Doomreader

विवेकानंद ग्रंथावली: ज्ञान-योग की पंक्तियाँ

विवेकानंद ग्रंथावली: ज्ञान-योग (स्वामी विवेकानंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

78 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

मनुष्य मिथ्या से सत्य की ओर नहीं जाता, अपितु सत्य से सत्य को पहुँचता है; कम सत्य से बड़े सत्य को पहुँचता है।

२१ विश्वव्यापी धर्म की प्राप्ति का मार्गयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अपना सारा बल लगाता है। यही कारण है कि यह अन्वय है, व्यतिरेक नहीं है। यही विचार है। मत पर मत उत्पन्न होते जाते हैं। सबमें कुछ न कुछ महत्वपूर्ण विचार होते हैं और आदर्श पर आदर्श बढ़ते जाते हैं। मनुष्यता की गति यही है।

मनुष्य मिथ्या से सत्य की ओर नहीं जाता, अपितु सत्य से सत्य को पहुँचता है; कम सत्य से बड़े सत्य को पहुँचता है।

पर मिथ्या से कभी सत्य की उत्पत्ति नहीं होती। पुत्र पिता से कितना ही क्यों न बढ़ जाय, इससे क्या पिता कुछ था ही नहीं?

इंजील, कुरान, वेद और दूसरे पवित्र धर्मग्रंथ केवल उसके थोड़े से पन्ने हैं; अभी असंख्य पन्ने बंद पड़े हैं।

२१ विश्वव्यापी धर्म की प्राप्ति का मार्गयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैं न केवल यही करूँगा अपितु उन सबके लिये जो भविष्य में आनेवाले हैं, अपने हृदय में अवकाश रखूँँगा। क्या ईश्वर की पुस्तक पूरी हो गई है वा अब भी साक्षात्कार होता जा रहा है? यह अद्भुत पुस्तक है―संसार का श्रृंखलाबद्ध साक्षात्कार।

इंजील, कुरान, वेद और दूसरे पवित्र धर्मग्रंथ केवल उसके थोड़े से पन्ने हैं; अभी असंख्य पन्ने बंद पड़े हैं।

मैं उन्हें सबके लिये खोल दूँँगा। मैं वर्तमान काल में खड़ा हूँ, पर अपने को भविष्य में प्रकट करूँगा। मैं उन सबको जो पहले के हैं, ले लूँगा, वर्तमान काल के प्रकाश से लाभ उठाऊँगा और अपने अंतःकरण की एक एक खिड़की को उनके लिये …

यहाँ तक कि जूते पर स्याही करनेवाला यदि अपने चिन्त को एकाग्र कर ले, तो वह अच्छी स्याही करेगा; यदि रसोइए के चित्त की वृत्ति एकाग्र हो जाय तो वह पाक अच्छा करेगा।

२२ विश्वव्यापी धर्म का आदर्शयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… आवेगा जिसे मैं आप पर व्यक्त करना चाहता हूँ। जितनी ही अधिक आप में अपने चित्त की वृत्तियों को एकाग्र करने की शक्ति होगी, उतना ही आपको अधिक ज्ञान प्राप्त होगा। कारण यह है कि ज्ञान के प्राप्त करने का यही एक मात्र साधन है।

यहाँ तक कि जूते पर स्याही करनेवाला यदि अपने चिन्त को एकाग्र कर ले, तो वह अच्छी स्याही करेगा; यदि रसोइए के चित्त की वृत्ति एकाग्र हो जाय तो वह पाक अच्छा करेगा।

धनोपार्जन में, ईश्वरोपासना में, जितना ही अधिक चित्त एकाग्र होता है, उतना ही अच्छा फल मिलता है। यही एक मात्र मूल मंत्र है जिससे प्रकृति का कपाट खुल जाता है और प्रकाश की लहर भर जाती है। यही चित्त की एकाग्रता ज्ञान की निधि की …

धर्म साक्षात्कार का नाम है; वह वकवास, वा विचार का विषय नहीं है, चाहे कितना ही सुंदर क्यों न हो।

२२ विश्वव्यापी धर्म का आदर्शयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वह हमारी आत्मा में प्रवेश कर जायगा। बुद्धि के आधार पर तो आज हम बहुत सी व्यर्थ बातों को स्वीकार कर लेंगे, पर कल ही हमारी बुद्धि बदल जायगी। पर सत्यधर्म कभी बद- लता ही नहीं।

धर्म साक्षात्कार का नाम है; वह वकवास, वा विचार का विषय नहीं है, चाहे कितना ही सुंदर क्यों न हो।

यह करने कराने की बात है, सुनने और मानने की बात नहीं है। पर यह वह है जिसमें सारी आत्मा बदलकर वही हो जाती है जो उसका विश्वास है। यही धर्म है।

इस अव्यवस्था में व्यवस्था है, इस बेताली ध्वनि में ताल स्वर है; और जो इसे सुनना चाहे, स्वर को ग्रहण कर सकता है।

३१ धर्म का लक्ष एकता वा अभेद हैयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है। जब तक मनुष्य में विचारने की शक्ति है, यह झमेला बना है, तब तक मनुष्य को किसी न किसी रूप में धर्म रखना ही पड़ेगा। यह भूलभुलैयाँ सी बात है। पर जैसा कि हम में से बहुतेरे समझते हैं, यह असार विचार नहीं है।

इस अव्यवस्था में व्यवस्था है, इस बेताली ध्वनि में ताल स्वर है; और जो इसे सुनना चाहे, स्वर को ग्रहण कर सकता है।

आजकल सारे प्रश्नों से बड़ा प्रश्न यह है कि अच्छा मान लीजिए कि यह ज्ञात और ज्ञेय दोनों ओर से अज्ञेय और अतीव अज्ञात से संपुटित है, तो फिर उस अत्यंत अज्ञात के लिये यह श्रम क्यों है?

मेरे गुरु- देव कहा करते थे कि गिद्ध ऊपर उड़ता चला जाता है, यहाँ तक कि वह बिंदु क समान हो जाता है; पर उसकी आँखें पृथ्वी पर पड़े हुए सड़े मुर्दे पर ही रहती हैं।

३२ मुक्त आत्मायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

धर्म क्या है? यह प्रार्थना करना कि मुझे यह दीजिए, वह दीजिए? यह सब धर्म की मूर्खता है! जिनका उन पर विश्वास है, उन्हें ईश्वर और आत्मा का सच्चा बोध ही नहीं है।

मेरे गुरु- देव कहा करते थे कि गिद्ध ऊपर उड़ता चला जाता है, यहाँ तक कि वह बिंदु क समान हो जाता है; पर उसकी आँखें पृथ्वी पर पड़े हुए सड़े मुर्दे पर ही रहती हैं।

अंततोगत्वा आपके विचारों का फल क्या है? सड़क पर झाडू देना और अधिक रोटी और कपड़े का होना? रोटी और कपड़े की चिंता किसे है? करोड़ों प्रतिक्षण आते जाते रहते हैं। चिंता कौन करता है?

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. १७ कर्म-वेदांत
  2. १८ कर्म-वेदांत
  3. १९ कर्म-वेदांत
  4. २० कर्म-वेदांत
  5. २१ विश्वव्यापी धर्म की प्राप्ति का मार्ग
  6. २२ विश्वव्यापी धर्म का आदर्श
  7. २३ प्रकट-रहस्य
  8. २४ सुख का मार्ग
  9. २५ याज्ञवल्क्य और मैत्रेयी
  10. २६ आत्मा और परमात्मा
  11. २८ विश्व-विधान
  12. ३० सांख्य और वेदांत
  13. ३१ धर्म का लक्ष एकता वा अभेद है
  14. ३२ मुक्त आत्मा

१७ कर्म-वेदांत

अकर्मण्यता, जिसका अर्थ है किसी प्रकार की चेष्टा न करना, कभी उद्देश हो नहीं सकती। यदि ऐसा ही होता तब तो दीवार सबसे अधिक बुद्धिमान् और ज्ञानी होती; क्योंकि वह भी तो अकर्मण्य है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

रहस्य है। इसका प्राप्त करना वेदांत दर्शन का मुख्य लक्ष्य है।

अकर्मण्यता, जिसका अर्थ है किसी प्रकार की चेष्टा न करना, कभी उद्देश हो नहीं सकती। यदि ऐसा ही होता तब तो दीवार सबसे अधिक बुद्धिमान् और ज्ञानी होती; क्योंकि वह भी तो अकर्मण्य है।

मिट्टी के डले, पेड़ों के ठूँठ संसार में सबसे बड़े महर्षि और महात्मा माने गए होते;

जितना ही मनोविकार कम हो, उतना ही हम अच्छा काम करते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कर्म के लिये तो प्रायः मनोविकार ही से प्रवृत्ति होती है। बहुत दिन हुए, मैं भी ऐसा ही जानता था। पर ज्यों ज्यों दिन बीतते जा रहे हैं और मुझे अनुभव होता जाता है, मुझे यह ठीक नहीं जान पड़ता।

