Doomreader

कटोरा भर खून की पंक्तियाँ

कटोरा भर खून (देवकीनन्दन खत्री) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

7 उद्धरण · किताब के बारे में

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. अध्याय १
  2. अध्याय २
  3. अध्याय ५
  4. अध्याय ८
  5. अध्याय १४

अध्याय १

एक तो अंधेरी रात, दूसरे चारों तरफ से घिर आने वाली काली-काली घटा ने मानो पृथ्वी पर स्याह रंग की चादर बिछा दी है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

रात आधी से ज्यादे जा चुकी है।

एक तो अंधेरी रात, दूसरे चारों तरफ से घिर आने वाली काली-काली घटा ने मानो पृथ्वी पर स्याह रंग की चादर बिछा दी है।

चारों तरफ सन्नाटा छाया हुआ है। तेज हवा के झपेटों से कांपते हुए पत्तों की खड़खड़ाहट के सिवाय और किसी तरह की आवाज़ कानों में नहीं पड़ती।

अध्याय २

अपनी-अपनी जान की फिक्र सभी को होती है, चाहे भाई-बन्द, रिश्तेदार हों या नौकर, समय पर काम आवे वही आदमी है, वही रिश्तेदार है, और वही भाई है ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अब हमारे साथ हमारे रिश्तेदार लोग भी फांसी दे दिये जायंगे । हे ईश्वर ! धर्मपथ पर चलने का क्या यही बदला है !!

अपनी-अपनी जान की फिक्र सभी को होती है, चाहे भाई-बन्द, रिश्तेदार हों या नौकर, समय पर काम आवे वही आदमी है, वही रिश्तेदार है, और वही भाई है ।

कुंअर साहब की लाश देख और बीरसिंह को आफत में फंसा जान धीरे-धीरे लौंडियों ने खिसकना शुरू किया, कई तो तारा को खोजने का बहाना करके चली गईं, कई 'देखें इधर कोई छिपा तो नहीं है' कहकर आड़ में हो गई और मौका पा अपने …

अध्याय ५

अपनी बेकसूरी के साथ-ही-साथ बेचारी तारा की जुदाई का गम और उसके मिलने की नाउम्मीदी इन्हें मौत का पैगाम दे रही है ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… एक दर्वाजे में मजबूत ताला लगा रहता था । इस तहखाने में न-मालूम कितने कैदी सिसक-सिसक कर मर चुके थे । आज बेचारे बीरसिंह को भी हम इसी भयानक तहखाने में देखते हैं । इस समय इनकी अवस्था बहुत ही नाजुक हो रही है ।

अपनी बेकसूरी के साथ-ही-साथ बेचारी तारा की जुदाई का गम और उसके मिलने की नाउम्मीदी इन्हें मौत का पैगाम दे रही है ।

इसके अतिरिक्त न-मालूम और कैसे-कैसे खयालात इनके दिल में काँटे की तरह खटक रहे हैं । तहखाना बिलकुल अन्धकारमय है, हाथ को हाथ नहीं सूझता और यह भी नहीं मालूम होता कि दर्वाजा किस तरफ है और दीवार कहाँ है ?

अध्याय ८

अहा, क्या ही अच्छा होता अगर इस समय वीरसिंह से भी मुलाकात हो जाती!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बाबू सा॰: मुझे यह सुनकर बड़ी खुशी हुई कि आप नाहरसिंह हैं। बहुत दिनों से मैं आपसे मिला चाहता था मगर पता न जानने से लाचार था।

अहा, क्या ही अच्छा होता अगर इस समय वीरसिंह से भी मुलाकात हो जाती!

दू॰ आ॰: बीरसिंह से मिलकर तुम क्या करते?

अध्याय १४

उसकी आधी हिम्मत तो उसी समय जाती रहती है जब उसके दोष उसे याद दिलाये जाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नाहर॰: जिस समय गरज कर मैं अपना नाम कहूँगा, राजा की आधी जान तो उसी समय निकल जायगी, फिर कसूरवार आदमी का हौसला ही कितना बड़ा?

उसकी आधी हिम्मत तो उसी समय जाती रहती है जब उसके दोष उसे याद दिलाये जाते हैं।

एक सरदार: हम लोगों ने भी यही सोच रक्खा है कि या तो अपने को हमेशा के लिए उस दुष्ट राजा की ताबेदारी से छुड़ायेंगे या फिर लड़कर जान ही दे देंगे।

ऐसे परोपकारी महात्मा की इज्जत सभों को करनी चाहिए

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इतने ही में दरबान ने आकर अर्ज किया कि 'एक साधु बाहर खड़े हैं जो हाजिर हुआ चाहते हैं।' इतना सुनते ही खड़गसिंह उठ खड़े हुए और सभों की तरफ देख कर बोले, "

ऐसे परोपकारी महात्मा की इज्जत सभों को करनी चाहिए

।"

साधु और राजा समान ही समझे जाते हैं!!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

खड़ग॰: (हँस कर) इसमें भी कोई हर्ज नहीं!

साधु और राजा समान ही समझे जाते हैं!!

बाबा: और तो कोई कुछ न कहेगा मगर नाहरसिंह से चुप न रहा जायगा।

कटोरा भर खून मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

कटोरा भर खून मुफ़्त पढ़ें