रॉबिन्सन क्रूसो की पंक्तियाँ
रॉबिन्सन क्रूसो (डैनियल डीफो) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
45 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
कारण यह कि एकाएक अत्यन्त हर्ष होने से भी, अति विषाद की ही भाँति, चित्त अचेतन हो जाता है ।
पूरा अंश दिखाएँ
… जीवन की कुछ भी आशा न थी उसे मृत्यु के मुख से सुरक्षित देख, मन में जो असीम आनन्द और उल्लास हुआ उसका वर्णन नहीं हो सकता । उस समय इतना अधिक आनन्द हुआ कि उस आवेग से ही मर जाने की आशंका हुई ।
कारण यह कि एकाएक अत्यन्त हर्ष होने से भी, अति विषाद की ही भाँति, चित्त अचेतन हो जाता है ।
मैं समुद्रतट पर, मारे खुशी के अकड़ता हुआ, हाथ उठाये अनेक प्रकार से अंग-भंगी करता हुआ घूमने लग । उस समय मेरे मन में सिर्फ यही चिन्ता थी कि मेरे सभी साथी डूब मरे;
दयामय भगवान् की लीला ही ऐसी है । वे संसार में किसी को निरवच्छिन्न दु:ख नहीं देते ।
पूरा अंश दिखाएँ
मतलब यह कि मेरी अवस्था संसार में विशेष शोचनीय होने पर भी ऐसा कुछ योग था जिसके द्वारा मुझे कुछ सान्त्वना मिलती थी। जब मैं अपने भले-बुरे की तुलना करता था तब अच्छे का ही अंश अधिक देखने में आता था ।
दयामय भगवान् की लीला ही ऐसी है । वे संसार में किसी को निरवच्छिन्न दु:ख नहीं देते ।
इस प्रकार अपने भावी सुख-दुःख की बातों से चित्त को स्थिर कर के मैंने घर बनाने की ओर ध्यान दिया । लकड़ी के घेरे से सटा कर मैंने मिट्टी की दीवार बनाई और पहाड़ से लेकर दीवार तक कड़ी-तख्ते बिछा कर उस पर पत्तों की …
देखा, सामने अनन्त उदार नीला समुद्र है, माथे के ऊपर अनन्त नील आकाश है, इन दोनों के बीच मैं एक क्षुद्रत्तम जीव हूँ।
पूरा अंश दिखाएँ
मैंने ज़रा बाहर घूमने की चेष्टा की। परन्तु दौर्बल्य इतना था कि मैं बन्दूक़ न उठा सका। बिना बन्दूक़ लिये मैं कभी बाहर टहलने नहीं जाता। इससे निरस्त हो कर कुछ दूर आगे जा धरती पर बैठ रहा।
देखा, सामने अनन्त उदार नीला समुद्र है, माथे के ऊपर अनन्त नील आकाश है, इन दोनों के बीच मैं एक क्षुद्रत्तम जीव हूँ।
तब मेरे जी में यह भावना होने लगी कि यह जो विशाल समुद्र-मेखला पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए है, ये जो कितने ही देश भिन्न भिन्न प्रकार के दिखाई देते हैं, ये सब क्या हैं? इन की उत्पत्ति कहाँ से कैसे हुई?
पाप के पंजे से, मन के मोहरूपी कारागार से, स्वार्थपरता के एकावलम्बन से उद्धार पाना ही यथार्थ उद्धार है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ध्यान करता था। मनुष्य-जीवन की सार्थकता के लिए यही मेरी प्रथम उपासना थी, भगवद्-वाक्य में यही मेरा प्रथम विश्वास था। भगवान् मेरी प्रार्थना सुनेंगे, इस आशा का आरम्भ इसी समय से मेरे मन में हुआ। उद्धार का नवीन अर्थ आज मेरे हृदय में प्रतिभासित हुआ।
पाप के पंजे से, मन के मोहरूपी कारागार से, स्वार्थपरता के एकावलम्बन से उद्धार पाना ही यथार्थ उद्धार है।
मैं समझ गया कि इस द्वीप से उद्धार होने की अपेक्षा अन्यान्य दैहिक और मानसिक अवस्थाओं से पहले मेरा उद्धार होना आवश्यक है। इस जनशून्य द्वीप से छुटकारा पाने का उद्वेग दूर हुआ। इसके लिए मैंने फिर ईश्वर से कभी प्रार्थना भी नहीं की।
इस द्वीप में आकर मैंने अपनी बोली के सिवा यही पहले पहल दूसरे का कण्ठस्वर सुना। अहा! सुनने में क्या ही मधुर लगता था!
पूरा अंश दिखाएँ
… देता था। इसमें मुझे तीन महीने लगे। वृष्टि बन्द होने पर मैं घेरा बनाता था और वृष्टि होने के समय घर में बैठ कर तोते को पढ़ाता था। मैंने तोते का नाम रक्खा था "आत्माराम'। वह बड़े स्पष्ट स्वर में अपना नाम लेकर पुकारता था-"आत्माराम"।
इस द्वीप में आकर मैंने अपनी बोली के सिवा यही पहले पहल दूसरे का कण्ठस्वर सुना। अहा! सुनने में क्या ही मधुर लगता था!
