Doomreader

प्रेमसागर

लेखक: लल्लूलाल जी

दूसरे नाम Prem Sagar

लंबाई: 1,04,427 शब्द, लगभग 418 पन्ने, पढ़ने में लगभग 7 घंटे

उपन्यास

प्रेमसागर मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

श्रीकृष्ण के जन्म, बाल लीलाओं, कंस वध और आगे की कथा, अध्यायों में खड़ी बोली गद्य में। लल्लूलाल का ग्रंथ, जो हिंदी गद्य के आरंभिक ग्रंथों में गिना जाता है।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१ अध्याय मुखबंध

प्रेमसागर

पहला अध्याय

अथ कथा आरंभ―महाभारत के अंत में जब श्रीकृष्ण अंतरध्यान हुए तब पांडव तो महा दुखी हो हस्तिनापुर का राज परीक्षित को दे हिमालय गलने गये और राजा परीक्षित सब देश जीत धर्मराज करने लगे।

कितने एक दिन पीछे एक दिन राजा परीक्षित आखेट को गये तो वहाँ देखा कि एक गाय और बैल दौड़े चले आते हैं, तिनके पीछे मूसल हाथ लिये, एक शूद्र मारता आता है। जब वे पास पहुँचे तब राजा ने शूद्र को बुलाय दुख पाय झुँझलायकर कहा―अरे तू कौन है, अपना बखान कर, जो मारता है गाय औ बैल को जानकर। क्या अर्जुन को तैंने दूर गया जाना तिससे उसका धर्म नहीं पहचाना। सुन, पंडु के कुल में ऐसा किसी को न पावेगा कि जिसके सोहीं कोई दीन को सतावेगा। इतना कह राजा ने खड़ग हाथ में लिया। वह देख डरकर खड़ा हुआ, फिर नरपति ने गाय और बैल को भी निकट बुलाके पूछा कि तुम कौन हो, मुझे बुझाकर कहो, देवता हौ कै ब्राह्मन और किस लिये भागे जाते हो, यह निधड़क कहो। मेरे रहते किसी की इतनी सामर्थ नहीं जो तुम्हें दुख दे।

इतनी बात सुनी तब तो बैल सिर झुका बोला―महाराज, यह पाप रूप काले बरन डरावनी मूरत जो आपके सनमुख खड़ा है सो कलियुग है, इसीके आने से मैं भागा जाता हूं। यह गाय सरूप पिरथी है सो भी इसीके डर से भाग चली है। मेरा नाम है धर्म, चार पाँव रखता हूँ—तप, सत, दया और सोच। सतयुग में मेरे चरन बीस बिस्वे थे, त्रेता में सोलह, द्वापर में बाहर, अब कलियुग में चार बिस्वे रहे, इसलिये कलि के बीच मैं चल नहीं सकता।

यहाँ से आगे पढ़ें

४ कृष्णजन्म

नदी के तीर खड़े हो बसुदेव विचारने लगे कि पीछे तो सिंह बोलता है औ आगे अथाह जमुना बह रही है, अब क्या करूँ। ऐसे कह भगवान का ध्यान धर जमुना में पैठे। जो जो आगे जाते थे तो तो नदी बढ़ती थी। जब नाक तक पानी आया तब तो ये निपट घबराए। इनको व्याकुल जान श्रीकृष्ण ने अपना पाँव बढ़ाय हुंकारा दिया। चरन छूते ही जमुना थाह हुई, बसुदेव पार हो नंद की पौर पर जा पहुँचे। वहाँ किवाड़ खुले पाये, भीतर धस के देखे तो सब सोए पड़े हैं। देवी ने ऐसी मोहनी डाली थी कि जसोदा को लड़की के होने की भी सुध न थी। बसुदेवजी ने कृष्ण को तो जसोदा के ढिग सुला दिया, और कन्या को ले चट अपना पंथ लिया। नदी उतर फिर आए तहाँ, बैठी सोचती थी देवकी जहाँ। कन्या दे वहाँ की कुशल कही, सुनते ही देवकी प्रसन्न हो बोली―हे स्वामी हमें कंस अब मार डाले तो भी कुछ चिंता नहीं, क्योंकि इस दुष्ट के हाथ से पुत्र तो बचा।

