Doomreader

माधवराव सप्रे की कहानियाँ

लेखक: माधवराव सप्रे

दूसरे नाम Madhavrao Sapre ki Kahaniyan

लंबाई: 15,850 शब्द, लगभग 63 पन्ने, पढ़ने में लगभग 1 घंटे

कहानियाँ

माधवराव सप्रे की कहानियाँ मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

सुभाषित रत्न, एक पथिक का स्वप्न और एक टोकरी भर मिट्टी जैसी छोटी कहानियाँ और नीति कथाएँ। माधवराव सप्रे की कहानियों का संग्रह।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

सुभाषित रत्न (१)

किसी समय एक माली बहुत-सी कुल्हाड़ियाँ रस्सी में बाँध अपने बगीचे में गया। उसको देखते ही सब वृक्ष मारे डर के थर-थर काँपने लगे। तब उनमें से एक पुराने झाड़ ने कहा––"भाइयो! अभी से क्यों डरते हो! जब तक हम लोगों में से कोई भी बेंट, अर्थात् कुल्हाड़ी का डंडा इन कुल्हाड़ियों में शामिल न होगा, तब तक उनसे हमारा नाश नहीं हो सकता।" सच है, स्वजातीय अथवा आत्मीय जन के विश्वासघात से ही नाश होता है, अन्यथा नहीं।

(२)

गणिकागणकौ समानधर्मो निजपञ्चाङ्गनिदर्शकावुभौ। जनमानसमोहकारिणौ तौ विधिना वित्तहरौ विनिर्मितौ॥

वेश्या और (कुत्सित) ज्योतिषी का बर्ताव एक ही सा जान पड़ता है। ज्योतिषी अपना पंचांग––पत्रा––दिखाता है और वेश्या भी अपने पंचांग दिखाती है। इसी प्रकार ये दोनों, लोगों के मन मोहने वाले हैं। कदाचित् ऐसा ही समझकर विधि ने इन दोनों को लोगों का द्रव्य अपहरण करने के लिए निर्माण किया है।

(३)

यहाँ से आगे पढ़ें

सुभाषित रत्न (२)

सुभाषित-रत्न

(२)

एक दिन एक विद्वान ब्राह्मण किसी धनवान मनुष्य के पास गया और कहने लगा––"महाराज! मैं कुटुम्ब-वत्सल पंडित हूँ। आजकल भयंकर कराल-रूपी दुष्काल ने चारों ओर हाहाकार मचा दिया है। अन्न महँगा हो जाने के कारण अपना चरितार्थ नहीं चला सकता। आप श्रीमान हैं। परमेश्वर ने आपको अटूट सम्पत्ति दी है। कृपा करके मुझे अपना आश्रय दीजिये। इससे मेरी विद्वत्ता की सार्थकता होगी और आपका नाम भी होगा। बिना आश्रय के पंडितों की योग्यता प्रकट नहीं होती। कहा है कि––'बिनाश्रयं न शोभन्ते पण्डिता वनिता लता'––अर्थात्, पण्डित, वनिता और लता बिना आश्रय के शोभा को प्राप्त नहीं होते। अतएव हे महराज, मुझे आश्रयदान दे यश-सम्पादन कीजिये।"

पण्डित जी का उक्त प्रस्ताव सुनकर धनिक महाशय ने कहा––"पण्डित जी, सुनो, द्रव्य-प्राप्ति के लिए हमें कई प्रकार के उद्योग करने पड़ते हैं। हमारे परिश्रम से कमाए हुए धन में तुम्हारा क्या हक्क है? हरएक मनुष्य को आश्रय देने से देश में आलस की वृद्धि होती है। क्या तुमने पाश्चात्य लोगों का मत नहीं सुना? तुम तो बड़े विद्वान् हो, फिर दरिद्री की नाईं भीख क्यों माँगते हो? जो विद्या तुमने सीखी है, उसके बल पर कुछ रोजगार करो; नहीं तो नौकरी करो।"

"सच है," पंडित जी ने कहा, "महाराज, सच है। आप बहुत ठीक कहते हैं। हम विद्वान होकर ऐसे दरिद्री क्यों हैं, इस बात की शंका जैसी आपको आई, वैसी ही मुझे भी आई थी। इस शंका का निवारण करने के लिए एक दिन मैं प्रत्यक्ष लक्ष्मी के पास गया और उससे पूछा कि––

पद्मे मूढजने ददासि द्रविणं विद्वत्सु किं मत्सरो

यहाँ से आगे पढ़ें

एक पथिक का स्वप्न

कुछ देर में जब उसका मन शांत हुआ तो अपना सामान उठाकर जंगल में चलने लगा। थोड़ी दूर तक जाने के पश्चात् जंगल खतम हुआ और खुला मैदान दीख पड़ा। वहाँ उसने एक हरिणी को अपने बच्चे के साथ चरते देखा। हरिणी तो डर कर भाग गई, परन्तु वह बच्चा बिलकुल छोटा, हाल ही में पैदा हुआ था, इसलिए दौड़ न सका। बटोही ने उसे उठा लिया और उसके पैर बाँधकर बगल में दबा आगे चलने लगा।

