Doomreader

ज्ञानयोग की पंक्तियाँ

ज्ञानयोग (स्वामी विवेकानंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

55 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

यह सच है, किन्तु परे जो गुण नाम-रूप से रहता वह नित्य मुक्त आत्मा है, स्वच्छन्द सदैव विचरता।

१. संन्यासी का गीतयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

फल अशुभ अशुभ कर्मों के, शुभ कर्मों के हैं शुभ फल, किसकी सामर्थ्य बदल दे, यह नियम अटल औ' अविचल? इस मृत्युलोक में जो भी करता है तनु को धारण, बन्धन उसके अंगों का होता नैसर्गिक भूषण।"

यह सच है, किन्तु परे जो गुण नाम-रूप से रहता वह नित्य मुक्त आत्मा है, स्वच्छन्द सदैव विचरता।

'तत् त्वमसि'―वही तो तुम हो, यह ज्ञान करो हृदयांकित, फिर क्या चिन्ता संन्यासी, सानन्द करो उद्धोषित―

आकाश अनन्त चँदोया, शय्या धरती तृण-शोभित, रहने के लिए तुम्हारे यह विश्वगेह है निर्मित;

१. संन्यासी का गीतयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सुख हेतु न गेह बनाओ, किस घर में अमा सकोगे? तुम हो महान्, फिर कैसे पिजँड़े के विहग बनोगे?

आकाश अनन्त चँदोया, शय्या धरती तृण-शोभित, रहने के लिए तुम्हारे यह विश्वगेह है निर्मित;

जैसा भोजन मिल जाए, सन्तोष उसी पर करना; सुस्वादु स्वाद-विरहित में कुछ भी मत भेद समझना; शुद्धात्मरूप का जिसमे सद् ज्ञानालोक चमकता, कुछ खाद्य पेय क्या उसको अपवित्र कहीं कर सकता?

नित्य ही लोग चारों ओर मर रहे हैं किन्तु जो जीवित है वे समझते है कि वे कभी मरेगे ही नहीं।

२. मायायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हम सोचते है कि हम सदा जीवित रहेगे। किसी समय राजा युधिष्ठिर से यह प्रश्न पूछा गया कि "इस पृथ्वी पर अत्यन्त आश्चर्य की बात क्या है?" राजा ने उत्तर दिया था, "

नित्य ही लोग चारों ओर मर रहे हैं किन्तु जो जीवित है वे समझते है कि वे कभी मरेगे ही नहीं।

" यही माया है।

जो हँस रहा है उसीको रोना पड़ेगा; जो रो रहा है वह भी हँसेगा।

२. मायायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सर्वत्र इन्हीं भयानक विरुद्ध भावों के बीच में से होकर हम चलते हैं। जहाँ मगल है वहीं अमगल रहता है। जहाँ अमंगल है वहीं मंगल है। जहाँ जीवन है मृत्यु वहीं छाया की भाँति उसका अनुसरण कर रही है।

जो हँस रहा है उसीको रोना पड़ेगा; जो रो रहा है वह भी हँसेगा।

यह क्रम बदल नहीं सकता। हम लोग अवश्य ही ऐसे स्थान की कल्पना कर सकते है जहाँ केवल मड्गल ही रहेगा, अमड्गल रहेगा नहीं;

जहाँ हमें हँसाने की शक्ति विद्यमान है वहीं रुलाने की भी शक्ति प्रच्छन्न रूप से विद्यमान है

२. मायायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जहाँ हम केवल हँसेंगे, रोयेगे नहीं। किन्तु जब तक ये सब कारण समान रूप से विद्यमान हैं तब तक इस प्रकार का संघटन स्वयं ही असम्भव है।

जहाँ हमें हँसाने की शक्ति विद्यमान है वहीं रुलाने की भी शक्ति प्रच्छन्न रूप से विद्यमान है

; जहाँ सुख उत्पन्न करने वाली शक्ति विद्यमान है दुःख देने वाली शक्ति भी वही छिपी हुई है।

अच्छा या बुरा ये दो भिन्न वस्तुये नहीं हैं, बल्कि एक ही है; उनके बीच का भेद प्रकारगत नहीं, परिणामगत है।

६. माया और मुक्तियहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सकते, और बड़े आलसी व्यक्ति का भी यही हाल है। एक व्यक्ति का पदस्खलन दूसरे की अपेक्षा अधिक हो सकता है और जिस व्यक्ति का पदस्खलन अधिक होता है उसे हम दुर्बल कहते है और जिसका कम होता है उसे सज्जन या सत् कहते है।

अच्छा या बुरा ये दो भिन्न वस्तुये नहीं हैं, बल्कि एक ही है; उनके बीच का भेद प्रकारगत नहीं, परिणामगत है।

अब देखिये, यदि यही मुक्तभाव रूपी शक्ति वास्तव में समस्त जगत् में कार्य कर रही है तो हमारे विशेष आलोच्य विषय―धर्म में उसका प्रयोग करने पर हम देख पाते हैं―सभी धर्म इसी एक भाव के द्वारा नियमित हैं। अत्यन्त निम्न कोटि के धर्मों को लीजिये …

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. १. संन्यासी का गीत
  2. २. माया
  3. ३. मनुष्य का यथार्थ स्वरूप
  4. ४. मनुष्य का यथार्थ स्वरूप
  5. ५. माया और ईश्वरधारणा का क्रमविकास
  6. ६. माया और मुक्ति
  7. ७. ब्रह्म और जगत्
  8. ९. जगत् (अन्तर्जगत्)
  9. १०. बहुत्व में एकत्व
  10. ११. सभी वस्तुओं में ब्रह्मदर्शन
  11. १२. अपरोक्षानुभूति
  12. १४. अमरत्व

१. संन्यासी का गीत

यह सच है, किन्तु परे जो गुण नाम-रूप से रहता वह नित्य मुक्त आत्मा है, स्वच्छन्द सदैव विचरता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

फल अशुभ अशुभ कर्मों के, शुभ कर्मों के हैं शुभ फल, किसकी सामर्थ्य बदल दे, यह नियम अटल औ' अविचल? इस मृत्युलोक में जो भी करता है तनु को धारण, बन्धन उसके अंगों का होता नैसर्गिक भूषण।"

यह सच है, किन्तु परे जो गुण नाम-रूप से रहता वह नित्य मुक्त आत्मा है, स्वच्छन्द सदैव विचरता।

'तत् त्वमसि'―वही तो तुम हो, यह ज्ञान करो हृदयांकित, फिर क्या चिन्ता संन्यासी, सानन्द करो उद्धोषित―

जो तुमको खींचा करती वह रज्जु तुम्हारे कर में।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हे बन्धु, मुक्ति पाने को तुम फिरते कहाँ भटकते? इस जग या लोकान्तर में तुम मुक्ति नहीं पा सकते; अन्वेषण व्यर्थ तुम्हारा शास्त्रो, मन्दिर मन्दर में;

जो तुमको खींचा करती वह रज्जु तुम्हारे कर में।

दुख शोक त्याग दो सारा, तुम वीतशोक बस हो लो, वह रज्जु हाथ से छोड़ो, बोलो संन्यासी, बोलो―

आकाश अनन्त चँदोया, शय्या धरती तृण-शोभित, रहने के लिए तुम्हारे यह विश्वगेह है निर्मित;

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सुख हेतु न गेह बनाओ, किस घर में अमा सकोगे? तुम हो महान्, फिर कैसे पिजँड़े के विहग बनोगे?

