रंगभूमि की पंक्तियाँ
रंगभूमि (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
169 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
धर्म-भीरुता में जहाँ अनेक गुण हैं, वहाँ एक अवगुण भी है; वह सरल होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
धर्म-भीरुता में जहाँ अनेक गुण हैं, वहाँ एक अवगुण भी है; वह सरल होती है।
पाखंडियों का दाँव उस पर सहज ही में चल जाता है। धर्मभीरु प्राणी तार्किक नहीं होता। उसकी विवेचना-शक्ति शिथिल हो जाती है। ताहिरअली ने जब से अपनी दोनों विमाताओं की बातें सुनी थीं, उनके हृदय में घोर अशांति हो रही थी। बार-बार खुदा से दुआ …
जब हम अपनी भूल पर लजित होते हैं, तो यथार्थ बात आप-ही-आप हमारे मुँह से निकल पड़ती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… इसी चिंता और ग्लानि में बैठी हुई थी कि रानीजी कमरे में आई। सोफिया उठ खड़ी हुई और अपनी आँखें छिपाने के लिए जमीन की ओर ताकने लगी। किंतु आँसू पी जाना आसान नहीं है। रानी ने कठोर स्वर में पूछा- "सोफी, क्यों रोती हो?"
जब हम अपनी भूल पर लजित होते हैं, तो यथार्थ बात आप-ही-आप हमारे मुँह से निकल पड़ती है।
सोफी हिचकती हुई बोली-"जी, कुछ नहीं...मुझसे एक अपराध हो गया है, आपसे क्षमा माँगती हूँ।"
अपने प्रेमियों से हम उपदेश और शिक्षा की बातें नहीं, प्रेम और परितोप की बातें सुनना चाहते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
नहीं मालूम, उन्होंने अपने खत में क्या लिखा है? सहसा उसे ध्यान आया कि कहीं मेरा पत्र उपदेश के रूप में न हो जाय। वह इसे पढ़कर शायद मुझसे चिढ़ जायें।
अपने प्रेमियों से हम उपदेश और शिक्षा की बातें नहीं, प्रेम और परितोप की बातें सुनना चाहते हैं।
बड़ी कुशल हुई, नहीं तो वह मेरा उपदेश-पत्र पढ़कर न जाने दिल में क्या समझते। उन्हें खयाल होता, गिरजा में उपदेश सुनते-सुनते इसकी प्रेम-भावनाएँ निर्जीव हो गई हैं। अगर वह मुझे ऐसा पत्र लिखते, तो मुझे कितना बुरा मालूम होता! आह!
हमारी अभिलाषाएँ ही जीवन का स्रोत हैं; उन्हों पर तुषार-पात हो जाय, तो जीवन का प्रवाह क्यों न शिथिल हो जाय।
पूरा अंश दिखाएँ
बाह्य चेतना शून्य हो गई है। उनका मुख निस्तेज हो गया है, शरीर इतना दुर्बल कि पसलियों की एक-एक हड्डी गिनी जा सकती है।
हमारी अभिलाषाएँ ही जीवन का स्रोत हैं; उन्हों पर तुषार-पात हो जाय, तो जीवन का प्रवाह क्यों न शिथिल हो जाय।
उनके अंतस्तल में निरंतर भीषण संग्राम होता रहता है। सेवा-मार्ग उनका ध्येय था। प्रेम के काँटे उसमें बाधक हो रहे थे। उन्हें अपने मार्ग से हटाने के लिए वह सदैव यत्न करते रहते हैं। कभी-कभी वह आत्मग्लानि से विकल होकर सोचते हैं, सोफी ने मुझे …
शोक की सीमा कंठावरोध है, पर शुष्क और दाह-युक्त; आनंद की सीमा भी कंठावरोध पर है, पर आद्र और शीतल।
पूरा अंश दिखाएँ
सोफ़ी का मस्तक विनय के हृदय-स्थल पर झुक गया और नेत्रों से जल-वर्षा होने लगी, जैसे काले बादल धरती पर झुककर एक क्षण में उसे तृप्त कर देते हैं। उसके मुख से एक शब्द भी न निकला, मौन रह गई।
शोक की सीमा कंठावरोध है, पर शुष्क और दाह-युक्त; आनंद की सीमा भी कंठावरोध पर है, पर आद्र और शीतल।
सोफी को अब अपने एक-एक अंग में, नाड़ियों की एक-एक गति में, आंतरिक शक्ति का अनुभव हो रहा था। नौका ने कर्णधार का सहारा पा लिया था। अब उसका लक्ष्य निश्चित था। वह अब हवा के झोको या लहरों के प्रवाह के साथ डॉवाडोल न …
मरणासन्न मनुष्य का वे लोग भी स्वच्छन्द होकर कीर्ति-गान करते हैं, जिनका जीवन उससे वैर साधने में ही कटा हो; क्योंकि अब उससे किसी हानि की शंका नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
… नाम की पूजा हो रही है, मेरी प्रतिमा बनाकर लोग जला रहे हैं। मैं धन, मान, प्रतिष्ठा रखते हुए भी तुमसे सम्मुख होकर न लड़ सका। सरकार की आड़ से लड़ा। मुझे जब अवसर मिला, मैंने तुम्हारे ऊपर कुटिल आघात किया। इसका मुझे खेद है।"
मरणासन्न मनुष्य का वे लोग भी स्वच्छन्द होकर कीर्ति-गान करते हैं, जिनका जीवन उससे वैर साधने में ही कटा हो; क्योंकि अब उससे किसी हानि की शंका नहीं होती।
सूरदास ने उदार भाव से कहा-"नहीं साहब, आपने मेरे साथ कोई अन्याय नहीं किया। धूर्तता तो निबलों का हथियार है। बलवान कभी नीच नहीं होता।"
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
- अध्याय १
- अध्याय २
- अध्याय ३
- अध्याय ४
- अध्याय ५
- अध्याय ६
- अध्याय ८
- अध्याय ९
- अध्याय १०
- अध्याय ११
- अध्याय १२
- अध्याय १३
- अध्याय १४
- अध्याय १५
- अध्याय १६
- अध्याय १७
- अध्याय १८
- अध्याय १९
- अध्याय २०
- अध्याय २१
- अध्याय २२
- अध्याय २३
- अध्याय २५
- अध्याय २६
- अध्याय २८
- अध्याय २९
- अध्याय ३०
- अध्याय ३१
- अध्याय ३२
- अध्याय ३३
- अध्याय ३४
- अध्याय ३५
- अध्याय ३६
- अध्याय ३७
- अध्याय ३८
- अध्याय ४०
- अध्याय ४१
- अध्याय ४२
- अध्याय ४३
- अध्याय ४४
- अध्याय ४५
अध्याय १
शहर अमीरों के रहने और क्रय-विक्रय का स्थान है।
पूरा अंश दिखाएँ
शहर अमीरों के रहने और क्रय-विक्रय का स्थान है।
उसके बाहर की भूमि उनके मनोरञ्जन और विनोद की जगह है। उसके मध्य भाग में उनके लड़कों की पाठशालाएँ और उनके मुकद्दमेबाजी के अखाड़े होते हैं, जहाँ न्याय के बहाने गरीबों का गला घोंटा जाता है। शहर के आस-पास गरीबों की बस्तियाँ होती हैं। बनारस …
बाह्य दृष्टि बंद और अंतर्दृष्टि खुली हुई।
पूरा अंश दिखाएँ
… के लिए न नाम की ज़रूरत होती है, न काम की। सूरदास उनका बना-बनाया नाम है, और भीख माँगना बना-बनाया काम। उनके गुण और स्वभाव भी जगत्-प्रसिद्ध हैं——गाने-बजाने में विशेष रुचि, हृदय में विशेष अनुराग, अध्यात्म और भक्ति में विशेष प्रेम उनके स्वाभाविक लक्षण हैं।
बाह्य दृष्टि बंद और अंतर्दृष्टि खुली हुई।
सूरदास एक बहुत ही क्षीण-काय, दुर्बल और सरल व्यक्ति था। उसे दैव ने कदाचित्, भीख माँगने ही के लिए बनाया था। वह नित्यप्रति लाठी टेकता हुआ पक्की सड़क पर आ बैठता, और राहगीरों की जान की खैर मनाता। "दाता, भगवान् तुम्हारा कल्यान करें——" यही उसकी …
अपना आदर करनेवालों के सामने अपना अपमान कई गुना असह्य हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास को सोफिया से सम्मान पाने के बाद ये अपमान-पूर्ण शब्द बहुत बुरे मालूम हुए।
अपना आदर करनेवालों के सामने अपना अपमान कई गुना असह्य हो जाता है।
सिर उठाकर बोला-"भगवान् ने जन्म दिया है, भगवान् की चाकरी करता हूँ। किसी दूसरे की ताबेदारी अब नहीं हो सकती।"
अन्धे सूक्ष्मदर्शी होते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… विश्वास न होता था कि कोई इतना निर्दयी हो सकता है। वह उपचेतना की दशा में कई कदम गाड़ी के पीछे-पीछे चला। सहसा सोफिया ने कहा--"सूरदास, खेद है, मेरे पास इस समय पैसे नहीं हैं। फिर कभी आऊँगी, तो तुम्हे इतना निराश न होना पड़ेगा।"
अन्धे सूक्ष्मदर्शी होते हैं।
सूरदास स्थिति को भली भाँति समझ गया। हृदय को क्लेश तो हुआ, पर बेपरवाही से बोला-"मिस साहब, इसकी क्या चिंता? भगवान् तुम्हारा कल्यान करें। तुम्हारी दया चाहिए, मेरे लिए यही बहुत है।"
नहीं साहब, धर्म में आपका स्वार्थ मिल गया है, अब यह धर्म नहीं रहा।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास—"
नहीं साहब, धर्म में आपका स्वार्थ मिल गया है, अब यह धर्म नहीं रहा।
"
अध्याय २
उसमें संतोष की मिठास थी, जिससे मीठी संसार में कोई वस्तु नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास ने आज जितना नाज पाया था, वह ज्यों-का-त्यों हाँडी में डाल दिया। कुछ जौ थे, कुछ गेहूँ, कुछ मटर, कुछ चने, थोड़ी-सी जुआर और मुट्ठी-भर चावल। ऊपर से थोड़ा सा नमक डाल दिया। किसकी रसना ने ऐसी खिचड़ी का मज़ा चखा है?
उसमें संतोष की मिठास थी, जिससे मीठी संसार में कोई वस्तु नहीं।
हाँडी को चूल्हे पर चढ़ाकर वह घर से निकला, द्वार पर टट्टी लगाई, और सड़क पर जाकर एक बनिये की दूकान से थोड़ा-सा आटा और एक पैसे का गुड़ लाया। आटे को कठौती में गूँधा और तब आध घंटे तक चूल्हे के सामने खिचड़ी का …
आँखें चाहे देख न सकें, पर रो सकती हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
हाँडी में कई बार उबाल आये, कई बार आग बुझी। बार-बार चूल्हा फूँकते-फूँकते सूरदास की आँखों से पानी बहने लगता था।
आँखें चाहे देख न सकें, पर रो सकती हैं।
यहाँ तक कि वह 'षड्रस' युक्त अवलेह तैयार हुआ। उसने उसे उतारकर नीचे रखा। तब तवा चढ़ाया और हाथों से रोटियाँ बनाकर सेकने लगा। कितना ठीक अंदाजा था। रोटियाँ सब समान थीं-न छोटी, न बड़ी;
संखिया मरकर रस हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
भैरो नायकराम के व्यंग्य-हास्य पर झल्लाया नहीं, हँस पड़ा। व्यंग्य में विष नहीं था, रस था।
संखिया मरकर रस हो जाती है।
भैरो का हँसना था कि लोगों ने अपने-अपने साज सँभाले, और भजन होने लगा। सूरदास की सुरीली तान आकाश-मण्डल में यों नृत्य करती हुई मालूम होती थी, जैसे प्रकाश-ज्योति जल के अन्तस्तल में नृत्य करती है—
अध्याय ३
मजबूरी में हमें उन लोगों की याद आती है, जिनकी सूरत भी विस्मृत हो चुकी होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… हो जाती। उसके पिता का अच्छा-सा नाम था। हाँ, कुँवर भरतसिंह। पहले यह बात ध्यान में न आई, नहीं तो एक कार्ड लिखकर डाल देती। मुझे भूल तो क्या गई होगी, इतनी निष्ठुर तो न मालूम होती था। कम-से-कम मानव-चरित्र का तो अनुभव हो जायगा।"
मजबूरी में हमें उन लोगों की याद आती है, जिनकी सूरत भी विस्मृत हो चुकी होती है।
विदेश में हमें अपने मुहल्ले का नाई या कहार भी मिल जाय, तो हम उसके गले मिल जाते हैं, चाहे देश में उससे कभी सीधे मुँह बात भी न की हो।
ईर्ष्या में गुणग्राहकता नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
आँगन में संगमरमर का हौज और उसके किनारे संगमरमर की अप्सराएँ-मिसेज सेवक ने इन सारी वस्तुओं में से किसी की प्रशंसा नहीं की, कहीं भी विस्मय या आनंद का एक शब्द भी मुँह से न निकाला। उन्हें आनंद के बदले ईर्ष्या हो रही थी।
ईर्ष्या में गुणग्राहकता नहीं होती।
वह सोच रही थीं-एक यह भाग्यवान् हैं कि ईश्वर ने इन्हें भोग-विलास और आमोद-प्रमोद की इतनी सामग्रियाँ प्रदान कर रखी हैं। एक अभागिनी मैं हूँ कि एक झोपड़े में पड़ी हुई दिन काट रही हूँ। सजावट और बनावट का जिक्र ही क्या, आवश्यक वस्तुएँ भी …
सरल प्राणियों के सामने कपट भी लजित हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन ऐसे स्वार्थ के भक्त कम मिलेंगे, जो मित्रों से दगा करें।
सरल प्राणियों के सामने कपट भी लजित हो जाता है।
जॉन सेवक ऐसा उत्तर देना चाहते थे, जो स्वार्थ और आत्मा, दोनों ही को स्वीकार हो। बोले- "कंपनी की जो स्थिति है, वह मैंने आपके सामने खोलकर रख दी है। संचालन-विधि भी आपसे बतला चुका हूँ। मैंने सफलता के सभी साधनों पर निगाह रखी है। …
मनुष्य विधाता के हाथों का खिलौना-मात्र है।
पूरा अंश दिखाएँ
… की जो स्थिति है, वह मैंने आपके सामने खोलकर रख दी है। संचालन-विधि भी आपसे बतला चुका हूँ। मैंने सफलता के सभी साधनों पर निगाह रखी है। इस पर भी संभव है, मुझसे भूलें हो गई हो, और सबसे बड़ी बात तो यह है कि
मनुष्य विधाता के हाथों का खिलौना-मात्र है।
उसके सारे अनुमान, सारी बुद्धिमत्ता, सारी शुभ-चिंताएँ नैसर्गिक शक्तियों के अधीन हैं। तंबाकू की उपज बढ़ाने के लिए किसानों को पेशगी रुपये देने ही पड़ेंगे। एक रात का पाला कंपनी के लिए घातक हो सकता है। जले हुए सिगरेट का एक टुकड़ा कारखाने को खाक …
अध्याय ४
चिढ़ना एक दार्शनिक क्रिया है।
पूरा अंश दिखाएँ
… से इसलिए चिढ़ता है कि लोग उसे चिढ़ाने ही के बहाने से ईश्वर के नाम लें। कोई इसलिए चिढ़ता है कि बाल-वृन्द उसे घेरे रहें। कोई बैंगन या मछली से इसलिए चिढ़ता है कि लोग इन अखाद्य वस्तुओं के प्रति घृणा करें। सारांश यह कि
चिढ़ना एक दार्शनिक क्रिया है।
इसका उद्देश्य केवल सत्-शिक्षा है। लेकिन भैरो और जगधर में यह भक्तिममी उदारता कहाँ। वे बाल-विनोद का रस लेना क्या जानें। दोनों झल्ला उठे। जगधर मिठुआ को गालियाँ देने लगा, लेकिन भैरो को गालियाँ देने से संतोष न हुआ। उसने लपककर उसे पकड़ लिया। दो-तीन …
केले के लिए ठीकरा भी तेज होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
जिधर से निकलते हो, लड़के तालियाँ बजाकर चिढ़ाते हैं, पर आँखें बंद किये अपनी राह चले जाते हो। जानते हो कि जिन लड़कों के माँ-बाप हैं, उन्हें मारेंगे, तो वे आँखें निकाल लेंगे।
केले के लिए ठीकरा भी तेज होता है।
"
दुलारे लड़के तिनके की मार भी नहीं सह सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
जमुनी सूरदास का रोना देखकर सहम जानती थी, दीन की हाय कितनी मोटी होती है। लजित होकर बोली-"मैं क्या जानती थी कि जरा-सी बात का इतना बखेड़ा हो जायगा। आ बेटा मिट्ठू, चल, बछवा पकड़ ले, तो दूध दुहूँ।”
दुलारे लड़के तिनके की मार भी नहीं सह सकते।
मिट्ठू दूध की पुचकार से भी शांत न हुआ, तो जमुनी ने आकर उसके आँसू पोंछे, और गोद में उठाकर घर ले गई। उसे क्रोध जल्द आता था; पर जल्द ही पिघल भी जाती थी।
गीली लकड़ी खराद पर नहीं चढ़ती।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास-“बाबाजी, जब तक भगवान् की दया न होगी, भक्ति और वैराग, किसी पर मन न जमेगा। इस घड़ी मेरा हृदय रो रहा है, उसमें उपदेश और ज्ञान की बातें नहीं पहुँच सकतीं।
गीली लकड़ी खराद पर नहीं चढ़ती।
"
दीनों पर उपदेश का भी दाँव चलता है, मोटों को कोई उपदेश नहीं करता।
पूरा अंश दिखाएँ
उनके जाने के बाद सूरदास ने मन में कहा-यह भी मुझी को ज्ञान का उपदेश करते हैं।
दीनों पर उपदेश का भी दाँव चलता है, मोटों को कोई उपदेश नहीं करता।
वहाँ तो जाकर ठकुरसुहाती करने लगते हैं। मुझे ज्ञान सिखाने चले हैं। दोनों जून भोजन "मिल जाता है न! एक दिन न मिले, तो सारा ज्ञान निकल जाय।
नेकी करके दरिया में डाल देना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास ने उत्तेजित होकर कहा—"मियाँ साहब, धरम एहसान के लिए नहीं किया जाता।
नेकी करके दरिया में डाल देना चाहिए।
"
मूखों के पास युक्तियाँ नहीं होती, युक्तियों का उत्तर वे हठ से देते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास—“बाप-दादों का नाम तो नहीं डुबाया जाता।"
मूखों के पास युक्तियाँ नहीं होती, युक्तियों का उत्तर वे हठ से देते हैं।
युक्ति कायल हो सकती है, नरम हो सकती है, भ्रांत हो सकती है; हठ को कौन कायल करेगा?
