Doomreader

रॉबिन्सन क्रूसो

लेखक: डैनियल डीफो

दूसरे नाम Robinson Crusoe

लंबाई: 96,435 शब्द, लगभग 386 पन्ने, पढ़ने में लगभग 7 घंटे

उपन्यास

रॉबिन्सन क्रूसो मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

यॉर्क का युवक क्रूसो घर छोड़कर समुद्र यात्रा पर निकलता है और जहाज़ डूबने के बाद बरसों एक सुनसान टापू पर अकेला जीता है। डैनियल डीफो का उपन्यास, पं. जनार्दन झा के हिंदी अनुवाद में (1922)। इस संस्करण में नाम: राबिन्सन-क्रूसो।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

क्रूसो का गृहत्याग और तूफ़ान

१६३२ इसवी में इँगलेण्‍ड अन्तर्गत यार्क नगर में मेरा जन्म हुआ। मैं अपने माँ-बाप का तृतीय पुत्र था। मेरे बड़े भाई सैन्य-विभाग में काम करते थे। युद्ध में उनकी मृत्यु हुई थी। छोटे भाई का हाल मैं कुछ भी नहीं जानता। बालकों में छोटा या बड़ा जो समझिए मैं ही था, इसलिए मैं घर भर के लोगों का अत्यन्त स्नेहभाजन था। मेरे पिता सुनार का काम करते थे, तथापि उन्होंने मेरे पढ़ाने लिखाने में कभी कोई त्रुटि नहीं की। जब मैं अपने घर और पाठशाला में कुछ विद्या पढ़ चुका तब पिता ने मुझको क़ानून पढ़ाने की इच्छा प्रकट की। किन्तु मेरे दिमाग़ में तो बाल्यकाल से ही देशभ्रमण का शौक़ घुसा था, इसके लिए समुद्रयात्रा की और मेरा ध्यान लग रहा था। समुद्रयात्रा के अतिरिक्त मुझे और कुछ न सुहाता था, और न किसी दूसरे काम में मेरा जी लगता था। समुद्रयात्रा का उद्वेग ऐसा प्रबल हो उठा, समुद्रयात्रा की तरङ्ग मेरे मन में इस प्रकार लहराने लगी कि पिता की इच्छा और आदेश, माता की सान्त्वना और अनुनय, तथा आत्मीय बन्धुगणों की फटकार के विरुद्ध मेरा दृढ़ संकल्प हो गया। मानो मेरी चित्तवृत्ति स्वतन्त्र हो कर मेरे जीवन के भविष्य अशुभ और आपत्ति की ही ओर प्रधावित होने लगी।

यहाँ से आगे पढ़ें

क्रूसो का भागना।

हम लोग बड़ी देर तक बनसी डाले बैठे रहे, पर एक भी मछली नहीं पकड़ सके; कारण यह कि मछली मेरी बनसी को निगल भी जाती थी तो भी मैं लग्गी को नहीं खींचता था । मैंने मूर से कहा—यहाँ मछली पकड़ने की सुविधा न होगी, ज़रा गहरे पानी में चलो । वह राज़ी होगया । वह नाव के अग्र भाग की ओर था, उसने पाल तान दिया । मेरे हाथ में नाव खेने का लग्गा था । मैं धीरे धीरे नाव को खेकर किनारे से एक डेढ़ मील दूर ले गाया । तब मैंने मछली पकड़ने का बहाना करके नाव को ठहराया और उस बालक के हाथ में लग्गा देकर मैंने नौका के सम्मुख की ओर गया । वहाँ ज़ाकर, मानो मैं कोई चीज़ खोज रहा हूँ इस तरह का भाव दिखा कर, मैं मूर के पीछे गया और एकाएक उसकी कमर पकड़ कर खूब ज़ोर से उसे उठा कर पानी में फेंक दिया । वह समुद्र में गिर कर सूखी लकड़ी की तरह तैरने लगा । वह नाव पर बिठा लेने के लिए विनती करके कहने लगा कि चाहे जितनी दूर चलो, मैं बिना कुछ उज्र किये तुम्हारे साथ चलूँगा । वह तैरने में अत्यन्त कुलश था । वह मेरी नाव के पीछे पीछे बड़े वेग से तैर कर आने लगा । उस समय हवा का उतना ज़ोर न था । इससे आशंका होने लगी कि वह नाव को शीघ्र ही पकड़ लेगा । तब मैं झट बजरे की कोठरी में से बन्दूक ले आया, और उस (मूर) की ओर लक्ष्य कर के कहा "देखो, मैं तुम पर प्रहार करना नहीं चाहता और यदि तुम गोलमाल न करोगे तो तुम पर अस्त्र प्रहार करूगा भो नहीं; तुम तो तैरना खूब जानते हो, अभो समुद्र भी शान्त है । इसलिए तैर कर समुद्र के किनारे चले जाओ ।

