आदर्श महिला की पंक्तियाँ
आदर्श महिला (नयनचंद्र मुखोपाध्याय) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
52 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
कूट-बुद्धि और ओछे मन के मनुष्य जगत् के किसी भले काम को अच्छी नज़र से नहीं देख सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
सर्वत्र आनन्द और तृप्ति पूर्ण-भाव से बह रही है किन्तु इस अभागिनी का हृदय दुःख और अतृप्ति की आग में क्यों जल रहा है? वह और कोई नहीं, कैकेयी के नैहर की दासी कूबरी मन्थरा थी।
कूट-बुद्धि और ओछे मन के मनुष्य जगत् के किसी भले काम को अच्छी नज़र से नहीं देख सकते।
कूबरी दासी मन्थरा भी रामचन्द्र के राज्याभिषेक में न जाने कितना अनर्थ देखने लगी। उसने सोचा कि राम राजा होंगे तो कैकेयी को राज-माता के अधीन होना पड़ेगा!
जो स्थान सरल हृदय और अस्फुट वाक्य बोलनेवाले बालक की खिलखिलाहट से नहीं गूँजता, वह भयानक भूत के स्थान के समान है।
पूरा अंश दिखाएँ
हमें किसी चीज़ की कमी नहीं; हमारी प्रजा में वैर-विरोध नहीं है, धरती धन-धान्य से भरपूर है, राज्य पर किसी शत्रु की लोभ-दृष्टि नहीं है, सर्वत्र सुख और शान्ति विराजती है; किन्तु हमारे राजमहल में निरानन्द-सा छाया हुआ है।
जो स्थान सरल हृदय और अस्फुट वाक्य बोलनेवाले बालक की खिलखिलाहट से नहीं गूँजता, वह भयानक भूत के स्थान के समान है।
रानी!
दूसरे के दिये हुए धन से किसी की इज़्ज़त नहीं बढ़ती! अपने पैदा किये हुए धन से असली मान होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
और धर्मराज भी, आज न्याय की मर्यादा भूलकर, नारी के जीवन को देवी बनाने के लाभ से शोक के अथाह समुद्र में डुबोना चाहते हैं। मैं इन लोगों का भली भाँति आदर कैसे करूँगी? महाभाग!
दूसरे के दिये हुए धन से किसी की इज़्ज़त नहीं बढ़ती! अपने पैदा किये हुए धन से असली मान होता है।
इसी से मैं देवताओं का पसन्द किया हुआ, देवीत्व नहीं चाहती। मैं उन लोगों की सिर्फ़ कृपा चाहती हूँ। दया करके उनसे कह दीजिएगा कि ऐसी कृपा वे मुझ पर बनाये रक्खें जिससे मेरा नारीत्व बना रहे। अपनी पसन्द के मनुष्य-पति को पाने से ही …
पृथ्वी पर कोई लगातार सुख नहीं भोग सकता। इसी से विधाता दुःख का प्रश्न आदमीयत की जाँच करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
समय पाकर दमयन्ती के एक लड़का और एक लड़की पैदा हुई। बेटे का नाम इन्द्रसेन और बेटी का नाम इन्द्रसेना रक्खा गया। मातृभाव से भरपूर दमयन्ती सुख की गृहस्थी में, स्वामी के किये हुए पुण्यकर्म की सहेली होकर, दिन बिताने लगी।
पृथ्वी पर कोई लगातार सुख नहीं भोग सकता। इसी से विधाता दुःख का प्रश्न आदमीयत की जाँच करता है।
जो लोग इस जाँच में पूरे उतरते हैं वे सच्चे मनुष्य हैं। दमयन्ती इस जाँच में सोलहो आने पूरी उतरी थी, इससे वह इतनी पुनीत हो गई है कि भारत भर में सभी उसकी वाहवाह करते हैं।
स्त्री स्वामी के पास देवी बनकर धन्य नहीं होती, वह उनके पास दासी बनने से सार्थक होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
रानी---नहीं महाराज, मैं तो दासी हूँ।
स्त्री स्वामी के पास देवी बनकर धन्य नहीं होती, वह उनके पास दासी बनने से सार्थक होती है।
स्त्री का हृदय स्वामी की पूजा करके धन्य होता है और स्वामी का हृदय पत्नी को प्रेम देकर पवित्र होता है। महाराज!
