Doomreader

आदर्श हिंदू भाग 2

लेखक: मेहता लज्जाराम शर्मा

दूसरे नाम Adarsh Hindu Bhag 2

लंबाई: 49,921 शब्द, लगभग 200 पन्ने, पढ़ने में लगभग 4 घंटे

उपन्यास

आदर्श हिंदू भाग 2 मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

प्रयाग और काशी की तीर्थयात्रा, भिखारियों का घेरा, घर की फूट और प्रियंवदा के पकड़े जाने की घटनाएँ। मेहता लज्जाराम शर्मा के उपन्यास का दूसरा भाग।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

२४ प्रयाग के भिखारी

पंडितजी की इस तरह घबड़ाइट देखकर गृहिणी ने, भाई ने और गौड़बोले ने समय की महिमा, युग का धर्म बतलाकर उनका प्रबोध किया और इस तरह जब इन लोगों में धर्म का आंदोलन हो रहा था तब एकदम भिखारियों के टोले के टोले ने आ हलचल मचाई। समुद्र की हिलेरे तूफान के समय जैसे आ आकर किनारे से टकराती हैं, छत्ते की बर्रे जैसे उड़ उड़कर आदमी पर टूट पड़ती हैं अथवा मारवाड़ की रेत जैसे टीले के टीले उड़ उड़कर आदमी पर गिरती और ढाँक लेती है उसी तरह इनको घेरा। किंतु लहरें जैसे किनारे से ले जाकर आदमी को फिर भी किनारे पर ही ला डालती हैं, रेत भी जैसे उड़कर आती हैं वैसे हवा के झोंके से उड़कर चली भी जाती है परंतु छत्ते की बर्रे एक बार आदमी को घेरने पर भी नहीं छोड़तों, स्थल में नहीं छोड़तीं और जल में नहीं छोड़तीं, यदि उनसे बचने के लिये पानी में गोता लगाया तो क्या हुआ वे जानती हैं कि अभी ऊपर सिर निकलेगा। बस इस कारण वहाँ की वहाँ ही मँडराती रहती हैं। सिर निकालते ही माथे में डंक मार मारकर काटने लगती हैं। बस यही दशा इन लोगों की हुई। मथुरा की घटना याद करके, प्रयाग का दृश्य देखकर ये सारे भागकर अपनी जान बचाने के लिये नाव पर चढ़े। कमर कमर पानी तक किनारे किनारे चलकर आधी मील तक उन लोगों ने इनका पीछा किया और जब इन्होंने अपनी जान बचाने के लिये उनको कुछ भी न दिया तब वे गालियाँ देते लौट गए।

यहाँ से आगे पढ़ें

२९ घर की फूट

"मैं अपना दुखड़ा क्या रोऊ वीर! कहने से घर की बात बिगड़ती है! जब से वे लोग गए हैं उनकी कोई चिट्ठी नहीं आई। मैं तो इस फिकर के मारे पहले ही मरी जाती हूँ। फिर जब से यहाँ से बाबा गए, कोई किसी की नहीं सुनता। जिसके जी में जो आता है वही करता है। कहाँ तक कहूँ । आठ बजे तो सोते ही उठते हैं, मन में आया काम किया और मन में आया न किया। खेत सूख जायँ तो कुछ पर्वाह नहीं। चूल्हे पर रखा हुआ दूध जलकर राख हो जाय तो हो जाय। घर में से जो कोई चीज उठा ले गया तो ले जाने दो। किवाड़ा खुला पड़ा है। इस बारह दीनों में तीन बीसी रूपयों के नुकसान हो गया और आया छदाम भी नहीं। किसी से कुछ कहा जाता है तो वह खाने को दौड़ता हैं। जरा सी बहू बेटियों को धमकाया तो उनके अदमी सिर फोड़ने को तैयार होते हैं। बच्चे रसोई में जूती फेंक दे। चौके में उतर ही क्यों न जायँ, पर खबरदार किसी ने उनकी ओर आँख भी निकाली तो । जो कहीं किसी को समझाया तो वह तुरंत अपनी जोरू बच्चों को लेकर जुदा होने को तैयार। गालियाँ (अपने आदमी के लिये इशारा करके कुछ लजाली हुई) खाते खाते दिन भर कान के कीड़े झड़ा करते हैं। सुनते सुनते उकता गई। इस दु:ख से तो रामजी मौत दे दें तो छूट्टँ। अभी छोटी देवरानी की छोटी ने दही की तमहेड़ी लात मारकर फोड़ डाली। छोटी क्या है एक अफत है । ससुरालवालों में जनम भर गालियाँ न दिलवावे तो मेरा नाम फेर देना। आफत के मारे उनके मुँह से कुछ निकल गया। निकल भी जाय। अदमी है। घर का नुकसान होता देखकर निकल गया। बाबा उन पर ही घर का सारा बोझा डाल गए हैं, इसलिये उन्होंने एक हलकी चपत मारकर कह दिया। कहा भी क्या था? कोई गाली थोड़े ही दी थी। यों ही जरा सा धमकाया था।

