Doomreader

कोड स्वराज

लेखक: कार्ल मालामुद

दूसरे नाम Code Swaraj

लंबाई: 65,881 शब्द, लगभग 264 पन्ने, पढ़ने में लगभग 5 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

कोड स्वराज मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

साबरमती आश्रम की यात्रा, गांधी के स्वराज और भारत तथा अमेरिका में ज्ञान और कानून तक सबकी पहुँच पर लेख और टिप्पणियाँ। कार्ल मालामुद की पुस्तक का हिंदी रूप।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

साबरमती आश्रम के दौरे के नोट्स

साबरमती आश्रम के दौरे के नोट्स

कार्ल मालामुद, 5 अक्टूबर 2016, एयर इंडिया 173

हमारी कार भारत के अहमदाबाद में स्थित साबरमति आश्रम की ओर बढ़ रही थी। यह वही आश्रम है, जहां गांधी जी रहते थे। यहीं से उन्होंने समुद्र तट तक की अपनी ऐतिहासिक दाण्डी यात्रा शुरू की थी और ब्रिटिश सरकार के आदेशों का उल्लंघन करके नमक बनाया था। यहीं से 18 वर्षों की स्वतंत्रता की लड़ाई शुरू हुई, जिसने अंततः भारत को स्वराज दिलाया।

हमारी कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर हिमांशु व्यास बैठे हुए थे, जो गुजरात में कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता हैं। गुजरात वह राज्य है, जहाँ अहमदाबाद स्थित है। पीछे की सीट पर मेरे साथ दिनेश त्रिवेदी बैठे थे, जो एक सांसद हैं, और कुछ वर्ष पहले भारत सरकार में रेल मंत्री थे। उनके बगल में प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञ सैम पित्रोदा बैठे थे, जो देश के प्रमुख तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में दो-दो प्रधान मंत्रियों के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के स्तर पर रह चुके हैं। यही वो व्यक्ति हैं, जिन्होंने भारत के हर गांव में टेलीफोन की सुविधा लाकर भारत में दूरसंचार क्रांति ला दी।

साबरमती आश्रम के गेट पर बहुत कड़ी सुरक्षा थी। यह 2 अक्टूबर का दिन था, अर्थात् गांधी जी का जन्मदिवस और राष्ट्रीय अवकाश भी। गुजरात के राज्यपाल और पूरे देश के अनेंक पदाधिकारी उनके जन्मदिन पर आयोजित पारंपरिक प्रार्थना सभा में आश्रम के अंदर मौजूद थे।

जैसे ही हमारी कार आश्रम के गेट की ओर मुड़ी, हमें तुरंत ही पुलिस ने घेर लिया। वे हमारी कार की छत पर जोर-जोर से पीटने लगे और हम पर चिल्लाने लगे कि हमें अपनी कार को वापस मोड़नी होगी।

यहाँ से आगे पढ़ें

साबरमती आश्रम के दौरे के नोट्स

इस शुभ दिन पर हमारा आश्रम आने का उद्देश्य और सैम द्वारा मुझे भारत लाने का कारण था, "गांधीजी, हिंसा पर चर्चा (Gandhi: Dialogue on Violence)" नामक एक कार्यशाला जहाँ हमें भाग लेना था। दो महीने पहले सैम ने मुझे एक शाम को फोन किया, वह घबराए हुए और परेशान थे। उन्होंने आतंकवादियों द्वारा किए गए बम विस्फोटों, अनेक राज्य सरकारों के द्वारा उनके अपने ही लोगों पर किये गये हमलों, और लोगों के बीच एक दूसरे के खिलाफ बढ़ती हिंसा की भावना के बारे में मुझसे बात की। उन्होंने कहा, "हमें जरूर कुछ करना चाहिये"। उन्होंने इस कार्यशाला को गांधी आश्रम में आयोजित करने का फैसला किया। वह यह जानना चाहते थे कि क्या मैं इस कार्यशाला के लिए उनके साथ भारत आऊंगा।

सैम ने समझाया कि वह चाहते हैं कि यह कार्यशाला मह़ज़ बात-चीत और दुनिया की स्थिति पर दुःख व्यक्त करने तक सीमित न हो। वह चाहते हैं कि यह कार्यशाला एक शांति आंदोलन की शुरुआत करें। आज दुनिया में जो कुछ गलत हो रहा है, उसे ठीक करने के लिए, यह आंदोलन गांधी जी के तरीकों और शिक्षाओं पर आधारित हो।

जब सैम मुझसे कुछ करने को कहते हैं, तो अमूमन मैं हाँ ही कहता हूँ। अगले दिन सैम ने साबरमती आश्रम कॉल कर पता करने लगे कि क्या वे हमारी मेजबानी करेंगे और दूसरे लोगों को कॉल कर हमारे साथ जुड़ने के लिए चर्चा करने लगे। मैंने भी अपने वीज़ा आवेदन पर काम करना शुरू कर दिया।

...