धर्म का मुख्य स्तंभ भय है।
पूरा अंश दिखाएँ
यह पते की बात थी। ताहिरअली को भी इसका तजुर्बा था। उनके घर के सभी बच्चे गण्डों और ताबीजों से मढ़े हुए थे, उस पर भी आये-दिन झाड़-फूँक और राई-जोन की जरूरत पड़ा ही करती थी।
धर्म का मुख्य स्तंभ भय है।
अनिष्ट की शंका को दूर कर दीजिए, फिर तीर्थ यात्रा, पूजा-पाठ, स्नान-ध्यान, रोजा-नमाज, किसी का निशान भी न रहेगा। मसजिदें खाली नजर आयेंगी, और मंदिर वीरान!
अध्याय ५
कृतज्ञता हमसे बह सब कुछ करा लेती है, जो नियम की दृष्टि में त्याज्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
… पड़ा। यह जानते हुए कि मिस सोफिया ने उनके एक निकटतम संबंधी की प्राण-रक्षा की है, यह जानते हुए कि जॉन सेवक के साथ सद्व्यवहार करना कुँवर भरतसिंह को एक भारी ऋण से मुक्त कर देगा, वह इस प्रस्ताव की अवहेलना न कर सकते थे।
कृतज्ञता हमसे बह सब कुछ करा लेती है, जो नियम की दृष्टि में त्याज्य है।
यह वह चक्की है, जो हमारे सिद्धांतों और नियमों को पीस डालती है। आदमी जितना ही निःस्पृह होता है, उपकार का बोझ उसे उतना ही असह्य होता है। राजा साहब ने इस मामले को जॉन सेवक के इच्छानुसार तय कर देने का वचन दिया, और …
आदमी जितना ही निःस्पृह होता है, उपकार का बोझ उसे उतना ही असह्य होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… को एक भारी ऋण से मुक्त कर देगा, वह इस प्रस्ताव की अवहेलना न कर सकते थे। कृतज्ञता हमसे बह सब कुछ करा लेती है, जो नियम की दृष्टि में त्याज्य है। यह वह चक्की है, जो हमारे सिद्धांतों और नियमों को पीस डालती है।
आदमी जितना ही निःस्पृह होता है, उपकार का बोझ उसे उतना ही असह्य होता है।
राजा साहब ने इस मामले को जॉन सेवक के इच्छानुसार तय कर देने का वचन दिया, और मिस्टर सेवक अपनी सफलता पर फूले हुए घर आये।
अध्याय ६
धर्म-भीरुता में जहाँ अनेक गुण हैं, वहाँ एक अवगुण भी है; वह सरल होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
धर्म-भीरुता में जहाँ अनेक गुण हैं, वहाँ एक अवगुण भी है; वह सरल होती है।
पाखंडियों का दाँव उस पर सहज ही में चल जाता है। धर्मभीरु प्राणी तार्किक नहीं होता। उसकी विवेचना-शक्ति शिथिल हो जाती है। ताहिरअली ने जब से अपनी दोनों विमाताओं की बातें सुनी थीं, उनके हृदय में घोर अशांति हो रही थी। बार-बार खुदा से दुआ …
गृह-चिंता आत्मचिंतन की घातिका है।
पूरा अंश दिखाएँ
… की आनाओं को न मानें, तो कुटुंब का पालन क्योंकर हो। बरसों मारे-मारे किरने के बाद तो यह ठिकाने की नौकरी हाथ आई है। इसे छोड़ दूँ, तो फिर उमी तरह ठोकरें खाली पड़ेंगी। अभी कुछ और नहीं है, तो रोटी-दाल का सहारा तो है।
गृह-चिंता आत्मचिंतन की घातिका है।
ताहिरअली को निरुत्तर होना पड़ा। वेचारे अपनी स्त्री के सारे गहने बेचकर खा चुके थे। अब एक छल्ला भी न था। माहिरअली अँगरेजी पढ़ता था। उसके लिए अच्छे कपड़े बनवाने पड़ते, प्रतिमास फीस देनी पड़ती। जाविरअली और जाहिरअली उर्दू-मदरसे में पढ़ते थे;
अध्याय ८
अनुराग अन्तर्वेदना की सबसे उत्तम औषधि है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ही नहीं, मैं व्यर्थ उनसे रुष्ट हो रही हूँ। यही एक काँटा था, जो उसके अन्तस्तल में सदैव खटकता रहता था। जब वह निकल गया, तो चित्त शांत हो गया। उसका जीवन धर्म-ग्रन्थों के अवलोकन और धर्म-सिद्धान्तों के मनन तथा चिन्तन में व्यतीत होने लगा।
अनुराग अन्तर्वेदना की सबसे उत्तम औषधि है।
किन्तु इस मनन और अवलोकन से उसका चित्त शांत होता हो, यह बात न थी। नाना प्रकार की शंकाएँ नित्य उपस्थित होती रहती थीं-जीवन का उद्देश्य क्या है? प्रत्येक धर्म में इसके विविध उत्तर मिलते थे;
अध्याय ९
चिंता त्यागमूलक होती है। निश्चितता का आमोद-विनोद से मेल है।
पूरा अंश दिखाएँ
यहाँ तक कि कभी-कभी जाह्नवी के साथ शतरंज भी खेलने लगो। वस्त्राभूषण से अब वह उदासीनता न रहो। गाउन के बदले रेशमी साड़ियाँ पहनने लगी। रानीजी के आग्रह से कभी-कभी पान भी खा लेती। कंघी-चोटी से प्रेम हुआ।
चिंता त्यागमूलक होती है। निश्चितता का आमोद-विनोद से मेल है।
एक दिन, तीसरे पहर, वह अपने कमरे में बैठी हुई कुछ पढ़ रही थी। गरमी इतनी सख्त थी कि बिजली के पंखे और खस की टट्टियों के होते हुए भी शरीर से पसीना निकल रहा था। बाहर लू से देह झुलसी जाती थी। सहसा प्रभु …
प्रेम ओर वासना में उतना ही अंतर है, जिनता कंचन और काँच में।
पूरा अंश दिखाएँ
सोफिया—“यह विचार उन लोगों के लिए है, जिनके प्रेम बासनाओं से युक्त होते है।
प्रेम ओर वासना में उतना ही अंतर है, जिनता कंचन और काँच में।
प्रेम की सीमा भक्ति से मिलती है, और उनमें केवल मात्रा का भेद है। भक्ति में सम्मान का और प्रेम में सेवा-भाव का आधिक्य होता है। प्रेम के लिए धर्म की विभिन्नता कोई बंधन नहीं है। ऐसी बाधाएँ उस मनोभाव के लिए हैं, जिसका अंत …
प्रेम अभय का मंत्र है।
पूरा अंश दिखाएँ
सोफिया ने गर्व से सिर उठाकर कहा-"प्रभु, कैसी बच्चों की-सी बातें करते हो?
प्रेम अभय का मंत्र है।
प्रेम का उपासक संसार की समस्त चिंताओं और बाधाओं से मुक्त हो जाता है।"
अध्याय १०
सफलता में दोषों को मिटाने की विलक्षण शक्ति है।
पूरा अंश दिखाएँ
… व्यक्ति राजसत्ता का विरोध करता है। यदि अधिकारियों ने उसका दमन कर दिया, तो वह राजद्रोही कहा जाता है, और प्राण-दंड पाता है। यदि उसका उद्देश्य पूरा हो गया, तो वह अपनी जाति का उद्धारकर्ता और विजयो समझा जाता है, उसके स्मारक बनाये जाते हैं।
सफलता में दोषों को मिटाने की विलक्षण शक्ति है।
आप जानते हैं, दो साल पहले मुस्तफा कमाल ज्या था? बागी, देश उसके खून का प्यामा था। आज वह अपनी जाति का प्राण है। क्यों?
अध्याय ११
नशे में भी क्रोध का-सा गुण है, निर्बलों ही पर उतरता है।
पूरा अंश दिखाएँ
भैरो ताड़ी के नशे में था।
नशे में भी क्रोध का-सा गुण है, निर्बलों ही पर उतरता है।
डंडा पास ही धरा था, उठाकर एक डंडा सुभागी के मारा। उसके हाथ की मुत्र चूड़ियाँ टूट गई। घर से भागी। भैरो पीछे दौड़ा। सुभागी एक दूकान की आड में छिप गई। भैरो ने बहुत ढूँढा, जब उसे न पाया, तो घर जाकर किवाड़ बन्द …
सौ मन्त्रों का मंत्र हिम्मत है।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास-"
सौ मन्त्रों का मंत्र हिम्मत है।
ये रुपये जगधर को दे देना, नहीं तो मेरी कुसल नहीं है!"
झोपड़े की आग, ईर्ष्या की आग की भाँति कभी नहीं बुझती।
पूरा अंश दिखाएँ
पर
झोपड़े की आग, ईर्ष्या की आग की भाँति कभी नहीं बुझती।
कोई पानी ला रहा था, कोई यों ही शोर मचा रहा था; किंतु अधिकांश लोग चुपचाप खड़े नैराश्य-पूर्ण दृष्टि से अग्निदाह को देख रहे थे, मानों किसी मित्र की चिताग्नि है। सहसा सूरदास दौड़ा हुआ आया, और चुपचाप ज्वाला के प्रकाश में खड़ा हो गया।
यह फूस की राख न थी, उसकी अभिलापाओं की राख थी।
पूरा अंश दिखाएँ
… लोटा मिला, तत्रा मिला, किंतु पोटली न मिली। उसका वह पैर, जो अब तक सीढ़ी पर था, फिसल गया और अब वह अथाह गहराई में जा पड़ा। उसके मुख से सहसा एक चीख निकल आई। वह वहीं राख पर बैठ गया और बिलख-बिलखकर रोने लगा।
यह फूस की राख न थी, उसकी अभिलापाओं की राख थी।
अपनी बेबसी का इतना दुःख उसे कभी न हुआ था।
आशा से ज्यादा दीर्घजीवी और कोई वस्तु नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
तड़का हो गया, सूरदास अब राख के ढेर को बटोरकर एक जगह एकत्र कर रहा था।
आशा से ज्यादा दीर्घजीवी और कोई वस्तु नहीं होती।
उसी समय जगधर आकर बोला-"सूरे, सच कहना, तुम्हें मुझ पर तो सुभा नहीं है?"
