Doomreader

लेखाञ्जलि की पंक्तियाँ

लेखाञ्जलि (महावीर प्रसाद द्विवेदी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

5 उद्धरण · किताब के बारे में

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. १—भेड़ियों की माँद में पली हुई लड़कियाँ
  2. ३—एक अद्भुत जीव
  3. ८—उत्तरी ध्रुव की यात्रा और वहाँ की स्कीमो जाति

१—भेड़ियों की माँद में पली हुई लड़कियाँ

रातको वे एक दूसरीपर लदकर, कुत्ते के बच्चोंकी तरह, सो जाती थीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लगते थे। वे दांत भी पीसने लगती थीं और एक अजीब तरहका शब्द करती थीं। अनाथालयके बच्चोंकी सङ्गति उन्हें पसन्द न थी। हां, कुत्तों, बिल्लियों और मुर्गियों के साथ रहना उन्हें अधिक पसन्द था। कपड़ोंसे वे नफरत करती थीं। पहनानेसे वे उन्हें फाड़ बालती थीं।

रातको वे एक दूसरीपर लदकर, कुत्ते के बच्चोंकी तरह, सो जाती थीं।

सोनेके पहले बड़ी लड़की बाहरसे घासफूस उठा लाती। उसीको विछाकर दोनों एक दूसरीपर पड़ रहती थीं।

३—एक अद्भुत जीव

आमिवाको काहिली या निष्क्रियता से घृणा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हुआ है कि आमिवा स्थान-परिवर्तन भी करता है। उसके पैर, पंख, डैने आदि कुछ भी दृग्गोचर नहीं, परन्तु चलता वह अवश्य है। अपने अद्भुत आकार का सङ्कोचन, प्रसारण और परिवर्तन करके आगे बढ़ता या पीछे हटता है। यही उसका चलना है यही उसकी गति है।

आमिवाको काहिली या निष्क्रियता से घृणा है।

वह बड़ा ही क्रियाशील प्राणी है और कुछ-न-कुछ किया ही करता है। कभी वह सिकुड़ता, कभी फैलता, कभी लम्बा हो जाता और कभी वर्तुलाकार बन जाता है। कभी वह चक्राकार धारण कर लेता है और कभी तारकाओंके जैसे रूपमें परिवर्तित हो जाता है। वह इतना …

८—उत्तरी ध्रुव की यात्रा और वहाँ की स्कीमो जाति

जब आदमीको सरदी लग जाती है तब उसे नींद बहुत आती है। उस समय यदि वह सो जाय तो उसके शरीरवर्ती रुधिरकी गति बन्द हो जाय और वह मर जाय।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पड़ जाते हैं। यदि राहमें जूता फट जाय। और दूसरा जूता पास न हो तो भी खै़र नहीं। जब बर्फका तूफ़ान ज़ोरोंसे चलता है तब यात्रियोंकी नाकसे खून बहने लगता है। हवा बहुत ज़ियादह ठण्डी होने और तेज़ीसे चलनेसे भी कभी-कभी मनुष्य मर जाता है।

जब आदमीको सरदी लग जाती है तब उसे नींद बहुत आती है। उस समय यदि वह सो जाय तो उसके शरीरवर्ती रुधिरकी गति बन्द हो जाय और वह मर जाय।

प्रतिदिन यात्री कोई २० मीलकी यात्रा कर सकता है, अधिक नहीं। जहाँ ठहरना होता है वहां बर्फके झोंपड़े बना लिये जाते हैं। उनके भीतर यात्री तेल और स्पिरिट (spirit) की सहायतासे आग जलाते और उसपर चाय तैयार करते हैं। वहाँ पानी तो मिलता ही नहीं। …

जिस मनुष्यने अंधेरेमें दो-चार दिन भी बिताये हों वही सूर्य्यके प्रकाशका महत्त्व अच्छी तरह समझ सकता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… देखा जाता है। हाँ, बीचके तीन महीनोंमें बिलकुल ही अन्धकार रहता है। तबतक उत्तरी ध्रुवमें जाड़ेका मौसिम समझा जाता है। लोग इसी जाड़े के पिछले भागमें ध्रुव-यात्रा करते हैं। उन्हें सब काम अधिकतर अँधेरेहीमें करना पड़ता है। उस समय उनको घड़ीसे बड़ी सहायता मिलती है।

जिस मनुष्यने अंधेरेमें दो-चार दिन भी बिताये हों वही सूर्य्यके प्रकाशका महत्त्व अच्छी तरह समझ सकता है।

ध्रुवके आस-पास, स्वच्छ आकाशमें तारोंका प्रकाश भी भयदायक मालूम होता है। हर महीने सिर्फ़ दस-बारह दिन निशानायकके दर्शन होते हैं। इतने दिन वह अस्त नहीं होता;

बर्फ़ ही उनका पानी है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… वे ह्वेल और वालरसका शिकार करते हैं। ज़मीनपर शिकार खेलनेमें वे कुत्तोंसे बड़ी मदद लेते हैं। उनके कुत्ते खूब मज़बूत और चालाक होते हैं। वे थोड़ा भी खाकर कोई रोजतक अच्छी तरह काम कर सकते हैं। वे पानी नहीं पीते। उसके बदले बर्फ़ खाते हैं।

बर्फ़ ही उनका पानी है।

बर्फ पर गाड़ियां घसीटनेमें उनसे बढ़कर और कोई जानवर काम नहीं दे सकता। इन्हीं कुत्तों और इनके स्वामी स्कीमो लोगोंकी सहायतासे अमेरिकाका कमाँडर पीरी पहले-पहल उत्तरी ध्रुवके बहुत पास तक पहुँच सका था। यदि स्कीमो लोगों और उनके कुत्तोंने उसकी तथा उसके पूर्ववर्ती अन्य यात्रियोंकी, …

लेखाञ्जलि मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

लेखाञ्जलि मुफ़्त पढ़ें