताया कि असली तूफानमें जहाज कैसे लुढ़कता है।

मनुष्यका मन कितना आशापूर्ण होता है, और फिर भी कितनी बार वह निराशाका शिकार होता रहता है! हम आशाओंपर ही तो जीते हैं।

स्वदेश वापसीके मार्गमें—२ (१६-४-१८९२)यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

क्या सबकी आशाएँ पूर्ण हुई ? यह सवाल है।

मनुष्यका मन कितना आशापूर्ण होता है, और फिर भी कितनी बार वह निराशाका शिकार होता रहता है! हम आशाओंपर ही तो जीते हैं।

शुरूमें ही यह कह देना ठीक होगा कि इस रकमसे उन्हीं लोगोंका काम चल सकता है जो जीनेके लिए खाते हैं; उन लोगोंका नहीं जो खानेके लिए जीते हैं।

लन्दन-संदर्शिका (१८९३-९४)यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हमारे सामने सवाल यह है कि हर सप्ताह ९ शिलिंगमें अच्छा, पौष्टिक और रुचिकर भोजन कैसे प्राप्त किया जा सकता है।

शुरूमें ही यह कह देना ठीक होगा कि इस रकमसे उन्हीं लोगोंका काम चल सकता है जो जीनेके लिए खाते हैं; उन लोगोंका नहीं जो खानेके लिए जीते हैं।

जिन्हें स्वादिष्ट भोजन चाहिए, जो अकेले खाना नहीं खा सकते हैं, जो रोज मित्रोंको बुलाकर पकवान खिलाना चाहते हैं, जो पेटूकी तरह रहना चाहते हैं, उनके लिए इससे दस गुनी रकम भी पर्याप्त न होगी। यदि आप कम खर्च करते हुए प्रसन्नतापूर्वक रहना चाहते है …

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. श्रद्धांजलि : डा॰ राजेन्द्रप्रसाद
  2. लन्दन-दैनन्दिनी (१२-११-१८८८)
  3. कुछ भारतीय त्योहार—२ (४-४-१८९१)
  4. भारतके आहार (१-६-१८९१)
  5. भेंट : 'वेजिटेरियन' के प्रतिनिधिसे—१ (१३-६-१८९१)
  6. भेंट : 'वेजिटेरियन' के प्रतिनिधिसे—२ (२०-६-१८९१)
  7. स्वदेश वापसीके मार्गमें—१ (९-४-१८९२)
  8. स्वदेश वापसीके मार्गमें—२ (१६-४-१८९२)
  9. लन्दन-संदर्शिका (१८९३-९४)

श्रद्धांजलि : डा॰ राजेन्द्रप्रसाद

उचित साध्य अनुचित साधनोंसे प्राप्त नहीं किया जा सकता; और अनुचित साधनोंसे प्राप्त उद्देश्य तो उचित साध्यका विकृत रूप ही होगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… उन्होंने अपने विचारोंकों कभी सामयिक सुविधाओंके अनुसार नहीं बदला। दूसरे शब्दोंमें, उन्होंने कभी उचित साध्यके लिए अनुचित साधनोंका प्रयोग नहीं किया। साधन चुननेमें वे इतनी अधिक सूक्ष्मतासे काम लेते थे कि साध्यकी सिद्धि भी साधनोंके गुण-दोषके अधीन हो जाती थी, क्योंकि उनका विश्वास था कि

उचित साध्य अनुचित साधनोंसे प्राप्त नहीं किया जा सकता; और अनुचित साधनोंसे प्राप्त उद्देश्य तो उचित साध्यका विकृत रूप ही होगा।

उनके लेखों और भाषणोंके इस संग्रहका महत्त्व स्पष्टतः असन्दिग्ध और स्थायी है। इसमें उस विभूतिके अनुपम मानवीय और अत्यन्त कर्मठ सार्वजनिक जीवनकी छः दशाब्दियोंके शब्द उपलब्ध हैं—ऐसे शब्द, जिन्होंने एक अनोखे आन्दोलनको रूप दिया, परिपुष्ट किया और सफलता तक पहुँचाया;