खेल हँसने के लिए, दिल बहलाने के लिए है, रोने के लिए नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… हारते हैं, चोट-पर-चोट खाते हैं, धक्के-पर-धक्के सहते हैं, पर मैदान में डटे रहते हैं, उनकी त्योरियों पर बल नहीं पड़ते। हिमत उनका साथ नहीं छोड़ती, दिल पर मालिन्य के छीटे भी नहीं आते, न किप्ती से जरते हैं, न चिढ़ते हैं। खेल में रोना कैसा।
खेल हँसने के लिए, दिल बहलाने के लिए है, रोने के लिए नहीं।
"
आवेग में हम उद्दिष्ट स्थान से आगे निकल जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास उठ खड़ा हुआ, और विजय-गर्व की तरंग में राख के ढेर को दोनों हाथों से उड़ाने लगा।
आवेग में हम उद्दिष्ट स्थान से आगे निकल जाते हैं।
वह संयम कहाँ है, जो शत्रु पर विजय पाने के बाद तलवार को म्यान में कर ले।
तो हम भी सौ लाख बार बनायेंगे।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास ने उसी बालोचित सरलता से उत्तर दिया-"
तो हम भी सौ लाख बार बनायेंगे।
"
ईर्ष्या में तम-ही-तम नहीं होता, कुछ सत् भी होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… यहाँ मुहल्लेवालों ने उसकी झोपड़ी बसानी शुरू की। किसी ने फूस दिया, किसी ने बाँस दिये, किसी ने धरन दी, कई आदमी झोपड़ी बनाने में लग गये। जगधर ही इस संगठन का प्रधान मंत्री था। अपने जीवन में शायद ही उसने इतना सदुत्साह दिखाया हो।
ईर्ष्या में तम-ही-तम नहीं होता, कुछ सत् भी होता है।
संध्या तक झोपड़ी तैयार हो गई, पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और पायदार। जमुनी ने मिट्टी के दो घड़े और दो-तीन हाँड़ियाँ लाकर रख की जरा भी खबर न हो, जब वह शाम को आये, तो घर देखकर चकित हो जाय, और पूछने लगे, किसने …
अध्याय १२
आबरू को बनाने-बिगाड़नेवाला आदमी नहीं है, भगवान है।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास-"
आबरू को बनाने-बिगाड़नेवाला आदमी नहीं है, भगवान है।
उन्हीं की निगाह में आबरू बनी रहनी चाहिए। आदमियों का निगाह आवरू की परख कहाँ है। जन सूद खानेवाला बनिया, घूम लेनेवाला हाकिम और झूठ बोलनेवाला गवाह बेआबरू नहीं समझा जाता, लोग उसका आदर-मान करते हैं तो हा सच्ची आयरू की कदर करनेवा। कोई है …
उदंडता मरलता का केवल उग्र रूप है।
पूरा अंश दिखाएँ
… देना चाहता, आपको उजाड़-कर अपना घर नहीं बनाना चाहता। अगर तुम लोग स्तुदी से दोगे, तोलूँगा, नहीं ना छोड़ दूँगा । किसी का दिल दुखाना सबसे बड़ा अधर्म कहा गया है। जब तक आप लोग मुझे क्षमा न करेंगे, मेरी आत्मा को शांति न मिलेगी।"
उदंडता मरलता का केवल उग्र रूप है।
सादर के मधुर वाक्यों ने नायकराम का क्रोध शांत कर दिया। कोई दूसरा आदमी इतनी ही आसानी से उसे साहब की गरदन पर तलवार चलाने के लिए उत्तेजित कर सकता था; संभव था, प्रभु सेवक को देवकर उसके सिर पर खून सवार हो जाता;
अध्याय १३
जो बातें जबान पर नहीं आ सकतीं, उनके लिए कभी अवसर नहीं मिलता।
पूरा अंश दिखाएँ
… अभिलाषा को मेरे हाथों जरा-सा भी झोका न लगेगा। मैं तो स्वयं अपना जीवन एक ऐसे उद्देश्य पर समर्पित कर चुकी हूँ, जिसके लिए वह काफी नहीं। मैं स्वयं किसी इच्छा को अपने उद्देश्य-मार्ग का काँटा न बनाऊँगी। लेकिन उसे यह अवसर न मिलता था।
जो बातें जबान पर नहीं आ सकतीं, उनके लिए कभी अवसर नहीं मिलता।
सोफी को बहुधा अपने मन की चंचलता पर स्वेद होना। वह मन को इधर से हटाने के लिए पुस्तकावलोकन में मग्न हो जाना चाहती;
युवावस्था को अतिशयोक्ति से प्रेम है।
पूरा अंश दिखाएँ
कोई वाक्य ऐसा है, जिसमें से प्रेम की सुगंध आये? किंतु ऐसा एक शब्द भी न मिला, जिससे वह खींच-तानकर भी कोई गुप्त आशय निकाल सकती। हाँ, उस पहाड़ी देश में जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, उनका विस्तार से उल्लेख किया गया था।
युवावस्था को अतिशयोक्ति से प्रेम है।
हम बाधाओं पर विजय पाकर नहीं, उनकी विषद व्याख्या करके अपना महत्त्व बढ़ाना चाहते हैं। अगर सामान्य ज्वर है, तो वह सन्निपात कहा जाता है। एक दिन पहाड़ों में चलना पड़ा, तो वह नित्य पहाड़ों से सिर टकराना कहा जाता है। विनयसिंह के पत्र ऐसी …
जब हम अपनी भूल पर लजित होते हैं, तो यथार्थ बात आप-ही-आप हमारे मुँह से निकल पड़ती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… इसी चिंता और ग्लानि में बैठी हुई थी कि रानीजी कमरे में आई। सोफिया उठ खड़ी हुई और अपनी आँखें छिपाने के लिए जमीन की ओर ताकने लगी। किंतु आँसू पी जाना आसान नहीं है। रानी ने कठोर स्वर में पूछा- "सोफी, क्यों रोती हो?"
जब हम अपनी भूल पर लजित होते हैं, तो यथार्थ बात आप-ही-आप हमारे मुँह से निकल पड़ती है।
सोफी हिचकती हुई बोली-"जी, कुछ नहीं...मुझसे एक अपराध हो गया है, आपसे क्षमा माँगती हूँ।"
नैराश्य की अंतिम अवस्था विरक्ति होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
फया ने प्रभु सेवक से कोई बात न की। चुपचाप अपनी जगह पर मर्तिवत् बैठी रही। वह उस दशा को पहुंच गई थी, जब सहानुभूति से भी अरुचि हो जाती है।
नैराश्य की अंतिम अवस्था विरक्ति होती है।
लेकिन प्रभु सेवक अपनी नई रचना सुनाने के लिए इतने उत्सुक हो रहे थे कि सोफी के चेहरे की ओर उनका ध्यान ही न गया। आते-ही-आने बोले-“सोफी, देखो, मैंने आज रात को यह कविता लिखो है। जरा ध्यान देकर सुनना। मैंने अभी कुँवर साहब को …
अपने प्रेमियों से हम उपदेश और शिक्षा की बातें नहीं, प्रेम और परितोप की बातें सुनना चाहते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
नहीं मालूम, उन्होंने अपने खत में क्या लिखा है? सहसा उसे ध्यान आया कि कहीं मेरा पत्र उपदेश के रूप में न हो जाय। वह इसे पढ़कर शायद मुझसे चिढ़ जायें।
अपने प्रेमियों से हम उपदेश और शिक्षा की बातें नहीं, प्रेम और परितोप की बातें सुनना चाहते हैं।
बड़ी कुशल हुई, नहीं तो वह मेरा उपदेश-पत्र पढ़कर न जाने दिल में क्या समझते। उन्हें खयाल होता, गिरजा में उपदेश सुनते-सुनते इसकी प्रेम-भावनाएँ निर्जीव हो गई हैं। अगर वह मुझे ऐसा पत्र लिखते, तो मुझे कितना बुरा मालूम होता! आह!
पीड़ित प्राणियों के लिए रात एक कठिन तपस्या है।
पूरा अंश दिखाएँ
… में वह विस्मृति हैं, जो संयम, ज्ञान और धारणा पर परदा डाल देती है। भक्तजन भी, जो आध्यात्मिक आनन्द भोगते रहते हैं, वासनाओं से मुक्त नहीं हो सकते। जिसे कोई बलात् खींचे लिये जाता हो, उससे कहना कि तू मत जा, कितना बड़ा अन्याय है!
पीड़ित प्राणियों के लिए रात एक कठिन तपस्या है।
ज्यों-ज्यों रात गुजरती थी, सोफी की उद्विग्नता बढ़ती जाती थी। आधी रात तक मनो-भावों से निरंतर संग्राम करने के बाद अंत को उसने विवश होकर हृदय के द्वार प्रेम-क्रीड़ाओं के लिए उन्मुक्त कर दिये, जैसे किसी रंगशाला का व्यवस्थापक दर्शकों की रेट-पेल से तंग आकर …
कठिनाइयों में पड़कर परिस्थिति पर क्रुद्ध होना मानव-स्वभाव है।
पूरा अंश दिखाएँ
… सवारी न आने देते, विशेषतः मोटरों को। लेकिन उन्हीं सड़कों पर जब हम किसी सवारी पर बैठकर निकलते हैं, तो पग-पग पर पथिकों को हटाने के लिए रुकने पर झुँझलाते हैं कि ये सब पटरी पर क्यों नहीं चलते, ख्वामख्वाह बीच में धंसे पड़ते हैं।
कठिनाइयों में पड़कर परिस्थिति पर क्रुद्ध होना मानव-स्वभाव है।
सोफ़िया कई मिनट तक बिजली के बटन के पास खड़ी रही। बटन दबाने की हिम्मत न पड़ती थी। सारे आँगन में प्रकाश फैल जायगा, लोग चौंक पड़ेंगे। अँधेरे में सोता हुआ मनुष्य भी उजाला फैलते ही जाग पड़ता है। विवश होकर उसने मेज को टटोलना …
आशा आँखें बंद कर देती है, निराशा आँखें खोल देती है। आशा सुलानेवाली थपकी है, निराशा जगानेवाला चाबुक।
पूरा अंश दिखाएँ
… हो। सफलता में अनंत सजीवता होती है, विफलता में असह्य अशक्ति। आशा मद है, निराशा मद का उतार। नशे में हम मैदान की तरफ दौड़ते हैं, सचेत होकर हम घर में विश्राम करते हैं। आशा जड़ की ओर ले जाती है, निराशा चैतन्य की ओर।
आशा आँखें बंद कर देती है, निराशा आँखें खोल देती है। आशा सुलानेवाली थपकी है, निराशा जगानेवाला चाबुक।
सोफिया को इस वक्त अपनी नैतिक दुर्बलता पर क्रोध आ रहा था—"मैंने व्यर्थ ही अपनी आत्मा के सिर पर यह अपराध मढ़ा। क्या मैं रानी से अपना पत्र न माँग सकती थी?
सफलता में अनंत सजीवता होती है, विफलता में असह्य अशक्ति।
पूरा अंश दिखाएँ
सोफिया चारपाई पर लेट गई, मानों थक गई हो।
सफलता में अनंत सजीवता होती है, विफलता में असह्य अशक्ति।
आशा मद है, निराशा मद का उतार। नशे में हम मैदान की तरफ दौड़ते हैं, सचेत होकर हम घर में विश्राम करते हैं। आशा जड़ की ओर ले जाती है, निराशा चैतन्य की ओर। आशा आँखें बंद कर देती है, निराशा आँखें खोल देती है। …
आशा मद है, निराशा मद का उतार।
पूरा अंश दिखाएँ
सोफिया चारपाई पर लेट गई, मानों थक गई हो। सफलता में अनंत सजीवता होती है, विफलता में असह्य अशक्ति।
आशा मद है, निराशा मद का उतार।
नशे में हम मैदान की तरफ दौड़ते हैं, सचेत होकर हम घर में विश्राम करते हैं। आशा जड़ की ओर ले जाती है, निराशा चैतन्य की ओर। आशा आँखें बंद कर देती है, निराशा आँखें खोल देती है। आशा सुलानेवाली थपकी है, निराशा जगानेवाला चाबुक।
अध्याय १४
अंधकार में लकड़ी का कुंदा भी सजीव हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
सामने दीवार पर बुद्ध भगवान् का चित्र लटक रहा था। उनके मुख पर कितना तेज था। सोफिया की आँखें झुक गई। उनकी ओर ताकते हुए उसे लज्जा आती थी। बुद्ध के अमरत्व का उसे कभी इतना पूर्ण विश्वास न हुआ था।
अंधकार में लकड़ी का कुंदा भी सजीव हो जाता है।
सोफो के हृदय पर ऐसा ही अंधकार छाया हुआ था।
अध्याय १५
गरमियों में किसान वर्षा का नहीं, ताप का भूखा होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… को तानों से चलनी कर दें, यही उनकी शुद्ध-हृदयता का प्रमाण होगा। यदि वह आकर मुझसे मीठी-मीठी बातें करने लगे, तो समझ जाऊँगी, मेरी तस्फ से उनका दिल साफ नहीं है, यह सब केवल शिष्टाचार है। वह इस समय पति की कठोरता की इच्छुक थी।
गरमियों में किसान वर्षा का नहीं, ताप का भूखा होता है।
इंदु को बहुत देर तक न बैठना पड़ा। पाँच बजते-बजते राजा साहब आ पहुँचे। इंदु का हृदय धक-धक करने लगा, वह उठकर द्वार पर खड़ी हो गई। राजा साहब उसे देखते ही बड़े मधुर स्वर से बोले_“तुमने आज जातीय उद्गारों का एक अपूर्ण दृश्य देखने …
कपट से कपट ही पैदा होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
दोनों में देर तक सवाल-जवाब होता रहा। महेंद्र बहेलिये की भाँति दाना दिखाकर चिड़िया फँसाना चाहते थे और चिड़िया सशंक होकर उड़ जाती थी।
कपट से कपट ही पैदा होता है।
वह इदु को आश्वासित न कर सके। तब वह उसकी व्यथा को शांत करने का भार समय पर छोड़कर एक पत्र पढ़ने लगे और इंदु दिल पर बोझ रखे हुए अंदर चली गई।
अपने सामर्थ्य का ज्ञान हमें शीलवान् बना देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… करूँ, उस पर चाहे कितना ही बड़प्पन जताऊँ, उसके मन में यह अभिमान तो अवश्य ही होगा कि मेरी एक कड़ी निगाह इसके पति के सम्मान और अधिकार को खाक में मिला सकती है। संभव है, वह अब और भी विनीत भाव से पेश आये।
अपने सामर्थ्य का ज्ञान हमें शीलवान् बना देता है।
मेरा उससे मान करना, तनना हँसी मालूम होगी। उसकी नम्रता से तो उसका ओछापन ही अच्छा। ईश्वर करे, वह मुझसे सीधे मुँह बात न करे, तब देखनेवाले उसे मन में धिक्कारेंगे, इसी में अब मेरी लाज रह सकती है; पर वह इतनी अविचारशील कहाँ है!
अध्याय १६
हमारी अभिलाषाएँ ही जीवन का स्रोत हैं; उन्हों पर तुषार-पात हो जाय, तो जीवन का प्रवाह क्यों न शिथिल हो जाय।
पूरा अंश दिखाएँ
बाह्य चेतना शून्य हो गई है। उनका मुख निस्तेज हो गया है, शरीर इतना दुर्बल कि पसलियों की एक-एक हड्डी गिनी जा सकती है।
हमारी अभिलाषाएँ ही जीवन का स्रोत हैं; उन्हों पर तुषार-पात हो जाय, तो जीवन का प्रवाह क्यों न शिथिल हो जाय।
उनके अंतस्तल में निरंतर भीषण संग्राम होता रहता है। सेवा-मार्ग उनका ध्येय था। प्रेम के काँटे उसमें बाधक हो रहे थे। उन्हें अपने मार्ग से हटाने के लिए वह सदैव यत्न करते रहते हैं। कभी-कभी वह आत्मग्लानि से विकल होकर सोचते हैं, सोफी ने मुझे …
रोग का अन्त करने के लिए रोगी का अन्त कर देना न बुद्धि-संगत है, न न्याय-संगत।
पूरा अंश दिखाएँ
विनय-"इसकी चिन्ता नहीं। सन्तोष तो हो जायगा कि मैंने अपने कर्तव्य का पालन किया! मुझे तुमसे भी कुछ कहना है। तुम्हारा यह विचार कि इन हत्याकाण्डों से अधिकारिवर्ग प्रजापरायण हो जायगा; मेरी समझ में निर्मूल और भ्रम-पूर्ण है।
रोग का अन्त करने के लिए रोगी का अन्त कर देना न बुद्धि-संगत है, न न्याय-संगत।
आग आग से शान्त नहीं होती, पानी से शान्त होती है।"
आग आग से शान्त नहीं होती, पानी से शान्त होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
मुझे तुमसे भी कुछ कहना है। तुम्हारा यह विचार कि इन हत्याकाण्डों से अधिकारिवर्ग प्रजापरायण हो जायगा; मेरी समझ में निर्मूल और भ्रम-पूर्ण है। रोग का अन्त करने के लिए रोगी का अन्त कर देना न बुद्धि-संगत है, न न्याय-संगत।
आग आग से शान्त नहीं होती, पानी से शान्त होती है।
"
नैराश्य में प्रेम भी द्वेष का रूप धारण कर लेता है।
पूरा अंश दिखाएँ
यह सोचसे-सोचते विनय के मन में प्रत्याघात का विचार उत्पन्न हुआ।
नैराश्य में प्रेम भी द्वेष का रूप धारण कर लेता है।
उनकी प्रबल इच्छा हुई कि सोफिया को एक लंबा पत्र लिखूँ और उसे जी भरकर धिक्कारूँ। वह इस पत्र की कल्पना करने लगे-"त्रियाचरित की कथाएँ पुस्तकों में बहुत पढ़ी थीं, पर कभी उन पर विश्वास न आता था। मुझे यह गुमान ही न होता था …
अध्याय १७
हम अपनी दुर्बलताओं को व्यंग्य की ओट में छिपाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… व्यतीत करने का समाम स्वत्व है। इस हरमसरा में इन सिद्धांतों और विचारों का प्रचार करके आप हमारी सरकार को बदगुमान कर देंगे, और उसकी आँखें फिर गई, तो हमारा संसार में कहीं ठिकाना नहीं है। हम आपको अपने प्रेम-कुंज में आग न लगाने देंगे!"