इस पृथिवी में सुख कहाँ है? मैं जिसको सुख समझती हूँ उसी से दूसरे को दुःख हो सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… हुई है। चिन्ता के हँस ले और लजीले मुखड़े को एकटक देखकर राजा तृप्त हो रहे हैं। नीले, आकाश से पूर्ण-चन्द्र राजा और रानी के मधुर मिलन के इस दृश्य को देखकर हँसी की किरणें पृथिवी पर फेंक रहा है। इतने में चिन्ता ने कहा—आर्यपुत्र!
इस पृथिवी में सुख कहाँ है? मैं जिसको सुख समझती हूँ उसी से दूसरे को दुःख हो सकता है।
मैं समझती हूँ कि इस कर्मभूमि पृथिवी में काम करके ही मनुष्य सुखी होते हैं। नाथ! दया करके मुझे समझा दो कि मनुष्य-जीवन का कर्तव्य और सुख-दुख क्या है?
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
१ सीता

स्वामी ही स्त्री का सर्वस्व है---स्वामी का सुख-दुःख ही स्त्री का सुख-दुःख है।
पूरा अंश दिखाएँ
… की तरह, वन में जाना ही मेरा काम है। दम्पति में एक के सुख-दुःख में दूसरे का सुख-दुःख ऐसा मिला हुआ है जो अलग नहीं हो सकता। जहाँ इसमें कसर है वहाँ दाम्पत्य-धर्म सराहने योग्य है कि नहीं, इसका विचार आप ही के ऊपर है।
स्वामी ही स्त्री का सर्वस्व है---स्वामी का सुख-दुःख ही स्त्री का सुख-दुःख है।
फिर स्त्री सन्तम स्वामी के लिए छाया है, प्यासे स्वामी के लिए ठण्डा जल है। क्या आप मुझे ऐसी ओछी समझते हैं कि मैं आपके केवल सुख की संगिनी हूँ? दुःख के समय क्या मैं आपके दुख को स्वीकार कर आपको प्रसन्न नहीं कर सकती?
स्वामी का साथ ही स्त्री के लिए राजपद है।
पूरा अंश दिखाएँ
दुःख के समय क्या मैं आपके दुख को स्वीकार कर आपको प्रसन्न नहीं कर सकती?
स्वामी का साथ ही स्त्री के लिए राजपद है।
क्या आप मुझको ऐसे गौरव के स्थान से हटाना चाहते हैं?
अध्याय २
विपद के समय मनुष्य की बुद्धि स्थिर नहीं रहती।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं समझ गई, तू बुरे मतलब से मेरे साथ आया है। तेरा भ्रातृ-प्रेम कोरा बहाना है।
विपद के समय मनुष्य की बुद्धि स्थिर नहीं रहती।
सीता का भी यही हाल हुआ। लक्ष्मण के स्वार्थ-त्याग, भ्रातृ-प्रेम, संयम, उच्चहृदयता और पर-स्त्री के प्रति मातृ-भाव को आज सीता ने सन्देह की दृष्टि से देखा। आज कोई शैतान आकर सीता के सरल हृदय में विष बुझा गया, उनकी सदा शान्त रहनेवाली प्रकृति में अशान्ति …
मैं महासागर छोड़कर गढ़ैया को क्यों चाहने लगी?
पूरा अंश दिखाएँ
तेरा यह असम्भव प्रयत्न देखकर मुझे विस्मय होता है। क्या तू नहीं जानता कि मैं सत्य-प्रतिज्ञ, आदर्शचरित्र, पुरुष-श्रेष्ठ रामचन्द्र की सहधर्मिणी हूँ?
मैं महासागर छोड़कर गढ़ैया को क्यों चाहने लगी?
अरे गीदड़! तू क्या पुरुष-सिंह रामचन्द्र के अतुल पराक्रम को नहीं जानता? धूर्त! तू गीदड़ होकर सिंहिनी की अभिलाषा करता है? क्षुद्र गढ़ैया होकर असीम महासागर को गोद में लेना चाहता है?
धूर्त! तू गीदड़ होकर सिंहिनी की अभिलाषा करता है?
पूरा अंश दिखाएँ
तेरा यह असम्भव प्रयत्न देखकर मुझे विस्मय होता है। क्या तू नहीं जानता कि मैं सत्य-प्रतिज्ञ, आदर्शचरित्र, पुरुष-श्रेष्ठ रामचन्द्र की सहधर्मिणी हूँ? मैं महासागर छोड़कर गढ़ैया को क्यों चाहने लगी? अरे गीदड़! तू क्या पुरुष-सिंह रामचन्द्र के अतुल पराक्रम को नहीं जानता?