लन्दन-दैनन्दिनी (१२-११-१८८८)

मैं एक बार इरादा कर लेनेपर उसे सरलतासे छोड़ देनेवाला आदमी नहीं हूँ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… उतने ही ज्यादा होशियार बनोगे। यह बात बहुत महत्त्वकी है। मैं तुमसे साफ-साफ कहता हूँ। बुरा न मानना। पर देखो, तुम अभी बहुत छोटे हो। लंदनमें प्रलोभन बहुत हैं। तुम उनके फंदे में फँस जाओगे।" मेरे मन में इस बातचीतसे कुछ खिन्नता उत्पन्न हुई। परन्तु

मैं एक बार इरादा कर लेनेपर उसे सरलतासे छोड़ देनेवाला आदमी नहीं हूँ।

उन्होंने अपनी बात कहते हुए श्री गुलाम मुहम्मद मुंशीका उदाहरण दिया। मैंने उनसे पूछा कि क्या आप मुझे छात्रवृत्ति पाने में कोई सहायता पहुँचा सकते हैं? उन्होंने नकारात्मक जवाब दिया और कहा—इसके अलावा और सब-कुछ बहुत खुशीसे करूँगा। मैंने अपने भाईको सब बातें बता दीं।

मैं अपनी भूलपर हँस पड़ा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तो मैं जानता ही था कि हीरे तैर नहीं सकते। फिर मैंने सोचा कि ये कोई कीड़े होंगे, जो रातको ही दीख पड़ते हैं। इन्हीं विचारोंमें डूबे हुए मैंने आसमानकी ओर देखा और फिर मैं समझा कि ये तो और कुछ नहीं, तारोंके प्रतिबिम्ब हैं।

मैं अपनी भूलपर हँस पड़ा।

तारोंकी ये परछाइयाँ आतिशबाजीकी कल्पना कराती हैं। जरा कल्पना कीजिए कि आप किसी बँगलेकी छतपर खड़े हुए हैं और अपने सामने छूटनेवाली आतिशबाजियाँ देख रहे हैं। मैं अकसर इस दृश्यका आनन्द लिया करता था।

कुछ भारतीय त्योहार—२ (४-४-१८९१)

जीवन भाररूप होनेके बजाय पूर्णतः आनन्द मनानेके योग्य होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

त्योहारोंके दिन कोई आदमी किसी दूसरेसे लड़ाई-झगड़ा नहीं करता और न किसीको कोसता है। कोसनेकी नाशकारी आदत खास तौरसे निम्न वर्गके लोगोंमें बहुत फैली हुई है। संक्षेपमें, प्रत्येक बात शान्तिमय और आनन्दमय होती है।

जीवन भाररूप होनेके बजाय पूर्णतः आनन्द मनानेके योग्य होता है।

यह समझ लेना कठिन नहीं कि इस तरहके त्योहारोंका परिणाम अच्छा और दूरतक प्रभाव डालनेवाला हुए बिना नहीं रह सकता। कुछ लोग इन त्योहारोंको अंधविश्वास और उचक्केपनका प्रतीक बताते हैं। परन्तु सचमुच तो ये मानव-जातिके लिए वरदान-रूप हैं और कठोर परिश्रम करनेवाले करोड़ों लोगोंको जीवनके …

सचमुच तो ये मानव-जातिके लिए वरदान-रूप हैं और कठोर परिश्रम करनेवाले करोड़ों लोगोंको जीवनके नीरस ढर्रेमें बहुत हदतक राहत पहुँचाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… और आनन्दमय होती है। जीवन भाररूप होनेके बजाय पूर्णतः आनन्द मनानेके योग्य होता है। यह समझ लेना कठिन नहीं कि इस तरहके त्योहारोंका परिणाम अच्छा और दूरतक प्रभाव डालनेवाला हुए बिना नहीं रह सकता। कुछ लोग इन त्योहारोंको अंधविश्वास और उचक्केपनका प्रतीक बताते हैं। परन्तु