मिट्टी के बर्तन बनाना और रोटी पकाना
जिस रुपये के लिए संसार के कितने ही लोग दिन रात लालायित रहते हैं वह रुपया मेरे नजदीक इस समय कोई चीज नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… इसमें सन्देह नहीं। मेरे पास कुछ रुपया था, यह पहले ही पाठकों को मालूम हो चुका है। मैं इस समय मटर, सेम, मूली, शलगम प्रति तरकारियों के एक एक बोज के लिए या एक बोतल स्याही के लिए मुट्ठी भर रुपया देने को प्रस्तुत हूँ।
जिस रुपये के लिए संसार के कितने ही लोग दिन रात लालायित रहते हैं वह रुपया मेरे नजदीक इस समय कोई चीज नहीं।
इन बातों को सोच विचार कर मेरा मन ईश्वर के प्रति दृढ़ भक्ति से प्रार्द्र हो उठा। मैंने विशुद्ध भाव से ईश्वर की उपासना की और उन्हें अनेकानेक धन्यवाद दिये। मैं इस समय निश्चिन्त मन से अपनी अवस्था का सुविचार कर प्रसन्न था।
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
- क्रूसो के भाग्य में भयङ्कर तूफ़ान
- क्रूसो और समुद्र-तट
- भग्न जहाज़ का दर्शन
- क्रूसो की कर्मकारिता
- क्रूसो का नया साल
- क्रूसो की बीमारी
- फ़सल
- नौका-गठन
- वस्त्रों की चिन्ता
- छाग-पालन
- खेती
- द्वीप में असभ्य
- द्वीप के पास जहाज़ का डूबना
- भृत्य-प्राप्ति
- अतिथि-सेवा
- क्रूसो का द्वीप से उद्धार
- क्रूसो का स्वदेश प्रत्यागमन और धनलाभ
- जीवन-वृतान्त के प्रथम अध्याय का उपसंहार
- क्रूसो की मानसिक अशान्ति
- दूसरी बार की विदेशयात्रा
- क्रूसो के अनुपस्थित-समय का इतिहास
- द्वीप में असभ्यों का उपद्रव
- फ़्राइडे की मृत्यु
- क्रूसो का वाणिज्य
क्रूसो के भाग्य में भयङ्कर तूफ़ान
विशेष कर मनुष्यों की कम उम्र का स्वभाव बड़ा ही विलक्षण होता है । पाप करने में उसे कुछ लज्जा नहीं होती, बल्कि अनुताप द्वारा प्रायश्चित्त करके पाप के संशोधन करने ही में लज्जा मालूम होती है ।
पूरा अंश दिखाएँ
समुद्र-यात्रा में क्या लाभ है ? घर लौट जाना ही अच्छा है ।" फिर अकारण लज्जा और चित्त का एक विचित्र झुकाव मुझे रोक लेता था ।
विशेष कर मनुष्यों की कम उम्र का स्वभाव बड़ा ही विलक्षण होता है । पाप करने में उसे कुछ लज्जा नहीं होती, बल्कि अनुताप द्वारा प्रायश्चित्त करके पाप के संशोधन करने ही में लज्जा मालूम होती है ।
जिस काम के करने से वे मूर्ख कहलायेंगे वह काम निःसंकोच होकरकरेंगे; किन्तु जिस काम के द्वारा उनके सद्ज्ञान का परिचय पाया जायगा वही करने में उनको शर्म लगती है ।
क्रूसो और समुद्र-तट
कारण यह कि एकाएक अत्यन्त हर्ष होने से भी, अति विषाद की ही भाँति, चित्त अचेतन हो जाता है ।
पूरा अंश दिखाएँ
… जीवन की कुछ भी आशा न थी उसे मृत्यु के मुख से सुरक्षित देख, मन में जो असीम आनन्द और उल्लास हुआ उसका वर्णन नहीं हो सकता । उस समय इतना अधिक आनन्द हुआ कि उस आवेग से ही मर जाने की आशंका हुई ।
कारण यह कि एकाएक अत्यन्त हर्ष होने से भी, अति विषाद की ही भाँति, चित्त अचेतन हो जाता है ।
मैं समुद्रतट पर, मारे खुशी के अकड़ता हुआ, हाथ उठाये अनेक प्रकार से अंग-भंगी करता हुआ घूमने लग । उस समय मेरे मन में सिर्फ यही चिन्ता थी कि मेरे सभी साथी डूब मरे;
भग्न जहाज़ का दर्शन
बेकार है ! तुम्हारी अपेक्षा मेरे निकट अभी एक छुरी का मूल्य कहीं बढ़ कर है ।
पूरा अंश दिखाएँ
… इतने में वायु का वेग प्रबल हो उठा । फिर भी भाटे के समय मैं बारहवीं बार गया । जहाज़ की एक दराज़ में अस्तुरा, कैंची, काँटा, छुरी और कुछ रुपये मिले । रुपये को देख कर मैंने मन ही मन हँस कर कहा -"
बेकार है ! तुम्हारी अपेक्षा मेरे निकट अभी एक छुरी का मूल्य कहीं बढ़ कर है ।
" एक बार मैंने सोचा, रुपया लेकर क्या करूँगा किन्तु फिर भविष्य की बात सोच कर उन्हें भी रख लिया । देखा, आकाश में बादल उमड़ रहे हैं । मैं एक बेड़ा बनाने की बात सोच रहा था और कुछ कुछ उसकी आयोजना भी कर …
क्रूसो की कर्मकारिता
कोई काम जल्दी होने ही से क्या लाभ। और काम ही क्या है, जिसके लिए समय बचाऊँगा?
पूरा अंश दिखाएँ
… खुरपी, आल-पीन, सुई और डोरा तथा परिघेय वस्त्र के न रहने से मेरे गृहस्थी के कामों में बाधा पड़ने लगी। प्रत्येक कार्य का सम्पादन बहुत विलम्ब और कठिनता से होने लगा। इससे पहले तो जी में बड़ा रंज होता था, किन्तु फिर मैंने सोचा, कि
कोई काम जल्दी होने ही से क्या लाभ। और काम ही क्या है, जिसके लिए समय बचाऊँगा?
