Doomreader

आदर्श हिंदू भाग 1

लेखक: मेहता लज्जाराम शर्मा

दूसरे नाम Adarsh Hindu Bhag 1

लंबाई: 50,609 शब्द, लगभग 202 पन्ने, पढ़ने में लगभग 4 घंटे

उपन्यास

आदर्श हिंदू भाग 1 मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

एक पंडित दंपती, घर की कर्कशा बहू सुखदा, प्रियंवदा की शिक्षा और ब्रजयात्रा के बहाने उस समय के हिंदू गृहस्थ जीवन का चित्र। मेहता लज्जाराम शर्मा के उपन्यास का पहला भाग।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१ दंपती की पहाड़ी सैर

"क्यों जी तुम मुझे इस जगह क्यों ले आए? मैं तो शर्म के मारे मरी जाती हूँ। चलो, घर चलो। जल्दी चलो। कहीं हमको कोई देख न ले।" इतना कहकर पति के पास से हटती हुई, घूंघट से अपना मुंह छिपाकर हाथ के इशारे से दूर की कोई चीज दिखाती हुई-"है हैं! वह आगया! अब क्या होगा?"

"होगा क्या? कोई भूत है जो हमें खा जायगा? वह भी एक चट्टान है जो सायंकाल की झुरमुट में वृक्षों की आड़ से आदमी सी दिखलाई देती है। और यदि आदमी भी हो तो डर क्या है? क्या तू किसी और की गोदी में है जो इतनी शर्माती है?"

"आग लगे और को! भाड़ में जाय और? परंतु क्या ऐसी खुली जगह में तुम्हारे पास बैठ कर बातें करने में शोभा है? भले घर की भामिनी का अपने मालिक से भी समय पर आपने कमरे ही में बातचीत करना अच्छा है। ऐसे बीबी को बगल में दबाकर सैर करने में लाज ही है। मैं तुम्हारे झाँसे में आ गाई। बड़ी चूक हुई। अब कभी तुम्हारे साथ ऐसे हवा खाने नहीं आऊंगी।"

"न आवेगी तो यों ही घर में गलगल कर मर जायगी। शह आबू है। यहाँ परिश्रम करने और बाहर की हवा खाने ही से जीवन है, मेम साहबों को देख वे कैसे सुख से विचरती हैं।कुलवधू की लज्जा जैसी तुझमें है वैसी उनमें भी है किंतु देख बाहर की हवा खाने और परिश्रम करने से उनकी संतान कैसी दृष्ट पुष्ट और बलिष्ट होती है।"

यहाँ से आगे पढ़ें

३ बूढ़े का गृहराज्य

प्रकरण―३

बूढ़े का गृहराज्य।

ज्येष्ठ का महीना है। ठीक दुपहरी का समय है। लू बहुत जोर शोर से चल रही है। एक पीपल के पेड़ के सिवाय कहीं छाय का नाम नहीं। कौवे, चौल्ह, चिड़ियाँ, तोते, मोर और कोयलों को उस पेड़ के सिवाय कहीं सिर मारने की जगह नहीं। लू कहती है कि-"जैसी आज चलूगी वैसी फिर कभी नहीं। जितना जोर मुझे दिखलाना है सब आज ही।" इधर सूर्य की प्रखर किरणों से शरीर झुलसा जा रहा है। तो उधर लू के मारे मन व्याकुल हुना जा रहा है। ऐसी लू में, कड़ी धूप में काम करते करते, हल खैंचते खैंचते बिचारे गौ के जाये भी घबड़ा उठे हैं। घबड़ाने में उनका दोष थोड़े ही है। प्रातः काल के चार बजे से उनके कंधों पर जूड़ी रखी गई है। एक, दो, चार नहीं पूरे आठ घंदे हो गए। परिश्रम की भी कोई हद है। केवल जिनकी बदौलत मनुष्य जाति का पेट भरता है उनकी यह दशा! खाने के लिये थोड़ा सा भूसा देकर इतना कठोर परिश्रम! आज लू लगकर, अथवा मेहनत से थक कर एक दो बैल मर जाय-मर मिटैं तो क्या आश्चर्य? मेहनत करते करते हार छूटे। कोई उनमें से धबड़ाकर गिरने लगा और कोई यदि गिरा नहीं तो उसने जूड़ा डाल दिया। हल चलाने वालों की इनसे बढ़कर दुर्दशा है। थकावट से, लू से और धूप की तेजी से सब के सब घबड़ा उठे हैं। कोई कहता है―"आज मरे।" और कोई कहता है―आज एक न एक जुरूर मरेगा।" किसी ने कहा―"आज वह डोकरा एकाध के प्राण लिये बिना नहीं छोड़ेगा"―तो कोई झट बोल उठा― "आज तो अभी तक कोई रोटी लेकर भी नहीं आया।"

