Doomreader

हिंदी रसगंगाधर

लेखक: पंडितराज जगन्नाथ

दूसरे नाम Hindi Rasgangadhar

लंबाई: 42,091 शब्द, लगभग 168 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

हिंदी रसगंगाधर मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

काव्य के लक्षण, कारण और भेद तथा रस, स्थायी भाव और विभाव का विवेचन, पंडितराज के परिचय के साथ। पंडितराज जगन्नाथ के संस्कृत काव्यशास्त्र ग्रंथ रसगंगाधर का हिंदी रूप।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

पंडितराज का परिचय

पंडितराज का परिचय जाति, वंश, अभ्युदय और शिष्य आदि

पंडितराज जगन्नाथ तैलंग जाति के ब्राह्मण थे। उनका जातीय उपनाम वेगिनाडु अथवा वेल्लनाडु था, जिसे वेल्लनाटीय भी कहा जाता है और जो श्रीमद्वल्लभाचार्य के सजातीय उत्तरभारतीय तैलंगो का, अब तक, उपनाम है। इनका एक 'उपनाम' त्रिशुली, भी था, जो कि जयपुर की जनता में अब तक भी प्रसिद्ध है। उनके पिता का नाम पेरुभट्ट अथवा पेरम भट्ट था और माता का नाम 'लक्ष्मी'। पेरुभट्ट महाविद्वान् थे। उन्होंने ज्ञानेद्र भित्तु नामक विद्वान यति से वेदांत शास्त्र, महेद्र पंडित से न्याय और वैशेषिक शास्त्र. खंड देव पंडित से पूर्वमीमांसा शास्त्र और शेष वीरेश्वर पंडित से व्याकरण महाभाष्य पढ़ा था। इसके अतिरिक्त वे वेदादिक अन्य शास्त्रों के भी ज्ञाता थे, जैसा कि रसगंगाधर के 'सर्व विद्याधर' पद से सूचित होता है। पंडितराज ने प्रायः इन्ही से अध्ययन किया था; पर इनके गुरु शेष वीरेश्वर से भी कुछ पढ़ा हो ऐसा प्रतीत होता है, यह बात 'मनोरमाकुचमर्दन' नामक ग्रंथ के

'अस्मद्गुगुरूपंडितवीरेश्वराणाम्' इस पद से सूचित होती है।

यहाँ से आगे पढ़ें

पंडितराज का परिचय

इस सबसे यह पता लगता है कि पंडितराज के, संस्कृत और हिंदी दोनों भाषाओं के ज्ञाता, अनेक अच्छे अच्छे विद्वान् शिष्य थे।

किंवदंतियाँ और समय

पंडितराज के विषय में अनेक किवदंतियाँ प्रसिद्ध हैं। कुछ लोग कहते हैं कि "जगन्नाथ पंडितराज ने तैलंग देश से जयपुर आकर वहाँ एक पाठशाला स्थापित की थी और वहीं उन्होने किसी काजी को, जो दिल्ली से आया था, मुसलमानों के मजहबी ग्रंथों को बहुत शीघ्र पढ़कर विवाद में हरा दिया था। वह काजी जब दिल्ली गया, तो उसने बादशाह के सामने पंडितराज की विद्या-बुद्धि की बड़ी प्रशंसा की। बादशाह यह सब सुनकर बहुत प्रसन्न हुआ और उसने इन्हें जयपुर से दिल्ली बुलाकर इनका बड़ा आदर-सत्कार किया। वहाँ ये महाशय किसी यवन-कन्या पर आसक्त हो गए और बादशाह की कृपा से इनका उसके साथ ब्याह भी हो गया। इस तरह इन्होंने अपनी यौवनावस्था बादशाह के आश्रय में ही सुखपूर्वक बिताई। जब ये बुड्ढे हुए तब काशी चले गए। पर वहाँ अप्पय दीक्षित प्रादि विद्वानों ने यह कहकर कि 'यह तो यवनी के संसर्ग से दूषित है' इनका तिरस्कार किया और इन्हें जाति से निकाल दिया। तब ये गंगातट पर गए और सबसे ऊपर की सीढ़ी पर बैठकर उसी समय बनाए हुए अपने पद्यों से (जिनका संग्रह 'गंगालहरी' नामक पुस्तक में है) लगे गंगाजी की स्तुति करने। फिर क्या था, भक्तवत्सला गंगाजी प्रसन्न हुईं और प्रत्येक श्लोक पर एक एक सीढ़ी चढ़ती गईं और बावनवे पद्य के पढ़ने पर पंडितराज के पास आ पहुँची, एवं उस यवनकन्या सहित इन महाशय को अपनी प्रेमपूर्ण गोदी में बिठाकर स्नान करवा दिया। ईर्ष्या-द्वेष से कलुषित बेचारे काशी के पंडित पंडितराज के इस प्रभाव को देखकर अत्यंत चकित हो गए और फिर कुछ न बोल सके।"