आकाश अनन्त चँदोया, शय्या धरती तृण-शोभित, रहने के लिए तुम्हारे यह विश्वगेह है निर्मित;

जैसा भोजन मिल जाए, सन्तोष उसी पर करना; सुस्वादु स्वाद-विरहित में कुछ भी मत भेद समझना; शुद्धात्मरूप का जिसमे सद् ज्ञानालोक चमकता, कुछ खाद्य पेय क्या उसको अपवित्र कहीं कर सकता?

२. माया

नित्य ही लोग चारों ओर मर रहे हैं किन्तु जो जीवित है वे समझते है कि वे कभी मरेगे ही नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हम सोचते है कि हम सदा जीवित रहेगे। किसी समय राजा युधिष्ठिर से यह प्रश्न पूछा गया कि "इस पृथ्वी पर अत्यन्त आश्चर्य की बात क्या है?" राजा ने उत्तर दिया था, "

नित्य ही लोग चारों ओर मर रहे हैं किन्तु जो जीवित है वे समझते है कि वे कभी मरेगे ही नहीं।

" यही माया है।

जहाँ जीवन है मृत्यु वहीं छाया की भाँति उसका अनुसरण कर रही है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सर्वत्र इन्हीं भयानक विरुद्ध भावों के बीच में से होकर हम चलते हैं। जहाँ मगल है वहीं अमगल रहता है। जहाँ अमंगल है वहीं मंगल है।

जहाँ जीवन है मृत्यु वहीं छाया की भाँति उसका अनुसरण कर रही है।

जो हँस रहा है उसीको रोना पड़ेगा; जो रो रहा है वह भी हँसेगा। यह क्रम बदल नहीं सकता। हम लोग अवश्य ही ऐसे स्थान की कल्पना कर सकते है जहाँ केवल मड्गल ही रहेगा, अमड्गल रहेगा नहीं;

जो हँस रहा है उसीको रोना पड़ेगा; जो रो रहा है वह भी हँसेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सर्वत्र इन्हीं भयानक विरुद्ध भावों के बीच में से होकर हम चलते हैं। जहाँ मगल है वहीं अमगल रहता है। जहाँ अमंगल है वहीं मंगल है। जहाँ जीवन है मृत्यु वहीं छाया की भाँति उसका अनुसरण कर रही है।

जो हँस रहा है उसीको रोना पड़ेगा; जो रो रहा है वह भी हँसेगा।

यह क्रम बदल नहीं सकता। हम लोग अवश्य ही ऐसे स्थान की कल्पना कर सकते है जहाँ केवल मड्गल ही रहेगा, अमड्गल रहेगा नहीं;

जहाँ हमें हँसाने की शक्ति विद्यमान है वहीं रुलाने की भी शक्ति प्रच्छन्न रूप से विद्यमान है

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जहाँ हम केवल हँसेंगे, रोयेगे नहीं। किन्तु जब तक ये सब कारण समान रूप से विद्यमान हैं तब तक इस प्रकार का संघटन स्वयं ही असम्भव है।

जहाँ हमें हँसाने की शक्ति विद्यमान है वहीं रुलाने की भी शक्ति प्रच्छन्न रूप से विद्यमान है

; जहाँ सुख उत्पन्न करने वाली शक्ति विद्यमान है दुःख देने वाली शक्ति भी वही छिपी हुई है।

तआस्सुब कम होगा, कार्य अधिक होगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नारियो के प्रति कैसा असद्व्यवहार करता है!"― यह कहकर अभिशप्त नहीं करेंगे। तब वे विभिन्न जातियों की प्रथाओं को आदरणीय बनाने की शिक्षा देगे।

तआस्सुब कम होगा, कार्य अधिक होगा।

तआस्सुब में आदमी अधिक कार्य नहीं कर पाता। वह, अपनी शक्ति का तीन चौथाई व्यर्थ ही व्यय कर देता है। जिन्हे धीर प्रशान्त चित्त 'काम के आदमी' कह कर पुकारा जाता है वे ही कर्म करते है। निरर्थक वाक्यपटु तआस्सुबी व्यक्ति कुछ भी नहीं कर …

३. मनुष्य का यथार्थ स्वरूप

पहले था धर्म का कुसंस्कार, अब है विज्ञान का कुसंस्कार

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

किन्तु हक्सले, टिण्डल अथवा डारविन का नाम लेते ही बात एकदम अकाट्य और प्रामाणिक बन जाती है। 'हक्सले ने यह कहा' बहुतो के लिये तो इतना ही कहना पर्याप्त है! सचमुच ही हम कुसस्कागे या अन्ध- विश्वासो से मुक्त हो गये हैं।

पहले था धर्म का कुसंस्कार, अब है विज्ञान का कुसंस्कार

;

तुम सब सिंह स्वरूप हो, तुम आत्मा हो, शुद्धस्वरूप, अनन्त और पूर्ण।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… और एक बार अपने प्रतिबिम्ब की ओर ध्यान से देखने लगा। उस समय क्षण भर मे ही उसका यह ज्ञान जाग गया कि 'सचमुच, मै तो सिंह ही हूॅ।' तब वह सिंहगर्जना करने लगा और उसका भेडों का सा चीत्कार न जाने कहाॅ चला गया!

तुम सब सिंह स्वरूप हो, तुम आत्मा हो, शुद्धस्वरूप, अनन्त और पूर्ण।

जगत् की महाशक्ति तुम्हारे भीतर है। "हे सखा, क्यो रोदन करते हो? जन्म-मृत्यु तुम्हारा भी नहीं है, मेरा भी नहीं है। क्यों रोते हो?

हमारे भीतर जो है वही हम बाहर भी देखते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… स्वयं जैसे होते है जगत् को वैसा ही देखते है। एक मेज़ पर एक मोहर की थैली रख दो और सोचो कि यहाॅ पर एक बच्चा बैठा है। एक चोर ने आकर उस थैली को ले लिया। क्या बच्चा समझेगा कि चोरी हो गई ?

