Doomreader

प्रेमसागर की पंक्तियाँ

प्रेमसागर (लल्लूलाल जी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

47 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

अरे कंस, मेरे पटकने से क्या हुआ, तेरा बैरी कहीं जन्म ले चुका, अब तू जीता न बचेगा।

५ कंस-उपद्रवयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… को मार पाप बढ़ाता है। कंस बोला―जीती लड़की न दूँगा तुझे, जो ब्याहेगा इसे सो मारेगा मुझे। इतना कह बाहर आ जों ही चाहे कि फिराय कर पत्थर पर पटके, तो ही हाथ से छूट कन्या आकाश को गई और पुकार के यह कह गई―

अरे कंस, मेरे पटकने से क्या हुआ, तेरा बैरी कहीं जन्म ले चुका, अब तू जीता न बचेगा।

यह सुन कंस अछता पछता वहाँ आया जहाँ बसुदेव देवकी थे, आते ही विन के हाथ पाँव की हथकड़ी बेड़ी काट दीं और बिनती कर कहने लगा कि मैंने बड़ा पाप किया जो तुम्हारे पुत्र मारे, यह कलंक कैसे छूटेगा, किस जन्म में मेरी गति …

ऐसा कौन है जो तुम्हे मोहे, तुम सबके करता हो, तुम्हारे रोम रोम मे मुझसे ब्रह्मा अनेक पड़े है, मैं किस गिनती में हूँ

१५ ब्रह्मास्तुतियहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पाओ पड़ बिनती कर हाथ बाँध खड़ा हो कहने लगा कि हे नाथ, तुमने बड़ी कृपा करी जो मेरा गर्व दूर किया, इसीसे अंधा हो रहा था। ऐसी बुद्धि किसकी है जो बिन दया तुम्हारी तुम्हारे चरित्रों को जाने। माया तुम्हारी ने सबको मोहा है।

ऐसा कौन है जो तुम्हे मोहे, तुम सबके करता हो, तुम्हारे रोम रोम मे मुझसे ब्रह्मा अनेक पड़े है, मैं किस गिनती में हूँ

, दीन दयाल, अब दया कर अपराध क्षमा कीजे, मेरा दोष चित्त में न लीजे।

इसमें रात बढ़ी तो छः महीने बीत गये औ किसी ने न जाना, तभी से उस रैन का नाम ब्रह्मरात्रि हुआ।

३४ रासलीला-वर्णनयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जो जन्म ले ब्रज में जाती तो हम भी हरि के साथ रास बिलास करलीं। औ राग रागनियों का ऐसा समा बँधा हुआ था कि जिसे सुन के पौन पानी भी न बहती थी, औ तारामंडल समेत चन्द्रमा थकित हो किरनो से अमृत बरसाता था।

इसमें रात बढ़ी तो छः महीने बीत गये औ किसी ने न जाना, तभी से उस रैन का नाम ब्रह्मरात्रि हुआ।

इतनी कथा सुनाय श्रीशुकदेवजी बोले―पृथ्वीनाथ, रास लीला करते करते जो कुछ श्रीकृष्णचंद के मन में तरंग आई तो गोपियो को लिये यमुनातीर पै जाय, नीर में पैठ, जल क्रीड़ा कर, श्रम मिटाय, बाहर आय, सब के मनोरथ पूरे कर बोले कि अब चार घड़ी रात …

साध की तो प्रीति कभी घटती नही, कर की सी रेखा सदा रहती है, औ मूढ़ की प्रीति नहीं ठहरती, जैसे बालू की भीति।

४० अक्रूर दर्शनयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अति घबराये व्याकुल हो घर छोड़ हड़बड़ाय उठ धाई, और कुढ़ती झखती शिरत पड़ती वहाँ आई, जहाँ श्रीकृष्णचंद का रथ था। आते ही रथ के चारों ओर खड़ी हो हाथ जोड़ विनती कर कहने लगी―हमें किस लिये छोड़ते हो ब्रजनाथ, सर्वस दिया है तुम्हारे हाथ।

साध की तो प्रीति कभी घटती नही, कर की सी रेखा सदा रहती है, औ मूढ़ की प्रीति नहीं ठहरती, जैसे बालू की भीति।

ऐसा तुम्हारा क्या अपराध किया है जो हमें पीठ दिये जाते हो। यो श्रीकृष्णचंद को सुनाय फिर गोपियाँ अक्रूर की ओर देख बोलीं―

ज्यो काठहि घुन खात है, कोउ न जाने पीर। त्यो चिता चित में भये, बुद्धि बल घेत शरीर॥

४३ कंसस्वप्रदर्शनयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… साथ मिलकर खाय लिया। इतनी कथा कह श्रीशुकदेव मुनि बोले कि महाराज इधर तो ये आय परमानंद से ब्यालू कर सोये औ उधर श्रीकृष्ण की बाते सुन सुनकर कंस के चित्त में अति चिंता हुई तो उसे न बैठे चैन था न खड़े, मन ही

ज्यो काठहि घुन खात है, कोउ न जाने पीर। त्यो चिता चित में भये, बुद्धि बल घेत शरीर॥

निदान अति घबराया तब मंदिर में जाय सेज पर सोया, पर उसे मारे डर के नींद न आई।

जैसे काठ की पुतली को नटुआ जो नचाता है तो नाचती है, ऐसेही मनुष्य करता के बस है, वह जो चाहता है सो करता है।

५५ रुक्मिणीचरित्रयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सुन जरासंध बोला कि महाराज, आप ज्ञानवान हैं औ सब बात में जान। मैं तुम्हें क्या समझाऊँ, जो ज्ञानी पुरुष है सो हुई बात का सोच नहीं करते, क्यौकि भले बुरे का करता और ही है, मनुष का कुछ बस नही, यह परबस पराधीन है।