जब तक जिस काम में लगा रहूँगा तब तक उसी को मैं अपना कर्तव्य समझूँगा।
दयामय भगवान् की लीला ही ऐसी है । वे संसार में किसी को निरवच्छिन्न दु:ख नहीं देते ।
पूरा अंश दिखाएँ
मतलब यह कि मेरी अवस्था संसार में विशेष शोचनीय होने पर भी ऐसा कुछ योग था जिसके द्वारा मुझे कुछ सान्त्वना मिलती थी। जब मैं अपने भले-बुरे की तुलना करता था तब अच्छे का ही अंश अधिक देखने में आता था ।
दयामय भगवान् की लीला ही ऐसी है । वे संसार में किसी को निरवच्छिन्न दु:ख नहीं देते ।
इस प्रकार अपने भावी सुख-दुःख की बातों से चित्त को स्थिर कर के मैंने घर बनाने की ओर ध्यान दिया । लकड़ी के घेरे से सटा कर मैंने मिट्टी की दीवार बनाई और पहाड़ से लेकर दीवार तक कड़ी-तख्ते बिछा कर उस पर पत्तों की …
क्रूसो का नया साल
जाको राखे साँइयाँ मार सकै नहिं कोइ ।
पूरा अंश दिखाएँ
… ही बीज के अनाज के पौदे उत्पन्न होते देख मैंने परमेश्वर की दयालुता और संसार-भरण का पूरा परिचय पाया । मैंने समझा, ईश्वर ने मेरी ही रक्षा के लिए इस निर्जन टापू में अनाज उपजाया है । इस समय मेरे मन में दृढ़ विश्वास हुआ--
जाको राखे साँइयाँ मार सकै नहिं कोइ ।
बाल न बाँका करि सकै जो जग बैरी होई ॥
क्रूसो की बीमारी
देखा, सामने अनन्त उदार नीला समुद्र है, माथे के ऊपर अनन्त नील आकाश है, इन दोनों के बीच मैं एक क्षुद्रत्तम जीव हूँ।
पूरा अंश दिखाएँ
मैंने ज़रा बाहर घूमने की चेष्टा की। परन्तु दौर्बल्य इतना था कि मैं बन्दूक़ न उठा सका। बिना बन्दूक़ लिये मैं कभी बाहर टहलने नहीं जाता। इससे निरस्त हो कर कुछ दूर आगे जा धरती पर बैठ रहा।
देखा, सामने अनन्त उदार नीला समुद्र है, माथे के ऊपर अनन्त नील आकाश है, इन दोनों के बीच मैं एक क्षुद्रत्तम जीव हूँ।
तब मेरे जी में यह भावना होने लगी कि यह जो विशाल समुद्र-मेखला पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए है, ये जो कितने ही देश भिन्न भिन्न प्रकार के दिखाई देते हैं, ये सब क्या हैं? इन की उत्पत्ति कहाँ से कैसे हुई?
पाप के पंजे से, मन के मोहरूपी कारागार से, स्वार्थपरता के एकावलम्बन से उद्धार पाना ही यथार्थ उद्धार है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ध्यान करता था। मनुष्य-जीवन की सार्थकता के लिए यही मेरी प्रथम उपासना थी, भगवद्-वाक्य में यही मेरा प्रथम विश्वास था। भगवान् मेरी प्रार्थना सुनेंगे, इस आशा का आरम्भ इसी समय से मेरे मन में हुआ। उद्धार का नवीन अर्थ आज मेरे हृदय में प्रतिभासित हुआ।
पाप के पंजे से, मन के मोहरूपी कारागार से, स्वार्थपरता के एकावलम्बन से उद्धार पाना ही यथार्थ उद्धार है।
मैं समझ गया कि इस द्वीप से उद्धार होने की अपेक्षा अन्यान्य दैहिक और मानसिक अवस्थाओं से पहले मेरा उद्धार होना आवश्यक है। इस जनशून्य द्वीप से छुटकारा पाने का उद्वेग दूर हुआ। इसके लिए मैंने फिर ईश्वर से कभी प्रार्थना भी नहीं की।
फ़सल
इस द्वीप में आकर मैंने अपनी बोली के सिवा यही पहले पहल दूसरे का कण्ठस्वर सुना। अहा! सुनने में क्या ही मधुर लगता था!
पूरा अंश दिखाएँ
… देता था। इसमें मुझे तीन महीने लगे। वृष्टि बन्द होने पर मैं घेरा बनाता था और वृष्टि होने के समय घर में बैठ कर तोते को पढ़ाता था। मैंने तोते का नाम रक्खा था "आत्माराम'। वह बड़े स्पष्ट स्वर में अपना नाम लेकर पुकारता था-"आत्माराम"।
इस द्वीप में आकर मैंने अपनी बोली के सिवा यही पहले पहल दूसरे का कण्ठस्वर सुना। अहा! सुनने में क्या ही मधुर लगता था!
मिट्टी के बर्तन बनाना और रोटी पकाना
ऐसी साधारण वस्तु से संसार में इस तरह कभी कोई खुश न हुआ होगा।
पूरा अंश दिखाएँ
रसोई बनाने के उपयुक्त, आग सहने योग्य, पका बर्तन जब मुझे मिला तब जो आनन्द हुआ उस आनन्द की तुलना इस संसार में किसी वस्तु से नहीं हो सकती ।
ऐसी साधारण वस्तु से संसार में इस तरह कभी कोई खुश न हुआ होगा।
बर्तनों को ठंडा तक न होने दिया। मैंने एक हाँडी में पानी ढाल कर मांस पकाने के लिए आग पर चढ़ा दिया। मेरा अभीष्ट सिद्ध हुश्रा। यद्यपि मेरे पास कोई मसाला न था तथापि मांस का मैंने बढ़िया शोरवा बनाया। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने …
नौका-गठन
आगे पीछे की बिना विवेचना किये किसी काम में हाथ डालना ठीक नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… बड़ा नाला खोदने में मुझ अकेले को कम से कम दस-बारह वर्ष लगेंगे। तब एक दम हतोत्साह होकर मैंने इस संकल्प को त्याग दिया। इस नौका-संगठन से जो मेरे मन में पश्चात्ताप हुआ उसका वर्णन नहीं हो सकता। हाँ, इससे मैंने एक शिक्षा ज़रूर पाई-
आगे पीछे की बिना विवेचना किये किसी काम में हाथ डालना ठीक नहीं।
इस समय मेरे एकान्त-वास का चौथा साल पूरा हुआ। यहाँ अपने आने की प्रथम तिथि को पूर्ववत् पर्व की भाँति मान कर उत्सव मनाया। ईश्वर की कृपा से इस समय मैं सांसारिक विषय सम्बन्ध से बहुत कुछ विरक्त हो गया था। माना मैं संसार के …
जिस रुपये के लिए संसार के कितने ही लोग दिन रात लालायित रहते हैं वह रुपया मेरे नजदीक इस समय कोई चीज नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… इसमें सन्देह नहीं। मेरे पास कुछ रुपया था, यह पहले ही पाठकों को मालूम हो चुका है। मैं इस समय मटर, सेम, मूली, शलगम प्रति तरकारियों के एक एक बोज के लिए या एक बोतल स्याही के लिए मुट्ठी भर रुपया देने को प्रस्तुत हूँ।
जिस रुपये के लिए संसार के कितने ही लोग दिन रात लालायित रहते हैं वह रुपया मेरे नजदीक इस समय कोई चीज नहीं।
इन बातों को सोच विचार कर मेरा मन ईश्वर के प्रति दृढ़ भक्ति से प्रार्द्र हो उठा। मैंने विशुद्ध भाव से ईश्वर की उपासना की और उन्हें अनेकानेक धन्यवाद दिये। मैं इस समय निश्चिन्त मन से अपनी अवस्था का सुविचार कर प्रसन्न था।
वस्तुओं का मूल्य आवश्यकता के ही अनुसार होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
एक व्यक्ति के लिए जितना यथेष्ट हो सकता है उतना ही में लेता था। अधिक लेकर क्या करता? इस समय अपनी अवस्था की बात सोच कर मुझे यत्किञ्चित् यही ज्ञान हुआ कि
वस्तुओं का मूल्य आवश्यकता के ही अनुसार होता है।
उत्तम से उत्तम पदार्थ तभी तक मूल्यवान् गिना जाता है जब तक लोग उसे आवश्यक समझते हैं। आवश्यकता न रहने पर उसका कुछ मोल नहीं। संसार का सर्वप्रधान लोभी अथवा कृपण मेरी अवस्था में पड़ कर एक अच्छा दानी बन जाता, इसमें सन्देह नहीं। मेरे …
वस्त्रों की चिन्ता
जन्म और विजन वास का प्रारम्भ एक ही दिन!