हमारे भीतर जो है वही हम बाहर भी देखते हैं।

बच्चे के मन में चोर नहीं था, अतएव उसने चोर को नहीं देखा। सब प्रकार के ज्ञान के सम्बन्ध मे ऐसा ही होता है। जगत् के पाप, अत्याचार की बात मत कहना। किन्तु तुम्हे जगत् मे अब भी जो पाप देखना पड़ता है उसके लिये …

अपने लिये रोओ कि तुम्हें अब भी सर्वत्र पाप देखना पड़ता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मन में चोर नहीं था, अतएव उसने चोर को नहीं देखा। सब प्रकार के ज्ञान के सम्बन्ध मे ऐसा ही होता है। जगत् के पाप, अत्याचार की बात मत कहना। किन्तु तुम्हे जगत् मे अब भी जो पाप देखना पड़ता है उसके लिये रोदन करो।

अपने लिये रोओ कि तुम्हें अब भी सर्वत्र पाप देखना पड़ता है।

और यदि तुम जगत् का उपकार करना चाहते हो तो जगत् के ऊपर दोषारोपण करना छोड़ दो। उसे और भी दुर्बल मत करो। यह सब पाप, दुःख आदि क्या हैं?

४. मनुष्य का यथार्थ स्वरूप

आकाश का कभी भी परिणाम नहीं होता, परिणाम केवल मेघ का ही होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

किन्तु वे उसी अनन्त, अपरिणामी, नीलवर्ण आकाश को हमारे सम्मुख छोड़कर अन्तर्हित हो जाते हैं।

आकाश का कभी भी परिणाम नहीं होता, परिणाम केवल मेघ का ही होता है।

भ्रम के कारण ही हम सोचते है कि हम अपवित्र है, हम सान्त है। हम जगत् से पृथक् हैं। प्रकृत मनुष्य यही एक अखण्ड सत्ता रूप है।

नक्शा अच्छी वस्तु है, परन्तु नक्शे मे अंकित देश स्वयं देख कर आने के बाद यदि उसी नक्शे को फिर से देखो तो कितना अन्तर दिखाई पड़ेगा!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ज्ञान की बातें कहते है। तोता भी इसी तरह बका करते हैं। मुॅह से कहना और बात है और अनुभव करना और बात। दर्शन, मतामत, विचार, शास्त्र, मन्दिर, सम्प्रदाय आदि कोई भी बुरा नहीं है। किन्तु प्रत्यक्षानुभूति होने पर इन सब की आवश्यकता नही रहती।

नक्शा अच्छी वस्तु है, परन्तु नक्शे मे अंकित देश स्वयं देख कर आने के बाद यदि उसी नक्शे को फिर से देखो तो कितना अन्तर दिखाई पड़ेगा!

अतएव जिसने सत्य को प्रत्यक्ष कर लिया है उसे फिर समझने के लिये न्याय-युक्ति, तर्क-वितर्क आदि का आश्रय नहीं लेना पड़ता। उसके लिये तोसत्य अन्तरात्मा के मर्म मर्म में प्रविष्ट हो गया है -- प्रत्यक्ष का भी प्रत्यक्ष हो गया है। वेदान्तियों की भाषा मे …

तुम्हारे भीतर ही यदि चोर नहीं है तो तुम किस प्रकार चोर को देखोगे?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कर, ईर्ष्या और असत् चिन्ता का प्रवाह न फैला कर सभी देशो के लोग सोचेगे कि सभी 'वह' है। जो कुछ तुम देख रहे हो या अनुभव कर रहे हो, वह सब वही है। तुम्हारे भीतर अशुभ न रहने पर तुम अशुभ किस तरह देखोगे?

तुम्हारे भीतर ही यदि चोर नहीं है तो तुम किस प्रकार चोर को देखोगे?

तुम स्वयं यदि खूनी नहीं हो तो किस प्रकार खूनी को देख सकते हो?

५. माया और ईश्वरधारणा का क्रमविकास

धर्म आरम्भ होता है--इस "मत करना" से; आध्यात्मिकता भी इस "मत करना" से ही आरम्भ होती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… चेष्टा करती रहती है। और उनके पीछे चाहे कितना ही क्षीण क्यो न हो, और एक स्वर कहता है--बाहर मत जाना। इन दो बातो के संस्कृत नाम है प्रवृत्ति और निवृत्ति। प्रवृत्ति ही हमारे सभी कर्मों का मूल है। निवृत्ति से धर्म की उत्पत्ति है।

धर्म आरम्भ होता है--इस "मत करना" से; आध्यात्मिकता भी इस "मत करना" से ही आरम्भ होती है।

जहाॅ यह "मत करना" नहीं है वहाँ धर्म का आरम्भ ही नही हुआ ऐसा समझो। यह जो "मत करना" है, यहीं निवृत्ति का भाव आगया। और निरन्तर युद्ध मे रत पाशवीप्रकृति देवताओ के बावजूद भी मनुष्य की धारणा उन्नत होने लगी।

हम स्वप्न में विचरण कर रहे है―अर्ध निद्रित,अर्ध जाग्रत―जीवनभर एक पहेली में आबद्ध, यही हममे से प्रत्येक की दशा है!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… शरीर हमारा है यह भी तो हम मान ही लेते है, और यह भी नहीं कह सकते कि हम नहीं जानते। ज्ञान और अज्ञान के बीच की यह अवस्था, यह रहस्यमय पहेली, यह सत्य और मिथ्या का मिश्रण―कहाँ जाकर इनका मिलन हुआ कौन जानता है?

हम स्वप्न में विचरण कर रहे है―अर्ध निद्रित,अर्ध जाग्रत―जीवनभर एक पहेली में आबद्ध, यही हममे से प्रत्येक की दशा है!

सभी प्रकार के इन्द्रियज्ञान की यह दशा है। सब दर्शनों की, विज्ञान की, सब प्रकार के मानवीय ज्ञान की―जिनको लेकर हमे इतना अहङ्कार है उन सबकी भी यही दशा है―यही परिणाम है; यही ब्रह्माण्ड है।

जितना सुख है उतना ही दुःख है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

और जैसा उसका यह सुख है उसी परिमाण में उसका दुःख भी है।

जितना सुख है उतना ही दुःख है।

यदि मनुष्येतर प्राणी इतनी तीव्रता से सुख की अनुभूति करते हैं तो यह भी सत्य है कि उनके दुःख की अनुभूति भी उतनी ही अधिक तीव्र होगी―मनुष्य की अपेक्षा सहस्त्रगुनी तीव्र होगी, परन्तु फिर भी उन्हे मरना होगा!