यहाँ से आगे पढ़ें

क्रूसो का जहाज़ डूबा।

करीब डेढ़ मील मार्ग तय करने के बाद, एक पहाड़ के बराबर ऊँची, समुद्र की लहर हम लोगों को पीछे आती दिखाई दी । मानो उसने खुलासा तौर से हम लोगों को मरने की सूचना दे दी । वह तरंग इस प्रखर वेग से हम लोगों के ऊपर आ पड़ी कि नाव उसी घड़ी उलट गई । हम लोग भी परस्पर एक दूसरे से बिछुड़ गये । ईश्वर का नाम लेने के पहले ही हम लेाम समुद्र में डूब गये । जब मैं पानी के नीचे दूर तक चला गया तब मेरे मन की जो अवस्था थी वह वाणी द्वारा नहीं समझाई जा सकती । यद्यपि मैं तैरना अच्छा जानता था तथापि तरंगों की भरमार से मुझे एक बार भी दम लेने की फुरसत न मिलती थी । आखिर समुद्र का हिलकोरा मुझे लिये दिये किनारे की जमीन पर पटक कर लैट चला । मेरी आँखें, नाक, कान, सब में पानी भर गया । पानी पीते पीते मैं बेदम हो गया था, पर तब भी मुझे इतना होश हवास और बल था कि मैं झट खड़ा हो गया और साहस करके स्थल-भाग की ओर इस भय से दौड़ चला, कि दूसरी बार का हिलकोरा फिर कहीं मुझे लौटा कर बीच समुद्र में न ले जाय । किन्तु मैंने देखा, उस तीव्रगामिनी तरंग से बचना कठिन है । समुद्र की लहर फ़िर पहाड़ के बराबर दीर्घ आकार धारण किये, क्रुद्ध शत्रु की भाँति गरजती हुई, मेरे पीछे दौड़ी चली आ रही है । उसके आक्रमण से बचने की कोई शक्ति या सामग्री मेरे पास न थी । मैं सोचने लगा--तरंग आने पर मैं अपने श्वास को रोक कर पानी पर उतराता हुआ स्थल की ओर चेष्टा करूँगा । बहुत दूर तक तो मुझे तरंग ही पहुँचा देगी ।

