वैशेषिक दर्शन की पंक्तियाँ
वैशेषिक दर्शन (गंगानाथ झा) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
11 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
स्वाभाविक द्रवत्व–अर्थात् बिना बाहर से गरमी लगाये हुये भी बहना–यह गुण केवल जल ही में है।
पूरा अंश दिखाएँ
… तो मीठापन भी साफ साफ नहीं मालूम होता, पर जब हर्रे या आँवला खाकर पानी पीया जाता है तो मीठापन साफ मालूम होता है। स्पर्श इस का शीत है। जब तक बाहर से गरमी न लगाई जाय तब तक पानी ठंढा ही मालूम होता है।

और जितनी चीजें हैं वे गल कर तभी बह सकती हैं जब गरमी लगाई जाय। जल में ऐसा नहीं है, वह स्वयं बहता ही रहता है। स्नेह–चिकनाहट–भी जल ही का गुण है, बगैर जल के चिकनाहट नहीं होती।
किसी हथियार का व्यापार बिना कर्ता के नहीं होता—इन्द्रियां एक प्रकार के हथियार हैं—इससे इनके व्यापार का कोई कर्ता अवश्य होगा—यही कर्ता आत्मा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… है। परन्तु यहां अधिकरण पद का समवायि कारण ही अर्थ है। आत्मा प्रत्यक्ष नहीं होता—क्योंकि यह अमूर्त पदार्थ है। मूर्त पदार्थ ही का प्रत्यक्ष हो सकता है। कई नैयायिकों ने इसको प्रत्यक्ष माना है। परंतु वैशेषिक मत में आत्मा का अनुमान ही हो सकता है।

फिर श्वास, प्रश्वास, निमेष, उन्मेष, सुख- दुःख, इच्छा, द्वेष, प्रयत्न का आधार कोई अवश्य होगा। यही आत्मा है। इसी से सूत्र ३-२-४ में सुख दुःख इत्यादि को आत्मा का 'लिंग' अर्थात् चिह्न कहा है। इसका तात्पर्य वर्णन करते हुए प्रशस्तपाद ने कई अनुमान दिखलाये हैं।
शरीर में घाव लगता है और फिर भर जाता है। यह शरीर में स्थित आत्माही के द्वारा हो सकता है, जैसे घर में रहने वाला घर की मरम्मत करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
(४)

(५) जिस वस्तु के देखने की इच्छा होती है उसी वस्तु की ओर मन जाता है—यह व्यापार चेतन आत्माही का हो सकता है। यह व्यापार वैसाही है जैसे घर में बैठे हुए बालक का भिन्न भिन्न खिड़कियों की ओर ढेला फेंकना।
यह व्यापार वैसाही है जैसे घर में बैठे हुए बालक का भिन्न भिन्न खिड़कियों की ओर ढेला फेंकना।
पूरा अंश दिखाएँ
(५) जिस वस्तु के देखने की इच्छा होती है उसी वस्तु की ओर मन जाता है—यह व्यापार चेतन आत्माही का हो सकता है।

इन सब युक्तियों से मालूम होता है की वैशेषिकों के मत में प्रति शरीर भिन्न आत्मा है। आत्मा अनेक है यह सूत्र (३-२-१९-२१) में बतलाया है। भिन्न भिन्न शरीर की प्रवृत्ति सुख दुःख इत्यादि भिन्न होती है—इससे आत्मा एक नहीं हो सकती (सूत्र ३-२-२०)। और …
जैसे मेरी आँखें खुली हुई हैं, घोड़ा भी मेरे सामने खड़ा है। पर मुझे घोड़े का ज्ञान नहीं होता—मैं घोड़े को नहीं देखता।
पूरा अंश दिखाएँ
नवम द्रव्य मन हैं। हम बहुधा ऐसा देखते हैं कि इन्द्रियों के व्यापार रहते हुए भी उस इन्द्रिय द्वारा ज्ञान नहीं होता है।

इससे यह सूचित होता है कि वाह्य इन्द्रियों के अतिरिक्त कोई और भी पदार्थ है जिसके व्यापार बिना ज्ञान नहीं हो सकता। फिर जिस वस्तु को मैंने आज देखा उसका स्मरण मुझे कुछ दिन बाद होता है। इससे यह सिद्ध होता है कि इस स्मरण …
द्वित्वे च पाकजोत्पत्तौ विभागे च विभागजे यस्य न स्खलिता बुद्धिस्तं वै वैशेषिकं विदुः।
पूरा अंश दिखाएँ
पीलुपाक वाद का मानना वैशेषिकमतावलम्बी का एक प्रधान चिह्न कहा गया है।

रस का ज्ञान रसनेन्द्रिय जिह्वा से होता है, यह पृथ्वी जल इन द्रव्यों में रहता है, जिह्वा की मदद करता है, प्राणधारण, बल, आरोग्य पुष्टि इनका कारण है। मधुर (चीनी में) अम्ल (खट्टा) (नीबू में), लवण (नमक का), तिक्त (तीता) (नीम में), कटु (कडुआ) (मिर्चा …
सभी उद्धरण
भाग 1