धूर्त! तू गीदड़ होकर सिंहिनी की अभिलाषा करता है?
क्षुद्र गढ़ैया होकर असीम महासागर को गोद में लेना चाहता है?
सती सीता का रोना सचमुच अरण्य-रोदन हुआ।
पूरा अंश दिखाएँ
तुम जगत् के पहरुए के रूप से सदा सजग रहती हो; देखो, दुष्ट रावण मुझे हर कर लिये जाता है। आर्य्य रामचन्द्र को यह समाचार कह सुनाना।" किन्तु इतना विलाप करने पर भी और कोई उस पाप-मुर्ति रावण के सामने आकर उपस्थित नहीं हुआ।
सती सीता का रोना सचमुच अरण्य-रोदन हुआ।
सीता ने और कोई उपाय न देखकर सोचा कि अब इस सिंगार- पटार से क्या काम!
अध्याय ३
या सर्प से छुआ हुआ वन-फूल क्या देवता के चरणों पर चढ़ने के योग्य नहीं होता?
पूरा अंश दिखाएँ
राहु के ग्रास से छूटने पर सूर्यदेव की वन्दना करने के लिए क्या लाखों-करोड़ों हाथ नहीं उठते?
या सर्प से छुआ हुआ वन-फूल क्या देवता के चरणों पर चढ़ने के योग्य नहीं होता?
आर्य्य!
सीता बिना राम का अस्तित्व नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
तुम मेरी सती जानकी को लौटा दो। तुम समझ लो कि
सीता बिना राम का अस्तित्व नहीं है।
मैंने बिना सोचे-विचारे प्यारी को कटुवचन कहा है किन्तु मेरी प्यारी सतियों में आदर्श है। मेरी प्राणप्यारी सीता को तुमने ले लिया है। अगर तुम उसको नहीं लौटाओगे तो यह देखो, तुम्हारा नाश करने के लिए मैं बाण चढ़ाता हूँ। शक्ति हो तो सँभालो।
२ सावित्री
जो स्थान सरल हृदय और अस्फुट वाक्य बोलनेवाले बालक की खिलखिलाहट से नहीं गूँजता, वह भयानक भूत के स्थान के समान है।
पूरा अंश दिखाएँ
हमें किसी चीज़ की कमी नहीं; हमारी प्रजा में वैर-विरोध नहीं है, धरती धन-धान्य से भरपूर है, राज्य पर किसी शत्रु की लोभ-दृष्टि नहीं है, सर्वत्र सुख और शान्ति विराजती है; किन्तु हमारे राजमहल में निरानन्द-सा छाया हुआ है।
जो स्थान सरल हृदय और अस्फुट वाक्य बोलनेवाले बालक की खिलखिलाहट से नहीं गूँजता, वह भयानक भूत के स्थान के समान है।
रानी!
नीच और ओछे विचार के मनुष्य ही बेटा और बेटी में भेद समझते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
राजा अश्वपति को कन्या का वरदान देने से सावित्री का मन नहीं भरता था। ब्रह्मा यह समझ गये। उन्होंने कहा—"देवी!
नीच और ओछे विचार के मनुष्य ही बेटा और बेटी में भेद समझते हैं।
ममता-रूपी लड़की बूढ़े पिता का प्रधान अवलम्ब है। भक्ति, स्नेह, ममता और सेवा-शुश्रूषा से कन्या देवीरूप में माता-पिता की व्यथा हर लेती है। ऐसी कन्या को तुम पुत्र से खराब समझती हो? देवी!
पर्वत से गिरनेवाली नदी आप ही समुद्र से जाकर मिलती है।
पूरा अंश दिखाएँ
राजा ने कहा—मेरी इच्छा है कि तुम स्वयं पति ढूँढ़ने की चेष्टा करो। बेटी! इसमें लजाना मत; कर्त्तव्य कार्य में लजाना अच्छा नहीं।
पर्वत से गिरनेवाली नदी आप ही समुद्र से जाकर मिलती है।
इस जगत् में प्रेम के समान नित्य वस्तु और कुछ भी नहीं है। इसलिए मैं तुम्हारे स्वयं पति चुनने में संकोच करने का कोई कारण नहीं देखता।
भौंरा और किसी के बुलाने से नहीं आता।
पूरा अंश दिखाएँ
हम जब इतने उपाय करके भी तुम्हारे योग्य वर ठीक नहीं कर सकीं तब हमारा पूरा विश्वास है कि जिस सौभाग्यवान् पुरुष को विधाता ने तुम्हारा स्वामी चुन रक्खा है वह अवश्य ही तुम्हारी पवित्र पुकार की बाट देख रहा है। बेटी!