जैसे काठ की पुतली को नटुआ जो नचाता है तो नाचती है, ऐसेही मनुष्य करता के बस है, वह जो चाहता है सो करता है।

इससे सुख दुख में हरष शोक न कीजे, सब सपना सा जान लीजे मैं तेईस तेईस अक्षौहिनी ले मथुरा पुरी पर सत्रह बेर चढ़ गया और इसी कृष्ण ने सत्रह बेर मेरा सब दल हना, मैने कुछ सोच न किया और अठारहवीं बेर जद इसका …

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. १ अध्याय मुखबंध
  2. २ देवकीविवाह बालकवध
  3. ४ कृष्णजन्म
  4. ५ कंस-उपद्रव
  5. ९ विश्वदर्शन
  6. ११ यमलार्जुनमोक्ष
  7. १५ ब्रह्मास्तुति
  8. १७ कालीमर्दन
  9. ३० रासक्रीड़ारंभ
  10. ३३ गोपीकृष्ण-संवाद
  11. ३४ रासलीला-वर्णन
  12. ३७ कंस नारद संवाद
  13. ३८ व्योमासुर वध
  14. ४० अक्रूर दर्शन
  15. ४३ कंसस्वप्रदर्शन
  16. ४६ शंखासुरवध
  17. ४८ उद्धवगोपीसंबोधन
  18. ५० अक्रूरहस्तिनापुरगमन
  19. ५१ जरासंधपराजय
  20. ५५ रुक्मिणीचरित्र
  21. ५८ शतधन्वावध
  22. ६३ ऊषास्वप्न
  23. ६९ शांब विवाह
  24. ७० नारद माया दर्शन
  25. ७४ राजाओ का मोक्ष
  26. ७५ शिशुपालमोक्ष
  27. ८१ सुदामादरिद्रगमन, सुदामा का ऐश्वर्य
  28. ८२ श्रीकृष्ण-बलराम की कुरुक्षेत्र-यात्रा
  29. ८४ बसुदेवजी का यज्ञ

१ अध्याय मुखबंध

मेरा नाम है धर्म, चार पाँव रखता हूँ—तप, सत, दया और सोच।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इतनी बात सुनी तब तो बैल सिर झुका बोला―महाराज, यह पाप रूप काले बरन डरावनी मूरत जो आपके सनमुख खड़ा है सो कलियुग है, इसीके आने से मैं भागा जाता हूं। यह गाय सरूप पिरथी है सो भी इसीके डर से भाग चली है।

मेरा नाम है धर्म, चार पाँव रखता हूँ—तप, सत, दया और सोच।

सतयुग में मेरे चरन बीस बिस्वे थे, त्रेता में सोलह, द्वापर में बाहर, अब कलियुग में चार बिस्वे रहे, इसलिये कलि के बीच मैं चल नहीं सकता। धरती बोली—धर्मावतार, मुझसे भी इस युग में रहा नहीं जाता, क्योंकि शूद्र राजा हो अधिक अधर्म मेरे पर …

आज से हुई गर्भ की आस, लड़का होगा दसवें मास।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… दुष्ट, जो नर देह पाकर किसी का सत भंग करते हैं सो जन्म जन्म नरक में पड़ते हैं। द्रुमलिक बोला—रानी, तू श्राप मात दे मुझे, मैंने अपने धर्म का फल दिया है तुझे। तेरी कोख बंद देख मेरे मन में बड़ी चिंता थी सो गई।

आज से हुई गर्भ की आस, लड़का होगा दसवें मास।

और मेरी देह के सुभाव से तेरा पुत्र नौ खण्ड पृथ्वी को जीत राज करेगा और कृष्ण से लड़ेगा। मेरा नाम प्रथम काल नेम था तब विष्णु से युद्ध किया था। अब जन्म ले आया तो द्रुमलिक नाम कहाया, तुझको पुत्र दे चला, तू अपने …

कहते हैं जिस समै कपूत घर में आता हैं तिसी समै जस और धर्म जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ले आया है जिसने सारे नगर को सताया है। यह बात सुन उग्रसेन ने विसे बुलाकर बहुतसा समझाया पर इसका कहना विसके जी में कुछ भी न आया। तब दुख पाय पछताये के कहने लगा कि ऐसे पूत होने से मैं अपूत क्यों न हुआ।

कहते हैं जिस समै कपूत घर में आता हैं तिसी समै जस और धर्म जाता है।

जब कंस आठ वर्ष का भया तब मगध देस पर चढ़ गया। वहाँ का राजा जरासिंधु बड़ा जोधा था तिससे मिल इसने मल्ल युद्ध किया तो उनने कंस का बल लख लिया, तब हार मान अपनी दो बेटियाँ ब्याह दीं, वह ले मथुरा में आया …

२ देवकीविवाह बालकवध

जिस पेड़ को जड़ही से उखाड़िये तिसमें फूल फल काहे को लगेगा

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यह सुनते ही कंस डरकर काँप उठा औ क्रोध कर देवकी को झोटे पकड़ रथ से नीचे खेंच लाया। खड़ग हाथ में ले दाँत पीस पीस लगा कहने,

जिस पेड़ को जड़ही से उखाड़िये तिसमें फूल फल काहे को लगेगा

, अब इसी को मारूँ तो निर्भय राज करूँ। यह देख सुन बसुदेव मन में कहने लगे―इस मूरख ने दिया संताप, जानता नहीं है पुन्य औ पाप, जो मैं अब क्रोध करता हूँ तो काज बिगड़ेगा; तिससे इस समै क्षमा करनी जोग है। कहा है,

जो बैरी खैंचे तरवार, करे साध तिस की मनुहार।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