पूरा अंश दिखाएँ
एक दिन मैं अपनी डायरी की आलोचना करते करते घटनाओँ की एकता देखकर अत्यन्त विस्मित हुना। ३० वीं सितम्बर को मेरा जन्म हुआ था और इसी तारीख़ को मेरा यहाँ का एकान्तवास भी आरम्भ हुआ।
जन्म और विजन वास का प्रारम्भ एक ही दिन!
जिस तारीख को मैं अपना देश का घर छोड़ करके भागा, उसी तारीख को मैं दास रूप में बन्दी होकर शैली टापू में गया था। जिस तारीख को मैं यारमाउथ मुहाने में जहाज़ डूबने से बाल बाल बचा, उसी तारीख को मैं शैली से भागा …
छाग-पालन
भूख एक ऐसी चीज़ है जिससे लाचार हो कर सिंह भी वश में हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… मैंने उसे छोड़ देना ही अच्छा समझा। मैंने फन्दे का मुँह खोल दिया। खोलते ही वह प्राण लेकर खूब ज़ोर से भागा। उसको छोड़ देने पर मुझे अफ़सोस होने लगा। यदि उसे कुछ दिन भूखा रहने देता, और यत्न करता तो वह सुस्त पड़ जाता।
भूख एक ऐसी चीज़ है जिससे लाचार हो कर सिंह भी वश में हो जाता है।
कहावत है, "आग की ज्वाला सही जाती है पर पेट की ज्वाला नहीं सही जाती।" मैंने बकरे को छोड़ दिया और तीनों बच्चों को रस्सी से बाँध कर किसी तरह खींच खाँच कर ले गया।
आग की ज्वाला सही जाती है पर पेट की ज्वाला नहीं सही जाती।
पूरा अंश दिखाएँ
… ज़ोर से भागा। उसको छोड़ देने पर मुझे अफ़सोस होने लगा। यदि उसे कुछ दिन भूखा रहने देता, और यत्न करता तो वह सुस्त पड़ जाता। भूख एक ऐसी चीज़ है जिससे लाचार हो कर सिंह भी वश में हो जाता है। कहावत है, "
आग की ज्वाला सही जाती है पर पेट की ज्वाला नहीं सही जाती।
" मैंने बकरे को छोड़ दिया और तीनों बच्चों को रस्सी से बाँध कर किसी तरह खींच खाँच कर ले गया।
प्रकृति ही विशेष शिक्षा देती है और अभाव ही नवीन कल्पना का उत्पादक होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… खयाल हुआ तब मन में जो आनन्द हुआ उसका क्या पूछना है। उन बकरियों से पाँच सात सेर दूध प्रतिदिन मिलने लगा। यद्यपि मैंने इसके पूर्व कभी दूध नहीं दुहा था और दूध से मक्खन कैसे निकाला जाता है यह भी नहीं देखा था, तथापि
प्रकृति ही विशेष शिक्षा देती है और अभाव ही नवीन कल्पना का उत्पादक होता है।
अनेक बार विफल प्रयत्न होने के बाद मैंने दूध से मक्खन और समुद्र-जल से नमक निकालना सीखा। एक दिन मैंने एक पहाड़ के ऊपर नमक की खान देखी। तब मुझे नमक का भी कष्ट न रहा।
खेती
एक दिन में दोपहर को अपनी नाव की ओर जा रहा था। तब समुद्र के किनारे बालू के ऊपर किसी आदमी के पैर का चिह्न देखकर मुझे अत्यन्त आश्चर्य हुआ।
पूरा अंश दिखाएँ
… द्वीप के प्रायः मध्यभाग में था इसलिए मैं आजकल अधिक समय तक यहीं रहता था और बीच बीच में डोंगी पर चढ़ कर किनारे के आस पास समुद्र में इधर उधर घूमता था। मैं एक रस्सी से अधिक दूर जाने का साहस न करता था।
एक दिन में दोपहर को अपनी नाव की ओर जा रहा था। तब समुद्र के किनारे बालू के ऊपर किसी आदमी के पैर का चिह्न देखकर मुझे अत्यन्त आश्चर्य हुआ।
पदचिह्न देखते ही मैं वज्राहत की तरह स्तब्ध हो कर खड़ा हो रहा। चारों ओर दृष्टि उठाकर देखा, कान लगा कर सुना, परन्तु न कहीं किसी को देखा और न किसी को कुछ बोलते सुना। तब ऊँची जगह चढ़कर देखा;
दूर से पेड़ के तने को देख कर मुझे मनुष्य का भ्रम होता था।
पूरा अंश दिखाएँ
उस समय इसका मुझे कुछ शान न था। दो तीन डग आगे चलता था, फिर पीछे की ओर घूम कर देखता था, कि कोई आ तो नहीं रहा है। प्रत्येक पेड़ पौधे के पास जाते ही मेरा कलेजा काँप उठता था।
दूर से पेड़ के तने को देख कर मुझे मनुष्य का भ्रम होता था।
जब मैं अपने किले के भीतर पहुँचा तब मेरी बुद्धि ठिकाने आई। मैं किस रास्ते से गया था और किस रास्ते लौटकर किले के भीतर पहुँचा-यह कुछ मुझे याद न था। मैं भय से ऐसा घबरा गया था कि मुझे तन मन की भी कुछ …
मनुष्य का साथ छुट जाने से इतने दिन तक मैं उद्विग्न था, आज मनुष्य के पैर का एक मात्र चिह्न देख कर भय से पागल हो उठा हूँ।
पूरा अंश दिखाएँ
घटना के साथ साथ मनुष्य के मानसिक भाव का बहुत कुछ परिवर्तन होता है। जो आज अच्छा लगता है वही कल बुरा मालूम होता है। जिसको कल देखने के लिए आज जी तरसता है उसीको परसों देख कर डर लगता है।
मनुष्य का साथ छुट जाने से इतने दिन तक मैं उद्विग्न था, आज मनुष्य के पैर का एक मात्र चिह्न देख कर भय से पागल हो उठा हूँ।