सचमुच तो ये मानव-जातिके लिए वरदान-रूप हैं और कठोर परिश्रम करनेवाले करोड़ों लोगोंको जीवनके नीरस ढर्रेमें बहुत हदतक राहत पहुँचाते हैं।

यद्यपि दिवालीका उत्सव सारे भारतमें मनाया जाता है, उसे मनानेकी पद्धति भिन्न-भिन्न प्रान्तोंमें भिन्न-भिन्न है। इसके अलावा यह तो हिन्दुओंके सबसे बड़े त्योहारका एक कच्चा, अपूर्ण वर्णन-मात्र है। परन्तु ऐसा नहीं मान लेना चाहिए कि इस उत्सवका कोई दुरुपयोग नहीं होता। सब दूसरी बातोंके समान …

भारतके आहार (१-६-१८९१)

मैं जो-कुछ कहनेवाला हूँ उसका मुख्य आधार मेरा बम्बई प्रदेशका अनुभव होगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बल्कि इसलिए लिया है कि ऐसा करके मैं उस प्रयोजनकी सिद्धिमें सहायक हूँगा, जो मेरे और आपके—दोनोंके दिलोंमें बसा है।

मैं जो-कुछ कहनेवाला हूँ उसका मुख्य आधार मेरा बम्बई प्रदेशका अनुभव होगा।

अब, जैसा कि आप जानते हैं, भारत एक विशाल प्रायःद्वीप है। उसकी आबादी २८,५०,००,००० है। वह रूसको छोड़कर समूचे यूरोपके बराबर है। ऐसे देशमें विभिन्न भागोंके आचार-व्यवहारमें भिन्नता होना स्वाभाविक ही है। इसलिए, अगर भविष्यमें कभी आपको मेरे कहनेसे कुछ भिन्न बातें सुननेको मिलें तो …

भेंट : 'वेजिटेरियन' के प्रतिनिधिसे—१ (१३-६-१८९१)

उन्होंने जो-कुछ कमाया, सब अपने बच्चोंकी शिक्षा, विवाहों और धर्मार्थ कार्योंमें खर्च कर डाला।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पहले धनकी बात ले लें। यद्यपि मेरे पिता एकसे ज्यादा देशी रियासतोंके दीवान रहे थे, उन्होंने कभी धन-संग्रह नहीं किया।

उन्होंने जो-कुछ कमाया, सब अपने बच्चोंकी शिक्षा, विवाहों और धर्मार्थ कार्योंमें खर्च कर डाला।

फलत:

मेरे भाई जैसे भाई बहुत लोगोंके हों!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सकूँ, और इसमें बहुत सन्देह व्यक्त किया जा रहा था। परन्तु मेरे भाईने ये सब उचित और सदाशयतापूर्ण चेतावनियाँ सुनी-अनसुनी कर दी। मेरे प्रस्तावकी स्वीकृतिके लिए केवल एक शर्त रखी गई। वह शर्त यह थी कि मैं अपनी माता और चाचाकी अनुमति प्राप्त कर लूं।

मेरे भाई जैसे भाई बहुत लोगोंके हों!

फिर मैं अपने ऊपर छोड़े गये काममें लगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि वह काम बड़ा दुःसाध्य था। सौभाग्यसे मैं अपनी माँका दुलारा था। उन्हें मुझपर बहुत विश्वास था। इसलिए मैं उनका अन्धविश्वास दूर करने में तो सफल हो गया;

मित्रोंकी उपस्थितिमें पत्नीसे बातचीत करना चालके विरुद्ध होता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

शायद मुझे इंग्लैंड जाने भी न देंगे।" इसलिए यद्यपि मेरा हृदय फट रहा था, मैं रोया नहीं। अन्तमें अपनी पत्नीसे विदा लेनेका मौका आया। यह मौका अन्तमें भले ही आया हो, किन्तु महत्त्वमें अन्तिम नहीं था।

मित्रोंकी उपस्थितिमें पत्नीसे बातचीत करना चालके विरुद्ध होता।

इसलिए मुझे उससे एक अलग कमरेमें मिलना पड़ा। निस्सन्देह उसने बहुत पहलेसे ही सिसकना शुरू कर दिया था। मैं उसके पास गया और क्षण-भरके लिए गूंगी प्रतिमाके समान उसके सामने खड़ा रहा। मैंने उसका चुम्बन किया और उसने कहा--"जाओ मत !