तिससे इस समै क्षमा करनी जोग है। कहा है,

जो बैरी खैंचे तरवार, करे साध तिस की मनुहार।

समझ मूढ़ सोई पछताय, जैसे पानी आग बुझाय॥

४ कृष्णजन्म

बिधना बिन राखै नहि कोई। कर्म लिखा सोई फल होई॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सहस्र गाय मन में संकल्प कर लड़के को गोद में उठा छाती से लगा लिया, उसका मुँह देख देख दोनो लंबी साँसें भर भर आपस में लगे कहने―जो किसी रीत से इस लड़के को भगा दीजे तो कंस पापी के हाथ से बचे। बसुदेव बोले―

बिधना बिन राखै नहि कोई। कर्म लिखा सोई फल होई॥

तब कर जोर देवकी कहै। नंद मित्र गोकुल में रहै॥ पीर जसोदा हरें हमारी। नारि रोहनी तहाँ तिहारी॥

५ कंस-उपद्रव

अरे कंस, मेरे पटकने से क्या हुआ, तेरा बैरी कहीं जन्म ले चुका, अब तू जीता न बचेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… को मार पाप बढ़ाता है। कंस बोला―जीती लड़की न दूँगा तुझे, जो ब्याहेगा इसे सो मारेगा मुझे। इतना कह बाहर आ जों ही चाहे कि फिराय कर पत्थर पर पटके, तो ही हाथ से छूट कन्या आकाश को गई और पुकार के यह कह गई―

अरे कंस, मेरे पटकने से क्या हुआ, तेरा बैरी कहीं जन्म ले चुका, अब तू जीता न बचेगा।

यह सुन कंस अछता पछता वहाँ आया जहाँ बसुदेव देवकी थे, आते ही विन के हाथ पाँव की हथकड़ी बेड़ी काट दीं और बिनती कर कहने लगा कि मैंने बड़ा पाप किया जो तुम्हारे पुत्र मारे, यह कलंक कैसे छूटेगा, किस जन्म में मेरी गति …

९ विश्वदर्शन

दिन दिन आते थे जिस ओर, अब कहाँ जावोगे माखनचोर।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

एक दिन सब ने मता किया और गेह में मोहन को आने दिया। जो घर भीतर पैठ चाहे कि माखन दहीं चुरावे तो जाय पकड़कर कहा―

दिन दिन आते थे जिस ओर, अब कहाँ जावोगे माखनचोर।

यो कह जब सब गोपी मिल कन्हैया को लिये जसोदा के पास उलाहना देने चलीं, तब श्रीकृष्ण ने ऐसा छल किया कि विसके लड़के का हाथ विसे पकड़ा दिया और आप दौड़ अपने ग्वाल बालो का संग लिया। वे चलीं चलीं नंदरानी के निकट आय, …

११ यमलार्जुनमोक्ष

निरधन मनुष्य को अहंकार नहीं होता औ धनवान को धर्म अधर्म का विचार।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… में तहाँ नारद मुनि आ निकले। विन्हें देखते ही रंडियों ने तो निकल कपड़े पहने और वे मतवारे वहीं खड़े रहे। विनकी दशा देख नारदजी मन में कहने लगे कि इनको धन का गर्व हुआ है, इसीसे मदमाते हो काम क्रोध को सुख मानते है।

निरधन मनुष्य को अहंकार नहीं होता औ धनवान को धर्म अधर्म का विचार।

कहा। मूरख झूठी देह से नेह कर भूले सँपत कुटुंंब देख के फूले। और साध न धनमद मन में आनें, संपत विपत एकसम माने। इतना कह नारद मुनि ने विन्हें श्राप दिया कि इस पाप से तुम गोकुल में जा बृक्ष हो, जब श्रीकृष्ण अवतार …

१५ ब्रह्मास्तुति

ऐसा कौन है जो तुम्हे मोहे, तुम सबके करता हो, तुम्हारे रोम रोम मे मुझसे ब्रह्मा अनेक पड़े है, मैं किस गिनती में हूँ

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पाओ पड़ बिनती कर हाथ बाँध खड़ा हो कहने लगा कि हे नाथ, तुमने बड़ी कृपा करी जो मेरा गर्व दूर किया, इसीसे अंधा हो रहा था। ऐसी बुद्धि किसकी है जो बिन दया तुम्हारी तुम्हारे चरित्रों को जाने। माया तुम्हारी ने सबको मोहा है।

ऐसा कौन है जो तुम्हे मोहे, तुम सबके करता हो, तुम्हारे रोम रोम मे मुझसे ब्रह्मा अनेक पड़े है, मैं किस गिनती में हूँ

, दीन दयाल, अब दया कर अपराध क्षमा कीजे, मेरा दोष चित्त में न लीजे।

१७ कालीमर्दन

तीन लोक कौ बोझ ले, भारी भये मुरारि।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… से लिपट गया। तब श्रीकृष्ण ऐसे मोटे हुए कि विसे छोड़ते ही बन आया। फिर जो जो फुंकारे मार मार इनपर फन चलाता था, तो तो ये अपने को बचाते थे। निदान ब्रजबासियो को अति दुखित जान श्रीकृष्ण एकाएकी उचक उसके सिर पर जा चढ़े।

तीन लोक कौ बोझ ले, भारी भये मुरारि।

फन फन पर नाचत फिरे, बाजे पग पट तारि॥

फन फन पर नाचत फिरे, बाजे पग पट तारि॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

तीन लोक कौ बोझ ले, भारी भये मुरारि।

फन फन पर नाचत फिरे, बाजे पग पट तारि॥

तब तो मारे बोझ के काली मरने लगा औ फन पटक पटक उसने जीभें निकाल दीं, तिनसे लोहू की धारे बह चलीं। जद विष औ बल का गर्व गया तद उनने मन में जाना कि अदि पुरुष ने औतार लिया, नहीं इतनी किसमें सामर्थ है …

