Doomreader

रक्षा बंधन

लेखक: विश्वंभरनाथ शर्मा 'कौशिक'

दूसरे नाम Raksha Bandhan

लंबाई: 42,816 शब्द, लगभग 171 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

कहानियाँ

रक्षा बंधन मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

भक्त की टेर, पत्रकार, वोटर, कम्यूनिस्ट सभा और रक्षा बंधन जैसी कहानियाँ, जिनमें समाज के ढोंग और रोज़ के जीवन पर व्यंग्य है। विश्वंभरनाथ शर्मा 'कौशिक' का कहानी संग्रह।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१-भक्त की टेर

भक्त की टेर

(१)

कुछ लोग भक्ति में विभोर होकर कीर्तन करते हैं और कुछ लोगों ने इसे संध्या की बैठकबाजी तथा मनोरंजन का साधन बना रक्खा है। अधिक संख्या ऐसों की ही है। परन्तु यह तो मानना ही पड़ेगा कि, धार्मिक दृष्टि से, यह मनोरंजनों की अपेक्षा उत्कृष्ट है।

रायसाहब कन्हैयालाल भी ऐसे लोगों में थे जिन्होंने कीर्त्तन को अपना मनोरंजन बना रक्खा है। उनके घर में कृष्ण मन्दिर था। कृष्ण-मन्दिर में ही कीर्त्तन होता था। रायसाहब के कुछ परिचित तथा कुछ वेतन-भोगी लोग सन्ध्या को ७ बजे आ जाते थे और नौ बजे तक कीर्त्तन करते थे। चलते समय उन्हें एक एक दोना प्रसाद मिलता था। कुछ लोक तो केवल प्रसाद के लालच से ही आकर सम्मिलित हो जाते थे। मनोरंजन का मनोरंजन और प्रसाद घाते में। कभी-कभी पास-पड़ौस की कुछ महिलायें भी आ जाती थीं। जिस दिन महिलाओं का सहयोग प्राप्त हो जाता था उस दिन कीर्त्तन करने वाले अपना पूरा जोर लगा देते थे। कुछ लोगों के लिए महिलाओं की उपस्थिति स्फूर्ति-दायक होती है।

एक दिन कीर्त्तन करने वाले रायसाहब से बोले "कृष्णाष्टमी आ रही है।"

"हाँ! खूब धूम से मनायेंगे।"

"इस बार कुछ नवीनता होनी चाहिए।"

"कैसी नवीनता! झाँकी में नवीनता?"

"झाँकी में तो कुछ न कुछ नवीनता हो ही जाती है। कीर्त्तन में कुछ नवीनता होनी चाहिए।"

"कीर्त्तन में क्या नवीनता हो सकती है—समझ में नहीं आता।"

"इस बार कोई कीर्त्तन करने वाली मण्डली बुलवाई जाय!—की मण्डली के बड़े नाम हैं, ऐसा कीर्त्तन करते हैं कि आनन्द आ जाता है।"

"तो क्या वह मण्डली बुलवाई जाय?"

यहाँ से आगे पढ़ें

१-भक्त की टेर

जन्माष्टमी का दिन आ गया। रात के नौ बजे से ही रायसाहब के द्वार पर भीड़ जमा होने लगी। एक दोना प्रसाद और एक कुल्हिया पंचामृत पाने के लिए स्त्री-पुरुष की भीड़ जमा थी।

भीड़ देख कर रायसाहब घबराये। एक मित्र से बोले—"आदमी बहुत जमा हो गया है।"

"इनमें से अधिकांश तो केवल प्रसाद लेने के लिए खड़े हैं, प्रसाद लेकर चले जायेंगे।"

"परन्तु इतने आदमियों के लिए तो हमने प्रसाद का प्रबन्ध किया नहीं। और साल तो इतने आदमी नहीं आते थे।"

"इस वर्ष मण्डली आने के कारण आपका काफी विज्ञापन हो गया है इसलिए इतनी भीड़ जमा है। पहिले इतने आदमी नहीं जानते थे कि आप के यहाँ भी अष्टमी इतने धूम धाम से मनाई जाती है।"

"सबको प्रसाद नहीं मिलेगा तो बदनामी हो जायगी।"

"हाँ यह बात तो है।"

"तब क्या होना चाहिए।"

"जल्दी से प्रसाद बनवा लीजिए।"

"इतनी जल्दी प्रसाद कहाँ से बन सकता है। प्रसाद का सब सामान फल इत्यादि कच्चा दूध और दही यह इस समय कहाँ मिलेगा?"