तोड़ना सहज होता है, पागल आदमी जो चाहे तोड़ फोड़ सकता है, किन्तु किसी वस्तु का बनाना उसके लिये कठिन है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… रहे। सभी देशों और समाजों में ये लोग देखे जाते हैं, और स्त्रियाँ तो अधिकांश इस चीत्कार में योग दिया करती है, कारण वे स्वभाव से भावुक होती है। जो व्यक्ति खड़े होकर किसी विषय के विरुद्ध लेक्चरबाजी करेगा उसके दल की वृद्धि होगी ही।

तोड़ना सहज होता है, पागल आदमी जो चाहे तोड़ फोड़ सकता है, किन्तु किसी वस्तु का बनाना उसके लिये कठिन है।

सभी देशो में इस प्रकार के गन्दे विषयों के प्रतिवादी किसी न किसी रूप में पाये जाते है, और वे समझते हैं कि केवल गाली- गलौज से और दो को प्रकाश में लाकर ही वे लोगो का उपकार कर रहे है। उनको देखने से ऐसा …

हम कभी भी किसी नूतन वस्तु का निर्माण नहीं कर सकते, हम केवल पुरानी वस्तुओ का स्थान परिवर्तन कर सकते है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मतों से कोई सम्बन्ध न रख कर एक नया मत स्थापित करना चाहते है, जो लोग जिस सूत्र में माला गुँथी हुई है उसी को तोड़ना चाहते है, जो शून्य के ऊपर नूतन समाज का गठन करना चाहते है वे पूरी तरह से असफल होंगे।

हम कभी भी किसी नूतन वस्तु का निर्माण नहीं कर सकते, हम केवल पुरानी वस्तुओ का स्थान परिवर्तन कर सकते है।

वीज ही वृक्ष के रूप में परिणत हो जाता है, अत:

६. माया और मुक्ति

पतग जैसे दीपक की लौ पर जलते है उसी प्रकार हम इन्द्रियो में सुख की प्राप्ति की आशा से अपने को बार बार झोकते है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यहाँ हमे सुख नहीं मिल सकता, परन्तु हम सीख नहीं सकते! अपने अनुभव के अतिरिक्त और किसी उपाय से हम सीख नहीं सकते। हम प्रयत्न करते है; हमे धक्का लगता है, फिर भी क्या हम सीखते है? नहीं, फिर भी नहीं सीखते।

पतग जैसे दीपक की लौ पर जलते है उसी प्रकार हम इन्द्रियो में सुख की प्राप्ति की आशा से अपने को बार बार झोकते है।

हम फिर लौटते हैं, ताजगी लेकर; इसी प्रकार चलता रहता है और अन्त में असमर्थ होकर, धोखा खाकर हम मर जाते है; और यही माया है।

आध घण्टा! नारद के लिये तो बारह वर्ष बीत चुके थे!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

तुम जल लेने गये थे, मैं तुम्हारी प्रतीक्षा में हूँ। तुम्हें गये हुये आधा घण्टा हुआ।"

आध घण्टा! नारद के लिये तो बारह वर्ष बीत चुके थे!

और आध घण्टे के भीतर ही ये सब दृश्य उनके मन के अन्दर से निकल गये―यही माया है! किसी न किसी रूप में हम सब इसी माया के भीतर रहते है। यह बात समझना बड़ा कठिन है―विषय भी बड़ा जटिल है। इसका क्या तात्पर्य है?

गले हुये शव को फूलो से ढक कर कब तक रखा जा सकता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कभी भी नहीं होता।

गले हुये शव को फूलो से ढक कर कब तक रखा जा सकता है।

असम्भव कंब तक चल सकता है?

"अज्ञान पूर्वक केवल खापीकर जीने की अपेक्षा मरना ही अच्छा है; पराजित होकर जीने की अपेक्षा युद्धक्षेत्र में मरना अच्छा है।"

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… प्रतारणापूर्ण जीवन यापन करो, सभी वस्तुओ को उनके गलत नामों से पुकारो, अपने निकट और सब के निकट दिन रात मिथ्या बोलते रहो—यह प्रलोभन उनके पास एक बार आया था, किन्तु उस महावीर ने अतुल पराक्रम से उसी क्षण उसे परास्त कर दिया। उन्होंने कहा―

"अज्ञान पूर्वक केवल खापीकर जीने की अपेक्षा मरना ही अच्छा है; पराजित होकर जीने की अपेक्षा युद्धक्षेत्र में मरना अच्छा है।"

यही धर्म की भित्ति है। जब मनुष्य इस भित्ति के ऊपर खड़ा होता है तब वह सत्य की प्राप्ति के पथ पर, ईश्वर के लाभ के पथ पर चल रहा है ऐसा समझना चाहिये। धार्मिक होने के लिये भी पहले यह प्रतिज्ञा आवश्यक है। मैं …

मैं अपना रास्ता स्वंय ढूँढ़ लूँगा। सत्य को जानूँगा अथवा प्राण दे दूँगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है।" यही धर्म की भित्ति है। जब मनुष्य इस भित्ति के ऊपर खड़ा होता है तब वह सत्य की प्राप्ति के पथ पर, ईश्वर के लाभ के पथ पर चल रहा है ऐसा समझना चाहिये। धार्मिक होने के लिये भी पहले यह प्रतिज्ञा आवश्यक है।

मैं अपना रास्ता स्वंय ढूँढ़ लूँगा। सत्य को जानूँगा अथवा प्राण दे दूँगा।

कारण, संसार की ओर से तो और कुछ पाने की आशा है ही नहीं, वह तो शून्य स्वरूप है, वह दिन रात अन्तर्हित हो रहा है। आज का सुन्दर आशापूर्ण तरुण पुरुष कल का बूढ़ा है। आशा,आनन्द, सुख― ये सब मुकुलो की भाँति कल के …

अच्छा या बुरा ये दो भिन्न वस्तुये नहीं हैं, बल्कि एक ही है; उनके बीच का भेद प्रकारगत नहीं, परिणामगत है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सकते, और बड़े आलसी व्यक्ति का भी यही हाल है। एक व्यक्ति का पदस्खलन दूसरे की अपेक्षा अधिक हो सकता है और जिस व्यक्ति का पदस्खलन अधिक होता है उसे हम दुर्बल कहते है और जिसका कम होता है उसे सज्जन या सत् कहते है।

अच्छा या बुरा ये दो भिन्न वस्तुये नहीं हैं, बल्कि एक ही है; उनके बीच का भेद प्रकारगत नहीं, परिणामगत है।

अब देखिये, यदि यही मुक्तभाव रूपी शक्ति वास्तव में समस्त जगत् में कार्य कर रही है तो हमारे विशेष आलोच्य विषय―धर्म में उसका प्रयोग करने पर हम देख पाते हैं―सभी धर्म इसी एक भाव के द्वारा नियमित हैं। अत्यन्त निम्न कोटि के धर्मों को लीजिये …

