भारतवर्ष का इतिहास की पंक्तियाँ
भारतवर्ष का इतिहास (ई॰ मार्सडेन) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
29 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
महमूद ने न माना और बोला कि मैं मूर्ति तोड़ने आया हूं मूर्ति बेचने नहीं और इतना कहकर उसने अपनी लोहे की गदा इतने ज़ोर से मारी कि मूर्ति के टुकड़े टुकड़े हो गये।
पूरा अंश दिखाएँ
… को जो इस मन्दिर के बचाने के लिये उसके सामने आई थी मार कर भगा दिया। जब वह मन्दिर में घुसा तो पुजारियों ने डरते कांपते यह बिनती की कि आप हमारे देवता की मूर्ति को छोड़ दें तो हम आप को बहुतसा धन दें।
महमूद ने न माना और बोला कि मैं मूर्ति तोड़ने आया हूं मूर्ति बेचने नहीं और इतना कहकर उसने अपनी लोहे की गदा इतने ज़ोर से मारी कि मूर्ति के टुकड़े टुकड़े हो गये।
८—यहां से अफ़ग़ानिस्तान लौट जाने के पीछे महमूद मर गया। यह आप भारत में न ठहरा पर एक सेनापति को पंजाब का हाकिम बना कर लाहौर में छोड़ गया। हिन्दू लोगों ने डेढ़ सौ बरस तक इस देश से मुसलमानों के निकालने का उपाय किया। …
वह कहा करता था कि रज़िया का स्वभाव पुरुषों का सा है; यह बीस लड़कों से बढ़कर सुयोग्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
… राज करने पर राज के योग्य न समझा गया तो रज़िया दिल्ली की मलका हुई। दिल्ली के सिंहासन पर रज़िया के सिवा और कोई रानी नहीं बैठी। अलतमश जब कहीं दूर किसी शत्रु से लड़ने जाता तो दिल्ली का प्रबन्ध रज़िया को सौंप जाता था।
वह कहा करता था कि रज़िया का स्वभाव पुरुषों का सा है; यह बीस लड़कों से बढ़कर सुयोग्य है।
रज़िया सुल्ताना ने साढ़े तीन बर्ष बड़ी सावधानी और प्रतिष्ठा से राज किया। मुसलमान बीबियों के भांति यह बुरक़ा या नक़ाब कुछ न लगाती थी; मर्दाने बस्त्र पहिन कर नित्य राज-सिंहासन पर विराजती थी;
परन्तु जो मनुष्य मुझपर इतनी कृपा करे कि मेरी अशुद्धियां मुझे चेता दे, उसका मान रखना उचित है।
पूरा अंश दिखाएँ
… दिखाने लगा। आप भी लेखनी उठाकर जिस तरह वह कहता गया बनाते गये। परन्तु जब वह चला गया तब उसकी काटी हुई अशुद्धियां फिर ज्यों की त्यों कर दी। किसी ने पूछा जहांपनाह यह क्या बात है। आपने कहा कि बास्तव में अशुद्धियां नहीं थीं।
परन्तु जो मनुष्य मुझपर इतनी कृपा करे कि मेरी अशुद्धियां मुझे चेता दे, उसका मान रखना उचित है।
मैंने इसी बिचार से उसके कहने पर किताब काट दी थी। और जब वह चला गया तो फिर ठीक कर दी।
तैमूर अपने तातारी टीड़ीदल को साथ लेकर अफ़ग़ानिस्तान से होता हुआ पंजाब में आया और कूच पर कूच करता हुआ धीरे धीरे दिल्ली पहुंचा; राह में जो स्थान पड़े सब को सफ़ाचट करके छोड़ गया।
पूरा अंश दिखाएँ
३—
तैमूर अपने तातारी टीड़ीदल को साथ लेकर अफ़ग़ानिस्तान से होता हुआ पंजाब में आया और कूच पर कूच करता हुआ धीरे धीरे दिल्ली पहुंचा; राह में जो स्थान पड़े सब को सफ़ाचट करके छोड़ गया।
जहां जहां आबादी थी वहां लाशों के और आग की प्रचण्ड ज्वाला के सिवा और कुछ नहीं दिखाई पड़ता था। जब दिल्ली के पास पहुंचा तब उसके साथ एक लाख कैदियों की भीड़भाड़ थी। उसने देखा कि कौन इनका बोझ सम्हाले और देख भाल करे, …