यहाँ से आगे पढ़ें

५ कंस-उपद्रव

पांचवा अध्याय

बालक का जन्म सुनते ही कंस डरता काँपता उठ खड़ा हुआ और खडग हाथ में ले गिरता पड़ता दौड़ा, छुटे बालों पसीने में डूबा धुकुड़ पुकुड़ करता जा बहन के पास पहुँचा। जब विसके हाथ से लड़की छीन ली तब वह हाथ जोड़ बोली―ऐ भैया, यह कन्या है भानजी तेरी, इसे मत मार यह पेटपोछन है मेरी। मारे हैं बालक तिनका दुख मुझे अति सताता है, बिन काज कन्या को मार पाप बढ़ाता है। कंस बोला―जीती लड़की न दूँगा तुझे, जो ब्याहेगा इसे सो मारेगा मुझे। इतना कह बाहर आ जों ही चाहे कि फिराय कर पत्थर पर पटके, तो ही हाथ से छूट कन्या आकाश को गई और पुकार के यह कह गई―अरे कंस, मेरे पटकने से क्या हुआ, तेरा बैरी कहीं जन्म ले चुका, अब तू जीता न बचेगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

८ शकटभंजन, तृणावर्तवध

जब सत्ताइस दिन के हरि हुए तब नंदजी ने सव ब्राह्मन औ ब्रजबासियो को नोता भेज दिया। वे आए, तिन्ही आदर मान कर बैठाया। आगे ब्राह्मनो को तो बहुत सा दान दे बिदा किया और भाइयो को बारे पहराय षटरस भोजन कराने लगे। तिस समै जसोदा रानी परोसती थीं, रोहनी टहल करती थीं, ब्रजबासी हँस हँस खा रहे थे, गोपियॉ गीत गा रही थीं, सब आनंद में ऐसे मगन थे कि कृष्ण की सुरत किसू को भी न थी। और कृष्ण एक भारी छकड़े के नीचे पालने में अचेत सोते थे कि इसमें भूखे। हो जगे, पॉव के अँँगुठे मुँँह में दे रोवन लगे औ हिलक हिलक चारो ओर देखने। विसी औसर उड़ता हुआ एक राक्षस आ निकला। कृष्ण को अकेला देख अपने मन मे कहने लगा कि यह तो कोई बड़ा बली उपजा है, पर आज मै इससे पूतना का बैर लूँगा। यो ठान सकट मे आन बैठा। तिसीसे उसका नाम सकटासुर हुआ। जब गाड़ा चड़चड़ायकर हिला, तब श्रीकृष्ण ने बिलकते बिलकते एक ऐसी लात मारी कि वह मर गया, और छकड़ा टूक टूक हो गिरा तो जितने बासन दूध दही के थे सब फूट चूर हुए औ गोरस की नदी सी बह निकली। गाड़े के टूटने और भॉड़ो के फूटने का शब्द सुन सब गोपी ग्वाल दौड़ आए, आते ही जसोदा ने कृष्ण को उठाय मुँँह चूँव छाती से लगा लिया। यह अचरज देख सब आपस में कहने लगे―आज विधना ने बड़ी कुशल की जो बालक बच रहा औ सकट ही टूट गया।

