Doomreader

दुर्गेशनन्दिनी, पहला भाग

लेखक: बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय

दूसरे नाम Durgesh Nandini

लंबाई: 17,664 शब्द, लगभग 71 पन्ने, पढ़ने में लगभग 1 घंटे

उपन्यास

दुर्गेशनन्दिनी, पहला भाग मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

मुग़लों और पठानों के युद्ध के दिनों में राजपूत सेनापति जगतसिंह और गढ़ के स्वामी की बेटी तिलोत्तमा की कथा। बंकिमचंद्र का उपन्यास, गदाधर सिंह के हिंदी अनुवाद में (1914)। यह पहला भाग है।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

प्रथम परिच्छेद

प्रथम परिच्छेद।

देवमन्दिर।

बङ्गदेशीय सम्वत् ९९८ के ग्रीष्मकाल के अन्त में एक दिन एक पुरुष घोड़े पर चढ़ा विष्णुपुर से जहानाबाद की राह पर अकेला जाता था। सायंकाल समीप जान उसने घोड़े को शीघ्र हांका क्योंकि आगे एक बड़ा मैदान था यदि दैव संयोग से अंधेरा होजाय और पानी बरसने लगे तो यहां कोई ठहरने का अस्थान न मिलेगा। परन्तु संध्या हो गई और बादल भी घिर आया और रात होते २ ऐसा अँधेरा छा गया कि घोड़े का चलाना कठिन होगया केवल कौंधे के प्रकाश से कुछ कुछ दिखाई देता था और वह उसी के सहारे से चलता था। थोड़े समय के अनन्तर एक बड़ी आंधी आई और बादल गरजने लगा और साथही पानी भी बरसने लगा और पथिक को मार्ग ज्ञान कुछ भी न रहा। पथिक ने घोड़े की रास छोड़ दी और वह अपनी इच्छानुसार चलने लगा। कुछ दूर जाकर घोड़े ने ठोकर ली, इतने में बिजली भी चमकी और आगे एक भारी श्वेत वस्तु देख पड़ी। उसको दूना अटारी समझ वह पुरुष घोड़े से उतर पड़ा और जाना कि घोड़े ने इसी पत्थर की सीढ़ी में ठोकर खाई थी। समीपवर्ती गृह का अनुभव कर उसने घोड़े को स्वेच्छा विहार करने को छोड़ दिया और आप धीरे २ सीढ़ी टटोल २ चढ़ने लगा और विद्युत प्रकाश द्वारा जान लिया कि जिसको अटारी समझा था वह वास्तविक देवमन्दिर है परन्तु कर स्पर्श द्वारा जाना कि द्वार भीतर से बन्द है। मन में चिन्ता करने लगे कि इस जन्य शून्य स्थान में इस समय भीतर से मन्दिर को किसने बन्द किया और वृष्टि प्रहार से घबरा कर केवाड़ा भड़भड़ाने लगे।

यहाँ से आगे पढ़ें

प्रथम परिच्छेद

सौभाग्य है किन्तु जब हमारा स्वामी इस कन्या का पिता पूछेगा कि तुम इतनी रात को किसके सङ्ग आईं तो यह क्या उत्तर देगी।

थोड़ी देर सोच कर युवा ने कहा “कह देना कि हम महाराज मानसिंह के पुत्र जगतसिंह के साथ आईं हैं।”

इन शब्दों को सुन कर उन स्त्रियों को बिज्जुपात के घात समान चोट लगी और दोनों डर कर खड़ी हो गईं। नवीना तो शिव जी की प्रतिमा के पिछाड़ी बैठ गई किन्तु दूसरी स्त्री ने गले में कपड़ा डाल कर दण्डवत किया और हाथ जोड़ कर बोली “युवराज! हमने बिना जाने बड़ा अपराध किया, हमारी अज्ञता को आप क्षमा करें।”

युवराज ने हँसकर कहा यह अपराध क्षमा के योग्य नहीं है यदि अपना पता दो तो क्षमा करूं नहीं तो अवश्य दण्ड दूंगा।

मधुर सम्भाषण से सर्वदा रस का अधिकार होता है इस कारण उस सुन्दरी ने हंस कर कहा कि कहिए क्या दण्ड दीजिएगा, मैं प्रस्तुत हूँ।

जगतसिंह ने भी हंस कर कहा कि मेरा दण्ड यही है कि तुम्हारे साथ तुमको चल कर पहुंचा आऊं।

यहाँ से आगे पढ़ें

आठवां परिच्छेद

३ जिस दिन अभिराम स्वामी ने क्रोध करके बिमला को घर से निकाल दिया उसके दूसरे दिन संध्या को वह बैठी अपनी कोठरी में 'कंघी चोटी' कर रही थी। तीस बर्ष की बुढ़िया भी श्रृंगार करती है! क्यों नहीं, मन तो नहीं बूढ़ा होता और विशेषकर के रूपवती तो सर्वदा जवानही रहती हैं। हां कुरूपाके जवानी और बुढ़ापे में भेद होता है। बिमला तो रूप और रस दोनों से भरी पूरी थी वरन पुराना चावल और भी अच्छी तरह खिलता है। उसके लाल २ ओठों को देख कर कौन कहता कि बुढ़िया है, काजल लगे हुए मारू नयनों के कटाक्ष अपने सामने तरुणियों को क्या समझते थे। गोरे २ बदन पर नागिन सी लटैं गालों पर लटकती हुई कैसी भली मालूम होती थी। देखो! बायें हाथ से बालों को पकड़ कर कंघी करती हुइ मूर्ति को दर्पण में देखती और मुसकिराती और धीरे २ रस राग गाती हुई बिमला शांतीपुर की झीनी साड़ी के अंचल से घुटने के बीच में छातियों को छिपाये हुए कामारि के मन में भी काम उपजाती है।

