Doomreader

रेवातट (पृथ्वीराज रासो)

लेखक: चंद वरदाई

दूसरे नाम Revatat (Prithviraj Raso)

लंबाई: 1,45,046 शब्द, लगभग 580 पन्ने, पढ़ने में लगभग 10 घंटे

कविता

रेवातट (पृथ्वीराज रासो) मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

पृथ्वीराज रासो के रेवातट समय का मूल पाठ और अर्थ, रासो काव्य परंपरा, कथा सूत्र और प्रामाणिकता पर विस्तृत भूमिका के साथ। चंद वरदाई का वीर काव्य।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१. काव्य सौष्ठव

द्रिग चंचल चंचल तरुनि, चितवत चित्त हरति । कंचन केलेस झकौर कें, लु दर नीर भरंति ।। ३३८

इसी स्थल पर कवि ने भावी रोमांस का शिलान्यास करते हुए नारी-सौंदर्य का लुभावना चित्र खींचा है } जयचंद की सुन्दरी दासियाँ अभी जल ही भर रहीं थीं कि अचानक उनमें से एक का चूघट सरक गया और सामने सौंदर्य के सागर पृथ्वीराज दिखाई पड़ गये। फिर क्या था, हाथ को सोने का घड़ा हाथ में ही रह गया, घूघट खुला का खुला रहा, वाणी कध गई,उरोजों के तट प्रदेश पर प्रस्वेद कए झलक उठे, होंठ करने लगे, आखों में जल भर अाया, जड़ता और आलस्य के लक्षण जभा और स्वेद प्रकट हो गये, गति शिथिल हो गई । सात्विक काम विकारों से चौंक कर वह सुन्दरी भारा गई और भागते-भागते पृथ्वीराज को निहारती गई, खाली घड़ गंगा-तट पर पड़ा रह गया:

दरस त्रियन दिल्ली नपति सौजन घट पर हथ्थे । बर घूघट छुटि पट्ट गौ सटपट परि मनमथ्थ || सटपट परि मनमथ्थ भेद वचे कुच तद श्रेदं । उष्ट कूप जल द्ररान लगि जंभात भेदं ।।। सिथिल तु गति लजि भगति गलत पुडरि तन सरसी ।

यहाँ से आगे पढ़ें

१. काव्य सौष्ठव

स्वतंत्र रूप से भयानक रस का परिपाक हुढा दानव के प्रसंग में मिलता है । ढूं ढ-ढूं ढ कर मनुष्यों को खाने वाले विकराल हुढी दानव ने‌ सारा अजमेर नगर उजाड़ डाला ! उसके भय से उस नगर के समीपस्थ वन में किसी जीव का प्रवेश न था और दिशाएं भी शून्य हो गई थीं, उसकी घौर हिंसकता के आगे मानव तथा अन्य जीवों की क्या चर्चा, सिंह सदृश हिंसक जंतु भी भाग खड़े हुए थे ।' अथा :

सो दान, अजमेर बन । रह्यो दीह घन अंत ।। सुन्न दिसानन. जीव के। थिर थावर जग मंत् ।।५२६ तहँ सिंध न ग न पग्नि बने । दिसि सून भई डर, जीव घनं । तिहि काम गर्ज बर बाजि नन् । तिहँ ठाम न सिद्धय साधकनं ।। ५२७

पाँच सौ हाथ ऊचा, हाथ में विकराल खड्ग लिये हुँदा मुह से ज्वालायें फेंका करता था :

