अध्याय १
कहानी का उभार और बोल चालकी दुल्हन का सिङ्गार॥
किसी देसमें किसी राजाके घर एक बेटा था उसे उसके मा बाप और सब घरके लोग कुँवर उदयभान कहके पुकारते थे। सचमुच उसके जोबनकी जोतमें सूरजकी एक सूत आमिली थी उसका अच्छापन और भला लगना कछ ऐसा न था जो किसीके लिखने और कहनेमें आसके पन्दरह बरस भरके सोलहवें में पांव रक्खा था कछ योहीसी उसकी मसें भीगती चळी थीं अकड़ मकड़ उसमें बहुतसी समारही थी किसीको कछ न समझता था पर किसी बातके सोचका घरघाट पाया न था और चाव की नदी का पाट उसने देखा न था एक दिन हरियाली देखनेको अपने घोड़े पर चढ़के अठखेलपन और अल्हड़पन के साथ देखता भालता चला जाता था इतनेमें एक हिरनी जो उसके साम्हने आई तो उसका जी लोट पोट हुआ उस हिरनीके पीछे सबको छोड़छाड़ कर घोड़ा फेंका भला कोई धोड़ा उसको पा सकता था? जव सूरज छुपगया और हिरनी आंखोंसे ओझलहुई तबतो यह कुँवर उदयभान भूखा प्यासा और उदासा अँभाइयां और अंगड़ाइयां लेता हक्का बक्का होके लगा आसरा ढूंढने इतनेमें कुछ अमरइयां ध्यान चढ़ी उधर चलनिकला तो क्या देखता है चालीस पचास रण्डियां एकसे एक जोवनमें अगली झूळा डाले हुए पड़ी झूलरही हैं और सावन गातियां हैं जो उन्हों ने उसको देखा तू कौन तू कौंनकी चिंघाड़सी पड़गई।