मैं उसके पास गया और क्षण-भरके लिए गूंगी प्रतिमाके समान उसके सामने खड़ा रहा। मैंने उसका चुम्बन किया और उसने कहा--"जाओ मत ! "

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अन्तमें अपनी पत्नीसे विदा लेनेका मौका आया। यह मौका अन्तमें भले ही आया हो, किन्तु महत्त्वमें अन्तिम नहीं था। मित्रोंकी उपस्थितिमें पत्नीसे बातचीत करना चालके विरुद्ध होता। इसलिए मुझे उससे एक अलग कमरेमें मिलना पड़ा। निस्सन्देह उसने बहुत पहलेसे ही सिसकना शुरू कर दिया था।

मैं उसके पास गया और क्षण-भरके लिए गूंगी प्रतिमाके समान उसके सामने खड़ा रहा। मैंने उसका चुम्बन किया और उसने कहा--"जाओ मत ! "

इसके बाद जो कुछ हुआ उसका वर्णन करने की जरूरत नहीं। यह सब तो हो गया, मगर मेरी चिन्ताओंका अन्त नहीं हुआ। यह तो अन्तका आरम्भमात्र था। विदा लेनेका काम सिर्फ आधा निबटा था। मां और पत्नीसे तो राजकोटमें ही (जहाँ मैंने शिक्षा पाई थी) …

माननीय पटेलने गुस्सेसे जवाब दिया--"तो ठीक है। तुम अपने बापके बेटे नहीं हो। "

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मुझे पक्का यकीन हो गया है कि इन सब आपत्तियोंके पीछे ईर्ष्या काम कर रही है।"

माननीय पटेलने गुस्सेसे जवाब दिया--"तो ठीक है। तुम अपने बापके बेटे नहीं हो। "

फिर श्रोताओंकी ओर मुख करके उसने कहा इस--"लड़केने अपना होश खो दिया है। हम हरएकको आज्ञा देते हैं कि इसके साथ कोई वास्ता न रखा जाये। जो इसको किसी भी तरहसे मदद करेगा, या इसे विदा करने जायेगा उसे जातिसे निकाल दिया जायेगा। और अगर …

भेंट : 'वेजिटेरियन' के प्रतिनिधिसे—२ (२०-६-१८९१)

मैं बेमाँगे उपदेशोंके भारसे दब गया था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इंग्लैंड पहुँचनेपर तो आपको मांसाहारकी समस्याका प्रत्यक्ष सामना करना पड़ा होगा; आपने उसको कैसे हल किया?

मैं बेमाँगे उपदेशोंके भारसे दब गया था।

सदाशयी किन्तु अनजान मित्र अपनी सलाहें अनिच्छुक कानोंमें ठूँसते रहे थे। उनमें से ज्यादातरने तो यह कहा था कि ठंडी आबहवामें तुम्हारा काम मांसके बिना नहीं चलेगा। तुम्हें क्षय-रोग हो जायेगा। श्री 'क' इंग्लैंड गये थे और वे अपनी मूर्खतापूर्ण वीरताके कारण क्षय-रोगके शिकार हो …

स्वदेश वापसीके मार्गमें—१ (९-४-१८९२)

तुम्हारा जठर ही तुम्हारा भगवान है। तुम्हारा उदर ही तुम्हारा मंदिर है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लोग कल्पना ही नहीं कर पाते थे कि थोड़े-से, बिलकुल ही थोड़े (सिर्फ आठ या दस—ज्यादासे ज्यादा पंद्रह) बिस्कुट, थोड़ा-सा पनीर और थोड़ी-सी अंगूरी शराब या बियर लिये बिना सोने जाना सम्भव ही नहीं है। इस सबकी दृष्टिसे क्या निम्नलिखित पंक्तियाँ बिलकुल सही नहीं है?

