Doomreader

कटोरा भर खून

लेखक: देवकीनन्दन खत्री

दूसरे नाम Katora Bhar Khoon

लंबाई: 28,975 शब्द, लगभग 116 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

उपन्यास

कटोरा भर खून मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

राजा का दीवान बनने के लालच में एक आदमी एक नेक और पतिव्रता स्त्री के विरुद्ध साज़िश रचता है, और रहस्य और ऐयारी की कहानी शुरू होती है। देवकीनन्दन खत्री का छोटा उपन्यास।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

अध्याय १

१

"लोग कहते हैं कि 'नेकी का बदला नेक और बदी का बदला बद से मिलता है' मगर नहीं, देखो, आज मैं किसी नेक और पतिव्रता स्त्री के साथ बदी किया चाहता हूँ। अगर मैं अपना काम पूरा कर सका तो कल ही राजा का दीवान हो जाऊँगा। फिर कौन कह सकेगा कि बदी करने वाला सुख नहीं भोग सकता या अच्छे आदमियों को दुःख नहीं मिलता? बस मुझे अपना कलेजा मजबूत करके रखना चाहिये, कहीं ऐसा न हो कि उसकी खूबसूरती और मीठी-मीठी बातें मेरी हिम्मत···(रुक कर) देखो, कोई आता है!"

रात आधी से ज्यादे जा चुकी है। एक तो अंधेरी रात, दूसरे चारों तरफ से घिर आने वाली काली-काली घटा ने मानो पृथ्वी पर स्याह रंग की चादर बिछा दी है। चारों तरफ सन्नाटा छाया हुआ है। तेज हवा के झपेटों से कांपते हुए पत्तों की खड़खड़ाहट के सिवाय और किसी तरह की आवाज़ कानों में नहीं पड़ती।

एक बाग के अन्दर अंगूर की पत्तियों में अपने को छिपाये हुए एक आदमी ऊपर लिखी बातें धीरे-धीरे बुदबुदा रहा है। इस आदमी का रंग-रूप कैसा है, इसका कहना इस समय बहुत ही कठिन है क्योंकि एक तो उसे अंधेरी रात ने अच्छी तरह छिपा रखा है, दूसरे उसने अपने को काले कपड़ों से ढक लिया है, तीसरे अंगूर की घनी पत्तियों ने उसके साथ उसके ऐबों पर भी इस समय पर्दा डाल रखा है।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय १

औरत : नहीं, मैं जाने न दूँगी।

मर्द : प्यारी! देखो, तुम मुझे मत रोको, नहीं तो लोग ताना मारेंगे और कहेंगे कि बीरसिंह डर गया और एक ज़ालिम डाकू की गिरफ्तारी के लिए जाने से जी चुरा गया। महाराज की आंखों से भी मैं गिर जाऊँगा और मेरी नेकनामी में धब्बा लग जाएगा।

औरत : वह तो ठीक है, मगर क्या लोग यह न कहेंगे कि तारा ने अपने पति को जान-बूझ कर मौत के हवाले कर दिया?

बीर॰ : अफसोस! तुम वीर-पत्नी होकर ऐसा कहती हो?

तारा : नहीं, नहीं, मैं यह नहीं चाहती कि आपके वीरत्व में धब्बा लगे, बल्कि आपकी बहादुरी की तारीफ लोगों के मुँह से सुन कर मैं प्रसन्न होना चाहती हूं, मगर अफसोस! आप उन बातों को फिर भी भूल जाते हैं जिनका जिक्र मैं कई दफे कर चुकी हूँ और जिनके सबब से मैं डरती हूँ और चाहती हूँ कि आप अपने साथ मुझे भी ले चल कर इस अन्यायी राजा के हाथ से मेरा धर्म बचावें। इसमें कोई शक नहीं कि उस दुष्ट की नीयत खराब हो रही है और यह भी सबब है कि वह आपको एक ऐसे डाकू के मुकाबले में भेज रहा है जो कभी सामने होकर नहीं लड़ता बल्कि छिप कर लोगों की जान लिया करता है।