यहाँ से आगे पढ़ें

प्रकरण-३४ प्रियंवदा को पकड़ ले गए

वह आज इसी दशा में रात्रि के दस बजे एक तंग और अंधेरी गली में, जिसके विशाल विशाल भवन अपना सिर ऊँचा उठाए आकाश से बातें कर रहे हैं, पंडितजी घूम रहे हैं। वह कभी खड़े होकर "प्यारी प्यारी!" और "प्रियंवदा प्रियंवदा!" की चिल्लाहट से कान की चैलियाँ उड़ाते हैं और कभी "धप! धप!! धप!!!" पैरों को बजाते गली के एक छोर से दूसरे छोर तक चक्कर लगाते फिरते हैं। कहीं से, किसी की, कैसी भी सुरसुराहट उनके कान पर पड़ जाती है तो तुरंत ही वहाँ खड़े होकर, कान लगाकर उसे सुनने का प्रयत्न करते हैं। कदाचित् इसी से कुछ मतलब निकल आवे इस आशा से टूटे फूटे शब्दों को जोड़ते हैं और फिर निराश होकर चल देते हैं।

इस तरह कई बार निराश होने के अनंतर गली के दोनों ओर से मकान की खिड़कियों में से मुँह निकाले हुए दो रमणियों के मृदु, मधुर और मंद स्वर आ आकर उनके कानों के पर्दों पर टकराने लगे। प्रथम तो काशीवालियों की बोल चाल, फिर चाहे लज्जा से अथवा भय से उनके शब्द ही अस्फुट और फिर पंडितजी नीचे और वे ललनाएँ आमने सामने दो मकानों की चौथी मंजिल पर। इस कारण उनकी बातचीत में से वह केवल इतना सा सुन पाए कि --

"चाँद का टुकड़ा है ... प्रियंवदा...... नाम भी बढ़िया है...... मर जाना मंजूर है......मानती नहीं......"

वे दोनों स्त्रियाँ न मालूम किस प्रियंवदा के बारे में बातें कर रही थीं। क्या पंडितजी ने नगर दुहाई फेर दी थी कि उनकी प्यारी के सिवाय किसी का नाम प्रियंवदा रखा ही न जाय किंतु उन्होंने मान लिया कि -- "चर्चा मेरी प्रियंवदा ही के लिये है।"

यहाँ से आगे पढ़ें

प्रकरण-३६ प्रियंवदा का सतीत्व

"राक्षस नहीं! तुम्हारा दास! प्यारी के चरणों का चाकर! तुझ जैसी इंद्र की अप्सरा से मजे उड़ाने के लिये! उसी की हवेलो के तहखाने में। प्यारी! एक बार नजर भर मुझे देख ले, मेरा कलेजा ठंडा कर दे! मैं बिरह की आग से जला जाता हूँ!" "जला जाता है तो (मुँह फेरकर) जा भाड़ में पड़! खबरदार मुझसे प्यारी कहा तो! मैं जिसकी एक बार प्यारी बन चुकी उसी की जन्म भर दासी रहूँगी! मुझे नहीं चाहिए तेरे मौज और मजे! तुझे झख मारना हो तो और किसी कुलटा को टटोल! मुझसे एक जन्म में तो क्या तीन जन्म में भी आशा छोड़ दे!"

