शिवशम्भु के चिट्ठे की पंक्तियाँ
शिवशम्भु के चिट्ठे (बालमुकुंद गुप्त) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
50 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
आपको जिन बातों का घमण्ड है, उन पर यहां के लोग हंस पड़ते हैं; यहांके लोगों को जो घमण्ड है, उसे आप समझते नहीं और शायद समझेंगे भी नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… प्रजाने समझ लिया है, कि आपका कर्त्तव्य ही कहानी है। एक बड़ा सुन्दर मेल हुआ था अर्थात् आप बड़े घमण्डी शासक हैं और यहां की प्रजा के लोग भी बड़े भारी घमण्डी। पर कठिनाई इस बातकी है कि दोनों का घमण्ड दो तरह का है।
आपको जिन बातों का घमण्ड है, उन पर यहां के लोग हंस पड़ते हैं; यहांके लोगों को जो घमण्ड है, उसे आप समझते नहीं और शायद समझेंगे भी नहीं।
जिन आडम्बरों को करके आप अपने मन में बहुत प्रसन्न होते हैं कि बड़ा कर्तव्यपालन किया, वह इस देशकी प्रजा की दृष्टि में कुछ भी नहीं है। वह इतने आडम्बर देख-सुन चुकी और कल्पना कर चुकी है कि और किसी आडम्बरका असर उस पर नहीं …
समुद्र अंगरेजी राज्यका मल्लाह है, पहाड़ोंकी उपत्यकाएं बैठनेके लिये कुर्सी-मूढ़े।
पूरा अंश दिखाएँ
… कोई उंगली उठानेवाला नहीं है। इस देशमें एक महाप्रतापी राजाके प्रतापका वर्णन इस प्रकार किया जाता था कि इन्द्र उसके यहां जल भरता था, पवन उसके यहां चक्की चलाता था, चांद-सूरज उसके यहाँ रोशनी करते थे इत्यादि। पर अंगरेजी प्रताप उससे भी बढ़ गया था।
समुद्र अंगरेजी राज्यका मल्लाह है, पहाड़ोंकी उपत्यकाएं बैठनेके लिये कुर्सी-मूढ़े।
बिजली कलें चलानेवाली दासी और हजारों मील खबर लेकर उड़नेवाली दूती। इत्यादि-इत्यादि।
माइ लार्ड! इस देशकी दो चीजोंमें अजब तासीर है। एक यहांके जलवायुकी और दूसरे यहांके नमककी, जो उसी जलवायुसे उत्पन्न होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
किसीसे नहीं मिलता!
माइ लार्ड! इस देशकी दो चीजोंमें अजब तासीर है। एक यहांके जलवायुकी और दूसरे यहांके नमककी, जो उसी जलवायुसे उत्पन्न होता है।
नीरससे नीरस शरीरमें यहांका जलवायु नमकीनी ला देता है। मजा यह कि उसे नमकीनीकी खबर तक नहीं होती। एक फारिसका कवि कहता है कि हिन्दुस्थानमें एक हरी पत्ती तक बेनमक नहीं है, मानो यह देश नमकसे सींचा गया है। किन्तु शिवशम्भु शर्माका विचार इस कविसे …
माइ लार्ड! इस देशकी प्रजाको आप नहीं चाहते और अब प्रजा आपको नहीं चाहती, फिर भी आप इस देशके शासक हैं और एक बार नहीं, दूसरी बार शासक हुए हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… था। इस देश के लोग सदा उनको माता-तुल्य समझते रहे। अब उनके पुत्र महाराजा एडवर्डपर भी इस देशके लोगोंकी वैसी ही भक्ति है। किन्तु आप उन्हीं सम्राट एडवर्डके प्रतिनिधि होकर इस देशकी प्रजाके अत्यन्त अप्रिय बने हैं, यह इस देशके बड़े ही दुर्भाग्यकी बात है!
माइ लार्ड! इस देशकी प्रजाको आप नहीं चाहते और अब प्रजा आपको नहीं चाहती, फिर भी आप इस देशके शासक हैं और एक बार नहीं, दूसरी बार शासक हुए हैं।
यही विचारकर इस अधबूढ़े भंगड़ ब्राह्मणका नशा किरकिरा हो जाता है!
मौत ही एक है, जो उनकी दशापर दया करके जल्द-जल्द उन्हें जीवनरूपी रोगके कष्ट से छुड़ाती है!
पूरा अंश दिखाएँ
… और शरीर ढाँकनेको कपड़ा नहीं मिलता। जाड़ेंमें सर्दीसे अकड़कर रह जाते हैं। और गर्मीमें सड़कोंपर घूमते तथा जहां-तहां पड़ते फिरते हैं। बरसात में सड़े-सीले घरों में भीगे पड़े रहते हैं। सारांश यह है कि हरेक ऋतुकी तीव्रतामें सबसे आगे मृत्युके पथका वही अनुगमन करते हैं।
मौत ही एक है, जो उनकी दशापर दया करके जल्द-जल्द उन्हें जीवनरूपी रोगके कष्ट से छुड़ाती है!
परन्तु क्या इनसे भी बढ़कर और दृश्य नहीं हैं?
