कुरल-काव्य की पंक्तियाँ
कुरल-काव्य (तिरुवल्लुवर) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
79 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
यदि तुम सर्वज्ञ परमेश्वर के श्रीचरणों की पूजा नहीं करते हो तो तुम्हारी सारी विद्वत्ता किस काम की?
पूरा अंश दिखाएँ
२—

३—जो मनुष्य उस कमलगामी परमेश्वर के पवित्र चरणों की शरण लेता है, वह जगत मे दीर्घजीवी होकर सुख-समृद्धि के साथ रहेगा।
जन्म-मरण के समुद्र को वे ही पार कर सकते है, जो प्रभु के चरणों की शरण मे आ जाते है।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—

दूसरे लोग उसे तर ही नहीं सकते।
तुम तपस्वी लोगों की महिमा को नहीं नाप सकते। यह काम उतना ही कठिन है जितना कि दिवगत आत्माओं की गणना करना।

३—जिन लोगों ने परलोक के साथ इहलोक की तुलना करने के पश्चात् इसे त्याग दिया है, उनकी महिमा से यह पृथ्वी जगमगा रही है।
धर्म से बढ़कर दूसरी और कोई नेकी नहीं, और उसे भुला देने से बढ़कर दूसरी कोई बुराई भी नहीं है।

३—सत्कर्म करने में तुम लगातार लगे रहो, अपनी पूरी शक्ति और पूर्ण उत्साह के साथ उन्हें करते रहो।
मुझसे यह मत पूछो कि धर्म करने से क्या लाभ है? बस एक बार पालकी उठाने वाले कहारों की ओर देख लो और फिर उस आदमी को देखो, जो उसमे सवार है।
पूरा अंश दिखाएँ
७—

८—यदि तुम, एक भी दिन व्यर्थ नष्ट किये बिना, समस्त जीवन सत्कर्म करने में बिताते हो तो तुम आगामी जन्मों का मार्ग बन्द किये देते हो।
वंशी की ध्वनि प्यारी और सितार का स्वर मीठा है, ऐसा वे ही लोग कहते है जिन्होंने अपने बच्चे की तुतलाती हुई बोली नहीं सुनी है।
पूरा अंश दिखाएँ
६—

७—पुत्र के प्रति पिता का कर्तव्य यही है कि उसे सभा में, प्रथम पंक्ति में बैठने योग्य बनादे।
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
- परिच्छेद १ ईश्वर-स्तुति
- परिच्छेद ३ मुनि-महिमा
- परिच्छेद ४ धर्म-महिमा
- परिच्छेद ७ सन्तान
- परिच्छेद ८ प्रेम
- परिच्छेद ९ अतिथिसत्कार
- परिच्छेद १० मधुर-भाषण
- परिच्छेद १२ न्यायशीलता
- परिच्छेद १३ संयम
- परिच्छेद १६ क्षमा
- परिच्छेद २१ पापकर्मों से भय
- परिच्छेद २३ दान
- परिच्छेद २४ कीर्ति
- परिच्छेद २६ निरामिष-जीवन
- परिच्छेद २८ धूर्तता
- परिच्छेद ३० सत्यता
- परिच्छेद ३१ क्रोध-त्याग
- परिच्छेद ३४ संसार की अनित्यता
- परिच्छेद ४० शिक्षा
- परिच्छेद ४३ बुद्धि
- परिच्छेद ४६ कुसङ्ग से दूर रहना
- परिच्छेद ४९ अवसर की परख
- परिच्छेद ५३ बन्धुता
- परिच्छेद ५५ न्याय-शासन
- परिच्छेद ५६ अत्याचार
- परिच्छेद ६० उत्साह
- परिच्छेद ६१ आलस्य-त्याग
- परिच्छेद ६३ संकट में धैर्य
- परिच्छेद ६५ वाक्-पटुता
- परिच्छेद ६६ शुभाचरण
- परिच्छेद ६७ स्वभावनिर्णय
- परिच्छेद ६८ कार्य-सञ्चालन
- परिच्छेद ७६ धनोपार्जन
- परिच्छेद ७८ वीर योद्धा का आत्मगौरव
- परिच्छेद ७९ मित्रता
- परिच्छेद ८० मित्रता के लिए योग्यता की परख
- परिच्छेद ८३ कपट-मैत्री
- परिच्छेद ८४ मूर्खता
- परिच्छेद ८६ उद्धतता
- परिच्छेद ८८ शत्रुओं के साथ व्यवहार
- परिच्छेद ८९ घर का भेदी
- परिच्छेद ९३ मद्य का त्याग
- परिच्छेद ९६ कुलीनता
- परिच्छेद ९७ प्रतिष्ठा
- परिच्छेद ९८ महत्त्व
- परिच्छेद ९९ योग्यता
- परिच्छेद १०० सभ्यता
- परिच्छेद १०१ निरुपयोगी धन
परिच्छेद १ ईश्वर-स्तुति
यदि तुम सर्वज्ञ परमेश्वर के श्रीचरणों की पूजा नहीं करते हो तो तुम्हारी सारी विद्वत्ता किस काम की?
पूरा अंश दिखाएँ
२—
यदि तुम सर्वज्ञ परमेश्वर के श्रीचरणों की पूजा नहीं करते हो तो तुम्हारी सारी विद्वत्ता किस काम की?