मनुष्य का जीवन ऐसा ही विषम है। अब मैंने बखुबी समझ लिया कि इस निर्जन द्वीप में अकेले ही रह कर मुझे जीवन व्यतीत करना होगा-यही ईश्वर को मंजर है। ईश्वर कब क्या करेंगे, यह जानने का सामर्थ्य मनुष्य में नहीं है। इतने दिन तक …
डरने से लोगों की बुद्धि लोप हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… इस द्वीप में कोई बाहर का आदमी पाया है या इसी द्वीप के किसी अंश में मनुष्य का निवास है। सम्भव है, किसी दिन एकाएक किसी मनुष्य से भेंट हो जाय। अब मैं अपनी रक्षा के लिए क्या उपाय करूँ-इसका कुछ निश्चय न कर सका।
डरने से लोगों की बुद्धि लोप हो जाती है।
पहले मन में यही पाया कि घेरे को तोड़ ताड़ कर बकरों को जङ्गल में भगा दूँ, खेत को खोद कर उजाड़ डालूँ और कुञ्जभवन आदि स्थान को नष्ट भ्रष्ट कर दूँ। इससे कोई मेरा पता न पावेगा। कुछ देर के बाद खूब सोच कर …
द्वीप में असभ्य
सदा विपत्ति के भय से दबा रहना बड़ी विडम्बना है। इसकी अपेक्षा विपत्ति का आ जाना कहीं अच्छा है।
पूरा अंश दिखाएँ
वे लोग कभी कभी यहाँ आते थे। इसके बाद पन्द्रह महीने तक उन लोगों के आने का कोई चिह्न दिखाई नहीं दिया तो भी मैं बराबर भयभीत बना रहता था।
सदा विपत्ति के भय से दबा रहना बड़ी विडम्बना है। इसकी अपेक्षा विपत्ति का आ जाना कहीं अच्छा है।
मैं भी नर-खादकों के भय से मन ही मन पक्का नरघाती बन गया। इस दफ़े उन लोगों के आने पर किस उपाय से उन्हें मार डालना होगा, इसी की चिन्ता सदा मन में लगी रहती थी। रात में ख़ूब अच्छी नींद नहीं पाती थी। मैं …
द्वीप के पास जहाज़ का डूबना
तम्बाकू के नल को मैंने रुपये से कहीं बढ़ कर मूल्यवान् समझा।
पूरा अंश दिखाएँ
… लड़के का मृत कलेवर उतराता हुआ समुद्र के किनारे श्रा लगा था। उसकी पोशाक नाविक की थी। वह किस देश या किस जाति का था यह, उसे देख कर मैं न जान सका। उसके पाकेट में दो अठनियाँ और एक तम्बाकू पीने का नल था।
तम्बाकू के नल को मैंने रुपये से कहीं बढ़ कर मूल्यवान् समझा।
तूफ़ान रुक गया था। मैं अपनी डोंगी पर चढ़कर उस भग्न जहाज़ को देखने के लिए अत्यन्त उत्कण्ठित होने लगा। संभव है, उसमें मेरे लिए आवश्यक अनेक पदार्थ मिल जायँ। इसको अपेक्षा मुझे यह भावना और भी उत्साहित करने लगी कि उसमें यदि कोई प्राणी …
यथेष्ट धन था, तथापि उस धन से मैं धनवान थोड़े ही था।
पूरा अंश दिखाएँ
इस जहाज़ में बहुत धन-रत्न थे। किन्तु जिस भाग में वे सब थे वह जल में डूब गया था; नहीं तो मैं कई नाव सोने चाँदी और रुपयों से अपनी गुफा को भर देता। इस अवस्था में भी मेरे पास धन की कमी न थी।
यथेष्ट धन था, तथापि उस धन से मैं धनवान थोड़े ही था।
मैं उन चीज़ों को ढोकर ले आया और यथास्थान रख दिया। फिर नाव को अड्डे में ले जाकर बाँध आया। इसके बाद मैं घर गया। वहाँ सब चीज़ ज्यों की त्यो रक्खी थीं। अब मैं विश्राम करने की इच्छा से निश्चिन्त हो घर में रहने …
जो लोग अपनी अवस्था में सन्तुष्ट नहीं रहते उन लोगों में मेरा नम्बर सब से ऊपर है।
पूरा अंश दिखाएँ
कभी मन में यह तरङ्ग उठती थी कि किसी तरह महासमुद्र के पार हो जाऊँ। यदि आफ्रिका का वह जहाज़ मेरे पास रहता तो जैसे होता मैं समुद्र में धंस पड़ता।
जो लोग अपनी अवस्था में सन्तुष्ट नहीं रहते उन लोगों में मेरा नम्बर सब से ऊपर है।
उन लोगों के लिए मैं ही शिक्षा का स्थल और ज्वलन्त उदाहरण हूँ। मैं अपने बाप के घर से असन्तुष्ट होकर, न मालूम कितनी दुर्दशा भोगकर, ब्रेज़िल में एक प्रकार से कुछ स्थिति पा गया था, किन्तु वहाँ भी सुख से रहना नसीब न हुआ। …
भृत्य-प्राप्ति
कारण यह कि पच्चीस छब्बीस वर्ष बाद आज ही पहले पहल मनुष्य का कण्ठस्वर सुन पड़ा।
पूरा अंश दिखाएँ
… नहीं था, सिर्फ मूच्छित हो गया था। अब वह धीरे धीरे सचेत हो कर उठ रहा था। यह देख कर उस विद्रावित ने मुझ से क्या कहा, उसका एक अक्षर भी मेरी समझ में न श्राया। फिर भी उसने मेरे कानों में मानो अमृत बरसाया।
कारण यह कि पच्चीस छब्बीस वर्ष बाद आज ही पहले पहल मनुष्य का कण्ठस्वर सुन पड़ा।
वह गिरा हुआ आदमी होश होने पर उठ बैठा। तब मेरा वह आनन्द जाता रहा। मैंने झट उसकी ओर बन्दूक उठाई। यह देख कर उस पलायित व्यक्ति ने मुझ से तलवार माँगी। मेरी कमर में नङ्गी तलवार लटक रही थी। मैंने उसको तलवार दे दी। …
अतिथि-सेवा
अब मेरे टापू में प्रजा की संख्या तीन हुई। पहले था मैं राजा, अब मानो हुआ सम्राट!