बालूमें बिखरी हुई चीनीको हाथी अपने सूंडसे नहीं उठा सकता, उसके लिये चिंवटीकी जिह्वा दरकार है।
पूरा अंश दिखाएँ
परन्तु क्या इनसे भी बढ़कर और दृश्य नहीं हैं? हां, हैं। पर जरा और स्थिरतासे देखनेके हैं।
बालूमें बिखरी हुई चीनीको हाथी अपने सूंडसे नहीं उठा सकता, उसके लिये चिंवटीकी जिह्वा दरकार है।
इसी कलकत्तेमें, इसी इमारतोंके नगरमें, माइ लार्डकी प्रजामें हजारों आदमी ऐसे हैं, जिनको रहनेको सड़ा झोंपड़ा भी नहीं है। गलियों और सड़कोंपर घूमते-घूमते जहां जगह देखते हैं, वहीं पड़ रहते हैं। बीमार होते हैं, तो सड़कों ही पर पड़े पांव पीटकर मर जाते हैं। कभी …
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
१-बनाम लार्ड कर्जन
माइ लार्ड! लड़कपन में इस बूढ़े भङ्गडको बुलबुला का बड़ा चाव था।
पूरा अंश दिखाएँ
माइ लार्ड! लड़कपन में इस बूढ़े भङ्गडको बुलबुला का बड़ा चाव था।
गांवमें कितने ही शौकीन बुलबुलबाज थे। वह बुलबुलें पकड़ते थे, पालते थे और लड़ाते थे। बालक शिवशम्भु शर्म्मा बुलबुलें लड़ानेका चाव नहीं रखता था। केवल एक बुलबुलको हाथपर बिठा कर ही प्रसन्न होना चाहता था। पर ब्राह्मणकुमारकों बुलबुल कैसे मिले?
लोग विक्रमको याद करते हैं या उसके सिंहासनको, अकबरको या उसके तख्तको?
पूरा अंश दिखाएँ
… थी, वह भी वहीं तक था और आप स्वयं भली-भांति जानते हैं कि वह आपका न था। वह भी जहां से आया था, वहीं चला गया। यह सब चीजें खाली नुमायशी थीं। भारतवर्षमें वह पहलेहीसे मौजूद थीं। क्या इन सबसे आपका कुछ गुण प्रकट हुआ?
लोग विक्रमको याद करते हैं या उसके सिंहासनको, अकबरको या उसके तख्तको?
शाहजहांकी इज्जत उसके गुणोंसे थी या तख्तेताऊस से? आप जैसे बुद्धिमान पुरुषके लिए यह सब बातें विचारनेकी हैं।
चीज वह बननी चाहिए, जिसका कुछ देर कयाम हो।
पूरा अंश दिखाएँ
लोग विक्रमको याद करते हैं या उसके सिंहासनको, अकबरको या उसके तख्तको? शाहजहांकी इज्जत उसके गुणोंसे थी या तख्तेताऊस से? आप जैसे बुद्धिमान पुरुषके लिए यह सब बातें विचारनेकी हैं।
चीज वह बननी चाहिए, जिसका कुछ देर कयाम हो।
माता-पिताकी याद आते ही बालक शिवशम्भुका सुख-स्वप्न भङ्ग हो गया। दरबार समाप्त होते ही वह दरबार-भवन, वह एम्फीथियेटर तोड़कर रख देनेकी वस्तु हो गया। उधर बनाना, इधर उखाड़ना पड़ा! नुमायशी चीजोंका यही परिणाम है। उनका तितलियोंका-सा जीवन होता है। माई लार्ड!
नुमायशी चीजोंका यही परिणाम है। उनका तितलियोंका-सा जीवन होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
चीज वह बननी चाहिए, जिसका कुछ देर कयाम हो। माता-पिताकी याद आते ही बालक शिवशम्भुका सुख-स्वप्न भङ्ग हो गया। दरबार समाप्त होते ही वह दरबार-भवन, वह एम्फीथियेटर तोड़कर रख देनेकी वस्तु हो गया। उधर बनाना, इधर उखाड़ना पड़ा!
नुमायशी चीजोंका यही परिणाम है। उनका तितलियोंका-सा जीवन होता है।
माई लार्ड!
जिस पद पर आप आरूढ़ हुए, वह आपका मौरूसी नहीं। नदी-नाव संयोग की भांति है।
पूरा अंश दिखाएँ
… गये। अवधि पूरी हो गई। अब यदि कुछ दिन और मिलें, तो वह किसी पुराने पुण्यके बलसे समझिये। उन्हींकी आशा पर शिवशम्भु शर्मा यह चिट्ठा आपके नाम भेज रहा है, जिससे इन मांगे दिनों में तो एक बार आप को अपने कर्तव्य का खयाल हो।
जिस पद पर आप आरूढ़ हुए, वह आपका मौरूसी नहीं। नदी-नाव संयोग की भांति है।
आगे भी कुछ आशा नहीं कि इस बार छोड़ने के बाद आपका इससे कुछ सम्बन्ध रहे। किन्तु जितने दिन आपके हाथ में शक्ति है, उतने दिन कुछ करने की शक्ति भी है। जो आपने दिल्ली आदिमें कर दिखाया, उसमें आपका कुछ भी न था, पर …
२-श्रीमान् का स्वागत
कोई देखानेवाला चाहिये, भारतवासी देखनेको सदा प्रस्तुत हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… जुलूस देखे। फिर वही तख्त नादिरको उठाकर ले जाते देखा। शिवाजी और औरंगजेब देखे। क्लाइव, हेष्टिंगससे वीर अंग्रेज देखे। देखते-देखते बड़े शौकसे लार्ड कर्जनका हाथियोंका जुलूस और दिल्ली दरबार देखा। अब गोरे पहलवान मिस्टर सेण्डोकी छातीपर कितने ही मन बोझ उठाना देखनेको टूटे पड़ते हैं।
कोई देखानेवाला चाहिये, भारतवासी देखनेको सदा प्रस्तुत हैं।
इस गुणमें वह मोंछ मरोड़कर कह सकते हैं कि संसारमें कोई उनका सानी नहीं। लार्ड कर्जन भी अपनी शासित प्रजाका यह गुण जान गये थे, इसीसे श्रीमान् ने लीलामय रूप धारण करके कितनी ही लीलाएं दिखायीं।
चैन से भंग पियो और मौजें उड़ाओ।
पूरा अंश दिखाएँ
भारतवासी जरा भय न करें, उन्हें लार्ड कर्जनके शासन में कुछ करना न पड़ेगा।आनन्द-ही-आनन्द है।
चैन से भंग पियो और मौजें उड़ाओ।
नजीर खूब कह गया है:—
पर एक प्याला इस बूढ़े ब्राह्मण को देना भूल न जाना।
पूरा अंश दिखाएँ
नित भंग पीके प्यारे दिन-रात बजा डंका॥
पर एक प्याला इस बूढ़े ब्राह्मण को देना भूल न जाना।
(भारतमित्र २६ नवम्बर सन् १९०४)
३-वैसराय का कर्त्तव्य
आप सुनिये न सुनिये, यह सुनाकर ही जावेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
… थी, तथापि आपने बेपूछे ही कह डालीं। ठीक उसी प्रकार बिना बुलाये यह दीन भंगड़ ब्राह्मण शिवशम्भु शर्मा तीसरी बार अपना चिट्ठा लेकर आपकी सेवामें उपस्थित है। इसे भी प्रजाका प्रतिनिधि होने का दावा है। इसीसे यह राज-प्रतिनिधिके सम्मुख प्रजाका कच्चा चिट्ठा सुनाने आया है।
आप सुनिये न सुनिये, यह सुनाकर ही जावेगा।
अवश्य ही इस देशकी प्रजाने इस दीन ब्राह्मणको अपनी सभामें बुलाकर कभी अपने प्रतिनिधि होने का टीका नहीं दिया और न कोई पट्टा ही लिख दिया है। आप जैसे बाजाबता राजप्रतिनिधि हैं, वैसा बाजाबता शिवशम्भु प्रजाका प्रतिनिधि नहीं है। आपको सम्राट ने बुलाकर अपना वैसराय …
शिवशम्भु को कोई नहीं जानता। जो जानते हैं, वह संसारमें एकदम अनजान हैं!