३—जो मनुष्य उस कमलगामी परमेश्वर के पवित्र चरणों की शरण लेता है, वह जगत मे दीर्घजीवी होकर सुख-समृद्धि के साथ रहेगा।
जन्म-मरण के समुद्र को वे ही पार कर सकते है, जो प्रभु के चरणों की शरण मे आ जाते है।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—
जन्म-मरण के समुद्र को वे ही पार कर सकते है, जो प्रभु के चरणों की शरण मे आ जाते है।
दूसरे लोग उसे तर ही नहीं सकते।
परिच्छेद ३ मुनि-महिमा
तुम तपस्वी लोगों की महिमा को नहीं नाप सकते। यह काम उतना ही कठिन है जितना कि दिवगत आत्माओं की गणना करना।
पूरा अंश दिखाएँ
२—
तुम तपस्वी लोगों की महिमा को नहीं नाप सकते। यह काम उतना ही कठिन है जितना कि दिवगत आत्माओं की गणना करना।
३—जिन लोगों ने परलोक के साथ इहलोक की तुलना करने के पश्चात् इसे त्याग दिया है, उनकी महिमा से यह पृथ्वी जगमगा रही है।
परिच्छेद ४ धर्म-महिमा
धर्म से बढ़कर दूसरी और कोई नेकी नहीं, और उसे भुला देने से बढ़कर दूसरी कोई बुराई भी नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
२—
धर्म से बढ़कर दूसरी और कोई नेकी नहीं, और उसे भुला देने से बढ़कर दूसरी कोई बुराई भी नहीं है।
३—सत्कर्म करने में तुम लगातार लगे रहो, अपनी पूरी शक्ति और पूर्ण उत्साह के साथ उन्हें करते रहो।
मुझसे यह मत पूछो कि धर्म करने से क्या लाभ है? बस एक बार पालकी उठाने वाले कहारों की ओर देख लो और फिर उस आदमी को देखो, जो उसमे सवार है।
पूरा अंश दिखाएँ
७—
मुझसे यह मत पूछो कि धर्म करने से क्या लाभ है? बस एक बार पालकी उठाने वाले कहारों की ओर देख लो और फिर उस आदमी को देखो, जो उसमे सवार है।
८—यदि तुम, एक भी दिन व्यर्थ नष्ट किये बिना, समस्त जीवन सत्कर्म करने में बिताते हो तो तुम आगामी जन्मों का मार्ग बन्द किये देते हो।
केवल धर्म-जनित सुख ही वास्तविक सुख है, शेष सब तो पीड़ा और लज्जा-मात्र है।
पूरा अंश दिखाएँ
९—

१०—जो काम धर्मसङ्गत है, बस वही कार्यरूप में परिणत करने योग्य है। दूसरी जितनी बाते धर्मविरुद्ध है, उनसे दूर रहना चाहिए।
परिच्छेद ७ सन्तान
वंशी की ध्वनि प्यारी और सितार का स्वर मीठा है, ऐसा वे ही लोग कहते है जिन्होंने अपने बच्चे की तुतलाती हुई बोली नहीं सुनी है।
पूरा अंश दिखाएँ
६—
वंशी की ध्वनि प्यारी और सितार का स्वर मीठा है, ऐसा वे ही लोग कहते है जिन्होंने अपने बच्चे की तुतलाती हुई बोली नहीं सुनी है।
७—पुत्र के प्रति पिता का कर्तव्य यही है कि उसे सभा में, प्रथम पंक्ति में बैठने योग्य बनादे।
परिच्छेद ८ प्रेम
बाह्य सौन्दर्य किस काम का जबकि प्रेम जो आत्मा का भूषण है हृदय में न हो।
पूरा अंश दिखाएँ
९—
बाह्य सौन्दर्य किस काम का जबकि प्रेम जो आत्मा का भूषण है हृदय में न हो।
१०—प्रेम जीवन का प्राण है। जिसमे प्रेम नही वह केवल मांस से घिरी हुई हड्डियों का ढेर है।
प्रेम जीवन का प्राण है। जिसमे प्रेम नही वह केवल मांस से घिरी हुई हड्डियों का ढेर है।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—
प्रेम जीवन का प्राण है। जिसमे प्रेम नही वह केवल मांस से घिरी हुई हड्डियों का ढेर है।
परिच्छेद ९ अतिथिसत्कार
जब घर में अतिथि हो तब चाहे अमृत ही क्यों न हो, अकेले नही पीना चाहिये।
पूरा अंश दिखाएँ
२—
जब घर में अतिथि हो तब चाहे अमृत ही क्यों न हो, अकेले नही पीना चाहिये।
३—घर आये हुए अतिथि का आदर-सत्कार करने में जो कभी नहीं चूकता, उस पर कभी कोई आपत्ति नही आती।
पारिजात का पुष्प सूँघने से मुर्झा जाता है पर अतिथि का मन तोड़ने के लिये एक दृष्टि ही पर्याप्त है।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—
पारिजात का पुष्प सूँघने से मुर्झा जाता है पर अतिथि का मन तोड़ने के लिये एक दृष्टि ही पर्याप्त है।
परिच्छेद १० मधुर-भाषण
मीठे शब्दों के रहते हुए भी जो मनुष्य कड़वे शब्दों का प्रयोग करता है वह मानो पके फलो को छोड़कर कच्चे फल खाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—
मीठे शब्दों के रहते हुए भी जो मनुष्य कड़वे शब्दों का प्रयोग करता है वह मानो पके फलो को छोड़कर कच्चे फल खाता है।
परिच्छेद १२ न्यायशीलता
जो मनुष्य अपने मन में भी नीति से नही डिगता, उसके न्यायमार्गी ओठों से निकली हुई बात नित्य-सत्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
९—
जो मनुष्य अपने मन में भी नीति से नही डिगता, उसके न्यायमार्गी ओठों से निकली हुई बात नित्य-सत्य है।
१०—उस सद्व्यवहारी पुरुष को देखो कि जो दूसरे के कामों को भी अपने विशेष कार्यों के समान ही देखता भालता है। उसके उद्योग-धन्दे अवश्य उन्नति करेगे।
परिच्छेद १३ संयम
भाग का जला हुआ तो समय पाकर अच्छा हो जाता है, पर वचन का घाव सदा हरा बना रहता है।
पूरा अंश दिखाएँ
९—
भाग का जला हुआ तो समय पाकर अच्छा हो जाता है, पर वचन का घाव सदा हरा बना रहता है।
१०—उस मनुष्य को देखो जिसने विद्या और बुद्धि प्राप्त कर ली है। जिसका मन शान्त और पूर्णत वश में है, धार्मिकता तथा अन्य सब प्रकार की भलाई उसके घर उसका दर्शन करने के लिए लाती है।
परिच्छेद १६ क्षमा
धरती उन लोगों को भी आश्रय देती है कि जो उसे खोदते है।
पूरा अंश दिखाएँ
१—

इसी तरह तुम भी उन लोगों की बातें सहन करो जो तुम्हें सताते है, क्योंकि बड़प्पन इसी में है।
बदला लेने का आनन्द तो एक ही दिन होता है, किन्तु क्षमा करने वाले का गौरव सदा स्थिर रहता है।
पूरा अंश दिखाएँ
६—
बदला लेने का आनन्द तो एक ही दिन होता है, किन्तु क्षमा करने वाले का गौरव सदा स्थिर रहता है।
७—क्षति चाहे कितनी ही बड़ी क्यो न उठानी पड़ी हो परन्तु बड़प्पन इसी में है कि मनुष्य उसे मन में न लाने और बदला लेने के विचार से दूर रहे।
परिच्छेद २१ पापकर्मों से भय
जिस प्रकार छाया मनुष्य को कभी नहीं छोड़ती, बल्कि जहाँ जहा वह जाता है उसके पीछे पीछे लगी रहती है, बस ठीक इसी प्रकार पापकर्म पापी का पीछा करते है और अन्त में उसका सर्वनाश कर डालते है।
पूरा अंश दिखाएँ
८—

९—यदि किसी को अपनी आत्मा से प्रेम है तो उसे पाप की ओर किंचित् भी न झुकना चाहिए।
परिच्छेद २३ दान
जो मनुष्य अपनी रोटी दूसरों के साथ बाँट कर खाता है उसको भूख की भयानक बीमारी कभी स्पर्श नहीं करती।
पूरा अंश दिखाएँ
७—
जो मनुष्य अपनी रोटी दूसरों के साथ बाँट कर खाता है उसको भूख की भयानक बीमारी कभी स्पर्श नहीं करती।
८—वे निष्ठुर कृपण लोग जो धनसंग्रह कर कर के उसको निकम्मा करते है, क्या उन्होंने कभी दूसरो को दान देने का आनन्द ही नहीं लिया?