यहाँ से आगे पढ़ें

साबरमती आश्रम के दौरे के नोट्स

फिर दीना पटेल ने बात की। उन्होंने कहा कि हिंसा रोकने का सबसे अच्छा तरीका यह है। कि इसकी शुरुआत आप स्वयं से करें। उन्होंने एक युवक की कहानी सुनाई, जिसका चित्रण वियतनाम युद्ध के दौरान किया गया था। उसने महान विज्ञानिक आइंस्टीन को खत लिखा और पूछा कि उसे क्या करना चाहिये। आइंस्टीन ने उसके खत का जबाव यह क हुए दिया कि "गांधी की तरह काम करो (Do like Gandhi)"

लड़का परेशान था और उसने आइंस्टीन को दोबारा खत लिखा और पूछा कि इसका क्या मतलब है। आइंस्टीन ने जवाब दिया, "कानून की अवमानना करो (disobey the law)"। वह लड़का तीन साल के लिए जेल गया। उस लड़के का नाम ज़ीन शार्प (Gene Sharp) था,जो अहिंसा के प्रमुख प्रचारकों में से एक था, और जिसके काम ने पूरे विश्व में शांतिपूर्ण क्रांतिओं को प्रभावित किया है।

यहाँ से आगे पढ़ें

साबरमती आश्रम के दौरे के नोट्स

मानव ने टिप्पणी की “ओह! उनमें तो कुछ बात थी!” मैंने पूछा कि क्या वह उनसे मिले थे। मानव मुस्कुराए, और मुझे बताया कि मदर टेरेसा ने उसके नामकरण समारोह की अध्यक्षता की थी। मैंने पूछा कि क्या वह कैथोलिक हैं, और वे हंसने लगे और कहा नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ा, वह मेरे परिवार की बेहद पुरानी दोस्त थीं। उसने अपना बटुआ निकाला और एक मुस्कुराती हुई मदर टेरेसा के साथ एक बच्चे के रूप में खुद की तस्वीर दिखाई।

मैं बेहद प्रभावित हुआ। फिर सैम ने कहा “हाँ, वे एक अनवरत काम करने वाली महिला थी। मुझे याद है वह एक बार, प्लेन पर मेरे पास आईं, और कहा सैम आपको यह पढ़ना चाहिये”, और उन्होंने सैम को एक कार्ड दिया जिसपर बाइबल के कुछ शब्द लिखे हुए थे। उन्होंने ऐसा कई बार बहुत लोगों के साथ किया है, सैम ने कहा। उनके पास आज भी वह कार्ड है।

मैंने टिप्पणी की थी कि यह वास्तव में काफी उल्लेखनीय है, यहां हम चार लोग डिनर कर रहे थे और उनमें से दो लोग मदर टेरेसा को जानते थे। सैम और मानव ने हंसना शुरू कर दिया। दिनेश कोलकाता से सांसद हैं, जहां मदर टेरेसा का मुख्यालय था। दिनेश ने मुस्कुराते हुए समझाया कि वह और उनकी पत्नी अपनी छोटी कार में पूरे शहर में मदर टेरेसा के साथ घूमा करते थे। वह सामने की सीट पर बैठी होती थी, जो दिनेश और उनकी पत्नी को ड्राइव करने और कहाँ ड्राइव करना है, ये निर्देश देती थीं।

यहाँ से आगे पढ़ें

कोड स्वराज पर नोट

आगे जो हुआ वह बहुत चौंकाने वाला था। हाउस ब्रॉडकास्ट ने मुझे एक बाइंडर, फेडरर एक्सप्रेस से भेजा जिसमें पचास ब्लू-रे डीवीडी डिस्क थे। मैंने इसे खोला और इसको देखा। इसमें मुझे न केवल वे डाटा मिले जो मुझे हाउस ऑवरसाइट के लिए चाहिए था, बल्कि इसमें 600 से अधिक घण्टे के ब्रोडकास्ट-क्वालिटी वीडियो थे जो सभी कमिटियों के डेटा थे।

मैं तुरंत ही छः ब्लू-रे रीडर्स खरीद लाया और उन्हें अपने मैक डेस्क्टोप पर लगा दिया। एक ही समय में, डाटा को छः डिस्कों में कॉपी किया और उसे उसी रात कुरियर से बाइंडर को वाशिंगटन भेज दिया। अगले दिन मैंने उन्हें दोबारा कॉल की, उसे धन्यवाद दिया और उनसे यूं ही पूछा कि क्या उनके पास इस तरह के और भी चीजें हैं। “जरूर, हमारे पास ऐसे चीजों की भरमार है। क्या आप एक और चाहते हैं?” अतः, उन्होंने मुझे एक और बाइंडर भेज दिया।