पूरा अंश दिखाएँ
… आनन्द हासिल करने को उसे भंग की चन्द पत्तियां मिल जाती हैं। गांवमें उसका कोई झोंपड़ा नहीं है। इस पर भूमि को छोड़कर उसका संसार में कहीं ठिकाना भी नहीं है। इस भूमि पर उसका जरा स्वत्व न होनेपर भी इसे वह अपनी समझता है।
शिवशम्भु को कोई नहीं जानता। जो जानते हैं, वह संसारमें एकदम अनजान हैं!
उन्हें कोई जानकर भी जानना नहीं चाहता। जानने की चीज शिवशम्भु के पास कुछ नहीं है। उसके कोई उपाधि नहीं, राज-दरबार में उसकी पूछ नहीं। हाकिमसे हाथ मिलानेकी उसकी हैसियत नहीं। उनकी हां में हां मिलने की उसे ताब नहीं। वह एक कपर्दकशून्य घमण्डी ब्राह्मण …
वह एक कपर्दकशून्य घमण्डी ब्राह्मण है।
पूरा अंश दिखाएँ
उन्हें कोई जानकर भी जानना नहीं चाहता। जानने की चीज शिवशम्भु के पास कुछ नहीं है। उसके कोई उपाधि नहीं, राज-दरबार में उसकी पूछ नहीं। हाकिमसे हाथ मिलानेकी उसकी हैसियत नहीं। उनकी हां में हां मिलने की उसे ताब नहीं।
वह एक कपर्दकशून्य घमण्डी ब्राह्मण है।
हे राजप्रतिनिधि! क्या उसकी दो-चार बातें सुनियेगा?
आप कर्त्तव्यपालन करने आये हैं और हम कर्म्मों का भोग भोगने।
पूरा अंश दिखाएँ
आपने बम्बईमें कहा है कि भारतभूमिको मैं किस्सा-कहानीकी भूमि नहीं, कर्त्तव्यभूमि समझता हूं। उसी कर्त्तव्य के पालन के लिये आपको ऐसे कठिन समय में भी दूसरी बार भारत में आना पड़ा। माइ लार्ड! इस कर्त्तव्यभूमिको हम लोग कर्म्मभूमि कहते हैं।
आप कर्त्तव्यपालन करने आये हैं और हम कर्म्मों का भोग भोगने।
आपके कर्त्तव्यपालनकी अवधि है, हमारे कर्म्मभो की अवधि नहीं। आप कर्त्तव्यपालन करके कुछ दिन पीछे चले आवेंगे। हमें कर्म्म के भोग भोगते-भोगते यहीं समाप्त होना होगा और न जाने फिर भी कब तक वह भोग समाप्त होगा। जब थोड़े दिन के लिये आपका इस भूमिसे …
आपको जिन बातों का घमण्ड है, उन पर यहां के लोग हंस पड़ते हैं; यहांके लोगों को जो घमण्ड है, उसे आप समझते नहीं और शायद समझेंगे भी नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… प्रजाने समझ लिया है, कि आपका कर्त्तव्य ही कहानी है। एक बड़ा सुन्दर मेल हुआ था अर्थात् आप बड़े घमण्डी शासक हैं और यहां की प्रजा के लोग भी बड़े भारी घमण्डी। पर कठिनाई इस बातकी है कि दोनों का घमण्ड दो तरह का है।
आपको जिन बातों का घमण्ड है, उन पर यहां के लोग हंस पड़ते हैं; यहांके लोगों को जो घमण्ड है, उसे आप समझते नहीं और शायद समझेंगे भी नहीं।
जिन आडम्बरों को करके आप अपने मन में बहुत प्रसन्न होते हैं कि बड़ा कर्तव्यपालन किया, वह इस देशकी प्रजा की दृष्टि में कुछ भी नहीं है। वह इतने आडम्बर देख-सुन चुकी और कल्पना कर चुकी है कि और किसी आडम्बरका असर उस पर नहीं …
यहांकी प्रजाने समझ लिया है, कि आपका कर्त्तव्य ही कहानी है।
पूरा अंश दिखाएँ
… की शेखी में रहे और आशा नहीं कि इन अगले कई महीनों में भी कुछ समझें। किन्तु इस देश में आपको खूब समझ लिया और अधिक समझने की जरूरत नहीं रही। यद्यपि आप कहते हैं कि यह कहानीका देश नहीं, कर्त्तव्य का देश है, तथापि
यहांकी प्रजाने समझ लिया है, कि आपका कर्त्तव्य ही कहानी है।
एक बड़ा सुन्दर मेल हुआ था अर्थात् आप बड़े घमण्डी शासक हैं और यहां की प्रजा के लोग भी बड़े भारी घमण्डी। पर कठिनाई इस बातकी है कि दोनों का घमण्ड दो तरह का है। आपको जिन बातों का घमण्ड है, उन पर यहां के …
आडम्बरसे इस देशका शासन नहीं हो सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