३० रासक्रीड़ारंभ

जप माला छाप तिलक, सरै न एकै काम। मन काचे नाचै वृथा, सांचे राचे राम॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… बिन जाने अमृत पियेगा, वह भी अमर हो जियेगा औ जान के पियेगा विसे भी गुन होगी। यह सब जानते हैं कि पदारथ का गुन औ फल बिन हुए रहता नहीं। ऐसेही हरिभजन का प्रताप है, कोई किसी भाव से भजो मुक्त होयगा। कहा है-

जप माला छाप तिलक, सरै न एकै काम। मन काचे नाचै वृथा, सांचे राचे राम॥

औ सुनो जिन जिनने जैसे जैसे भाव से श्रीकृष्ण को मान के सुक्ति पाई सो कहता हूँ कि नंद जसोदादि ने तो पुत्र कर बुझा, गोपियो ने जार कर समझा, कंस ने भय कर भेजा, ग्वाल बालो के मित्र कर जपा, पांडवों ने प्रीतम कर …

३३ गोपीकृष्ण-संवाद

गुन छाँड़ै औगुन गहै, रहै कपट मन भाय।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ओढ़नी उतार के श्रीकृष्ण के बैठने को बिछा दी। जों वे उस पर बैठे तो कई एक गोपी क्रोध कर बोलीं कि महाराज, तुम बड़े कपटी बिराना मन धन ले जानते हो, पर किसी को कुछ गुन नहीं मानते। इतना कह आपस में कहने लगी―

गुन छाँड़ै औगुन गहै, रहै कपट मन भाय।

देखो सखी विचारि कै तासो कहा बसाय॥

जो ब्रह्मा के सौ बरस जिये तौ भी हम तुम्हारे ऋन से उतरन न होय।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हम परचौ लियौ तिहारौ। कीनौ सुमिरन ध्यान हमारौ॥ मोही सो तुम प्रीत बड़ाई। निर्धन मनो संपदा पाई॥ ऐसे आई मेरे काज। छाँड़ी लोक बेद की लाज॥ जो बैरागी छाँड़े गेह। मन दे हरि स करै सनेह॥ कहा तिहारी करें बड़ाई। हमयै पलट दियौ न जाई॥

जो ब्रह्मा के सौ बरस जिये तौ भी हम तुम्हारे ऋन से उतरन न होय।

३४ रासलीला-वर्णन

इसमें रात बढ़ी तो छः महीने बीत गये औ किसी ने न जाना, तभी से उस रैन का नाम ब्रह्मरात्रि हुआ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जो जन्म ले ब्रज में जाती तो हम भी हरि के साथ रास बिलास करलीं। औ राग रागनियों का ऐसा समा बँधा हुआ था कि जिसे सुन के पौन पानी भी न बहती थी, औ तारामंडल समेत चन्द्रमा थकित हो किरनो से अमृत बरसाता था।

इसमें रात बढ़ी तो छः महीने बीत गये औ किसी ने न जाना, तभी से उस रैन का नाम ब्रह्मरात्रि हुआ।

इतनी कथा सुनाय श्रीशुकदेवजी बोले―पृथ्वीनाथ, रास लीला करते करते जो कुछ श्रीकृष्णचंद के मन में तरंग आई तो गोपियो को लिये यमुनातीर पै जाय, नीर में पैठ, जल क्रीड़ा कर, श्रम मिटाय, बाहर आय, सब के मनोरथ पूरे कर बोले कि अब चार घड़ी रात …

सुन राजा यह भेद न जान्यौ। मानुष सम परमेश्वर मान्यौ॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… को मार पृथ्वी का भार उतारने औ साध संत को सुख दे धर्म का पंथ चलाने के लिये औतार आये थे, विन्होने पराई स्त्रियो के साथ रास बिलास क्यों किया, यह तो कुछ लंपट का कर्म है जो विरानी नारी से भोग करें। शुकदेवजी बोले,―

सुन राजा यह भेद न जान्यौ। मानुष सम परमेश्वर मान्यौ॥

जिनके सुमिरे पातक जात। तेजवंत पावन है गात॥ जैसे अग्नि मॉझ कुछ परै। सोऊ अग्नि होय कै जरै॥

३७ कंस नारद संवाद

जो बैरी सिंह का कहावत है, सो मृग पर नहीं धावता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कुछ मत डरो उससे, वह वृषभ का रूप बनकर आया है नीच, हमसे चाहता है अपनी मोच। इतना कह आगे जाय उसे देख बोले बनवारी, कि अब हमारे पास कपट तन धारी। लू और किसू को क्यौ डराता है, मेरे निकट किस लिये नहीं आता।

जो बैरी सिंह का कहावत है, सो मृग पर नहीं धावता।

देख मैं ही हूँ कालरूप गोविंद, मैने तुझसे बहुतों को मार के किया है निकंद। यो कह फिर ताल ठोक ललकारे―आ मुझसे संग्राम कर। यह बचन सुनते ही असुर ऐसे क्रोध कर धाया कि मानौ इंद्र का बज्र आया। जों जो हरि उसे हटाते थे …

मुख मीठा मन विष भरा, रहे कपट के हेत।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मिला रहा कपटी तू मुझे। भेला साध जाना मैं तुझे॥ दिया नंद के कृष्ण पठाय। देवी हमें दिखाई आय॥ मन में कुछ कही मुख और। आज अवश्य मारूं इहि ठौर॥ मित्र सगो सेवक हितकारी। करै कपट सो पापु भारी॥

मुख मीठा मन विष भरा, रहे कपट के हेत।

आप काज पर द्रोहिया, उससे भला जु प्रेत॥

३८ व्योमासुर वध

जो जी के लोभी हैं, तिन्हे स्वामी के अर्थ जी देते आती हैं लाज।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यह सुन, कर जोड़ ब्योमासुर बोला―महाराज जो बसायगी सो करूंगा आज, मेरी देह है आप ही के काज।