भिक्षान्न से भी बढ़ कर अप्रिय उस कंजूस का भोजन है जो अकेला बैठ कर खाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
९—
भिक्षान्न से भी बढ़ कर अप्रिय उस कंजूस का भोजन है जो अकेला बैठ कर खाता है।
१०—मुत्यु से बढ़ कर और कोई कड़वी बात नहीं, परन्तु मृत्यु भी उस समय मीठी लगती है जब किसी मे दान की सामर्थ्य नही रहती।
परिच्छेद २४ कीर्ति
बदनाम लोगों के बोझ से दबे हुए देश को देखो, उसकी समृद्धि भूतकाल में चाहे कितनी ही बढ़ी चढ़ी क्यों न रही हो, धीरे धीरे नष्ट हो जायगी।
पूरा अंश दिखाएँ
९—
बदनाम लोगों के बोझ से दबे हुए देश को देखो, उसकी समृद्धि भूतकाल में चाहे कितनी ही बढ़ी चढ़ी क्यों न रही हो, धीरे धीरे नष्ट हो जायगी।
१०—वही लोग जीते है जो निष्कलङ्क जीवन व्यतीत करते है और जिन का जीवन कीर्तिविहीन है, वास्तव में वे ही मुर्दे हैं।
वही लोग जीते है जो निष्कलङ्क जीवन व्यतीत करते है और जिन का जीवन कीर्तिविहीन है, वास्तव में वे ही मुर्दे हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—
वही लोग जीते है जो निष्कलङ्क जीवन व्यतीत करते है और जिन का जीवन कीर्तिविहीन है, वास्तव में वे ही मुर्दे हैं।
परिच्छेद २६ निरामिष-जीवन
यदि मनुष्य दूसरे प्राणियो की पीड़ा और यन्त्रणा को एकबार समझ सके, तो फिर वह कभी मांसभक्षण की इच्छा ही न करेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
७—
यदि मनुष्य दूसरे प्राणियो की पीड़ा और यन्त्रणा को एकबार समझ सके, तो फिर वह कभी मांसभक्षण की इच्छा ही न करेगा।
८—जो लोग माया और मूढ़ता के फन्दे से निकल गये है वे लाश को नहीं खाते।
परिच्छेद २८ धूर्तता
वह कापुरुष जो तपस्वी जैसी तेजस्वी आकृति बनाये रखता है उस गधे के समान है जो सिंह की खाल पहिने हुए घास चरता है।
पूरा अंश दिखाएँ
३—

४—उस आदमी को देखो, जो धर्मात्मा के वेश में छुपा रहता है और दुष्कर्म करता है। वह उस बहेलिये के समान है जो झाड़ी के पीछे छुपकर चिड़ियों को पकड़ता है
गुमची देखने में सुन्दर होती है, परन्तु उसकी दूसरी ओर कालिमा होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
७—
गुमची देखने में सुन्दर होती है, परन्तु उसकी दूसरी ओर कालिमा होती है।
कुछ आदमी भी उसी की तहर होते हैं। उनका बाहिरी रूप तो सुन्दर होता है, किन्तु अंत करण बिल्कुल कलुषित होता है।
परिच्छेद ३० सत्यता
जिस बात को तुम्हारा मन जानता है कि वह झूठ है, उसे कभी मत बोलो, क्योकि झूठ बोलने से स्वयं तुम्हारी अन्तरात्मा ही तुम्हें जलायेगी।
पूरा अंश दिखाएँ
३—
जिस बात को तुम्हारा मन जानता है कि वह झूठ है, उसे कभी मत बोलो, क्योकि झूठ बोलने से स्वयं तुम्हारी अन्तरात्मा ही तुम्हें जलायेगी।
४—देखो, जिस मनुष्य का मन असत्य से अपवित्र नहीं है, वह सबके ह्रदय पर शासन करेगा।
शरीर की स्वच्छता का सम्बन्ध तो जल से है, परन्तु मन की पवित्रता सत्यभाषण से सिद्ध होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
८—
शरीर की स्वच्छता का सम्बन्ध तो जल से है, परन्तु मन की पवित्रता सत्यभाषण से सिद्ध होती है।
९—योग्य पुरुष और सब प्रकार के प्रकाशों को प्रकाश ही नही मानते, केवल सत्य की ज्योति को ही वे सच्चा प्रकाश मानते हैं
परिच्छेद ३१ क्रोध-त्याग
क्रोध हर्ष को जला देता है और उल्लास को नष्ट कर देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
४—

क्या क्रोध से बढ़कर मनुष्य का और भी कोई भयानक शत्रु है?