कभी कभी सारे दिन काठी उतार कर बैठना न मिलता और रात को कभी धरती का बिछौना और आकाश का चँदवा छोड़ और कोई सुख से सोने की सामग्री न जुड़ी।
पूरा अंश दिखाएँ
… उसका साथ न छोड़ा। बीस बरस तक बाबर इधर उधर फिरता रहा, आज यहां कल वहां। नित किसी न किसी के साथ झगड़ा बखेड़ा होता रहा। आज जीता तो कल हारा और भाग कर जान छिपाता फिरा। पर इसके तुरक सिपाही सदा इसके साथ रहे।
कभी कभी सारे दिन काठी उतार कर बैठना न मिलता और रात को कभी धरती का बिछौना और आकाश का चँदवा छोड़ और कोई सुख से सोने की सामग्री न जुड़ी।
३—अंत को बाबर ने दक्षिण की ओर बढ़ना निश्चय किया। तुर्किस्तान में बाबर ऐसे सरदार बहुत थे;
उसने तलवार म्यान से निकाली और उस बस्तु के छोटे छोटे टुकड़े किये और उन्हें खाता गया; इसबात का कुछ बिचार न किया कि कोई मुझ पर हँस रहा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… बादशाहत करता था तो यह भी उसके दर्बार में पहुंचा और एक पद पर नियत किया गया। एक दिन दस्तरख़ान पर कुछ खाना आया जिसे चमचे से खाना चाहिये था। शेरखां चमचे से खाना नहीं जानता था। और सभासद उसे देख कर हँस रहे थे।
उसने तलवार म्यान से निकाली और उस बस्तु के छोटे छोटे टुकड़े किये और उन्हें खाता गया; इसबात का कुछ बिचार न किया कि कोई मुझ पर हँस रहा है।
बाबर ने जो देखा कि शेरखां दर्बार के आचार नहीं जानता और दस्तरख़ान पर भी तलवार से काम लेता है तो अमीरों से बोला कि यह सर्दार अपनी तलवार के बल से किसी ऊंचे पद पर पहुंचेगा।
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
- १—भारतवर्ष-उसके पहाड़ और नदियां
- २––प्राचीन समय में भारतवर्ष की दशा
- ५–रामायण का समय
- ६—श्रीरामचन्द्र जी की कथा
- १०—महात्मा बुद्ध
- ११—बुद्धमत
- २०—महमूद ग़ज़नवी
- २२—पठान बादशाह
- २३—गुलामों का वंश
- २४—ख़िलजी वंश
- २६—तैमूर लंग
- २७—हिन्दुस्थान की दशा तैमूर के जाने के पीछे
- ३२—बाबर
- ३४—सूर वंश
- ३५—अकबर
- ३६—अकबर (उत्तरार्द्ध)
- ३७—जहांगीर
- ३८—शाहजहां
- ३९—औरङ्गजेब
१—भारतवर्ष-उसके पहाड़ और नदियां
हिमालय दो शब्दों से बना है, हिम बरफ़ और आलय घर, बरफ़ का घर।
पूरा अंश दिखाएँ
२—
हिमालय दो शब्दों से बना है, हिम बरफ़ और आलय घर, बरफ़ का घर।
यह पृथ्वी भर में सब से ऊंचा पहाड़ है और इस देश को एशिया के और देशों से अलग करने को एक बड़ी भीत सा उठा हुआ है। हिमालय की चोटियां सदा बरफ़ से ढकी रहती हैं। ठंढक भी ऊपर ऐसी है कि वहां न …
२––प्राचीन समय में भारतवर्ष की दशा
पेड़ों की घनी छांह में अजगर लोटते थे न कहीं शहर थे, न गांव, न घर, न सड़कें।
पूरा अंश दिखाएँ
१—हज़ारों बरस पहिले भारतवर्ष जङ्गली देश था। सारे देश में बड़े बड़े बन खड़े थे जिनमें जङ्गली जीवजन्तु फिरा करते थे।
पेड़ों की घनी छांह में अजगर लोटते थे न कहीं शहर थे, न गांव, न घर, न सड़कें।
२—कहीं कहीं थोड़े से बनमानुस रीछों की तरह खोहों में या बन्दरों की तरह पेड़ों पर रहा करते थे। इनका डील छोटा, रंग काला, चेहरा मोहरा भोंडा था; नंगे और मैले रहते और बन के फल फूल बेर और कन्दमूल खाते थे;
५–रामायण का समय
"यह संसार जो हम देखते हैं क्या है? कैसे बना? हम कहां से आये? कहां जायेंगे?"