तुम्हारा जठर ही तुम्हारा भगवान है। तुम्हारा उदर ही तुम्हारा मंदिर है।

तुम्हारी तोंद हो तुम्हारी वेदी है। तुम्हारा रसोइया ही तुम्हारा पुरोहित है।...तुम्हारा प्रेम पकाने के बर्तनोंमें ही उद्दीप्त होता है;

स्वदेश वापसीके मार्गमें—२ (१६-४-१८९२)

मुसीबतें कभी अकेली नहीं आतीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लिए भारत जा रहे हैं। अदन पहुँचनेपर हमें हवाके कुछ झकोरे मिले। हम (बम्बई जानेवाले यात्रियों)-को यहाँ जहाज बदलकर 'आसाम' जहाजमें बैठना था। यह वैसा ही था जैसा कि लन्दनको छोड़कर किसी दीन-हीन गाँवमें जाना। 'आसाम' जहाज आकार-प्रकारमें 'ओशियाना' का शायद आधा भी न होगा।

मुसीबतें कभी अकेली नहीं आतीं।

'आसाम' में बैठने के बाद समुद्र में तूफानका भी सामना करना पड़ा, क्योंकि मौसम वर्षारम्भका था। हिन्द महासागर आम तौर पर शान्त रहता है, इसलिए वर्षाकालमें वह क्षुब्ध होकर सारी कसर निकाल लेता है। हमें बम्बई पहुँचने में समुद्रपर पाँच दिन ज्यादा बिताने पड़े। दूसरी …

एक सुबह मैंने परिचारकसे पूछा कि क्या इसे ही असल तूफान कहा जाता है? उसने जवाब दिया : "जी नहीं, यह तो कुछ भी नहीं है।"

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लुढ़कते। कभी-कभी लगता कि जहाज डूब रहा है। भोजनकी मेज पर अब कोई आराम नहीं। जहाज आजू-बाजू लुढ़कता है। उससे काँटे-चम्मच, शोरबेकी रकाबियाँ और सिरका तेल आदिकी शीशियोंके स्टैंड भी गोदमें आ गिरते है। तौलिया पीला रंग जाता है। इसी तरह जाने क्या-क्या होता है।

एक सुबह मैंने परिचारकसे पूछा कि क्या इसे ही असल तूफान कहा जाता है? उसने जवाब दिया : "जी नहीं, यह तो कुछ भी नहीं है।"

और उसने अपना हाथ डुलाकर बताया कि असली तूफानमें जहाज कैसे लुढ़कता है।

मनुष्यका मन कितना आशापूर्ण होता है, और फिर भी कितनी बार वह निराशाका शिकार होता रहता है! हम आशाओंपर ही तो जीते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

क्या सबकी आशाएँ पूर्ण हुई ? यह सवाल है।

मनुष्यका मन कितना आशापूर्ण होता है, और फिर भी कितनी बार वह निराशाका शिकार होता रहता है! हम आशाओंपर ही तो जीते हैं।

लन्दन-संदर्शिका (१८९३-९४)

मार्ग-दर्शनकी पुस्तिका लिखनेसे कोई लेखक नहीं बन जाता। लेखक तो ज्यादा कठोर धातुके बने होते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मैं पाठकोंसे इतना तो तत्काल कहे ही दे रहा हूँ कि इस छोटी-सी पुस्तिकाको लिखकर लेखक बननेका मेरा कोई इरादा नहीं है। मुझे लगता है कि इसे लिखकर तो मैं सिर्फ एक ऐसी कमी पूरी कर रहा हूँ जिसका बहुत दिनोंसे अहसास हो रहा था।

मार्ग-दर्शनकी पुस्तिका लिखनेसे कोई लेखक नहीं बन जाता। लेखक तो ज्यादा कठोर धातुके बने होते हैं।