भौंरा और किसी के बुलाने से नहीं आता।
खिला हुआ फूल सुगन्धि से सने हुए स्वर से ज्योंही उसे पुकारता है त्योंही वह वहाँ पहुँच जाता है। तुम्हारा वह पुरुष-रत्न स्वामी तुम्हारी ही मधुर पुकार की बाट देख रहा है। मैं आशा करती हूँ कि अब तुम हमारी बात समझ गई हो। बेटी!
अध्याय २
यदि उनकी आयु एक ही दिन की हो तो भी उनके ऊपर से मेरा प्रेम घटाना मुश्किल है।
पूरा अंश दिखाएँ
क्षमा कीजिए, मुझे ऐसी आज्ञा न दीजिए। आप मेरे हृदय के देवता की आयु सिर्फ़ एक वर्ष की और बताते हैं; मैं कहती हूँ कि एक वर्ष तो बहुत अधिक है,
यदि उनकी आयु एक ही दिन की हो तो भी उनके ऊपर से मेरा प्रेम घटाना मुश्किल है।
पिताजी!
राजन्! खिले हुए फूल में काँटा छेदना कौन चाहेगा?
पूरा अंश दिखाएँ
राजर्षि ने कहा---महाराज! मैं एक ही दिन में सावित्री के गुणों को पहचान गया हूँ। मेरी स्त्री को सावित्री का रूप और गुण बहुत पसन्द है। किन्तु उस कोमल स्वभाववाली सरला बालिका के भविष्य-जीवन की याद करके मैं सम्मति नहीं दे सकता।
राजन्! खिले हुए फूल में काँटा छेदना कौन चाहेगा?
यह सुनकर अश्वपति ने कहा---राजर्षि! मैं तो पहले ही कह चुका हूँ कि मेरी लड़की ऐश्वर्य में रहकर भी योगिनी है। वह जान-बूझकर राजसी सुखों से दूर रहना चाहती है। और आपका अभाग कैसे है? संसारी धन से क्या हृदय का धन क़ीमती नहीं है!
नाथ! स्त्री के हृदय को पुरुष नहीं समझ सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
सावित्री ने अनखाकर कहा---
नाथ! स्त्री के हृदय को पुरुष नहीं समझ सकते।
रमणी के हृदय में तो वासना की, विश्व को भी ग्रसनेवाली, ज्वाला नहीं है। स्त्री विश्वास से भरी हुई पवित्रता है। वह विधाता की मर्जी से पवित्र-हृदयवाले पुरुष के हृदय में मिल जाती है। हे पुरुषों में श्रेष्ठ!
प्रेम कुछ धन-दौलत नहीं चाहता, वह तो सुध-बुध भुलानेवाले प्यार को चाहता है।
पूरा अंश दिखाएँ
आपके हृदय में मेरे हृदय के देवता ने आनन्द का एक बाग देखा था, इसी से वह आपको पाकर तृप्त हो गया, उसकी कामना पूरी हो गई। नाथ! आप ऐसी कठोर बात कहकर मेरा जी क्यों दुखाते हैं?
प्रेम कुछ धन-दौलत नहीं चाहता, वह तो सुध-बुध भुलानेवाले प्यार को चाहता है।
दो हृदयों को ऐसे बन्धन में बाँध देना ही उसका मुख्य काम है कि जो कभी न टूटे। आर्यपुत्र! आप पण्डित हैं, आपने शास्त्रों को पढ़ा है और मैं बिना पढ़ी-लिखी हूँ। भला आपको प्रेम की महिमा मैं क्या समझाऊँगी?