७. ब्रह्म और जगत्

परिवर्तन सदा 'अपने' अन्दर ही होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आकाश में उड़ कर, पक्षी बन कर। मछली ने जल अथवा वायु में कोई परिवर्तन नहीं किया―जो कुछ भी परिवर्तन हुआ वह उसके अपने अन्दर ही हुआ।

परिवर्तन सदा 'अपने' अन्दर ही होता है।

इसी प्रकार हम देखते है कि समस्त क्रमविकास में परिवर्तन 'अपने' अन्दर ही होते होते, प्रकृति पर विजय प्राप्त हो रही है। इसी तत्व का धर्म और नीति में प्रयोग करो तो देखोगे कि यहाँ भी 'अशुभजय' 'अपने' भीतर परिवर्तन के द्वारा ही साधित हो …

९. जगत् (अन्तर्जगत्)

हम स्वयं ही अपने भाग्यों के निर्माता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हममे कोई सुखी है तो कोई दुःखी । क्या यह भी उनहकरुणामय पिता के कारण है जिनकी कृपा-रूपी वायु दिनरात बहती रहती है, जिनकी दया का अन्त नहीं है ?

हम स्वयं ही अपने भाग्यों के निर्माता है।

उनका सूर्य सभों के लिये उगता है चाहे वे दुर्बल हो या बलवान । साधु, पापी सभी के लिये उनकी वायु बह रही है । वे सभो के प्रभु है, पिता है, वे दयामय तथा समदर्शी है । क्या तुम लोगो की यह धारणा है …

अतएव उठो, साहसी वनो, वीर्यवान होओ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… भी प्रमाणित हो जायगा कि वे फिर हमारे ही द्वारा नष्ट भी किये जा सकेगे । हमने जो कुछ सृष्ट किया है उस सभी का ध्वंस भी हमीं कर सकते है, जो कुछ दूसरों ने बनाया है उसका नाश हमसे कभी नहीं हो सकता ।

अतएव उठो, साहसी वनो, वीर्यवान होओ।

सब उत्तरदायित्व अपने ऊपर ले लो यह याद रखो कि तुम स्वय ही अपने भाग्य के निर्माता हो। तुम जो कुछ बल या सहायता मागते हो वह तुम्हारे भीतर ही विद्यमान है। इसलिये इसी ज्ञानरूपी शक्ति के सहारे तुम बल प्राप्त करो और अपना भविष्य …

१०. बहुत्व में एकत्व

तुम अपने ही हाथो से अपनी ऑखे मूॅद कर कहते हो-अन्धकार है। हाथ हटाओ--तुम्हे प्रकाश दिखेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… चेष्टा करो--आत्मा इस देह की अपेक्षा अनन्त गुना शक्तिमान है। वेदान्त तुम्हारे कर्म-फल के लिये दूसरे देवता पर दायित्व नहीं डालता, वह कहता है, तुम स्वय ही अपने अदृष्ट के निर्माता हो। तुम अपने कर्म--फल से अच्छे और बुरे दोनो ही फल भोग करते हो,

तुम अपने ही हाथो से अपनी ऑखे मूॅद कर कहते हो-अन्धकार है। हाथ हटाओ--तुम्हे प्रकाश दिखेगा।

तुम ज्योतिस्वरूप हो--तुम पहले से ही सिद्ध हो। अब हम-- 'मृत्यो. स मृत्युमाप्नोति य इह नानेव पश्यति' इस श्रुति का अर्थ समझ पा रहे हैं। किस प्रकार हम इस तत्व को जान सकते है?

हमारे मार्ग मे अनन्त शान्ति है, तुम्हारे मार्ग मे अनन्त दुःख है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बढता ही जाता है।

हमारे मार्ग मे अनन्त शान्ति है, तुम्हारे मार्ग मे अनन्त दुःख है।

मैं यह नहीं कहता जिसे तुम वास्तविक क्रियात्मक मार्ग कहते हो वह भ्रम है। तुमने जिस रूप मे समझा है वही करो। उससे परम मंगल होगा-लोगों का बड़ा हित होगा, किन्तु यह कहकर हमारे पक्ष पर दोषारोप मत करना। हमारा मार्ग भी हमारे विचार से …

११. सभी वस्तुओं में ब्रह्मदर्शन

एक मच्छर किसी के मुॅह पर बैठा था। उसके एक मित्र ने उस मच्छर को मारने के लिये इतने ज़ोर से मारा कि वह मनुष्य मर गया, और मच्छर भी मर गया!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है कि जीवन के दुःखो का प्रतिकार क्या है, और इसका जो उत्तर दिया जाता है उससे तो आपातत यही बोध होता है कि जीवन का त्याग करना ही इसका एकमात्र उपाय है। इस उत्तर से मेरे मन मे एक प्राचीन कथा याद पड़ती है।

एक मच्छर किसी के मुॅह पर बैठा था। उसके एक मित्र ने उस मच्छर को मारने के लिये इतने ज़ोर से मारा कि वह मनुष्य मर गया, और मच्छर भी मर गया!

पूर्वोक्त प्रतिकार का उपाय मानो ठीक इसी प्रणाली का उपदेश देता है।

जिसके पास तनिक भी हृदय नही है, केवल मस्तिष्क है, वह सूख कर मर जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… वाले महान् भावों का स्फुरण होता है। हृदयशून्य केवल मस्तिष्क की अपेक्षा यदि मेरे पास कुछ भी मस्तिष्क न हो, किन्तु थोड़़ासा भी हृदय रहे तो मैं उसे सैकड़ो बार पसन्द करूॅगा। जिसके पास हृदय है उसीका जीवन सम्भव है, उसीकी उन्नति सम्भव है, किन्तु

जिसके पास तनिक भी हृदय नही है, केवल मस्तिष्क है, वह सूख कर मर जाता है।

किन्तु हम यह भी जानते है कि जो केवल अपने हृदय के द्वारा परिचालित होते है उन्हे अनेक कष्ट भोग करने पड़ते है, कारण उनकी प्राय:

हृदयशून्य केवल मस्तिष्क की अपेक्षा यदि मेरे पास कुछ भी मस्तिष्क न हो, किन्तु थोड़़ासा भी हृदय रहे तो मैं उसे सैकड़ो बार पसन्द करूॅगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… धर्म भी इस विषय में एकदम स्पष्ट करके कुछ भी नहीं कहते। मस्तिष्क एवं हृदय दोनो की ही हमे आवश्यकता है। हृदय अवश्य ही बहुत श्रेष्ठ है--हृदय के भीतर से ही जीवन को उच्च पथ पर ले जाने वाले महान् भावों का स्फुरण होता है।

