Doomreader

कार्ल मार्क्स फ्रेडरिक एंगेल्स

लेखक: लेनिन

दूसरे नाम Karl Marx Friedrich Engels

लंबाई: 20,106 शब्द, लगभग 80 पन्ने, पढ़ने में लगभग 1 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

कार्ल मार्क्स फ्रेडरिक एंगेल्स मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

मार्क्स और एंगेल्स के जीवन के साथ मार्क्स के दर्शन, आर्थिक सिद्धान्त, समाजवाद और वर्ग-संघर्ष की कार्यनीति का परिचय। लेनिन के लेखों का हिंदी अनुवाद।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

कार्ल मार्क्स

कार्ल मार्क्स का जन्म ५ मई, १८१८ को त्रियेर नगर (प्रशा के राइन प्रान्त) में हुआ था। उनके पिता एक यहूदी वकील थे जिन्होंने १८२४ में प्रोटेस्टेंट मत अंगीकार किया था। यह परिवार समृद्ध और सुसंस्कृत था, परन्तु क्रान्तिकारी नहीं था। त्रियेर की उच्च पाठशाला (जिम्नेजियम) में शिक्षा पाने के बाद , मार्क्स पहले बोन , फिर बर्लिन विश्वविद्यालय में भर्ती हुए। वहां वह क़ानून पढ़ते थे, और मुख्यतः इतिहास और दर्शन का अध्ययन करते थे। १८४१ में विश्वविद्यालय की शिक्षा समाप्त करने के बाद उन्होंने डाक्टरेट के लिए एपीक्यूरस के दर्शन पर अपना थीसिस पेश किया। इस समय तक मार्क्स हेगेल के आदर्शवाद को माननेवालों में से थे। बर्लिन में वह ब्रूनो बावेर आदि “वामपंथी हेगेलवादियों" में से थे, जो हेगेल के दर्शन से नास्तिक और क्रान्तिकारी निष्कर्ष निकालना चाहते थे।

यहाँ से आगे पढ़ें

कार्ल मार्क्स

वह "सभी बातों की निर्मम आलोचना" विशेषकर “शस्त्रास्त्रों की आलोचना" का समर्थन करते हैं और जनता और सर्वहारा वर्ग से अपील करते हैं।

७

सितम्बर १८४४ में एंगेल्स कुछ दिन के लिए पेरिस आये और तबसे मार्क्स के घनिष्ठ मित्र हो गये। पेरिस के क्रान्तिकारी गुटों के सक्रिय जीवन में दोनों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया (यहां पर प्रूदों के सिद्धान्तों⁵ का बोलबाला था ; आगे चलकर १८४७ में मार्क्स ने 'दर्शनशास्त्र की निर्धनता' नाम की अपनी पुस्तक में उन सिद्धान्तों की बखिया उधेड़ दी)। निम्न- पूंजीवादी समाजवाद के विभिन्न सिद्धान्तों का डटकर खंडन करने के साथ- साथ उन्होंने क्रान्तिकारी सर्वहारा-समाजवाद या कम्युनिज्म (मार्क्सिज्म) के सिद्धान्तों और कार्यनीति की रूपरेखा निश्चित की। इस विषय की विशेष जानकारी के लिए, मार्क्स के इस काल के यानी १८४४-१८४८ के बीच के 'साहित्य' में दिये गये ग्रंथ देखिये। १८४५ में प्रशा की सरकार के आग्रह पर मार्क्स को एक ख़तरनाक क्रान्तिकारी करार देकर पेरिस से निकाल दिया गया। पेरिस से वह ब्रसेल्स आ गये। १८४७ के वसन्त में मार्क्स और एंगेल्स एक गुप्त प्रचार सभा 'कम्युनिस्ट लीग'⁶ के सदस्य हो गये। उसकी दूसरी कांग्रेस में (लन्दन , नवम्बर, १८४७) उन्होंने विशेष भाग लिया, और उसी के अनुरोध पर उन्होंने अपना प्रसिद्ध 'कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र' तैयार किया, जो फ़रवरी १८४८ में प्रकाशित हुआ। इस रचना में प्रतिभाशाली स्पष्टता और अनूठेपन से नया दृष्टिकोण हमारे सामने रखा गया है। इसमें पदार्थवाद का संगत रूप है जिसका प्रसार सामाजिक जीवन तक हुआ है। यह घोषित करता है कि द्वंद्ववाद विकास का सबसे व्यापक और आधारभूत सिद्धान्त है। इसने वर्ग-संघर्ष के सिद्धान्त और एक नये कम्युनिस्ट समाज के निर्माण में सर्वहारा वर्ग की विश्वव्यापी ऐतिहासिक क्रान्तिकारी भूमिका का प्रतिपादन किया।