पृथ्वी के जल से प्रेम की प्यास नहीं बुझती।
पूरा अंश दिखाएँ
… आप जैसे श्रेष्ठ पुरुष को पाने से मुझे धन की बिलकुल कमी नहीं है। स्वामी के चित्त को रिझाने ही के लिए स्त्री के सिंगार-पटार की ज़रूरत होती है। आप जब मुझको इतना अधिक प्यार करते हैं, तब मुझे सिंगार-पटार करने की कोई ज़रूरत नहीं।
पृथ्वी के जल से प्रेम की प्यास नहीं बुझती।
स्वर्ग के अमृत की बूँद को पीने से ही वह प्यास बुझती है। आकाश को चूमनेवाले बड़े ऊँचे-ऊँचे राजमहल में शान्ति नहीं है; शान्ति है संसार के बाहर, लोगों की भीड़ से दूर---जन-विहीन तपोवन में। नाथ!
अध्याय ३
नारी का रूप शरीर में नहीं है, वह तो हृदय में है।
पूरा अंश दिखाएँ
सावित्री ने कहा---अजी मेरे हृदय-मन्दिर के पुजारी! अब यह श्लोक पढ़ना बन्द करो। रूप की व्याख्या से स्त्री का आदर नहीं बढ़ता।
नारी का रूप शरीर में नहीं है, वह तो हृदय में है।
मुझे हृदय के उसी रूप को पहचानना सिखलाइए। हृदय की सुन्दरता तो सिंगार पटार से मैली हो जाती है। फिर इस रूप का उतना मोह क्यों?
विपद् में अधीर होने से वह विपद् और भी बढ़ जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… पाख के घने अँधेरे से ढकी हुई रात को, खूँखार जानवरों से भरे हुए वन में, पति की देह को गोद में लिये सावित्री अकेली बैठी है। इस पर भी सावित्री रोई नहीं। उसने सोचा, शास्त्र की आज्ञा है कि विपद् में धीरज धरना चाहिए।
विपद् में अधीर होने से वह विपद् और भी बढ़ जाती है।
यही विचार कर, सावित्री आँचल से मुँह पोंछकर अधमरे पति को गोद में लिये बैठी रही। सारे जगत् ने सती की ओर टकटकी बाँध दी। वन के जानवर देखने लगे कि यह स्थिर बिजली-सी रमणी कौन है। नीले आकाश के तारे एकटक दृष्टि से सती …
आप लोगों ने मनुष्य के जीवन के साथ माया को मिला दिया है।
पूरा अंश दिखाएँ
सावित्री ने कहा---धर्मराज! आप मनुष्य के हृदय को नहीं समझ सकते।
आप लोगों ने मनुष्य के जीवन के साथ माया को मिला दिया है।
मैं पति की ममता को कैसे त्याग दूँ?
जीवन का बुझा हुआ दीपक दुबारा नहीं जलता। सूखा हुआ फूल फिर नहीं खिलता।
पूरा अंश दिखाएँ
यमराज ने कहा---बेटी!
जीवन का बुझा हुआ दीपक दुबारा नहीं जलता। सूखा हुआ फूल फिर नहीं खिलता।
भाग्य से तुम्हारा स्वामी अब इस पृथिवी पर फिर नहीं जीएगा। मैं तुम पर बहुत प्रसन्न हूँ। तुम सत्यवान के जीवन के सिवा और एक वर माँगो।
३ दमयन्ती
मैं देवी नहीं बनना चाहती।
पूरा अंश दिखाएँ
दमयन्ती--महाशय! यह आप क्या कह रहे हैं? इस जगत् में जिसके लायक़ जो चीज़ है, उसको उसी पर सन्तुष्ट रहना चाहिए। मैं आदमी हूँ। मैं नर-देवता को ही पति बनाकर धन्य हूँगी।
मैं देवी नहीं बनना चाहती।
नल--देवी!
दूसरे के दिये हुए धन से किसी की इज़्ज़त नहीं बढ़ती! अपने पैदा किये हुए धन से असली मान होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
और धर्मराज भी, आज न्याय की मर्यादा भूलकर, नारी के जीवन को देवी बनाने के लाभ से शोक के अथाह समुद्र में डुबोना चाहते हैं। मैं इन लोगों का भली भाँति आदर कैसे करूँगी? महाभाग!