जितना ही मनोविकार कम हो, उतना ही हम अच्छा काम करते हैं।

जितना ही हम शांत रहें, उतना ही अच्छा है और उतना ही अधिक हम काम कर सकते हैं। जब हमारा ध्यान बँटा रहता है तब शक्ति का अपव्यय होता है, नसें फटती हैं,

वेदांत की शिक्षा है कि मनुष्य को पहले अपने ऊपर विश्वास करना चाहिए।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… और न मरेगी। सारी बातें कि हम मर रहे हैं, हम मरने से डरते हैं, अंध विश्वास मात्र हैं। ये सारी बातें भी कि हम इसे कर सकते हैं या इसे नहीं कर सकते, अंध विश्वास की बातें हैं। हम सब कुछ कर सकते हैं।

वेदांत की शिक्षा है कि मनुष्य को पहले अपने ऊपर विश्वास करना चाहिए।

जैसे किसी किसी धर्म का यह कथन है कि जो ईश्वर पर विश्वास नहीं करता, वह नास्तिक है, वैसे वेदांत का कहना है कि वह मनुष्य जिसे अपने ऊपर विश्वास नहीं है, नास्तिक है। वेदांत उसे नास्तिक मानता है जिसे अपनी आत्मा के महत्व पर …

वेदांत उसे नास्तिक मानता है जिसे अपनी आत्मा के महत्व पर विश्वास नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… शिक्षा है कि मनुष्य को पहले अपने ऊपर विश्वास करना चाहिए। जैसे किसी किसी धर्म का यह कथन है कि जो ईश्वर पर विश्वास नहीं करता, वह नास्तिक है, वैसे वेदांत का कहना है कि वह मनुष्य जिसे अपने ऊपर विश्वास नहीं है, नास्तिक है।

वेदांत उसे नास्तिक मानता है जिसे अपनी आत्मा के महत्व पर विश्वास नहीं है।

बहुतों को तो यह विचार भयानक प्रतीत होता है। बहुतों का कथन है कि हम इस आदर्श पर कभी पहुँच नहीं सकते। पर वेदांत कहता है कि सब इस आदर्श को साक्षात् कर सकते हैं। इस आदर्श पर पहुँचने से कोई रोक नहीं सकता। स्त्री, …

हाथ हटाओ, देखो कैसा प्रकाश है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

तो अपनी आँखें अपने हाथों मूँँद रखी हैं और चिल्ला रहे हैं कि अँधेरा है। जानो कि कहीं अँधेरा नहीं है।

हाथ हटाओ, देखो कैसा प्रकाश है।

यह प्रकाश पहले से था। कहीं अंधकार नहीं था, कहीं निर्बलता नहीं थी। हम मुर्ख हैं जो यह चिल्ला रहे हैं कि हम निर्बल हैं। हम मूर्ख हैं जो यह चिल्ला रहे हैं कि हम अशुद्ध हैं। वेदांत न केवल बलपूर्वक यह कहता है कि …

इस प्रकार पड़े पड़े हम मर ही जाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ठिठुरकर हिममय हो रहा हो। उसे नींद आती है और वह सोना चाहता है। यदि आप उसे वहाँ से खींचकर हटाना चाहें तो वह यही कहता है कि मुझे यहीं रहने दो। मुझे सोने दो, हिम में पड़े सोने में बड़ा ही आनंद मिलता है।

इस प्रकार पड़े पड़े हम मर ही जाते हैं।

ठीक ऐसी ही दशा हमारी प्रकृति की है। ठीक ऐसा ही हम अपने जीवन में कर रहे हैं। पैर से सिर तक हिममय होते जा रहे हैं;

कभी न कहो, यह कभी न कहो कि यह हमसे नहीं हो सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… और कहता है कि ‘आप शुद्ध और पूर्ण हैं। जिसे आप पाप कहते हैं, वह आपका नहीं है’। अभिव्यक्ति का ‘पाप’ अत्यंत निकृष्ट रूप है। आप अपने को उच्च मात्रा में अभिव्यक्त कीजिए। एक बात स्मरण रखिए कि हम सब कुछ सहन कर सकते हैं।

कभी न कहो, यह कभी न कहो कि यह हमसे नहीं हो सकता।

आप तो अप्रमेय हैं। आपकी प्रकृति के सामने देशकाल की काई गणना नहीं है। आप सब कुछ कर सकते हैं, आप सर्वशक्तिमान् हैं।

निर्बलता का प्रतीकार निर्बलता को सेने से नहीं होता, अपितु बल के स्मरण से होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हम अपनी निर्बलता को अवश्य जानते रहते हैं। पर वेदांत कहता है कि अपनी निर्बलता का बार बार स्मरण करने से कुछ लाभ नहीं होता। उससे बल थोड़े ही आता है। सदा यह सोचते रहने से कि, हम निर्बल हैं, बल कभी आ नहीं सकता।

निर्बलता का प्रतीकार निर्बलता को सेने से नहीं होता, अपितु बल के स्मरण से होता है।

लोगों को वह बल बतलाओ जो उनके भीतर भरा है। लोगों से यह कहने के स्थान में कि ‘तुम पापी हो’ वेदांत विरुद्ध पक्ष को लेता है और कहता है कि ‘आप शुद्ध और पूर्ण हैं। जिसे आप पाप कहते हैं, वह आपका नहीं है’। …

जब मन भरा रहता है तब मुँह से बात निकलती है, जब मन भरा रहता है तब हाथ भी काम में चलता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यहाँ तक कि यह तुम्हारे जीवन का अंग बन जाय। इसीका निदध्यासन करो और इसी निदध्यासन से कर्म की उत्पत्ति होगी।

जब मन भरा रहता है तब मुँह से बात निकलती है, जब मन भरा रहता है तब हाथ भी काम में चलता है।

फिर तो काम होगा ही। अपने में आदर्श को भर लो। जो कुछ करो, उसी पर भले प्रकार चिंतन करते रहो। तुम्हारा काम महत् रूप धारण कर लेगा, उसकी दशा बदल जायगी और उसी चिंतन के प्रभाव से देवखरूप हो जायगा। यदि प्रकृति वा द्रव्य …

प्रेम सत्य है और घृणा मिथ्या है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विवेकवान होकर अपने जीवन के प्रत्येक क्षण, बात बात में सत्य असत्य का विवेक करने से हमें सत्य की कसौटी मिल जायगी। यही सत्य पवित्रता है, यही एकता है। जिसे एकता संपादन हो वह सत्य है।

प्रेम सत्य है और घृणा मिथ्या है।

कारण यही है कि घृणा से भेद बढ़ता है। यह घृणा ही है जो मनुष्य मनुष्य में भेद कराती है, अतः यह मिथ्या है। यह वियोजक शक्ति है, यह भेद उत्पन्न करनेवाली और नाश करने- वाली है।

बुद्धि तो झाडू देनेवाली है। वह हमारे लिये राह साफ करती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

क्योंकि हम जानते हैं कि बुद्धिमत्ता कुछ है नहीं। इसमें तो अंतःकरण ही सब से अधिक प्रधान है। आत्म का दर्शन अंतःकरण ही में होता है, बुद्धि द्वारा उसे नहीं देख सकते।

बुद्धि तो झाडू देनेवाली है। वह हमारे लिये राह साफ करती है।

वह गौण है और चौकीदार का काम करती है। पर चौकीदार की अनिवार्य्य आवश्यकता समाज के काम के लिये नहीं है। वह तो केवल अव्यवस्था मिटाने के लिये है, दोषों को रोकने के लिये है। यही काम है जो बुद्धि से लिया जा सकता है। …

पुस्तक आपके आचरण का प्रमाण नहीं है, आप पुस्तक के लिये अवश्य प्रमाण हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

और यह ऐसी बात है जिसे आपको सदा स्मरण रखना चाहिए। वेदांत के धर्म में यह बड़े ही काम की बात है; क्योंकि वेदांत की शिक्षा यह है कि आप सब महात्मा हैं और सबको महात्मा होना चाहिए।

पुस्तक आपके आचरण का प्रमाण नहीं है, आप पुस्तक के लिये अवश्य प्रमाण हैं।

इसका आपको ज्ञान कैसे हो कि अमुक पुस्तक में सत्य की शिक्षा है? इसी से न कि आप सत्य हैं और आप सत्य को समझते हैं? यही वेदांत का कथन है। संसार के ईसाओं और बुद्धों का प्रमाण क्या है?