"कच्चा दूध तो नहीं मिलेगा। सन्ध्या को मिल सकता था।"

"फल भी नहीं मिलेंगे।"

"हाँ है तो कठिन समस्या।

"तब क्या हो। बादल तो छाये हैं परन्तु वर्षा होने के लक्षण नहीं हैं। यदि वर्षा होने लगे तो यह भीड़ हुर्र हो जाय!"

"खैर देखा जायगा, कीर्तन तो प्रारम्भ करवाइये।"

रायसाहब सोचने लगे कि मण्डली बुलवा कर खामखाह एक मुसीबत मोल ले ली।

कीर्तन आरम्भ हुआ; परन्तु रायसाहब को इस समय उसके प्रति कोई अनुराग नहीं था। उनका ध्यान अपनी बदनामी हो जाने के भय में लगा हुआ था।

यहाँ से आगे पढ़ें

१५—वैषम्य

"हाँ सुनाओ महेन्द्रसिंह!"

सुनिये---"पीने वाले क्यों न हों सौ दिल सौ जाँ से निसार। दिल को तड़पाती है क्या क्या हर अदा बरसात की।"

"भई, तड़पन-फड़कन का यहां काम नहीं है। यहाँ तो---'हर रोज रोजे ईद है, हर रात शबबरात, सोता हूँ हाथ गर्दने मीना में डाल के।' कृष्ण प्रसाद दर नामक काश्मीरी सज्जन ने कहा।

"मीना महरी? वाह भतीजे!"

"मीना महरी कौन?" रायबहादुर साहब हँसते हुए बोले।

"इनको एक मुंहलगी है, नाम मीना और जात"....कहारिन!"

दर साहब बोले--"इन गंवारों के सामने शेरो-शायरी कहना बिल. कुल बेकार है! मीना शराब की बोतल को कहते हैं, इन्हें कहारिन याद आती है!"

महेन्द्रसिह बोला-"पीने वाले सबसे पहले मांगते हैं यह दुआ, मैकदे ( शराबखाने ) पर टूट कर बरसे घटा बरसात की।"

"खूब! अच्छा शेर हैं।"

"आसमाँ से अब शराबे नाव बरसे क्या अजब, आँख में लाती है मस्ती यह घटा बरसात की।"

इसी प्रकार कुछ देर तक शेरख्वानी के साथ मदिरापान होता रहा सब लोग मदिरोन्मत हो गये। सहसा ब्रजनन्दन उठ कर खड़ा होगया। आखें रक्तिम, गाल चढ़े हुए, बाछें खिली हुईं। खड़े होकर वह बोला---"जरा एक शेर इस गुलाम का भी सुनिये।"

"हां जरा इस चिड़ीतन के गुलाम का भी शेर सुनिये।" एडवोकेट साहब हँसते हुए बोले।

“यह चिड़िया का गुलाम नहीं है, हुकुम का गुलाम है।" दर साहब ने कहा।

"अच्छा कह बे, हम हुकम देते हैं।" एडवोकेट साहब ने कहा।

ब्रजनन्दन ने मटक कर भाव बताते हुए कहा---"दुख्तेरिज (द्राक्षनान्दिनी अर्थात शराब) पर क्यों न हू कुर्बान में सौ जान से!" इससे जरा गौर कीजिएगा---किससे? ( बोतल की ओर उंगली उठाकर) इससे! हाँ! यही तो खास बात है—--शीशे में यह शराब नहीं, लालपरी है। हाय! हाय! लालपरी......!"

"अबे दूसरा मिसरा तो कह काले देव!" दर साहब बोले।

यहाँ से आगे पढ़ें

२०—रक्षा-बन्धन

रक्षा-बंधन

(१)

'माँ, मैं भी राखी बाँधूँगी।'

श्रावण की धूम-धाम है। नगरवासी स्त्री-पुरुष बड़े आनन्द तथा उत्साह से श्रावणी का उत्सव मना रहे हैं। बहनें भाइयों के और ब्राह्मण अपने यजमानों के राखियाँ बाँध-बाँध कर चाँदी कर रहे हैं। ऐसे ही समय एक छोटे से घर में दस वर्ष की बालिका ने अपनी माता से कहा—माँ मैं भी राखी बाँधूँगी।

उत्तर में माता ने एक ठन्डी साँस भरी और कहा—किसके बाँधेगी बेटी—आज तेरा भाई होता, तो····।