जूड़े को बांंध बेणी पीठ पर लटका दी और एक इतर सुगन्धमय रूमाल से मुंह को पोंछ महोवे की बीड़ी खाय ओठों पर धड़ी जमाय मुक्तामय कंचुकी कस और अंग २ सिजिल कर गुच्छेदार गुरगावी पैर में पहिन गले में वही युवराजदत्त माला धारण किये हुए बिमला तिलोत्तमा के घर चली।

तिलोत्तमा इस रूप को देख कर चकित हो हंस के बोली।

क्यों! आज तो बड़ा मोहनी रूप बनाया है।

बिमला ने कहा 'तुमको क्या?'

ति० भला बता तो आज किसका घर घालेगी?

यहाँ से आगे पढ़ें

सोलहवां परिच्छेद

इस प्रभा को आरसी में निहार बिमला मुस्किराई।

इस अवस्था में बैठी जगतसिंह की राह देख रही थी कि इतने में अमराई में तुरुही का शब्द हुआ और वह चिहुंक उठी। फाटक के अतिरिक्त अमराई इत्यादि कहीं तुरुही नहीं बजती थी, आज इतनी रात को क्या बात है मार्ग का व्यापार सब स्मरण करके मनमें अमङ्गल का अनुभव करने लगीं और खिड़की की राह अमराई की ओर देखने लगी। फिर घबरा कर कोठरी के बाहर निकल आई और आंगन में होकर सोपान द्वारा अटारी पर चढ़ इधर उधर देखने लगी किन्तु पेड़ों की छाया और अंधेरी रात के कारण कुछ देख न पड़ा, मुंडे़रे के नीचे झांक कर देखा परन्तु कहीं कुछ दिखाई न दिया। अमराई में बड़ा अंधेरा था,। उदास होकर नीचे उतरना चाहती थी कि अकस्मात किसी ने आकर उसके पीछे से उसको स्पर्श किया, उलट कर देखा कि शस्त्र बांधे एक मनुष्य खड़ा है उसको देखतेही हाथ पैर ढ़ीले हो गए और पुतली सी खड़ी रह गई।

शस्त्रधारी ने कहा "सावधान" चिल्लाना न, नहीं तो उठा कर छत के नीच फेंक दूंगा।"

इस मनुष्य का पहिरावा पठान सैनिक का सा था परन्तु उत्तमता के कारण बोध होता था कि यह कोई उच्च पद धारी है। उमर उसकी अभी तीस बर्ष से अधिक नहीं थी और श्री उसके मुंह पर दीप्तमान थी पगड़ी में एक हीरा भी लगा था। बीरता तो उसमें जगतसिंह से कम नहीं झलकती थी पर शरीर उतना विशाल नहीं था। कटिबन्द में तेगा और हाथ में नंगी तलवार लिए था।

उसने कहा खबरदार जो चिल्लायगी तो अभी नीचे डाल दूंगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

राजपूत के हाथ में जब तक तलवार है कोई तुम्हारा रोआं टेढ़ा नहीं कर सकता।

प्रथम परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

जिस दिन से विधाता ने स्त्रियों को पति के नाम लेने को मना किया उसी दिन से उनको बेपते कर दिया।

प्रथम परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

स्त्रियों का पताही क्या? जिसका कोई अल्ल नहीं वह अपना पता क्या बतावेंगी?

प्रथम परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

तीस बर्ष की बुढ़िया भी श्रृंगार करती है! क्यों नहीं, मन तो नहीं बूढ़ा होता और विशेषकर के रूपवती तो सर्वदा जवानही रहती हैं।

आठवां परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

अबला तो बड़ी प्रबला होती हैं।

बारहवां परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

संसार आशा ही के स्तंभ पर स्थित है, हथेली पर सरसों नहीं जमती

चौदहवां परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

वह राई से पर्वत और पर्वत से राई बनाता है।

चौदहवां परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

जहां चोर रहते हैं वही सिंह भी रहते हैं।

पन्द्रहवां परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

प्रेम का पथ ऐसाही है।

पन्द्रहवां परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

सच है लालच विनाश करती है?

अठारहवां परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

दुर्गेशनन्दिनी, पहला भाग की सभी 10 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. प्रथम परिच्छेद
  2. द्वितीय परिच्छेद
  3. तृतीय परिच्छेद
  4. चौथा परिच्छेद
  5. पांचवां परिच्छेद
  6. छठवां परिच्छेद
  7. सातवां परिच्छेद
  8. आठवां परिच्छेद
  9. नौवां परिच्छेद
  10. दसवां परिच्छेद
  11. ग्यारहवां परिच्छेद
  12. बारहवां परिच्छेद
  13. तेरहवां परिच्छेद
  14. चौदहवां परिच्छेद
  15. पन्द्रहवां परिच्छेद
  16. सोलहवां परिच्छेद
  17. सत्रहवां परिच्छेद
  18. अठारहवां परिच्छेद
  19. उन्नीसवां परिच्छेद
  20. परिशिष्ट

दुर्गेशनन्दिनी, पहला भाग मुफ़्त सुनें

दुर्गेशनन्दिनी, पहला भाग मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

दुर्गेशनन्दिनी, पहला भाग मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की और रचनाएँ

दुर्गेशनन्दिनी, पहला भाग जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।