आदर्श हिंदू भाग 1 की पंक्तियाँ
आदर्श हिंदू भाग 1 (मेहता लज्जाराम शर्मा) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
17 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
मनुष्य जाति बनावट पसंद है।
पूरा अंश दिखाएँ
… अलौकिक और सच्चा तमाशा देखने, देख कर परमेश्वर की परमेश्वरता का ज्वलंत उदाहरण पाकर उपदेश ग्रहण करने के बदले झूठी दुनिया के झूठे और बनावटी तमाशे देखने के लिये इस नगर के स्त्री पुरुष और बालक दौड़े जा रहे हैं। जाने में उनका दोष नहीं।
मनुष्य जाति बनावट पसंद है।
यदि बनावट पसंद न होती, यदि प्रकृति के अलोकिक सौंदर्य देखने के लिये भगवान ने उसे आँखें दी होतीं, यदि सितार की "टुनुन टुनुन" और तबले की “धप धप" सुनने के बदले वह ईश्वर की इस अनंत सृष्टि में ऐसी जगह बैठ कर अपने अपने …
मुझे नहीं चाहिए तुम्हारा सूर्यास्त! मुझे तो अपने घर में सूर्य का उदय दिखलाओ। उदय!
पूरा अंश दिखाएँ
"बस बस, रहने दो अपनी दिल्लगी! यह रोने के समय हँसना किस काम का?

"
नहीं नहीं। ऐसा न कहो। यह कहो कि जो अस्त होता है उसका सूर्य भगवान की तरह उदय भी होता है।

जवानी जब इस बूढ़े से नाराज होकर जाने लगी तो चलते चलते गुस्से में आकर एक लात इस जोर से मार गई कि जिससे बूढ़े की कमर झुक कर दुहरी हो गई।
पूरा अंश दिखाएँ
… के नीचे एक पिचहत्तर वर्ष का बूढ़ा टूटी सी चारपाई पर बैठा हुआ हुक्का गुड़गुड़ा रहा है। बुढ़ापे ने जोर देकर उसके मुँह से सब दाँत छीन लिए हैं, उसके सिर और दाढ़ी मोंछ के क्या―भौंहों तक के बाल सन से सफेद हो गए हैं।

डाढ़ के दांतों के गिर जाने से इसके पोपले मुँह के गाल पिचक कर जैसे भीतर जा चिपके हैं वैसे ही आँखें भी हिये की आँखों से मुलाकात करने के लिये भीतर की ओर घुसी जा रही हैं। इस तरह शरीर की हर एक दशा …
सुहागिन नारी धुली धोती नहीं पहना करती हैं। श्वेत वस्त्र पहनना उनके लिये गाली है।
पूरा अंश दिखाएँ
… गया, परंतु बाजार से बंदर के लिये लड्डू जलेबी लाना कोई एक मिनट का काम नहीं। लाभ जल्दी हो तब भी कम से कम पंद्रह बीस मिनट चाहिएँ। पंडित जी ने प्रियंवदा को अपनी धोती पहना देने के लिये हठ भी बहुत किया किंतु "

" कहकर उसने पति को चुप कर दिया।
तर्क श्रद्धा की जड़ नष्ट कर देता है और श्रद्धा चली जाने से मनुष्य का सर्वनाश है।
पूरा अंश दिखाएँ
दासी का अपराध क्षमा करना! बहुत दिनों से पूछने की इच्छा थी। संदेह यही कि चीरहरण लीला में गोपियों को नंगी देख कर श्रीकृष्ण ने क्यों उनकी लज्जा लूटी और उनका गोपिकाओं के साथ विहार, व्यभिचार क्यों नहीं कहलाता। मैं तर्क करके नहीं पूछती।

सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
१ दंपती की पहाड़ी सैर

हाय! संतान के बिना हृदय सूना है, गोद सूनी है, घर सूना है और संसार सूना है।
पूरा अंश दिखाएँ
संतान। संतान का नाम लेकर तुमने मेरा हृदय राख कर डाला।
हाय! संतान के बिना हृदय सूना है, गोद सूनी है, घर सूना है और संसार सूना है।
"
मुझे नहीं चाहिए तुम्हारा सूर्यास्त! मुझे तो अपने घर में सूर्य का उदय दिखलाओ। उदय!
पूरा अंश दिखाएँ
"बस बस, रहने दो अपनी दिल्लगी! यह रोने के समय हँसना किस काम का?
मुझे नहीं चाहिए तुम्हारा सूर्यास्त! मुझे तो अपने घर में सूर्य का उदय दिखलाओ। उदय!
"
अरे जो उदय होता है वह अस्त भी होता है। संसार का यह नियम ही है।
पूरा अंश दिखाएँ
"
अरे जो उदय होता है वह अस्त भी होता है। संसार का यह नियम ही है।
संसार के घटनाचक्र ने सूर्यनारायण तक को नहीं छोड़ा है।"
नहीं नहीं। ऐसा न कहो। यह कहो कि जो अस्त होता है उसका सूर्य भगवान की तरह उदय भी होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
"
नहीं नहीं। ऐसा न कहो। यह कहो कि जो अस्त होता है उसका सूर्य भगवान की तरह उदय भी होता है।
"
३ बूढ़े का गृहराज्य
जवानी जब इस बूढ़े से नाराज होकर जाने लगी तो चलते चलते गुस्से में आकर एक लात इस जोर से मार गई कि जिससे बूढ़े की कमर झुक कर दुहरी हो गई।
पूरा अंश दिखाएँ
… के नीचे एक पिचहत्तर वर्ष का बूढ़ा टूटी सी चारपाई पर बैठा हुआ हुक्का गुड़गुड़ा रहा है। बुढ़ापे ने जोर देकर उसके मुँह से सब दाँत छीन लिए हैं, उसके सिर और दाढ़ी मोंछ के क्या―भौंहों तक के बाल सन से सफेद हो गए हैं।
जवानी जब इस बूढ़े से नाराज होकर जाने लगी तो चलते चलते गुस्से में आकर एक लात इस जोर से मार गई कि जिससे बूढ़े की कमर झुक कर दुहरी हो गई।
डाढ़ के दांतों के गिर जाने से इसके पोपले मुँह के गाल पिचक कर जैसे भीतर जा चिपके हैं वैसे ही आँखें भी हिये की आँखों से मुलाकात करने के लिये भीतर की ओर घुसी जा रही हैं। इस तरह शरीर की हर एक दशा …
जो काम करता है उसके हाथ से नुकसान भी होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
(क्रोध से अपनी लाल लाल आँखें निकाल कर लकड़ी उठाते हुए) इस बिचारी गाय को मारा और गाली दी तो मैं इसी लकड़ी से खोपड़ी फोड़ दूँगा। आया है बदमाश भारने! और क्यों री तैने भी इसको गालियाँ क्यों दीं? फट गया तो फट गया।
जो काम करता है उसके हाथ से नुकसान भी होता है।
"
९ निरक्षर पंडा
सुहागिन नारी धुली धोती नहीं पहना करती हैं। श्वेत वस्त्र पहनना उनके लिये गाली है।
पूरा अंश दिखाएँ
… गया, परंतु बाजार से बंदर के लिये लड्डू जलेबी लाना कोई एक मिनट का काम नहीं। लाभ जल्दी हो तब भी कम से कम पंद्रह बीस मिनट चाहिएँ। पंडित जी ने प्रियंवदा को अपनी धोती पहना देने के लिये हठ भी बहुत किया किंतु "
सुहागिन नारी धुली धोती नहीं पहना करती हैं। श्वेत वस्त्र पहनना उनके लिये गाली है।
" कहकर उसने पति को चुप कर दिया।
१० बंदर चौबे और उनकी गृहिणी
पति पत्नी का अलौकिक प्रेम नष्ट भ्रष्ट हो जायगा।
पूरा अंश दिखाएँ
… मारना चाहते हैं। यदि भगवान न करें, ऐसी प्रथा चल पड़े तो अनेक नारियाँ दुसरा खसम करने के लिये अपने पति को जहर दे देंगी। पति पत्नी के सैकड़ों मुकदमे अदालत की सीढ़ियाँ चढ़ने लगेंगे और आज कल का हिंदू समाज, हिंदू समाज न रहेगा।
पति पत्नी का अलौकिक प्रेम नष्ट भ्रष्ट हो जायगा।
इस गए बीते जमाने में भी हिंदू समाज ही एक ऐसा समाज है जिस में हज़ार रोकने पर भी ऐसी सतियाँ निकलतीं हैं जो पति का परलोक होते ही दूसरे के पलंग पर चढ़ने के बदले प्राणनाथ की चिता पर जल मरने में अपना गौरव …
