Doomreader

कामायनी की पंक्तियाँ

कामायनी (जयशंकर प्रसाद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

16 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

हिमगिरि के उत्तुंग शिखर पर, बैठ शिला की शीतल छाँह, एक पुरुष, भींगे नयनों से देख रहा था प्रलय प्रवाह।

चिंतायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नीचे जल था ऊपर हिम था, एक तरल था एक सघन, एक तत्व की ही प्रधानता-कहो उसे जड़ या चेतन। दूर-दूर तक विस्तृत था हिम स्तब्ध उसी के हृदय-समान, नीरवता-सी शिला-चरण से टकराता फिरता पवमान। तरुण तपस्वी-सा वह बैठा साधन करता सुर-श्मशान, नीचे प्रलयसिंधु लहरों …

चिन्ता करता हूँ मैं जितनी उस अतीत की, उस सुख की, उतनी ही अनंत में बनती जाती रेखाएँ दुःख की।

चिंतायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बस चुप कर दे, चेतनता चल जा, जड़ता से आज शून्य मेरा भर दे।" "

आह सर्ग के अग्रदूत! तुम असफल हुए, विलीन हुए, भक्षक या रक्षक जो समझो, केवल अपने मीन हुए। अरी आँधियो!

मृत्यु, अरी चिर-निद्रे ! तेरा अंक हिमानी-सा शीतल, तू अनंत में लहर बनाती काल-जलधि की-सी हलचल।

चिंतायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

"ओ जीवन की मरु-मरीचिका, कायरता के अलस विषाद! अरे पुरातन अमृत ! अगतिमय मोहमुग्ध जर्जर अवसाद ! मौन ! नाश ! विध्वंस ! अंधेरा ! शून्य बना जो प्रकट अभाव, वही सत्य है, अरी अमरते! तुझको यहाँ कहाँ अब ठाँव।

मृत्यु, अरी चिर-निद्रे ! तेरा अंक हिमानी-सा शीतल, तू अनंत में लहर बनाती काल-जलधि की-सी हलचल।

महानृत्य का विषम सम अरी अखिल स्पंदनों की तू माप, तेरी ही विभूति बनती है सृष्टि सदा होकर अभिशाप। अंधकार के अट्टहास-सी मुखरित सतत चिरंतन सत्य, छिपी सृष्टि के कण-कण में तू यह सुंदर रहस्य है नित्य। जीवन तेरा क्षुद्र अंश है व्यक्त नील घन-माला …

उषा सुनहले तीर बरसती जयलक्ष्मी-सी उदित हुई, उधर पराजित कालरात्रि भी जल में अंतर्निहित हुई ।

आशायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

उषा सुनहले तीर बरसती जयलक्ष्मी-सी उदित हुई, उधर पराजित कालरात्रि भी जल में अंतर्निहित हुई ।

वह विवर्ण मुख त्रस्त प्रकृति का आज लगा हँसने फिर से , वर्षा बीती, हुआ सृष्टि में शरद-विकास नये सिर से। नव कोमल आलोक बिखरता हिम-संसृति पर भर अनुराग , सित सरोज पर क्रीड़ा करता जैसे मधुमय पिंग पराग। धीरे धीरे हिम-आच्छादन हटने लगा धरातल …

दुःख की पिछली रजनी बीच विकसता सुख का नवल प्रभात, एक परदा यह झीना नील छिपाये है जिसमें सुख गात।

श्रद्धायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

काम-मंगल से मंडित श्रेय, सर्ग इच्छा का है परिणाम, तिरस्कृत कर उसको तुम भूल बनाते हो असफल भवधाम।" "

दुःख की पिछली रजनी बीच विकसता सुख का नवल प्रभात, एक परदा यह झीना नील छिपाये है जिसमें सुख गात।

जिसे तुम समझे हो अभिशाप, जगत की ज्वालाओं का मूल--- ईश का वह रहस्य वरदान, कभी मत इसको जाओ भूल। विषमता की पीड़ा से व्यस्त हो रहा स्पंदित विश्व महान, यही दुःख-सुख, विकास का सत्य यही भूमा का मधुमय दान। नित्य समरसता का अधिकार उमड़ता …

नारी ! तुम केवल श्रद्धा हो विश्वास-रजत-नग पगतल में , पीयूष-स्रोत-सी बहा करो जीवन के सुंदर समतल में।

लज्जायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संकल्प अश्रु-जल-से अपने-- तुम दान कर चुकी पहले ही जीवन के सोने-से सपने ।

नारी ! तुम केवल श्रद्धा हो विश्वास-रजत-नग पगतल में , पीयूष-स्रोत-सी बहा करो जीवन के सुंदर समतल में।