पूरा अंश दिखाएँ
… दिन उसी के द्वारा कुल मुर्दोंको मिट्टी में गड़वा दिया। कारण यह कि बाहर उन्हें यों हीं छोड़ देने से इस द्वीप में रहना कठिन हो जाता। उसने सब काम अच्छी तरह कर दिया। युद्ध का या असभ्यों का एक भी चिह्न न रहने दिया।
अब मेरे टापू में प्रजा की संख्या तीन हुई। पहले था मैं राजा, अब मानो हुआ सम्राट!
यह भावना मेरे मन में बड़ा ही हर्ष उपजाती थी। मैं ही समग्र द्वीप का अधीश्वर हूँ। मेरी प्रजा का जीवन-मरण मेरे ही हाथ में है। मैंने उनके जीवन की रक्षा की है, वे मेरी आज्ञा से प्राण देने को प्रस्तुत हैं। किन्तु प्रजा के …
क्रूसो का द्वीप से उद्धार
जब हृदय में आनन्द को रहने की जगह न मिली तो वह उमड़ कर आँसुओं के रूप में आँखों की राह बाहर निकल आया।
पूरा अंश दिखाएँ
… जमीन पर गिर पड़ता। वह भी मेरे ही ऐसा आनन्द-विमुग्ध था, तथापि वह मुझको प्रकृतिस्थ करने के लिए कितनी ही मीठी मीठी बातें कहने लगा। आनन्द और उल्लास ने मेरे सभी भावों को उथल पुथल कर दिया था जिससे मैं कुछ बोल न सकता था।
जब हृदय में आनन्द को रहने की जगह न मिली तो वह उमड़ कर आँसुओं के रूप में आँखों की राह बाहर निकल आया।
आनन्द का कुछ अंश बाहर निकल जाने से मुझे कुछ बोलने का अवसर मिला। मैंने भी कप्तान को दृढ़-आलिङ्गन करके उसे अपना बन्धु और उद्धार-कर्ता कह कर अभिनन्दन किया। सारी घटना एक से एक बढ़ कर विस्मय बढ़ा रही थी। यह सब ईश्वर की अतयं …
क्रूसो का स्वदेश प्रत्यागमन और धनलाभ
इस अवस्था की अपेक्षा मेरा एकान्तवास कहीं अच्छा था।
पूरा अंश दिखाएँ
इस प्रकार उनका प्रत्युपकार करके में सोचने लगा कि इतना रुपया लेकर मैं क्या करूँ। जितना धन मुझे दरकार था उससे कहीं अधिक मिला। इसकी रक्षा की चिन्ता ने मेरे चित्त को चञ्चल कर दिया।
इस अवस्था की अपेक्षा मेरा एकान्तवास कहीं अच्छा था।
वहाँ अपनी आवश्यकता के अनुसार सब चीज़ थीं। वहाँ जो कुछ था उससे मज़े में काम निकल जाता था। अब आवश्यकता से बढ़ कर जो इतनी चीज़ मेरे हाथ भाई हैं उन्हें लेकर क्या करूँ। इन प्रयोजनाधिक वस्तुओं की रक्षा करना मेरे लिए भारी जंजाल …
जीवन-वृतान्त के प्रथम अध्याय का उपसंहार
अन्तःकरण के इङ्गित को सदा मानना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
… परिचित और सह्य हो गया था। यह सब होने पर भी न मालूम इस दफ़े जल-पथ से जाने को जी क्यों नहीं चाहता था। मैं बार बार जल-थल के सुभीते की बात सोचने लगा। पर किसी तरह जलपथ से जाने को मैं राज़ी न हुआ।
अन्तःकरण के इङ्गित को सदा मानना चाहिए।
मैंने जिन दो जहाज़ों पर जाने की बात ठीक की थी उनमें एक को तो रास्ते ही में किसी लुटेरे जहाज़ ने गिरफ़्तार कर लिया और दूसरा कुछ दूर जाकर टूट गया। यदि मैं इन दोनों में से किसी पर सवार होता तो फिर भारी …
"चौपाये जन्तुओं का उतना भय नहीं, जितना अधिक दुपाये नृशंस मनुष्यों का होता है।"
पूरा अंश दिखाएँ
… से ले जाना स्वीकार किया कि जिस रास्ते में बर्फ न मिलेगी। यदि मिले भी तो वह जम कर ऐसी कठोर हो गई होगी कि उसके ऊपर घोड़े सुख से चल सकेंगे। किन्तु इस रास्ते में बनैले जन्तुओं का भय अधिक है। मैंने उससे कहा-
"चौपाये जन्तुओं का उतना भय नहीं, जितना अधिक दुपाये नृशंस मनुष्यों का होता है।"
उसने कहा-"रास्ते में चोर-डाकुओं का भय नहीं है। भय केवल हिंस्र जन्तुओं का है। जहाँ तहाँ रास्ते में भेड़िये ज़रूर हैं। इस समय सारा जङ्गल और मैदान बर्फ़ से ढँक जाने के कारण, खाद्य-वस्तु के अभाव से, वे बड़े ख़ूँखार हो रहे हैं।" मैंने कहा,-वे …
क्रूसो की मानसिक अशान्ति
संसार ही मेरा घर था; संसार के मनुष्य ही मेरे आत्मीय बन्धु थे।
पूरा अंश दिखाएँ
… होकर बैठ रहा हूँगा। किन्तु मेरे भाग्य में यह लिखा ही न था। घूमने का रोग मेरी नस नस में घुसा हुआ था। उस पर न मेरे बन्धु-बान्धव थे, न स्वजन-परिवार था और न घर-द्वार था, जिनके मोह से मैं देश छोड़ अन्यत्र नहीं जाता।
संसार ही मेरा घर था; संसार के मनुष्य ही मेरे आत्मीय बन्धु थे।