"अरी बाबली! यों क्या बकती हैं? जरा समझकर बाद कर। आदमी तो आदमी तुझे अब ब्रह्मा भी नहीं छुड़ा सकता, तू मेरी कैद में हैं! उस विचारे तक तो तेरी हवा भी नहीं पहुँच सकती। सीधी अँगुलियों न निकलेगा तो फिर मुझे जोर दिखलाना पड़ेगा। तू जिसके लिये मरी मिटती है वही यमराज की दाढ़ में पहुँच चुका!"

"झूठ है (कुछ सोचकर) सरासर झूठ है! कभी ऐसा हो ही नहीं सकता! मुझे भगवान् का, अपने अहिवार का, अपनी (चूड़ियाँ निरखकर) चार चूड़ियों का भरोसा है कि उनका बाल भी बाँका नहीं होगा! और तेरी क्या मजाल जो मेरे हाथ भी लगा सके! जिसने जगज्जननी जानकी को राक्षसराज रावण के पंजे से बचाया, जो वस्त्र बनकर द्रौपादी की लाज बचानेवाला है और जिसने गरुड़ छोड़कर नंगे पैरों भागकर गजराज को उवारा वही गोविंद प्रत्येक सती का सतीत्व बचाने के लिये तैयार है।" "बस जमाना गया! आप वैसी जातियो जमीन के पर्दे पर नहीं रहीं और न यह गोविंद ही रहा! तू कहाँ भूली है? छोड़ इन झगड़ों को। और दुनिया के मजे लूट। और तू ही बता! तू सती कब से बनी? तेरे सब गुण मेरे पेट में है!

यहाँ से आगे पढ़ें

प्रकरण-४० महात्माओं के दर्शन

प्रकरण--४०

महात्माओं के दर्शन

वरुणा गुफा के पक्के मकान में नहीं, उसके निकट पर्णकुटी में भगवती भागीरथी के कूल पर तीन साधु रहते हैं। वरुणा गुफा में निवास करनेवाले साधुओं में दो एक अच्छे चमत्कारी हैं। उनके पास कोई पुत्र-कामना से जाता है, कोई धन-कामना और कोई उनके चमत्कारों की परीक्षा लेने के लिये किंतु इस पर्णकुटी की ओर कोई देखता तक नहीं। कुटी बिलकुल आडंबरशून्य और उसके निवासियों में प्रपंच का लेश नहीं। दिन- रात को साठ घड़ियों में एक बार उनमें से एक संन्यासी नगरी में जाकर चाहे जैसे ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, द्विजों के घर से तीन मधुकरी माँग लाला है। माँगने में अड़कर नहीं, सताकर नहीं और रिरियाकर नहीं। नित्य नए तीन गृहस्थों के द्वार पर जाना, सवाल करके दस मिनट राह देखना और फिर जैसी कुछ मिले वैसी लेकर चले जाना, अथवा न मिले तो यों ही चले जाना, इस तरह जो कुछ मिल जाय उसे गंगाजल में धोकर तीनों एक बार पा लेते हैं। बस शरीरकृत्य से निवृत्त होने, आश्रम धर्म का पालन करने और ब्रह्म का चिंतन करने के अतिरिक्त इन्हें कुछ काम नहीं। गीता के भगवद्वाक्य के अनुसार संसार जब मोहनिद्रा में शयन करता हुआ खुर्राटे भरता है तब ये तीनों जागते हैं इसलिये "या निशा सर्वभूतानि तस्यां जागर्ति संयमी" का मानो ज्वलंत उदाहरण हैं। इन तीनों में एक गुरू और दो शिष्य मालूम होते हैं। गुरुजी का वय कोई सत्तर अस्सी वर्ष का, एक शिष्य पचास-पचपन साल का होगा और दूसरे की उमर पच्चीस से अधिक नहीं। तीनों का शरीर सुडौल, दुर्बल नहीं और तीनों की मुख की शोभा से उनका तप फूट-फूटकर निकला पड़ता था। तीनों में गुरू का नाम ब्रह्मानंद, ज्येष्ठ शिष्य का भगवदानंद और कनिष्ठ का पूर्णानंद। जब इतना ही लिख दिया गया तब पाठकों से पहेली बुझाकर उन्हें उलझन में झालं रखने और इनका परिचय देने के लिये कागज रँगने से कोई लाभ नहीं।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

फटे कपड़े में पैबंद लग सकता है किंतु फटे आकाश में कौन लगा सके?