टुकड़ा करने का अन्त कहीं न कहीं अवश्य मानना होगा।
पूरा अंश दिखाएँ
… टुकड़े हैं, क्योंकि अगर इनके टुकड़े न होते तो इनसे बना हुआ पदार्थ देख नहीं पड़ता। इसी अन्तिम टुकड़े को 'परमाणु' कहते हैं। ऐसे दो परमाणुओं के मिलने से द्वयणुक, तीन द्वयणुकों के मिलने से एक त्रसरेणु, इस क्रम से सब वस्तु उत्पन्न होती हैं।
टुकड़ा करने का अन्त कहीं न कहीं अवश्य मानना होगा।
नहीं तो संसार में जितनी चीजें हैं सब ही में अनन्त टुकड़े मानने पड़ेंगे। सभी वस्तु एक परिमाण की होंगी अर्थात् जितने अनन्त टुकड़े, पृथ्वी के खण्ड, एक छोटे से मिट्टी के ढेले में, होंगे वैसे ही अनन्त टुकड़े पहाड़ में भी होंगे। परन्तु यदि …
भाग 2
किसी हथियार का व्यापार बिना कर्ता के नहीं होता—इन्द्रियां एक प्रकार के हथियार हैं—इससे इनके व्यापार का कोई कर्ता अवश्य होगा—यही कर्ता आत्मा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… है। परन्तु यहां अधिकरण पद का समवायि कारण ही अर्थ है। आत्मा प्रत्यक्ष नहीं होता—क्योंकि यह अमूर्त पदार्थ है। मूर्त पदार्थ ही का प्रत्यक्ष हो सकता है। कई नैयायिकों ने इसको प्रत्यक्ष माना है। परंतु वैशेषिक मत में आत्मा का अनुमान ही हो सकता है।
किसी हथियार का व्यापार बिना कर्ता के नहीं होता—इन्द्रियां एक प्रकार के हथियार हैं—इससे इनके व्यापार का कोई कर्ता अवश्य होगा—यही कर्ता आत्मा है।
फिर श्वास, प्रश्वास, निमेष, उन्मेष, सुख- दुःख, इच्छा, द्वेष, प्रयत्न का आधार कोई अवश्य होगा। यही आत्मा है। इसी से सूत्र ३-२-४ में सुख दुःख इत्यादि को आत्मा का 'लिंग' अर्थात् चिह्न कहा है। इसका तात्पर्य वर्णन करते हुए प्रशस्तपाद ने कई अनुमान दिखलाये हैं।
शरीर में घाव लगता है और फिर भर जाता है। यह शरीर में स्थित आत्माही के द्वारा हो सकता है, जैसे घर में रहने वाला घर की मरम्मत करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
(४)
शरीर में घाव लगता है और फिर भर जाता है। यह शरीर में स्थित आत्माही के द्वारा हो सकता है, जैसे घर में रहने वाला घर की मरम्मत करता है।
(५) जिस वस्तु के देखने की इच्छा होती है उसी वस्तु की ओर मन जाता है—यह व्यापार चेतन आत्माही का हो सकता है। यह व्यापार वैसाही है जैसे घर में बैठे हुए बालक का भिन्न भिन्न खिड़कियों की ओर ढेला फेंकना।
यह व्यापार वैसाही है जैसे घर में बैठे हुए बालक का भिन्न भिन्न खिड़कियों की ओर ढेला फेंकना।
पूरा अंश दिखाएँ
(५) जिस वस्तु के देखने की इच्छा होती है उसी वस्तु की ओर मन जाता है—यह व्यापार चेतन आत्माही का हो सकता है।
यह व्यापार वैसाही है जैसे घर में बैठे हुए बालक का भिन्न भिन्न खिड़कियों की ओर ढेला फेंकना।
इन सब युक्तियों से मालूम होता है की वैशेषिकों के मत में प्रति शरीर भिन्न आत्मा है। आत्मा अनेक है यह सूत्र (३-२-१९-२१) में बतलाया है। भिन्न भिन्न शरीर की प्रवृत्ति सुख दुःख इत्यादि भिन्न होती है—इससे आत्मा एक नहीं हो सकती (सूत्र ३-२-२०)। और …
जैसे मेरी आँखें खुली हुई हैं, घोड़ा भी मेरे सामने खड़ा है। पर मुझे घोड़े का ज्ञान नहीं होता—मैं घोड़े को नहीं देखता।
पूरा अंश दिखाएँ
नवम द्रव्य मन हैं। हम बहुधा ऐसा देखते हैं कि इन्द्रियों के व्यापार रहते हुए भी उस इन्द्रिय द्वारा ज्ञान नहीं होता है।
जैसे मेरी आँखें खुली हुई हैं, घोड़ा भी मेरे सामने खड़ा है। पर मुझे घोड़े का ज्ञान नहीं होता—मैं घोड़े को नहीं देखता।