१८ कर्म-वेदांत

मनुष्य का स्वभाव बहुत ही प्राचीनत्व- अनुरागी होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… और केवल अच्छापन और सुख रह जाता है। पर मनुष्य उसे कैसा ही सुखमय क्यों न समझता हो, सत्य और वस्तु है और सुख और है। ऐसे भी उदाहरण मिले हैं जहाँ सत्य जब तक अपनी उच्च दशा को नहीं पहुँचता है, सुखकर नहीं होता।

मनुष्य का स्वभाव बहुत ही प्राचीनत्व- अनुरागी होता है।

वह कुछ करता है और उसे करके उसी में पड़ा रहता है और उसका निकलना कठिन हो जाता है। उसके मन में नए विचारों के लिये जगह नहीं है क्योंकि उनके आने से उसे कष्ट होता है।

इसमें संदेह नहीं कि सब प्राणी मंदिर हैं, पर मनुष्य सबसे बड़ा मंदिर है। वह मंदिरों का भी मंदिर है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… इसे धीरे धीरे समझेंगे। आपके भी जीता जागता ईश्वर है। फिर भी आप गिरजे बनाते, मंदिर बनाते और नाना भाँति की मिथ्या कल्पनाओं में विश्वास रखते हैं। वही अकेला ईश्वर पूजा करने के योग्य है जो मनुष्य की आत्मा है, मनुष्य के शरीर में है।

इसमें संदेह नहीं कि सब प्राणी मंदिर हैं, पर मनुष्य सबसे बड़ा मंदिर है। वह मंदिरों का भी मंदिर है।

यदि हम उसमें पूजा नहीं कर सकते तो कोई मंदिर किसी काम का नहीं हो सकता। जिस समय हम मनुष्य के शरीर- रूपी मंदिर में बैठे हुए ईश्वर को साक्षात् करते हैं, जब हम प्रत्येक मनुष्य के सामने भक्तिभाव से खड़े होते हैं और ईश्वर …

प्रेम भय से नहीं हो सकता; इसका आधार तो स्वतंत्रता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सब तो वही हैं। सब मैं ही हूँ। उसमें और मुझमें अंतर क्या? आत्मा तो शुद्ध हो गया। तभी हमें यह समझ में आवेगा कि प्रेम क्या है।

प्रेम भय से नहीं हो सकता; इसका आधार तो स्वतंत्रता है।

जब हम संसार को सचमुच प्यार करने लगेंगे, तभी हम यह समझेंगे कि सार्वदेशिक ‘भ्रातृत्व’ का अर्थ क्या है। इसके पहले हम उसे जान ही नहीं सकते।

भला भय से कहीं साहस की उन्नति हो सकती है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… और उन लोगों में जो सर्वदेशी अपौरुषेय ईश्वर की पूजा करते हैं, बतलाइए कि किनमें बड़े बड़े काम करनेवाले इस संसार में उत्पन्न हुए हैं। बड़े बड़े काम करनेवाले, बड़े बड़े साहसी, इसमें संदेह नहीं कि अपौरुषेय ईश्वर के पूजने- वालों ही में हुए हैं।

भला भय से कहीं साहस की उन्नति हो सकती है?

नीति आ सकती है?

कैसे अपरिमित आत्मा तंग गली में पड़ी पड़ी नष्ट होना चाहेगी?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… संसार को निम- जित नहीं करता और लोगों से एक दूसरे की वोटी बोटी नहीं कराता। ‘मेरा ईश्वर सबसे बड़ा ईश्वर है। इसका निबटेरा लड़- कर कर लो’। यही संसार में द्वैतवाद का निचोड़ है। दिन के प्रकाश में आओ, तंग गली से बाहर निकलो।

कैसे अपरिमित आत्मा तंग गली में पड़ी पड़ी नष्ट होना चाहेगी?

विश्व के आलोक में आओ। संसार में सभी आपके हैं। हाथ पसारो और प्रेम से मिलो। यदि तुममें इसके करने का कभी ज्ञान उत्पन्न हो तो बस समझ लो कि तुमने ईश्वर को जान लिया।

मुक्त बनो; किसी से कुछ आशान करो।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

और इस प्रकार रोते रोते, चिल्लाते चिल्लाते और आशा करते करते एक जन्म बीतता है, दूसरा भी बीतता है; पर वह बात ज्यों की त्यों बनी रहती है।

मुक्त बनो; किसी से कुछ आशान करो।

मुझे यह विश्वास है कि यदि आप अपने जीवन पर ध्यान देंगे तो आपको जान पड़ेगा कि आप सदा दूसरों से सहायता माँगते रहे हैं, पर वह कभी नहीं मिली है। जो सहायता मिली है, वह आपके भीतर से मिली है। आपको अपने कर्म का …

अब की बार उसने कहा ‘प्रीतम’ मैं तो तू ही हूँ’ और किवाड़ खुला।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हूँ’। किवाड़ न खुला। वह फिर खट- खटाने लगा। फिर भीतर से शब्द आया कि कौन है। उसने फिर कहा, मैं हूँ। पर फिर भी किवाड़ न खुला। वह तीसरी बार आया और किवाड़ खटखटाने लगा। भीतर से फिर वही शब्द आया कि कौन है?

अब की बार उसने कहा ‘प्रीतम’ मैं तो तू ही हूँ’ और किवाड़ खुला।

यही दशा हमारे ईश्वर के साथ संबंध की है। वह सब में है और सब वही है। सब स्त्री- पुरुष साक्षात् ईश्वर हैं, जीते-जागते ईश्वर। यह कौन कहता है कि ईश्वर अज्ञात है? कौन कहता है कि उसे ढूँढ़ना है?

१९ कर्म-वेदांत

मिट्टी का डला ही विचार नहीं करता। वह सदा डले का डला बना रहता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मनुष्यों की उन्नति कभी नहीं हुई है। कितनी ही पुस्तकें क्यों न हों, उनसे हम पवित्र नहीं हो सकते। यह शक्ति तो केवल एक साक्षात् करने में है और वह हम ही में है और विचारने से आ सकती है। लोगों को विचार करने दीजिए।

मिट्टी का डला ही विचार नहीं करता। वह सदा डले का डला बना रहता है।

मनुष्य का महत्व तो यही है कि वह एक चिंतनशील सत्व है। मनुष्य का स्वभाव विचारते का है और इसके कारण उसमें और पशु में अंतर है। मैं तर्क पर विश्वास करता हूँ और तर्क का अनुयायी हूँ। मैं शब्द-प्रमाणता की बुराइयों को बहुत देख …

किसी ने एक भी ज्ञान गढ़ा नहीं, मनुष्य ने अपने भीतर से ही उसे निकाला है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वह हमारे ही भीतर तो था। बाहर क्या है? कुछ भी तो नहीं। ज्ञान द्रव्य में नहीं है; वह सदा से मनुष्य में है और था।

किसी ने एक भी ज्ञान गढ़ा नहीं, मनुष्य ने अपने भीतर से ही उसे निकाला है।

यह वहीं भरा था। सारा बट का वृक्ष जो बिगहों में अपनी डालियाँ फैलाए हुए है, एक छोटे से बीज में जो सरसों वा राई के दाने के अष्टमांश से भी छोटा था, भरा था। सारी शक्ति का समूह उसी में तिरोहित था। महान् बुद्धि …

२० कर्म-वेदांत

मनुष्य किसी और बंधन से नहीं बँधता; वह अपना बंधन आप ही बनाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

और समय पाकर वही फिर प्रकट होते और अपने फल देते हैं। इन फलों के अनुसार ही मनुष्य का जन्म होता है। इस प्रकार अपने जन्म का वह आप कारण होता है।

मनुष्य किसी और बंधन से नहीं बँधता; वह अपना बंधन आप ही बनाता है।

हमारे मानसिक, वाचिक और कायिक कर्म भले हों वा बुरे, उस जाल के सूत हैं जिसे हमने अपने ऊपर डाल रखा है। एक बार हमने किसी में ठोकर लगाई;

यदि आप यह कहने का साहस करें कि हम मुक्त हैं, तो आप अभी मुक्त हैं। यदि आप यह कहें कि हम बद्ध हैं, तो आप बद्ध रहेंगे।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

है, वह हम में है। अमरत्व और आनंद को कहीं ढूँढ़ना नहीं है। वे हममें विद्यमान हैं और सदा से हमारे रहे हैं।

यदि आप यह कहने का साहस करें कि हम मुक्त हैं, तो आप अभी मुक्त हैं। यदि आप यह कहें कि हम बद्ध हैं, तो आप बद्ध रहेंगे।

अद्वैत यही डंके की चोट पुकार रहा है। मैंने आपको द्वैतवादियों के विचार भी बतला दिए हैं। आप जिन्हें चाहिए, मानिए।

मनुष्य जितना स्वार्थी होता है, उतना ही वह पापी भी होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… उनको इसलिये वहाँ जान पड़ा था कि संसार में आग लगी थी और वे उसे बुझाने के लिये उपाय ढूँढ़ने निकले थे। संसार में इतना दुःख क्यों है, यही प्रश्न वे आजन्म विचारते रहे। क्या आप समझते हैं कि हम भगवान् बुद्धदेव से धर्मात्मा हैं?