सायंकाल होते ही पड़ाव की जगह देखकर बटोही ने काँधे पर से अपना सामान नीचे उतारा और हिरण के बच्चे को झाड़ से बाँध दिया। लकड़ियाँ मिल गईं और चकमक पत्थर से आगी बनाकर उस बच्चे के पास गया। इच्छा यह थी कि उसको मारकर अपनी जठराग्नि बुझावे। इतने में थोड़ी दूर पर उसकी माँ हताश होकर कुछ काल तक अपने बच्चे की ओर, फिर उस प्रवासी की ओर, कारुण्य-दृष्टि से देखती हुई खड़ी थी। उधर बटोही की नजर पड़ते ही उसने अपनी गर्दन ऊँची कर दी। शरीर शिथिल हो गया, नेत्रों से अश्रु की धारा बहने लगी और अत्यन्त दीन मुद्रा धारण करके उसने बच्चे की ओर अपनी दृष्टि लौटाई। बेचारे बच्चे को यह मालूम भी न था कि उसकी कौन-सी दशा होने वाली है। सिर्फ माता के वियोग से वह खिन्न हो गया था। हरिणी धीरे-धीरे आगे बढ़ी। बटोही भी उसके मन का भाव समझकर कुछ पीछे हट गया। हरिणी एक ही उछाल में बच्चे के पास पहुँच गई और अत्यन्त प्रेम से उसको चाटने सूँघने लगी। परन्तु उस मनुष्य को निकट आते देख झटपट कूदकर दूर हो गई और फिर भी दुःखित मुद्रा से उसकी ओर एकटक देखने लगी।

यह अद्‌भुत प्रसंग देखकर पथिक का हृदय दया से आर्द्र हो गया। हरिणी का वात्सल्य भाव अवलोकन कर उसके मन में अनुकम्पा का प्रादुर्भाव हुआ। कारुण्य आदि उत्तमोत्तम चित्त-विकारों से छाती धड़कने लगी।

यहाँ से आगे पढ़ें

एक पथिक का स्वप्न

(दूसरा भाग)

पथिक ऐन जंगल में से चलते-चलते उस जगह पर पहुँचा जहाँ दिन-दोपहर को अँधेरा मालूम होता था। उन झाड़ी के मध्य भाग में जब आया, तब वहाँ उसे मनुष्यों की आवाज सुनाई देने लगी। कुछ आगे बढ़कर देखता है तो आठ आदमी आग जलाकर उसके आसपास बैठे भोजन कर रहे हैं। उनको खाते देख यह प्रतीत होता था कि वे कई दिन से भूखे हैं, क्योंकि वे अघोरी की नाईं सपाटे से निगलते चले जाते थे। यह देख बटोही के मन में शंका आई कि हो न हो, अब शत्रु से गाँठ पड़ी। पर क्या करें? पीछे लौट नहीं सकता, क्योंकि उसको उन्होंने देख लिया था। इसलिए हिम्मत करके आगे बढ़ा और उनसे पड़ाव की जगह पूछने लगा। उनमें से एक ने हँसकर कहा––

"भला, यहीं रह जाओगे तो क्या नुकसान है।" इस पर उन दोनों में बातचीत होने लगी। पथिक ने कहा––

"नहीं, मुझे आगे जाना है। अगर तुम रास्ता बतलाओ तो ठीक है, नहीं तो सेंत-मेंत बड़चड़ करने की मुझे फुरसत नहीं।"

"अच्छा, लेकिन जो लोग इस जंगल में से आते-जाते हैं, वे यहाँ अपनी रक्षा के लिए कुछ महसूल दिया करते हैं। यह बात तुम्हें मालूम है या नहीं?"

"तुमसे सहायता लेने की मुझे कोई गरज नहीं है। इसलिए मैं तुमको एक कौड़ी भी न दूँगा।"

"सुनो! हम यहाँ पर आठ आदमी हैं। क्या तुम इनके साथ पुर सकोगे? जरा नरम होओ और कुछ ख्याल करो कि तुम कहाँ हो? ऐंठ की बातें तो न करो। जब कभी मौका लग जाता है तो हम लोग अपना हक राजा पर भी चला लेते हैं। सच पूछो तो यहाँ के राजा हम ही हैं। तुम्हारा किया कुछ भी न हो सकेगा। सीधी तरह जो कुछ तुम्हारे पास है, चुपचाप हमारे स्वाधीन करो।

यहाँ से आगे पढ़ें

सम्मान किसे कहते हैं?

सम्मान किसे कहते हैं?