यहाँ से आगे पढ़ें

फ़्रेडरिक एंगेल्स

५ अगस्त , १८९५ को लंदन में फ्रेडरिक एंगेल्स का देहांत हुआ । अपने मित्र कार्ल मार्क्स (जिनका देहांत १८८३ में हुआ था) के बाद एंगेल्स ही समूचे सभ्य संसार के आधुनिक सर्वहारा के सबसे विख्यात पंडित और आचार्य थे। जबसे भाग्य ने कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स को एक सूत्र में बांध दिया उस समय से इन दोनों मित्रों का जीवन-कार्य एक ही साझे ध्येय को अर्पित हो गया। अतः फ्रेडरिक एंगेल्स ने सर्वहारा के लिए क्या किया यह समझने के लिए समकालीन मजदूर आंदोलन के विकास के विषय में मार्क्स के कार्य और शिक्षा के महत्त्व की स्पष्ट कल्पना आवश्यक है। सबसे पहले मार्क्स और एंगेल्स ने ही दिखा दिया कि मजदूर वर्ग और मजदूर वर्ग की मांगें उस वर्तमान अर्थ-व्यवस्था का एक आवश्यक परिणाम हैं जो पूंजीवादी वर्ग के साथ अनिवार्य रूप से सर्वहारा को जन्म देती है और उसका संगठन करती है। उन्होंने दिखा दिया कि आज मनुष्य-जाति को उसे उत्पीड़ित करनेवाली बुराइयों के चंगुल से मुक्त करने का कार्य उदारचित्त व्यक्तियों के सदाशयतापूर्ण प्रयत्नों से नहीं, बल्कि संगठित सर्वहारा के वर्ग-संघर्ष से संपन्न होगा। अपनी वैज्ञानिक रचनाओं में सबसे पहले मार्क्स और एंगेल्स ने ही स्पष्ट किया कि समाजवाद कोई स्वप्नदर्शियों का आविष्कार नहीं है, बल्कि है आधुनिक समाज की उत्पादक शक्तियों के विकास का अंतिम लक्ष्य और अनिवार्य परिणाम। आज तक का समूचा लिखित इतिहास वर्ग-संघर्ष का , विशिष्ट सामाजिक वर्गों द्वारा दूसरे वर्गों पर शासन और विजय का, इतिहास रहा है। और यह तब तक जारी रहेगा जब तक वर्ग- संघर्ष और वर्ग-शासन की बुनियादों - निजी संपत्ति और अव्यवस्थित सामाजिक उत्पादन - का लोप नहीं होगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

