Doomreader

कविता-कौमुदी भाग 1

लेखक: रामनरेश त्रिपाठी

दूसरे नाम Kavita Kaumudi Bhag 1

लंबाई: 18,283 शब्द, लगभग 73 पन्ने, पढ़ने में लगभग 1 घंटे

कविता

कविता-कौमुदी भाग 1 मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

हिंदी भाषा के संक्षिप्त इतिहास के साथ चंद बरदाई, विद्यापति, कबीर, रैदास और धर्मदास जैसे पुराने कवियों का परिचय और उनकी रचनाएँ। रामनरेश त्रिपाठी का संकलन।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

हिन्दी भाषा का संक्षिप्त इतिहास

हिन्दी भाषा का संक्षिप्त इतिहास

हिन्दी भाषा का संक्षिप्त इतिहास भाषा

हृदय एक पुष्प है, भाषा उसका विकास है और भाव गन्ध हैं।

हृदय एक वाद्य यन्त्र है, रसना रीड है, इच्छा उँगली है और भाषा झंकार है।

भाषा से देश जाना जाता है। हम देश के जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी और आकाश के संक्षिप्त रूप हैं। हम स्वयं देश हैं। भाषा हमारी कीर्ति हैं।

भाषा हमारी कीर्ति है, कीर्ति ही हमारा जीवन हैं, जीवन ही हमारी मनुष्यता है, और मनुष्यता ही से हम जीवित हैं।

विचार भाषा का पुत्र हैं, कार्य पौत्र है, और सम्मति कन्या है, जो प्रदान की जाती है, और दूसरे घर में जाकर वृद्धि पाती है।

यहाँ से आगे पढ़ें

हिन्दी भाषा का संक्षिप्त इतिहास

पहले भाषा में केवल कान ही काम देता था, वर्णों की रचना से आँख भी भाषा के लिये उपयोगी हो गई।

पहले लोग कथित भाषा से ही काम लेते थे। बड़े छोटे सब प्रकार के विचार केवल कथन द्वारा प्रकट किये जाते थे। जो विचार सुनने वाले को प्रिय लगते थे, उन्हें वह स्मरण रखता था; और अप्रिय विचारों को, चाहे वे भविष्य में उसके लिये लाभदायक ही हों, वह उपेक्षा के भाव से देखता था। इसका परिणाम यह होता था कि आगे चल कर उस यदि पूर्वकाल के अप्रिय विचारों की ही आवश्यकता पड़ती थी तो फिर उसे सोचना पड़ता था। परंतु अक्षर-लिपि को उत्पत्ति से यह असुविधा दूर हो गई। अब विचार चिरस्थायी किये जा सकते हैं। आज ओ कुछ हम सोचते हैं उसे लिखित भाषा के रूप में रख सकते हैं और हजारों वर्ष बीत जाने पर भी वे देखे जा सकते हैं। अक्षर-लिपि की ही सहायता से तो हम आज बाल्मीकि, व्यास, कालिदास और तुलसीदास के विचारों को इस प्रकार जान सकते हैं, मानो वे स्वयं हमारे सामने आकर कह रहे हों।

यहाँ से आगे पढ़ें

१ चन्द बरदाई

कविता-कौमुदी

चंदबरदाई

चंदबरदाई का नाम राजपूताने में बहुत प्रसिद्ध है। वह भारतवर्ष के अन्तिम हिन्दू सम्राट् महाराज पृथ्वीराज चौहान का राजकवि, मित्र और सामन्त था। वह भट्ट जाति के जगान (वर्त्तमान राव) नामक गोत्र का था। उसके पूर्वज पंजाब के रहने वाले थे, और उनकी यजमानी अजमेर के चौहानों के यहाँ थी।

चंद का जन्म लाहौर में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि चंद और पृथ्वीराज का जन्म एक ही तिथि को हुआ था और एक ही तिथि को दोनों ने शरीर भी छोड़ा। पृथ्वीराज का जन्म संवत् १२०५ में और मृत्यु १२४८ में हुई। अतएव चंद के भी जन्म मरण का समय यही समझना चाहिये।

यहाँ से आगे पढ़ें

३ कबीर साहब

कहा जाता है कि संवत् १४५५ की ज्येष्ठ शुक्ला पूर्णिमा को एक ब्राह्मण की विधवा कन्या के पेट से एक पुत्र पैदा हुआ। लोक लज्जावश उसने बालक को लहर तालाब (काशी) के किनारे फेंक दिया। संयोग से नीरू जुलाहा अपनी स्त्री नीमा के साथ उसी राह से आरहा था। उसने उस अनाथ बच्चे को घर लाकर पाला। पीछे वही कबीर नाम से विख्यात हुआ। कबीर साहब बालकपन से ही बड़े धर्मपरायण थे। जब उनको सुध बुध हो गई तब वे तिलक लगा कर राम राम करते थे। एक जुलाहे के घर में रहकर तिलक लगाना और राम राम जपना असंभव सा प्रतीत होता है? परन्तु संगति का प्रभाव बड़ा विचित्र होता है। वह असंभव को भी संभव कर देता है।