पूरा अंश दिखाएँ
उपनिषद्—यह जान पड़ता है कि कुछ दिन बीते प्राचीन आर्य इन विधानों और नियमों के संग्रहों से उकता गये और उनके मन में ऐसे प्रश्न उठे
"यह संसार जो हम देखते हैं क्या है? कैसे बना? हम कहां से आये? कहां जायेंगे?"
ऐसे प्रश्नों के उत्तर जो आर्य ऋषियों को सूझे उपनिषदों में लिखे हैं। उपनिषद् ब्राह्मणों के पीछे या ईसा के जन्म से पहिले बन चुके थे। इन के रचनेवालों को यह सिद्ध हो चुका था कि वेद के देवताओं चन्द्र, सूर्य, वायु और आकाश का …
६—श्रीरामचन्द्र जी की कथा
राजकुमार अपने बचन से नहीं फिरा करते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… में चले और उनसे बड़ी बिनती की कि आप घर लौट चलें और अवध में राज करें परन्तु राम ने उनकी बात न मानी और कहने लगे कि पिताने मुझे चौदह बरस के बनवास की आज्ञा दी है और मैंने उनकी आज्ञा मान ली है।
राजकुमार अपने बचन से नहीं फिरा करते हैं।
जब तक चौदह बरस न बीत जायं तब तक मैं अवध में पैर नहीं रख सकता। भरत को उलटे पैर लौट आना पड़ा। उन्हों ने राज पाट को अपना नहीं जाना और रामचन्द्र जी की खड़ाऊं गद्दी पर रख दी। इस का अभिप्राय यह था …
१०—महात्मा बुद्ध
"हाय, हाय, इस पशु ने मेरा क्या बिगाड़ा है? इसने किसको सताया है जो मैं इसे मारूं?"
पूरा अंश दिखाएँ
… धनुष पर चढ़ा हुआ है, चुटकी दबा ली है, कुछ कुछ धनुष भी खींच लिया है, पर यह देख कर कि भोला भाला हिरन बेखटके नन्हें नन्हें दांतों से महीन महीन दूब चर रहा है, बस कमान वहीं रख दी और सोच में पड़ गये।
"हाय, हाय, इस पशु ने मेरा क्या बिगाड़ा है? इसने किसको सताया है जो मैं इसे मारूं?"
ऐसा सोचकर तीर तरकश में रख लिया और घर लौट आये। घोड़दौड़ हो रही है, घोड़ा वायु को भांति उड़ा जाता है;
११—बुद्धमत
जो बोयेगा सो काटेगा, जैसा करेगा वैसा भरेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
… अच्छे कामों से सुख। बुद्ध जी का कथन है कि लाख बलिदान, यज्ञ और हवन करो कि देवता प्रसन्न हों पर इससे अपने किये हुए पाप का नाश नहीं कर सकते। करोड़ जप करवाओ और मन्त्र पढ़वाओ पर इससे कभी तुम्हारी राह नहीं सुधर सकती।
जो बोयेगा सो काटेगा, जैसा करेगा वैसा भरेगा।
वह यह भी कहते थे कि मरने के पीछे मनुष्य की आत्मा कर्मों के अनुसार और और योनियों में जाती है और बारम्बार जन्म लेती और मरती है। आत्मा को मोक्ष उस समय मिलता है जब मनुष्य पाप के फन्दे से निकल जाय, दुख दर्द …
२०—महमूद ग़ज़नवी
महमूद ने न माना और बोला कि मैं मूर्ति तोड़ने आया हूं मूर्ति बेचने नहीं और इतना कहकर उसने अपनी लोहे की गदा इतने ज़ोर से मारी कि मूर्ति के टुकड़े टुकड़े हो गये।
पूरा अंश दिखाएँ
… को जो इस मन्दिर के बचाने के लिये उसके सामने आई थी मार कर भगा दिया। जब वह मन्दिर में घुसा तो पुजारियों ने डरते कांपते यह बिनती की कि आप हमारे देवता की मूर्ति को छोड़ दें तो हम आप को बहुतसा धन दें।
महमूद ने न माना और बोला कि मैं मूर्ति तोड़ने आया हूं मूर्ति बेचने नहीं और इतना कहकर उसने अपनी लोहे की गदा इतने ज़ोर से मारी कि मूर्ति के टुकड़े टुकड़े हो गये।