जो जी के लोभी हैं, तिन्हे स्वामी के अर्थ जी देते आती हैं लाज।

सेवक औ स्त्री को तो इसी में जस धरम है जो स्वामी के निमित्त प्रान दे।

४० अक्रूर दर्शन

साध की तो प्रीति कभी घटती नही, कर की सी रेखा सदा रहती है, औ मूढ़ की प्रीति नहीं ठहरती, जैसे बालू की भीति।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अति घबराये व्याकुल हो घर छोड़ हड़बड़ाय उठ धाई, और कुढ़ती झखती शिरत पड़ती वहाँ आई, जहाँ श्रीकृष्णचंद का रथ था। आते ही रथ के चारों ओर खड़ी हो हाथ जोड़ विनती कर कहने लगी―हमें किस लिये छोड़ते हो ब्रजनाथ, सर्वस दिया है तुम्हारे हाथ।

साध की तो प्रीति कभी घटती नही, कर की सी रेखा सदा रहती है, औ मूढ़ की प्रीति नहीं ठहरती, जैसे बालू की भीति।

ऐसा तुम्हारा क्या अपराध किया है जो हमें पीठ दिये जाते हो। यो श्रीकृष्णचंद को सुनाय फिर गोपियाँ अक्रूर की ओर देख बोलीं―

४३ कंसस्वप्रदर्शन

ज्यो काठहि घुन खात है, कोउ न जाने पीर। त्यो चिता चित में भये, बुद्धि बल घेत शरीर॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… साथ मिलकर खाय लिया। इतनी कथा कह श्रीशुकदेव मुनि बोले कि महाराज इधर तो ये आय परमानंद से ब्यालू कर सोये औ उधर श्रीकृष्ण की बाते सुन सुनकर कंस के चित्त में अति चिंता हुई तो उसे न बैठे चैन था न खड़े, मन ही

ज्यो काठहि घुन खात है, कोउ न जाने पीर। त्यो चिता चित में भये, बुद्धि बल घेत शरीर॥

निदान अति घबराया तब मंदिर में जाय सेज पर सोया, पर उसे मारे डर के नींद न आई।

४६ शंखासुरवध

राज देख मूरख भूलते है औ हाथी घोड़े देख फूलते है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सुनौ,

राज देख मूरख भूलते है औ हाथी घोड़े देख फूलते है।

तुम बूंदाबन छोड़ कहीं मत रहो, वहाँ बसंत ऋतु रहती है, सघन बन औ यमुना की सोभा मन से कभी नहीं बिसरती। भाई, जो वह सुख छोड़ हमारा कहा न मान, भात पिता की माया तज यहाँ रहोगे, तो इसमें तुम्हारी क्या बड़ाई होगी। उग्रसेन …

४८ उद्धवगोपीसंबोधन

जैसे फलहीन तरवर को पंछी छोड़ जाता है, तैसे हरि हमें छोड़ गये।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

औ

जैसे फलहीन तरवर को पंछी छोड़ जाता है, तैसे हरि हमें छोड़ गये।

हमने उन्हें अपना सर्बस दिया, तौ भी वे हमारे न हुए। महाराज, जब प्रेम में मगन होय इसी ढब की बाते बहुत सी गोपियो ने कहीं, तब ऊधोजी उनकी प्रेम की दृढ़ता देख जो प्रनाम करने को उठा चाहते थे तोंही किसी गोपी ने एक …

जप तप संजम नेम अचार। यह सब विधवा कौ व्यौहार॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… याको। यह आयो पठयो कुबजा को॥ अब कुबजा जाहि सिखावै। सोई वाको गायौ गावै॥ अबहूँ स्याम कहै नहि ऐसी। कही आय ब्रज में इन जैसी॥ ऐसी बात सुनें को माई। उठ्त सूल सुनि सहीं न जाई॥ कहत भोर तजि जग अराधा। ऐसी कैसे कहिहै माधों॥

जप तप संजम नेम अचार। यह सब विधवा कौ व्यौहार॥

जुग जुग जीव कुँवर कन्हाई। सीस हमारे पर सुखदाई॥ अच्छत पति भभूत किन लाई। कहौ कहाँ की रीति चलाई॥ हमको नेम जोग व्रत एहा। नँदनँदन पद सदा सनेहा॥ ऊधो तुम्हें दोष को लावै। यह सब कुबजा नाच नचावै॥

हमको नेम जोग व्रत एहा। नँदनँदन पद सदा सनेहा॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… माई। उठ्त सूल सुनि सहीं न जाई॥ कहत भोर तजि जग अराधा। ऐसी कैसे कहिहै माधों॥ जप तप संजम नेम अचार। यह सब विधवा कौ व्यौहार॥ जुग जुग जीव कुँवर कन्हाई। सीस हमारे पर सुखदाई॥ अच्छत पति भभूत किन लाई। कहौ कहाँ की रीति चलाई॥

हमको नेम जोग व्रत एहा। नँदनँदन पद सदा सनेहा॥

ऊधो तुम्हें दोष को लावै। यह सब कुबजा नाच नचावै॥

हम अबला अपवित्र अब तक गुरुमुख भी नहीं हुईं, हम ज्ञान क्या जाने।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पूजा कर, बहुत सी भेट आगे धर, हाथ जोड़ अति विनती कर बोलीं―ऊधो जी, तुम हरि से जाय कहियो कि नाथ आगे तो तुम बड़ी कृपा करते थे, हाथ पकड़ अपने साथ लिए फिरते थे, अब ठकुराई पाय नगरनारि कुबजा के कहे जोग लिख भेजा,

हम अबला अपवित्र अब तक गुरुमुख भी नहीं हुईं, हम ज्ञान क्या जाने।

उन सो बालापन की प्रीति। जाने कहाँ जोग की रीति॥ वे हरि क्यो न जोग दे जात। यह न संदेसे की है बात॥ ऊधो यो कहियो समझोय। प्रान जात हैं राखे आय॥