हम अपनी दुर्बलताओं को व्यंग्य की ओट में छिपाते हैं।
दीवान साहब ने व्यंग्योक्ति का प्रयोग करके विनय को सहानुभूति प्राप्त करनी चाही थी; पर विनय मनोविज्ञान से इतने अनभिज्ञ न थे, उनकी चाल भाँप गये और बोले—"हमारा अनुमान था कि हम अपनो निःस्वार्थ सेवा से आपको अपना हम-दर्द बना लेंगे।"
अध्याय १८
"दुरबल को न सताइए, जाकी मोटी हाय; मुई खाल की साँस सों सार भसम ह जाय।"
पूरा अंश दिखाएँ
सहसा सूरदास ने उच्च स्वर से कहा—"दुहाई है पंचो, दुहाई है। सेवक साहब और राजा साहब ने मेरी जमीन जबरजस्ती छीन ली है। मुझ दुखिया की फरियाद कोई नहीं सुनता। दुहाई है!”
"दुरबल को न सताइए, जाकी मोटी हाय; मुई खाल की साँस सों सार भसम ह जाय।"
क्लार्क ने मि० सेवक से पूछा—"उसकी जमीन तो मुआवजा देकर ली गई थी न? अब यह कैसा झगड़ा है?" मि० सेवक—"उसने मुआवजा नहीं लिया। रुपये खजाने में जमा कर दिये गये हैं। बदमाश आदमी है।"
अध्याय १९
"अपमान अन्याय से अच्छा है।"
पूरा अंश दिखाएँ
"तुम्हें मालूम है, इसमें राजा साहब का कितना अपमान होगा?"
"अपमान अन्याय से अच्छा है।"
"यह भी जानती हो कि जो कुछ हुआ, तुम्हारे......मि. क्लार्क की प्रेरणा से
"इसी क्षुद्र न्याय के लिए सत्यवादी पुरुषों ने सिर कटवा दिये हैं।"
पूरा अंश दिखाएँ
सोफिया ने व्यथित होकर कहा—
"इसी क्षुद्र न्याय के लिए सत्यवादी पुरुषों ने सिर कटवा दिये हैं।"
इन्दु ने कुर्सी की बाँह पर हाथ पटककर कहा—"न्याय का स्वाँग भरने का युग अब नहीं रहा।”
अध्याय २०
संसार शांति-भूमि नहीं, समर-भूमि है। यहाँ वीरों और पुरुषार्थियों की विजय होती है, निर्बल और कायर मारे जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
फिर शांति-ही-शांति है, न किसी से लड़ाई, न झगड़ा। यह सलाह तुम्हें मुबारक रहे।
संसार शांति-भूमि नहीं, समर-भूमि है। यहाँ वीरों और पुरुषार्थियों की विजय होती है, निर्बल और कायर मारे जाते हैं।
मि० क्लार्क और राजा महेन्द्रकुमार की हस्ती ही क्या है, सारी दुनिया भी अब इस जमीन को मेरे हाथों से नहीं छीन सकती। मैं सारे शहर में हलचल मचा दूँगा, सारे हिंदुस्थान को हिला डालूँगा। अधिकारियों की स्वेच्छाचारिता की यह मिसाल देश के सभी पत्रों …
अहित-कामना क्रोध की पराकाष्ठा है।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन याद रखना, कभी-न-कभी तुम्हें पितृद्रोह का खमियाजा उठाना पड़ेगा।"
अहित-कामना क्रोध की पराकाष्ठा है।
"इसका फल तुम ईश्वर से पाओगे"—यह वाक्य कृपाण और भाले से ज्यादा घातक होता है। जब हम समझते हैं कि किसी दुष्कर्म का दंड देने के लिए भौतिक शक्ति काफी नहीं है, तब हम आध्यात्मिक दंड का विधान करते हैं। उससे न्यून कोई दंड हमारे …
दया वह दाना है, जो पोली धरती पर उगता है। इसके प्रतिकूल क्षमा वह दान है, जो काँटों में उगता है।
पूरा अंश दिखाएँ
सोफी—“मैं क्या, और मेरी रचना क्या। तुम्हारा एक-एक छंद बलि जाने के योग्य है। वास्तव में क्षमा मानवीय भावों में सर्वोपरि है। दया का स्थान इतना ऊँचा नहीं।
दया वह दाना है, जो पोली धरती पर उगता है। इसके प्रतिकूल क्षमा वह दान है, जो काँटों में उगता है।
दया वह धारा है, जो समतल भूमि पर बहती है, क्षमा कंकड़ों और चट्टानों में बहनेवाली धारा है। दया का मार्ग सीधा और सरल है, क्षमा का मार्ग टेढ़ा और कठिन। तुम्हारा एक एक शब्द हृदय में चुभ जाता है। आश्चर्य है, तुममें क्षमा का …
दया का मार्ग सीधा और सरल है, क्षमा का मार्ग टेढ़ा और कठिन।
पूरा अंश दिखाएँ
… दया का स्थान इतना ऊँचा नहीं। दया वह दाना है, जो पोली धरती पर उगता है। इसके प्रतिकूल क्षमा वह दान है, जो काँटों में उगता है। दया वह धारा है, जो समतल भूमि पर बहती है, क्षमा कंकड़ों और चट्टानों में बहनेवाली धारा है।
दया का मार्ग सीधा और सरल है, क्षमा का मार्ग टेढ़ा और कठिन।
तुम्हारा एक एक शब्द हृदय में चुभ जाता है। आश्चर्य है, तुममें क्षमा का लेश भी नहीं है!"
खेलाड़ी जीतकर हारनेवाले खेलाड़ी की हँसी नहीं उड़ाता, उससे गले मिलता है और हाथ जोड़कर कहता है-'भैया, अगर हमने खेल में तुमसे कोई अनुचित बात कही हो, या कोई अनुचित ब्योहार किया हो, तो हमें माफ करना।'
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास—"नहीं मिस साहब, यह खेलाड़ियों की नीति नहीं है।
खेलाड़ी जीतकर हारनेवाले खेलाड़ी की हँसी नहीं उड़ाता, उससे गले मिलता है और हाथ जोड़कर कहता है-'भैया, अगर हमने खेल में तुमसे कोई अनुचित बात कही हो, या कोई अनुचित ब्योहार किया हो, तो हमें माफ करना।'
इस तरह दोनों खेलाड़ी हँसकर अलग होते हैं, खेल खतम होते ही दोनों मित्र बन जाते हैं, उनमें कोई करट नहीं रहता। मैं आज राजा साहब के पास गया था और उनके हाथ जोड़ आया। उन्होंने मुझे भोजन कराया। जब चलने लगा, तो बोले, मेरा …
किसी पर संदेह करने से अपना चित्त मलीन होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास-"नहीं मिस साहब, ऐसा मत कहिए।
किसी पर संदेह करने से अपना चित्त मलीन होता है।
वह बिदवान् हैं, धर्मात्मा हैं, कभी दगा नहीं कर सकते। और जो दगा ही करेंगे, तो उन्हीं का धरम जायगा; मुझे क्या, मैं फिर इसी तरह फरियाद करता रहूँगा। जिस भगवान् ने अबकी बार सुना है, वही भगवान् फिर सुनेंगे।"
अध्याय २१
राजा साहब को अब मालूम हुआ कि प्रसिद्धि श्वेत वस्त्र के सदृश है, जिस पर एक धब्बा भी नहीं छिप सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
… विश्वास नहीं आता। अब जनता उसी का सम्मान करती है, उसी पर न्योछावर होती है, जिसने अपना सर्वस्व प्रजा पर अर्पित कर दिया हो, जो त्याग-धन का धनी हो। जब तक कोई सेवा-मार्ग पर चलना नहीं सीखता, जनता के दिलों में घर नहीं कर पाता।"
राजा साहब को अब मालूम हुआ कि प्रसिद्धि श्वेत वस्त्र के सदृश है, जिस पर एक धब्बा भी नहीं छिप सकता।
जिस तरफ उनकी मोटर निकल जाती, लोग उन पर आवाजें कसते, यहाँ तक कि कभी-कभी तालियाँ भी पड़तीं। बेचारे बड़ी विपत्ति में फंँसे हुए थे। ख्याति-लाभ करने चले थे, मर्यादा से भी हाथ धोया। और अवसरों पर इंदु से परामर्श कर लिया करते थे, इससे …
इंदु दीन जनों पर दया कर सकती थी—दया में प्रभुत्व का भाव अंतर्हित है— न्याय न कर सकती थी, न्याय की भित्ति साम्य पर है।
पूरा अंश दिखाएँ
अगर साम्यवाद का यही अर्थ है तो ईश्वर हमें इससे बचाये। यह दिनों का फेर है, नहीं तो इसकी क्या मजाल थी कि हमारे उपर छीटे उड़ाता।
इंदु दीन जनों पर दया कर सकती थी—दया में प्रभुत्व का भाव अंतर्हित है— न्याय न कर सकती थी, न्याय की भित्ति साम्य पर है।
सोचती-यह उस बदमाश को पुलिस के हवाले क्यों नहीं कर देते? मुझसे तो यह अपमान न सहा जाता। परिणाम कुछ होता, पर इस समय तो इस बुरी तरह पेश आती कि देखनेवालों के रोयें बड़े हो जाते।
अध्याय २२
देनदारों के लिए हिसाब का कागज़ यमराज का परवाना है।
पूरा अंश दिखाएँ
… दाम मिलें या न मिलें। आप जैसे दो-चार गाहक और मिल जायँ, तो मेरा दिवाला ही निकल जाय। लाइए, रुपये दिलवाइए, अब हिला-हवाला न कीजिए, गाँव-मुहल्ले की बहुत मुरौवत कर चुका। मेरे सिर भी तो महाजन का लहना-तगादा है। यह देखिए कागद, हिसाब कर दीजिए।"
देनदारों के लिए हिसाब का कागज़ यमराज का परवाना है।
वे उसकी ओर ताकने का साहस नहीं कर सकते। हिसाब देखने का मतलब है, रुपये अदा करना। देनदार ने हिसाब का चिट्ठा हाथ में लिया और पानेवाले का हृदय आशा से विकसित हुआ। हिसाब का परत हाथ में लेकर फिर कोई हीला नहीं किया जा …
सराफत ठाट-बाट बढ़ाने में नहीं है, अपनी आबरू बचाने में है।
पूरा अंश दिखाएँ
… आकर ले जाऊँगा। आपके चार पैसे खाता हूँ, तो आपको आँखों से देखकर गढ़े में न गिरने दूँगा। बुरा मानिए, तो मान जाइए, इसकी चिंता नहीं, सफा बात करने के लिए बदनाम हूँ, आपके रुपये यों अलल्ले-तलल्ले खर्च होंगे, तो एक दिन आप धोखा खायेंगे।
सराफत ठाट-बाट बढ़ाने में नहीं है, अपनी आबरू बचाने में है।
"
आत्मा की आयु दीर्घ होती है। उसका गला कट जाय, पर प्राण नहीं निकलते।
पूरा अंश दिखाएँ
… टूटकर गले न मिलते होंगे, जैसे ताहिरअली इन रुपयों पर टूटे। रकम छोटी थी, इसके बदले में उन्हें अपने धर्म की हत्या करनी पड़ी थी। लेनदार अपने-अपने रुपये ले गये। ताहिरअली के सिर का बोझ हलका हुआ, मगर उन्हें बहुत रात तक नींद न आई।
आत्मा की आयु दीर्घ होती है। उसका गला कट जाय, पर प्राण नहीं निकलते।
अध्याय २३
ईर्ष्या बाल-क्रीड़ाओं को भी कपट-नीति समझती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… की नम्रता और सहिष्णुता पर तो किसी की निगाह न जाती थी, मिठुआ की लनतरानियों और दुष्टताओं पर सभी को निगाह पड़ती थी। लोग यहाँ तक कह जाते थे कि सूरदास ने ही उसे सिर चढ़ा लिया है, बछवा खूटे ही के बल कूदता है।
ईर्ष्या बाल-क्रीड़ाओं को भी कपट-नीति समझती है।
आजकल सोफिया मि. क्लार्क के साथ सूरदास से अक्सर मिला करती थी। वह नित्य उसे कुछ-न-कुछ देती और उसकी दिलजोई करती। पूछती रहती, मुहल्लेवाले या राजा साहब के आदमी तुम्हें दिक तो नहीं कर रहे हैं?
अध्याय २५
निराशा निर्बलता से उत्पन्न होती है; पर उसके गर्भ से शक्ति का जन्म होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… वह स्पष्ट शब्दों में कहने लगे-“अब हमें अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए। हमारा उद्धार अपने ही हाथों होगा।" महेंद्रकुमार भी गुप्त रूप से इस दल को प्रोत्साहित करने लगे। डॉक्टर गंगुली के बहुत कुछ आश्वासन देने पर भी शासकों पर उन्हें अश्रद्धा हो गई।
निराशा निर्बलता से उत्पन्न होती है; पर उसके गर्भ से शक्ति का जन्म होता है।
रात के नौ बज-गये थे। विनयसिंह के कारावास-दंड का समाचार पाकर कुवर साहब ने अपने हितैषियों को इस स्थिति पर विचार करने के लिए आमंत्रित किया था। डॉक्टर गंगुली, जॉन सेवक, प्रभु सेवक, राजा महेंद्रकुमार और कई अन्य सजन आये हुए थे। इंदु भी राजा …
"शीतल विचार कायरता का दूसरा नाम है।"
पूरा अंश दिखाएँ
प्रभु सेवक ने दबी जबान से कहा; मानों मन में कह रहा है-
"शीतल विचार कायरता का दूसरा नाम है।"
डॉक्टर गंगुली-"मेरे विचार में भारतीय सरकार की सेवा में डेपुटेशन जाना चाहिए।"
स्वाधीनता का मूल्य रक्त है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कोई शासन-विधान नहीं निकाल सका है। खैर, जब यह सिद्ध हो गया कि हम दरबार पर कोई असर नहीं डाल सकते, तो सब करने के सिवा और क्या किया जा सकता है। मैं राजनीतिक विषयों से अलग रहना चाहता हूँ, क्योंकि उससे कोई फायदा नहीं।
स्वाधीनता का मूल्य रक्त है।
जब हममें उसके देने की शक्ति ही नहीं है, तो व्यर्थ में कमर क्यों बाँधे, पैतरे क्यों बदलें, ताल क्यों ठोंके? उदासीनता ही में हमारा कल्याण है।"
अध्याय २६
सौंदर्य की सबसे मनोहर, सबसे मधुर छवि वह है, जब वह सजल शोक से आर्द्र होता है, वही उसका आध्यात्मिक स्वरूप होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… शक्ति थी। उनमें उसकी समस्त मानसिक और आत्मिक शक्ति भरी हुई थी। एक-एक जल-बिंदु उसके जीवन का एक-एक बिंदु था। विनयसिंह की आँखें खुल गई। स्वर्ग का एक पुष्प, अक्षय, अपार, सौरभ में नहाया हुआ, हवा के मृदुल झोंकों से हिलता, सामने विराज रहा था।
सौंदर्य की सबसे मनोहर, सबसे मधुर छवि वह है, जब वह सजल शोक से आर्द्र होता है, वही उसका आध्यात्मिक स्वरूप होता है।
विनय चौंककर उठे नहीं; यही तो प्रेम योगियों की सिद्धि है, यही तो उनका स्वर्ग है, यही तो स्वर्ण-साम्राज्य है, यही तो उनकी अभिलाषाओं का अंत है, इस स्वर्गीय आनंद में तृप्ति कहाँ!