हृदयशून्य केवल मस्तिष्क की अपेक्षा यदि मेरे पास कुछ भी मस्तिष्क न हो, किन्तु थोड़़ासा भी हृदय रहे तो मैं उसे सैकड़ो बार पसन्द करूॅगा।

जिसके पास हृदय है उसीका जीवन सम्भव है, उसीकी उन्नति सम्भव है, किन्तु जिसके पास तनिक भी हृदय नही है, केवल मस्तिष्क है, वह सूख कर मर जाता है।

दीवार में कोई वासना नहीं है, उसे कोई दुःख नहीं भोगना होता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हम जो कुछ भी दुःख भोग करते है, वासना से ही उसकी उत्पत्ति होती है। तुम्हे कुछ अभाव है, वह पूरा नहीं होता, फल दुःख। अभाव यदि न रहे तो दुख भी नहीं होगा। जब हम सब वासनाओ का त्याग कर देगे तब क्या होगा?

दीवार में कोई वासना नहीं है, उसे कोई दुःख नहीं भोगना होता।

ठीक है, परन्तु वह कभी उन्नति भी नहीं करती। इस कुर्सी में कोई वासना नहीं है, कोई कष्ट भी उसे नहीं है, परन्तु यह जो कुर्सी है, कुर्सी ही रहेगी। सुखभोगो के भीतर भी एक महानता है और दुःखभोगों के भीतर भी। यदि साहस करके …

इस कुर्सी में कोई वासना नहीं है, कोई कष्ट भी उसे नहीं है, परन्तु यह जो कुर्सी है, कुर्सी ही रहेगी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दीवार में कोई वासना नहीं है, उसे कोई दुःख नहीं भोगना होता। ठीक है, परन्तु वह कभी उन्नति भी नहीं करती।

इस कुर्सी में कोई वासना नहीं है, कोई कष्ट भी उसे नहीं है, परन्तु यह जो कुर्सी है, कुर्सी ही रहेगी।

सुखभोगो के भीतर भी एक महानता है और दुःखभोगों के भीतर भी। यदि साहस करके कहा जाय तो यह भी कह सकते है कि दुःख की भी उपकारिता है। हम सभी जानते है कि दुःख से कितनी बड़ी शिक्षा मिलती है। हमने जीवन में ऐसे …

वेदान्त कहता है कि हम अनन्त जल से पूर्ण नदी के तट पर रह कर भी प्यास से मर रहे है। ढेरो खाद्य सामने रखा है, फिर भी भूखों मर रहे है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वेदान्त कहता है―अज्ञान।

वेदान्त कहता है कि हम अनन्त जल से पूर्ण नदी के तट पर रह कर भी प्यास से मर रहे है। ढेरो खाद्य सामने रखा है, फिर भी भूखों मर रहे है।

यह आनन्दमय जगत् यही विद्यमान है। परन्तु हम उसे खोज नहीं पाते। हम उसी में रह रहे है। वह सर्वदा ही हमारे चारो ओर रहता है, परन्तु हम उसे सदा ही कुछ और समझ कर भ्रम में पड़ जाते हैं। विभिन्न सभी धर्म हमारे सामने …

इस प्रकार की विफलता न होती तो जीवन क्या होता?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कोई हानि नहीं, यह विफलता तो स्वाभाविक ही है, यह तो मानव- जीवन का सौन्दर्य स्वरूप है।

इस प्रकार की विफलता न होती तो जीवन क्या होता?

यदि जीवन में इस विफलता को जय करने की चेष्टा न रहती, तो जीवन धारण करने का कोई प्रयोजन ही न रह जाता। उसके न रहने पर जीवन की कविता कहाँ रहती? यह विफलता, यह भ्रम रहने से भी क्या हर्ज है?

गाय कभी झूठ बोलते नहीं सुनी जाती, किन्तु वह सदा गाय ही रहती है, मनुष्य कभी नहीं हो जाती।

अतएव बार बार असफल हो जाओ तो भी कोई हानि नहीं है, सहस्रों बार, बार बार इस आदर्श को हृदय में धारण करो, किन्तु सहस्र बार असफल होने पर फिर एक बार प्रयत्न करो। सब जीवो में ब्रह्मदर्शन ही मनुष्य का आदर्श है। यदि सब …

१२. अपरोक्षानुभूति

चाहे कितना ही चीत्कार क्यों न करो, परन्तु वह धर्म नहीं हो सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ही होगा। किन्तु वास्तविक धर्म बातों का विषय नहीं है, यह तो प्रत्यक्ष अनुभूति का विषय है। हमें अपनी आत्मा के अन्दर अन्वेषण करके देखना होगा कि वहाँ क्या है। हमें उसे समझना होगा और जिसे हम समझेंगे उसका साक्षात्कार करना होगा। यही धर्म है।

चाहे कितना ही चीत्कार क्यों न करो, परन्तु वह धर्म नहीं हो सकता।

अतएव एक कोई ईश्वर है या नहीं, यह व्यर्थ तर्कों के द्वारा प्रमाणित नहीं हो सकता, क्योंकि युक्ति दोनों ओर समान है। किन्तु यदि कोई ईश्वर है, तो वह हमारे अन्तर में ही है। तुमने क्या कभी उसे देखा है?

किन्तु वास्तविक धर्म बातों का विषय नहीं है, यह तो प्रत्यक्ष अनुभूति का विषय है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… रहकर ही हमलोग विचार-युक्ति किया करते हैं। किन्तु आश्चर्य का विषय है कि अधिकांश लोग, विशेषतः वर्तमान काल में, सोचा करते हैं कि धर्मतत्त्व में प्रत्यक्ष करने को कुछ नहीं है—यदि कुछ धर्मतत्त्व लाभ करना होगा तो वह बाह्य वृथा तर्क के द्वारा ही होगा।

किन्तु वास्तविक धर्म बातों का विषय नहीं है, यह तो प्रत्यक्ष अनुभूति का विषय है।

हमें अपनी आत्मा के अन्दर अन्वेषण करके देखना होगा कि वहाँ क्या है। हमें उसे समझना होगा और जिसे हम समझेंगे उसका साक्षात्कार करना होगा। यही धर्म है। चाहे कितना ही चीत्कार क्यों न करो, परन्तु वह धर्म नहीं हो सकता। अतएव एक कोई ईश्वर …

हम सभी नास्तिक है, परन्तु जो व्यक्ति उसे स्पष्ट स्वीकार करता है, उससे हम विवाद करने को प्रस्तुत होते है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