… फौलादी दीवार है। वही दीवार भारत की रक्षा करती है। उसी दीवार को भारतवासी अपना रक्षक समझते हैं। उस दीवारके होते आपके या लार्ड किचनरके कोई दीवार बनाने की जरूरत नहीं है। उसकी आड़में आप जी चाहे जितनी मजबूत दीवारों की कल्पना कर सकते हैं।
आडम्बरसे इस देशका शासन नहीं हो सकता।
आडम्बरका आदर इस देश की कंगाल प्रजा नहीं कर सकती। आपने अपनी समझमें बहुत कुछ किया;
४-पीछे मत फेंकिये
समुद्र अंगरेजी राज्यका मल्लाह है, पहाड़ोंकी उपत्यकाएं बैठनेके लिये कुर्सी-मूढ़े।
पूरा अंश दिखाएँ
… कोई उंगली उठानेवाला नहीं है। इस देशमें एक महाप्रतापी राजाके प्रतापका वर्णन इस प्रकार किया जाता था कि इन्द्र उसके यहां जल भरता था, पवन उसके यहां चक्की चलाता था, चांद-सूरज उसके यहाँ रोशनी करते थे इत्यादि। पर अंगरेजी प्रताप उससे भी बढ़ गया था।
समुद्र अंगरेजी राज्यका मल्लाह है, पहाड़ोंकी उपत्यकाएं बैठनेके लिये कुर्सी-मूढ़े।
बिजली कलें चलानेवाली दासी और हजारों मील खबर लेकर उड़नेवाली दूती। इत्यादि-इत्यादि।
बिजली कलें चलानेवाली दासी और हजारों मील खबर लेकर उड़नेवाली दूती।
पूरा अंश दिखाएँ
… प्रतापका वर्णन इस प्रकार किया जाता था कि इन्द्र उसके यहां जल भरता था, पवन उसके यहां चक्की चलाता था, चांद-सूरज उसके यहाँ रोशनी करते थे इत्यादि। पर अंगरेजी प्रताप उससे भी बढ़ गया था। समुद्र अंगरेजी राज्यका मल्लाह है, पहाड़ोंकी उपत्यकाएं बैठनेके लिये कुर्सी-मूढ़े।
बिजली कलें चलानेवाली दासी और हजारों मील खबर लेकर उड़नेवाली दूती।
इत्यादि-इत्यादि।
हां, दो बातोंमें वह अंगरेजोंकी नकल या बराबरी नहीं कर सकते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… कि भांति बोल सकते कविता, कर सकते हैं। अंगरेजी बोलनेमें वह अंगरेजोंकी पूरी नकल कर सकते हैं, कण्ठ-तालूको अंगरेजोंके सदृश बना सकते हैं। पर एक भी अंगरेज ऐसा नहीं है, जो हिन्दुस्थानियोंकी भांति साफ हिन्दी बोल सकता हो। किसी बातमें हिन्दुस्थानी पीछे रहनेवाले नहीं हैं।
हां, दो बातोंमें वह अंगरेजोंकी नकल या बराबरी नहीं कर सकते हैं।
एक तो अपने शरीरके काले रंगको अंगरेजों की भांति गोरा नहीं बना सकते और दूसरे अपने भाग्यको उनके भाग्यसे रगड़कर बराबर नहीं कर सकते।
देशपति राजा और भिक्षा मांगकर पेट भरनेवाले कंगाल का परिणाम एक ही होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
किन्तु इस संसारके आरम्भमें बड़ा भारी पार्थक्य होनेपर भी अन्तमें बड़ी भारी एकता है। समय अन्तमें सबको अपने मार्गपर ले आता है।
देशपति राजा और भिक्षा मांगकर पेट भरनेवाले कंगाल का परिणाम एक ही होता है।
मिट्ठी मिट्टी में मिल जाती है और यह जीतेजी लुभानेवाली दुनिया यहीं रह जाती है। कितने ही शासक और कितने ही नरेश इस पृथ्वीपर हो गये, आज उनका कहीं पता-निशान नहीं है। थोड़े-थोड़े दिन अपनी-अपनी नौबत बजा चले गये। बड़ी तलाशसे इतिहासके पन्ने अथवा टूटे-फूटे …
थोड़े-थोड़े दिन अपनी-अपनी नौबत बजा चले गये।
पूरा अंश दिखाएँ
… राजा और भिक्षा मांगकर पेट भरनेवाले कंगाल का परिणाम एक ही होता है। मिट्ठी मिट्टी में मिल जाती है और यह जीतेजी लुभानेवाली दुनिया यहीं रह जाती है। कितने ही शासक और कितने ही नरेश इस पृथ्वीपर हो गये, आज उनका कहीं पता-निशान नहीं है।
थोड़े-थोड़े दिन अपनी-अपनी नौबत बजा चले गये।
बड़ी तलाशसे इतिहासके पन्ने अथवा टूटे-फूटे खंडहरों में उनके दो-चार चिह्न मिल जाते हैं। माई लार्ड!