देवों की विजय, दानवों की हारों का होता युद्ध रहा, संघर्ष सदा उर-अंतर में जीवित रह नित्य-विरुद्ध रहा । आँसू से भींगे अंचल पर मन का सब कुछ रखना होगा-- तुमको अपनी स्मित रेखा से यह संधिपत्र लिखना होगा

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. चिंता
  2. आशा
  3. श्रद्धा
  4. लज्जा
  5. कर्म
  6. ईर्ष्या
  7. स्वप्न
  8. दर्शन

चिंता

हिमगिरि के उत्तुंग शिखर पर, बैठ शिला की शीतल छाँह, एक पुरुष, भींगे नयनों से देख रहा था प्रलय प्रवाह।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हिमगिरि के उत्तुंग शिखर पर, बैठ शिला की शीतल छाँह, एक पुरुष, भींगे नयनों से देख रहा था प्रलय प्रवाह।

नीचे जल था ऊपर हिम था, एक तरल था एक सघन, एक तत्व की ही प्रधानता-कहो उसे जड़ या चेतन। दूर-दूर तक विस्तृत था हिम स्तब्ध उसी के हृदय-समान, नीरवता-सी शिला-चरण से टकराता फिरता पवमान। तरुण तपस्वी-सा वह बैठा साधन करता सुर-श्मशान, नीचे प्रलयसिंधु लहरों …

चिन्ता करता हूँ मैं जितनी उस अतीत की, उस सुख की, उतनी ही अनंत में बनती जाती रेखाएँ दुःख की।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बस चुप कर दे, चेतनता चल जा, जड़ता से आज शून्य मेरा भर दे।" "

चिन्ता करता हूँ मैं जितनी उस अतीत की, उस सुख की, उतनी ही अनंत में बनती जाती रेखाएँ दुःख की।

आह सर्ग के अग्रदूत! तुम असफल हुए, विलीन हुए, भक्षक या रक्षक जो समझो, केवल अपने मीन हुए। अरी आँधियो!

अरी उपेक्षा-भरी अमरते! री अतृप्ति! निर्बाध विलास!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सुरा सुरभिमय बदन अरुण वे नयन भरे आलस अनुराग, कल कपोल था जहाँ बिछलता कल्पवृक्ष का पीत पराग। विकल वासना के प्रतिनिधि वे सब मुरझाये चले गये, आह ! जले अपनी ज्वाला से फिर वे जल में गले, गये।" "

अरी उपेक्षा-भरी अमरते! री अतृप्ति! निर्बाध विलास!

द्विधा-रहित अपलक नयनों की भूख-भरी दर्शन की प्यास!

मृत्यु, अरी चिर-निद्रे ! तेरा अंक हिमानी-सा शीतल, तू अनंत में लहर बनाती काल-जलधि की-सी हलचल।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

"ओ जीवन की मरु-मरीचिका, कायरता के अलस विषाद! अरे पुरातन अमृत ! अगतिमय मोहमुग्ध जर्जर अवसाद ! मौन ! नाश ! विध्वंस ! अंधेरा ! शून्य बना जो प्रकट अभाव, वही सत्य है, अरी अमरते! तुझको यहाँ कहाँ अब ठाँव।

मृत्यु, अरी चिर-निद्रे ! तेरा अंक हिमानी-सा शीतल, तू अनंत में लहर बनाती काल-जलधि की-सी हलचल।

महानृत्य का विषम सम अरी अखिल स्पंदनों की तू माप, तेरी ही विभूति बनती है सृष्टि सदा होकर अभिशाप। अंधकार के अट्टहास-सी मुखरित सतत चिरंतन सत्य, छिपी सृष्टि के कण-कण में तू यह सुंदर रहस्य है नित्य। जीवन तेरा क्षुद्र अंश है व्यक्त नील घन-माला …

आशा

उषा सुनहले तीर बरसती जयलक्ष्मी-सी उदित हुई, उधर पराजित कालरात्रि भी जल में अंतर्निहित हुई ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

उषा सुनहले तीर बरसती जयलक्ष्मी-सी उदित हुई, उधर पराजित कालरात्रि भी जल में अंतर्निहित हुई ।

वह विवर्ण मुख त्रस्त प्रकृति का आज लगा हँसने फिर से , वर्षा बीती, हुआ सृष्टि में शरद-विकास नये सिर से। नव कोमल आलोक बिखरता हिम-संसृति पर भर अनुराग , सित सरोज पर क्रीड़ा करता जैसे मधुमय पिंग पराग। धीरे धीरे हिम-आच्छादन हटने लगा धरातल …

श्रद्धा

दुःख की पिछली रजनी बीच विकसता सुख का नवल प्रभात, एक परदा यह झीना नील छिपाये है जिसमें सुख गात।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