भारतवर्ष मे भी इस तरह कहा गया है कि तीस कोटि वेदान्ती हैं। यदि प्रत्यक्षानुभूति-सम्पन्न व्यक्ति हजार में एक भी होते, तो यह जगत् पॉच मिनट मे कुछ दूसरा ही हो जाता।

हम सभी नास्तिक है, परन्तु जो व्यक्ति उसे स्पष्ट स्वीकार करता है, उससे हम विवाद करने को प्रस्तुत होते है।

हम लोग सभी अन्धकार में पड़े हुए है। धर्म हम लोगों के समीप मानो कुछ नहीं है, केवल विचारलब्ध कुछ मतों का अनुमोदन मात्र है, केवल मुॅह की बात है--अमुक व्यक्ति खूब अच्छी तरह से बोल सकता है, अमुक व्यक्ति नहीं बोल सकता, यही हमलोगों …

हम लोगों के सच्चरित्र होने मे एकमात्र कारण पुलिस है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कोई विशेष अधिक नीतिपरायण नहीं है। हमलोग इस समय केवल समाज के शासन के भय से ही कुछ गडबड़ नहीं करते। यदि समाज आज कहे--चोरी करने से अब दण्ड नहीं मिलेगा तो हमलोग इसी समय दूसरे की सम्पत्ति लूटने के लिये व्यग्र होकर दौड़ पड़ेगे।

हम लोगों के सच्चरित्र होने मे एकमात्र कारण पुलिस है।

सामाजिक प्रतिष्ठा-लोप की आशंका ही हमलोगों के नीतिपरायण होने मे बहुधा कारण है, और वस्तुस्थिति तो यह है कि हम पशुओ से बिलकुल थोडासा ही उन्नत है। हम लोग जब अपने अपने घर के एकान्त कोने में बैठकर अपने हृदय के भीतर अनुसधान करेगे तभी …

एक मात्र बात यही है कि क्या तुम्हे प्रत्यक्षानुभूति हुई है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कहे कि तुम हट जाओ तो पहाड़ भी उसकी बात सुनेगा।" बाइबिल की इस कथा का तात्पर्य यही है। उस समय स्वय सत्यस्वरूप हो जाने के कारण तुम सत्य को जान सकोगे। केवल विचारपूर्वक सत्य के विषय मे समति देने से कोई लाभ नहीं है।

एक मात्र बात यही है कि क्या तुम्हे प्रत्यक्षानुभूति हुई है?

वेदान्त की मूल बात यही है--धर्म का साक्षात्कार करो--केवल कहने से कुछ न होगा, किन्तु साक्षात्कार करना बहुत कठिन है। जो परमाणु के अन्दर अति गुह्य रूप से रहते है, वही पुराण पुरुष, वही प्रत्येक मानव-हृदय के गुह्यतम प्रदेश में निवास करते हैं, साधु पुरुषो …

हमारा प्रयोजन ही हमारे स्वर्ग का निर्माता है, और हमारे प्रयोजन के परिवर्तन के साथ साथ हमारा स्वर्ग भी भिन्न भिन्न रूप धारण करता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मे भी ऐसा ही है, सुख की हमारी धारणा क्रमश बदलती रहती है। युवक यदि स्वर्ग की कल्पना करे तो उसका स्वर्ग परम सुन्दर रमणीयों से परिपूर्ण होना आवश्यक है। वही व्यक्ति आगे चल कर वृद्ध होने पर उसे स्त्री की आवश्यकता फिर न रहेगी।

हमारा प्रयोजन ही हमारे स्वर्ग का निर्माता है, और हमारे प्रयोजन के परिवर्तन के साथ साथ हमारा स्वर्ग भी भिन्न भिन्न रूप धारण करता है।

यदि हम इस प्रकार के एक स्वर्ग में जायॅ जहाॅ अनन्त इन्द्रिय-सुख का लाभ होगा तो उस जगह हमारी कोई विशेष उन्नति नही हो सकती। जो विषयभोग को ही जीवन का एक मात्र उद्देश्य मानते है वे ही इस प्रकार के स्वर्ग की प्रार्थना किया …

थोडा हॅसना-रोना, उसके वाद कुत्ते के समान मृत्यु!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… उस जगह हमारी कोई विशेष उन्नति नही हो सकती। जो विषयभोग को ही जीवन का एक मात्र उद्देश्य मानते है वे ही इस प्रकार के स्वर्ग की प्रार्थना किया करते है। यह वास्तविक मंगलकारी न होकर महा अमगलकारी होगा। यही क्या हमारी अन्तिम गति है?

थोडा हॅसना-रोना, उसके वाद कुत्ते के समान मृत्यु!

जिस समय तुम लोग इन सब विषय भोगों की प्रार्थना करते हो, उस समय तुम यह नही जानते कि मानव जाति के लिये जो अन्यत अमगलकारक है, उसकी तुम कामना करते हो--वास्तविक ऐहिक सुखभोग की कामना करके तुम वैसा ही करते हो, क्योकि तुम यह …

जो अग्नि हमे सर्दी से बचाती है, वही किसी बच्चे को भस्म भी कर सकती है, तो यह क्या अग्नि का दोष हुआ?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अवस्था प्राप्त होने पर उसी को दुखकर अवस्था कहकर उससे घृणा करेगे। अतएव वास्तविक वस्तु के विकास की विभिन्न मात्रा के कारण ही भेद उपलब्ध होता है, उस पदार्थ मे तो वास्तविक कोई भेद नहीं है। वस्तुतः अच्छा बुरा नामक कोई पदार्थ ही नही है।

जो अग्नि हमे सर्दी से बचाती है, वही किसी बच्चे को भस्म भी कर सकती है, तो यह क्या अग्नि का दोष हुआ?

अतएव यदि आत्मा शुद्धस्वरूप और पवित्र हो, तो जो व्यक्ति असत्कार्य़ करने जाता है, वह अपने स्वरूप के विपरीत आचरण करता है--वह अपने स्वरूप को नही जानता। एक खूनी के भीतर भी शुद्ध स्वरूप आत्मा रहती है। वह भ्रान्ति से उसको ढाँके रहता है, उसकी …

कुत्ता उन्हें देखकर हँस सकता है और उन्हें पागल कह सकता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… खाने पीने से सुखी होता है। किन्तु वैज्ञानिक विषयसुख को तिलाञ्जलि दे, केवल कुछ ही तारों की स्थिति जानने के लिये ही शायद किसी पर्वत के शिखर पर वास करते हैं। वे जिस अपूर्व सुख का आस्वाद पाते हैं, कुत्ता उसे समझने में अक्षम है।

कुत्ता उन्हें देखकर हँस सकता है और उन्हें पागल कह सकता है।

हो सकता है बिचारे वैज्ञानिक को विवाह भी करने की सुविधा न मिली हो। हो सकता है, वे केवल रोटी के कुछ टुकड़े और थोड़ेसे पानी के आधार पर ही पर्वत के शिखर पर रहते हैं। किन्तु वैज्ञानिक कहेंगे, "भाई कुत्ते!