१४ ब्रजयात्रा की झलक और कृष्णचरित्र
तर्क श्रद्धा की जड़ नष्ट कर देता है और श्रद्धा चली जाने से मनुष्य का सर्वनाश है।
पूरा अंश दिखाएँ
दासी का अपराध क्षमा करना! बहुत दिनों से पूछने की इच्छा थी। संदेह यही कि चीरहरण लीला में गोपियों को नंगी देख कर श्रीकृष्ण ने क्यों उनकी लज्जा लूटी और उनका गोपिकाओं के साथ विहार, व्यभिचार क्यों नहीं कहलाता। मैं तर्क करके नहीं पूछती।
तर्क श्रद्धा की जड़ नष्ट कर देता है और श्रद्धा चली जाने से मनुष्य का सर्वनाश है।
"
१५ बूढ़े की घबड़ाहट
चिउटियों पर पंसेरी मत फेंको!
पूरा अंश दिखाएँ
"सरकार आपको आज हो क्या गया है? मैं गरीब गँवार आप पर फौज चढ़ाऊँगा?
चिउटियों पर पंसेरी मत फेंको!
जो आपको करना हो सो करलो। मेरा सिर हाजिर है। आप मा बाप है। किसी के बहकाने में आकर मुझ पर झूठा इलजाम मत डालो। मैं मिट्टी के आदमी का भी जी नहीं दुखाना चाहता फिर आप तो हमारे मालिक हैं। आपने हमारी बस्ती का …
क्रोध सब पापों का मूल है।
पूरा अंश दिखाएँ
"एक बात मैं हुजूर से माँगता हूँ। आज से किसी को गाली न दीजिए।
क्रोध सब पापों का मूल है।
आप में अच्छे अच्छे गुणों के साथ यह कलंक है। जो इसे छोड़ देंगे तो आप की बहुत वेहतरी होगी। नहीं तो मैं कहे देता हूँ कि आप किसी दिन पछतावेंगे?"
साँच का सदा बोल बाला है।
पूरा अंश दिखाएँ
"तो क्या सरकार मैं झूठ बोलूँ? इतने वर्ष ही न बोला तो अब तो मेरी लड़कियाँ भी मरघट में जा पहुँची। मैंने कुछ किया ही नहीं तो डरूं भी क्यों?
साँच का सदा बोल बाला है।
"
१९ प्रयागी पंडे
भंग कहै सो बावरो और विजया कहै सो कूर, याको नाम कमलापती रहे नैन भरपूर।
पूरा अंश दिखाएँ
… या तो उनके नौकर अथवा वे लोग जिनका पेशा ही यह है कि यजमानों को घेर धार कर गुरुओं के मकानों पर पहुँचा देना। इन लोगों की आखें विजया महारानी ने लाल कर रक्खी हैं। क्योंकि यह ऐसे ही जीवों का सिद्धांत है कि- "
भंग कहै सो बावरो और विजया कहै सो कूर, याको नाम कमलापती रहे नैन भरपूर।
" इनमें से जिन्हें विजया की लाली कुछ फीकी जँचती है वे गाँजा पीकर लाली जमाते हैं क्योंकि फीकी जो लाली नहीं और वह लाली ही क्या जो जरा देर में उड़ जावे।
२२ व्यभिचार में प्रवृत्ति
अरे निरी बच्ची है! अभी दूध पीती है!
पूरा अंश दिखाएँ
"
अरे निरी बच्ची है! अभी दूध पीती है!
तैने नहीं बिगाड़ा तो क्या आस्मान से आकर राम जी बिगाड़ गया। कई जगह भटकते भटकाते अंत में वहाँ सिर मारा था पर तैने सत्यानाश कर दिया। मैं तीन वर्ष तक किस की होकर रहूँगी?
२३ बच गई
बोवै पेड़ बबूर को आम कहाँ ते होय।
पूरा अंश दिखाएँ
सुखदा की माता का नाम प्रेमदा था किंतु प्रेम उसके पास होकर नहीं फटकने पाता था। जब से वह घर की मालिकिन बन कर इनके पास घर में आई उसने पति की नस नस में तेल डाल दिया। "
बोवै पेड़ बबूर को आम कहाँ ते होय।
" इस लोकोक्ति के अनुसार ही उसकी बेटी निकली। माता से भी बेटी बढ़ कर। माता लड़ने झगड़ने पर भी घर से बाहर नहीं निकलती थी। पति को सताने पर भी किसी पर प्रगट नहीं होने देती थी कि "अपने आदमी से मेरी लड़ाई है।" …
माता जैसा पूत और काता जैसा सूत।
पूरा अंश दिखाएँ
… देती थी कि "अपने आदमी से मेरी लड़ाई है।" बेटी उससे दो कदम आगे बढ़ निकली। जब बेटे बेटी मा बाप के गुण दोषों की बानगी हैं तब प्रेमदा की प्रशंसा में पवे रंगने की आवश्यकता नहीं। इसीलिये बड़े लोग कह गए हैं कि- "
माता जैसा पूत और काता जैसा सूत।
" मेरी समझ में माता के गुण दोषों का असर पुत्र की अपेक्षा लड़की पर अधिक होता है और इसीका नमूना कर्कशा प्रेमदा की महा कर्कशा सुखदा है।
आदर्श हिंदू भाग 1 मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।