Doomreader

शिवशम्भु के चिट्ठे

लेखक: बालमुकुंद गुप्त

दूसरे नाम Shivshambhu ke Chitthe

लंबाई: 15,445 शब्द, लगभग 62 पन्ने, पढ़ने में लगभग 1 घंटे

दर्शन

शिवशम्भु के चिट्ठे मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

शिवशम्भु शर्मा नाम के एक भंगड़ ब्राह्मण के नाम से वायसराय लार्ड कर्ज़न को लिखे व्यंग्यात्मक पत्र, बंग विच्छेद तक। बालमुकुंद गुप्त के निबंध।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१-बनाम लार्ड कर्जन

श्रीः

शिवशम्भुके चिट्ठे [१]

बनाम लार्ड कर्जन

माइ लार्ड! लड़कपन में इस बूढ़े भङ्गडको बुलबुला का बड़ा चाव था। गांवमें कितने ही शौकीन बुलबुलबाज थे। वह बुलबुलें पकड़ते थे, पालते थे और लड़ाते थे। बालक शिवशम्भु शर्म्मा बुलबुलें लड़ानेका चाव नहीं रखता था। केवल एक बुलबुलको हाथपर बिठा कर ही प्रसन्न होना चाहता था। पर ब्राह्मणकुमारकों बुलबुल कैसे मिले? पिता को यह भय कि बालकको बुलबुल दी तो वह मार देगा, हत्या होगी। अथवा उसके हाथसे बिल्ली छीन लेगी तो पाप होगा। बहुत अनुरोधसे यदि पिता ने किसी मित्रकी बुलबुल किसी दिन ला भी दी, तो वह एक घण्टे से अधिक नहीं रह पाती थी। वह भी पिताकी निगरानी में!

सरायके भटियारे बुलबुलें पकड़ा करते थे। गांवके लड़के उनसें दो-दो तीन-तीन पैसेमें खरीद लाते थे। पर बालक शिवशम्भु तो ऐसा नहीं कर सकता था। पिताकी आज्ञा बिना वह बुलबुल कैसे लावे और कहाँ रखे; उधर मन में अपार इच्छा थी कि बुलबुल जरूर हाथ पर हो। इसी से जंगल में उड़ती बुलबुल को देखकर जी फड़क उठता था। बुलबुलकी बोली सुनकर आनन्द से हृदय नृत्य करने लगता था। कैसी-कैसी कल्पनाएं हृदय में उठती थीं। उन सब बातों का अनुभव दूसरों को नहीं हो सकता। दूसरों को क्या होगा, आज यह वही शिवशम्भु है, स्वयं इसीको उस बालकालके अनिर्वचनीय चाव और आनन्दका अनुभव नहीं हो सकता।

बुलबुल पकड़नेकी नाना प्रकारकी कल्पनाएं मन ही मनमें करता हुआ बालक शिवशम्भु सो गया। उसने देखा कि संसार बुलबुलमय है। सारे गांवमें बुलबुलें उड़ रही हैं। अपने घरके सामने खेलनेका जो मैदान है, उसमें सैकड़ों बुलबुलें उड़ती फिरती हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

३-वैसराय का कर्त्तव्य

अवश्य ही इस देशकी प्रजाने इस दीन ब्राह्मणको अपनी सभामें बुलाकर कभी अपने प्रतिनिधि होने का टीका नहीं दिया और न कोई पट्टा ही लिख दिया है। आप जैसे बाजाबता राजप्रतिनिधि हैं, वैसा बाजाबता शिवशम्भु प्रजाका प्रतिनिधि नहीं है। आपको सम्राट ने बुलाकर अपना वैसराय फिर से बनाया। विलायती गजट में खबर निकली। वही खबरतार द्वारा भारतमें पहुंची। मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ। बम्बईमें स्वागत हुआ। कलकत्तेमें कई बार गजट हुआ। रेलसे उतरे और राजसिंहासन पर बैठते समय दो बार सलामीकी तोपें सर हुईं। कितने ही राजा नवाब बेगम आपके दर्शनार्थ बम्बई पहुंचे। बाजे बजते रहे, फौजें सलामी देती रहीं। ऐसी एक भी सनद प्रजा-प्रतिनिधि होनेकी शिवशम्भु के पास नहीं है। तथापि वह इस देश की प्रजा का, यहां के चिथड़ापोश कंगालों का प्रतिनिधि होने का दावा रखता है। क्योंकि उसने इस भूमिमें जन्म लिया है। उसका शरीर भारत की मिट्टी से बना है और उसी मिट्टी में अपने शरीर की मिट्टी को एक दिन मिला देनेका इरादा रखता है। बचपनमें इसी देश की धूलमें लोटकर बड़ा हुआ, इसी भूमिके अन्न-जलसे उसकी प्राण-रक्षा होती है। इसी भूमि से कुछ आनन्द हासिल करने को उसे भंग की चन्द पत्तियां मिल जाती हैं। गांवमें उसका कोई झोंपड़ा नहीं है। इस पर भूमि को छोड़कर उसका संसार में कहीं ठिकाना भी नहीं है। इस भूमि पर उसका जरा स्वत्व न होनेपर भी इसे वह अपनी समझता है।