जिस समय इन लोगों में इस तरह की बातें हो रही हैं उस समय पीपल के नीचे एक पिचहत्तर वर्ष का बूढ़ा टूटी सी चारपाई पर बैठा हुआ हुक्का गुड़गुड़ा रहा है।

यहाँ से आगे पढ़ें

५ भूत की लीला

मेरा कलेजा खाये जाती है। निपूता कुछ हो भी तो कहाँ से हो?"

इतना कहकर वह रमणी दुपट्टा तान कर सोई भी परंतु जब कमरे में चारों ओर से चिनगारियाँ बरस कर चिराग गुल हो गया, अँधेरा होते ही जब "ऊँ! ॐ!! ॐ!!!" की आवाज इस युवती के कान के परदे फाड़ने लगी और जब कभी रोने और कभी खिलखिला कर हँसने की आवाज आने लगी तब इम बिचारी को नींद कहाँ! निंद निगोड़ी तो मानों आज आँखों से रूठ कर पकड़े जाने के डर से काले चोर की तरह भाग गई है। डर के मारे कलेजा थरथरा रहा है, शरीर के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। आँखों में से आँसुओं की धारा बह रही है। फिर चिराग जलाती है और फिर गुल होता है। एक बार जलाया और दो बार जलाया और नौ बार जलाया। हद हो गई। यदि जीवनसर्त्रस्व ही पास हो तो डर काहे का? परंतु यह भी आज अभी तक नहीं आए। घंटे गिनते गिनते बावली हो गई। कह यह गए थे कि―"जल्दी आऊँगा।" परंतु क्या यही जल्दी है? बारह बजे, एक बजा और दो बज गए। उकता कर किवाड़ खोला तो सामने एक काला काला भूत! भूत भी ऐसा वैसा नहीं विचित्र भूत! जब पहले उसे देखा तब बच्चा सा था। फिर बच्चे से आदमी हुआ और अब बढ़ते बढ़ते ताड़ सा हो गया। आँखें देखो तो दो मशाल सी और दाँत! दाँतों की न पूछो बात? लाल लाल लंबे लंबे, बड़ी बड़ी गाजर से और डाढ़ी मोछों के बाल! मानों मुँह पर झाडू लटका दी है, बदन काला, काला काले तबे के पेंदे सा और हाथ पैर मानों हाथी की सी सूड़! बस देखते ही एक दम घबड़ा उठी। "हाय मरी! हे नाथ बचाइयो!" कह कर तुरंत ही धड़ाम से गिरी, गिरते ही उसे तन बदन की सुधि जाती रही, धड़ाम का शब्द भी एक बार नहीं।

यहाँ से आगे पढ़ें

७ रेल की हड़ताल

"मामला क्या है? आज इस छोटे से स्टेशन पर इतनी भीड़? कोई हजार बारह सौ आदमियों से कम न होंगे, स्टेशन पर एक दो-नहीं-पाँच-सात गाड़ियाँ खाली खड़ी हैं। गाड़ियों से मतलब केवल उस गाड़ी से नहीं जिसको लोग डब्या कहते हैं और अंगरेजी में कैरेज। गाड़ियाँ अर्थात् ट्रेनें। एक एक ट्रेन में बीस बीस गाड़ियाँ। न कोई टिकट देनेवाला मिलता है और न जिसके पास टिकिट है उन्हें गाड़ी पर सवार करनेवाला। स्टेशन का रंग ढंग देखने से मालूम होता है कि आज इनका कोई मर गया है। परंतु मर गया होता तो हँसी दिल्लगी क्यों करते? स्टेशन के बाबू, खलासी, नौकर चाकर आज या तो मुसाफिरों का ठट्ठा करते हैं अथवा आपस में घुसपुस घुसपुस बातें। "अजी बाबू जी, ए सर- कार, अजी अन्नदाता, हम भूख प्यास के मारे मरे जाते हैं। यह जेठ की दुपहरी और ऐसी जोर शोर को लू! कहीं सिर मारने के लिये छाया का नाम नहीं। दस बीस आदमी हैजे से भर जाँय तो कुछ अचरज नहीं। गाड़ी कब जायगी? हम मरे जाते हैं हे भगवान! हमारी सुनो।" भीड़ में से इस प्रकार की पुकार एक बार नहीं, अनेक बार मचती है, स्त्री बालक रोते चिल्लाते हैं―रो रो कर गगनभेदी चिल्लाहट से कलेजे के किंवाड़ फाड़े डालते हैं परंतु इनकी पुकार सुननेवाला नहीं।