हम अपने ही मन को समस्त जगत्का मापदण्ड बनाना चाहते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… उसे छोड़कर उच्चतर कोई भी सुख नही जानते, किन्तु हमारे लिये यही सबसे बढ़कर सुखकर है। और यदि तुम्हे अपने मनोनुकूल सुखान्वेषण का अधिकार है, तो हमें भी है।" हमारा यही भ्रम है कि हम समस्त जगत् को अपने ही भाव से बनाना चाहते है।

हम अपने ही मन को समस्त जगत्का मापदण्ड बनाना चाहते हैं।

तुम्हारी दृष्टि में इन्द्रियविषयो मे ही सर्वापेक्षा अधिक सुख है। किन्तु हमे भी उन्हीं से सुख मिलेगा, इसका कोई अर्थ नहीं है। जिस समय तुम इस मत को लेकर जिद्द करते हो, तभी हमारा तुमसे मतभेद होता है। सांसारिक हितवादी (Worldly Utilitarian) के साथ धर्मवादी …

बस चाहना, चाहना, चाहना!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है, तो वह यही है कि वासना से केवल दुःख का ही आगमन होता है--वह तो याचक की अवस्था मात्र है। सर्वदा ही कुछ न कुछ के लिये याचना करना--किसी दूकान आदि मे जाकर किसी न किसी वस्तु के पाने की इच्छा रहती ही है।

बस चाहना, चाहना, चाहना!

सारा जीवन ही केवल तृष्णाग्रस्त याचक की अवस्था है--वासना की दुनिवार तृष्णा है। यदि वासना पूर्ण करने की शक्ति समयुक्तान्तर श्रेणी (Arithmetical progression) के नियमानुसार बटे, तो वासना की शक्ति समगुणितान्तर श्रेणी (Geometrical progression) के नियमानुसार बढती है। अनन्त जगत् के समस्त सुखदुःख की समष्टि …

सारा जीवन ही केवल तृष्णाग्रस्त याचक की अवस्था है--वासना की दुनिवार तृष्णा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है कि वासना से केवल दुःख का ही आगमन होता है--वह तो याचक की अवस्था मात्र है। सर्वदा ही कुछ न कुछ के लिये याचना करना--किसी दूकान आदि मे जाकर किसी न किसी वस्तु के पाने की इच्छा रहती ही है। बस चाहना, चाहना, चाहना!

सारा जीवन ही केवल तृष्णाग्रस्त याचक की अवस्था है--वासना की दुनिवार तृष्णा है।

यदि वासना पूर्ण करने की शक्ति समयुक्तान्तर श्रेणी (Arithmetical progression) के नियमानुसार बटे, तो वासना की शक्ति समगुणितान्तर श्रेणी (Geometrical progression) के नियमानुसार बढती है। अनन्त जगत् के समस्त सुखदुःख की समष्टि सर्वदा ही समान है। समुद्र मे यदि एक तरग कही से उठती है, …

आत्म-भाव में पूर्ण होना ही जीवन है, और सभी भाव मृत्यु है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तुम्हारे साथ रहता है और केवल यही नहीं, तुममें ही रहता है। उसी में सर्वदा वास करो। यद्यपि यह बहुत कठिन प्रतीत होता है, तथापि क्रमशः यह सहज हो जायगा। तब तुम देखोगे, उसमें रहना ही एकमात्र आनन्दपूर्ण अवस्था है, अन्य सभी अवस्थाये मृत्यु है।

आत्म-भाव में पूर्ण होना ही जीवन है, और सभी भाव मृत्यु है।

हमारे वर्तमान समस्त जीवन को ही केवल शिक्षा के लिये विश्वविद्यालय कहा जा सकता है। प्रकृत जीवन लाभ करने के लिए हमे इसके बाहर जाना होगा।

१४. अमरत्व

बालक क्रमसकुंचित मनुष्य है और मनुष्य क्रमविकसित बालक है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अवश्य ही इससे पूर्व के क्रमसंकोच से।

बालक क्रमसकुंचित मनुष्य है और मनुष्य क्रमविकसित बालक है।

क्रमसंकुचित वृक्ष ही बीज है और क्रमविकसित बीज ही वृक्ष। सभी प्रकार के जीवन की उत्पत्ति की सम्भावना उन्हीं के बीज में है। अब यह समस्या कुछ सरल हो जाती है। अब इसी तत्त्व के साथ पूर्वोक्त समुदय जीवन की अखण्डता की आलोचना करो। क्षुद्रतम …

सिंहासन पर बैठे हुये राजाओं ने इस पर विचार किया है, पथ के भिखारियों ने भी इसका स्वप्न देखा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यह कवियों की कल्पना का विषय रहा है, साधु, महात्मा, ज्ञानी―सभी की चिन्ता का यह विषय रहा है,

सिंहासन पर बैठे हुये राजाओं ने इस पर विचार किया है, पथ के भिखारियों ने भी इसका स्वप्न देखा है।

श्रेष्ठतम मानवों ने इसका उत्तर पाया है, और अतिनिकृष्ट मनुष्यो ने भी इसकी आशा की है। इस विषय में लोगो का आग्रह अभी नष्ट नहीं हुआ है, और जब तक मानव प्रकृति विद्यमान है तब तक होगा भी नहीं। विभिन्न विचारक मस्तिष्को ने इसके विभिन्न …

श्रेष्ठतम मानवों ने इसका उत्तर पाया है, और अतिनिकृष्ट मनुष्यो ने भी इसकी आशा की है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यह कवियों की कल्पना का विषय रहा है, साधु, महात्मा, ज्ञानी―सभी की चिन्ता का यह विषय रहा है, सिंहासन पर बैठे हुये राजाओं ने इस पर विचार किया है, पथ के भिखारियों ने भी इसका स्वप्न देखा है।

श्रेष्ठतम मानवों ने इसका उत्तर पाया है, और अतिनिकृष्ट मनुष्यो ने भी इसकी आशा की है।

इस विषय में लोगो का आग्रह अभी नष्ट नहीं हुआ है, और जब तक मानव प्रकृति विद्यमान है तब तक होगा भी नहीं। विभिन्न विचारक मस्तिष्को ने इसके विभिन्न उत्तर दिये है। दूसरी ओर इतिहास के प्रत्येक युग में हजारो व्यक्तियों ने इस प्रश्न को …

ज्ञानयोग मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

ज्ञानयोग मुफ़्त पढ़ें