५० अक्रूरहस्तिनापुरगमन

जो हरनी झुंड से बिछड़ करती है त्रास, तो मै भी सदा रहती हूँ उदास।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इतना कह पुनि कुंती बोली कि कहो अक्रूरजी, जब सब कौरव यो बैर किये रहैं, तब ये मेरे बालक किसका मुँँह चहै। औ मीच से बच कैसे होयँ सयाने, यही दुख बड़ा है हम क्या बखाने।

जो हरनी झुंड से बिछड़ करती है त्रास, तो मै भी सदा रहती हूँ उदास।

जिन्होने कंसादिक असुर संहारे, सोई हैं मेरे रखवारे।

५१ जरासंधपराजय

कहा है कि गरजता है सो बरसता नहीं, इससे बृथा बकवाद क्यो करता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हूँ। श्रीकृष्णचंद बोले―अरे मूरख अभिमानी, तू यह क्या बुकता है, जो सूरमा होते है सो बड़ा बोल किसी से नहीं बोलते, सबसे दीनता करते हैं, काम पड़े अपना बल दिखाते हैं, और जो अपने मुँह अपनी बड़ाई मारते हैं सो क्या कुछ भले कहाते है।

कहा है कि गरजता है सो बरसता नहीं, इससे बृथा बकवाद क्यो करता है।

इतनी बात के सुनतेही जरासंध ने जो क्रोध किया, तों श्रीकृष्ण बलदेब चल खड़े हुए। इनके पीछे वह भी अपनी सब सेना ले धाया औ उसने यो पुकारके कह सुनाया―अरे दुष्टो, मेरे आगे से तुम कहाँ भाग जाओगे, बहुत दिन जीते बचे। तुमने अपने मन …

५५ रुक्मिणीचरित्र

जैसे काठ की पुतली को नटुआ जो नचाता है तो नाचती है, ऐसेही मनुष्य करता के बस है, वह जो चाहता है सो करता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सुन जरासंध बोला कि महाराज, आप ज्ञानवान हैं औ सब बात में जान। मैं तुम्हें क्या समझाऊँ, जो ज्ञानी पुरुष है सो हुई बात का सोच नहीं करते, क्यौकि भले बुरे का करता और ही है, मनुष का कुछ बस नही, यह परबस पराधीन है।

जैसे काठ की पुतली को नटुआ जो नचाता है तो नाचती है, ऐसेही मनुष्य करता के बस है, वह जो चाहता है सो करता है।

इससे सुख दुख में हरष शोक न कीजे, सब सपना सा जान लीजे मैं तेईस तेईस अक्षौहिनी ले मथुरा पुरी पर सत्रह बेर चढ़ गया और इसी कृष्ण ने सत्रह बेर मेरा सब दल हना, मैने कुछ सोच न किया और अठारहवीं बेर जद इसका …

५८ शतधन्वावध

जिसका बैर श्रीकृष्णचंद से भया, सो नर सबही से गया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कर बोला कि महाराज, आप के कहे मैंने किया यह काम अब मुझपर कोपे है श्रीकृष्ण औ बलराम। इससे मै भागकर तुम्हारी सरन आया हूँ, मुझे कहीं रहने को ठौर बताइये। सतधन्वा से यह बात सुन कृतवर्मा बोला कि सुनो हमसे कुछ नही हो सकता।

जिसका बैर श्रीकृष्णचंद से भया, सो नर सबही से गया।

तू क्या नहीं जानता था कि हैं अति बली मुरारि, तिनसे बैर किये होगी हार। किसी के कहे से क्या हुआ, अपना बल बिचार काम क्यों न किया?

संसार की रीति है कि बैर, ब्याह औ प्रीति समान ही से कीजे।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कि सुनो हमसे कुछ नही हो सकता। जिसका बैर श्रीकृष्णचंद से भया, सो नर सबही से गया। तू क्या नहीं जानता था कि हैं अति बली मुरारि, तिनसे बैर किये होगी हार। किसी के कहे से क्या हुआ, अपना बल बिचार काम क्यों न किया?

संसार की रीति है कि बैर, ब्याह औ प्रीति समान ही से कीजे।

तू हमारा भरोसा मत रख, हम श्रीकृष्णचंद आनंदकंद के सेवक है, विनसे बैर करना हमे नहीं सोभता। जहाँ तेरे सींग समाय तहाँ जा।

जिस पुर सै साध जन निकल जाता है, तहाँ आपसे आप काल, दरिद्र, दुख आता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

श्रीशुकदेव मुनि बोले कि महाराज, इतनी बात के सुनते ही श्रीकृष्णचंदजी ने उनसे कहा कि सुनो

जिस पुर सै साध जन निकल जाता है, तहाँ आपसे आप काल, दरिद्र, दुख आता है।

जब से अक्रूरजी इस नगर से गये हैं तभी से यहाँ यह गति हुई है। जहाँ रहते हैं साध सतवादी औ हरिदास तहाँ होता है अशुभ, अकाल, बिपत का नास। इंद्र रखता है हरिभक्तों से सनेह, इसी लिये उसे नगर में भली भाँति बरसाता है …

६३ ऊषास्वप्न

जिसने अहंकार किया स जगत में आय बहुत न जिया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… श्रीशुकदेवजी बोले कि महाराज, बानासुर से इस भाँति की बाते सुन श्रीमहादेवजी ने बलखाथ मन ही मन इतना कहा कि मैंने तो इसे साध जानके बर दिया, अब यह मुझसे लड़ने फो उपस्थित हुआ। इस मूरख को बल का गर्व भया, यह जीती न बचेगा।