अग्नि उसी को जलाती है जो उसके पास जाता है, परन्तु क्रोधाग्नि सारे कुटुम्ब को जला डालती है।
पूरा अंश दिखाएँ
६—
अग्नि उसी को जलाती है जो उसके पास जाता है, परन्तु क्रोधाग्नि सारे कुटुम्ब को जला डालती है।
७—जो क्रोध को इस प्रकार हृदय में रखता है मानो वह बहुमूल्य पदार्थ हो वह उस मनुष्य के समान है जो जोर से पृथ्वी पर हाथ दे मारता है उस आदमी के हाथों में चोट लगे बिना नही रह सकती, ऐसे क्रोधी पुरुष का सर्वनाश …
परिच्छेद ३४ संसार की अनित्यता
कल तो एक आदमी विद्यमान था और आज वह नहीं है, संसार में यही बड़े अचरज की बात है।
पूरा अंश दिखाएँ
६—
कल तो एक आदमी विद्यमान था और आज वह नहीं है, संसार में यही बड़े अचरज की बात है।
७—मनुष्य को इस बात का तो पता नहीं कि पल भर के पश्चात् वह जीवित रहेगा या नहीं, पर उसके विचारों को देखो तो वे करोड़ों की संख्या में चल रहे है।
पंख निकलते ही चिड़िया का बच्चा फूटे हुए अण्डे को छोड़ कर उड़ जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
८—
पंख निकलते ही चिड़िया का बच्चा फूटे हुए अण्डे को छोड़ कर उड़ जाता है।
शरीर और आत्मा की पारस्परिक मित्रता का यही दृष्टान्त है।
मृत्यु नींद के समान है और जीवन उस निद्रा से जागने के तुल्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
९—
मृत्यु नींद के समान है और जीवन उस निद्रा से जागने के तुल्य है।
१०—क्या आत्मा का अपना कोई निज घर नही है, जो वह निकृष्ट शरीर में आश्रय लेता है?
परिच्छेद ४० शिक्षा
मानव जाति की जीती जागती दो आँखें है, एक को अक कहते हैं और दूसरे को अक्षर।
पूरा अंश दिखाएँ
२—
मानव जाति की जीती जागती दो आँखें है, एक को अक कहते हैं और दूसरे को अक्षर।
३—शिक्षित लोग ही आँख वाले कहलाये जा सकते है, अशिक्षितों के शिर मे केवल दो गड्ढे होते है।
शिक्षित लोग ही आँख वाले कहलाये जा सकते है, अशिक्षितों के शिर मे केवल दो गड्ढे होते है।
पूरा अंश दिखाएँ
३—
शिक्षित लोग ही आँख वाले कहलाये जा सकते है, अशिक्षितों के शिर मे केवल दो गड्ढे होते है।
४—विद्वान् जहाँ कही भी जाता है अपने साथ आनन्द ले जाता है, लेकिन जब वह विदा होता है तो पीछे दु ख छोड़ जाता है।
खोते को तुम जितना ही खोदोगे उतना ही अधिक पानी निकलेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
६—
खोते को तुम जितना ही खोदोगे उतना ही अधिक पानी निकलेगा।
ठीक इसी प्रकार तुम जितना ही अधिक सीखोगे उतनी ही तुम्हारी विद्या में वृद्धि होगी।
परिच्छेद ४३ बुद्धि
बुद्धि समस्त अचानक आक्रमणों को रोकने वाला कवच है, वह ऐसा दुर्ग है जिसे शत्रु भी घेर कर नहीं जीत सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
१—
बुद्धि समस्त अचानक आक्रमणों को रोकने वाला कवच है, वह ऐसा दुर्ग है जिसे शत्रु भी घेर कर नहीं जीत सकते।
२—यह बुद्धि ही है जो इन्द्रियों को इधर उधर भटकने से रोकती है, उन्हें बुराई से दूर रखती है और शुभकर्म की ओर प्रेरित करती है।
जिसके पास बुद्धि है उसके पास सब कुछ है, पर मूर्ख के पास सब कुछ होने पर भी कुछ नही है।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—
जिसके पास बुद्धि है उसके पास सब कुछ है, पर मूर्ख के पास सब कुछ होने पर भी कुछ नही है।
परिच्छेद ४६ कुसङ्ग से दूर रहना
पानी का गुण बदल जाता है, वह जैसी धरती पर वहता है वैसा ही गुण उसका हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
२—
पानी का गुण बदल जाता है, वह जैसी धरती पर वहता है वैसा ही गुण उसका हो जाता है।
इसी प्रकार मनुष्य की जैसी संगति होती है उस में वैसे ही गुण आ जाते है।
परिच्छेद ४९ अवसर की परख
अपने वैरी के सामने झुक जाओ, जब तक उसकी अवनति का दिन नहीं पाता।
पूरा अंश दिखाएँ
८—
अपने वैरी के सामने झुक जाओ, जब तक उसकी अवनति का दिन नहीं पाता।
जब वह दिन आयेगा तब सुगमता के साथ उसे सिर के बल नीचे फैक दे सकोगे।
जब समय तुम्हारे प्रतिकूल हो तो बगुला की तरह निष्कर्मण्यता का बहाना करो, लेकिन जब वह अनुकूल हो तो बगुले के समान ही झपट कर तेजी के साथ हमला करो।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—
जब समय तुम्हारे प्रतिकूल हो तो बगुला की तरह निष्कर्मण्यता का बहाना करो, लेकिन जब वह अनुकूल हो तो बगुले के समान ही झपट कर तेजी के साथ हमला करो।
परिच्छेद ५३ बन्धुता
कौआ अपने भाइयों से अपने भोजन को स्वार्थ से छिपाता नहीं है, बल्कि प्यार से उसको बांटकर खाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
७—
कौआ अपने भाइयों से अपने भोजन को स्वार्थ से छिपाता नहीं है, बल्कि प्यार से उसको बांटकर खाता है।
ऐश्वर्य ऐसे ही प्रकृति के लोगों के साथ रहेगा।
परिच्छेद ५५ न्याय-शासन
दुष्टों को मृत्युदण्ड देना अनाज के खेत से घास को बाहिर निकालने के समान है।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—
दुष्टों को मृत्युदण्ड देना अनाज के खेत से घास को बाहिर निकालने के समान है।
परिच्छेद ५६ अत्याचार
जो राजा अपनी प्रजा को सताता है और उस पर अन्याय व अत्याचार करता है वह हत्यारे से भी बढ़कर बुरा है।
पूरा अंश दिखाएँ
१—
जो राजा अपनी प्रजा को सताता है और उस पर अन्याय व अत्याचार करता है वह हत्यारे से भी बढ़कर बुरा है।
२—जो राज-दण्ड धारण करता है, उसकी प्रार्थना ही हाथ में तलवार लिये हुए डाकू के इन शब्दों के समान है "खड़े रहो और जो कुछ है रखदो"।
वर्षाहीन आकाश के तले पृथ्वी की जो दशा होती है, ठीक वही दशा निर्दयी राजा के राज्य में प्रजा की होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
७—
वर्षाहीन आकाश के तले पृथ्वी की जो दशा होती है, ठीक वही दशा निर्दयी राजा के राज्य में प्रजा की होती है।
८—अत्याचारी नरेश के शासन में गरीबों से अधिक दुर्गति धनिकों की होती है।