सरकार ने मुसाफिरों के आराम के लिये स्टेशन पर जल के नल लगा दिये हैं परंतु उनमें एक बूँद पानी नहीं। स्टेशन से गाँव ढाई तीन कोस और मुसाफिरों के पास अनाप सनाप बोझा। आज कुली मजदूरों ने बोझा उठाने की कसम खा ली और गाड़ी मिलते ही अपने ही अपने काम के लिये रवाना होने की मृगतृष्णा। इसलिये गाँव को चले भी जाँय तो कैसे जाँय? स्टेशन पर एक कुआँ नहीं, छोटी सी कुइयाँ है। प्रथम तो स्टेशनों पर पानी पांड़े रहने से और फिर जल के नल लग जाने से मुसाफिरों ने अपने साथ डोर लोटा रखना ही छोड़ दिया।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

मनुष्य जाति बनावट पसंद है।

१ दंपती की पहाड़ी सैरयहाँ से आगे पढ़ें

मुझे नहीं चाहिए तुम्हारा सूर्यास्त! मुझे तो अपने घर में सूर्य का उदय दिखलाओ। उदय!

१ दंपती की पहाड़ी सैरयहाँ से आगे पढ़ें

नहीं नहीं। ऐसा न कहो। यह कहो कि जो अस्त होता है उसका सूर्य भगवान की तरह उदय भी होता है।

१ दंपती की पहाड़ी सैरयहाँ से आगे पढ़ें

जवानी जब इस बूढ़े से नाराज होकर जाने लगी तो चलते चलते गुस्से में आकर एक लात इस जोर से मार गई कि जिससे बूढ़े की कमर झुक कर दुहरी हो गई।

३ बूढ़े का गृहराज्ययहाँ से आगे पढ़ें

सुहागिन नारी धुली धोती नहीं पहना करती हैं। श्वेत वस्त्र पहनना उनके लिये गाली है।

९ निरक्षर पंडायहाँ से आगे पढ़ें

तर्क श्रद्धा की जड़ नष्ट कर देता है और श्रद्धा चली जाने से मनुष्य का सर्वनाश है।

१४ ब्रजयात्रा की झलक और कृष्णचरित्रयहाँ से आगे पढ़ें

क्रोध सब पापों का मूल है।

१५ बूढ़े की घबड़ाहटयहाँ से आगे पढ़ें

साँच का सदा बोल बाला है।

१५ बूढ़े की घबड़ाहटयहाँ से आगे पढ़ें

अरे निरी बच्ची है! अभी दूध पीती है!

२२ व्यभिचार में प्रवृत्तियहाँ से आगे पढ़ें

माता जैसा पूत और काता जैसा सूत।

२३ बच गईयहाँ से आगे पढ़ें

आदर्श हिंदू भाग 1 की सभी 17 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. १ दंपती की पहाड़ी सैर
  2. २ पुत्रकामना
  3. ३ बूढ़े का गृहराज्य
  4. ४ प्रियंवदा की सुशिक्षा
  5. ५ भूत की लीला
  6. ६ कर्कशा सुखदा
  7. ७ रेल की हड़ताल
  8. ८ आलसी भोला
  9. ९ निरक्षर पंडा
  10. १० बंदर चौबे और उनकी गृहिणी
  11. ११ सुखदा—नहीं दुःखदा
  12. १२ सुखदा की सहेली
  13. १३ गृहचरित्र
  14. १४ ब्रजयात्रा की झलक और कृष्णचरित्र
  15. १५ बूढ़े की घबड़ाहट
  16. १६ घबड़ाहट का अंत
  17. १७ स्टेशन का सीन
  18. १८ प्रियंवदा से छेड़छाड़
  19. १९ प्रयागी पंडे
  20. २० प्रयाग प्रशंसा
  21. २१ त्रिवेणी संगम
  22. २२ व्यभिचार में प्रवृत्ति
  23. २३ बच गई
  24. विज्ञापन

आदर्श हिंदू भाग 1 मुफ़्त सुनें

आदर्श हिंदू भाग 1 मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

आदर्श हिंदू भाग 1 मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

मेहता लज्जाराम शर्मा की और रचनाएँ

आदर्श हिंदू भाग 1 जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।