मनुष्य जितना स्वार्थी होता है, उतना ही वह पापी भी होता है।

यही दशा जातियों की भी है। जो जाति अपने स्वार्थ में बँधी है, वहीं संसार में सबसे अधिक अत्याचारी और दुष्ट है। संसार में ऐसा कोई धर्म न होगा जो द्वैत से उतना राग रखता हो, जितना अरब के आचार्य्य (पैगंबर) का धर्म है। और …

अपने को भुला दो, यही पहली बात सीखने योग्य है

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कौन ध्यान देता है कि कोई निर्विकार है वा नहीं? यहाँ तो संसार है और वह दुःखों से भरा है। इससे भागकर बचो, जैसे भगवान् बुद्धदेव ने किया था। इसके दुःख घटाने की चेष्टा करो वा करते करते मर मिटो।

अपने को भुला दो, यही पहली बात सीखने योग्य है

; चाहे तुम नास्तिक हो वा आस्तिक, संशयवादी हो वा वेदांती, ईसाई हो वा मुसलमान। यही सबके लिये सीखने की स्पष्ट बात है कि इस छोटे तुच्छ आत्मा का नाश करो और वास्तविक आत्मा को बनाओ।

सारी भलाई और अच्छेपन की कुंजी 'मैं' नहीं है, 'तू' है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

और यह सुनकर काँप उठते हैं कि धर्म उसके नष्ट होने ही से अचल हो सकता है।

सारी भलाई और अच्छेपन की कुंजी 'मैं' नहीं है, 'तू' है।

इसे कौन देखता है कि स्वर्ग-नरक है वा नहीं? कौन विचारता है कि आत्मा है वा नहीं? कौन ध्यान देता है कि कोई निर्विकार है वा नहीं?

जिसने आपको इतना उच्च बनाया, वह आपको इससे और ऊँचे भी पहुँचा सकती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यह सब किसका किया है? आपकी इच्छा ही का न? क्या आप इसकी सर्वशक्तिमत्ता का फिर भी निषेध करते रहेंगे?

जिसने आपको इतना उच्च बनाया, वह आपको इससे और ऊँचे भी पहुँचा सकती है।

आपको जिसकी आवश्यकता है, वह चारित्र्य है, इच्छा को पुष्ट करना है।

दियासलाई रगड़िए, अभी उजाला होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

तो क्या इससे अंधकार जाता रहेगा?

दियासलाई रगड़िए, अभी उजाला होता है।

भला जन्म भर इस तरह झींकने से क्या होता है कि ‘मैंने बुराई की; मुझसे बहुत भूलें हुई’? इसे कोई प्रेत बतलाने आवेगा? प्रकाश करो, अंधकार भाग जाय। अपना चारित्र्य सुधारो, अपना सच्चा स्वरूप प्रकट करो― प्रकाशमय, ज्योतिः स्वरूप, विशुद्ध;

२१ विश्वव्यापी धर्म की प्राप्ति का मार्ग

भँवर और चक्कर तो बहती नदी ही में होते हैं। ठहरे पानी में कहीं भँवर नहीं उठते।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जिससे विचार की जाग्रति होती है। अब यदि हम सब लोगों का एक ही विचार हो तब तो हम लोग मिस्र की मोमियाई हो जायँगे, जो चुप- चाप अजायबघर में पड़ी पड़ी एक दूसरे का मुँह ताका करती हैं। इसकी तो कुछ बात ही नहीं।

भँवर और चक्कर तो बहती नदी ही में होते हैं। ठहरे पानी में कहीं भँवर नहीं उठते।

जब धर्म मृत धर्म है, तब उसमें संप्रदाय कहाँ से होंगे?

भेद जीवन का चिह्न है। जहाँ जीवन है, वहाँ वह अवश्य रहेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अजायबघर में पड़ी पड़ी एक दूसरे का मुँह ताका करती हैं। इसकी तो कुछ बात ही नहीं। भँवर और चक्कर तो बहती नदी ही में होते हैं। ठहरे पानी में कहीं भँवर नहीं उठते। जब धर्म मृत धर्म है, तब उसमें संप्रदाय कहाँ से होंगे?

भेद जीवन का चिह्न है। जहाँ जीवन है, वहाँ वह अवश्य रहेगा।

मेरी तो प्रार्थना है कि उनकी वृद्धि हो और अंत को जितने मनुष्य हैं, उतने ही संप्रदाय हो जायँ। एक एक का मार्ग अलग हो, प्रत्येक का धार्मिक विचार निराला हो।

बाघ सो गया है, पर मरा नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इतिहास इसका साक्षी दे रहा है।

बाघ सो गया है, पर मरा नहीं है।

अवसर मिलने की देर है। बस अवसर मिला कि वह कूदा और चीरने फाड़ने लगा। तलवार को जाने दीजिए और हथियारों की बात छोड़िए। यहाँ सारे हथियारों से भयानक हथियार उपस्थित है―घृणा, सामाजिक विद्वेष, सामाजिक बहिष्कार। उस समय इनकी चोट कड़ी ही नहीं भारी भी …

मनुष्य मिथ्या से सत्य की ओर नहीं जाता, अपितु सत्य से सत्य को पहुँचता है; कम सत्य से बड़े सत्य को पहुँचता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अपना सारा बल लगाता है। यही कारण है कि यह अन्वय है, व्यतिरेक नहीं है। यही विचार है। मत पर मत उत्पन्न होते जाते हैं। सबमें कुछ न कुछ महत्वपूर्ण विचार होते हैं और आदर्श पर आदर्श बढ़ते जाते हैं। मनुष्यता की गति यही है।

मनुष्य मिथ्या से सत्य की ओर नहीं जाता, अपितु सत्य से सत्य को पहुँचता है; कम सत्य से बड़े सत्य को पहुँचता है।

पर मिथ्या से कभी सत्य की उत्पत्ति नहीं होती। पुत्र पिता से कितना ही क्यों न बढ़ जाय, इससे क्या पिता कुछ था ही नहीं?

वही हमारा आदर्श है, वही हमारे जीवन का उद्देश है जिसको हमें पूरा करना है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

और जब तक वह विड़िया अछूती है, उनका नाश किसी प्रकार नहीं हो सकता। इस प्रकार हम सबके लिये कोई ऐसी चिड़िया है जिसमें हमारे मन बसते हैं;

वही हमारा आदर्श है, वही हमारे जीवन का उद्देश है जिसको हमें पूरा करना है।

प्रत्येक मनुष्य ऐसे आदर्श, ऐसे उद्देश का रूप है। चाहे जो कुछ जाता रहे, जब तक वह आदर्श बना है, उस उद्देश पर आघात नहीं पहुँचा है, आपका नाश किसी से न होगा। संपत्ति आवे और चली जाय, पर्वत के समान विपत्ति फट पड़े, पर …

मैं जंगल में जाऊँगा और हिंदुओं के साथ बैठूँगा जो उस प्रकाश को देखने के लिये प्रयत्न कर रहे हैं जो प्रत्येक हृदय में प्रकाशमान हो रहा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैं बौद्धों के मंदिर में भी जाऊँगा और बुद्ध और धर्म की शरण को प्राप्त हूँगा।

मैं जंगल में जाऊँगा और हिंदुओं के साथ बैठूँगा जो उस प्रकाश को देखने के लिये प्रयत्न कर रहे हैं जो प्रत्येक हृदय में प्रकाशमान हो रहा है।

मैं न केवल यही करूँगा अपितु उन सबके लिये जो भविष्य में आनेवाले हैं, अपने हृदय में अवकाश रखूँँगा। क्या ईश्वर की पुस्तक पूरी हो गई है वा अब भी साक्षात्कार होता जा रहा है?

इंजील, कुरान, वेद और दूसरे पवित्र धर्मग्रंथ केवल उसके थोड़े से पन्ने हैं; अभी असंख्य पन्ने बंद पड़े हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैं न केवल यही करूँगा अपितु उन सबके लिये जो भविष्य में आनेवाले हैं, अपने हृदय में अवकाश रखूँँगा। क्या ईश्वर की पुस्तक पूरी हो गई है वा अब भी साक्षात्कार होता जा रहा है? यह अद्भुत पुस्तक है―संसार का श्रृंखलाबद्ध साक्षात्कार।

इंजील, कुरान, वेद और दूसरे पवित्र धर्मग्रंथ केवल उसके थोड़े से पन्ने हैं; अभी असंख्य पन्ने बंद पड़े हैं।

मैं उन्हें सबके लिये खोल दूँँगा। मैं वर्तमान काल में खड़ा हूँ, पर अपने को भविष्य में प्रकट करूँगा। मैं उन सबको जो पहले के हैं, ले लूँगा, वर्तमान काल के प्रकाश से लाभ उठाऊँगा और अपने अंतःकरण की एक एक खिड़की को उनके लिये …