यहाँ से आगे पढ़ें

५२ कालयवनमरण, मुचकुंदतारण, द्वारकागमन

हे राज, यो कह कालयवन अति अभिमान कर अपनी सब सेना को छोड़ अकेला श्रीकृष्णचंद के पीछे धाया, पर उस मूरख ने प्रभु का भेद न पाया। आगे आगे तो हरि भाजे जाते थे औ एक हाथ के अन्तर से पीछे पीछे वह दौड़ा जाता था। निदान भागते भागते जब अनेक दूर निकल गये तब प्रभु एक पहाड़ की गुफा में अड़ गये, वहां जो देखे तो एक पुरुष सोया पड़ा है। ये झट अपना पीतांबर उसे उढ़ाय आप अलग एक ओर छिप रहे। पीछे से कालयवन भी दौड़ती हॉफता उस अति अँँधेरे कंदरा में जा पहुँचा, औ पीतांबर ओढ़े विस पुरुष को सोता देख इसने अपने जी में जाना कि यह कृष्ण ही छलकर सो रहा है। महाराज, ऐसे मनही मन विचार क्रोध कर उस सोते हुए को एक लात मार कालयवन बौला―अरे कपटी, क्या मिसकर साधु की भॉति निचिताई से सो रहा है, उठ, मैं तुझे अबहीं मारता हूँ। यो कह इसने उसके ऊपर से पीतांबर झटक लिया। वह नींद से चौक पड़ा और जो क्सिने इसकी ओर क्रोध कर देखा तो यह जल बल भस्म हो गया। इतनी बात सुनते राजा परीक्षित ने कहा―

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

मेरा नाम है धर्म, चार पाँव रखता हूँ—तप, सत, दया और सोच।

१ अध्याय मुखबंधयहाँ से आगे पढ़ें

बिधना बिन राखै नहि कोई। कर्म लिखा सोई फल होई॥

४ कृष्णजन्मयहाँ से आगे पढ़ें

तीन लोक कौ बोझ ले, भारी भये मुरारि।

१७ कालीमर्दनयहाँ से आगे पढ़ें

इसमें रात बढ़ी तो छः महीने बीत गये औ किसी ने न जाना, तभी से उस रैन का नाम ब्रह्मरात्रि हुआ।

३४ रासलीला-वर्णनयहाँ से आगे पढ़ें

साध की तो प्रीति कभी घटती नही, कर की सी रेखा सदा रहती है, औ मूढ़ की प्रीति नहीं ठहरती, जैसे बालू की भीति।