यह तो सभी लोग एकदम मान लेंगे कि पिछले बीस वर्षों या उससे भी ज्यादा समयसे भारतीय इंग्लैंड भले ही आ-जा रहे हैं, किन्तु ऐसी पुस्तिका लिखनेका अभी तक कोई प्रयत्न नहीं किया गया। इंग्लैंड या अन्य स्थानोंमें क्या-क्या देख सकते है, इसका प्रभावपूर्ण वर्णन …

लेकिन मैंने सत्यकी खातिर इस तूफानको सह लेनेका निर्णय किया है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मुझ-पर बरस पड़ेंगे। हो सकता है कि मुझे कई लोगोंकी मित्रतासे भी हाथ धोने पड़ें। कुछ लोग मुझे विवेकशून्य कहेंगे और कुछ यह कहकर चुप हो जायेंगे कि मैं व्यवहार-कुशल नहीं हूँ। कुछ ऐसे भी होंगे जो मेरी जवानीको दोष देते हुए मुझे बुरा-भला कहेंगे।

लेकिन मैंने सत्यकी खातिर इस तूफानको सह लेनेका निर्णय किया है।

दूसरा सवाल यह है कि क्या ऐसी पुस्तिका लिखनेकी योग्यता मुझमें है?

इंग्लैंडमें खाली बैठना सम्भव नहीं है। वहाँ काम करना अच्छा लगता है, इसीलिए आप काम करते हैं और उसके बिना खाली बैठे नहीं रह सकते।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अलावा कुछ काम न होता । बेशक, भारतमें भी ऐसे लोग तो है जो काममें लगे ही रहते हैं। सच तो यह है कि सबसे परिश्रमी विद्यार्थी भी भारतमें ही मिलते हैं। पर वे जो इतना काम करते हैं, सो अपनी इच्छाके विरुद्ध करते हैं।

इंग्लैंडमें खाली बैठना सम्भव नहीं है। वहाँ काम करना अच्छा लगता है, इसीलिए आप काम करते हैं और उसके बिना खाली बैठे नहीं रह सकते।

मैने सुना है कि एक बहुत विद्वान् प्रोफेसरने कहा है कि उन्होंने तीन वर्षमें जितना इंग्लैंडमें पढ़ा, उतना शायद वे भारतमें नौ वर्षों में पढ़ पाते। जितना काम भारतमें करनेसे स्वास्थ्य को हानि होती है, उतना इंग्लैंडमें आसानीसे किया जा सकता है। एक उदाहरण तो …

जिन्दगीमें हर स्थानपर खतरा है। अन्तर सिर्फ उसके कम-ज्यादा होने में है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… नहीं ही करेगा कि समुद्र में डूब मरनेका भय कम हो जायेगा। इंग्लैंड जानेके इच्छक किसी भी व्यक्तिके लिए ऐसा विचार शोभनीय नहीं है। याद रखें कि स्टीमरपर आपके अलावा और भी कई व्यक्ति होंगे। खतरा तो रेलयात्रामें भी है। सच तो यह है कि

जिन्दगीमें हर स्थानपर खतरा है। अन्तर सिर्फ उसके कम-ज्यादा होने में है।

इसके बाद यह निर्णय करना बच रहता है कि किस कम्पनीके जहाजसे जायें। चुनावका क्षेत्र बहुत व्यापक है। सिटी, हाल, क्लैन आदि जहाज हैं। लेकिन सबसे अच्छे और लोकप्रिय पेनिन्सुलर ऐंड ओरिएंटल कम्पनीके जहाज है। सम्राज्ञीकी डाक आदि इन्हीमें भेजी जाती है। दूसरी कम्पनियाँ अपेक्षाकृत …

शुरूमें ही यह कह देना ठीक होगा कि इस रकमसे उन्हीं लोगोंका काम चल सकता है जो जीनेके लिए खाते हैं; उन लोगोंका नहीं जो खानेके लिए जीते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हमारे सामने सवाल यह है कि हर सप्ताह ९ शिलिंगमें अच्छा, पौष्टिक और रुचिकर भोजन कैसे प्राप्त किया जा सकता है।