इस संसारके आरम्भमें बड़ा भारी पार्थक्य होनेपर भी अन्तमें बड़ी भारी एकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
किन्तु
इस संसारके आरम्भमें बड़ा भारी पार्थक्य होनेपर भी अन्तमें बड़ी भारी एकता है।
समय अन्तमें सबको अपने मार्गपर ले आता है। देशपति राजा और भिक्षा मांगकर पेट भरनेवाले कंगाल का परिणाम एक ही होता है। मिट्ठी मिट्टी में मिल जाती है और यह जीतेजी लुभानेवाली दुनिया यहीं रह जाती है। कितने ही शासक और कितने ही नरेश इस …
समय अन्तमें सबको अपने मार्गपर ले आता है।
पूरा अंश दिखाएँ
किन्तु इस संसारके आरम्भमें बड़ा भारी पार्थक्य होनेपर भी अन्तमें बड़ी भारी एकता है।
समय अन्तमें सबको अपने मार्गपर ले आता है।
देशपति राजा और भिक्षा मांगकर पेट भरनेवाले कंगाल का परिणाम एक ही होता है। मिट्ठी मिट्टी में मिल जाती है और यह जीतेजी लुभानेवाली दुनिया यहीं रह जाती है। कितने ही शासक और कितने ही नरेश इस पृथ्वीपर हो गये, आज उनका कहीं पता-निशान नहीं …
समयके महासमुद्रमें मनुष्यकी आयु एक छोटी-सी बूंदकी भी बराबरी नहीं कर सकती।
पूरा अंश दिखाएँ
कदापि नहीं। विचारिये तो मानों कल आप आये थे, किन्तु छः साल बीत गये। अब दूसरी बार आनेके बाद भी कितने ही दिन बीत गये तथा और बीते जाते हैं। इसी प्रकार उमरें बीत जावेंगे। युग बीत जावेंगे।
समयके महासमुद्रमें मनुष्यकी आयु एक छोटी-सी बूंदकी भी बराबरी नहीं कर सकती।
आपमें शक्ति नहीं है कि पिछले छ:
आगे भी यह किसीके साथ न जावेगी, चाहे कोई कितनी ही मजबूती क्यों न करे।
पूरा अंश दिखाएँ
विक्रम, अशोक, अकबरके यह भूमि साथ नहीं गई। औरंगजेब अलाउद्दीन इसे मुट्ठी में दबा कर नहीं रख सके। महमूद, तैमूर और नादिर इसे लूटके मालके साथ ऊंटों सौर हाथियोंपर लादकर न ले जा सके।
आगे भी यह किसीके साथ न जावेगी, चाहे कोई कितनी ही मजबूती क्यों न करे।
इस समय भगवानने इसे एक और ही जातिके हाथमें अर्पण किया है, जिसकी बुद्धि, विद्या और प्रतापका संसारभरमें डंका बज रहा है। माइ लार्ड! उसी जातिकी ओर से आप इस देशकी ३० करोड़ प्रजाके शासक हैं।
पीछे हटाना या आगे बढ़ाना?
पूरा अंश दिखाएँ
किन्तु इसके उठाने और सम्हालने में जो लाभ है, उसकी तुलना नहीं हो सकती है। इतिहासमें सदा नाम रहेगा कि अंगरेजोंने एक गिरी जातिके तीस करोड़ आदमियोंको उठाया था। माई लार्ड! दोनोंमें जो बात पसन्द हो, वह कर सकते हैं। कहिये क्या पसन्द है?
पीछे हटाना या आगे बढ़ाना?
('भारतमित्र', २१ जनवरी सन् १९०५)
५-आशाका अन्त!
माइ लार्ड! अबके आपके भाषणने नशा किरकिरा कर दिया।
पूरा अंश दिखाएँ
माइ लार्ड! अबके आपके भाषणने नशा किरकिरा कर दिया।
संसारके सब दुःखों और समस्त चिन्ताओंको जो शिवशम्भु शर्मा दो चुल्लू बूटी पीकर भूला देता था, आज उसका उस प्यारी विजयापर भी मन नहीं है। आशासे बँधा हुआ यह संसार चलता है। रोगीको रोगसे, कैदीको कैदसे, ऋणीको ऋणसे, कंगालको दरिद्रतासे, इसी प्रकार हरेक क्लेशित पुरुषको …
आशासे बँधा हुआ यह संसार चलता है।
पूरा अंश दिखाएँ
माइ लार्ड! अबके आपके भाषणने नशा किरकिरा कर दिया। संसारके सब दुःखों और समस्त चिन्ताओंको जो शिवशम्भु शर्मा दो चुल्लू बूटी पीकर भूला देता था, आज उसका उस प्यारी विजयापर भी मन नहीं है।
आशासे बँधा हुआ यह संसार चलता है।
रोगीको रोगसे, कैदीको कैदसे, ऋणीको ऋणसे, कंगालको दरिद्रतासे, इसी प्रकार हरेक क्लेशित पुरुषको एक दिन अपने क्लेशसे मुक्त होने की आशा होती है। चाहे उसे इस जीवनमें क्लेशसे मुक्ति न मिले, पर आशाके सहारे इतना होता है कि वह धीरे-धीरे अपने क्लेशोंको झेलता हुआ एक …
पर हाय! जब उसकी यह आशा भी भंग हो जाय, उस समय उसके कष्टका क्या ठिकाना!
पूरा अंश दिखाएँ
… प्रकार हरेक क्लेशित पुरुषको एक दिन अपने क्लेशसे मुक्त होने की आशा होती है। चाहे उसे इस जीवनमें क्लेशसे मुक्ति न मिले, पर आशाके सहारे इतना होता है कि वह धीरे-धीरे अपने क्लेशोंको झेलता हुआ एक दिन इस क्लेशमय जीवनसे तो मुक्त हो जाता है।
पर हाय! जब उसकी यह आशा भी भंग हो जाय, उस समय उसके कष्टका क्या ठिकाना!
"किस्मत पे उस मुसाफिरे खस्ताके रोइये। जो थक गया हो बैठके मंजिलके सामने।"
किस्मत पे उस मुसाफिरे खस्ताके रोइये।
पूरा अंश दिखाएँ
"
किस्मत पे उस मुसाफिरे खस्ताके रोइये।
जो थक गया हो बैठके मंजिलके सामने।"
जो थक गया हो बैठके मंजिलके सामने।
पूरा अंश दिखाएँ
"किस्मत पे उस मुसाफिरे खस्ताके रोइये।
जो थक गया हो बैठके मंजिलके सामने।
"
माइ लार्ड! इस देशकी दो चीजोंमें अजब तासीर है। एक यहांके जलवायुकी और दूसरे यहांके नमककी, जो उसी जलवायुसे उत्पन्न होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
किसीसे नहीं मिलता!