८—यहां से अफ़ग़ानिस्तान लौट जाने के पीछे महमूद मर गया। यह आप भारत में न ठहरा पर एक सेनापति को पंजाब का हाकिम बना कर लाहौर में छोड़ गया। हिन्दू लोगों ने डेढ़ सौ बरस तक इस देश से मुसलमानों के निकालने का उपाय किया। …
२२—पठान बादशाह
हिन्दू भी कट कट कर लड़ते थे और मुसलमानों को सहज में राज न देते।
पूरा अंश दिखाएँ
२—मुसलमानों ने एक एक करके हिन्दुओं के सब राज छीन लिये। पठानों के समय में मदा कहीं न कहीं लड़ाई होती रही।
हिन्दू भी कट कट कर लड़ते थे और मुसलमानों को सहज में राज न देते।
इन में कई राज ऐसे भी हैं जो कभी जीते न गये। तुर्कों तातारियों अफ़गानियों के झुंड के झुंड चले आते थे और देश दबाते जाते थे। यह नये आये विलायती कहीं हिन्दुओं से भिड़ जाते और कहीं उन भाइयों से लड़ते थे जो पहिले …
२३—गुलामों का वंश
वह कहा करता था कि रज़िया का स्वभाव पुरुषों का सा है; यह बीस लड़कों से बढ़कर सुयोग्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
… राज करने पर राज के योग्य न समझा गया तो रज़िया दिल्ली की मलका हुई। दिल्ली के सिंहासन पर रज़िया के सिवा और कोई रानी नहीं बैठी। अलतमश जब कहीं दूर किसी शत्रु से लड़ने जाता तो दिल्ली का प्रबन्ध रज़िया को सौंप जाता था।
वह कहा करता था कि रज़िया का स्वभाव पुरुषों का सा है; यह बीस लड़कों से बढ़कर सुयोग्य है।
रज़िया सुल्ताना ने साढ़े तीन बर्ष बड़ी सावधानी और प्रतिष्ठा से राज किया। मुसलमान बीबियों के भांति यह बुरक़ा या नक़ाब कुछ न लगाती थी; मर्दाने बस्त्र पहिन कर नित्य राज-सिंहासन पर विराजती थी;
परन्तु जो मनुष्य मुझपर इतनी कृपा करे कि मेरी अशुद्धियां मुझे चेता दे, उसका मान रखना उचित है।
पूरा अंश दिखाएँ
… दिखाने लगा। आप भी लेखनी उठाकर जिस तरह वह कहता गया बनाते गये। परन्तु जब वह चला गया तब उसकी काटी हुई अशुद्धियां फिर ज्यों की त्यों कर दी। किसी ने पूछा जहांपनाह यह क्या बात है। आपने कहा कि बास्तव में अशुद्धियां नहीं थीं।
परन्तु जो मनुष्य मुझपर इतनी कृपा करे कि मेरी अशुद्धियां मुझे चेता दे, उसका मान रखना उचित है।
मैंने इसी बिचार से उसके कहने पर किताब काट दी थी। और जब वह चला गया तो फिर ठीक कर दी।
२४—ख़िलजी वंश
अलाउद्दीन देखता ही रह गया।
पूरा अंश दिखाएँ
… में पहुंचे तो अलाउद्दीन ने चाहा कि भीमसिंह और पद्मिनी को न जाने दे। इतने में राजपूत सूरमा तलवारें सूत कर डोलों से कूद पड़े और भीमसिंह और पद्मिनी को घोड़ों पर सवार करा कर लड़ते भिड़ते तलवारों की छाया में चित्तौड़गढ़ में पहुंचा दिया।
अलाउद्दीन देखता ही रह गया।
इस बार तो उसे हार मान कर भागना पड़ा किन्तु दो बरस पीछे पहिले से भी भारी सेना लेकर उसने चित्तौड़ पर चढ़ाई की। इस बार राजपूत इसके सामने ठहर न सके। बहुत से राजपूत कट कर मर गये और गढ़ के बचाव की कोई …
२६—तैमूर लंग
तैमूर अपने तातारी टीड़ीदल को साथ लेकर अफ़ग़ानिस्तान से होता हुआ पंजाब में आया और कूच पर कूच करता हुआ धीरे धीरे दिल्ली पहुंचा; राह में जो स्थान पड़े सब को सफ़ाचट करके छोड़ गया।