पूरी गर्मी के सीजन में वे मुझे ज्यादा-ज्यादा बाइंडर्स भेजते रहे। मैं उन्हें कॉपी करता और उन्हें वापिस भेज देता था। जब वो सभी हो गए तो मैंने वाशिंगटन के लिए टिकट खरीदा और उनसे पूछा कि उनके पास कोई और काम भी है। ज्ञात हुआ उनके पास कई सारी डिस्क्स ड्राईव थी, जो औजारों के रैक के पीछे पड़ी थीं, इसलिए मैंने फेडेक्स स्टोर से पैकिंग टेप के बक्से खरीदे और उन्हें रेबर्न बिल्डिंग के भू-तल पर लाया और उन्हें शिपिंग के लिए पैक कर दिया।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

जब सैम मुझसे कुछ करने को कहते हैं, तो अमूमन मैं हाँ ही कहता हूँ।

साबरमती आश्रम के दौरे के नोट्सयहाँ से आगे पढ़ें

सरकार हमारे लिए काम करती है। हम कानून के स्वामी हैं।

भारत और अमेरिका में ज्ञान तक सार्वभौमिक पहुँच, कार्ल मालामुद की टिप्पणियांयहाँ से आगे पढ़ें

एक साल में तो यह भी पता नहीं चलता कि बाथरूम कहां है।

सूचना का अधिकार, ज्ञान का अधिकार:डॉ.सैम पित्रोदा की टिप्पणियांयहाँ से आगे पढ़ें

ज्ञान एक ऐसा खजाना है जिसे कोई चुरा नहीं सकता।

सूचना का अधिकार, ज्ञान का अधिकारः कार्ल मालामुद की टिप्पणियांयहाँ से आगे पढ़ें

मैं बार में गया और मुझे वहां से बाहर निकल जाने के लिए कहा गया।

कोड स्वराज पर नोटयहाँ से आगे पढ़ें

शब्द महत्वपूर्ण होते हैं और “हिंद स्वराज” शब्द, लोगों ने जैसे ही सुना उनके लिए यह विशिष्ट अर्थ का हो गया।

कोड स्वराज पर नोटयहाँ से आगे पढ़ें

आप अपने पसंद के पेशे का अभ्यास नहीं कर सकते हैं यदि आप उस पेशे को सीख नहीं सकते।

कोड स्वराज पर नोटयहाँ से आगे पढ़ें

लेकिन ज्ञान उपर से नीचे (टाप-डाउन) नहीं बहता है। ज्ञान लोगों से शुरू होता है।

कोड स्वराज पर नोटयहाँ से आगे पढ़ें

“इस देश का ज्ञान विक्री के विनिमय हेतु नहीं है। हिंदु शास्त्रों के अनुसार ज्ञान की बिक्री निन्दनीय है।”

कोड स्वराज पर नोटयहाँ से आगे पढ़ें

केवल एक समस्या है। यदि आप नियामकों पर विश्वास नहीं कर सकते हैं, तो आप डेटा पर विश्वास करने के बारे में कैसे सोच सकते हैं?

परिशिष्टः पारदर्शिता कब उपयोगी होती है?यहाँ से आगे पढ़ें

कोड स्वराज की सभी 30 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. पाठकों के लिए
  2. दी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (भारत) के समक्ष भाषण के बाद की अतिरिक्त टिप्पणियां
  3. साबरमती आश्रम के दौरे के नोट्स
  4. अमेरिका और भारत में ज्ञान तक सार्वभौमिक पहुंच, डॉ.सैम पित्रोदा की टिप्पणियां
  5. भारत और अमेरिका में ज्ञान तक सार्वभौमिक पहुँच, कार्ल मालामुद की टिप्पणियां
  6. डिजिटल युग में सत्याग्रहःएक व्यक्ति क्या कर सकता है?
  7. सूचना का अधिकार, ज्ञान का अधिकार:डॉ.सैम पित्रोदा की टिप्पणियां
  8. सूचना का अधिकार, ज्ञान का अधिकारः कार्ल मालामुद की टिप्पणियां
  9. साक्षात्कार
  10. कोड स्वराज पर नोट
  11. परिशिष्टः ज्ञान पर ट्वीट्स
  12. परिशिष्टः पारदर्शिता कब उपयोगी होती है?
  13. चयनित पाठ
  14. लिंक की तालिका

कोड स्वराज मुफ़्त सुनें

कोड स्वराज मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

कोड स्वराज मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

कोड स्वराज जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।