दूसरे के दिये हुए धन से किसी की इज़्ज़त नहीं बढ़ती! अपने पैदा किये हुए धन से असली मान होता है।
इसी से मैं देवताओं का पसन्द किया हुआ, देवीत्व नहीं चाहती। मैं उन लोगों की सिर्फ़ कृपा चाहती हूँ। दया करके उनसे कह दीजिएगा कि ऐसी कृपा वे मुझ पर बनाये रक्खें जिससे मेरा नारीत्व बना रहे। अपनी पसन्द के मनुष्य-पति को पाने से ही …
अध्याय २
पृथ्वी पर कोई लगातार सुख नहीं भोग सकता। इसी से विधाता दुःख का प्रश्न आदमीयत की जाँच करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
समय पाकर दमयन्ती के एक लड़का और एक लड़की पैदा हुई। बेटे का नाम इन्द्रसेन और बेटी का नाम इन्द्रसेना रक्खा गया। मातृभाव से भरपूर दमयन्ती सुख की गृहस्थी में, स्वामी के किये हुए पुण्यकर्म की सहेली होकर, दिन बिताने लगी।
पृथ्वी पर कोई लगातार सुख नहीं भोग सकता। इसी से विधाता दुःख का प्रश्न आदमीयत की जाँच करता है।
जो लोग इस जाँच में पूरे उतरते हैं वे सच्चे मनुष्य हैं। दमयन्ती इस जाँच में सोलहो आने पूरी उतरी थी, इससे वह इतनी पुनीत हो गई है कि भारत भर में सभी उसकी वाहवाह करते हैं।
साधना भले कामों की माता है।
पूरा अंश दिखाएँ
तू जूए में अन्धा होकर, माता-समान भौजाई के ऊपर बुरा भाव रखता है! नल झटपट खेल छोड़कर उठ खड़े हुए। राजा की दीनता देखकर कलियुग हँसने लगा, किन्तु उसने यह नहीं समझा कि साधना भाग्य की गति को फेर सकती है।
साधना भले कामों की माता है।
महाराज नल के जी में आज साधना की ज़बर्दस्त इच्छा जाग उठी। इतने दिन वेपर्वाही की ठोकर से जिस मङ्गल-कलश को फोड़ डाला था आज साधना की उमङ्ग से उसमें फिर प्राण आ गये।
हे नाथ! साध्वी स्त्री के लिए पति के वियोग से बढ़कर कोई दूसरी सज़ा नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
आप मुझे अपना साथ छोड़कर, नैहर जाने को न कहें। आपके साथ रहकर ही मैं दुःख को भूलूँगी। वन में घूमते-घूमते जब आप थक जायँगे तब मैं पत्ते से हवा करके आपकी थकावट को दूर करूँगी।
हे नाथ! साध्वी स्त्री के लिए पति के वियोग से बढ़कर कोई दूसरी सज़ा नहीं है।
मैं छाती रोपकर वज्र की चोट सह सकती हूँ, मैं बिना मुँह बिचकाये चुपचाप हलाहल विष भी पी सकती हूँ; किन्तु आपके पवित्र संग को त्यागकर किसी तरह नहीं जी सकती। हे नाथ! दया करके मुझे अपने पवित्र चरणों से दूर न कीजिए।
सारी दुनिया एक तरफ़ और अकेली दमयन्ती एक तरफ़।
पूरा अंश दिखाएँ
शान्त हो;
सारी दुनिया एक तरफ़ और अकेली दमयन्ती एक तरफ़।
दमयन्ती को नहीं छोड़ सकूँगा।
४ शैव्या
स्त्री स्वामी के पास देवी बनकर धन्य नहीं होती, वह उनके पास दासी बनने से सार्थक होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
रानी---नहीं महाराज, मैं तो दासी हूँ।
स्त्री स्वामी के पास देवी बनकर धन्य नहीं होती, वह उनके पास दासी बनने से सार्थक होती है।
स्त्री का हृदय स्वामी की पूजा करके धन्य होता है और स्वामी का हृदय पत्नी को प्रेम देकर पवित्र होता है। महाराज!
वासना का अन्त नहीं है, एक के पूर्ण होने पर एक और वहाँ पहुँच जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
आपकी जो कीर्ति- कहानी सदा के लिए पृथिवी पर चमकती रहेगी वह क्या कभी छिप सकती हैं? आपको बड़प्पन के मुकुट से सजे हुए देखने के लिए मेरा जी तरस रहा है। महाराज!