कोयल आम न पाकर भी निमकौड़ियों पर नहीं गिरती।
पूरा अंश दिखाएँ
सोफ़िया-"तुम्हारी अम्माँजी ने झूठ लिखा और तुमने उस पर विश्वास करके मुझ पर घोर अन्याय किया।
कोयल आम न पाकर भी निमकौड़ियों पर नहीं गिरती।
"
यह दीवार ईश्वर ने नहीं खड़ी की, आदमियों ने खड़ी की है।
पूरा अंश दिखाएँ
सोफिया—"
यह दीवार ईश्वर ने नहीं खड़ी की, आदमियों ने खड़ी की है।
"
शोक की सीमा कंठावरोध है, पर शुष्क और दाह-युक्त; आनंद की सीमा भी कंठावरोध पर है, पर आद्र और शीतल।
पूरा अंश दिखाएँ
सोफ़ी का मस्तक विनय के हृदय-स्थल पर झुक गया और नेत्रों से जल-वर्षा होने लगी, जैसे काले बादल धरती पर झुककर एक क्षण में उसे तृप्त कर देते हैं। उसके मुख से एक शब्द भी न निकला, मौन रह गई।
शोक की सीमा कंठावरोध है, पर शुष्क और दाह-युक्त; आनंद की सीमा भी कंठावरोध पर है, पर आद्र और शीतल।
सोफी को अब अपने एक-एक अंग में, नाड़ियों की एक-एक गति में, आंतरिक शक्ति का अनुभव हो रहा था। नौका ने कर्णधार का सहारा पा लिया था। अब उसका लक्ष्य निश्चित था। वह अब हवा के झोको या लहरों के प्रवाह के साथ डॉवाडोल न …
अश्रु-प्रवाह तर्क और शब्द-योजना के लिए निकलने का कोई मार्ग नहीं छोड़ता।
पूरा अंश दिखाएँ
पर न उपयुक्त शब्द ही मिलते थे, न विचार।
अश्रु-प्रवाह तर्क और शब्द-योजना के लिए निकलने का कोई मार्ग नहीं छोड़ता।
बड़ी मुश्किल से उन्होंने कहा-"सोफी, मुझे क्षमा करो, वास्तव में मैं न समझता था कि इस जरा-सी बात से तुम्हें इतनी मानसिक पीड़ा होगी।"
अध्याय २८
मन एक भीरु शत्रु है, जो.सदैव पीठ के पीछे से वार करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
सोफिया के चले जाने के बाद विनय के विचार-स्थल में भाँति-भाँति की शंकाएँ होने लगी।
मन एक भीरु शत्रु है, जो.सदैव पीठ के पीछे से वार करता है।
जब तक सोफ़ी सामने बैठी थी, उसे सामने आने का साहस न हुआ। सोफी के पीठ फेरते ही उसने ताल ठोकनी शुरू की-"न जाने मेरी बातों का सोफिया पर क्या असर हुआ। कहीं वह यह तो नहीं समझ गई कि मैंने जीवन-पर्यंत के लिए सेवा-व्रत …
निराशा में प्रतीक्षा अंधे की लाठी है।
पूरा अंश दिखाएँ
… खड़ा सोच रहा था, कैसे यहाँ से निकलूँ। जानता था कि चारों तरप के द्वार बंद हैं, न रस्सी है, न कोई यंत्र, न कोई सहायक, न कोई मित्र। तिज पर भी वह प्रतीक्षा-भाव से द्वार पर खड़ा था कि शायद कोई हिकमत सूझ जाय।
निराशा में प्रतीक्षा अंधे की लाठी है।
सहसा सामने से एक आदमी आता हुआ दिखाई दिया। विनय ने समझा, कोई चौकीदार होगा। डरा कि मुझे यहाँ खड़ा देखकर कहीं उसके दिल में संदेह न हो जाय। धीरे से कमरे की ओर चला। इतना भीरु वह कभी न हुआ था। तोप के सामने …
जोखिम के समय पद-सम्मान का विचार नहीं रहता।
पूरा अंश दिखाएँ
नायकराम—"तो इसी जीवट पर चले थे साँप के मुँह में उँगली डालने?"
जोखिम के समय पद-सम्मान का विचार नहीं रहता।
नायकराम—"मरद होकर फँसने से इतना डरते हो! फँस ही गये, तो कौन चूड़ियाँ मैली हो जायँगी! दुसमन की कैद से भागना लज्जा की बात नहीं।"
अध्याय २९
काठ की हाँड़ी बार-बार नहीं चढ़ती।
पूरा अंश दिखाएँ
इंद्रदत्त-"
काठ की हाँड़ी बार-बार नहीं चढ़ती।
"
अध्याय ३०
जिसके लिए चोर बने, वही पुकारे चोर!
पूरा अंश दिखाएँ
ऐसी ही बातों से संसार से जी खट्टा हो जाता है।
जिसके लिए चोर बने, वही पुकारे चोर!
”
सौंदर्य-प्रतिमा मोहित नहीं करती, वशीभूत कर लेती है।
पूरा अंश दिखाएँ
उसे देखते ही विनय के हृदय में ऐसा उद्गार उठा कि दौड़कर इसके चरणों पर गिर पड।
सौंदर्य-प्रतिमा मोहित नहीं करती, वशीभूत कर लेती है।
बुढ़िया ने लोटा रख दिया और लालटेन लिये चली गई। वीरपालसिंह और उसका साथी भी वहाँ से हटकर दूर चले गये। नायकराम भी उन्हीं के साथ हो गये थे।
इजत के बिना प्रेम कलंक का टीका बन जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… नहीं होते। कितने ही ऐसे प्राणी हैं, जो कीर्ति के लिए धन को ठीकरों की भाँति लुटाते हैं। वे अपने को स्वार्थरहित नहीं कह सकते। स्वार्थपरता ऊँचे आदर्श से मेल नहीं खाती। जिसकी मनोवृत्ति इतनी दुर्बल है, उसकी कम-से-कम मैं इजत नहीं कर सकती, और
इजत के बिना प्रेम कलंक का टीका बन जाता है।
"
अध्याय ३१
बुरी बातों पर लोगों को कितनी जल्द बिस्वास आ जाता है!
पूरा अंश दिखाएँ
दयागिरि चले गये, तो सूरदास फिर सोच में पड़ा-“संसार की भी क्या लीला है कि होम करते हाथ जलते हैं। मैं तो नेकी करने गया था, उसका यह फल मिला। मुहल्ले-वालों को बिस्वास आ गया।
बुरी बातों पर लोगों को कितनी जल्द बिस्वास आ जाता है!
मगर नेकी-बदी कभी छिपी नहीं रहती। कभी-न-कभी तो असली बात मालूम हो ही जायगी। हार-जीत तो जिंदगानी के साथ लगी हुई है, कभी जीतूंगा, तो कभी हारूँगा, इसकी चिंता ही क्या। अभी कल बड़े-बड़ों से जीता था, आज जीत में भी हार गया। यह तो …
संसार की भी क्या लीला है कि होम करते हाथ जलते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
दयागिरि चले गये, तो सूरदास फिर सोच में पड़ा-“
संसार की भी क्या लीला है कि होम करते हाथ जलते हैं।
मैं तो नेकी करने गया था, उसका यह फल मिला। मुहल्ले-वालों को बिस्वास आ गया। बुरी बातों पर लोगों को कितनी जल्द बिस्वास आ जाता है!
मनुष्य-मात्र को, जीव-मात्र को, प्रेम की लालसा रहती है।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं रख लूँ, तो इसमें कौन-सी बुराई है! इससे कहूँ कैसे, न जाने अपने दिल में क्या सोचे। मैं अंधा हूँ, तो क्या आदमी नहीं हूँ! बुरा तो न मानेगी? मुझसे इसे प्रेम न होता, तो मेरी इतनी सेवा क्यों करती?"
मनुष्य-मात्र को, जीव-मात्र को, प्रेम की लालसा रहती है।
भोग लिप्सी प्राणियों में यह वासना का प्रकट रूप है, सरल-हृदय दीन प्राणियों में शांति-भोग का।
किसी बड़े आदमी को रोते देखकर हमें उससे स्नेह हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
हो सके, तो जल्दी ही यह मुकद्दमा दायर कर दो।"
किसी बड़े आदमी को रोते देखकर हमें उससे स्नेह हो जाता है।
उसे प्रभुत्व से मंडित देखकर हम थोड़ी देर के लिए भूल जाते हैं कि वह भी मनुष्य है। हम उसे साधारण मानवीय दुर्बलताओं से रहित समझते हैं। वह हमारे लिए एक कुतूहल का विषय होता है। हम समझते हैं, वह न जाने क्या खाता होगा, …
कुतूहल का परिष्कृत रूप ही आदर है।
पूरा अंश दिखाएँ
… लिए एक कुतूहल का विषय होता है। हम समझते हैं, वह न जाने क्या खाता होगा, न जाने क्या पढ़ता होगा, न-जाने क्या सोचता होगा, उसके दिल में सदैव ऊँचे ऊँचे विचार आते होंगे, छोटी-छोटी बातों की ओर तो उसका ध्यान ही न जाता होगा-
कुतूहल का परिष्कृत रूप ही आदर है।
भैरो को राजा साहब के सम्मुख जाते हुए भय लगता था, लेकिन अब उसे ज्ञात हुआ कि यह भी हमी-जैसे मनुष्य हैं। मानों उसे आज एक नई बात मालूम हुई। जरा बेधड़क होकर बोला— "हजूर, है तो अंधा, लेकिन बड़ा घमंडी है। अपने आगे तो …
क्रोध के आवेश में अपनी नेकियाँ बहुत याद आती हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… है, प्लेग क्यों आता है, हैजा क्यों फैलता है, जहाँ ऐसे-ऐसे बेईमान, पापो, दुस्ट बसेंगे, वहाँ और होगा ही क्या। भगवान इस देस को गारत क्यों नहीं कर देते, यही अचरज है। खैर, जिंदगानी है, तो हम और जगधर इसो जगह रहते हैं, देखी जायगी।"
क्रोध के आवेश में अपनी नेकियाँ बहुत याद आती हैं।
भैरो उन उपकारों का वर्णन करने लगा, जो उसने जगवर के साथ किये थे-"इसकी घरवाली मर रही थी। किसी ने बता दिया, ताजी ताड़ी पिये, तो बच जाय। मुँह-अवेरे पेड़ पर चढ़ता था और ताजी ताड़ी उतारकर उसे पिलाता था। कोई पाँच रुपये भी देता, …
भय नशे में भी हमारा पीछा नहीं छोड़ता।
पूरा अंश दिखाएँ
भैरो“यारो, यह तुम लोगों ने बुरा किया। भाग चलो, नहीं तो धर लिये जाओगे।"
भय नशे में भी हमारा पीछा नहीं छोड़ता।
सब-के-सब भागे।
मानव-चरित्र कितना रहस्यमय है! हम दूसरों का अहित करते हुए जरा भी नहीं झिझकते, किंतु जब दूसरों के हाथों हमें कोई हानि पहुँचती है, तो हमारा खून खौलने लगता है।
पूरा अंश दिखाएँ
भैरो ओठ चबाता हुआ चला गया।
मानव-चरित्र कितना रहस्यमय है! हम दूसरों का अहित करते हुए जरा भी नहीं झिझकते, किंतु जब दूसरों के हाथों हमें कोई हानि पहुँचती है, तो हमारा खून खौलने लगता है।
अध्याय ३२
मौन वह मंत्र है, जिसके आगे उसकी सारी शक्ति विफल हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कठोर होता है। वह देखना चाहता है कि मेरा एक-एक वाक्य निशाने पर बैठता है या नहीं, वह मौन को सहन नहीं कर सकता। उसकी शक्ति अपार है, ऐसा कोई घातक-से-घातक शस्त्र नहीं है, जिससे बढ़कर काट करनेवाले यंत्र उसकी शस्त्रशाला में न हों लेकिन
मौन वह मंत्र है, जिसके आगे उसकी सारी शक्ति विफल हो जाती है।
मौन उसके लिए अजेय है। महेंद्रकुमार चिढ़कर बोले-"इसका यह आशय है कि मुझे बकवास का रोग हो गया है और कभी-कभी उसका दौरा हो जाया करता है।
जुलूस बड़े-बड़े आदमियों का निकलता है कि अंधे भिखारियों का?
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास—"अच्छा ही हुआ कि मैं यहाँ चुपके से आ गया। नहीं तो सहर-भर में धूमना पड़ता!
जुलूस बड़े-बड़े आदमियों का निकलता है कि अंधे भिखारियों का?
आप लोगों ने जरोबाना देकर छुड़ा दिया, यही कौन कम धरम किया!"
सत्य विश्वासोत्पादक होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
भैरो को इन वाक्यों में सहृदयता ओर सजनता की झलक दिखाई दी।
सत्य विश्वासोत्पादक होता है।
नरम होकर बोला—"आओ, बैठो, चिलम पियो। कुछ बातें हों, तो समझ में आये। तुम्हारे मन का भेद ही नहीं खुलता। दुसमन के साथ तो कोई भलाई नहीं करता, तुम मेरे साथ क्यों इतनी मेहरबानी करते हो?" सूरदास—"तुमने मेरे साथ कौन-सी दुसमनी की?
हमारी बड़ी भूल यही है कि खेल को खेल की तरह नहीं खेलते।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास—"उन बातों को भूल जाओ भैरो! मुझे सब मालूम है। संसार में कौन है, जो कहे कि मैं गंगाजल हूँ। जब बड़े-बड़े साधू-संन्यासी माया-मोह में फंसे हुए हैं, तो हमारी-तुम्हारी क्या बात है!
हमारी बड़ी भूल यही है कि खेल को खेल की तरह नहीं खेलते।
खेल में धाँधली करके कोई जीत ही जाय, तो क्या हाथ आयेगा। खेलना तो इस तरह चाहिए कि निगाह जीत पर रहे, पर हार से घबराये नहीं, ईमान को न छोड़े। जीतकर इतना न इतराये कि अब कभी हार होगी ही नहीं। यह हार-जीत तो …
खेलना तो इस तरह चाहिए कि निगाह जीत पर रहे, पर हार से घबराये नहीं, ईमान को न छोड़े।
पूरा अंश दिखाएँ
हमारी बड़ी भूल यही है कि खेल को खेल की तरह नहीं खेलते। खेल में धाँधली करके कोई जीत ही जाय, तो क्या हाथ आयेगा।
खेलना तो इस तरह चाहिए कि निगाह जीत पर रहे, पर हार से घबराये नहीं, ईमान को न छोड़े।
जीतकर इतना न इतराये कि अब कभी हार होगी ही नहीं। यह हार-जीत तो जिंदगानी के साथ है। हाँ, एक सलाह की बात कहता हूँ। तुम ताड़ी की दूकान छोड़कर कोई दूसरा रोजगार क्यों नही करते।”
जीतकर इतना न इतराये कि अब कभी हार होगी ही नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
हमारी बड़ी भूल यही है कि खेल को खेल की तरह नहीं खेलते। खेल में धाँधली करके कोई जीत ही जाय, तो क्या हाथ आयेगा। खेलना तो इस तरह चाहिए कि निगाह जीत पर रहे, पर हार से घबराये नहीं, ईमान को न छोड़े।
जीतकर इतना न इतराये कि अब कभी हार होगी ही नहीं।
यह हार-जीत तो जिंदगानी के साथ है। हाँ, एक सलाह की बात कहता हूँ। तुम ताड़ी की दूकान छोड़कर कोई दूसरा रोजगार क्यों नही करते।”
अध्याय ३३
सरकार यहाँ न्याय करने नहीं आई है भाई, राज्य करने आई है।
पूरा अंश दिखाएँ
प्रभु सेवक—"
सरकार यहाँ न्याय करने नहीं आई है भाई, राज्य करने आई है।
न्याय करने से उसे कुछ मिलता है?
