Swami Vivekananda
स्वामी विवेकानंद
स्वामी विवेकानंद की 2 किताबें मुफ़्त पढ़ें, हर एक अपने सबसे अच्छे अंशों और पंक्तियों के साथ।
कहाँ से शुरू करें
-
ज्ञानयोग
वेदांत, माया, आत्मा और मुक्ति पर स्वामी विवेकानंद के व्याख्यान। हिंदी में, श्री रामकृष्ण आश्रम द्वारा प्रकाशित (1950)।
79,255 शब्द, लगभग 6 घंटे
फिर
-
विवेकानंद ग्रंथावली: ज्ञान-योग
व्यावहारिक वेदांत, विश्वव्यापी धर्म, आत्मा और परमात्मा, सांख्य और वेदांत तथा मुक्त आत्मा पर व्याख्यान। स्वामी विवेकानंद के ज्ञान योग विषयक प्रवचन।
77,172 शब्द, लगभग 5 घंटे
स्वामी विवेकानंद की पंक्तियाँ
यह सच है, किन्तु परे जो गुण नाम-रूप से रहता वह नित्य मुक्त आत्मा है, स्वच्छन्द सदैव विचरता।
अकर्मण्यता, जिसका अर्थ है किसी प्रकार की चेष्टा न करना, कभी उद्देश हो नहीं सकती। यदि ऐसा ही होता तब तो दीवार सबसे अधिक बुद्धिमान् और ज्ञानी होती; क्योंकि वह भी तो अकर्मण्य है।
नित्य ही लोग चारों ओर मर रहे हैं किन्तु जो जीवित है वे समझते है कि वे कभी मरेगे ही नहीं।
हाथ हटाओ, देखो कैसा प्रकाश है।
जहाँ हमें हँसाने की शक्ति विद्यमान है वहीं रुलाने की भी शक्ति प्रच्छन्न रूप से विद्यमान है
जब मन भरा रहता है तब मुँह से बात निकलती है, जब मन भरा रहता है तब हाथ भी काम में चलता है।
तुम सब सिंह स्वरूप हो, तुम आत्मा हो, शुद्धस्वरूप, अनन्त और पूर्ण।
मनुष्य का स्वभाव बहुत ही प्राचीनत्व- अनुरागी होता है।
अपने लिये रोओ कि तुम्हें अब भी सर्वत्र पाप देखना पड़ता है।
कैसे अपरिमित आत्मा तंग गली में पड़ी पड़ी नष्ट होना चाहेगी?
तुम्हारे भीतर ही यदि चोर नहीं है तो तुम किस प्रकार चोर को देखोगे?
किसी ने एक भी ज्ञान गढ़ा नहीं, मनुष्य ने अपने भीतर से ही उसे निकाला है।
जितना सुख है उतना ही दुःख है।
अपने को भुला दो, यही पहली बात सीखने योग्य है
पतग जैसे दीपक की लौ पर जलते है उसी प्रकार हम इन्द्रियो में सुख की प्राप्ति की आशा से अपने को बार बार झोकते है।
भँवर और चक्कर तो बहती नदी ही में होते हैं। ठहरे पानी में कहीं भँवर नहीं उठते।
"अज्ञान पूर्वक केवल खापीकर जीने की अपेक्षा मरना ही अच्छा है; पराजित होकर जीने की अपेक्षा युद्धक्षेत्र में मरना अच्छा है।"
वही हमारा आदर्श है, वही हमारे जीवन का उद्देश है जिसको हमें पूरा करना है।
परिवर्तन सदा 'अपने' अन्दर ही होता है।
वे बकते नहीं; वे काम करते हैं, आजन्म काम करते हैं।