परिच्छेद ६० उत्साह
पुरुषार्थ ही यथार्थ में मनुष्य की सच्ची सम्पत्ति है, क्योकि दूसरी सम्पति तो स्थायी नहीं रहती, वह तो मनुष्य के हाथ से एक दिन अवश्य ही चली जावेगी।
पूरा अंश दिखाएँ
२—
पुरुषार्थ ही यथार्थ में मनुष्य की सच्ची सम्पत्ति है, क्योकि दूसरी सम्पति तो स्थायी नहीं रहती, वह तो मनुष्य के हाथ से एक दिन अवश्य ही चली जावेगी।
३—वे मनुष्य धन्य है, जिनके हाथ में अटूट उत्साह रूपी साधन है, उनको यह कहकर कभी निराश न होना पड़ेगा कि हाय! हाय हमारा तो सर्वनाश हो गया।
अपार उत्साह ही शक्ति है।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—
अपार उत्साह ही शक्ति है।
जिसमे उत्साह नहीं वे तो निरे पशु है, उनका मानवशरीर तो एक मात्र शारीरिक विशेषता को ही प्रगट करने वाला है।
परिच्छेद ६१ आलस्य-त्याग
आलस्यरूपी अपवित्र वायु के झोके से राजवंश की अखण्ड ज्योति बुझ जायगी।
पूरा अंश दिखाएँ
१—
आलस्यरूपी अपवित्र वायु के झोके से राजवंश की अखण्ड ज्योति बुझ जायगी।
२—लोगों को आलसी कहकर पुकारने दो। पर जो अपने घराने को दृढ़ पाये पर उन्नत करना चाहते है उन्हे आलस्य के खरे स्वरूप को समझकर उसका त्याग कर देना चाहिए।
परिच्छेद ६३ संकट में धैर्य
जब तुम पर कोई आपदा आ पड़े तो तुम हंसते हुए उसका सामना करो
पूरा अंश दिखाएँ
१—
जब तुम पर कोई आपदा आ पड़े तो तुम हंसते हुए उसका सामना करो
क्योकि मनुष्य को आपत्ति का सामना करने के लिए सहायता देने मे मुस्कान से बढ़कर और कोई वस्तु नही है।
जो आदमी परिश्रम के दुख, दबाव और आवेग को सच्चा सुख समझता है उसके वैरी भी उसकी प्रशंसा करते है।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—
जो आदमी परिश्रम के दुख, दबाव और आवेग को सच्चा सुख समझता है उसके वैरी भी उसकी प्रशंसा करते है।
परिच्छेद ६५ वाक्-पटुता
जीवन और मृत्यु जिह्वा के वश में है, इसलिए ध्यान रक्खो कि तुम्हारे मुँह से कोई अनुचित बात न निकले।
पूरा अंश दिखाएँ
२—
जीवन और मृत्यु जिह्वा के वश में है, इसलिए ध्यान रक्खो कि तुम्हारे मुँह से कोई अनुचित बात न निकले।
३—जो वक्तृता मित्रों को और भी धनिष्ठता के सूत्र में आबद्व करती है और विरोधियों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है, बस वही यथार्थ वक्तृता है।
जो लोग अपने प्राप्त किये हुए ज्ञान को समझा कर दूसरों को नहीं बता सकते वे उस फूल के समान है जो खिलता है परन्तु सुगन्धि नहीं देता।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—
जो लोग अपने प्राप्त किये हुए ज्ञान को समझा कर दूसरों को नहीं बता सकते वे उस फूल के समान है जो खिलता है परन्तु सुगन्धि नहीं देता।
परिच्छेद ६६ शुभाचरण
लोगों को रुलाकर जो सम्पत्ति इकट्ठी की जाती है, वह क्रन्दन ध्वनि के साथ हो विदा हो जाती है
पूरा अंश दिखाएँ
९—
लोगों को रुलाकर जो सम्पत्ति इकट्ठी की जाती है, वह क्रन्दन ध्वनि के साथ हो विदा हो जाती है
, पर जो धर्म द्वारा संचित की जाती है वह बीच में क्षीण हो जाने पर भी अन्त में खूब फूलती फलती है।
छल छिद्र द्वारा सचित किया हुआ धन ऐसा ही है जैसे कि मिट्टी के कच्चे घड़े में पानी भरकर रखना।
पूरा अंश दिखाएँ
१०—
छल छिद्र द्वारा सचित किया हुआ धन ऐसा ही है जैसे कि मिट्टी के कच्चे घड़े में पानी भरकर रखना।
परिच्छेद ६७ स्वभावनिर्णय
किसी मनुष्य के लिए एक वस्तु के विषय में कहना सरल है परन्तु उसको अपने हाथ से करना वास्तव में कठिन है।
पूरा अंश दिखाएँ
४—
किसी मनुष्य के लिए एक वस्तु के विषय में कहना सरल है परन्तु उसको अपने हाथ से करना वास्तव में कठिन है।
५—जिस मनुष्य ने महान् कार्यों को करने का यश कमा लिया है उसकी सेवाओं के लिए राजा भी विनती करेगा और वह सबके द्वारा प्रशसित होगा।
परिच्छेद ६८ कार्य-सञ्चालन
अधूरा काम और अपराजित शत्रु ये दोनों बिना बुझी आग की चिंगारियों के समान है
पूरा अंश दिखाएँ
४—
अधूरा काम और अपराजित शत्रु ये दोनों बिना बुझी आग की चिंगारियों के समान है
, वे समय पाकर बढ़ जायगे और उस असावधान आदमी को आ दबोचेगे।
लोग एक हाथी के द्वारा दूसरे हाथी को फँसाते है, ठीक इसी प्रकार एक काम को दूसरे काम का साधन बना लेना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
८—
लोग एक हाथी के द्वारा दूसरे हाथी को फँसाते है, ठीक इसी प्रकार एक काम को दूसरे काम का साधन बना लेना चाहिए।
९—मित्रों को पारितोषिक देने से भी अधिक शीध्रता के साथ वैरियों को शान्त कर लेना चाहिए।
परिच्छेद ७६ धनोपार्जन
गरीबों का सभी अपमान करते हैं, पर धनसमृद्ध की सभी जगह अभ्यर्थना होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
२—
गरीबों का सभी अपमान करते हैं, पर धनसमृद्ध की सभी जगह अभ्यर्थना होती है।
३—वह अविश्रान्त ज्योति जिसे लोग धन कहते है, अपने स्वामी के लिए सभी अन्धकारमय स्थानों को ज्योत्स्नापूर्ण बना देती है।
परिच्छेद ७८ वीर योद्धा का आत्मगौरव
शूरवीर सैनिक जिन दिनों अपने शरीर पर गहरे घाव नहीं खाता है, वह समझता है कि वे दिन व्यर्थ नष्ट हो गये।
पूरा अंश दिखाएँ
६—
शूरवीर सैनिक जिन दिनों अपने शरीर पर गहरे घाव नहीं खाता है, वह समझता है कि वे दिन व्यर्थ नष्ट हो गये।
७—देखो, जो लोग अपने प्राणों की परवाह नहीं करते बल्कि पृथ्वी भर मे फैली हुई कीर्ति की कामना करते है, उनके पाँव की बेड़ियां भी आँखों को आल्हादकारक होती है।
परिच्छेद ७९ मित्रता
२—योग्य पुरुष की मित्रता बढ़ती हुई चन्द्रकला के समान है, पर मूर्ख की मित्रता घटते हुए चन्द्रमा के सदृश है।
पूरा अंश दिखाएँ
१—जगत में ऐसी कौनसी वस्तु है जिसका प्राप्त करना इतना कठिन है जितना कि मित्रता का? और शत्रुओं से रक्षा करने के लिए मित्रता के समान अन्य कौन सा कवच है?