परोपकार इसके लिए कोई इच्छित कर्म नहीं रहा, इसके चरित्र में मिल गया है।
पूरा अंश दिखाएँ
इंद्रदत्त ने प्रभु सेवक से अँगरेजी में कहा-"कितना भोला आदमी है! सेवा और त्याग की सदेह मूर्ति होने पर भी गरूर छू तक नहीं गया, अपने सत्कार्य का कुछ मूल्य नहीं समझता।
परोपकार इसके लिए कोई इच्छित कर्म नहीं रहा, इसके चरित्र में मिल गया है।
"
अध्याय ३४
वस्त्र-परिवर्तन के लिए कदाचित् विचार-परिवर्तन से भी अधिक नैतिक बल की जरूरत होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… के नीचे आराम से सोये, तो प्रभु सेवक ने चुपके से निकलकर कुँवर साहब के भवन का रास्ता लिया। पहले तो जी में आया कि कपड़े उतार दूँ और केवल एक कुरता पहनकर चला जाऊँ। पर इन फटे हालों घर से कभी न निकला था।
वस्त्र-परिवर्तन के लिए कदाचित् विचार-परिवर्तन से भी अधिक नैतिक बल की जरूरत होती है।
उसने केवल अपनी कविताओं की कापी ले ली और चल खड़ा हुआ। उसे जरा भी खेद न था, जरा भी ग्लानि न थी। ऐसा खुश था, मानों कैद से छूटा है—"आप लोगों को अपनी दौलत मुबारक हो। पापा ने मुझे बिल कुल निर्लज, आत्मसम्मान-हीन, विलास-लोलुप …
अरबी घोड़ा हल में नहीं चल सकता, उसके लिए मैदान चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
मुझे विश्वास है कि कुछ दिनों डॉ० गंगुली के साथ रह-कर तुम इस काम में निपुण हो जाओगे। सजन लोग सदैव आनो क्षमता की उपेक्षा करते हैं, पर मैं तुम्हें पहचानता हूँ। तुम में अद्भुत विद्यु त-शक्ति है; उससे कहीं अधिक,जितनी तुम समझते हो।
अरबी घोड़ा हल में नहीं चल सकता, उसके लिए मैदान चाहिए।
तुम्हारी स्वतन्त्र आत्मा कारखाने में संकुचित हो रही थी, संसार के वीस्तीर्ण क्षेत्र में निकलकर उसके पर लग जायेंगे । मैंने विनय को इस पद के लिए चुन रखा था, लेकिन उसकी वर्तमान दशा देखकर मुझे अब उस पर विश्वास नहीं रहा। मैं चाहता हूँ, …
अध्याय ३५
दूसरों की बुराइयों की हमें परवा नहीं होती, अपनों ही को बुरी राह चलते देखकर दंड दिया जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
वह यह क्यों भूल गई कि मनुष्य से भूलें होती ही हैं, संभव है, अपना समझकर ही उसने मुझे यह कठोर दंड दिया हो।
दूसरों की बुराइयों की हमें परवा नहीं होती, अपनों ही को बुरी राह चलते देखकर दंड दिया जाता है।
मगर अपनों को दंड देते समय इसका तो ध्यान रखना चाहिए कि आत्मीयता का सूत्र न टूटने पाये! यह सोचकर मुझे ऐसा मालूम होता है कि उसका दिल मुझसे सदैव के लिए फिर गया।"
प्रेम में प्रतिकार नहीं होता। प्रेम अनंत क्षमा, अनंत उदारता, अनंत धैर्य से परिपूर्ण होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… बार कह चुका कि मेरे सामने उसका नाम इजत से लिया करो। मैं उसके विषय में किसी के मुख से एक भी अनुचित शब्द नहीं सुन सकता। वह अगर मुझे भालों से छेदे, तो भी उसके प्रति मेरे मन में उपेक्षा का भाव न आयेगा।
प्रेम में प्रतिकार नहीं होता। प्रेम अनंत क्षमा, अनंत उदारता, अनंत धैर्य से परिपूर्ण होता है।
"
न्याय करना उतना कठिन नहीं है, जितना अन्याय का शमन करना।
पूरा अंश दिखाएँ
सरदार साहब जान-बूझकर किसी पर अन्याय न करना चाहते थे, पर अन्याय कर चुकने के बाद अपनी भूल स्वीकार करने का उन्हें साहस न होता था।
न्याय करना उतना कठिन नहीं है, जितना अन्याय का शमन करना।
सोफी के गुम हो जाने से उन्हें केवल गवर्नमेंट की वक्र दृष्टि का भय था। पर सोफी का पता मिल जाना समस्त देश के सामने अपनी अयोग्यता और नृशंसता का डंका पीटना था। मिस्टर क्लार्क को खुश करके गवर्नमेंट को खुश किया जा सकता था, …
राज्य व्यवस्था का आधार न्याय नहीं, भय है।
पूरा अंश दिखाएँ
विद्रोहियों के हौसले बढ़ जायँगे, उनके दिल से रियासत का भय जाता रहेगा और जब भय न रहा, तो राज्य भी नहीं रह सकता।
राज्य व्यवस्था का आधार न्याय नहीं, भय है।
भय को आप निकाल दीजिए, और राज्य-विध्वंस हो जायगा, फिर अर्जुन की वीरता और युधिष्ठिर का न्याय भी उसकी रक्षा नहीं कर सकता। सौ-दो सौ निरपराधियों का जेल में रहना राज्य न रहने से कहीं अच्छा है। मगर मैं उन विद्रोहियों को निरपराध क्यों कर …
उदासीनता बहुधा अपराध से भी भयंकर होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
सरदार—"कदापि नहीं, उनका कर्तव्य था कि अधिकारियों को पहले ही से सचेत कर देते। एक चोर को किसी के घर में सेंद लगाते देखकर आप घरवालों को जगाने की चेष्टा न करें, तो आप स्वयं चोर की सहायता कर रहे हैं।
उदासीनता बहुधा अपराध से भी भयंकर होती है।
"
आधिपत्य त्याग करने की वस्तु नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
… दल में और चाहे कितनी ही बुराइयाँ हों, वह निर्भीक है, तीक्ष्ण सत्य से नहीं डरता। रेडिकल और लेबर अपने पवित्र और उज्ज्वल सिद्धांतों का समर्थन करने के लिए ऐसी आशाप्रद बातें कह डालते हैं, जिनको व्यवहार में लाने का उन्हें साहस नहीं हो सकता।
आधिपत्य त्याग करने की वस्तु नहीं है।
संसार का इतिहास केवल इसी एक शब्द 'आधिपत्य-प्रेम' पर समाप्त हो जाता है। मानव-स्वभाव अब भी वही है, जो सृष्टि के आदि में था। अँगरेज-जाति कभी त्याग के लिए, उच्च सिद्धांतों पर प्राण देने के लिए प्रसिद्ध नहीं रही। हम सब-के-सब-मैं लेबर हूँ-साम्राज्यवादी हैं। अंतर …
अँगरेज-जाति कभी त्याग के लिए, उच्च सिद्धांतों पर प्राण देने के लिए प्रसिद्ध नहीं रही।
पूरा अंश दिखाएँ
… बातें कह डालते हैं, जिनको व्यवहार में लाने का उन्हें साहस नहीं हो सकता। आधिपत्य त्याग करने की वस्तु नहीं है। संसार का इतिहास केवल इसी एक शब्द 'आधिपत्य-प्रेम' पर समाप्त हो जाता है। मानव-स्वभाव अब भी वही है, जो सृष्टि के आदि में था।
अँगरेज-जाति कभी त्याग के लिए, उच्च सिद्धांतों पर प्राण देने के लिए प्रसिद्ध नहीं रही।
हम सब-के-सब-मैं लेबर हूँ-साम्राज्यवादी हैं। अंतर केवल उस नीति में है, जो भिन्न भिन्न दल इस जाति पर आधिपत्य जमाये रखने के लिए ग्रहण करते हैं। कोई कठोर शासन का उपासक है, कोई सहानुभूति काम कोई चिकनी-चुपड़ी बातों से काम निकालने का। बस, वास्तव में …
जीवन के सुख जीवन के दुःख हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… अब पशु-पक्षियों, सलिल-धाराओं और पुष्प-लतादि से लहराने लगा। आनन्द के कपाट खुल गये थे और उसके अंदर से मधर गान की ताने, विद्यद्वीपों की झलक, सुगंधित वायु की लपट बाहर आकर चित्त को अनुरक्त करने लगी। विनयसिंह को इस सुरम्य दृश्य ने मोहित कर लिया।
जीवन के सुख जीवन के दुःख हैं।
विराग और आत्मग्लानि ही जीवन के रत्न हैं। हमारी पवित्र कामनाएँ, हमारी निर्मल सेवाएँ, हमारी शुभ कल्पनाएँ विपत्ति ही की भूमि में अंकुरित और पल्लवित होती हैं।
हमारी पवित्र कामनाएँ, हमारी निर्मल सेवाएँ, हमारी शुभ कल्पनाएँ विपत्ति ही की भूमि में अंकुरित और पल्लवित होती हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… उसके अंदर से मधर गान की ताने, विद्यद्वीपों की झलक, सुगंधित वायु की लपट बाहर आकर चित्त को अनुरक्त करने लगी। विनयसिंह को इस सुरम्य दृश्य ने मोहित कर लिया। जीवन के सुख जीवन के दुःख हैं। विराग और आत्मग्लानि ही जीवन के रत्न हैं।
हमारी पवित्र कामनाएँ, हमारी निर्मल सेवाएँ, हमारी शुभ कल्पनाएँ विपत्ति ही की भूमि में अंकुरित और पल्लवित होती हैं।
विनय ने विचलित होकर कहा-"सोफी, अम्माँजी के पास एक बार मुझे जाने दो। मैं वादा करता हूँ कि जब तक वह फिर स्पष्ट रूप से न कहेंगी......"
प्रेम जितना ही आदर्शवादी होता है, उतना ही क्षमाशील भी।
पूरा अंश दिखाएँ
मेरी ओर देखो। मैंने तुम्हें जो कटु वाक्य कहे, उन पर लजित हूँ। ईश्वर साक्षी है, सच्चे दिल से पश्चात्ताप करती हूँ। उन बातों को भूल जाओ।
प्रेम जितना ही आदर्शवादी होता है, उतना ही क्षमाशील भी।
बोलो। वादा करो। अगर तुम मुझसे गला छुड़ाकर चले जाओगे, तो फिर......तुम्हें सोफी फिर न मिलेगी।"
अध्याय ३६
जिस चीज से टक्कर लगने का भय होता है, उससे हम और भी चिमट जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… फिक्र से नजात दो। उसके आने तक यह परदा ढका रह जाय, तो दुम झाड़कर निकल जाता। पहले यह ऐसी ही कोई जरूरत पड़ने पर साहब के पास जाते थे। अब दिन में एक बार जरूर मिलते। मुलाकातों से संदेह को शांत रखना चाहते थे।
जिस चीज से टक्कर लगने का भय होता है, उससे हम और भी चिमट जाते हैं।
कुल्सूम उनसे बार-बार पूछती कि आजकल तुम इतने रुपये कहाँ पा जाते हो? समझाती-“देखो, नीयत न खराब करना। तकलीफ और तंगी से बसर करना इतना बुरा नहीं, जितना खुदा के सामने गुनहगार बनना।" लेकिन ताहिरअली इधर-उधर की बातें करके उसे बहला दिया करते थे।
जहाँ कानून से सजा मिल सकती थी, वहाँ डाँट-फटकार की जरूरत क्या?
पूरा अंश दिखाएँ
साहब ने अपनी नोटबुक पर उसका नाम टाँक लिया। ताहिरअली को कुछ कहा न सुना, एक शब्द भी न बोले।
जहाँ कानून से सजा मिल सकती थी, वहाँ डाँट-फटकार की जरूरत क्या?
सब रजिस्टर उठाकर गाड़ी में रखे, दफ्तर में ताला बंद किया;
पाप को क्षमा करना पाप करना है।
पूरा अंश दिखाएँ
… से खाया जाय, विष ही का काम करेगा, कभी अमृत नहीं हो सकता। विश्वासघात विष से कम घातक नहीं होता। तुम ये रुपये ले जाकर उनके घरवालों को दे दो। मुझे खाँ साहब से कोई बिगाड़ नहीं है, लेकिन अपने धर्म को नहीं छोड़ सकता।
पाप को क्षमा करना पाप करना है।
"
बच्चे शत्रु और मित्र को खूब पहचानते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… अपने घर से खाना बना लाती। घर में चूल्हा न जलता। नसीमा और साबिर प्रातःकाल घर से निकल जाते। कोई कुछ दे देता, तो खा लेते। जैनब और रकिया की सूरत से ऐसे डरते थे, जैसे चूहा बिल्ली से। माहिर के पास भी न जाते।
बच्चे शत्रु और मित्र को खूब पहचानते हैं।
अब वे प्यार के भूखे नहीं, दया के भूखे थे । रही कुल्सूम, उसके लिए गम ही काफी था। वह सीना- पिरोना जानती थी, चाहती, तो सिलाई करके अपना निर्वाह कर लेती;
अध्याय ३७
जब तक हमें मरना न आयेगा, जीना भी न आयेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
… की रक्षा करनी चाहिए। हम कायर और दब्बू हो गये हैं, अपमान और हानि चुपके से सह लेते हैं, ऐसे प्राणियों को तो स्वर्ग में भी सुख नहीं प्राप्त हो सकता। जरूरत है कि हम निर्भीक और साहसी बनें, संकटों का सामना करें, मरना सीखें।
जब तक हमें मरना न आयेगा, जीना भी न आयेगा।
प्रभु सेवक के लिए दीनों की रक्षा करते हुए गोली का निशाना बन जाना इससे कहीं आसान था कि वह किसी रोगी के सिरहाने बैटा पंखा झले, या अकाल-पीड़ितों को अन्न और द्रव्य बाँटता फिरे। उसके सहयोगियों को भी इस साहसिक सेवा में अधिक उत्साह …
अध्याय ३८
वचन से जबान नहीं कटती। लेख से हाथ कट जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
वचन का काल समास हो चुका था, लेख का समय आ गया था।
वचन से जबान नहीं कटती। लेख से हाथ कट जाता है।
लेकिन लेख से हाथ चाहे कट जाय, इसके बिना कोई बात पक्की नहीं होती। थोड़ा-सा मतभेद, जरा-सा असंयम समझौते को रद्द कर सकता है। इसलिए दोनों ही अनिश्चित दशा का अंत कर देना चाहते थे। कैसे करें, यह समझ में नहीं आता था। कौन इस …
मानव-चरित्र की एक विचित्रता यह है कि हम बहुधा ऐसे काम कर डालते हैं, जिन्हें करने की इच्छा हमें नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
सारे दिन वह इन्हीं अंशांतिमय विचारों में पड़े रहे, लेकिन संध्या होते ही वह कुम्हार के घर से एक कच्चा प्याला लाये और उसे हिफाजत से रख दिया।
मानव-चरित्र की एक विचित्रता यह है कि हम बहुधा ऐसे काम कर डालते हैं, जिन्हें करने की इच्छा हमें नहीं होती।
कोई गुप्त प्रेरणा हमें इच्छा के विरुद्ध ले जाती है।
अध्याय ४०
सत्य के मित्र कम होते हैं, शत्रुओं से कहीं कम।
पूरा अंश दिखाएँ
… दिया, चक्कर खाकर आते-जाता बस, उसके संबंधियों में ले-देके एक भैरो रह गया। हाँ, कभी-कभी दूसरों की निगाह बचा कर ठाकुरदीन कुशल-समाचार पूछ जाता। और तो और, दयागिर भी उससे कन्नी काटने लगे कि कहीं लोग उसका मित्र समझकर मेरी दक्षिणा-भिक्षा न बन्द कर दें।
सत्य के मित्र कम होते हैं, शत्रुओं से कहीं कम।
अध्याय ४१
कौवे के न बोलने पर भी दिन निकल ही आता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… देख लिया करते थे, अब नियमानुसार और यथासमय जाते बहुधा दिन को भोजन वहीं करते और शाम को घर आते। कभी-कभी रात के नौ-दस बज जाते। वह प्रभु सेवक को दिखा देना चाहते थे कि मैंने तुम्हारे ही बल-बूते पर यह काम नहीं उठाया है,
कौवे के न बोलने पर भी दिन निकल ही आता है।
उनके धन-प्रेम का आधारा संतान-प्रम न था। वह उनके जीवन का मुख्य अंग, उनकी जीवन-धारा का मुख्य स्रोत था। संसार के और सभी धंधे इसके अंतर्गत थे।
अध्याय ४२
गँवारों की धर्म-पिपासा ईट-पत्थर पूजने से शांत हो जाती है, भद्रजनों की भक्ति सिद्ध पुरुषों की सेवा से।
पूरा अंश दिखाएँ
… उसने इंद्रदत्त से उसका सारा वृत्तांत सुना था उसका अदालत में जनता से अपील करना, चंदे के रुपये स्वयं न लेकर दूसरे को दे देना, जमीन के रुपये, जो सरकार से मिले थे, दान दे देना-तब से उसे उससे और भी भक्ति हो गई थी।
गँवारों की धर्म-पिपासा ईट-पत्थर पूजने से शांत हो जाती है, भद्रजनों की भक्ति सिद्ध पुरुषों की सेवा से।
उन्हें प्रत्येक दीवाना पूर्वजन्म का कोई ऋषि मालूम होता है। उसकी गालियाँ सुनते हैं, उसके जूठे बरतन धोते हैं, यहाँ तक कि उसके धूल-धूसरित पैरों को धोकर चरणा-मृत लेते हैं। उन्हें उसको काया में कोई देवात्मा बैठो हुई मालूम होती है। सोफिया को सूरदास से …
बिपत में बैरी पर भी न हँसना चाहिए, वह हमारा बैरी नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
जमुनी चिढ़कर बोली-"चुप भी रहो, आये हो बड़े न्यायी की पूँछ बन के।
बिपत में बैरी पर भी न हँसना चाहिए, वह हमारा बैरी नहीं है।
सच बात के पीछे जान दे देगा, चाहे किसी को अच्छा लगे या बुरा। आज हममें से कोई बीमार पड़ जाय, तो तो देखो, रात-की-रात बैठा रहता है कि नहीं। ऐसे आदमी से क्या बैर!"