२४ प्रयाग के भिखारीयहाँ से आगे पढ़ें

मनुष्य जितना किसी के कोप से नहीं डरता, जितना विपत्ति से नहीं घबड़ाता और जितना उसकी पुकार न सुनने पर नहीं रोता उतना हमदर्दी का सहारा पाकर उसका हृदय भर आया करता है।

२९ घर की फूटयहाँ से आगे पढ़ें

दोनों के झुकने से। दोनों ही के हठ छोड़ने से।

३० हिंदी और बलिदानयहाँ से आगे पढ़ें

जल्दी का काम शैतान का होता है।

प्रकरण-३२ देवदर्शन का आनंदयहाँ से आगे पढ़ें

मैं कुलटा हूँ तो अपने मालिक की हूँ और सती हूँ तो उसकी!

प्रकरण-३६ प्रियंवदा का सतीत्वयहाँ से आगे पढ़ें

सोना ज्यों ज्यों अधिक तपाया जाता है त्यों ही त्यों उसका मूल्य बढ़ता है।

प्रकरण-३७ घुरहू का प्रपंचयहाँ से आगे पढ़ें

जो त्रिकालदर्शी हैं वे हिमालय गिरि-गुहा छोड़कर यहाँ दुनिया को ठगने नहीं आते। मैं तो भिखारी हूँ।

प्रकरण-४० महात्माओं के दर्शनयहाँ से आगे पढ़ें

भूतकाल की रात्रि और होनहार को रात्रि के मध्य में वर्तमान का दिन हुआ करता है।

प्रकरण-४१ व्यापार पर प्रकाशयहाँ से आगे पढ़ें

जैसी श्रद्धा वैसा फल।

प्रकरण-४४ श्राद्ध पर शास्त्रार्थयहाँ से आगे पढ़ें

मातृस्नेह अलौकिक है। उसमें स्वार्थ का लेश नहीं।

प्रकरण-४५ मातृस्नेह की महिमायहाँ से आगे पढ़ें

आदर्श हिंदू भाग 2 की सभी 22 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. २४ प्रयाग के भिखारी
  2. २५ मांस भक्षण
  3. २६ पौराणिक प्रयाग
  4. २७ सतयुग का समा
  5. २८ कांतानाथ के घरेलू धंधे
  6. २९ घर की फूट
  7. ३० हिंदी और बलिदान
  8. प्रकरण-३१ काशी की छटा
  9. प्रकरण-३२ देवदर्शन का आनंद
  10. प्रकरण-३३ भक्तिरस की अमृत-वृष्टि
  11. प्रकरण-३४ प्रियंवदा को पकड़ ले गए
  12. प्रकरण-३५ प्रियंवदा या नसीरन
  13. प्रकरण-३६ प्रियंवदा का सतीत्व
  14. प्रकरण-३७ घुरहू का प्रपंच
  15. प्रकरण-३८ भक्ति की प्रतिमूर्ति
  16. प्रकरण-३९ काशी की भलाई और बुराई
  17. प्रकरण-४० महात्माओं के दर्शन
  18. प्रकरण-४१ व्यापार पर प्रकाश
  19. प्रकरण-४२ चरित्र की दरिद्रता
  20. प्रकरण-४३ गयाश्राद्ध में चमत्कार
  21. प्रकरण-४४ श्राद्ध पर शास्त्रार्थ
  22. प्रकरण-४५ मातृस्नेह की महिमा
  23. प्रकरण-४६ कर्म-फल का खाता

आदर्श हिंदू भाग 2 मुफ़्त सुनें

आदर्श हिंदू भाग 2 मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

आदर्श हिंदू भाग 2 मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

मेहता लज्जाराम शर्मा की और रचनाएँ

आदर्श हिंदू भाग 2 जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।