२—योग्य पुरुष की मित्रता बढ़ती हुई चन्द्रकला के समान है, पर मूर्ख की मित्रता घटते हुए चन्द्रमा के सदृश है।
३—सत्पुरुषों की मित्रता दिव्यग्रन्थों के स्वाध्याय के समान है। जितनी ही उनके साथ तुम्हारी घनिष्टता होती जायेगी उतने ही अधिक रहस्य तुम्हें उनके भीतर दिखाई पड़ने लगेंगे।
८—देखो, उस आदमी का हाथ कि जिसके कपड़े हवा से उड़ गये है कितनी तेजी के साथ फिरसे अपने अंग को ढकने के लिए फुर्ती करता है?
पूरा अंश दिखाएँ
७—जो मनुष्य तुम्हें बुराई से बचाता है, सुमार्ग पर चलाता है और जो संकट के समय तुम्हारा साथ देता है बस वही मित्र है।
८—देखो, उस आदमी का हाथ कि जिसके कपड़े हवा से उड़ गये है कितनी तेजी के साथ फिरसे अपने अंग को ढकने के लिए फुर्ती करता है?
यही सच्चे मित्र का आदर्श है जो विपत्ति में पड़े हुए मित्र की सहायता के लिए दौड़कर आता है।
परिच्छेद ८० मित्रता के लिए योग्यता की परख
६—आपत्ति में एक गुण है-वह एक नापदण्ड है जिससे तुम अपने मित्रों को नाप सकते हो।
पूरा अंश दिखाएँ
५—ऐसे लोगों को खोजों और उनके साथ मित्रता करो कि जो सन्मार्ग को जानते है और तुम्हारे बहक जाने पर तुम्हें झिड़क कर तुम्हारी भर्त्सना कर सके।
६—आपत्ति में एक गुण है-वह एक नापदण्ड है जिससे तुम अपने मित्रों को नाप सकते हो।
७—निस्सन्देह मनुष्य का लाभ इसी में है कि वह भूखों से मित्रता न करे।
परिच्छेद ८३ कपट-मैत्री
७—यदि वैरी विनम्र वचन बोले तो उसका विश्वास न करो क्योंकि धनुष जितना ही अधिक झुकेगा उतना ही अधिक अनिष्ट सूचक होगा।
पूरा अंश दिखाएँ
६—एक बैरी पल भर मे ही खुल जायगा यद्यपि वह मित्रता की बड़ी मृदुल भाषा बोलता हो।
७—यदि वैरी विनम्र वचन बोले तो उसका विश्वास न करो क्योंकि धनुष जितना ही अधिक झुकेगा उतना ही अधिक अनिष्ट सूचक होगा।
८—शत्रु यदि हाथ जोड़े और आँसू भी बहावे तो भी उसकी प्रतीति न करो सम्भव है कि उसके हाथो मे कोई हथियार छुपा हो।

९—ऐसे आदमी को देखो, जो जन समाज में तुम्हारा आदर करता है परन्तु एकान्त में घृणा करने के लिए हँमता है उसकी प्रत्यक्ष- रूप में चाटुकारी करो लेकिन उसे समय मिलते ही कुचल दो चाहे वह मित्रता के आलिङ्गन मे ही क्यों न हो।
परिच्छेद ८४ मूर्खता
९—मूर्ख लोगों को मित्रता बड़ी सुहावनी होती है, क्योंकि जब वह टूट जाती है तो कोई दुःख नही होता।
पूरा अंश दिखाएँ
८—यदि एक मूर्ख कोई बहुमूल्य वस्तु प्राप्त करले तो वह एक पागल और उन्मत्त की तरह व्यवहार करेगा।
९—मूर्ख लोगों को मित्रता बड़ी सुहावनी होती है, क्योंकि जब वह टूट जाती है तो कोई दुःख नही होता।
१०—योग्य पुरुषों की सभा मे किसी मूर्ख मनुष्य का जाना ठीक वैसा ही है जैसा कि साफ सुथरे पलंग के ऊपर मैला पैर रख देना।

परिच्छेद ८६ उद्धतता
८—झगड़े से बचने से समृद्धि प्राप्त होती है और यदि तुम झगड़े को बढ़ाने का मौका दोगे तो शीघ्र ही तुम्हारा पतन हो जायगा।
पूरा अंश दिखाएँ
७—वह झगडालू स्वभाव का राजा जो सदा झगड़े में लिप्त रहता है उस नीति पर प्राचरण नहीं कर सकता जिससे राष्ट्र का अभ्युत्थान होना है।
८—झगड़े से बचने से समृद्धि प्राप्त होती है और यदि तुम झगड़े को बढ़ाने का मौका दोगे तो शीघ्र ही तुम्हारा पतन हो जायगा।
९—जब भाग्यदेवी किसी आदमी पर प्रसन्न होती है तो वह सब प्रकार की उत्तेजनाओं से बचता है, परन्तु उसके भाग्य में यदि विनाश होना बदा है तो वह अपने पड़ोसियों के प्रति विद्वेष की भावना पैदा करने से नहीं चूकता।
परिच्छेद ८८ शत्रुओं के साथ व्यवहार
२—तुम उन लोगों को भले ही शत्रु बना लो कि जिनका हथियार धनुष-बाण है, परन्तु उन लोगों को कभी मत छोड़ो जिनका हथियार जिह्वा है।
पूरा अंश दिखाएँ
१—उस हत्यारी बात को कि जिसे लोग शत्रुता कहते है, जान-बूझ कर कभी न छेड़ना चाहिए, चाहे वह परिहास्य के लिए ही क्यो न हो।
२—तुम उन लोगों को भले ही शत्रु बना लो कि जिनका हथियार धनुष-बाण है, परन्तु उन लोगों को कभी मत छोड़ो जिनका हथियार जिह्वा है।
३—जिस राजा के पास सहायक तो कोई भी नही है पर जो ढ़ेर के ढ़ेर शत्रुओं को युद्ध के लिए ललकारता है वह पागल से भी बढ़कर पागल है।