माता आगे कुछ न कह सकी। उसका गला रुँध गया और नेत्र अश्रुपूर्ण हो गए।

अबोध बालिका ने अठलाकर कहा—तो क्या भइया के ही राखी बाँधी जाती है और किसी के नहीं? भइया नहीं है तो अम्मा, मैं तुम्हारे ही राखी बाँधूँगी।

इस दुःख के समय भी पुत्री की बात सुनकर माता मुसकराने लगी और बोली—अरी तू इतनी बड़ी हो गई—भला कहीं मां के भी राखी बाँधी जाती है। बालिका ने कहा—वाह, जो पैसा दे, उसी के राखी बाँधी जाती है।

माता—अरी कँगली। पैसे भर नहीं—भाई के ही राखी बाँधी जाती है।

बालिका उदास हो गई।

माता घर का काम-काज करने लगी। घर का काम शेष करके उसने पुत्री से कहा—आ तुझे न्हिला (नहला) दूँ।

बालिका मुख गम्भीर करके बोली—मैं नहीं नहाऊँगी।

माता—क्यों, नहावेगी क्यों नहीं?

बालिका—मुझे क्या किसी के राखी बाँधनी है?

माता—अरी राखी नहीं बाँधनी है, तो क्या नहावेगी भी नहीं। आज त्योहार का दिन है। चल उठ नहा।

बालिका—राखी नहीं बाँधूगी तो तिवहार काहे का?

माता—(कुछ क्रुद्ध होकर) अरी कुछ सिड़न हो गई है। राखी-राखी रट लगा रक्खी है। बड़ी राखी बाँधने वाली है। ऐसी ही होती तो आज यह दिन देखना पड़ता। पैदा होते ही बाप को खा बैठी। ढाई बरस की होते-होते भाई का घर छुड़ा दिया। तेरे ही कर्मों से सब नास (नाश) हो गया।

बालिका बड़ी अप्रतिभ हुई और आँखों में आँसू भरे हुए चुपचाप नहाने को उठ खड़ी हुई।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

मनोरंजन का मनोरंजन और प्रसाद घाते में।

१-भक्त की टेरयहाँ से आगे पढ़ें

"घर वाले कम रोते होंगे, ठाकुर जी ज्यादा रोते होंगे।"

१-भक्त की टेरयहाँ से आगे पढ़ें

सामने आकर वार करने वाले से खटका नहीं होता। खटका तो इन नागों से है जो छिपकर काटना चाहते हैं।

४-सहचरयहाँ से आगे पढ़ें

"बिना अपने उपकार का बलिदान किये मानव-जाति का उपकार नहीं होता।"

६-आविष्कारयहाँ से आगे पढ़ें

"मैं शर्त हार गया! निस्सन्देह रुपये से सब चीजें प्राप्त नहीं हो सकतीं।"

१०-मदयहाँ से आगे पढ़ें

साम्यवादी मस्तिष्क की यही विशेषता है कि वह ऐसी ही बात सोचेगा जो सबको सूझ जाय।

१४—कम्यूनिस्ट सभायहाँ से आगे पढ़ें

हम दोनों बेवकूफ बने चले जा रहे हैं। इससे अधिक प्रमाण और क्या होगा।

१७—चलते-फिरतेयहाँ से आगे पढ़ें

राखी नहीं बाँधूगी तो तिवहार काहे का?

२०—रक्षा-बन्धनयहाँ से आगे पढ़ें

मैंने तो जो किया मनुष्यता के नाते किया।

२१—मनुष्ययहाँ से आगे पढ़ें

अब वहाँ क्या घरा है जो हाथ फेरते हो।

२३—मूंछेंयहाँ से आगे पढ़ें

रक्षा बंधन की सभी 23 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. १-भक्त की टेर
  2. २-पत्रकार
  3. ३-प्रतिहिंसा
  4. ४-सहचर
  5. ⁠५-हवा
  6. ६-आविष्कार
  7. ७-कथा
  8. ८-कार्य कुशलता
  9. ९-वोटर
  10. १०-मद
  11. ११—हिसाब-किताब
  12. १२—प्रमेला
  13. १३—वशीकरण
  14. १४—कम्यूनिस्ट सभा
  15. १५—वैषम्य
  16. १६—भक्षक-रक्षक
  17. १७—चलते-फिरते
  18. १८—वाह री होली
  19. १९—अवसरवाद
  20. २०—रक्षा-बन्धन
  21. २१—मनुष्य
  22. २२-स्वयं सेवक
  23. २३—मूंछें
  24. २४—विजय दशमी

रक्षा बंधन मुफ़्त सुनें

रक्षा बंधन मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

रक्षा बंधन मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

रक्षा बंधन जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।