बीर॰ : (कुछ देर तक सोच कर) जहाँ तक मैं समझता हूँ, जब तक तुम्हारे पिता सुजनसिंह मौजूद हैं, तुम पर किसी तरह का जुल्म नहीं हो सकता।

तारा : आपका कहना ठीक है, और मुझे अपने पिता पर बहुत-कुछ भरोसा है, मगर जब उस 'कटोरा-भर खून' की तरफ ध्यान देती हूँ, जिसे मैंने अपने पिता के हाथ में देखा था तब उनकी तरफ से भी नाउम्मीद हो जाती हूँ और सिवाय इसके कोई दूसरी बात नहीं सूझती कि जहाँ आप रहें मैं आपके साथ रहूँ और जो कुछ आप पर बीते उसमें आधे की हिस्सेदार बनूँ।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय १

यह कह कर बीरसिंह तारा के पास बैठ गए और धीरे-धीरे बातें करने लगे।

उधर अंगूर की टट्टियों में छिपा हुआ वह आदमी, जिसके बारे में हम इस बयान के शुरू में लिख आए हैं, इन्हीं दोनों की तरफ एकटक देख रहा था। यका-यक पत्तों की खड़खड़ाहट और पैर की आहट ने उसे चौंका दिया। वह होशियार हो गया और पीछे फिर कर देखने लगा, एक आदमी को अपने पास आते देख धीरे-से बोला, "कौन है, सुजनसिंह?" इसके जवाब में "हाँ" की आवाज आई और सुजनसिंह उस आदमी के पास जाकर धीरे-से बोला, "भाई रामदास, अगर तुम मुझे यहाँ से चले जाने की आज्ञा दे देते तो मैं जन्म-भर तुम्हारा अहसान मानता!!"

रामदास : कभी नहीं, कभी नहीं!

सुजन॰ : तो क्या मुझे अपने हाथ से अपनी लड़की तारा का खून करना पड़ेगा?

रामदास : बेशक, अगर वह मंजूर न करेगी तो।

सुजन॰ : नहीं नहीं, ऐसा कैसे हो सकता है! अभी से मेरा हाथ काँप रहा है और कटार गिरी पड़ती है।

रामदास : झख मार के तुम्हें ऐसा करना होगा!

सुजन॰ : मेरे हाथों की ताकत तो अभी से जा चुकी है, मैं कुछ न कर सकूँगा।

रामदास : तो क्या वह 'कटोरा-भर खून' वाली बात मुझे याद दिलानी पड़ेगी?

सुजन॰ : (काँप कर) ओफ! गजब है!! (रामदास के पैरों पर गिर कर) बस बस, माफ करो, अब फिर उसका नाम न लो! मैं करूँगा और बेशक वही करूँगा जो तुम कहोगे। अगर मंजूर न करे तो अपने हाथ से अपनी लड़की तारा को मारने के लिए मैं तैयार हूँ, मगर अब उस बात का नाम न लो! हाय, लाचारी इसे कहते हैं!!

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ४

वह आदमी जो अभी आया है सीधे बारहरी में चला गया । कुछ देर तक वहां ठहर कर पीछे वाले तोशेखाने में गया और ताला खोलकर तोशेखाने के अन्दर घुस गया । थोड़ी देर बाद एक छोटा-सा डिब्बा हाथ में लिए हुए निकला और डाला बन्द करके बाग के बाहर की तरफ चला । वह थोड़ी ही दूर गया था कि उस लांबे कद के आदमी ने जो पहिले ही से घात में लगा हुआ था पास पहुँच कर पीछे से उसके दोनों बाजू मजबूत पकड़ लिये और इस जोर से झटका दिया कि वह सम्हल न सका और जमीन पर गिर पड़ा । लांबे कद का आदमी उसकी छाती पर चढ़ बैठा और बोला, "सच बता तू कौन है, तेरा क्या नाम है, यहां क्यों आया, और क्या लिये जाता है ?"