९—काँटेदार वृक्षों को छोटेपन में ही काट देना चाहिए, क्योकि जब वे बड़े हो जायेंगे तो स्वयं ही उस हाथ को घायल कर देगे जो उन्हे काटने जावेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
८—चतुरतापूर्वक एक युक्ति सोचों, अपने साधनों को सुदृढ़ और सुसंगठित बनाओ तथा अपनी रक्षा का पूर्ण प्रबन्ध करलो। यदि तुम यह सब कर लोगे तो तुम्हारे शत्रुओं का गर्व चूर्ण होकर धूल में मिलते कुछ देर न लगेगी।
९—काँटेदार वृक्षों को छोटेपन में ही काट देना चाहिए, क्योकि जब वे बड़े हो जायेंगे तो स्वयं ही उस हाथ को घायल कर देगे जो उन्हे काटने जावेगा।
१०—जो लोग अपना अपमान करने वालों का गर्व चूर्ण नही करते वास्तव मे बहुत समय तक नहीं टिकेंगे।
परिच्छेद ८९ घर का भेदी
३—अपने गुप्तवैरी से सदा सजग रहो क्योकि संकट के समय वह तुम्हे कुम्हार की डोरी के समान बड़ी सफाई से काट डालेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
२—उस शत्रु से अधिक डरने की जरूरत नहीं है कि जो नङ्गी तलवार की तरह है किन्तु उम शत्रु से सावधान रहो कि जो मित्र बनकर तुम्हारे पास आता है।
३—अपने गुप्तवैरी से सदा सजग रहो क्योकि संकट के समय वह तुम्हे कुम्हार की डोरी के समान बड़ी सफाई से काट डालेगा।
४—यदि तुम्हारा कोई ऐसा शत्रु है कि जो मित्र के रूप में घूमता- फिरता है तो वह शीघ्र ही तुम्हारे साथियों में फूट के बीज बो देगा और तुम्हारे शिर पर सैकड़ों बलाएँ ला डालेगा।
८—देखो जिस घर मे फूट पड़ी हुई है वह रेती से रेते हुए लोहे के समान कण कण होकर धूल में मिल जायगा।
पूरा अंश दिखाएँ
७—जिस घर में भेदवृत्ति पड़ गई है वह उस वर्तन के समान है जिसमे ढक्कन लगा हुआ है, यद्यपि वे दोनों देखने मे एक से मालूम होते हैं फिर भी वे एक कभी नही हो सकते।
८—देखो जिस घर मे फूट पड़ी हुई है वह रेती से रेते हुए लोहे के समान कण कण होकर धूल में मिल जायगा।
९—जिस घर में पारस्परिक कलह है सर्वनाश उसके शिर पर लटक रहा है फिर वह कलह चाहे तिल में पड़ी हुई दरार का तरह ही छोटा क्यों न हो।
परिच्छेद ९३ मद्य का त्याग
९—जो मद्य-प्यासे को सीख देने का प्रयत्न करता है, वह उस मनुष्य के समान है जो पानी में डूबे हुए आदमी को मसाल लेकर ढूँढ़ता है।
पूरा अंश दिखाएँ
८—मद्यपायी व्यर्थ ही यह कहने का ढोंग न करे कि मैं तो मदिरा को जानता ही नही, क्योकि ऐसा कहने से वह उस दुष्कृत्य के साथ झूठ बोलने का पाप और अधिक शामिल करता है।
९—जो मद्य-प्यासे को सीख देने का प्रयत्न करता है, वह उस मनुष्य के समान है जो पानी में डूबे हुए आदमी को मसाल लेकर ढूँढ़ता है।
१०—जो आदमी अपनी सचेत अवस्था में किसी दूसरे दारूकुट्टे की दुर्गति को स्वय आँखों से देखता है तो क्या वह निज का अनुमान नही लगा सकता कि जब वह नशे में होता है तो उसकी भी यही दशा होती होगी।
परिच्छेद ९६ कुलीनता
९—भूमि की विशेषता का पता उसमे उगने वाले पौधे से लगता है, ठीक इसी प्रकार मनुष्य के मुख से जो शब्द निकलते है उनसे उसके कुल का हाल मालूम हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
८—अच्छे कुल में उत्पन्न हुए मनुष्य के मुख से यदि फूहड़ और निकम्मी बातें निकलेगी तो लोग उसके जन्म के विषय तक में शङ्का करने लगेगे।
९—भूमि की विशेषता का पता उसमे उगने वाले पौधे से लगता है, ठीक इसी प्रकार मनुष्य के मुख से जो शब्द निकलते है उनसे उसके कुल का हाल मालूम हो जाता है।
१०—यदि तुम नेकी और सद्गुणो के इच्छुक हो तो तुमको चाहिए कि सलज्जता के भाव का उपार्जन करो और तुम अपने वश को सम्मानित बनाना चाहते हो तो तुम सब लोगों के साथ आदरमय व्यवहार करो।
परिच्छेद ९७ प्रतिष्ठा
८—अरे! यह खाल क्या ऐसी अमूल्य वस्तु है कि जो अपनी प्रतिष्ठा बेच कर भी इसे बचाये रखना चाहते है?
पूरा अंश दिखाएँ
७—अपने तिरस्कार करने वाले के सहारे रहकर उदरपूर्ति करने की अपेक्षा तो यही अच्छा है कि मनुष्य बिना हीला हवाला किये अपने भाग्य में लिखे हुए को भोगने के लिए पूरा तैयार हो जाय।
८—अरे! यह खाल क्या ऐसी अमूल्य वस्तु है कि जो अपनी प्रतिष्ठा बेच कर भी इसे बचाये रखना चाहते है?