देश में आते ही फिर मुझे बेज़िल जाने की इच्छा होने लगी। एक बार फिर अपने उस टापू को देखने की इच्छा हुई। उस टापू में आने वाले स्पेनियर्ड लोगों का क्या हुआ, यह जानने के लिए मेरा चित्त बड़ा ही उत्सुक था। मेरे मित्र …
आलसी होकर एक जगह बैठा रहना जीवन की हेयतम अवस्था है।
पूरा अंश दिखाएँ
लन्दन में भी मेरा जी न लगा। वहाँ भी चित्त को चैन न मिला। बिना कुछ रोज़गार के जीवन का बोझ लेकर घूमना कैसा कष्ट-दायक है, यह वही समझ सकेंगे जो चिरकाल से कर्मनिष्ठ हैं और जिनका जीवन-समय कभी व्यर्थ नहीं जाता।
आलसी होकर एक जगह बैठा रहना जीवन की हेयतम अवस्था है।
वह जीवन के लिए एक बड़ी लाञ्छना है। लन्दन में बैठकर आलसी की तरह जीवन बिताने की अपेक्षा निर्जन द्वीप में रह कर जब मैं छब्बीस दिन में एक तख्ता तैयार करता था तब वह मेरे लिए कहीं बढ़कर सुख का समय था।
दूसरी बार की विदेशयात्रा
मनुष्य-जीवन में संयम (आत्म-निग्रह) ही अमृत है, अमूल्य धन है और वही महत्त्व का परिचायक है।
पूरा अंश दिखाएँ
… के अभद्र भावों का प्रातिशय्य देख कर मैंने समझा कि जीवन के लिए संयम क्या वस्तु है। असंयत आनन्द लोगों को ऐसा अधीर और उन्मत्त बना डालता है तो काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि शत्रु-असंयत होने पर लोगों से कौन सा अनर्थ नहीं करा सकते।
मनुष्य-जीवन में संयम (आत्म-निग्रह) ही अमृत है, अमूल्य धन है और वही महत्त्व का परिचायक है।
पहले दिन हम लोग इन अतिथियों को लेकर बड़े ही गोलमाल में पड़े। दूसरे दिन जब वे लोग गाढ़ी नींद के आने के बाद उठे तब मालूम हुआ जैसे ये लोग वे नहीं हैं जो कल थे। सभी हम लोगों से सेवा और साहाय्य पाकर …
हम लोग मनुष्य हैं। मनुष्यता दिखलाना हम लोगों का धर्म और कर्तव्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
मैंने कप्तान से कहा,-
हम लोग मनुष्य हैं। मनुष्यता दिखलाना हम लोगों का धर्म और कर्तव्य है।
इस ख़याल से ही हमने आप को इस जहाज़ पर आश्रय दिया है। यदि आपकी दशा में हम होते और हमारी सी अवस्था आपकी होती तो हम भी आपसे ऐसे ही सहायता चाहते। हमने रक्षा के विचार से ही आप लोगों को जहाज़ पर चढ़ा …
भूख ऐसी ही अदम्य राक्षसी है!
पूरा अंश दिखाएँ
… असमर्थ होकर बल से काम ले रहे थे। जबर्दस्ती हाथ पकड़ पकड़ कर उन्हें हटा रहे थे और बीच बीच में उन्हें थोड़ा सा बिस्कुट देकर शान्त भी किये जा रहे थे। नहीं तो वे लोग खाने के लिए प्राण तक देने को मुस्तैद थे।
भूख ऐसी ही अदम्य राक्षसी है!
उनमें तीन मुसाफ़िरों की दशा अत्यन्त शोचनीय थी। उन लोगों के पास खाने की कुछ भो वस्तु न थी और न किसी से उन्हें कुछ सहायता ही मिली। छः सात दिन से वे लोग एकदम निराहार थे। इसके पूर्व भी कई दिनों से उन लोगों …
धन्य माता का हृदय! आप मृत्यु के मुख में पड़ी थी तो भी सन्तान की एकमात्र चिन्ता उसके मन में थी।
पूरा अंश दिखाएँ
… मैंने चम्मच से थोड़ा सा झोल उसके मुँह में डाला। इस पर वह कुछ बोल तो न सकी पर इशारे से उसने जताया, कि मेरे मरने में अब विलम्ब नहीं है, यह सब चेष्टा वृथा होगी। उसने अपने बेटे को देखने की इच्छा प्रकट की।
धन्य माता का हृदय! आप मृत्यु के मुख में पड़ी थी तो भी सन्तान की एकमात्र चिन्ता उसके मन में थी।
उसी रात को उस स्त्री का देहान्त हो गया। अपनी स्नेहमयी माता के यत्न से युवक उतनी बुरी हालत में न था, उसकी दशा कुछ अच्छी थी फिर भी वह बिछौने पर बेहोश पड़ा था। उसके मुँह में चमड़े के दस्ताने का एक टुकड़ा था, …
क्रूसो के अनुपस्थित-समय का इतिहास
जहाँ श्रम है वहीं लक्ष्मी का वास है। जहाँ तत्परता है वहीं उन्नति है।
पूरा अंश दिखाएँ
… फसल चर जाते थे। वे लोग दिन-रात इसीके पीछे हैरान रहा करते थे। किन्तु अन्य दो अँगरेज़-नाविकों का घर-बार खेती-बाड़ी सभी मानो खिल खिला कर हँस रही थी। वे सभी काम आलस्य छोड़ कर करते थे, इसीसे उनके एक भी काम में व्यतिक्रम न था।
जहाँ श्रम है वहीं लक्ष्मी का वास है। जहाँ तत्परता है वहीं उन्नति है।
जहाँ मनोयोग है वहीं सौन्दर्य है। जहाँ आलस्य है वहाँ दरिद्र का निवास है। आलसी मनुष्य के सभी काम बेतरतीब होते हैं। आलसियों के भाग्य में सुख कहाँ?