इससे यह सूचित होता है कि वाह्य इन्द्रियों के अतिरिक्त कोई और भी पदार्थ है जिसके व्यापार बिना ज्ञान नहीं हो सकता। फिर जिस वस्तु को मैंने आज देखा उसका स्मरण मुझे कुछ दिन बाद होता है। इससे यह सिद्ध होता है कि इस स्मरण …
भाग 3
द्वित्वे च पाकजोत्पत्तौ विभागे च विभागजे यस्य न स्खलिता बुद्धिस्तं वै वैशेषिकं विदुः।
पूरा अंश दिखाएँ
पीलुपाक वाद का मानना वैशेषिकमतावलम्बी का एक प्रधान चिह्न कहा गया है।
द्वित्वे च पाकजोत्पत्तौ विभागे च विभागजे यस्य न स्खलिता बुद्धिस्तं वै वैशेषिकं विदुः।
रस का ज्ञान रसनेन्द्रिय जिह्वा से होता है, यह पृथ्वी जल इन द्रव्यों में रहता है, जिह्वा की मदद करता है, प्राणधारण, बल, आरोग्य पुष्टि इनका कारण है। मधुर (चीनी में) अम्ल (खट्टा) (नीबू में), लवण (नमक का), तिक्त (तीता) (नीम में), कटु (कडुआ) (मिर्चा …
भाग 4
सुख की इच्छा केवल सुख ही के लिये होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
इच्छा करते हैं। सुख की इच्छा ऐसी नहीं है।
सुख की इच्छा केवल सुख ही के लिये होती है।
माला चन्दन इत्यादि अभीष्ट वस्तु के पाने पर उन वस्तुओं का इन्द्रियों के साथ सन्निकर्ष होता है, फिर पूर्व जन्म कृत धर्म के ज़ोर से आत्मा मन का संयोग होता है, इन कारणों से एक चित्त में ऐसा भाव उत्पन्न होता है जिससे मनुष्य के …
किसी वस्तु को देखकर या उसका स्मरण होने पर चित्त में जो जलन पैदा होती है इसी जलन को 'द्वेष' कहते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… 'वैराग्य' दूसरों को ठगने की इच्छा, 'उपधा' बाहर व्यक्त नहीं हुई मन ही में छिपी हुई इच्छा को 'भाव' किसी काम के करने की इच्छा को 'चिकीर्षा' कहते हैं, स्त्री की पुरुष विपथिणी इच्छा को भी, 'काम' कहते हैं। इस प्रकार इसके अनन्त भेद हैं।
किसी वस्तु को देखकर या उसका स्मरण होने पर चित्त में जो जलन पैदा होती है इसी जलन को 'द्वेष' कहते हैं।
जब किसी से अपने को दुःख पहुंचा है तब फिर जब कभी वह वस्तु सामने आती है या उसका स्मरण होता है तो उस दुःख का भी स्मरण होता है। फिर आत्मा मन के संयोग से द्वेष उत्पन्न होता है। यह भी इच्छा की तरह …
जो काम आदमी करता है वह भला या बुरा होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… लपक (लचक) को कहते हैं जिसके द्वारा रबड़ का टुकड़ा खींचे जाने के बाद फिर पुराने स्वरूप पर आजाता है। यह संस्कार उन्हीं द्रव्यों में रहता है जिन का स्पर्श होता है—पृथिवी जल वायु और अग्नि में। इसकी नित्यता अनित्यता गुरुत्व की तरह होती है।
जो काम आदमी करता है वह भला या बुरा होता है।
और हर एक काम के करने से उस आदमी के चित्त पर एक तरह का असर पड़ता है—इसी असर को 'अदृष्ट' कहा है क्योंकि यह देखा नहीं जा सकता। अच्छा काम करने से जो असर या संस्कार पैदा होता है उसको 'धर्म' कहते हैं और …
चरम सुख जब मिल गया तब सब धर्म का मानो फल प्राप्त हो चुका फिर और धर्म बाकी नहीं रह जाता।
पूरा अंश दिखाएँ
आदमी का प्रिय-हित सय वस्तु और मोक्ष धर्म से सिद्ध होता है। चरम ज्ञान से और चरम सुख से धर्म का नाश होता है, अर्थात्
चरम सुख जब मिल गया तब सब धर्म का मानो फल प्राप्त हो चुका फिर और धर्म बाकी नहीं रह जाता।
इसी तरह जब तक सुख उत्पन्न करनेवाले धर्म का कुछ भी लेश बाकी रह जायगा तब तक मोक्ष नहीं होगा। इससे जब मोक्ष होगा तब धर्म बाकी नहीं रहेगा।
वैशेषिक दर्शन मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।