यहाँ से आगे पढ़ें

पंडितराज का परिचय

पंडितराज का स्वभाव उद्धत, अभिमानपूर्ण और महान् से महान् पुरुष के भी दोषों को सहसा उघाड़ देनेवाला था। नमूने के तौर पर एक एक उदाहरण सुनिए। पहले उद्धतता को लीजिए। किसी कवि से उसके बनाए हुए पद्य सुनने के पहले आप कह रहे हैं कि—

निर्माणे यदि मार्मिकोऽसि नितरामत्यंतपाकद्रव– न्मृद्वीकामधुमाधुरीमदपरीहारोद्धुराणां गिराम्। काव्यं तर्हिं सखे सुखेन कथय त्वं सम्मुखे मादृशां नो चेद्दुष्कृतमात्मना कृतमिव स्वांताद्वहिर्मा कृथाः।

हे सखे! यदि आप अत्यंत पक जाने के कारण टपकती हुई दाख और शहद की मधुरता के मद को दूर कर देने में तत्पर वचनों की रचना के पूर्णतया मर्मज्ञ हैं, तब तो अपनी कविता को मेरे से मनुष्यों के सामने बड़े मजे से कहते रहिए। पर यदि आपमें वह शक्ति न हो, तो, जिस तरह मनुष्य अपने किए हुए पाप को किसी के सामने प्रकट नहीं करता, उसी तरह आप भी अपनी कविता को अपने हृदय से बाहर न होने दीजिए। आप अपने उस अपराध को मन के मन में ही रखिए, कहीं ऐसा न हो कि जबान पर आ जाय।

देखिए तो कैसी उद्धतता है। कविता को अपराध तो बना ही दिया, केवल सजा देना बाकी रह गया। सो, शायद, वह वेचारा वैसे पद्य बोला ही न होगा, अन्यथा, अधिक नही तो, एकाध थप्पड़ का पुरस्कार तो अवश्य ही प्राप्त हो जाता।

यहाँ से आगे पढ़ें

पंडितराज का परिचय

अब अभिमान की बात सुनिए। आप कहते हैं—

आमूलाद्रत्नसानोर्मलयवलयितादा च कूलात्पयोधे– र्यावन्तः सन्ति काव्यप्रणयनपटवस्ते विशङ्कं वदन्तु। मृद्वीकामध्यनिर्यन्मसृणरसझरीमाधुरीभाग्यभाजां वाचामाचार्यताया पदमनुभवितुं कोऽस्ति धन्यो मदन्यः॥