माइ लार्ड! इस देशकी दो चीजोंमें अजब तासीर है। एक यहांके जलवायुकी और दूसरे यहांके नमककी, जो उसी जलवायुसे उत्पन्न होता है।
नीरससे नीरस शरीरमें यहांका जलवायु नमकीनी ला देता है। मजा यह कि उसे नमकीनीकी खबर तक नहीं होती। एक फारिसका कवि कहता है कि हिन्दुस्थानमें एक हरी पत्ती तक बेनमक नहीं है, मानो यह देश नमकसे सींचा गया है। किन्तु शिवशम्भु शर्माका विचार इस कविसे …
वह समझता है कि यह देश नमककी एक महाखानि है, इसमें जो पड़ गया, वही नमक बन गया।
पूरा अंश दिखाएँ
… जलवायु नमकीनी ला देता है। मजा यह कि उसे नमकीनीकी खबर तक नहीं होती। एक फारिसका कवि कहता है कि हिन्दुस्थानमें एक हरी पत्ती तक बेनमक नहीं है, मानो यह देश नमकसे सींचा गया है। किन्तु शिवशम्भु शर्माका विचार इस कविसे भी कुछ आगे है।
वह समझता है कि यह देश नमककी एक महाखानि है, इसमें जो पड़ गया, वही नमक बन गया।
श्रीमान् कभी चाहें तो सांभर झीलके तटपर खड़े होकर देख सकते हैं। जो कुछ उसमें गिर जाता, वही नमक बन जाता है। यहां के जलवायुसे अलग खड़े होकर कितनोंहीने बड़ी-बड़ी अटकलें और लम्बे-चौड़े मनसूबे बांधे, पर यहांके जलवायुका असर होते ही वह सब काफूर हो …
गिरेको ठोकर मारना क्या सज्जन और सत्यवादीका काम है?
पूरा अंश दिखाएँ
यदि सचमुच विलायत वैसा ही देश हो, जैसा आप फरमाते हैं और भारत भी आपके कथनानुसार मिथ्यावादी और धूर्त देश हो, तो भी तो क्या कोई इस प्रकार कहता है?
गिरेको ठोकर मारना क्या सज्जन और सत्यवादीका काम है?
अपनी सत्यवादिता प्रकाश करनेके लिये दूसरेको मिथ्यावादी कहना ही क्या सत्यवादिताका सबूत है?
हाय! हाय! ऐसी प्रजाको आप धूर्त कहते हैं!
पूरा अंश दिखाएँ
माइ लार्ड! वह कर्म्मवादी हैं। वह यही समझते हैं कि किसीका कुछ दोष नहीं है, सब हमारे पूर्व कर्म्मेंका दोष है!
हाय! हाय! ऐसी प्रजाको आप धूर्त कहते हैं!
कभी इस देशमें आकर आपने गरीबोंकी ओर ध्यान न दिया। कभी यहांकी दीन भूखी प्रजाकी दशाका विचार न किया। कभी दस मीठे शब्द सुनाकर यहांके लोगोंको उत्साहित नहीं किया—फिर विचारिये तो गालियां यहांके लोगोंको आपने किस कृपाके बदलेमें दीं?
माइ लार्ड! इस देशकी प्रजाको आप नहीं चाहते और अब प्रजा आपको नहीं चाहती, फिर भी आप इस देशके शासक हैं और एक बार नहीं, दूसरी बार शासक हुए हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… था। इस देश के लोग सदा उनको माता-तुल्य समझते रहे। अब उनके पुत्र महाराजा एडवर्डपर भी इस देशके लोगोंकी वैसी ही भक्ति है। किन्तु आप उन्हीं सम्राट एडवर्डके प्रतिनिधि होकर इस देशकी प्रजाके अत्यन्त अप्रिय बने हैं, यह इस देशके बड़े ही दुर्भाग्यकी बात है!
माइ लार्ड! इस देशकी प्रजाको आप नहीं चाहते और अब प्रजा आपको नहीं चाहती, फिर भी आप इस देशके शासक हैं और एक बार नहीं, दूसरी बार शासक हुए हैं।
यही विचारकर इस अधबूढ़े भंगड़ ब्राह्मणका नशा किरकिरा हो जाता है!
६-एक दुराशा
माइ लार्डको ड्यूटीका ध्यान दिलाना सूर्य को दीपक दिखाना है।
पूरा अंश दिखाएँ
क्या कभी श्रीमान् का जी होता होगा कि अपनी प्रजामें, जिसके दण्डमुण्डके विधाता होकर आये हैं, किसी एक आदमीसे मिलकर उसके मनकी बात पूछे या कुछ आमोद-प्रमोदकी बातें करके उसके मनको टटोलें?
माइ लार्डको ड्यूटीका ध्यान दिलाना सूर्य को दीपक दिखाना है।
वह स्वयं श्रीमुखसे कह चुके हैं कि ड्यूटी में बंधा हुआ मैं इस देशमें फिर आया। यह देश मुझे बहुत ही प्यारा है। इससे ड्यूटी और प्यारकी बात श्रीमान् के कथनसे ही तय हो जाती है। उसमें किसी प्रकारकी हुज्जत उठानेकी जरूरत नहीं। तथापि यह …
सूर्य है, धूप नहीं! चन्द्र है, चांदनी नहीं!
पूरा अंश दिखाएँ
सचमुच बड़ी कठिन समस्या है। कृष्ण है, उद्धव है; पर ब्रजवासी उनके निकट भी नहीं फटकने पाते! राजा है, राजप्रतिनिधि है; पर प्रजाकी उन तक रसाई नहीं!
सूर्य है, धूप नहीं! चन्द्र है, चांदनी नहीं!