४० अक्रूर दर्शनयहाँ से आगे पढ़ें

हम अबला अपवित्र अब तक गुरुमुख भी नहीं हुईं, हम ज्ञान क्या जाने।

४८ उद्धवगोपीसंबोधनयहाँ से आगे पढ़ें

संसार की रीति है कि बैर, ब्याह औ प्रीति समान ही से कीजे।

५८ शतधन्वावधयहाँ से आगे पढ़ें

भली बुरी होवे सो होय। होनहार मेटै नहिं कोय॥

६३ ऊषास्वप्नयहाँ से आगे पढ़ें

श्रीमद गर्च करो जिन कोय। त्यागै गर्व सो निर्भय होय॥

७४ राजाओ का मोक्षयहाँ से आगे पढ़ें

गंगाबासी अनतहि जाई। तज के गंग कूप जल न्हाइ॥

८४ बसुदेवजी का यज्ञयहाँ से आगे पढ़ें

प्रेमसागर की सभी 47 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 94 भाग
  1. वक्तव्य
  2. श्री लल्लूजीलाल का जीवन-चरित
  3. गद्य साहित्य का विकास
  4. ग्रंथकार की भूमिका
  5. १ अध्याय मुखबंध
  6. २ देवकीविवाह बालकवध
  7. ३ गर्भस्तुति
  8. ४ कृष्णजन्म
  9. ५ कंस-उपद्रव
  10. ६ कृष्ण-जन्मोत्सव
  11. ७ पूतनाबध
  12. ८ शकटभंजन, तृणावर्तवध
  13. ९ विश्वदर्शन
  14. १० दामबंधन
  15. ११ यमलार्जुनमोक्ष
  16. १२ बत्सासुर-बकासुरवध
  17. १३ अघासुरवध
  18. १४ ब्रह्मा-वत्सहरण
  19. १५ ब्रह्मास्तुति
  20. १६ धेनुकवध
  21. १७ कालीमर्दन
  22. १८ दावाग्निमोचन
  23. १९ प्रलंबवध
  24. २० दावाग्निमोचन
  25. २१ वर्षा-शरद-वर्णन
  26. २२ गोपी-वेणु-गीत
  27. २३ चीरहरण
  28. २४ द्विजपत्नीयाचन
  29. २५ गोवर्धनपूजन
  30. २६ ब्रजरक्षा
  31. २७ कृष्णप्रशंसा
  32. २८ इंद्रस्तुति
  33. २९ वरुणलोकगमन
  34. ३० रासक्रीड़ारंभ
  35. ३१ गोपीविरह-वर्णन
  36. ३२ गोपीजन-विरहकथा
  37. ३३ गोपीकृष्ण-संवाद
  38. ३४ रासलीला-वर्णन
  39. ३५ विद्याधरमोक्ष, शंखचूड़वध
  40. ३६ गोपीगीतवर्णन
  41. ३७ कंस नारद संवाद
  42. ३८ व्योमासुर वध
  43. ३९ अक्रूर वृंदावन गमन
  44. ४० अक्रूर दर्शन
  45. ४१ अक्रूरस्तुति
  46. ४२ पुर-प्रवेश
  47. ४३ कंसस्वप्रदर्शन
  48. ४४ कुवलियावध
  49. ४५ कंसासुरवध
  50. ४६ शंखासुरवध
  51. ४७ उद्धववृंदावनगमन
  52. ४८ उद्धवगोपीसंबोधन
  53. ४९ कुब्जाकेलिवर्णन
  54. ५० अक्रूरहस्तिनापुरगमन
  55. ५१ जरासंधपराजय
  56. ५२ कालयवनमरण, मुचकुंदतारण, द्वारकागमन
  57. ५३ श्रीकृष्णप्रति रुक्मिणीसंदेश
  58. ५४ रुक्मिणीहरण
  59. ५५ रुक्मिणीचरित्र
  60. ५६ प्रद्युम्नजन्म, संबरवध
  61. ५७ जाम्बन्ती-सत्यभामा-विवाह
  62. ५८ शतधन्वावध
  63. ५९ श्रीकृष्णपंचविवाह
  64. ६० भौमासुरवध
  65. ६१ श्रीरुक्मिणीमानलीला
  66. ६२ अनिरुद्धविवाह, रुक्मवध
  67. ६३ ऊषास्वप्न
  68. ६४ ऊषाचरित्र
  69. ६५ राजा नृग मोक्ष
  70. ६६ बलभद्र चरित्र
  71. ६७ नृप पौड्रक मोक्ष
  72. ६८ द्विविद कपि वध
  73. ६९ शांब विवाह
  74. ७० नारद माया दर्शन
  75. ७१ राजायुधिष्ठिरसंदेश
  76. ७२ श्रीकृष्ण-हस्तिनापुरगमन
  77. ७३ जरासंधवध
  78. ७४ राजाओ का मोक्ष
  79. ७५ शिशुपालमोक्ष
  80. ७६ दुर्योधनमानमर्दन
  81. ७७ शाल्वदैत्यवध
  82. ७८ सूतवध
  83. ७९ श्रीबलराम की तीर्थयात्रा
  84. ८० सुदामाचरित्र
  85. ८१ सुदामादरिद्रगमन, सुदामा का ऐश्वर्य
  86. ८२ श्रीकृष्ण-बलराम की कुरुक्षेत्र-यात्रा
  87. ८३ श्रीकृष्ण की रानियो और द्रौपदी की बातचीत
  88. ८४ बसुदेवजी का यज्ञ
  89. ८५ देवकी का मृतकपुत्रयाचन
  90. ८६ सुभद्राहरण, श्रीकृष्णचंद का मिथिलागमन
  91. ८७ नरनारायण-नारदसंवाद
  92. ८८ रुद्रमोक्ष, वृकासुरवध
  93. ८९ द्विंजकुमारहरण
  94. ९० द्वारिकाविहारवर्णन

प्रेमसागर मुफ़्त सुनें

प्रेमसागर मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

प्रेमसागर मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.3 MB)

प्रेमसागर जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।