साझे की सुई ठेले पर लदती है।
पूरा अंश दिखाएँ
घंटे-भर तक पंचाइत हुई, पर सूरदास के पास कोई न गया।
साझे की सुई ठेले पर लदती है।
तू चल, मैं आता हूँ, यही हुआ किया। लोग अपने-अपने घर चले गये। संध्या-समय भैरो सूरदास के पास गया।
सुननेवाला भी वही है, जो निकालनेवाला है। तीसरा होता, तब न सुनता।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास-"
सुननेवाला भी वही है, जो निकालनेवाला है। तीसरा होता, तब न सुनता।
"
जिनके लिए अपनी जिंदगी खराब कर दो, वे भी गाढ़े समय पर मुँह फेर लेते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… भी रहें, आप भी रहें। मिलेगी भी तो इतना किराया देना पड़ेगा कि दिवाला निकल जायगा। देखो, मिठुआ आज भी नहीं आया। मुझे मालुम हो जाय कि वह बीमार है, तो छिन-भर न रुकू, कुत्ते की भाँति दौडूं, चाहे वह मेरी बात भी न पूछे।
जिनके लिए अपनी जिंदगी खराब कर दो, वे भी गाढ़े समय पर मुँह फेर लेते हैं।
"
जहाँ जन्म लिया है, वहीं मरूँगा। अपना झोपड़ा जीते जी न छोड़ा जायगा।
पूरा अंश दिखाएँ
झोपड़ों के बहुत मिलेंगे, तो दो-चार रुपये मिल जायँगे। मिले तो क्या, और न मिले, तो क्या? जब तक कोई न बोलेगा, पड़ा रहूँगा। कोई हाथ पकड़कर निकाल देगा, बाहर जा बैलूंगा। वहाँ से उठा देगा, फिर आ बैठूगा।
जहाँ जन्म लिया है, वहीं मरूँगा। अपना झोपड़ा जीते जी न छोड़ा जायगा।
मरने पर जो चाहे, ले ले। बाप-दादों की जमीन खो दी, अब इतनी निसानी रह गई है, इसे न छोडूंगा। इसके साथ ही आप भी मर जाऊँगा।"
सरकार के हाथ में मारने का बल है, हमारे हाथ में और कोई बल नहीं है, तो मर जाने का बल तो है?
पूरा अंश दिखाएँ
… हमारा घर है, किसी के कहने से नहीं छोड़ सकते, जबरदस्ती जो चाहे, निकाल दे, न्याय से नहीं निकाल सकता। तुम्हारे हाथ में बल है, तुम हमें मार सकते हो, हमारे हाथ में बल होता, तो हम तुम्हें मारते। यह तो कोई इंसाफ नहीं है।
सरकार के हाथ में मारने का बल है, हमारे हाथ में और कोई बल नहीं है, तो मर जाने का बल तो है?
"
मरने के लिए कलेजा चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
बजरंगी-"
मरने के लिए कलेजा चाहिए।
जब हम ही मर गये, तो घर लेकर क्या होगा?"
सामयिक सुबुद्धि मँडलाती हुई विपत्ति का कितनी सुगमता से निवारण कर सकती है, इसका यह उज्ज्वल प्रमाण था।
पूरा अंश दिखाएँ
जो जन-समूह उमड़े हुए बादलों की तरह भयंकर और गंभीर हो रहा था, यह घोषणा सुनते ही रुई के गालों की भांति फट गया। न-जाने लोग कहाँ समा गए। केवल वे ही लोग रह गए, जिन्हें रुपये पाने थे।
सामयिक सुबुद्धि मँडलाती हुई विपत्ति का कितनी सुगमता से निवारण कर सकती है, इसका यह उज्ज्वल प्रमाण था।
एक अनुचित शब्द, एक कठोर वाक्य अवस्था को असाध्य बना देता।
जनता की दृष्टि में एक बार विश्वास खोकर फिर जमाना मुश्किल है।
पूरा अंश दिखाएँ
पाँचवाँ-"तो यह समझ लो, हम लोग न आ जाते, तो बेचारों को कौड़ी भी न मिलती। घर से निकल जाने पर कौन देता है, और कौन लेता है! बेचारे माँगने जाते, तो चपरासियों से मारकर निकलवा देते।”
जनता की दृष्टि में एक बार विश्वास खोकर फिर जमाना मुश्किल है।
राजा साहब को जनता के दरबार से यह उपहार मिल रहा था!
ऐश्वर्य अपने को बड़ी मुश्किल से भूलता है, विशेषतः जब दूसरों के सामने उसका अपमान किया जाय।
पूरा अंश दिखाएँ
यह कहकर सूरदास लाठी टेकता हुआ वहाँ से चला गया। राजा साहब को उसकी धृष्टता पर क्रोध आ गया।
ऐश्वर्य अपने को बड़ी मुश्किल से भूलता है, विशेषतः जब दूसरों के सामने उसका अपमान किया जाय।
माहिरअली को बुलाकर कहा-"इसकी झोपड़ी अभी गिरा दो।"
हम भी मनुष्य हैं, हत्यारे नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
कोई सिपाही बंदूक नहीं चलाता, हवलदार ने बंदूक जमीन पर पटक दी, सिपाहियों ने भी उसके साथ ही अपनी-अपनी बंदूकें रख दीं। हवलदार बोला- “हुजूर को अख्तियार है, जो चाहें करें; लेकिन अब हम लोग गोली नहीं चला सकते।
हम भी मनुष्य हैं, हत्यारे नहीं।
"
अपने भाइयों का गला काटने के लिए नहीं, उनकी रक्षा करने के लिये नौकरी की थी!
पूरा अंश दिखाएँ
हवलदार-"
अपने भाइयों का गला काटने के लिए नहीं, उनकी रक्षा करने के लिये नौकरी की थी!
"
मानों धैर्य, आत्मबल और शांत तेज की सजीव मूर्ति हो।
पूरा अंश दिखाएँ
… नई सशस्त्र पुलिस की प्रतीक्षा कर रहे थे, हिम्मत न पड़ती थी कि इस व्यूह को चीरकर झोपड़े के पास जायँ। सबके आगे नायकराम कंधे पर लठ रखे खड़े थे। इस व्यूह के मध्य में, झोंपड़े के द्वार पर, सूरदास सिर झुकाये बैठा हुआ था,
मानों धैर्य, आत्मबल और शांत तेज की सजीव मूर्ति हो।
विनय को देखते ही नायकराम आकर बोला—"भैया, तुम अब कुछ चिंता मत करो! मैं यहाँ सँभाल लूँगा। इधर महीनों से सूरदास से मेरी अनबन थी, बोल-चाल तक बंद था, पर आज उसका जीवट-जिगर देखकर दंग हो गया। एक अंधे अपाहिज में यह हियाव!
अध्याय ४३
हम पहले मनुष्य हैं, पीछे देश-सेवक।
पूरा अंश दिखाएँ
… कि विवाह का निश्चय होते ही विनय का सदुत्साह भी क्षीण होने लगा था। सोफिया के पास बैठकर उससे सांत्वनाप्रद बातें करना और उसकी अनुराग-पूर्ण बातें सुनना उन्हें अब बहुत अच्छा लगता था। सोफिया की गुप्त याचना ने प्रेमोद्गारों को और भी प्रबल कर दिया।
हम पहले मनुष्य हैं, पीछे देश-सेवक।
देशानुराग के लिए हम अपने मानवीय भावों की अवहेलना नहीं कर सकते। यह अस्वाभाविक है। निज पुत्र की मृत्यु का शोक जाति पर पड़नेवाली विपत्ति से कहीं अधिक होता है। निज शोक मर्मान्तक होता है, जातिशोक निराशा-जनक;
निज शोक पर हम रोते हैं, जाति-शोक पर चिंतित हो जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… कर दिया। हम पहले मनुष्य हैं, पीछे देश-सेवक। देशानुराग के लिए हम अपने मानवीय भावों की अवहेलना नहीं कर सकते। यह अस्वाभाविक है। निज पुत्र की मृत्यु का शोक जाति पर पड़नेवाली विपत्ति से कहीं अधिक होता है। निज शोक मर्मान्तक होता है, जातिशोक निराशा-जनक;
निज शोक पर हम रोते हैं, जाति-शोक पर चिंतित हो जाते हैं।
एक दिन प्रातःकाल विनय डॉक्टर के यहाँ से दवा लेकर लौटे थे (सद्वौद्यों के होते हुए भी उनका विश्वास पाश्चात्य चिकित्सा ही पर अधिक था) कि कुँवर साहब ने उन्हें बुला भेजा। विनय इधर महीनों से उनसे मिलने न गये थे। परस्पर मनोमालिन्यसा हो गया …
प्रेम को विलास-कल्पना ही से विशेष रुचि होती है, वह दुःख और दरिद्रता के स्वप्न नहीं देखता।
पूरा अंश दिखाएँ
… स्वयं कठिनाइयों के अभ्यस्त थे। विचार किया था कि जीवन- पर्यन्त सेवा-व्रत का पालन करूँगा। किंतु सोफिया के कारण उनके सोचे हुए जीवन-क्रम में काया-पल हो गई थी। जिन वस्तुओं का पहले उनकी दृष्टि में कोई मूल्य न था, वे अब, परमावश्यक जान पड़ती थीं।
प्रेम को विलास-कल्पना ही से विशेष रुचि होती है, वह दुःख और दरिद्रता के स्वप्न नहीं देखता।
विनय सोफिया को एक रानी की भाँति रखना चाहते थे, उसे जीवन की उन समस्त सुख-सामग्रियों से परिपूरित कर देना चाहते थे, जो विलास ने आविष्कृत की हैं;
हम बीमारी में जिस लकड़ी के सहारे डोलते हैं, नीरोग हो जाने पर उसे छूते तक नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… ऐसी बात पैदा हो जाय कि मैं इस झेप को मिटा सकूँ-इस कालिख को धो सकूँ। कहीं दूसरे प्रांत से किसी भीषण दुर्घटना का समाचार आ जाय, और मैं वहाँ अपनी लाज रखू। सोफिया को अब उनका आठों पहर अपने समीप रहना अच्छा न लगता।
हम बीमारी में जिस लकड़ी के सहारे डोलते हैं, नीरोग हो जाने पर उसे छूते तक नहीं।
माँ भी तो चाहती है कि बच्चा कुछ देर जाकर खेल आये। सोफी का हृदय अब भी विनय को आँखों से परे न जाने देना चाहता था, उन्हें देखते ही उसका चेहरा फूल के समान खिल उठता था, नेत्रों में प्रेम-मद छा जाता था, पर …
पाषाण-हृदय भी एक बार रक्त-प्रवाह से काँप उठता है!
पूरा अंश दिखाएँ
… या झोपड़े में आग लगाने की हिम्मत न पड़ती थी। क्रांति का भय न था, विद्रोह का भय न था, भीषण-से-भीषण विद्रोह भी उनको आशंकित न कर सकता था, भय था हत्याकांड का, न जाने कितने गरीब मर जाँय, न जाने कितना हाहाकार मच जाय!
पाषाण-हृदय भी एक बार रक्त-प्रवाह से काँप उठता है!
सारे नगर में, गली-गली, घर-घर यही चर्चा होती रहती थी। सहस्रों नगरवासी रोज वहाँ पहुँच जाते, केवल तमाशा देखने नहीं, बल्कि एक बार उस पूर्ण-कुटो और उसके चक्षुहीन निवासी का दर्शन करने के लिए और अवसर पड़ने पर अपने से जो कुछ हो सके, कर …
मनुष्य स्वभावतः विनोदशील है। ऐसी विडंबना में भी उसे हँसी सूझती है, फाँसी पर चढ़नेवाले मनुष्य भी हँसते देखे गये हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
विनय-"ठीक वही है, जो तुमने आते-ही-आते कहा था कि औरत का माया-जाल बड़ा कठिन है।"
मनुष्य स्वभावतः विनोदशील है। ऐसी विडंबना में भी उसे हँसी सूझती है, फाँसी पर चढ़नेवाले मनुष्य भी हँसते देखे गये हैं।
यहाँ ये ही बातें हो रही थीं कि मि० क्लार्क घोड़ा उछालते, आदमियों को हटाते, कुचलते आ पहुँचे! सोफी पर निगाह पड़ी। तीर-सा लगा। टोपी ऊपर उठाकर बोले-"यह वहो नाटक है, या कोई दूसरा शुरू कर दिया?"