पूरा अंश दिखाएँ
३—
तैमूर अपने तातारी टीड़ीदल को साथ लेकर अफ़ग़ानिस्तान से होता हुआ पंजाब में आया और कूच पर कूच करता हुआ धीरे धीरे दिल्ली पहुंचा; राह में जो स्थान पड़े सब को सफ़ाचट करके छोड़ गया।
जहां जहां आबादी थी वहां लाशों के और आग की प्रचण्ड ज्वाला के सिवा और कुछ नहीं दिखाई पड़ता था। जब दिल्ली के पास पहुंचा तब उसके साथ एक लाख कैदियों की भीड़भाड़ थी। उसने देखा कि कौन इनका बोझ सम्हाले और देख भाल करे, …
२७—हिन्दुस्थान की दशा तैमूर के जाने के पीछे
अच्छा और ठीक कर लेना, देश का अच्छा प्रबन्ध करना ही धूम धाम और बड़ाई है।
पूरा अंश दिखाएँ
… अधिकार में कर लिया। इसके शासन में पंजाब से लेकर बिहार तक सारा देश था। मुसलमान ऐतिहासिक लिखते हैं कि इसने बहुत अच्छी बादशाही की। इसको ऊपरी दिखाव की इच्छा न थी। यह कहा करता था कि ऊपरी धूम धाम से कोई लाभ नहीं है।
अच्छा और ठीक कर लेना, देश का अच्छा प्रबन्ध करना ही धूम धाम और बड़ाई है।
इसने सन् १४५० ई॰ से सन् १४८८ ई॰ तक अड़तीस बरस राज किया। बहलोल खां के मरने के पीछे उसका बेटा सिकन्दर लोधी बाप की राजगद्दी का स्वामी हुआ।
३२—बाबर
आज जीता तो कल हारा और भाग कर जान छिपाता फिरा।
पूरा अंश दिखाएँ
… के बहुत से बिना घरबार के सरदार और उनकी प्रजा बाबर को बराबर अपना बादशाह मानती रही और कभी उसका साथ न छोड़ा। बीस बरस तक बाबर इधर उधर फिरता रहा, आज यहां कल वहां। नित किसी न किसी के साथ झगड़ा बखेड़ा होता रहा।
आज जीता तो कल हारा और भाग कर जान छिपाता फिरा।
पर इसके तुरक सिपाही सदा इसके साथ रहे। कभी कभी सारे दिन काठी उतार कर बैठना न मिलता और रात को कभी धरती का बिछौना और आकाश का चँदवा छोड़ और कोई सुख से सोने की सामग्री न जुड़ी।
कभी कभी सारे दिन काठी उतार कर बैठना न मिलता और रात को कभी धरती का बिछौना और आकाश का चँदवा छोड़ और कोई सुख से सोने की सामग्री न जुड़ी।
पूरा अंश दिखाएँ
… उसका साथ न छोड़ा। बीस बरस तक बाबर इधर उधर फिरता रहा, आज यहां कल वहां। नित किसी न किसी के साथ झगड़ा बखेड़ा होता रहा। आज जीता तो कल हारा और भाग कर जान छिपाता फिरा। पर इसके तुरक सिपाही सदा इसके साथ रहे।
कभी कभी सारे दिन काठी उतार कर बैठना न मिलता और रात को कभी धरती का बिछौना और आकाश का चँदवा छोड़ और कोई सुख से सोने की सामग्री न जुड़ी।
३—अंत को बाबर ने दक्षिण की ओर बढ़ना निश्चय किया। तुर्किस्तान में बाबर ऐसे सरदार बहुत थे;
जो पैदा हुआ है वह एक दिन ज़रूर मरेगा। केवल ईश्वर मौत से बचा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… शराब ग़जनी से बादशाह के पीने के लिये आई थी उसमें नमक पीसकर मिला दिया जिसमें वह पीने के काम की न रहै। बाबर ने जो देखा कि उसके कुछ साथी ढीले देख पड़ते हैं तो उसने सब को इकट्ठा करके यह व्याख्यान दिया, "
जो पैदा हुआ है वह एक दिन ज़रूर मरेगा। केवल ईश्वर मौत से बचा है।