२२ विश्वव्यापी धर्म का आदर्श

धर्म से बढ़कर न कोई क्रूर बना सकता है और न दयालु।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ही इतने चिकित्सालय, धर्मशालाएँ और अनाथालय आदि भी और उद्देशों के कारण नहीं खुले होंगे। मनुष्य के किसी और भाव से, मनुष्य की तो बात क्या है, जीव जंतु तक की रक्षा का भी उतना काम कभी न हुआ होगा जितना धर्म से हुआ है।

धर्म से बढ़कर न कोई क्रूर बना सकता है और न दयालु।

ऐसा प्राचीन काल से होता आया है और संभवतः भविष्यत् में भी ऐसा ही होता जायगा। फिर भी धर्म और संप्रदायवालों के इस कलकल कोलाहल, इस मारकाट, इस लड़ाई-झगड़े, इस ईर्ष्या और घृणा में समय समय पर एक प्रबल शब्द उन सबको बाता हुआ होता …

वे बकते नहीं; वे काम करते हैं, आजन्म काम करते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… नहीं करते और न विश्वव्यापक भ्रातृभाव के लिये संप्रदाय ही खड़ा करते हैं। पर उनके आचार, कर्म, व्यवहार और सारा जीवन इस बात को प्रमाणित करता है कि उनमें सचमुच विश्वव्यापी भ्रातृभाव का ज्ञान है, और उनको सबसे प्रेम है और सबके साथ सहानुभूति है।

वे बकते नहीं; वे काम करते हैं, आजन्म काम करते हैं।

संसार में व्यर्थ की बकवाद बहुत है। हमें कुछ काम करके दिखलानेवालों की आवश्यकता है जो अधिक बकें नहीं।

संसार में व्यर्थ की बकवाद बहुत है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वे काम करते हैं, आजन्म काम करते हैं।

संसार में व्यर्थ की बकवाद बहुत है।

हमें कुछ काम करके दिखलानेवालों की आवश्यकता है जो अधिक बकें नहीं।

अनेकता में एकता का होना ही विश्व का धर्म है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… काल तक बना रहेगा। मैं धागे के समान सारे मनकों में हूँ और मनके यही धर्म वा संप्रदाय हैं। यही सब मनके हैं और भगवान् सूत्ररूप हैं जिनमें वे सब गुथे हुए हैं। भेद केवल इतना ही है कि जनसाधारण को उसका बोध नहीं है।

अनेकता में एकता का होना ही विश्व का धर्म है।

हम सब मनुष्य हैं और ऐसा होते हुए भी हम एक दूसरे से पृथक् हैं। मनुष्य होते हुए हम सब एक ही हैं, पर नाम-रूप भेद से मैं और आप सब अलग अलग हैं। पुरुष के रूप में आप स्त्री से पृथक् हैं और मनुष्य …

पर है सब पानी ही। वही भिन्न भिन्न पात्रों में तदाकार भासमान हो रहा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जिसके पास घड़ा है, वह घड़े में भरता है। इसी प्रकार सब जल लाते हैं और पानी पात्र के आकार का हो जाता है।

पर है सब पानी ही। वही भिन्न भिन्न पात्रों में तदाकार भासमान हो रहा है।

यही दशा धर्म की भी है। हमारे चित्त पात्रवत् हैं; और सब

बच्चा अपने आपको शिक्षा देता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यथा काल सब उस सर्वोत्कृष्ट सत्य को जानेंगे; क्योंकि अंततोगत्वा मनुष्य एक दूसरे को शिक्षा देंगे ही। इसमें आपका और मेरा काम क्या है? क्या आप समझते हैं कि आप किसी बच्चे को शिक्षा दे सकते हैं? आप नहीं दे सकते।

बच्चा अपने आपको शिक्षा देता है।

आपका काम यही है कि आप उसे अवसर प्रदान करें और अवरोध को हटा दें। पौधा बढ़ता है। क्या उसे आप बढ़ाते हैं? आपका काम यही है कि आप उसकी रुँँधाई कर दें;

आपको कोई सिखा नहीं सकता; कोई आपको आध्यात्मिक नहीं बना सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आपका काम यही है कि आप उसकी रुँँधाई कर दें; कोई उसे खा न ले, यह देखते रहिए और आपके कर्तव्य की समाप्ति यहीं पर है। फिर तो पौधा आपसे आप बढ़ेगा। यही दशा मनुष्यों की आध्यात्मिक बाढ़ की भी है।

आपको कोई सिखा नहीं सकता; कोई आपको आध्यात्मिक नहीं बना सकता।

आपको स्वयं सीखना पड़ेगा; आपकी बाढ़ आपके भीतर से होगी।

सबसे बड़ी भूल लोग यह करते हैं कि छोटे साधन को बड़ा साधन मान बैठते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… विरोधी नहीं है, अपितु पूरक है। जिन बातों का ज्ञान तर्क द्वारा नहीं हो सकता, उनका ज्ञान अवभास से होता है। अव- भास से तर्क का घात नहीं होता। वृद्ध पुरुष बच्चे का विरोधी नहीं है, अपितु पूरक है। अतः यह बात स्मरण रखिए कि

सबसे बड़ी भूल लोग यह करते हैं कि छोटे साधन को बड़ा साधन मान बैठते हैं।

कितनी बार बहुधा सहज ज्ञान को लोग अवभास समझ लेते हैं और इसका परिणाम यह होता है कि लोग भविष्यद्वक्ता होने की व्यर्थ की डींग मारने लगते हैं। एक मूर्ख वा आधा पागल यह सोच सकता है कि मुझे मस्तिष्क का विकार क्या हुआ, अवभास …

यहाँ तक कि जूते पर स्याही करनेवाला यदि अपने चिन्त को एकाग्र कर ले, तो वह अच्छी स्याही करेगा; यदि रसोइए के चित्त की वृत्ति एकाग्र हो जाय तो वह पाक अच्छा करेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… आवेगा जिसे मैं आप पर व्यक्त करना चाहता हूँ। जितनी ही अधिक आप में अपने चित्त की वृत्तियों को एकाग्र करने की शक्ति होगी, उतना ही आपको अधिक ज्ञान प्राप्त होगा। कारण यह है कि ज्ञान के प्राप्त करने का यही एक मात्र साधन है।

यहाँ तक कि जूते पर स्याही करनेवाला यदि अपने चिन्त को एकाग्र कर ले, तो वह अच्छी स्याही करेगा; यदि रसोइए के चित्त की वृत्ति एकाग्र हो जाय तो वह पाक अच्छा करेगा।

धनोपार्जन में, ईश्वरोपासना में, जितना ही अधिक चित्त एकाग्र होता है, उतना ही अच्छा फल मिलता है। यही एक मात्र मूल मंत्र है जिससे प्रकृति का कपाट खुल जाता है और प्रकाश की लहर भर जाती है। यही चित्त की एकाग्रता ज्ञान की निधि की …

सब दुःखों का कारण राग है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… में जो हमें करने हैं, हम अपनी शक्तियों के अधिक अंश को किस प्रकार काम में लावें कि हमें अधिक लाभ हो। पर इस रहस्य के साथ ही साथ हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए जिससे कर्म करने में हमें दुःख होता है।

सब दुःखों का कारण राग है।

मैं काम करना चाहता हूँ। मेरी इच्छा है कि मैं मनुष्यों की भलाई करूँ। पर सौ में निन्नानबे यह देखा जाता है कि जिन लोगों की मैं भलाई करता हूँ, जिनको मैं सहायता देता हूँ, वे कृतघ्न निकल जाते हैं और मेरी बुराई करते हैं;

ईश्वर के साथ प्रेम करना सौंदर्य्य के साथ प्रेम करना है, इसलिये कि प्रेम करना अच्छी बात है, इसलिये नहीं कि हम स्वर्ग जायँ, इसलिये नहीं कि पुत्र धनादि मिले।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मूर्ख के समान जँचते हैं जो उनकी सुंदर मूर्तियों को पाकर उसे तोड़ फोड़कर यह देखने की चेष्टा करते रहते हैं कि वे किस पदार्थ से बनी हैं। भक्ति योग यह शिक्षा देता है कि बिना किसी फलोद्देश के ईश्वर की कैसे भक्ति की जाय।

ईश्वर के साथ प्रेम करना सौंदर्य्य के साथ प्रेम करना है, इसलिये कि प्रेम करना अच्छी बात है, इसलिये नहीं कि हम स्वर्ग जायँ, इसलिये नहीं कि पुत्र धनादि मिले।

इससे उनको यह शिक्षा मिलती है कि प्रेम का उत्तम फल प्रेम ही है―ईश्वर उनके लिये प्रेम स्वरूप है। यह उन्हें इस बात की शिक्षा देता है कि ईश्वर में सब गुणों का आरोप करो;

धर्म साक्षात्कार का नाम है; वह वकवास, वा विचार का विषय नहीं है, चाहे कितना ही सुंदर क्यों न हो।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वह हमारी आत्मा में प्रवेश कर जायगा। बुद्धि के आधार पर तो आज हम बहुत सी व्यर्थ बातों को स्वीकार कर लेंगे, पर कल ही हमारी बुद्धि बदल जायगी। पर सत्यधर्म कभी बद- लता ही नहीं।

