यमुना लहरी
यमुना स्तुति
कवित्त
शोभा के सदम लखि होत है अदमसम। पदम पदम पर परम लता के इद। देखें नख दामिनी घने दुरी अकामिनी है। जामिनी जुन्हया की जरै जलसता के मद। ग्वालकवि ललित छलानतें कलित कल। वलित सुगंधन ते वेस मुदता के नद। वंदन अखंड भुज दंड जुग जोरै करौं। बरद उमंड मारतंड तनया के वद।।१॥
कवित्त
जित जित जाती जमुना को जोर धारें जुरि। तित तित ही में स्यामता की बहु कुंज होत। जित जित प्रबल प्रवाहन के शोर सुने। पाप तिन तिनके पटासे खाइ लुंज होत। ग्वाल-कवि तेरे तोय ऊपर विमान आय। जाय इन्दरासन अनन्दन की गुंज होत। तेरी येक बिंदु के किनूका सो हजार चारु। ताकी कोर कोर कन्हैया के पुंज होत।२।
कवित्त
जोगी। एक जमना तिहारो जित नाम लेत। तितमें लसीलें जस देशन में चिरजात। आय आय विबुध विमानन में बैठे वेश। धन्य धन्य भाखे दिव वीथिन में घिर जात। ग्वाल कवि रवि औ रथीश शशि नामें लखें। होत न अथैयन अथैयन के गिर जात। कहर कलेश को कटासे करि जात ढेर। पापन के पुंज में पय से फेर फिरिजात।३।
कवित्त
कँधों दुति द्रोपती को दमकत दीपन में। कैधों नीलगिरि जन पांति परमा की है। कैंधों तमोगुन की जुरी है जोर शशि। किधों फूलें नील कंजन की अवली रमा की है। ग्लाल कवि कालिका कृपालिका की लेहन के। कैंधों घटा घोर भूमि उतरी सुधा की है। केंधों शेश स्याम की करी है घनस्याम सेज। केंधों तेज तरल तरंग जमुना की है।४।