फिर जब दो दिन आगे या दो दिन पीछे मरना सिद्ध है और हमारे मरने का दिन आगया है तो ऐसे अवसर पर अपने दीन (धर्म) और अपनी जाति के लिये मर्दो की तरह प्राण समर्पण करके क्यों न मरे। नेकनामी से मरना मुंहकाला करके …
नेकनामी से मरना मुंहकाला करके जीने से अच्छा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ईश्वर मौत से बचा है। फिर जब दो दिन आगे या दो दिन पीछे मरना सिद्ध है और हमारे मरने का दिन आगया है तो ऐसे अवसर पर अपने दीन (धर्म) और अपनी जाति के लिये मर्दो की तरह प्राण समर्पण करके क्यों न मरे।
नेकनामी से मरना मुंहकाला करके जीने से अच्छा है।
तुम मेरे साथ कुरान उठाओ और क़सम खाओ कि बैरी को पीठ न दिखायेंगे। जो हम बीरता से लड़ैंगे तो ईश्वर हमारा सहायक होगा और हम ज़रूर जीतैंगे"। बाबर के साथियों ने कुरान की क़सम खाई कि बैरी को जीतैंगे या लड़ मरंगे। परिणाम यह …
३४—सूर वंश
उसने तलवार म्यान से निकाली और उस बस्तु के छोटे छोटे टुकड़े किये और उन्हें खाता गया; इसबात का कुछ बिचार न किया कि कोई मुझ पर हँस रहा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… बादशाहत करता था तो यह भी उसके दर्बार में पहुंचा और एक पद पर नियत किया गया। एक दिन दस्तरख़ान पर कुछ खाना आया जिसे चमचे से खाना चाहिये था। शेरखां चमचे से खाना नहीं जानता था। और सभासद उसे देख कर हँस रहे थे।
उसने तलवार म्यान से निकाली और उस बस्तु के छोटे छोटे टुकड़े किये और उन्हें खाता गया; इसबात का कुछ बिचार न किया कि कोई मुझ पर हँस रहा है।
बाबर ने जो देखा कि शेरखां दर्बार के आचार नहीं जानता और दस्तरख़ान पर भी तलवार से काम लेता है तो अमीरों से बोला कि यह सर्दार अपनी तलवार के बल से किसी ऊंचे पद पर पहुंचेगा।
यह कहा करता था कि शत्रु के साथ अपने बचन के पूरा करने की क्या आवश्यकता है?
पूरा अंश दिखाएँ
… मेरी आधीनता स्वीकार करो तो क़िले से अपना माल अस्बाब, बाल बच्चे और नौकर चाकर लेकर निकल जाओ मैं किसी को न रोकूंगा न किसी तरह का कष्ट दूंगा। राजपूत इस भरोसे पर क़िले से निकल आये कि बच जायंगे पर शेरशाह ने उन्हें मारडाला।
यह कहा करता था कि शत्रु के साथ अपने बचन के पूरा करने की क्या आवश्यकता है?
इस घटना के दूसरे बरस शेरशाह बुन्देलखंड में कालींजर के क़िले का घेरा कर रहा था कि मारा गया।
इसने कुल खज़ाना नाच रङ्ग में उड़ा दिया
पूरा अंश दिखाएँ
… बैठा पर तीन ही दिन राज करने पर अपने चचा मुबारज़ खां के हाथ से मारा गया। मुबारज़ खां आदिलशाह के नाम से बादशाह हुआ। थोड़े ही दिनों राज करने पर इसके व्यवहारों से प्रगट हो गया कि यह राजकार्य करने का सामर्थ्य नहीं रखता।
इसने कुल खज़ाना नाच रङ्ग में उड़ा दिया
और एक नीच जाति के हिन्दू को जिसका नाम हीमू था अपना मित्र और सलाहकार बनाया। अफ़ग़ान अमीर बड़े अभिमानी थे। उन्हों ने चारों ओर बिगड़ना और फ़साद मचाना आरम्भ किया। हुमायूं को जब यह समाचार मिला तो उसने बिचारा कि राज के फिर ले …
३५—अकबर
सलीम को राज की अभिलाषा थी तो मुझे क्यों न मारा अबुलफ़जल को क्यों मारा?