धर्म साक्षात्कार का नाम है; वह वकवास, वा विचार का विषय नहीं है, चाहे कितना ही सुंदर क्यों न हो।

यह करने कराने की बात है, सुनने और मानने की बात नहीं है। पर यह वह है जिसमें सारी आत्मा बदलकर वही हो जाती है जो उसका विश्वास है। यही धर्म है।

यह करने कराने की बात है, सुनने और मानने की बात नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वह वकवास, वा विचार का विषय नहीं है, चाहे कितना ही सुंदर क्यों न हो।

यह करने कराने की बात है, सुनने और मानने की बात नहीं है।

पर यह वह है जिसमें सारी आत्मा बदलकर वही हो जाती है जो उसका विश्वास है। यही धर्म है।

२३ प्रकट-रहस्य

हम समुद्र की लहर के तुल्य हैं। लहर समुद्र भी है और समुद्र नहीं भी है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

फूल के लिये है, बालू के कण के संबंध में है, भौतिक जगत् और प्रत्येक विचार के संबंध में है, वही सौगुनी होकर हमारे संबंध में संघटित है। हम उसी सत्ता के चक्कर में पड़े हैं। जो कभी परिमित और कभी अपरिमित जान पड़ती है।

हम समुद्र की लहर के तुल्य हैं। लहर समुद्र भी है और समुद्र नहीं भी है।

लहर में कोई ऐसा अंश ही नहीं जिसे हम समुद्र न कह सकें। ‘समुद्र’ शब्द के वाच्य में लहर और समुद्र के अन्य भाग सब आ जाते हैं। पर फिर भी वह समुद्र से अलग ही है। इसी प्रकार इस अनंत सागर में हम लहर …

हम स्वयं इस विश्व के सबसे बड़े रहस्य हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है। इस जीवन की सारी बातें इतनी बड़ी हैं कि बुद्धि उनके सामने अति तुच्छ है। वे बुद्धि में आ नहीं सकतीं। वे उस जाल पर हँसती हैं जिसमें बुद्धि उन्हें फँसाना चाहती है। और इससे सहस्रों गुनी कठिन मनुष्य की आत्मा की बात है।

हम स्वयं इस विश्व के सबसे बड़े रहस्य हैं।

यह कितने आश्चर्य की बात है। मनुष्य की आँख को

इंजिन इतनी शक्ति रहते हुए भी नियम का उल्लंघन नहीं कर सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

है। इसका कारण यही है कि वह नियम को तोड़ने का प्रयास करता है।

इंजिन इतनी शक्ति रहते हुए भी नियम का उल्लंघन नहीं कर सकता।

यह उसी ओर जाता है जिधर मनुष्य उसे ले जाता है, वह अन्यथा कर नहीं सकता। पर कीड़ा छोटा और तुच्छ भले ही क्यों न हो, अपनी स्वतंत्रता का दम भरता है। उसमें यही चिह्न है जिससे वह आगे को देवता हो जायगा।

अपितु सच्ची बात यह है कि मनुष्य ने ईश्वर को अपने रूप के अनुसार बना लिया है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… आध्यात्मिक बातें जो एक सर्वशक्तिमान् की खोज में देखने में आई हैं, केवल उसीके संबंध के भावों के प्राभास मात्र थे। और फिर अंत को इसका निश्चय हो गया कि यह बात ठीक नहीं है कि ईश्वर ने मनुष्य को अपने रूप के अनुसार बनाया।

अपितु सच्ची बात यह है कि मनुष्य ने ईश्वर को अपने रूप के अनुसार बना लिया है।

इससे उसमें दैवी स्वतंत्रता के भाव का संचार हुआ। ईश्वर उससे सदा समीप से भी समीप था। उसी को हम इधर-उधर ढूँढ़ रहे थे। पर अंत को हमें यह जान पड़ा कि वही हमारी आत्मा की आत्मा है। आपको वह कहानी याद होगी कि एक …

भला अपनी सत्ता को कौन खो देगा? कौन अपने स्वरूप को त्याग सकता है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सारे दुःखों और पतनों के भीतर से आत्मा प्रकाश की किरण फेंकता है और मनुष्य जागकर यह देखता है कि जो सचमुच मेरा है, वह कभी जा नहीं सकता। नहीं, जो सचमुच हमारा है, हम उसे कभी त्याग नहीं सकते।

भला अपनी सत्ता को कौन खो देगा? कौन अपने स्वरूप को त्याग सकता है?

यदि मैं भला हूँ तो पहले मेरी सत्ता है, फिर वही भलाई के

आप ही अपने बड़े शत्रु हैं, आप ही अपने बड़े मित्र हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

करने आवेगा? उस मौत की क्या चिंता जिससे कोई बचता ही नहीं? अपनी सहायता आप करो। मित्र, आपकी सहा- यता दूसरा कोई न करेगा।

आप ही अपने बड़े शत्रु हैं, आप ही अपने बड़े मित्र हैं।

फिर अपनी आत्मा को पकड़ो। अपने पैरों पर खड़े हो। डरो मत। सारे दुःखों और सारी निर्बल- ताओं में अपनी आत्मा को निकालो, वह कितनी ही अस्पष्ट और अव्यक्त क्यों न हो। आप में अंत को साहस आ ही जायगा और आप सिंहवत् गरज उठेंगे―‘सोऽहम्’ …

मैं नील आकाश की भाँति अनंत हूँ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मुझे कभी भौतिक वा सांसारिक पदार्थों में सच्चा सुख नहीं मिला। स्त्री, पुरुष, पुत्र, कलत्रादि में मुझे राग नहीं है, क्योंकि

मैं नील आकाश की भाँति अनंत हूँ।

नाना वर्ण के बादल आते हैं और क्षण भर में होकर निकल जाते हैं। वे हटे कि फिर वही निर्विकार नील आकाश है। सुख-दुःख, शुभ- अशुभ, मेरे ऊपर क्षण भर के लिये भले ही आकर आवरण डालें, पर मैं फिर भी अचल हूँ। वे चले …

२४ सुख का मार्ग

यह शरीर रथ है, इंद्रियाँ घोड़े हैं, मन लगाम है, बुद्धि सारथी और आत्मा सवार है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अपनी महिमा प्रकट करता है। जो निरंतर पाप करता रहता है, जिसकी आत्मा शांत नहीं है, जो सदा चंचल और अशांत है, वह उस आत्मा को नहीं जान सकता, वह उसे नहीं साक्षात् कर सकता जो अंतः- करण की गुहा में प्रविष्ट है। हे नचिकेता,

यह शरीर रथ है, इंद्रियाँ घोड़े हैं, मन लगाम है, बुद्धि सारथी और आत्मा सवार है।

जब आत्मा सवार सारथी बुद्धि के साथ और बुद्धि मन- रूपी लगाम के साथ और मन इंद्रिय-रूपी घोड़े के साथ संयुक्त रहता है, तब उसे भोक्ता कहते हैं। तभी वह देखता है, कर्म करता है। जिसका मन उसके वश में नहीं है और जिसे विवेक …

क्योंकि ऋषियों ने कहा है कि यह काम बड़ा कठिन है, छुरे की धार पर चलना है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वे ही इसे समझ सकते हैं। पर डरो मत। जागो और काम करो। जब तक ठिकाने न पहुँचो, ठहरो मत।

क्योंकि ऋषियों ने कहा है कि यह काम बड़ा कठिन है, छुरे की धार पर चलना है।

जो इंद्रियों से परे, स्पर्श से परे, रूप-रहित, स्वाद से परे, निर्विकार, नित्य, बुद्धि से परे, नाशरहित है, उसीके जानने से हम मृत्यु के मुख से बच सकते हैं।”

२५ याज्ञवल्क्य और मैत्रेयी

हम इस सुंदर पृथ्वी को नरक बनाए हुए हैं। पर ज्यों ही हममें से भले बुरे के विचार जाते रहते हैं, वह फिर स्वर्ग हो जाती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… वे हमें बाघ बना देते हैं। सारी घृणा जो हम दूसरों के प्रति करते हैं, वह इसी भले और बुरे के विचार से जो बचपन से हमारे मन में गड़े हैं, उत्पन्न होती है। मनुष्य के संबंध में हमारा विचार नितांत मिथ्या हो जाता है;

हम इस सुंदर पृथ्वी को नरक बनाए हुए हैं। पर ज्यों ही हममें से भले बुरे के विचार जाते रहते हैं, वह फिर स्वर्ग हो जाती है।

पृथ्वी सब प्राणियों के लिये मीठी है और सब प्राणी पृथ्वी के लिये मीठे हैं। वे परस्पर एक दूसरे के सहायक हैं। और सारी मिठास आत्मा है―वही स्वयंप्रकाश अमृत जो पृथ्वी के भीतर है। यह मिठास किसकी है? बिना उसके मिठास हो कैसे सकती है?