वासना का अन्त नहीं है, एक के पूर्ण होने पर एक और वहाँ पहुँच जाती है।
एक बार बीती हुई बातों की याद कीजिए। जब गरमी में राजधानी के राजमहल अग्नि के कुण्ड-समान गरम हो जाते तब इन्हें छोड़कर आप बर्फ़ से ढके हुए हिमाचल की शान्त शीतल चोटियों पर जा रहते;
अध्याय २
जिस राज्य में महाराज हरिश्चन्द्र नहीं वह राज्य मरघट के समान है।
पूरा अंश दिखाएँ
मंत्री और अयोध्या के लोग रोने लगे। सबने कहा—
जिस राज्य में महाराज हरिश्चन्द्र नहीं वह राज्य मरघट के समान है।
महाराज! आपके ऐसे राजा को छोड़कर हम लोग यहाँ कैसे रहेंगे? कोशल का राजसिंहासन आपके सदृश आदर्श राजा के पवित्र चरणों की रज पड़ने से पवित्र हुआ है।
इस संसार में क़र्ज़दार होना बड़े दुःख की बात है।
पूरा अंश दिखाएँ
कहाँ सैकड़ों दासदासियाँ सेवा किया करती थीं और कहाँ भाई-बन्धुओं से अलग अशान्त पड़े रहना; कहाँ दुखिया प्रजा का दुःख दूर करने के लिए राजभाण्डार का खुला रहना और कहाँ इस अभागे के सिर पर ऋण का बोझा! शैव्या!
इस संसार में क़र्ज़दार होना बड़े दुःख की बात है।
ऋण बड़ी बुरी तकलीफ़ों की जड़ है। जो क़र्ज़दार है उसके जी में तो डरावनी अशान्ति रहती है और उसे बाहर से लोगों की फटकार अलग सहनी पड़ती है। आज, सड़क के किनारे सोये हुए, इस बेफ़िक्र मज़दूर को देखकर मालूम होता है कि यह …
अध्याय ३
भाग्य मनुष्य का दास नहीं है, मनुष्य ही भाग्य का दास है।
पूरा अंश दिखाएँ
हरिश्चन्द्र ने उकताकर पूछा—"तो आपकी क्या राय है?" विश्वामित्र ने कहा—हरिश्चन्द्र! तुम अपनी साध्वी पत्नी के दृष्टान्त पर चलो। प्रतिज्ञा को तोड़कर महापाप मत करो; बंश में कलङ्क मत लगाओ। अयोध्या का राजबंश पवित्रता की किरणों से सदा से उजला है।
भाग्य मनुष्य का दास नहीं है, मनुष्य ही भाग्य का दास है।
मनुष्य इस पृथिवी पर कर्मों का फल भोगता है। तुम भी अपने पूर्वजन्म का कर्म-फल भोगने के लिए पृथिवी पर आये हो। तुम वंश का नाश करने नहीं आये हो—यह अधिकार तुम्हें नहीं है।
क्या मैं समुद्रों-समेत पृथिवी का कभी स्वामी था? क्या यह सब सच है?
पूरा अंश दिखाएँ
क्या मेरे एक रानी और एक लड़का भी था? क्या सैकड़ों दास-दासियों ने मेरी सेवा की है? क्या मेरे पास अपार धन था?
क्या मैं समुद्रों-समेत पृथिवी का कभी स्वामी था? क्या यह सब सच है?
मालूम तो नहीं होता। किसी दिन खुर्राटे की नींद में सपना देखा होगा! नहीं तो कहाँ राजपाट और कहाँ यह काशी का मरघट! ऐसा भी हो सकता है? वह क्या है? आकाश की गोद में अँधेरे के बीच किसी ऋषि की मूर्ति तो नहीं है?
कठिन विपत्ति में समझाने से सिर्फ़ आँसू ही बढ़ते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
एक बे-पहचाने हुए की इन बातों को सुनकर स्त्री ज़रा होश में आई, उसे कुछ ढाढ़स हुआ।
कठिन विपत्ति में समझाने से सिर्फ़ आँसू ही बढ़ते हैं।
रानी की आँखों में आँसुओं की धारा उमड़ आई। उन्होंने गिड़गिड़ाकर कहा—डोम! तुम आदमी नहीं, कोई देवता हो। ऐसा न होता तो तुम्हारा हृदय इतना कोमल कैसे होता। तुममें इतनी सहानुभूति और इतना ऊँचा ज्ञान कैसे होता। हे देवता!
५ चिन्ता
काम करने में ही तो सञ्चा बड़प्पन है। आलसी रहकर कोई बड़ा नहीं बन सकता!
पूरा अंश दिखाएँ
किन्तु मैं आप क्या कुछ नहीं कर सकता?