माइ लार्ड! नगर ही में हैं;
प्रजाकी बोली वह नहीं समझता, उसकी बोली प्रजा नहीं समझती।
पूरा अंश दिखाएँ
… विचार ही दूसरा है। माइ लार्डके घर तक प्रजाकी बात नहीं पहुंच सकती। बातकी हवा नहीं पहुंच सकती। जहांगीरकी भांति उसने अपने शयनागार तक ऐसा कोई घण्टा नहीं लगाया, जिसकी जंजीर बाहर से हिलाकर प्रजा अपनी फरयाद उसे सुना सके। न आगेको लगानेकी आशा है।
प्रजाकी बोली वह नहीं समझता, उसकी बोली प्रजा नहीं समझती।
प्रजाके मनका भाव वह न समझता है, न समझना चाहता है। उनके मनका भाव न प्रजा समझ सकती है, न समझनेका कोई उपाय है। उसका दर्शन दुर्लभ है। द्वितीयाके चन्द्रकी भांति कभी-कभी बहुत देर तक नजर गड़ानेसे उसका चन्द्रानन दिख जाता है, तो दिख जाता …
मौत ही एक है, जो उनकी दशापर दया करके जल्द-जल्द उन्हें जीवनरूपी रोगके कष्ट से छुड़ाती है!
पूरा अंश दिखाएँ
… और शरीर ढाँकनेको कपड़ा नहीं मिलता। जाड़ेंमें सर्दीसे अकड़कर रह जाते हैं। और गर्मीमें सड़कोंपर घूमते तथा जहां-तहां पड़ते फिरते हैं। बरसात में सड़े-सीले घरों में भीगे पड़े रहते हैं। सारांश यह है कि हरेक ऋतुकी तीव्रतामें सबसे आगे मृत्युके पथका वही अनुगमन करते हैं।
मौत ही एक है, जो उनकी दशापर दया करके जल्द-जल्द उन्हें जीवनरूपी रोगके कष्ट से छुड़ाती है!
परन्तु क्या इनसे भी बढ़कर और दृश्य नहीं हैं?
बालूमें बिखरी हुई चीनीको हाथी अपने सूंडसे नहीं उठा सकता, उसके लिये चिंवटीकी जिह्वा दरकार है।
पूरा अंश दिखाएँ
परन्तु क्या इनसे भी बढ़कर और दृश्य नहीं हैं? हां, हैं। पर जरा और स्थिरतासे देखनेके हैं।
बालूमें बिखरी हुई चीनीको हाथी अपने सूंडसे नहीं उठा सकता, उसके लिये चिंवटीकी जिह्वा दरकार है।
इसी कलकत्तेमें, इसी इमारतोंके नगरमें, माइ लार्डकी प्रजामें हजारों आदमी ऐसे हैं, जिनको रहनेको सड़ा झोंपड़ा भी नहीं है। गलियों और सड़कोंपर घूमते-घूमते जहां जगह देखते हैं, वहीं पड़ रहते हैं। बीमार होते हैं, तो सड़कों ही पर पड़े पांव पीटकर मर जाते हैं। कभी …
वह आपकी गूंगी प्रजाका एक वकील है, जिसके शिक्षित होकर मुंह खोलने तक आप कुछ करना नहीं चाहते।
पूरा अंश दिखाएँ
… सचित्र इतिहास स्वयं लिखवा सकते हैं, वह प्रजाके प्रेमकी क्या परवा करेंगे। तो भी इतना संदेश भंगड़ शिवशम्भु शर्म्मा अपने प्रभु तक पहुंचा देना चाहता है कि आपके द्वारपर होली खेलनेकी आशा करनेवाले एक ब्राह्मणको कुछ नहीं तो कभी-कभी पागल समझकर ही स्मरण कर लेना।
वह आपकी गूंगी प्रजाका एक वकील है, जिसके शिक्षित होकर मुंह खोलने तक आप कुछ करना नहीं चाहते।
बमुलाजिमाने सुलतां कै रसानद, ई दुआरा? कि बशुक्रे बादशाही जे नजर भरां गदारा।
७-बिदाई-सम्भाषण
बिछड़न-समय बड़ा करुणोत्पादक होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जाते। किन्तु इतनी जल्दी वह समय पूरा हो जायगा, ऐसा विचार न आप ही का था, न इस देशके निवासियोंका। इससे जान पड़ता है कि आपके और यहाँके निवासियोंके बीचमें कोई तीसरी शक्ति और भी है, जिसपर यहांवालोंका तो क्या, आपका भी काबू नहीं है।
बिछड़न-समय बड़ा करुणोत्पादक होता है।
आपको बिछड़ते देखकर आज हृदय में बड़ा दुःख है। माइ लार्ड!
आपके शासन-कालका नाटक घोर दुःखान्त है, और अधिक आश्चर्यकी बात यह है कि दर्शक तो क्या, स्वयं सूत्राधार भी नहीं जानता था कि उसने जो खेल सुखान्त समझकर खेलना आरम्भ किया था, वह दुःखान्त हो जावेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
आगे भी इस देशमें जो प्रधान शासक आये, अन्तको उनको जाना पड़ा। इससे आपका जाना भी परम्पराकी चालसे कुछ अलग नहीं है, तथापि
आपके शासन-कालका नाटक घोर दुःखान्त है, और अधिक आश्चर्यकी बात यह है कि दर्शक तो क्या, स्वयं सूत्राधार भी नहीं जानता था कि उसने जो खेल सुखान्त समझकर खेलना आरम्भ किया था, वह दुःखान्त हो जावेगा।
जिसके आदिमें सुख था, मध्यमें सीमासे बाहर सुख था, उसका अन्त ऐसे घोर दुःखके साथ कैसे हुआ! आह! घमण्डी खिलाड़ी समझता है कि दूसरोंको अपनी लीला दिखाता हूं। किन्तु परदेके पीछे एक और ही लीलामयकी लीला हो रही है, यह उसे खबर नहीं!