२६ आत्मा और परमात्मा

ज्यों ही कोई उठकर यह कहता है कि मैं और मेरा धर्म सच्चा है, दूसरे सब झूठे हैं, वह आप सबसे बढ़कर झूठा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हूँ। और कोई मनुष्य जो कभी किसी गिरजा वा मंदिर में न गया हो, न कोई पूजा- प्रतिष्ठा करता हो, पर यदि वह अपने भीतर ईश्वर का साक्षात् करके इस मिथ्या जगत् से पार पहुँच गया हो तो वही महात्मा, ऋषि, मुनि सब कुछ है।

ज्यों ही कोई उठकर यह कहता है कि मैं और मेरा धर्म सच्चा है, दूसरे सब झूठे हैं, वह आप सबसे बढ़कर झूठा है।

वह यह नहीं जानता कि उसका सच्चा होना दूसरों के सच्चे होने ही पर अवलंबित है। सारी मनुष्य जाति के लिये प्रेम और दानशीलता ही सच्ची धार्मिकता की पहचान है। मैं केवल इस बात के मौखिक कहने को कि सब लोग भाई हैं, नहीं मानता। …

मैं यह कहूँगा कि संप्रदाय में जन्म ग्रहण करना बहुत अच्छा है, पर संप्रदाय में आजन्म पड़े रहना अच्छा नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कि सब लोग भाई हैं, नहीं मानता। यह मनुष्य मात्र के जीवन को एक समझने की बात है। जहाँ तक वे भिन्न नहीं हैं, मेरी समझ में सारे मत और संप्रदाय मेरे ही हैं, सब अच्छे हैं। वे सब लोग सच्चे धर्म के सहायक हैं।

मैं यह कहूँगा कि संप्रदाय में जन्म ग्रहण करना बहुत अच्छा है, पर संप्रदाय में आजन्म पड़े रहना अच्छा नहीं है।

बच्चे होकर उत्पन्न होना बहुत ही अच्छा है, पर सदा बच्चे बने रहना अच्छा नहीं है। मंदिर, पूजा और कर्मकांड यह सब बच्चों के लिये बहुत ही अच्छे हैं। पर जब वे बड़े हो जाते हैं, तब उनको मंदिर आदि की आव- श्यकता नहीं रहती। …

बच्चे होकर उत्पन्न होना बहुत ही अच्छा है, पर सदा बच्चे बने रहना अच्छा नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… भिन्न नहीं हैं, मेरी समझ में सारे मत और संप्रदाय मेरे ही हैं, सब अच्छे हैं। वे सब लोग सच्चे धर्म के सहायक हैं। मैं यह कहूँगा कि संप्रदाय में जन्म ग्रहण करना बहुत अच्छा है, पर संप्रदाय में आजन्म पड़े रहना अच्छा नहीं है।

बच्चे होकर उत्पन्न होना बहुत ही अच्छा है, पर सदा बच्चे बने रहना अच्छा नहीं है।

मंदिर, पूजा और कर्मकांड यह सब बच्चों के लिये बहुत ही अच्छे हैं। पर जब वे बड़े हो जाते हैं, तब उनको मंदिर आदि की आव- श्यकता नहीं रहती। हमें सदा बच्चे ही नहीं बने रहना चाहिए। यह तो वैसी ही बात है कि कोई …

ईश्वर करे कि वे दो करोड़ से भी अधिक हो जायँ; और हैं भी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तब उनको मंदिर आदि की आव- श्यकता नहीं रहती। हमें सदा बच्चे ही नहीं बने रहना चाहिए। यह तो वैसी ही बात है कि कोई एक ही अँगरखे को सब छोटे बड़े को पहनाना चाहे। मैं संसार में संप्रदायों के होने का खंडन नहीं करता।

ईश्वर करे कि वे दो करोड़ से भी अधिक हो जायँ; और हैं भी।

जितना वे बढ़ेंगे, उतना ही चुनने के लिये लोगों को अवसर मिलेगा। जिस बात पर मेरी आपत्ति है, वह यह है कि किसी एक धर्म को सब दशाओं में प्रयुक्त करना। यद्यपि सभी धर्म सारतः एक ही हैं, पर उन सबके भिन्न भिन्न रूप भिन्न …

पुस्तकें धर्म का कारण नहीं हैं, अपितु धर्म पुस्तकों के कारण हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… बाह्य बातों की आवश्यकता नहीं है। इसके प्राप्त करने की शक्ति हमारे भीतर है। हम ईश्वर में रहते हैं और उसी में चलते फिरते हैं। मत और संप्रदाय अपना काम करते रहते हैं। वे बच्चों के लिये हैं और थोड़े ही दिन तक रहते हैं।

पुस्तकें धर्म का कारण नहीं हैं, अपितु धर्म पुस्तकों के कारण हैं।

हमें यह भूल न जाना चाहिए। किसी पुस्तक ने ईश्वर को नहीं उत्पन्न किया, पर ईश्वर ने सारी बड़ी बड़ी पुस्तकें प्रेरणा करके प्रकट कीं। किसी पुस्तक ने आत्मा को उत्पन्न नहीं किया। हमें यह भूल न जाना चाहिए। सभी धर्मों का परिणाम वा अंत …

जब तक पानी न निकले, तब तक यह पुस्तक ही पुस्तक है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… का वर्णन भी था। महात्मा ने कहा, इसे पढ़ो। मैंने उसमें यह पढ़ा कि इस वर्ष इतनी वर्षा होगी। फिर उसने कहा कि इस पुस्तक को ले जाकर निचोड़ो। मैंने उसे निचोड़ा। तब महात्मा ने कहा, बच्चा, इससे तो एक बूँँद भी पानी नहीं निकला।

जब तक पानी न निकले, तब तक यह पुस्तक ही पुस्तक है।

इसी प्रकार जब तक धर्म से आपको ईश्वर का बोध न हो, तब तक वह व्यर्थ है। जो पुस्तकों को धर्म के लिये पढ़ता है, वह वैसा ही है जैसा कि वह गधा जिस पर शक्कर की गाँठ लदी थी, पर जिसे उसकी मिठास का …

अपनी उच्च आत्मा का ध्यान करो, नीच आत्मा का नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कभी नहीं, इसका उपाय यही है कि दीपक जलाओ, अंधकार भाग जायगा। प्रकाश के उत्पन्न करने का एक मात्र उपाय यही है कि तुम अपने भीतर अध्यात्म का दीया जलाओ, फिर पाप और अपवित्रता का अंधकार भाग जायगा।

अपनी उच्च आत्मा का ध्यान करो, नीच आत्मा का नहीं।

२८ विश्व-विधान

पर नदी कोई नित्य या स्थायी वस्तु नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

क्योंकि प्रकृति का कोई व्यक्तित्व वा रूप नहीं है। वह नदी के समान है जिसमें पानी का प्रवाह नित्य चला करता है। उसी प्रवाह को नदी कहते हैं;

पर नदी कोई नित्य या स्थायी वस्तु नहीं है।

प्रकृति में सब विकारवान् हैं। पर आत्मा निर्विकार है। प्रकृति में सदा विकार होता रहता है। संभव है कि आत्मा उसके बंधन से मुक्त हो जाय।

३० सांख्य और वेदांत

यदि आप अपने को बद्ध मानते हैं, तो बद्ध हैं, आप ही अपने को बाँधते हैं। यदि आप अपने को मुक्त जानें तो आप उसी क्षण मुक्त हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कोई नहीं।

यदि आप अपने को बद्ध मानते हैं, तो बद्ध हैं, आप ही अपने को बाँधते हैं। यदि आप अपने को मुक्त जानें तो आप उसी क्षण मुक्त हैं।

यही ज्ञान है, यही मोक्ष है। सारी प्रकृति का लक्ष मोक्ष ही है।

३१ धर्म का लक्ष एकता वा अभेद है

इस अव्यवस्था में व्यवस्था है, इस बेताली ध्वनि में ताल स्वर है; और जो इसे सुनना चाहे, स्वर को ग्रहण कर सकता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है। जब तक मनुष्य में विचारने की शक्ति है, यह झमेला बना है, तब तक मनुष्य को किसी न किसी रूप में धर्म रखना ही पड़ेगा। यह भूलभुलैयाँ सी बात है। पर जैसा कि हम में से बहुतेरे समझते हैं, यह असार विचार नहीं है।

इस अव्यवस्था में व्यवस्था है, इस बेताली ध्वनि में ताल स्वर है; और जो इसे सुनना चाहे, स्वर को ग्रहण कर सकता है।

आजकल सारे प्रश्नों से बड़ा प्रश्न यह है कि अच्छा मान लीजिए कि यह ज्ञात और ज्ञेय दोनों ओर से अज्ञेय और अतीव अज्ञात से संपुटित है, तो फिर उस अत्यंत अज्ञात के लिये यह श्रम क्यों है?