सुमेरु पर्वत की तरहटी से लेकर मलयाचल से घिरे हुए समुद्रतट तक, जितने भी कविता करने में निपुण पुरुष हैं, वे निर्भय होकर कहें कि दाखों के अंदर से निकलनेवाली चिकनी रसधारा की मधुरता का भग्य जिन्हें प्राप्त है—अर्थात् जिनकी कविता उसके समान मधुर है, उन वाणियों के आचार्य पद का अनुभव करने के लिये मेरे अतिरिक्त कौन पुरुष धन्य हो सकता है। इस विषय में तो मैं एक ही धन्य हूँ, दूसरे किसी की क्या मजाल है कि वह इस पद को प्राप्त कर सके।

देखिए तो आचार्यजी महाराज कितने अभिमत्त हो गए हैं। आपने किसी दूसरे के धन्यवाद की भी तो अपेक्षा नहीं रखी, उस रस्म को भी अपने आप ही पूरा कर लिया; क्योंकि शायद किसी अन्य को यह धन्यवाद देने का सौभाग्य प्राप्त हो जाता तो आचार्यजी को कृतज्ञता दिखाने के लिये उसके सामने थोड़ी देर तो आँखें नीची करनी पड़ती ही।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

देखिए तो कैसी उद्धतता है। कविता को अपराध तो बना ही दिया, केवल सजा देना बाकी रह गया।

पंडितराज का परिचययहाँ से आगे पढ़ें

क्या इस विलक्षण मिक्स्चर को दाक्षिणात्यों के सिवा कोई पहचान सकता है?

पंडितराज का परिचययहाँ से आगे पढ़ें

अपारे काव्यसंसारे कविरेव प्रजापतिः।

विषय-विवेचनयहाँ से आगे पढ़ें

और काव्य में चमत्कार ही असली चीज है, यदि वही न रहा, तो उसे काव्य कहा ही कैसे जायगा?

विषय-विवेचनयहाँ से आगे पढ़ें

बुद्धिर्नवनवोन्मेषशालिनी प्रतिभा मता।

विषय-विवेचनयहाँ से आगे पढ़ें

काव्य युवती के रूप के समान है

विषय-विवेचनयहाँ से आगे पढ़ें

आँखें मींचकर प्राचीनों के पीछे चलना ठीक नहीं।

अधम काव्ययहाँ से आगे पढ़ें

जिस तरह लवणाकर समुद्र मे गिरने से सब वस्तुएँ लोन बन जाती हैं, उसी प्रकार स्थायी भाव से मिलकर सब भाव तद्रूप हो जाते हैं।

स्थायी भावयहाँ से आगे पढ़ें

जिस नायिका ने, पहले कभी, नेत्र के प्रांत का मिल जाना भी सहन न किया था, वही (वियोग के समय) परदेश जानेवाले पति से आलिंगन की हुई भी चुप खड़ी थी, चूँ भी न करती थी।

रसों के अवांतर भेद और उदाहरण आदियहाँ से आगे पढ़ें

अपनी बड़ाई करना क्षुद्राशयों का काम है।

रसों के अवांतर भेद और उदाहरण आदियहाँ से आगे पढ़ें

हिंदी रसगंगाधर की सभी 13 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. पंडितराज का परिचय
  2. विषय-विवेचन
  3. विषय-सूची
  4. मङ्गलाचरण
  5. गुरु वन्दना
  6. प्रबंध-प्रशंसा
  7. अन्य निबंधों से विशेषता
  8. निर्माता और निबंध का परिचय
  9. काव्य का लक्षण
  10. काव्य का कारण
  11. काव्यों के भेद
  12. उत्तमोत्तम काव्य
  13. उत्तम काव्य
  14. मध्यम काव्य
  15. अधम काव्य
  16. रस का स्वरूप और उसके विषय में ग्यारह मत
  17. स्थायी भाव
  18. विभाव, अनुभाव और व्यभिचारी भाव
  19. रसों के अवांतर भेद और उदाहरण आदि

हिंदी रसगंगाधर मुफ़्त सुनें

हिंदी रसगंगाधर मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

हिंदी रसगंगाधर मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

हिंदी रसगंगाधर जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।