यकायक जमीन पर गिर पड़ने और अपने को बेबस पाने से वह आदमी बदहवास हो गया और सवाल का जवाब न दे सका । उस लांबे कद के आदमी ने एक घूंसा उसके मुंह पर जमा कर फिर कहा, "जो कुछ मैंने पूछा है उसका जवाब जल्द दे, नहीं तो अभी गला दबा कर तुझे मार डालूंगा !" आखिर लाचार हो और अपनी मौत छाती पर सवार जान उसने जवाब दिया : "मैं बीरसिंह का नौकर हूं, मेरा नाम श्यामलाल है, मुझे मालिक ने अपनी मोहर लाने के लिए यहां भेजा था, सो लिए जाता हूं ।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ५

अभी तक उन्हें इस बात का गुमान भी न था कि उनसे मिलने के लिए कोई आदमी इस तरह दीवार तोड़ कर आवेगा । उस सींध के रास्ते हाथ में रोशनी लिए एक लम्बे कद का आदमी स्याह पोशाक पहिरे मुंह पर नकाब डाले उनके सामने आ खड़ा हुआ और बोला :

आदमी : मैं तुम्हें छुड़ाने के लिए यहाँ आया हूँ, उठो और मेरे साथ यहाँ से निकल चलो ।

बीर० : इसके पहिले कि तुम मुझे यहाँ से छुड़ाओ, मैं जानना चाहता हूँ कि तुम्हारा नाम क्या है और मुझ पर मेहरबानी करने का क्या सबब है ?

आदमी : इस समय यहाँ पर इसके पूछने की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि समय बहुत कम है । यहाँ से निकल चलने पर मैं अपना पता तुम्हें दूंगा, इस समय इतना ही कहे देता हूँ कि तुम्हें बेकसूर समझ कर छुड़ाने के लिए आया हूँ ।

बीर० : सब आदमी जानते हैं कि मुझ पर कुंअर साहब का खून साबित हो चुका है, तुम मुझे बेकसूर क्यों समझते हो ?

आदमी : मैं खूब जानता हूँ कि तुम बेकसूर हो ।

बीर० : खैर, अगर ऐसा भी हो तो यहाँ से छूट कर भी मैं महाराज के हाथ से अपने को क्योंकर बचा सकता हूँ ?

आदमी : मैं इसके लिए भी बन्दोबस्त कर चुका हूँ ।

यहाँ से आगे पढ़ें

7 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

एक तो अंधेरी रात, दूसरे चारों तरफ से घिर आने वाली काली-काली घटा ने मानो पृथ्वी पर स्याह रंग की चादर बिछा दी है।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

अपनी-अपनी जान की फिक्र सभी को होती है, चाहे भाई-बन्द, रिश्तेदार हों या नौकर, समय पर काम आवे वही आदमी है, वही रिश्तेदार है, और वही भाई है ।

अध्याय २यहाँ से आगे पढ़ें

अपनी बेकसूरी के साथ-ही-साथ बेचारी तारा की जुदाई का गम और उसके मिलने की नाउम्मीदी इन्हें मौत का पैगाम दे रही है ।

अध्याय ५यहाँ से आगे पढ़ें

अहा, क्या ही अच्छा होता अगर इस समय वीरसिंह से भी मुलाकात हो जाती!

अध्याय ८यहाँ से आगे पढ़ें

उसकी आधी हिम्मत तो उसी समय जाती रहती है जब उसके दोष उसे याद दिलाये जाते हैं।

अध्याय १४यहाँ से आगे पढ़ें

ऐसे परोपकारी महात्मा की इज्जत सभों को करनी चाहिए

अध्याय १४यहाँ से आगे पढ़ें

साधु और राजा समान ही समझे जाते हैं!!

अध्याय १४यहाँ से आगे पढ़ें

कटोरा भर खून की सभी 7 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. अध्याय १
  2. अध्याय २
  3. अध्याय ३
  4. अध्याय ४
  5. अध्याय ५
  6. अध्याय ६
  7. अध्याय ७
  8. अध्याय ८
  9. अध्याय ९
  10. अध्याय १०
  11. अध्याय ११
  12. अध्याय १२
  13. अध्याय १३
  14. अध्याय १४
  15. अध्याय १५
  16. अध्याय १६

कटोरा भर खून मुफ़्त सुनें

कटोरा भर खून मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

कटोरा भर खून मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

कटोरा भर खून जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।