आह! घमण्डी खिलाड़ी समझता है कि दूसरोंको अपनी लीला दिखाता हूं। किन्तु परदेके पीछे एक और ही लीलामयकी लीला हो रही है, यह उसे खबर नहीं!
पूरा अंश दिखाएँ
… आश्चर्यकी बात यह है कि दर्शक तो क्या, स्वयं सूत्राधार भी नहीं जानता था कि उसने जो खेल सुखान्त समझकर खेलना आरम्भ किया था, वह दुःखान्त हो जावेगा। जिसके आदिमें सुख था, मध्यमें सीमासे बाहर सुख था, उसका अन्त ऐसे घोर दुःखके साथ कैसे हुआ!
आह! घमण्डी खिलाड़ी समझता है कि दूसरोंको अपनी लीला दिखाता हूं। किन्तु परदेके पीछे एक और ही लीलामयकी लीला हो रही है, यह उसे खबर नहीं!
एक बार बम्बईमें उतरकर, माइ लार्ड! आपने जो इरादे जाहिर किये थे, ज़रा देखिये तो उनमें से कौन-कौन पूरे हुए?
कितने ऊंचे होकर आप कितने नीचे गिरे!
पूरा अंश दिखाएँ
विचारिये तो क्या शान आपकी इस देश में थी और अब क्या हो गई!
कितने ऊंचे होकर आप कितने नीचे गिरे!
अलिफलैलाके अलहदीनने चिराग रगड़कर और अबुलहसनने बगदादके खलीफाकी गद्दीपर आंख खोलकर वह शान न देखी, जो दिल्ली-दरबारमें आपने देखी। आपकी और आपकी लेडीकी कुरसी सोनेकी थी और आपके प्रभु महाराजके छोटे भाई और उनकी पत्नीकी चांदीकी। आप दहने थे, वह बायें;
नादिरसे भी बढ़कर आपकी जिद्द है।
पूरा अंश दिखाएँ
इस समय आपकी शासन-अवधि पूरी हो गई है, तथापि वंग-विच्छेद किये बिना घर जाना आपको पसन्द नहीं है!
नादिरसे भी बढ़कर आपकी जिद्द है।
क्या आप समझते हैं कि आपकी जिद्द से प्रजाके जीमें दुःख नहीं होता?
८-वंग-विच्छेद
आप अपनी अन्तिम कीर्तिकी ध्वजा अपने ही हाथोंसे उड़ा चले
पूरा अंश दिखाएँ
माइ लार्डको इस देशमें जो कुछ करना था, वह पूरा कर चुके थे। यहां तक कि अपने सब इरादोंको पूरा करते-करते अपने शासन-कालकी इतिश्री भी अपने ही कर-कमलसे कर चुके थे। जो कुछ करना बाकी था, वह यही बंग-विच्छेद था। वह भी हो गया।
आप अपनी अन्तिम कीर्तिकी ध्वजा अपने ही हाथोंसे उड़ा चले
और अपनी आंखोंको उसके प्रियदर्शनसे सुखी कर चले, यह बड़े सौभाग्यकी बात है। अपने शासन-कालकी रकाबीमें बहुत-सी कड़वी-कसैली चीजें चख जानेपर भी आप अपने लिये 'मधुरेण समापयेत' कर चले, यही गनीमत है।
अब आप हमारा कुछ नहीं कर सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
बस, यहां आकर आपकी शक्ति समाप्त हो गई! इस देशकी भलाईकी ओर तो आपने उस समय भी दृष्टि न की, जब कुछ भला करनेकी शक्ति आपमें थी। पर अब कुछ बुराई करनेकी शक्ति भी आपमें नहीं रही, इससे यहांके लोगोंको बहुत ढारस मिली है।
अब आप हमारा कुछ नहीं कर सकते।
आपके शासन-कालमें बंग-विच्छेद इस देशके लिये अन्तिम विषाद और आपके लिये अन्तिम हर्ष है। इस प्रकारके विषाद और हर्ष इस पृथ्वीके सबसे पुराने देशकी प्रजाके बारम्बार देखे हैं। महाभारतमें सबका संहार हो जाने-पर भी घायल पड़े हुए दुर्म्मद दुर्योधनको अश्वत्थामाकी यह वाणी सुनकर अपार हर्ष …
सब ज्योंका त्यों है।
पूरा अंश दिखाएँ
जो प्रजा तुगलक-जैसे शासकोंका खयाल बर्दाश्त कर गई, वह क्या आजकलके माइ लार्डके एक खयालको बर्दाश्त नहीं कर सकती है?
सब ज्योंका त्यों है।
बंगदेशकी भूमि जहां थी, वहीं है, और उसका हरेक नगर और गांव जहां था, वहीं है। कलकत्ता उठकर चीरापूंजीके पहाड़पर नहीं रख दिया गया और शिलांग उड़कर हुगली के पुल पर नहीं आ बैठा। पूर्व और पश्चिम बंगालके बीचमें कोई नहर नहीं खुद गई और …
कलकत्ता उठकर चीरापूंजीके पहाड़पर नहीं रख दिया गया और शिलांग उड़कर हुगली के पुल पर नहीं आ बैठा।
पूरा अंश दिखाएँ
सब ज्योंका त्यों है। बंगदेशकी भूमि जहां थी, वहीं है, और उसका हरेक नगर और गांव जहां था, वहीं है।
कलकत्ता उठकर चीरापूंजीके पहाड़पर नहीं रख दिया गया और शिलांग उड़कर हुगली के पुल पर नहीं आ बैठा।
पूर्व और पश्चिम बंगालके बीचमें कोई नहर नहीं खुद गई और दोनोंको अलग-अलग करने के लिये बीच में कोई चीनकी-सी दीवार नहीं बन गई है। पूर्व बंगाल पश्चिम बंगालसे अलग हो जानेपर भी अंगरेजी शासन ही में बना हुआ है और पश्चिमी बंगाल भी पहलेकी …
शिवशम्भु के चिट्ठे मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।