यहाँ से आगे पढ़ें

क्रूसो की बीमारी

नींद टूटने पर मैंने अपने को बहुत स्वस्थ पाया। किन्तु कमजोरी बहुत थी। प्यास के मारे कण्ठ सूख रहा था। घर में पानी न था। प्यास को रोक कर फिर सोने की चेष्टा करते करते कुछ देर में सो रहा। मैंने सपना देखा कि मैं अपने घेरे के बाहर भूकम्प के दिन जहाँ बैठा था वहीं बैठा हूँँ। इतने में देखा कि एक मनुष्य काले बादल के भीतर से निकल कर आग के रथ पर चढ़ा हुआ नीचे की ओर आ रहा है। उस मनुष्य का शरीर भी तेजो-मय था। ऐसा देदीप्यमान कि मैं उस ओर देख नहीं सकता था। उस व्यक्ति का मुँँह और भौंहें बहुत टेढ़ी थीं। रूप अत्यन्त भयङ्कर था। उसके धरती पर पैर रखते ही खूब ज़ोर से भूकम्प होने लगा और आकाश से तारे टूट टूट कर गिरने लगे। वह भयानक रूपधारी व्यक्ति धरती पर उतरते ही मेरी ओर अग्रसर होने लगा। उसके हाथ में एक अग्निमय जलता हुआ त्रिशूल था। वह मेरी ओर शूल उठा कर वज्रस्वर से बोला-–"अरे पापिष्ट! क्या इतने पर भी तेरे मन में अनुताप न हुआ। तो अब तू मर।" यह कह कर वह शूल लेकर मुझको मारने पर उद्यत हुआ।

उस समय मेरे मन में जैसा डर हुआ था उसे मैं इस समय किसी तरह कह कर समझाने में अक्षम हूँ।

यहाँ से आगे पढ़ें

खेती

अपरिचित पद-चिह्न

एक दिन में दोपहर को अपनी नाव की ओर जा रहा था। तब समुद्र के किनारे बालू के ऊपर किसी आदमी के पैर का चिह्न देखकर मुझे अत्यन्त आश्चर्य हुआ। पदचिह्न देखते ही मैं वज्राहत की तरह स्तब्ध हो कर खड़ा हो रहा। चारों ओर दृष्टि उठाकर देखा, कान लगा कर सुना, परन्तु न कहीं किसी को देखा और न किसी को कुछ बोलते सुना। तब ऊँची जगह चढ़कर देखा; समुद्र के किनारे किनारे इधर उधर घूमकर पता लगाया किन्तु सिवा उस एकमात्र पदचिह्न के और कहीं कुछ देख न पड़ा। फिर मैंने सोचा, वह चिह्न मेरे मन का भ्रम तो नहीं है, इसलिए मैं उस चिह्न को फिर अच्छी तरह देखने गया। देखा, भ्रम नहीं, वह सचमुच मनुष्य के पैर का चिह्न था। पैर की उँगलियाँ तलुवा और एँड़ी आदि प्रत्येक अंश का स्पष्ट चिह्न विद्यमान है। मैं किसी भी तरह निर्णय न कर सका कि यह पद-चिह्न यहाँ कैसे पड़ा। मैं हतबुद्धि हो चिन्ताकुल चित्त से अपने किले में भाग आया। मैं उतनी दूर कैसे आया, चल कर या उड़कर? उस समय इसका मुझे कुछ शान न था। दो तीन डग आगे चलता था, फिर पीछे की ओर घूम कर देखता था, कि कोई आ तो नहीं रहा है। प्रत्येक पेड़ पौधे के पास जाते ही मेरा कलेजा काँप उठता था। दूर से पेड़ के तने को देख कर मुझे मनुष्य का भ्रम होता था।

जब मैं अपने किले के भीतर पहुँचा तब मेरी बुद्धि ठिकाने आई। मैं किस रास्ते से गया था और किस रास्ते लौटकर किले के भीतर पहुँचा-यह कुछ मुझे याद न था।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

विशेष कर मनुष्यों की कम उम्र का स्वभाव बड़ा ही विलक्षण होता है । पाप करने में उसे कुछ लज्जा नहीं होती, बल्कि अनुताप द्वारा प्रायश्चित्त करके पाप के संशोधन करने ही में लज्जा मालूम होती है ।