शुरूमें ही यह कह देना ठीक होगा कि इस रकमसे उन्हीं लोगोंका काम चल सकता है जो जीनेके लिए खाते हैं; उन लोगोंका नहीं जो खानेके लिए जीते हैं।

जिन्हें स्वादिष्ट भोजन चाहिए, जो अकेले खाना नहीं खा सकते हैं, जो रोज मित्रोंको बुलाकर पकवान खिलाना चाहते हैं, जो पेटूकी तरह रहना चाहते हैं, उनके लिए इससे दस गुनी रकम भी पर्याप्त न होगी। यदि आप कम खर्च करते हुए प्रसन्नतापूर्वक रहना चाहते है …

या तो यह विश्वास करें कि वह अपना भला-बुरा देख लेगा या उसे बिलकुल न भेजें।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विद्यार्थी भटकने पर तुल जाये तो उसे कोई नहीं रोक सकता, कितनी भी निगरानीसे उसे सही रास्तेपर नहीं रखा जा सकता, विशेषतया जब निगरानी उपर्युक्त प्रकारको हो।

या तो यह विश्वास करें कि वह अपना भला-बुरा देख लेगा या उसे बिलकुल न भेजें।

सिर्फ सारा धन उसे ही न सौंप दें ताकि वह जो मनमें आये, करे और अपने कर्त्तव्यकी उपेक्षा करे। इंग्लैंडमें विद्यार्थीके सबसे ज्यादा बिगड़नेका कारण पैसा ही है। एकके बजाय दो विद्यार्थियोंको भी वर्षमें २५० पौंड दें तो उनका बिगड़ जाना जरा भी कठिन नहीं …

इंग्लैंडमें विद्यार्थीके सबसे ज्यादा बिगड़नेका कारण पैसा ही है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… नहीं रखा जा सकता, विशेषतया जब निगरानी उपर्युक्त प्रकारको हो। या तो यह विश्वास करें कि वह अपना भला-बुरा देख लेगा या उसे बिलकुल न भेजें। सिर्फ सारा धन उसे ही न सौंप दें ताकि वह जो मनमें आये, करे और अपने कर्त्तव्यकी उपेक्षा करे।

इंग्लैंडमें विद्यार्थीके सबसे ज्यादा बिगड़नेका कारण पैसा ही है।

एकके बजाय दो विद्यार्थियोंको भी वर्षमें २५० पौंड दें तो उनका बिगड़ जाना जरा भी कठिन नहीं है। मैं यह तो कदापि नहीं कहता कि सालमें पचास पौंडसे एक पैनी भी ज्यादा खर्च करना फिजूलखर्ची है। उसकी तो बात ही नहीं है। इंग्लैंडमें एक वर्षमें …

हम तीनों भारतीय हैं, इतना ही हमारे लिए पर्याप्त परिचय था ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैं इंग्लैंडमें वकालतकी शिक्षा प्राप्त करनेके लिए ४ सितम्बर १८८८ को एस० एस० 'क्लाईड' से रवाना हुआ। मेरे साथ दो भारतीय थे जिन्हें मैं पहले नहीं जानता था।

हम तीनों भारतीय हैं, इतना ही हमारे लिए पर्याप्त परिचय था ।

जहाजमें मैंने कैसे निर्वाह किया:

यदि मैं दो बार खाना बना सकता हूँ तो तीन बार ही क्यों न बना लूं?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

तब फिर, मैंने सोचा,

यदि मैं दो बार खाना बना सकता हूँ तो तीन बार ही क्यों न बना लूं?

जैसे ही बात मनमें आई, मैंने फैसला कर लिया। एक पंसारीकी दूकानसे जाकर आवश्यक वस्तुएँ खरीद ली और अपने निवास स्थानपर चला गया।

सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय खंड 1 मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय खंड 1 मुफ़्त पढ़ें