आलसियों के भाग्य में सुख कहाँ?
पूरा अंश दिखाएँ
… इसीसे उनके एक भी काम में व्यतिक्रम न था। जहाँ श्रम है वहीं लक्ष्मी का वास है। जहाँ तत्परता है वहीं उन्नति है। जहाँ मनोयोग है वहीं सौन्दर्य है। जहाँ आलस्य है वहाँ दरिद्र का निवास है। आलसी मनुष्य के सभी काम बेतरतीब होते हैं।
आलसियों के भाग्य में सुख कहाँ?
जो श्रम-विमुख हैं उन्हें सभी वस्तुओं का अभाव रहता है। उन्हें अभाव नहीं रहता है केवल दुःख और दारिद्रय का। परिश्रमी को किसी बात की तकलीफ़ नहीं रहती। उसके चारों ओर आनन्द छाया रहता है। दरिद्रता पास फटकने नहीं पाती। उन तीनों आलसी अँगरेज़ों की …
द्वीप में असभ्यों का उपद्रव
मनुष्य दूसरे को बहुत करके अपने ही जैसा समझता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… रखना चाहिए। वे जगा कर कैद कर लिये गये। जब उनके हाथों में हथकड़ी डाली गई तब वे बहुत भयभीत हुए। उन्होंने समझा कि "अब की बार अपने विजयी के भोज में हमारा कबाब बने बिना न रहेगा।" उनका इस तरह सोचना स्वाभाविक ही था।
मनुष्य दूसरे को बहुत करके अपने ही जैसा समझता है।
द्वीप-निवासियों ने उन्हें समझा-बुझा कर निर्भय कर दिया।
अब वे दोनों किंकर्तव्य-विमूढ़ हो खड़े रहे।
पूरा अंश दिखाएँ
… ओर जा रहे थे। यह देख कर अँगरेज़ निश्चिन्त हो उस पेड़ के नीचे लौट आये जहाँ वह बन्दी असभ्य था। वहाँ आकर देखा रस्सी पड़ी है, बन्दी का कहीं पता नहीं। अँगरेज़ों ने समझा कि उसके साथी बन्धन खोल कर उसे ले गये होंगे।
अब वे दोनों किंकर्तव्य-विमूढ़ हो खड़े रहे।
क्या करें, किधर जायँ, कुछ निश्चय न कर सकते थे। आखिर उन्होंने अपनी स्त्रियों के पास गुफा में जाने ही का निश्चय किया। गुफा के भीतर जा करके देखा, सभी सुख-चैन से हैं, केवल स्त्रियाँ बहुत भयभीत हो रही हैं। आक्रमणकारी उनके स्वदेशी हैं फिर …
फ़्राइडे की मृत्यु
फ़्राइडे मेरा मित्र, नौकर, मन्त्री, साथी और पुत्र सब कुछ था।
पूरा अंश दिखाएँ
दी। एक साथ नौ तोपों का भयङ्कर शब्द उन लोगों के पुरुषों ने भी आज तक कभी न सुना था। उनकी तीन चार नावें एक दम भर में उलट गईं।
फ़्राइडे मेरा मित्र, नौकर, मन्त्री, साथी और पुत्र सब कुछ था।
उस की मृत्यु से मैं ऐसा क्रुद्ध हुआ कि वे असभ्य सब के सब मारे जाकर उनकी सब नावें नष्ट-भ्रष्ट हो जलमग्न हो जातीं तो कदाचित् मेरे हृदय का ताप कुछ शान्त होता।
ऐसा सत्सेवक सौभाग्य से ही किसीको मिलता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… भली भाँति कपड़े से ढँक कर और उसे एक बक्स में बन्द कर समुद्र में डाल दिया। उसके सम्मानार्थ ग्यारह बार तोप दागी गई। इसके बाद सभी चुप हो रहे। मेरे परम विश्वासी, प्रीति-भाजन, स्वामिभक्त, कर्तव्यनिष्ठ, निश्छल, सत्यशील और सहृदय भृत्य की जीवन-लीला समाप्त हुई।
ऐसा सत्सेवक सौभाग्य से ही किसीको मिलता है।
आज बार बार मैं अपने मन में यों कहने लगा
बहुत दिनों में भ्रम़ण कर लौटे हम निज गेह। हाय हमारा भृत्य वह चला गया तज देह॥
पूरा अंश दिखाएँ
… सम्मानार्थ ग्यारह बार तोप दागी गई। इसके बाद सभी चुप हो रहे। मेरे परम विश्वासी, प्रीति-भाजन, स्वामिभक्त, कर्तव्यनिष्ठ, निश्छल, सत्यशील और सहृदय भृत्य की जीवन-लीला समाप्त हुई। ऐसा सत्सेवक सौभाग्य से ही किसीको मिलता है। आज बार बार मैं अपने मन में यों कहने लगा
बहुत दिनों में भ्रम़ण कर लौटे हम निज गेह। हाय हमारा भृत्य वह चला गया तज देह॥
क्रूसो का वाणिज्य
ग्रह-नक्षत्र भी एक जगह बैठे नहीं रहते।
पूरा अंश दिखाएँ
… लेकर हम लोग चीन वालों के साथ उस मूलधन से व्यवसाय करने जायँगे। आप होंगे जहाज़ के अध्यक्ष और मैं बनूँगा व्यापारी। आलसी होकर समय बिताना ठीक नहीं। संसार में कोई निर्व्यवसायी नहीं है। सभी अपनी अपनी उन्नति में लगे रहते हैं। सभी कर्म-शील हैं।
ग्रह-नक्षत्र भी एक जगह बैठे नहीं रहते।
सभी जीव जब अपने अपने काम पर तत्पर रहा करते हैं तब हमी लोग मौन साध कर क्यों बैठे रहे?
रॉबिन्सन क्रूसो मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।