पूरा अंश दिखाएँ
… अबुलफज़ल को किसने मारा। सलीम ने जो अपना जीवनचरित्र लिखा है उसमें आपही कहता है कि मैंने अबुलफज़ल को मरवाया। केवल इतना ही नहीं, वह साफ़ साफ़ कहता है कि मैंने यह एक पुण्य किया है। जब अकबर ने यह समाचार सुना तो कहा कि
सलीम को राज की अभिलाषा थी तो मुझे क्यों न मारा अबुलफ़जल को क्यों मारा?
३६—अकबर (उत्तरार्द्ध)
अकबर कहने लगा, आश्चर्य्य है कि जो मनुष्य मरी बकरी की खाल खीचते देखकर अत्यन्त दुखी होता है उसका पुत्र क्योंकर किसी जीते मनुष्य पर ऐसा अत्याचार करता है?
पूरा अंश दिखाएँ
… जाता था। उसे बहुत से युद्ध करने पड़े परन्तु उसने कभी कोई देश नहीं उजाड़ा और न कहीं प्रजा ही को लूटा मारा। छोटी अवस्था में सलीम बड़ा निर्दयी था। एक बार अकबर ने सुना कि सलीम ने जीते जी किसी की खाल खिंचवा ली।
अकबर कहने लगा, आश्चर्य्य है कि जो मनुष्य मरी बकरी की खाल खीचते देखकर अत्यन्त दुखी होता है उसका पुत्र क्योंकर किसी जीते मनुष्य पर ऐसा अत्याचार करता है?
३—अकबर की शिक्षा मुसलमानी रीति के अनुसार हुई थी परन्तु हिन्दुओं के लिये बड़ा कोमल और दयालु था। यह कहा करता था कि हर मत में भलाई और सत्य पाया जाता है। उसका बचन था कि जो ईश्वर से प्रेम रखता है वह हर जगह …
उसका बचन था कि जो ईश्वर से प्रेम रखता है वह हर जगह उसका दर्शन कर सकता है, मुसलमान मसजिद में हिन्दू अपने मन्दिर में और ईसाई गिरजे में।
पूरा अंश दिखाएँ
३—अकबर की शिक्षा मुसलमानी रीति के अनुसार हुई थी परन्तु हिन्दुओं के लिये बड़ा कोमल और दयालु था। यह कहा करता था कि हर मत में भलाई और सत्य पाया जाता है।
उसका बचन था कि जो ईश्वर से प्रेम रखता है वह हर जगह उसका दर्शन कर सकता है, मुसलमान मसजिद में हिन्दू अपने मन्दिर में और ईसाई गिरजे में।
अकबर के राज में हर मनुष्य को अधिकार था कि जो मत पसन्द करे उस पर चले। उसके सिक्के पर फ़ारसी में एक शेर लिखा था जिसका अर्थ यह है कि, "सच बोलना ईश्वर को प्रसन्न करने का उपाय है। मैंने किसी को सचाई की …
यह कहा करता था कि हर मत में भलाई और सत्य पाया जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
३—अकबर की शिक्षा मुसलमानी रीति के अनुसार हुई थी परन्तु हिन्दुओं के लिये बड़ा कोमल और दयालु था।
यह कहा करता था कि हर मत में भलाई और सत्य पाया जाता है।
उसका बचन था कि जो ईश्वर से प्रेम रखता है वह हर जगह उसका दर्शन कर सकता है, मुसलमान मसजिद में हिन्दू अपने मन्दिर में और ईसाई गिरजे में। अकबर के राज में हर मनुष्य को अधिकार था कि जो मत पसन्द करे उस पर …
फैज़ी पहिले ही अपनी कविता में कह चुका था कि "तुमने अकबर को देख लिया तो स्वयं ईश्वर को देख लिया"।
पूरा अंश दिखाएँ
… होने का दावा करता है दूसरे बरस अपने को ईश्वर ही कहेगा। अब जो सिक्का उसने जारी किया उसपर अल्लाह अकबर के शब्द लिखे थे। उनका अर्थ यह हो सक्ता है कि ईश्वर बड़ा है और यह भी हो सकता है कि अकबर ईश्वर है।