शिवशम्भु को कोई नहीं जानता। जो जानते हैं, वह संसारमें एकदम अनजान हैं! उन्हें कोई जानकर भी जानना नहीं चाहता। जानने की चीज शिवशम्भु के पास कुछ नहीं है। उसके कोई उपाधि नहीं, राज-दरबार में उसकी पूछ नहीं। हाकिमसे हाथ मिलानेकी उसकी हैसियत नहीं। उनकी हां में हां मिलने की उसे ताब नहीं। वह एक कपर्दकशून्य घमण्डी ब्राह्मण है। हे राजप्रतिनिधि!

यहाँ से आगे पढ़ें

६-एक दुराशा

[६] एक दुराशा

नारंगीके रसमें जाफरानी बसन्ती बूटी छानकर शिवशम्भु शर्म्मा खटियापर पड़े मौजोंका आनन्द ले रहे थे। खयाली घोड़ेकी बागें ढीली कर दी थीं। वह मनमानी जकन्दें भर रहा था। हाथ-पांवों को भी स्वाधीनता दी गई थी। वह खटियाके तूलअरजकी सीमा उल्लंघन करके इधर-उधर निकल गये थे। कुछ देर इसी प्रकार शर्म्माजीका शरीर खटियापर था और खयाल दूसरी दुनिया में।

अचानक एक सुरीली गानेकी आवाजने चौंका दिया। कनरसिया शिवशम्भु खटियापर उठ बैठे। कान लगाकर सुनने लगे। कानों में यह मधुर गीत बार-बार अमृत ढालने लगा—

चलो चलो आज खेलें होली, कन्हैया घर।

कमरेसे निकलकर बरामदे में खड़े हुए। मालूम हुआ कि पड़ोसमें किसी अमीरके यहां गाने-बजाने की महफिल हो रही है। कोई सुरीली लयसे उक्त होली गा रहा है। साथ ही देखा, बादल घिरे हुए हैं, बिजली चमक रही है, रिमझिम झड़ी लगी हुई है। बसन्तमें सावन देखकर अक्ल जरा चक्कर में पड़ी। विचारने लगे कि गानेवालेको मलार गाना चाहिये था, न कि होली। साथ ही खयाल आया कि फाल्गुन सुदी है, वसन्तके विकासका समय है, वह होली क्यों न गावे? इसमें तो गानेवालेकी नहीं, विधिकी भूल है, जिसने वसन्तमें सावन बना दिया है। कहां तो चांदनी छिटकी होती, निर्मल वायु बहती, कोयलकी कूक सुनाई देती; कहां भादोंकी-सी अँधियारी है, वर्षा की झड़ी लगी हुई है! ओह! कैसा ऋतुविपर्यय है!

इस विचारको छोड़कर गीतके अर्थका विचार जीमें आया। होली खिलैया कहते हैं कि चलो आज कन्हैया के घर होली खेलेंगे। कन्हैया कौन? ब्रजके राजकुमार। और खेलनेवाले कौन? उनकी प्रजा ग्वालबाल। इस विचारने शिवशम्भु शर्म्माको और भी चौंका दिया कि ऐं, क्या भारतमें ऐसा समय भी था, जब प्रजाके लोग राजाके घर जाकर होली खेलते थे और राजा-प्रजा मिलकर आनन्द मनाते थे? क्या इसी भारत में राजा लोग प्रजाके आनन्दको किसी समय अपना आनन्द समझते थे?