यहाँ से आगे पढ़ें

२. महाकाव्यत्व

पृथ्वीराज का यशोगान ही इस काव्य का उद्देश्य था, चाहे वह मित्रभवि के नाते रहा हो, चाहे जीविका के कारण स्वामि-बर्स की पूर्ति हेत रहा हो अथवा चाहें जनता द्वारा समादृत लोक-कल्याण के कारण प्रसिद्धि को प्राप्त प्रजावत्सल शासक के प्रति स्वाभाविक श्रद्धा वश रहा हो, कवि ने अपने ध्येय को पूरा किया है। दिल्लीश्वर के जीवन की क्रमबद्ध घटनाओं को भले ही किंचित् शैथिल्य से परन्तु निश्चित रूप से अबद्ध किये हुए इस सम्पूर्ण ख्याति-काव्य में मुख-संधि है ‘आदि पर्च’ का निम्न छप्पथ, जिसमें मङ्गलाचरण और विविध स्तुतियाँ करने तथा काव्यगत अपना दैन्य निवेदन करने के उपरान्त, उसने संक्षेप में अपनी रचना के लक्ष्य की सूचना इस प्रकार दे दी है―‘क्षत्रियों के दानव कुल में ढंढा नाम का श्रेष्ठ राक्षस था! उसकी ज्योति से पृथ्वीराज, अस्थियों से शूर वीर सामंत, जिह्वा से चंद और रूप से संयोगिता के जन्म पाया। जैसी कुछ कथा हुई तथा राजा ने जिस प्रकार योग से भोग प्राप्त किये उन्हीं शत्रु-समूह का नाश करने वाले वज्राङ्ग-वाहु की कीर्ति चंद ने कही है। श्रेष्ठ पृथ्वीराज चौहान जंगल-भूमि के प्रथम शासक हुए जिनके यहाँ साभंत, शर और भट्ट रहते थे तथा जिन्होंने सुलतान को बन्दी बनाया था। मैं कवि चंद जिनकी मित्र तथा सेवापरक हूँ तथा श्रेष्ठ योद्धा सामंत जिनके हितैषी हैं, उनकी कीर्ति वर्षों में बाँधकर मैं सार सहित प्रसारित करता हूँ:

यहाँ से आगे पढ़ें

२. महाकाव्यत्व

उदाहरण के लिए हम ‘शशिवृत्ता समय पचीस’ लेंगे।

इस समय की कथा का प्रारम्भ करता हुआ। कवि कहता है कि एक ग्रीष्म के उपरान्त वधु-काल में पृथ्वीराज के दिल्ली-दरबार में देवगिरि का एक नट आया और उसने वहाँ की राजकुमारी शशिवृता के विषय में पूछे जाने पर कहा कि उज्जैन-नरेश कुमुज्ज' के भतीजे वीरचंद से उसकी सगाई के लिये ब्राह्मण भेजा गया है परन्तु उसको यह सम्बन्ध प्रिय नहीं है। फिर नष्ट का राजकुमारी का रूप वर्णन—

कहै सु नट राजिंद। ब्रह्म आमोदक्क दिन॥ चंद कला मुई कंज। लच्छि सहजहँ सरूप तन॥ नेंन सु मृग शुक नास। अधर बर बिंब एक्क मति॥ कंठ कपोत मृनाल भुज। नारंगि उरज सति॥ कटि लेक सिद्ध जुग जंघ रँभ। चलत हंस गति गयँद लजि॥ सा नृपति काज न मिय तरुनि। मनों मेनिका रूप सजि॥ २६, कह गुन बरनौं राज कहिं। कुंअरी जय नाथ॥ विधना रचि पचि कर करी। मनुं मेंनिका समाथ॥ २७,

यहाँ से आगे पढ़ें

5 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

जौ नलिनी नीरह तनै । सेस तजै सुरतंत ।।

१. काव्य सौष्ठवयहाँ से आगे पढ़ें

जीवंतह की रति सुलभ । मरन अपच्छर हूर ।।

१. काव्य सौष्ठवयहाँ से आगे पढ़ें

बरस, अठारह क्षत्रिय जीवें । आगे जीवन के धिक्कार ।।

१. काव्य सौष्ठवयहाँ से आगे पढ़ें

सामंतों का एक ही मत है और वह है मरना।

रेवातट समययहाँ से आगे पढ़ें

शूरवीर प्रातःकाल की उसी प्रकार इच्छा करते हैं जैसे चकवा चकई सूर्य की

रेवातट समययहाँ से आगे पढ़ें

रेवातट (पृथ्वीराज रासो) की सभी 5 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. १. काव्य सौष्ठव
  2. २. महाकाव्यत्व
  3. ३. अपभ्रंश-रचना
  4. ४. रासो-काव्य-परम्परा
  5. ५. पुरातन कथा-सूत्र
  6. ६. प्रामाणिकता का द्वन्द
  7. ७. रेवातट
  8. रेवातट समय
  9. १. रेवातट समय की कथा
  10. २. भौगोलिक प्रसंग
  11. ३. पौराणिक प्रसंग
  12. ४. संकेताक्षर
  13. ६. अनुक्रमणिका भाग १
  14. ७. अनुक्रमणिका भाग २
  15. ८. सहायक ग्रन्थ, शिलालेख, पत्रिका आदि
  16. ९. शुद्धिपत्र भाग १
  17. 10. शुद्धिपत्र भाग 2

रेवातट (पृथ्वीराज रासो) मुफ़्त सुनें

रेवातट (पृथ्वीराज रासो) मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

रेवातट (पृथ्वीराज रासो) मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.4 MB)

रेवातट (पृथ्वीराज रासो) जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।