अन्याय-पूर्ण शासन शासन नहीं, युद्ध है।
पूरा अंश दिखाएँ
सोफी ने कहा-"
अन्याय-पूर्ण शासन शासन नहीं, युद्ध है।
"
जनता शासकों से दबती है, उनकी शक्ति का ज्ञान उस पर अंकुश जमाता रहता है।
पूरा अंश दिखाएँ
आकाश मेघ मंडित हो रहा था। संध्या से पहले संध्या हो गई थी। मि० क्लार्क अभी गये ही थे कि मि० जॉन सेवक की मोटर आ पहुँची। वह ज्यों ही मोटर से उतरे कि सैकड़ों आदमी उनकी तरफ लपके।
जनता शासकों से दबती है, उनकी शक्ति का ज्ञान उस पर अंकुश जमाता रहता है।
जहाँ उस शक्ति का भय नहीं होता, वहाँ वह आपे से बाहर हो जाती है। मि० सेवक शासकों के कृपापात्र होने पर भी शासक नहीं थे। जान लेकर गोरखों के कैंप की तरफ भागे, सिर पर पाँव रखकर दौड़े;
वीर-पूजा जनता का स्वाभाविक गुण है।
पूरा अंश दिखाएँ
भैरो ने सूरदास को कंधे पर बैठा लिया। इस जन-समूह में उसका सिर बालिश्त-भर ऊँचा हो गया। लोग इधर-उधर से उसकी बातें सुनने दौड़े।
वीर-पूजा जनता का स्वाभाविक गुण है।
ऐसा ज्ञात होता था कि कोई चक्षु-हीन यूनानी देवता अपने उपासकों के बीच खड़ा है।
आत्मबल पशुबल का प्रतिकार न कर सका।
पूरा अंश दिखाएँ
… गति-संचालक सूत्र है। उन्होंने जेब से पिस्तौल निकाली और सूरदास पर चला दिया। निशाना अचूक पड़ा। बाण ने लक्ष्य को बेध दिया। गोली सूरदास के कंधे में लगी, सिर लटक गया, रक्त प्रवाह होने लगा। भैरो उसे सँभाल न सका, वह भूमि पर गिर पड़ा।
आत्मबल पशुबल का प्रतिकार न कर सका।
सोफिया ने मि० क्लार्क को जेब से पिस्तौल निकालते और सूरदास को लक्ष्य करते देखा था। उसको जमीन पर गिरते देखकर समझी, घातक ने अपना अभीष्ट पूरा कर लिया। फिटन पर खड़ी थी, नीचे कूद पड़ी और हत्याक्षेत्र की ओर चली, जैसे कोई माता अपने …
तरल वस्तु छिद्र के रास्ते निकल गई, ठोस वस्तु न निकल सकी।
पूरा अंश दिखाएँ
… आप रास्ते से हटते जाते थे। गोरखों की दीवार सामने खड़ी थी, पर सोफी को देखकर वे भी हट गये। मि० क्लार्क ने पहले ही बड़ी ताकीद कर दी थी कि कोई सैनिक रमणियों से छेड़छाड़ न करे। विनय इस दीवार को न चीर सके।
तरल वस्तु छिद्र के रास्ते निकल गई, ठोस वस्तु न निकल सकी।
सोफी ने जाकर देखा, तो सूरदास के कंधे से रक्त प्रवाहित हो रहा था, अंग शिथिल पड़ गये थे, मुख विवर्ण हो रहा था; पर आँखें खुली हुई थीं और उनमें से पूर्ण शांति, संतोष और धैर्य की ज्योति निकल रही थी;
बालक मचलता है, तो जानता है कि माता मेरी रक्षा करेगी।
पूरा अंश दिखाएँ
जनता नैराश्य और क्रोध से उन्मत्त हो गई। हम भी यहीं मर मिटेंगे। किसी को इतना होश न रहा कि यो मर मिटने से अपने सिवा किसी दूसरे की क्या हानि होगी।
बालक मचलता है, तो जानता है कि माता मेरी रक्षा करेगी।
यहाँ कौन माता थी, जो इन मचलनेवालों की रक्षा करेगी! लेकिन क्रोध में विचार-पट बंद हो जाता है। जन-समुदाय का वह अपार सागर उमड़ता हुआ गोरखों की ओर चला। सेवक-दल के युवक घबराए हुए इधर-उधर दौड़ते फिरते थे;
नीतिज्ञ के लिए अपना लक्ष्य ही सब कुछ है, आत्मा का उसके सामने कुछ मूल्य नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… अपने लक्ष्य पर रहती है। वह अविरलगति से, अदम्य उत्साह से उसो ओर बढ़ता है, किंतु सरल, लज्जाशील, निष्कपट आत्माएँ मेघों के समान होती हैं, जो अनुकूल वायु पाकर पृथ्वी को तृप्त कर देते हैं और प्रतिकूल वायु के वेग से छिन्न-भिन्न हो जाते हैं।
नीतिज्ञ के लिए अपना लक्ष्य ही सब कुछ है, आत्मा का उसके सामने कुछ मूल्य नहीं।
गौरव-संपन्न प्राणियों के लिए अपना चरित्र-बल ही सर्वप्रधान है। वे अपने चरित्र पर किये गये आघातों को सह नहीं सकते। वे अपनी निर्दोषिता सिद्ध करने को अपने लक्ष्य की प्राप्ति से कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सम- झते हैं। विनय की सौम्य आकृति तेजस्वी हो गई, लोचन …
जीवन-सूत्र कितना कोमल है!
पूरा अंश दिखाएँ
… से भरी हुई पिस्तौल निकाल ली, छाती में उसकी नली लगाई और जब तक लोग दौड़ें, भूमि पर गिर पड़े। लाश तड़पने लगी। हृदय की संचित अभिलाषाएँ रक्त की धार बनकर निकल गई। उसी समय जल-वृष्टि होने लगी। मानों स्वर्गवासिनी आत्माएँ पुष्पवर्षा कर रही हों।
जीवन-सूत्र कितना कोमल है!
वह क्या पुष्प से कोमल नहीं, जो वायु के झोंके सहता है और मुरझाता नहीं? क्या वह लताओं से कोमल नहीं, जो कठोर वृक्षों के झोंके सहती और लिपटी रहती हैं?
कोई जीव दिव्य नहीं है, जब तक उसका अंत भी दिव्य न हो।
पूरा अंश दिखाएँ
वह तो एड़ियाँ रगड़ना है। वीर मृत्यु वही है, जिस पर बेगाने रोयें और घरवाले आनंद मनायें। दिव्य मृत्यु दिव्य जीवन से कहीं उत्तम है। दिव्य जीवन में कलुषित मृत्यु की शंका रहती है, दिव्य मृत्यु में यह संशय कहाँ?
कोई जीव दिव्य नहीं है, जब तक उसका अंत भी दिव्य न हो।
यह लो, पहुँच गये। कितनी प्रलयंकर वृष्टि है, कैसा गहन अंधकार! फिर भी सहस्रों प्राणी उसके शव पर अश्रु-वर्षा कर रहे हैं, क्या यह रोने का अवसर है?"
वीरों की मृत्यु पर आँसू नहीं बहाये जाते, उत्सव के राग गाते जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
विनय के लिए?
वीरों की मृत्यु पर आँसू नहीं बहाये जाते, उत्सव के राग गाते जाते हैं।
मेरे पास हीरे और जवाहिर होते, तो उसकी लाश पर लुटा देती। मुझे उसके मरने का दुःख नहीं है। दुःख होता, अगर वह आज प्राण बचाकर भागता। यह तो मेरी चिर-सिंचित अभिलाषा थी, बहुत ही पुरानी। जब मैं युवती थी और वीर राजपूतों तथा राजपूतनियों …
दुनिया केवल पेट पालने की जगह नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
यह सच्चा शहीद था। तुम लोग क्यों रोते हो? विनय के लिए? तुम लोगों में कितने ही युवक हैं, कितने ही बाल-बच्चोंवाले हैं। युवकों से मैं कहूँगी-जाओ, और विनय की भाँति प्राण देना सीखो।
दुनिया केवल पेट पालने की जगह नहीं है।
देश की आँखें तुम्हारी ओर लगी हुई हैं, तुम्ही इसका बेड़ा पार लगाओगे। मत फँसों गृहस्थी के जंजाल में, जब तक देश का कुछ हित न कर लो। देखो, विनय कैसा हँस रहा है!
ऐसी शिक्षा दो कि जियें, किंतु जीवन के दास बनकर नहीं, स्वामी बनकर।
पूरा अंश दिखाएँ
३४ साधु बन जाओ। बाल-बच्चोंवालों से मेरा निवेदन है, अपने प्यारे बच्चों को चक्की का बैल न बनाओ, गृहस्थी का गुलाम न बनाओ।
ऐसी शिक्षा दो कि जियें, किंतु जीवन के दास बनकर नहीं, स्वामी बनकर।
यही शिक्षा है, जो इस वीर आत्मा ने तुम्हें दी है। जानते हो, उसका विवाह होनेवाला था। यही प्यारी बालिका उसकी वधू बनने वाली थी। किसी ने ऐसा कमनीय सौंदर्य, ऐसा अलौकिक रूपलावण्य देखा है। रानियाँ इसके आगे पानी भरें!
अध्याय ४४
सोफिया को आज विदित हुआ कि चित्त की शांति ही वास्तविक सौंदर्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
रानी चली गई, तो सोफिया एक मोढ़ा डालकर सूरदास की चारपाई के पास बैठ गई। सूरदास की आँखें बंद थीं, पर मुख पर मनोहर शांति छाई हुई थी।
सोफिया को आज विदित हुआ कि चित्त की शांति ही वास्तविक सौंदर्य है।
सोफी को वहाँ बैठे-बैठे सारा दिन गुजर गया। वह निर्जल, निराहार, मन मारे बैठी हुई सुखद स्मृतियों के स्वप्न देख रही थी, और जब आँखें भर आती थीं, तो आड़ में जाकर रूमाल से आँसू पोछ आती थी। उसे अब सबसे तीव्र वेदना यही थी …
हम तो खाली मैदान में खेलने के लिए बनाये गये हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास-"इसकी चिंता न कीजिए। हानि, लाभ, जीवन, मरन, जस, अपजस बिधि के हाथ है,
हम तो खाली मैदान में खेलने के लिए बनाये गये हैं।
सभी खिलाड़ी मन लगाकर खेलते हैं, सभी चाहते हैं कि हमारी जीत हो, लेकिन जीत एक ही की होती है, तो क्या इससे हारनेवाले हिम्मत हार जाते हैं? वे फिर खेलते हैं;
सच्ची नेकनामी अपने मन में होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
राजा ने अभी उत्तर न दिया था कि सूरदास बोल उठा-"सरकार, नेकनामी और बदनामी बहुत-से आदमियों के हल्ला मचाने से नहीं होती।
सच्ची नेकनामी अपने मन में होती है।
अगर अपना मन बोले कि मैंने जो कुछ किया, वही मुझे करना चाहिए था, इसके सिवा कोई दूसरी बात करना मेरे लिए उचित न था, तो वही नेकनामी है। अगर आपको इस मार-काट पर दुख है, तो आपका धरम है कि लाट साहब से इसकी …
जो धर्म हमारी आत्मा का बंधन हो जाय, उससे जितनी जल्द हम अपना गला छुड़ा लें, उतना ही अच्छा।
पूरा अंश दिखाएँ
… को भाग्यवान्न समझता। धर्म-विरुद्ध होने की मुझे जरा भी परवा न थी। धर्म हमारी रक्षा और कल्याण के लिए है। अगर वह हमारी आत्मा को शांति और देह को सुख नहीं प्रदान कर सकता, तो मैं उसे पुराने कोट को भाँति उतार फेकना पसंद करूँगा।
जो धर्म हमारी आत्मा का बंधन हो जाय, उससे जितनी जल्द हम अपना गला छुड़ा लें, उतना ही अच्छा।
मुझे हमेशा इसका दुःख रहेगा कि परोक्ष या अपरोक्ष रीति से मैं तुम्हारा द्रोही हुआ। अगर मुझे जरा भी मालूम होता कि यह विवाद इतना भयंकर हो जायगा और इसका इतना भीषण परिणाम होगा, तो मैं उस गाँव पर कब्जा करने का नाम भी न …
जैसे खेत कटने का एक समय है, उसी तरह मरने का भी एक समय होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास-(हँसकर) “अब जीकर क्या करूँगा? इस समय मरूँगा, तो बैकुंठ पाऊँगा, फिर न जाने क्या हो।
जैसे खेत कटने का एक समय है, उसी तरह मरने का भी एक समय होता है।
पक जाने पर खेत न कटे, तो नाज सड़ जायगा, मेरो भी वही दशा होगी। मैं भी कई आदमियों को जानता हूँ, जो आज से दस बरस पहले मरते, तो लोग उनका जस गाते, आज उनकी निंदा हो रही है।"
खिलाड़ियों में बैर नहीं होता। खेल में रोते तो लड़कों को भी लाज आती है।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास-“मेरा तो आपने कोई अहित नहीं किया, मुझसे और आपसे दुसमनी ही कौन-सी थी। हम और आप आमने-सामने की पालियों में खेले। आपने भरसक जोर लगाया, मैंने भी भरसक जोर लगाया। जिसको जीतना था, जीता; जिसको हारना था, हारा।
खिलाड़ियों में बैर नहीं होता। खेल में रोते तो लड़कों को भी लाज आती है।
खेल में चोट लग जाय, चाहे जान निकल जाय; पर बैर-भाव न आना चाहिए। मुझे आपसे कोई शिकायत नहीं है।"
मरणासन्न मनुष्य का वे लोग भी स्वच्छन्द होकर कीर्ति-गान करते हैं, जिनका जीवन उससे वैर साधने में ही कटा हो; क्योंकि अब उससे किसी हानि की शंका नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
… नाम की पूजा हो रही है, मेरी प्रतिमा बनाकर लोग जला रहे हैं। मैं धन, मान, प्रतिष्ठा रखते हुए भी तुमसे सम्मुख होकर न लड़ सका। सरकार की आड़ से लड़ा। मुझे जब अवसर मिला, मैंने तुम्हारे ऊपर कुटिल आघात किया। इसका मुझे खेद है।"
मरणासन्न मनुष्य का वे लोग भी स्वच्छन्द होकर कीर्ति-गान करते हैं, जिनका जीवन उससे वैर साधने में ही कटा हो; क्योंकि अब उससे किसी हानि की शंका नहीं होती।
सूरदास ने उदार भाव से कहा-"नहीं साहब, आपने मेरे साथ कोई अन्याय नहीं किया। धूर्तता तो निबलों का हथियार है। बलवान कभी नीच नहीं होता।"
धूर्तता तो निबलों का हथियार है। बलवान कभी नीच नहीं होता।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास ने उदार भाव से कहा-"नहीं साहब, आपने मेरे साथ कोई अन्याय नहीं किया।
धूर्तता तो निबलों का हथियार है। बलवान कभी नीच नहीं होता।
"
मुझे तो अब विश्वास होता जाता है कि शिक्षा धूतों की स्रष्टा है, प्रकृति सत्पुरुषों की।
पूरा अंश दिखाएँ
सोफिया-"
मुझे तो अब विश्वास होता जाता है कि शिक्षा धूतों की स्रष्टा है, प्रकृति सत्पुरुषों की।
"
दया कभी नियम-विरुद्ध नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
सूरदास-"
दया कभी नियम-विरुद्ध नहीं होती।
"
अध्याय ४५
घर की याद भूलते-भूलते ही भूलती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… और सैनिकों को क्रोध तथा घृणा की दृष्टि से देखते। इन पिशाचों ने हमारा मान-मर्दन किया, और अभी तक डटे हुए हैं। अब न जाने क्या करना चाहते हैं। बजरंगी, ठाकुरदीन, नायकराम, जगधर आदि अब भी अपना अधिकांश समय यहीं विचरने में व्यतीत करते थे।
घर की याद भूलते-भूलते ही भूलती है।
कोई अपनी भूली-भटकी चीजें खोजने आता, कोई पत्थर या लकड़ी खरीदने, और बच्चों को तो अपने घरों का चिह्न देखने ही में आनन्द आता था। एक पूछता, अच्छा बताओ, हमारा घर कहाँ था?
रंगभूमि मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।