जिसने अहंकार किया स जगत में आय बहुत न जिया।

ऐसे मन ही मन महादेवजी कह बोले कि बानासुर, तू मत घबराय, तुझसे युद्ध करनेवाला थोड़े दिन के बीच, यदुकुल में श्रीकृष्णावतार होगा, उस दिन त्रिभुवन में तेरा सम्हिना करनेवाला कोई नहीं। यह बचन सुन बानासुर अति प्रसन्न हो बोला-नाथ, वह पुरुष कब अवतार लेगा …

पति बिन कामिनी ऐसे शोभाहीन है, जैसे चन्द्र बिन जामिनी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… रिझाने और बड़े प्यार से कंठ लगाने । उस समय ऊषा शिव गवरी का सुख प्यार देख देख, पति के मिलने की अभिलाषा कर मन ही मन कहने लगी कि मेरा भी कंत होय तो मैं भी शिव पार्वती की भाँति उसके साथ विहार करूँ।

पति बिन कामिनी ऐसे शोभाहीन है, जैसे चन्द्र बिन जामिनी।

महाराज, जो ऊषा ने मनही मन इतनी बात कही तो अंतरजामिनी† श्रीपार्वतीजी ने ऊषा की अंतरगति जान, उसे अति हित से निकट बुलाय प्यार कर समझायके कहा कि बेटी, तू किसी बात की चिन्ता मन मे मत कर तेरा पति तुझे सपने में आय मिलेगा, …

संसार में बड़ा सुख यही है जो पर को सुख दीजे औ कारज भी भला यही है कि उपकार कीजै।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चित्ररेखा बोली―सखी,

संसार में बड़ा सुख यही है जो पर को सुख दीजे औ कारज भी भला यही है कि उपकार कीजै।

यह शरीर किसी काम का नहीं इससे किसीका काम हो सके तो यही बड़ा काम है, इसमें स्वास्थ परमारथ दोनों होते है। महाराज, इतना बचन सुनाय चित्ररेखा पुनि यो कह बिदा हो अपने घर गई, कि सखी भगवान के प्रताप से तेरा कंत मैने तुझे …

भली बुरी होवे सो होय। होनहार मेटै नहिं कोय॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

एक कहै यह कही न जाय। तुम सब बैठ रहौ अरगाय॥

भली बुरी होवे सो होय। होनहार मेटै नहिं कोय॥

कछू न बात कुँवरि की कहियै। चुप है देख बैठ ही रहियै॥

६९ शांब विवाह

किसी ने सच कहा है कि ओछे की प्रीत बालू की भीत समान है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मानता है सो कहता है। वह दिन भूल गया कि मथुरा में ग्वाल गूजरो के साथ रहता खाता था। जैसा हमने सार्थ खिलाय सम्बन्ध कर राज दिलवाया, तिसका फल हाथो हाथ पाया। जो किसी पूरे पर गुन करते तो वह जन्म भर हमारा गुन मानता।

किसी ने सच कहा है कि ओछे की प्रीत बालू की भीत समान है।

इतनी कथा कह, श्रीशुकदेवजी बोले ― महाराज, ऐसे अनेक अनेक प्रकार की बाते कह कह कर्न, द्रोन, भीषम, दुर्योधन, सल्य आदि सब कौरव गर्व कर उठ उठ अपने घर गए औ बलरामजी उनकी बाते सुन सुन, हँसि हँसि वहॉ बैठे मनही मन यों कहते रहे …

७० नारद माया दर्शन

साधु के चरन तीरथ के जल समान हैं, जहाँ पड़े तहाँ पवित्र करते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… राजा प्रनाम करै न ब्राह्मन असीस। आगे नारद जी कालिंदी के घर गए, वहॉ देखा कि हरि सो रहे है, महाराज, कालिन्दी ने नारदजी को देखते ही हरि को पॉव दाब जगाया। प्रभु जागते ही ऋषि के निकट जाय दंडवत कर हाथ जोड़ बोले कि

साधु के चरन तीरथ के जल समान हैं, जहाँ पड़े तहाँ पवित्र करते हैं।

यह सुन वहॉ से भी असीस दे नारदजी चल खड़े हुए औ मित्र― बिन्दा के धाम गये। वहॉ देखे कि ब्रह्मभोज हो रहा है औ श्रीकृष्णजी परोसते हैं। नारदजी को प्रभु ने कहा कि महाराज, जो कृपा कर आये हो तो आप भी प्रसाद ले …

७४ राजाओ का मोक्ष

बंध मोक्ष मन ही का कारन है, जिसका मन स्थिर है तिन्हें घर औ बन समान है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… से छुड़ाइये, जो हम एकात बैठ आपका ध्यान करै औ भवसागर को तरै। श्रीशुकदेवजी बोले कि राजा, जब सब राजाओ ने ऐसे ज्ञान वैराग्य भरे बचन कहे, तब श्रीकृष्णचंदजी प्रसन्न हो बोले कि सुनौ जिनके मन में मेरी भक्ति है वे निःसंदेह भक्ति मुक्ति पावेगे।

बंध मोक्ष मन ही का कारन है, जिसका मन स्थिर है तिन्हें घर औ बन समान है।

तुम और किसी बात की चिता मत करो, आनंद से घर मे बैठ नीति सहित राज करो, प्रजा को पालो, गौ ब्राह्मण की सेवा में रहो, झूठ मत भाखो, काम, क्रोध, लोभ, अभिमान तजो, भाव भक्ति से हरि को भजो, तुम निःसंदेह परम पद पाओगे। …

संसार में आय जिसने अभिमान किया वह बहुत न जिया, देखो अभिमान ने किसे किसे न खो दिया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तुम और किसी बात की चिता मत करो, आनंद से घर मे बैठ नीति सहित राज करो, प्रजा को पालो, गौ ब्राह्मण की सेवा में रहो, झूठ मत भाखो, काम, क्रोध, लोभ, अभिमान तजो, भाव भक्ति से हरि को भजो, तुम निःसंदेह परम पद पाओगे।