बच्चे सब बातों को अपनी ही परिस्थिति से देखते हैं। उनके लिये तो वही अच्छा है जिससे जलेबी मिले।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मान लीजिए कि आप ज्योतिष के एक प्रश्न का स्पष्टीकरण कर रहे हैं और एक बच्चा आकर पूछे कि क्या इससे जलेबी मिलेगी? आप उत्तर देंगे कि नहीं, जलेबी न मिलेगी। बच्चा कहेगा कि तो फिर यह व्यर्थ ही है।

बच्चे सब बातों को अपनी ही परिस्थिति से देखते हैं। उनके लिये तो वही अच्छा है जिससे जलेबी मिले।

ऐसे ही संसार के बाल-धी भी हैं। हमें उच्च पदार्थों का निर्णय नीच परिस्थिति से नहीं करना चाहिए। प्रत्येक पदार्थ का निराकरण उसी की परिस्थिति से करना ठीक होता है। अनंत का निर्णय अनंतता की परिस्थिति से होना चाहिए। धर्म मनुष्य के जीवन के अंग …

सरल रेखा निरंतर बढ़ाई जाने पर वृत्त बन जाती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हैं कि मनुष्य निरंतर आगे को उन्नति करता जा रहा है और कोई आप्तता की अवधि प्राप्त करने को नहीं है। “नित्य आगे बढ़ता जा रहा है, पर कहीं पहुँच नहीं रहा है” यह स्पष्ट अनर्गल बात है। क्या सरल रेखा में कुछ गति है?

सरल रेखा निरंतर बढ़ाई जाने पर वृत्त बन जाती है।

वह जहाँ से प्रारंभ हुई, वहीं आ जाती है। आप जहाँ से चले, वहीं पहुँचेंगे; और जब आपका प्रारंभ ईश्वर से हुआ है, सब उसी में अंत भी होगा। फिर बचा क्या? आडंबर मात्र। अनंत काल तक आपको कर्माडंबर करना ही पड़ेगा।

३२ मुक्त आत्मा

अतः यह सारा विश्व ब्रह्म ही है जो अपने को जानने का प्रयत्न कर रहा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

स्वरूप बिना प्रतिबिंब के दिखाई नहीं पड़ सकता।

अतः यह सारा विश्व ब्रह्म ही है जो अपने को जानने का प्रयत्न कर रहा है।

यह प्रतिबिंब पहले प्रोटोल्पाज्म वा ऐकेंद्रिय जंतु के ऊपर प्रतिबिंबित होता है; फिर वनस्पति पर, फिर कीट-पतंग, पशु- पक्षी आदि प्राणियों पर; और जैसा जैसा आदर्श मिलता है, वैसा वैसा प्रतिबिंब दिखाई पड़ता है;

आकाश में नाना वर्ण के बादल दिखाई पड़ते हैं। वे क्षणमात्र रहते और फिर तीन तेरह हो जाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

भला यह संभव कैसे है कि यह पूर्ण ब्रह्म विकारी होकर अपूर्ण बन जाय? यह हो कैसे सकता है कि मुक्त बद्ध हो जाय? अद्वैतवाद का कथन है वह कभी बद्ध नहीं था, सदा मुक्त था।

आकाश में नाना वर्ण के बादल दिखाई पड़ते हैं। वे क्षणमात्र रहते और फिर तीन तेरह हो जाते हैं।

आकाश ज्यों का त्यों शुभ्र नीलवर्ण बना रहता है। आकाश में विकार नहीं होता, बादल में विकार भले ही होता रहे। इसी प्रकार आप सदा पूर्ण हैं, नित्य पूर्ण हैं। आपके स्वरूप को न कोई बदलता है न बदलेगा। यह सारे भाव कि मैं अपूर्ण …

दर्शन हँसी की बात नहीं है और न कहने सुनने की चीज है। यह साक्षात् करने की चीज है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर साथ यह विचार भी उत्पन्न हुश्रा कि यह मृग-जल है। ज्ञान उत्पन्न हुआ कि वह भ्रम जाता रहा। इसी प्रकार विश्व का भी भ्रम एक न एक दिन छूट ही जायगा। सब लुप्त हो जायगा और जाता रहेगा। यही साक्षा- त्कार है।

दर्शन हँसी की बात नहीं है और न कहने सुनने की चीज है। यह साक्षात् करने की चीज है।

शरीर न रह जायगा, पृथ्वी और सारे पदार्थ जाते रहेंगे, यह भाव कि मैं शरीर वा मन हूँ, कभी न कभी छूट जायगा, जाता रहेगा; वा यदि कर्म का शेष हो गया, तब तो इनका क्षय हो जायगा और ये फिर आने के

वह पद्म पत्र के समान है जो पानी में तो रहता है, पर जिस पर पानी ठहरता नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… देगा कि मैं जानता हूँ कि तुम सब मृगजल के समान हो। जब मनुष्य इस अवस्था को पहुँच जाता है, तब उसे जीवन्मुक्त कहते हैं। ज्ञानयोगी का लक्ष्य इस जन्म में जीवन्मुक्ति का लाभ है। जीवन्मुक्त वही है जो इस संसार में अनासक्त होकर रहे।

वह पद्म पत्र के समान है जो पानी में तो रहता है, पर जिस पर पानी ठहरता नहीं।

वही सब मनुष्यों में, नहीं नहीं सब प्राणियों में श्रेष्ठ है। उसने ब्रह्म से अपनी एकता जान ली है, उसने साक्षात् कर लिया है कि मैं और ब्रह्म एक ही हैं। जब आप यह सम- झते रहेंगे कि आपमें और ईश्वर में अणु मात्र का …

अतः मुक्त होने का साहस करो।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यही ज्ञानयोग का उपदेश है।

अतः मुक्त होने का साहस करो।

जहाँ तुम्हारी बुद्धि ले जा सके, जाओ और इसी जन्म में उसे प्राप्त करने का प्रयत्न करो। ज्ञान का प्राप्त होना बहुत कठिन है। यह बड़े वीर, बड़े साहसी का काम है कि सारे खिलौनों को चूर चूर करके फेंक दे और केवल मन से …

जैसे काँटा निकालने के लिये काँटा काम में लाया जाता है और फिर दोनों फेंक दिए जाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

और हम दूसरे भ्रम में पड़ रहे हैं कि पूर्ण होने का प्रयत्न करने जाते हैं। फिर तो एक को दूसरे के पीछे दौड़ाया जाता है;

जैसे काँटा निकालने के लिये काँटा काम में लाया जाता है और फिर दोनों फेंक दिए जाते हैं।

ऐसे लोग भी हैं जिनके लिये तत्त्व- मसि वाक्य का श्रवण मात्र पर्याप्त ज्ञान है। चुटकी बजाने में यह विश्व विलीन हो जाता है और सञ्चा स्वरूप प्रकट हो जाता है। पर औरों को इस बंधन के भ्रम को मिटाने के लिए कठिन प्रयत्न करना …

मेरे गुरु- देव कहा करते थे कि गिद्ध ऊपर उड़ता चला जाता है, यहाँ तक कि वह बिंदु क समान हो जाता है; पर उसकी आँखें पृथ्वी पर पड़े हुए सड़े मुर्दे पर ही रहती हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

धर्म क्या है? यह प्रार्थना करना कि मुझे यह दीजिए, वह दीजिए? यह सब धर्म की मूर्खता है! जिनका उन पर विश्वास है, उन्हें ईश्वर और आत्मा का सच्चा बोध ही नहीं है।

मेरे गुरु- देव कहा करते थे कि गिद्ध ऊपर उड़ता चला जाता है, यहाँ तक कि वह बिंदु क समान हो जाता है; पर उसकी आँखें पृथ्वी पर पड़े हुए सड़े मुर्दे पर ही रहती हैं।

अंततोगत्वा आपके विचारों का फल क्या है? सड़क पर झाडू देना और अधिक रोटी और कपड़े का होना? रोटी और कपड़े की चिंता किसे है? करोड़ों प्रतिक्षण आते जाते रहते हैं। चिंता कौन करता है?

रोटी और कपड़े की चिंता किसे है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर उसकी आँखें पृथ्वी पर पड़े हुए सड़े मुर्दे पर ही रहती हैं। अंततोगत्वा आपके विचारों का फल क्या है? सड़क पर झाडू देना और अधिक रोटी और कपड़े का होना?

रोटी और कपड़े की चिंता किसे है?

करोड़ों प्रतिक्षण आते जाते रहते हैं। चिंता कौन करता है? इस लोक के सुख और परिवर्तनों के लिये प्राण क्यों देते हो? साहस हो तो उसके बाहर पैर बढ़ाओ। सच्चिदानन्दोऽहं। सोऽहम् सोऽहम्।

विवेकानंद ग्रंथावली: ज्ञान-योग मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

विवेकानंद ग्रंथावली: ज्ञान-योग मुफ़्त पढ़ें