कई वर्ष हुए कि तुर्क लोगों ने सुली नाम का ग्रीस देश का एक प्रान्त अपने आधीन कर लेने का विचार किया। उस प्रान्त के लोग तुर्किस्तान के बादशाह को बिलकुल नहीं मानते थे। इसलिए उनको युद्ध में जीतकर अपना अधिकार स्थापित करने के इरादे से अल्लीपाशा ने सुली पर चढ़ाई की। इस समय सुलियट लोगों का नायक झबेला नाम का एक बड़ा शूर और देशाभिमानी पुरुष था। सुलियट स्वभाव से बड़े तीखे और वचन के बड़े सच्चे थे। उनका भी इरादा हुआ कि अल्ली को अपने दो-दो हाथ दिखावें। कुछ देर तक लड़ाई होती रही। परन्तु पाशा की सेना अधिक थी। इसलिए सुलियट लोग बिलकुल हैरान हो गये और उनका नायक झबेला भी पकड़ा गया। जब वह पाशा के सामने लाया गया, तब उसने उसको अपने वश में कर लेने के इरादे से बहुत आदर-सत्कार के साथ अपने पास बैठाला और फिर कहा––

"सुलियट लोगों को हमारे सुपुर्द कर देओ। बादशाह तुमसे बहुत खुश होवेंगे और तुमको इनाम भी बहुत कुछ मिलेगा। अगर तुम इस बात को न मानोगे तो तुम्हारे बदन का चमड़ा निकलवाकर तुमको यहीं पर मार डालेंगे।"

यह सुनकर झबेला ने उत्तर दिया कि "पहिले मुझे मुक्त तो करो। जब तक मैं ऐसा बँधुआ होकर तुम्हारे ताबे में हूँ, तब तक वे लोग तुम्हारे वश न होंगे। मैं उन्हें समझाऊँगा और तुम्हारा अधिकार कबूल कराने का प्रयत्न करूँगा। फिर जो कुछ होना होगा, सो आपको दीख ही पड़ेगा।" इस पर अल्ली ने पूछा कि, "तुम अपने साथियों में जाकर फिर हमारे पास लौट आवोगे, इसका हमें विश्वास कैसे हो सकता है?"

"यह मेरा लड़का तुम्हारे पास जामिन रहेगा।"––झबेला ने अपने पुत्र की ओर अँगुली बतलाकर कहा, "वह मुझे प्राण से भी अधिक प्यारा है। सुलियट लोग मेरी अपेक्षा उसी को अधिक मानते हैं।"

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

सुलियट लोगों का सम्मान शस्त्रास्त्र में है, द्रव्य में नहीं।

अन्तर्भाष्य-समीक्षायहाँ से आगे पढ़ें

कृपण के समान दाता न तो आज तक कभी हुआ है और न आगे होगा।

सुभाषित रत्न (१)यहाँ से आगे पढ़ें

इस पृथ्वी में अन्न, जल और सुभाषित––ये ही तीन मुख्य रत्न हैं।

सुभाषित रत्न (२)यहाँ से आगे पढ़ें

क्या पशुओं को और क्या मनुष्यों को, जीव सभी को प्यारा है।

एक पथिक का स्वप्नयहाँ से आगे पढ़ें

रंक से राजा होने का अनुभव स्वप्न ही में मिलता है।

एक पथिक का स्वप्नयहाँ से आगे पढ़ें

क्या भूखे को कोई ऐसा भी पूछता है कि तुझे अन्न चाहिए?

एक पथिक का स्वप्नयहाँ से आगे पढ़ें

स्वतंत्रता मनुष्य मात्र को ईश्वर के यहाँ से मिली है, उसे मोल लेने की मेरी इच्छा नहीं।

एक पथिक का स्वप्नयहाँ से आगे पढ़ें

ऐसे समय कुल की अपेक्षा शील ही का अधिक महत्व है।

एक पथिक का स्वप्नयहाँ से आगे पढ़ें

उन्हें अपनी बपौती का अभिमान है, और मुझे इस तलवार का।

एक पथिक का स्वप्नयहाँ से आगे पढ़ें

जिसके हृदय में पितृ-प्रेम नहीं, उसके मन में पति-प्रेम कहाँ से आ सकता है?

एक पथिक का स्वप्नयहाँ से आगे पढ़ें

माधवराव सप्रे की कहानियाँ की सभी 10 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. स्पष्टीकरण के दो शब्द
  2. अन्तर्भाष्य-समीक्षा
  3. अपनी बात
  4. सुभाषित रत्न (१)
  5. सुभाषित रत्न (२)
  6. एक पथिक का स्वप्न
  7. सम्मान किसे कहते हैं?
  8. आजम
  9. एक टोकरी भर मिट्‌टी

माधवराव सप्रे की कहानियाँ मुफ़्त सुनें

माधवराव सप्रे की कहानियाँ मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

माधवराव सप्रे की कहानियाँ मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

माधवराव सप्रे की कहानियाँ जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।