संसार में आय जिसने अभिमान किया वह बहुत न जिया, देखो अभिमान ने किसे किसे न खो दिया।

सहसबाहु अति बली बखान्यौ। परसुराम ताकौ बल भान्यौं॥ बेनु भूप रावन हो भयौ। गर्व अपने सोऊ गयौ॥ भौमासुर वानासुर कंस। भये गर्व ते तें विध्वंस॥ श्रीमद गर्च करो जिन कोय। त्यागै गर्व सो निर्भय होय॥

श्रीमद गर्च करो जिन कोय। त्यागै गर्व सो निर्भय होय॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सहसबाहु अति बली बखान्यौ। परसुराम ताकौ बल भान्यौं॥ बेनु भूप रावन हो भयौ। गर्व अपने सोऊ गयौ॥ भौमासुर वानासुर कंस। भये गर्व ते तें विध्वंस॥

श्रीमद गर्च करो जिन कोय। त्यागै गर्व सो निर्भय होय॥

इतना कह श्रीकृष्णचंदजी ने सब राजाओ से कहा कि अब तुम अपने घर जाओ, कुटुंब से मिल अपना राज पाट सँभाल, हमारे न पहुँचते न पहुँचते हस्तिनापुर में राजा युधिष्ठिर के यहॉ राजसूय यज्ञ में शीघ्र आओ। महाराज, इतना बचन श्रीकृष्णचंदजी के मुख से निकलतेही …

७५ शिशुपालमोक्ष

जैसे तरवर की जड़ में जल देने से सब शाखा हरी होती है, वैसे हरि की पूजा करने से सब देवता सन्तुष्ट होते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सहदेवजी बोले कि महाराज, सब देवों के देव है बासुदेव, कोई नही जानता इनका भेव। ये है ब्रह्मा रुद्र इन्द्र के ईस, इन्हीं को पहले पूज नवाइये सीस।

जैसे तरवर की जड़ में जल देने से सब शाखा हरी होती है, वैसे हरि की पूजा करने से सब देवता सन्तुष्ट होते हैं।

यही जगत के करता है औ येही उपजाते पालते मारते है। इनकी लीला है अनन्त, कोई नहीं जानता इनका अंत। येई हैं प्रभु अलख अगोचर अविनासी, इन्हींके चरनकँवल सदा सेवती है कमला भई दासी। भक्तो के हेतु बार बार लेते हैं। अवतार, तनु धर करते …

८१ सुदामादरिद्रगमन, सुदामा का ऐश्वर्य

यह माया बड़ी ठगनी है, इसने सारे संसार को ठगा है, ठगती है औ ठगेगी

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… के मुख से सुन सुदामाजी मंदिर में गए औ अति विभौ देख महा उदास भए। ब्राह्मनी बोली― स्वामी, धन पाय लोग प्रसन्न होते हैं, तुम उदास हुए इसका कारन क्या है सो कृपा कर कहिए जो मेरे मनका संदेह जाय। सुदामा बोला कि हे प्रिये,

यह माया बड़ी ठगनी है, इसने सारे संसार को ठगा है, ठगती है औ ठगेगी

, सो प्रभु ने मुझे दी औ मेरे प्रेम की प्रतीत न की। मैंने उनसे कब माँगी थी जो उन्होने मुझे दी, इसीसे मेरा चित्त उदास है। ब्राह्मनी बोली― स्वामी, तुमने तो श्रीकृष्णचंदजी से कुछ न मॉगा था, पर वे अंतरजामी घट घट की जानते …

८२ श्रीकृष्ण-बलराम की कुरुक्षेत्र-यात्रा

कर्म की गति जानी नहीं जाती। हरि इच्छा प्रबल है

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… से मेरी सुध कभी न ली औ राम कृष्ण जो सब के है सुखदाई, उनको भी मेरी दया कुछ न आई। महाराज, इस बात के सुनते ही करुना कर आँखे भर बसुदेवजी बोले कि बहन, तू मुझे क्या कहती है इसमे मेरा कुछ बस नहीं,

कर्म की गति जानी नहीं जाती। हरि इच्छा प्रबल है

, देखो कंस के हाथ से मैंने भी क्या क्या दुःख न पाया।

८४ बसुदेवजी का यज्ञ

साध का दरसन गंगा के स्नान समान है। जिसने साध का दरसन पाया, उसने जन्म जन्मका पाप गँवाया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… बैठाय, पॉव धोय चरनामृत ले पिया औ सारी सभा पर छिड़का। फिर चंदन अक्षत पुष्प धूप दीप नैवेद्य कर, भगवन ने सबकी पूजा कर परिक्रमा की। पुनि हाथ जोड़ सनमुख खड़े हो हरि बोले कि धन्य भाग हमारे जो आपने आय घर बैठे दरसन दिया।

साध का दरसन गंगा के स्नान समान है। जिसने साध का दरसन पाया, उसने जन्म जन्मका पाप गँवाया।

इतनी कथा कह श्रीशुकदेवजी बोले कि महाराज―

गंगाबासी अनतहि जाई। तज के गंग कूप जल न्हाइ॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मत करो, श्रीकृष्ण की माया प्रबल है, इसने संसार को जीत रखा है, इसीसे बसुदेवजी ने यह बात कही औ दूसरे ऐसे भी कहा है कि जो जन जिसके समीप रहता है वह उसका गुन प्रभाव औ प्रताप माया के बस हो नहीं जानता, जैसे―

गंगाबासी अनतहि जाई। तज के गंग कूप जल न्हाइ॥

योही यादव भए अयाने। नाहो कछू कृष्णगति जाने॥

प्रेमसागर मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

प्रेमसागर मुफ़्त पढ़ें