काम-मंगल से मंडित श्रेय, सर्ग इच्छा का है परिणाम, तिरस्कृत कर उसको तुम भूल बनाते हो असफल भवधाम।" "

दुःख की पिछली रजनी बीच विकसता सुख का नवल प्रभात, एक परदा यह झीना नील छिपाये है जिसमें सुख गात।

जिसे तुम समझे हो अभिशाप, जगत की ज्वालाओं का मूल--- ईश का वह रहस्य वरदान, कभी मत इसको जाओ भूल। विषमता की पीड़ा से व्यस्त हो रहा स्पंदित विश्व महान, यही दुःख-सुख, विकास का सत्य यही भूमा का मधुमय दान। नित्य समरसता का अधिकार उमड़ता …

लज्जा

नारी ! तुम केवल श्रद्धा हो विश्वास-रजत-नग पगतल में , पीयूष-स्रोत-सी बहा करो जीवन के सुंदर समतल में।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संकल्प अश्रु-जल-से अपने-- तुम दान कर चुकी पहले ही जीवन के सोने-से सपने ।

नारी ! तुम केवल श्रद्धा हो विश्वास-रजत-नग पगतल में , पीयूष-स्रोत-सी बहा करो जीवन के सुंदर समतल में।

देवों की विजय, दानवों की हारों का होता युद्ध रहा, संघर्ष सदा उर-अंतर में जीवित रह नित्य-विरुद्ध रहा । आँसू से भींगे अंचल पर मन का सब कुछ रखना होगा-- तुमको अपनी स्मित रेखा से यह संधिपत्र लिखना होगा

कर्म

बन जाता सिद्धांत प्रथम-फिर पुष्टि हुआ करती है , बुद्धि उसी ऋण को सबसे ले सदा भरा करती है ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… दिन के उस दीन विभव में जैसे बनी उदासी। जीवन की अविराम साधना भर उत्साह खड़ी थी , ज्यों प्रतिकूल पवन में तरणी गहरे लौट पड़ी थी। श्रद्धा के उत्साह वचन, फिर काम-प्रेरणा मिल के। भ्रांत अर्थ बन आगे आये बने ताड़ थे तिल के।

बन जाता सिद्धांत प्रथम-फिर पुष्टि हुआ करती है , बुद्धि उसी ऋण को सबसे ले सदा भरा करती है ।

मन जब निश्चित-सा कर लेता कोई मत है अपना , बुद्धि दैवबल से प्रमाण का सतत निरखता सपना । पवन वही हिलकोर उठाता वही तरलता जल में । वही प्रतिध्वनि अंतरतम की छा जाती नभ थल में । सदा समर्थन करती उसकी तर्कशास्त्र की पीढ़ी …

जीवन के वे निष्ठुर दंशन जिनकी आतुर पीड़ा, कलुष-चक्र सी नाच रही है बन आंखों की क्रीड़ा ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जगती-तल का सारा कुंदन यह विषमयी विषमता चुभने वाला अंतरंग छल अति दारुण निर्ममता।

जीवन के वे निष्ठुर दंशन जिनकी आतुर पीड़ा, कलुष-चक्र सी नाच रही है बन आंखों की क्रीड़ा ।

स्खलन चेतना के कौशल का भूल जिसे कहते हैं , एक बिंदु, जिसमें विषाद के नद उमड़े रहते हैं। आह वही अपराध जगत की दुर्बलता की माया , धरणी की वर्जित मादकता, संचित तम की छाया। नील गरल से भरा हुआ यह चंद्र कपाल लिये …

अपने में सब कुछ भर कैसे व्यक्ति विकास करेगा, यह एकांत स्वार्थ भीषण है अपना नाश करेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

भेद-बुद्धि निर्मम ममता की समझ, बची ही होगी , प्रलय-पयोनिधि की लहरें भी लौट गयी ही होंगी।

अपने में सब कुछ भर कैसे व्यक्ति विकास करेगा, यह एकांत स्वार्थ भीषण है अपना नाश करेगा।

औरों को हंसते देखो मनु--हंसो और सुख पाओ, अपने सुख को विस्तृत कर लो सब को सुखी बनाओ ! रचना-मूलक सृष्टि-यज्ञ यह यज्ञ-पुरुष का जो है, संसृति-सेवा भाग हमारा उसे विकसने को है !

औरों को हंसते देखो मनु--हंसो और सुख पाओ, अपने सुख को विस्तृत कर लो सब को सुखी बनाओ !