क्रूसो के भाग्य में भयङ्कर तूफ़ानयहाँ से आगे पढ़ें

जाको राखे साँइयाँ मार सकै नहिं कोइ ।

क्रूसो का नया सालयहाँ से आगे पढ़ें

आगे पीछे की बिना विवेचना किये किसी काम में हाथ डालना ठीक नहीं।

नौका-गठनयहाँ से आगे पढ़ें

आग की ज्वाला सही जाती है पर पेट की ज्वाला नहीं सही जाती।

छाग-पालनयहाँ से आगे पढ़ें

डरने से लोगों की बुद्धि लोप हो जाती है।

खेतीयहाँ से आगे पढ़ें

जो लोग अपनी अवस्था में सन्तुष्ट नहीं रहते उन लोगों में मेरा नम्बर सब से ऊपर है।

द्वीप के पास जहाज़ का डूबनायहाँ से आगे पढ़ें

अन्तःकरण के इङ्गित को सदा मानना चाहिए।

जीवन-वृतान्त के प्रथम अध्याय का उपसंहारयहाँ से आगे पढ़ें

हम लोग मनुष्य हैं। मनुष्यता दिखलाना हम लोगों का धर्म और कर्तव्य है।

दूसरी बार की विदेशयात्रायहाँ से आगे पढ़ें

मनुष्य दूसरे को बहुत करके अपने ही जैसा समझता है।

द्वीप में असभ्यों का उपद्रवयहाँ से आगे पढ़ें

ग्रह-नक्षत्र भी एक जगह बैठे नहीं रहते।

क्रूसो का वाणिज्ययहाँ से आगे पढ़ें

रॉबिन्सन क्रूसो की सभी 45 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 51 भाग
  1. क्रूसो का गृहत्याग और तूफ़ान
  2. क्रूसो के भाग्य में भयङ्कर तूफ़ान
  3. क्रूसो का दासत्व
  4. क्रूसो का भागना।
  5. क्रूसो का विपद से छुटकारा।
  6. क्रूसो की खेती।
  7. क्रूसो का जहाज़ डूबा।
  8. क्रूसो और समुद्र-तट
  9. भग्न जहाज़ का दर्शन
  10. क्रूसो का क़िला
  11. क्रूसो की कर्मकारिता
  12. क्रूसो का रोज़नामचा
  13. क्रूसो का नया साल
  14. क्रूसो की बीमारी
  15. द्वीप का परिदर्शन
  16. कृषि-कर्म्म
  17. द्वीप का पुनर्दर्शन
  18. फ़सल
  19. नौका-गठन
  20. वस्त्रों की चिन्ता
  21. नौका को पानी में ले जाना
  22. छाग-पालन
  23. खेती
  24. नया आविष्कार
  25. गुफा का आविष्कार
  26. द्वीप में असभ्य
  27. द्वीप के पास जहाज़ का डूबना
  28. भृत्य-प्राप्ति
  29. फ़्राइडे की शिक्षा
  30. क्रूसो और फ़्राइडे
  31. क्रूसो के घर में नवीन अभ्यागत
  32. अतिथि-सेवा
  33. क्रूसो के उद्धार की पूर्व सूचना
  34. क्रूसो का द्वीप से उद्धार
  35. क्रूसो का स्वदेश प्रत्यागमन और धनलाभ
  36. जीवन-वृतान्त के प्रथम अध्याय का उपसंहार
  37. क्रूसो की मानसिक अशान्ति
  38. दूसरी बार की विदेशयात्रा
  39. द्वीप में पुनरागमन
  40. क्रूसो के अनुपस्थित-समय का इतिहास
  41. द्वीप में असभ्यों का उपद्रव
  42. द्वीप में असभ्यों का दुबारा उपद्रव
  43. उपनिवेश में समाज और धर्म-संस्थापन
  44. फ़्राइडे की मृत्यु
  45. क्रूसो का फिर ब्रेज़िल में आना
  46. मदागास्कर टापू में हत्याकाण्ड
  47. भारत में क्रूसो का निर्वासन
  48. क्रूसो का वाणिज्य
  49. चोरी के जहाज़ पर क्रूसो
  50. क्रूसो का भागना
  51. चोरी के जहाज़ की सद्गति

रॉबिन्सन क्रूसो मुफ़्त सुनें

रॉबिन्सन क्रूसो मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

रॉबिन्सन क्रूसो मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.3 MB)

रॉबिन्सन क्रूसो जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।