फैज़ी पहिले ही अपनी कविता में कह चुका था कि "तुमने अकबर को देख लिया तो स्वयं ईश्वर को देख लिया"।
फिर कट्टर मुसलमान, जैसे विद्वान और मुल्ले, क्यों कर अकबर से अप्रसन्न न होते? उनमें से बहुतेरों ने सलीम को भड़का कर, जैसा पहिले कहा जा चुका है, अकबर का विद्रोही कर दिया।
३७—जहांगीर
बीस बरस तक नाम को जहांगीर बादशाह था पर वास्तव में नूरजहां बादशाही करती थी।
पूरा अंश दिखाएँ
… के हाथ में चला गया। जहांगीर ने सब काम उसी पर छोड़ दिये। सरकारी कागज़ों और आज्ञापत्रों पर जहांगीर के बदले नूरजहां के हस्ताक्षर होने लगे। नूरजहां का बाप बड़े वज़ीर के पद पर नियत किया गया। उसका भाई सभासदों में पहिले नम्बर पर था।
बीस बरस तक नाम को जहांगीर बादशाह था पर वास्तव में नूरजहां बादशाही करती थी।
जहांगीर कहा करता था कि मुझको तो पेट भर स्वादिष्ट भोजन और पीने को उत्तम शराब मिल जाया करे इसके सिवाय मुझे और कुछ न चाहिये। वह यह जानता था कि राज का प्रबंध मलका मुझसे अच्छा कर सकती है;
३८—शाहजहां
शाहजहां ने जैसा किया था वैसा उसे फल मिला।
पूरा अंश दिखाएँ
शुजा आसाम को भागा यहां के हाकिम ने उसको और उसके बच्चों को मरवाडाला। शाहजहां बीमारी से बच गया उसको औरङ्गजेब ने आगरे के क़िले में कैद कर दिया और वह सात बरस पीछे वहां से मरा निकला।
शाहजहां ने जैसा किया था वैसा उसे फल मिला।
उसने भी अपने बाप जहांगीर से लड़ाई ठानी थी और अपने भाइयों और उनकी सन्तान को मरवा डाला था। देखो तो मुगल वंश के पहिले दो बादशाहों और इन पिछले दो बादशाहों में कितना भेद था। बाबर ने अपने बेटे के निमित्त अपने प्राण दिये। …
बाबर ने अपने बेटे के निमित्त अपने प्राण दिये।
पूरा अंश दिखाएँ
… शाहजहां ने जैसा किया था वैसा उसे फल मिला। उसने भी अपने बाप जहांगीर से लड़ाई ठानी थी और अपने भाइयों और उनकी सन्तान को मरवा डाला था। देखो तो मुगल वंश के पहिले दो बादशाहों और इन पिछले दो बादशाहों में कितना भेद था।
बाबर ने अपने बेटे के निमित्त अपने प्राण दिये।
हुमायूं ने कई बार उन भाइयों के अपराध क्षमा किये जो उसकी जान के प्यासे थे। शाहजहां और औरङ्गजेब ने अपने बाप से लड़ाई ठानी और अपने भाइयों को मरवा डाला।
३९—औरङ्गजेब
बादशाह ने उत्तर दिया कि इसे ऐसा नीचे गाड़ो कि फिर न निकल सके।
पूरा अंश दिखाएँ
… लोगों ने एक अर्थी बनाई और उसे लेकर रोते पीटते झरोखों के नीचे से निकले। बादशाह ने सिर उठाकर देखा और पूछा कि यह किसका मुर्दा है। उन्हों ने उत्तर दिया कि यह संगीत विद्या का मुर्दा है। हम लोग इसे गाड़ने लिये जाते हैं।
बादशाह ने उत्तर दिया कि इसे ऐसा नीचे गाड़ो कि फिर न निकल सके।
६—सम्भव है कि औरङ्गजेब अपने मनही मन में लज्जित हुआ हो कि मैंने अपने बाप और भाइयों के साथ बुरा बर्ताव किया और अपनी हिन्दूप्रजा का चित दुखाया। इसी कारण उसने अपने राज्यकाल में इतिहास लिखने का निषेध कर दिया था। उसके समय का वृत्तान्त …
भारतवर्ष का इतिहास मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।