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

भेद-बुद्धि निर्मम ममता की समझ, बची ही होगी , प्रलय-पयोनिधि की लहरें भी लौट गयी ही होंगी। अपने में सब कुछ भर कैसे व्यक्ति विकास करेगा, यह एकांत स्वार्थ भीषण है अपना नाश करेगा।

औरों को हंसते देखो मनु--हंसो और सुख पाओ, अपने सुख को विस्तृत कर लो सब को सुखी बनाओ !

रचना-मूलक सृष्टि-यज्ञ यह यज्ञ-पुरुष का जो है, संसृति-सेवा भाग हमारा उसे विकसने को है !

सुख अपने संतोष के लिए संग्रह-मूल नहीं है , उसमें एक प्रदर्शन जिसको देखें अन्य, वही है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लख अपना मुंह मोड़ोगे , ये मुद्रित कलियाँ दल में सब सौरभ बंदी कर लें , सरस न हों मकरंद बिंदु से खुल कर, तो ये मर लें-- सूखे, झड़े और तब कुचले सौरभ को पाओगे, फिर आमोद कहाँ से मधुमय वसुधा पर लाओगे ।

सुख अपने संतोष के लिए संग्रह-मूल नहीं है , उसमें एक प्रदर्शन जिसको देखें अन्य, वही है।

निर्जन में क्या एक अकेले तुम्हें प्रमोद मिलेगा ?

ईर्ष्या

तुम अपने सुख से सुखी रहो मुझको दुःख पाने दो स्वतंत्र , 'मन की परवशता महा-दुःख' मैं यही जपूँगा महासंभ !

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मायाविनि ! मैं न उसे लूँगा वरदान समझ कर—जानु टेक । इस दीन अनुग्रह का मुझ पर तुम बोझ डालने में समर्थ-- अपने को मत समझो श्रद्घे ! होगा प्रयास यह सदा व्यर्थ ।

तुम अपने सुख से सुखी रहो मुझको दुःख पाने दो स्वतंत्र , 'मन की परवशता महा-दुःख' मैं यही जपूँगा महासंभ !

लो चला आज मैं छोड़ यहीं संचित संवेदन-भार-पुंज, मुझको काँटे ही मिलें धन्य ! हो सफल तुम्हें ही कुसुम-कुंज।” कह, ज्वलनशील अंतर लेकर मनु चले गये, या शून्य प्रांत “रुक जा, सुन ले ओ निर्मोही !” वह कहती रही अधीर श्रांत!

स्वप्न

अरे मधुर हैं कष्ट पूर्ण भी जीवन की बीती घड़ियाँ-- जब निस्संबल होकर कोई जोड़ रहा बिखरी कड़ियाँ ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बिरल डालियों के निज सब ले दुःख के निश्वास रहे ; उस स्मृति का समीर चलता है मिलन कथा फिर कौन कहे ? आज विश्व अभिमानी जैसे रूठ रहा अपराध बिना , किन चरणों को धोयेंगे जो अश्रु पलक के पार बहे !

अरे मधुर हैं कष्ट पूर्ण भी जीवन की बीती घड़ियाँ-- जब निस्संबल होकर कोई जोड़ रहा बिखरी कड़ियाँ ।

वही एक जो सत्य बना था चिर-सुन्दरता में अपनी , छिपा कहीं, तब कैसे सुलझें उलझी सुख-दुःख की लड़ियाँ ! विस्मृत हों वे बीती बातें, अब जिनमें कुछ सार नहीं हैं ; वह जलती छाती न रही अब वैसा शीतल प्यार नहीं !

प्रिय की निष्ठुर विजय हुई, पर यह तो मेरी हार नहीं !

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विस्मृत हों वे बीती बातें, अब जिनमें कुछ सार नहीं हैं ; वह जलती छाती न रही अब वैसा शीतल प्यार नहीं ! सब अतीत में लीन हो चलीं, आशा, मधु-अभिलाषाएँ ;

प्रिय की निष्ठुर विजय हुई, पर यह तो मेरी हार नहीं !

वे आलिंगन एक पाश थे, स्मिति चपला थी, आज कहाँ ? और मधुर विश्वास : अरे वह पागल मन का मोह रहा , वंचित जीवन बना समर्पण यह अभिमान अकिंचन का ;

दर्शन

सुख-दुःख जीवन में सब सहते , पर केवल सुख अपना कहते

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

"अब मैं रह सकती नहीं मौन , अपराधी किंतु यहाँ न कौन ?

सुख-दुःख जीवन में सब सहते , पर केवल सुख अपना कहते

अधिकार न सीमा में रहते , पावस - निर्भर - से वे बहते , रोके फिर उनको भला कौन ? सबको वे कहते—शत्रु हो न !' अग्रसर हो रही यहाँ फूट , सीमाएँ कृत्रिम रहीं टूट ,

कामायनी मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

कामायनी मुफ़्त पढ़ें