फ़्रेडरिक एंगेल्स

अल्पमत के हाथों में केंद्रित कर देता है। वह संपत्ति को, अर्थात् वर्तमान सामाजिक व्यवस्था के आधार को नष्ट कर देता है, वह स्वयं ही उसी लक्ष्य की ओर बढ़ता है जिसे समाजवादी अपने सामने रखे हुए हैं। समाजवादियों को बस यह समझ लेना है कि इन सामाजिक शक्तियों में से कौनसी शक्ति वर्तमान समाज में अपनी स्थिति के कारण समाजवाद को लाने में रुचि रखती है, और इस शक्ति को उसके हितों और ऐतिहासिक मिशन की चेतना प्रदान करनी है। यह शक्ति है सर्वहारा। एंगेल्स को यह इंगलैंड में, ब्रिटिश उद्योग के केंद्र मैंचेस्टर में ज्ञात हुआ जहां वह एक व्यापारिक प्रतिष्ठान की सेवा में प्रवेश करके १८४२ में बस गये थे। उनके पिता इस प्रतिष्ठान के एक हिस्सेदार थे । यहां एंगेल्स केवल फैक्टरी के दफ्तर में नहीं बैठे रहे , उन्होंने उन गंदी गलियों के चक्कर लगाये जहां मज़दूर दरबों की सी जगहों में रहते थे। उन्होंने अपनी आंखों उनकी दरिद्रता और दयनीय दशा देखी। पर वह केवल वैयक्तिक निरीक्षण करके ही नहीं रहे। ब्रिटिश मजदूर वर्ग की स्थिति के संबंध में जो भी सामग्री देखने में आयी, उन्होंने सारी की सारी पढ़ डाली और जो भी सरकारी कागज़ात हाथ लगे, उन्होंने उन सबका ध्यान से अध्ययन किया। इन अध्ययनों और निरीक्षणों का फल १८४५ में प्रकाशित 'इंगलैंड के मजदूर वर्ग की स्थिति' शीर्षक पुस्तक के रूप में प्रकट हुआ। 'इंगलैंड के मजदूर वर्ग की स्थिति' के लेखक के नाते एंगेल्स ने जो मुख्य सेवा की उसका उल्लेख हम पहले ही कर चुके हैं। एंगेल्स के पहले भी कितने ही लोगों ने सर्वहारा के कष्टों का वर्णन और उसकी सहायता की आवश्यकता के प्रति संकेत किया था।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

आवश्यकता वहीं तक अन्धी होती है जहां तक वह समझी नहीं जाती। स्वतंत्रता आवश्यकता का ज्ञान ही है।

मार्क्स का सिद्धान्तयहाँ से आगे पढ़ें

द्वंद्वात्मक दर्शन के लिए कुछ भी अन्तिम , त्रिकाल-सत्य और पवित्र नहीं है।

मार्क्स का सिद्धान्तयहाँ से आगे पढ़ें

अब तक के विद्यमान सब समाजों का इतिहास वर्ग-संघर्षों का इतिहास है।

मार्क्स का सिद्धान्तयहाँ से आगे पढ़ें

एक पूंजीपति हमेशा कई औरों की जान लेता है।

मार्क्स के आर्थिक सिद्धान्तयहाँ से आगे पढ़ें

अपहरण करनेवालों का अपहरण हो जाता है।

मार्क्स के आर्थिक सिद्धान्तयहाँ से आगे पढ़ें

राज्यसत्ता का 'अन्त नहीं किया जाता' वह स्वयं क्रमशः नष्ट हो जाती है।

समाजवादयहाँ से आगे पढ़ें

दीप बुझा जो सचमुच कैसा कान्तिमान् था,

फ़्रेडरिक एंगेल्सयहाँ से आगे पढ़ें

उन्होंने मजदूर वर्ग को स्वयं अपने को पहचान लेने और अपने प्रति सचेत होने की शिक्षा दी, और स्वप्नों के स्थान में विज्ञान की स्थापना की।

फ़्रेडरिक एंगेल्सयहाँ से आगे पढ़ें

सर्वहारा की मुक्ति स्वयं सर्वहारा का ही काम होना चाहिए

फ़्रेडरिक एंगेल्सयहाँ से आगे पढ़ें

सर्वहारा के महान योद्धा और आचार्य फ़्रेडरिक एंगेल्स की स्मृति अमर रहे!

फ़्रेडरिक एंगेल्सयहाँ से आगे पढ़ें

कार्ल मार्क्स फ्रेडरिक एंगेल्स की सभी 13 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. कार्ल मार्क्स
  2. मार्क्स का सिद्धान्त
  3. मार्क्स के आर्थिक सिद्धान्त
  4. समाजवाद
  5. सर्वहारा के वर्ग-संघर्ष की कार्यनीति
  6. फ़्रेडरिक एंगेल्स
  7. टिप्पणियां

कार्ल मार्क्स फ्रेडरिक एंगेल्स मुफ़्त सुनें

कार्ल मार्क्स फ्रेडरिक एंगेल्स मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

कार्ल मार्क्स फ्रेडरिक एंगेल्स मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

कार्ल मार्क्स फ्रेडरिक एंगेल्स जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।