यहाँ से आगे पढ़ें

६-एक दुराशा

सारे भारतकी बात जाय, इस कलकत्ते ही में देखनेकी इतनी बातें हैं कि केवल उनको भलीभांति देख लेनेसे भारतवर्षकी बहुत-सी बातोंका ज्ञान हो सकता है। माइ लार्डके शासनके छः साल हालवेलके स्मारकमें लाठ बनवाने, ब्लैकहोलका पता लगाने, अखतरलौनीकी लाठ को मैदानसे उठवाकर वहां विक्टोरिया-मेमोरियल हाल बनवाने, गवर्नमेन्ट-हाउसके आसपास अच्छी रोशनी, अच्छे फुटपाथ और अच्छी सड़कोंका प्रबन्ध कराने में बीत गये। दूसरा दौरा भी वैसे ही कामों में बीत रहा है। सम्भव है कि उसमें भी श्रीमान् के दिलपसन्द अंगरेजी मुहल्लोंमें कुछ और बड़ी-बड़ी सड़कें निकल जायें और गवर्नमेण्ट हाऊसकी तरफके स्वर्गकी सीमा और बढ़ जावे। पर नगर जैसा अंधेरेमें था, वैसा ही रहा; क्योंकि उसकी असली दशा देखनेके लिए और ही प्रकारकी आंखोंकी जरूरत है। जब तक वह आंखें न होंगी, यह अंधेर योंही चला जावेगा। यदि किसी दिन शिवशम्भु शर्म्माके साथ माई लार्ड नगरकी दशा देखने चलते, तो वह देखते कि इस महानगरकी लाखों प्रजा भेड़ों और सूअरोंकी भांति सड़े-गंदे झोंपड़ोंमें पड़ी लोटती है। उनके आसपास सड़ी बदबू और मैले सड़े पानीके नाले बहते हैं। कीचड़ और कूड़े के ढेर चारों ओर लगे हुए हैं। उनके शरीरोंपर मैले-कुचैले फटे चिथड़े लिपटे हुए हैं। उनमें से बहुतोंको आजीवन पेटभर अन्न और शरीर ढाँकनेको कपड़ा नहीं मिलता। जाड़ेंमें सर्दीसे अकड़कर रह जाते हैं। और गर्मीमें सड़कोंपर घूमते तथा जहां-तहां पड़ते फिरते हैं। बरसात में सड़े-सीले घरों में भीगे पड़े रहते हैं। सारांश यह है कि हरेक ऋतुकी तीव्रतामें सबसे आगे मृत्युके पथका वही अनुगमन करते हैं। मौत ही एक है, जो उनकी दशापर दया करके जल्द-जल्द उन्हें जीवनरूपी रोगके कष्ट से छुड़ाती है!

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

माइ लार्ड! लड़कपन में इस बूढ़े भङ्गडको बुलबुला का बड़ा चाव था।

१-बनाम लार्ड कर्जनयहाँ से आगे पढ़ें

कोई देखानेवाला चाहिये, भारतवासी देखनेको सदा प्रस्तुत हैं।

२-श्रीमान् का स्वागतयहाँ से आगे पढ़ें

आप कर्त्तव्यपालन करने आये हैं और हम कर्म्मों का भोग भोगने।

३-वैसराय का कर्त्तव्ययहाँ से आगे पढ़ें

बिजली कलें चलानेवाली दासी और हजारों मील खबर लेकर उड़नेवाली दूती।

४-पीछे मत फेंकियेयहाँ से आगे पढ़ें

समयके महासमुद्रमें मनुष्यकी आयु एक छोटी-सी बूंदकी भी बराबरी नहीं कर सकती।

४-पीछे मत फेंकियेयहाँ से आगे पढ़ें

पर हाय! जब उसकी यह आशा भी भंग हो जाय, उस समय उसके कष्टका क्या ठिकाना!

५-आशाका अन्त!यहाँ से आगे पढ़ें

हाय! हाय! ऐसी प्रजाको आप धूर्त कहते हैं!

५-आशाका अन्त!यहाँ से आगे पढ़ें

मौत ही एक है, जो उनकी दशापर दया करके जल्द-जल्द उन्हें जीवनरूपी रोगके कष्ट से छुड़ाती है!

६-एक दुराशायहाँ से आगे पढ़ें

कितने ऊंचे होकर आप कितने नीचे गिरे!

७-बिदाई-सम्भाषणयहाँ से आगे पढ़ें

कलकत्ता उठकर चीरापूंजीके पहाड़पर नहीं रख दिया गया और शिलांग उड़कर हुगली के पुल पर नहीं आ बैठा।

८-वंग-विच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

शिवशम्भु के चिट्ठे की सभी 50 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. भूमिका
  2. १-बनाम लार्ड कर्जन
  3. २-श्रीमान् का स्वागत
  4. ३-वैसराय का कर्त्तव्य
  5. ४-पीछे मत फेंकिये
  6. ५-आशाका अन्त!
  7. ६-एक दुराशा
  8. ७-बिदाई-सम्भाषण
  9. ८-वंग-विच्छेद

शिवशम्भु के चिट्ठे मुफ़्त सुनें

शिवशम्भु के चिट्ठे मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

शिवशम्भु के चिट्ठे मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

शिवशम्भु के चिट्ठे जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।