ऐसी कहावत है कि कबीर साहब स्वामी रामानंद के शिष्य थे। स्वामी रामानंद शेष रात्रि में गंगा स्नान के लिये मणिकर्णिका घाट पर नित्य जाया करते थे। एक दिन इसी समय कबीर साहब घाट की सीढ़ियों पर जाकर सो रहे। अँधेरे में स्वामी जी का पैर उनके ऊपर पड़ गया। तब वे कुलबुलाये। स्वामी जी ने कहा—"राम राम कह; राम राम कह"। कबीर साहब ने उसी को गुरुमंत्र मान लिया। उसी दिन से उन्होंने काशी में अपने को स्वामी रामानंद का शिष्य प्रसिद्ध किया। यवन के घर में पले होने पर भी कबीर साहब की प्रवृत्ति हिन्दू धर्म की तरफ अधिक थी।

यहाँ से आगे पढ़ें

३ कबीर साहब

कबीर साहब बड़े ही सुशील और बड़े सदाचारी थे। एक दिन की बात है कि उनके यहाँ बीस पच्चीस भूखे फकीर आये। कबीर साहब के पास उस दिन कुछ खाने को नहीं था इसलिये वे बहुत घबराये। लोई ने कहा—यदि आशा हो तो मैं एक साहूकार के बेटे से कुछ रुपया लाऊ वह मुझ पर मोहित हैं, मैं पहुँचीं नहीं कि उसने रुपये दिये नहीं। कबीर साहब कहा—जाओ ले आओ! लोई साहूकार के बेटे के पास गई और उसने उससे अपना अभि प्राय कह सुनाया। साहूकार के बेटे ने तत्काल धन दे दिये। जब अन्त में उसने अपना मनोरथ प्रगट किया, तब लोई ने रात में मिलने का वादा किया।

दिन खाने खिलाने में बीत गया। रात हुई, चारों ओर अँधेरा छा गया, संयोग से उस दिन पानी बरस रहा था। लोई ने कबीर साहब से सब वृत्तान्त कह दिया था, इससे कबीर साहब को चैन नहीं थी, वे सोचते थे कि जिसकी बात गई, उसका सब गया। उन्होंने हवा पानी की कुछ भी परवा न की और कम्बल ओढ़ कर स्त्री को कंधे पर बिठा कर वे साहूकार के घर पहुँचे। आप तो बाहर खड़े रहे और लोई भीतर चली गई। न तो उसके कपड़े भींगे थे और न उसके पैर में कीचड़ ही लगी थी, यह देखकर साहूकार के लड़के ने इसका कारण पूछा। लोई ने सब सच सच कह दिया। यह सुन कर साहूकार के बेटे की कुवृत्ति बदल गई, वह लोई के पैर पर गिर पड़ा और कहा—तुम मेरी माँ हो!

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

हृदय एक पुष्प है, भाषा उसका विकास है और भाव गन्ध हैं।

हिन्दी भाषा का संक्षिप्त इतिहासयहाँ से आगे पढ़ें

मरमक वेदन मरमहिं जान, आनक दुख आन नहि जान।

२ विद्यापतियहाँ से आगे पढ़ें

दुःख में सुमिरन सब करै सुख में करै न कोय।

३ कबीर साहबयहाँ से आगे पढ़ें

आये हैं सो जाँयगे राजा रंक फ़कीर॥ एक सिंघासन चढ़ि चले एक बंधे जंजीर॥२५॥

३ कबीर साहबयहाँ से आगे पढ़ें

आगि लगी आकास में झरि झरि परै अँगार। कबिरा जरि कंचन भया काँच भया संसार॥५१॥

३ कबीर साहबयहाँ से आगे पढ़ें

बड़ा हुआ तो क्या हुआ , जैसे पेड़ खजूर। पंछी को छाया नहीं, फल लागे अति दूर॥८३॥

३ कबीर साहबयहाँ से आगे पढ़ें

ऐसी बानी बोलिये मन का आपा खोय।

३ कबीर साहबयहाँ से आगे पढ़ें

कथनी मीठी खाँड़ सी करनी विष की लोय।

३ कबीर साहबयहाँ से आगे पढ़ें

बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलिया कोय। जो दिल खोजौं आपना मुझसा बुरा न कोय॥१४६॥

३ कबीर साहबयहाँ से आगे पढ़ें

माया महा ठगिनि हम जानी।

३ कबीर साहबयहाँ से आगे पढ़ें

कविता-कौमुदी भाग 1 की सभी 39 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. हिन्दी भाषा का संक्षिप्त इतिहास
  2. १ चन्द बरदाई
  3. २ विद्यापति
  4. ३ कबीर साहब
  5. ४ रैदास
  6. ५ धर्मदास

कविता-कौमुदी भाग 1 मुफ़्त सुनें

कविता-कौमुदी भाग 1 मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

कविता-कौमुदी भाग 1 मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

कविता-कौमुदी भाग 1 जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।