९—चमरी गौ अपने प्राण त्याग देती है जबकि उसके बाल काट लिये जाते है कुछ मनुष्य भी ऐसे ही मानी होते है कि जब वे अपनी मानमर्यादा नहीं रख सकते तो अपनी जीवन लीला का अन्त कर डालते हैं।
परिच्छेद ९८ महत्त्व
८—महत्ता सर्वथा ही विनयशील और आडम्बर रहित होती है, परन्तु क्षुद्रता सारे संसार में अपने गुणों का ढिंढोरा पीटती फिरती है।
पूरा अंश दिखाएँ
७—ओछी प्रकृति के आदमियों के हाथ यदि कही कोई सम्पत्ति लग जाय तो फिर उनके इतराने की कोई सीमा ही न रहेगी।
८—महत्ता सर्वथा ही विनयशील और आडम्बर रहित होती है, परन्तु क्षुद्रता सारे संसार में अपने गुणों का ढिंढोरा पीटती फिरती है।
९—महत्ता सदैव अपने से छोटों के प्रति भी सदय और नम्न व्यवहार ही करती है, परन्तु क्षुद्रता को तो घमण्ड की मूर्ति ही समझो।
परिच्छेद ९९ योग्यता
२—लायक लोगों के आचरण को सुन्दरता ही वास्तविक सुन्दरता है, शारीरिक सुन्दरता उसमे कुछ भी अभिवृद्धि नहीं करती।
पूरा अंश दिखाएँ
१—जो लोग अपने कर्तव्य को जानते हैं और अपनी योग्यता बढ़ाना चाहते हैं उनकी दृष्टि में सभी सत्कृत्य कर्तव्यस्वरूप है।
२—लायक लोगों के आचरण को सुन्दरता ही वास्तविक सुन्दरता है, शारीरिक सुन्दरता उसमे कुछ भी अभिवृद्धि नहीं करती।
३—सार्वजनिक प्रेम, सलज्जता का भाव, सबके प्रति सद्व्यवहार, दूसरों के दोषो को ढाँकना और सत्य-प्रियता, ये पाँच शुभाचरण रूपीभवन के आधारस्तम्भ है।
५—नम्रता बलवानों की शक्ति है और वह वैरियों का सामना करने के लिए सद्गृहस्थ को कवच का काम भी देती है।
पूरा अंश दिखाएँ
४—सन्त लोगों का धर्म है अहिंसा, पर योग्य पुरुषों का धर्म है पर निन्दा से परहेज करना।
५—नम्रता बलवानों की शक्ति है और वह वैरियों का सामना करने के लिए सद्गृहस्थ को कवच का काम भी देती है।
६—योग्यता की कसौटी क्या है? यही कि दूसरों में जो बड़प्पन और श्रेष्ठता है उसको स्वीकार कर लिया जाय, फिर चाहे वह श्रेष्ठता ऐस ही लोगों में क्यों न हो जो कि तुमसे अन्य बातों में हीन हों।
परिच्छेद १०० सभ्यता
७—रेती तीक्ष्ण भी हो पर वह युद्ध में लाठी से बढ़कर नहीं हो सकती, ठीक इसी प्रकार आचरणहीन मनुष्य विद्वान् भी हो फिर भी वह सदाचारी से बढ़कर नही।
पूरा अंश दिखाएँ
६—सुसंस्कृत मनुष्यों के अस्तित्व के कारण ही जगत के सब कार्य निद्वन्दरूप स चल रहे हैं। इसमे कोई सन्देह नहीं, यदि ये आर्य पुरुष न होते तो यह अक्षुण्य-साम्य और स्वारस्य मृतप्राय होकर धूल मे मिल जाता।
७—रेती तीक्ष्ण भी हो पर वह युद्ध में लाठी से बढ़कर नहीं हो सकती, ठीक इसी प्रकार आचरणहीन मनुष्य विद्वान् भी हो फिर भी वह सदाचारी से बढ़कर नही।
८—अविनय मनुष्य को शोभा नहीं देती चाहे अन्यायी और विपक्षी पुरुष के प्रति ही उसका व्यवहार क्यों न हो।
९—जो लोग मन से प्रसन्न नहीं हो सकते, उन्हे इस विशाल लम्बे चौड़े संसार में, दिन के समय भी अन्धकार के सिवाय और कुछ दिखाई न देगा।

१०—निकृष्ट-प्रकृति पुरुष के हाथ में जो सम्पत्ति होती है वह उस दूध के समान है जो अशुद्ध, मैले बर्तन में रखने से बिगड़ गया हो।
परिच्छेद १०१ निरुपयोगी धन
५—जो लोग न तो दूसरों को देते है और न स्वयं ही अपने धन का उपभोग करते है वे यदि करोड़पति भी हो तब भी वास्तव में उनके पास कुछ भी नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
४—जो मनुष्य अपने पड़ोसियों के प्रेम को प्राप्त करने की चेष्टा नहीं करता वह मरने के पश्चात् अपने पीछे कौनसी वस्तु छोड़ जाने की आशा रखता है?
५—जो लोग न तो दूसरों को देते है और न स्वयं ही अपने धन का उपभोग करते है वे यदि करोड़पति भी हो तब भी वास्तव में उनके पास कुछ भी नहीं है।
६—संसार में ऐसे भी कुछ आदमी है जो धन को न तो स्वयं भोगते है और न उदारता पूर्वक योग्य पुरुषों को प्रदान करते है, वे अपनी सम्पत्ति के लिए रोग-स्वरूप है।
८—उस आदमी की सम्पत्ति कि जिसे लोग प्यार नहीं करते गाँव के बीचो बीच किसी विष-वृक्ष के फलने के समान है।
पूरा अंश दिखाएँ
७—जो धनिक आवश्यकता वाले को दान देकर उसकी आवश्यकता को पूर्ण नही करता उसकी सम्पत्ति उस लावण्यमयी ललसा के समान है जो अपने यौवन को एकान्त निर्जन स्थान मे व्यर्थ गँवाये देती है।
८—उस आदमी की सम्पत्ति कि जिसे लोग प्यार नहीं करते गाँव के बीचो बीच किसी विष-वृक्ष के फलने के समान है।
९—धर्माधर्म का विचार न रखकर और अपने को भूखों मार कर जो धन जमा किया जाता है वह केवल दूसरो के ही काम में आता है।
कुरल-काव्य मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।