काम करने में ही तो सञ्चा बड़प्पन है। आलसी रहकर कोई बड़ा नहीं बन सकता!
मनुष्य को बड़ा बनने के लिए अपने ऊपर भरोसा करना सीखना चाहिए। दुःख या कष्ट पड़ने पर, उसे भगवान् की लीला समझनी चाहिए। आत्म-विश्वास की अथक शक्ति के सहारे दुःस्त्र के बन्धन से छूटना चाहिए। इसलिए मैं अपना काम अपने ही हाथ से करूँगी। सोच-विचारकर …
इस पृथिवी में सुख कहाँ है? मैं जिसको सुख समझती हूँ उसी से दूसरे को दुःख हो सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… हुई है। चिन्ता के हँस ले और लजीले मुखड़े को एकटक देखकर राजा तृप्त हो रहे हैं। नीले, आकाश से पूर्ण-चन्द्र राजा और रानी के मधुर मिलन के इस दृश्य को देखकर हँसी की किरणें पृथिवी पर फेंक रहा है। इतने में चिन्ता ने कहा—आर्यपुत्र!
इस पृथिवी में सुख कहाँ है? मैं जिसको सुख समझती हूँ उसी से दूसरे को दुःख हो सकता है।
मैं समझती हूँ कि इस कर्मभूमि पृथिवी में काम करके ही मनुष्य सुखी होते हैं। नाथ! दया करके मुझे समझा दो कि मनुष्य-जीवन का कर्तव्य और सुख-दुख क्या है?
जिन्होंने भगवान् को पहचाना है उन्हें तुच्छ धूल से लेकर बड़ी से बड़ी वस्तु तक में उस प्रभु की अनन्त महिमा दिखाई देती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… की चरखी में घूमते हुए हम लोग प्रकृति देवी के उस महासंगीत को नहीं सुनते। पक्षियों का कल-गान, वृक्षों के पत्तों का मर्मर-शब्द, वन-देवी की वन-वीणा की सुरीली तान इत्यादि सभी उस महासंगीत के सिर्फ़ झन्कार हैं। हम लोग उसकी माधुरी को नहीं समझ सकते।
जिन्होंने भगवान् को पहचाना है उन्हें तुच्छ धूल से लेकर बड़ी से बड़ी वस्तु तक में उस प्रभु की अनन्त महिमा दिखाई देती है।
आज इस वसन्त की सुन्दर चाँदनी रात में, तुम्हारे पास बैठकर, मैंने जो ज्ञान पाया है वह अपूर्व है—उसका अन्त नहीं है। रानी!
पुस्तकें पढ़ने से ही कुछ शिक्षा नहीं होती। असल में हृदय की उन्नति ही शिक्षा है।
पूरा अंश दिखाएँ
तुम अशिक्षिता कैसे हो?
पुस्तकें पढ़ने से ही कुछ शिक्षा नहीं होती। असल में हृदय की उन्नति ही शिक्षा है।
तुमने बचपन में अपने माता-पिता से जो शिक्षा पाई है वह बहुत ऊँची है। तुम्हारे हृदय में अनन्त ज्ञान है। तुमको और कुछ शिक्षा देने की ताक़त मुझमें नहीं है। न्याय के कठिन विचार में भी मैं तुम्हारी ही सलाह लेता हूँ।
क्योंकि इज्ज़त आप सबको अपना आसन दिखा देती है। फिर वे तो देवता हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… आप अपने सिंहासन के दाहिनी ओर एक सोने का और बाईं ओर एक चाँदी का सिंहासन रखवा दीजिएगा। शनि और लक्ष्मी के हाथ से ही फैसला हो जावेगा। उनमें जो बड़ा होगा वही बड़प्पन के कीमती आसन पर बैठेगा। आपको कुछ बोलना भी नहीं पड़ेगा;
क्योंकि इज्ज़त आप सबको अपना आसन दिखा देती है। फिर वे तो देवता हैं।
राजा ने चिन्ता की यह चतुराई की बात सुनकर प्रसन्नता से कहा—देवी! मेरे हृदय-राज्य की रानी! तुम साक्षात् मीमांसा हो या मेरे पूर्वजन्म के पुण्य तुम्हारी सुरत में मेरी सहायता कर रहे हैं!
आफ़त में घबरा जाने से वह मनुष्य को और भी जकड़ लेती है।
पूरा अंश दिखाएँ
प्रेम में चतुर चिन्ता देवी ने राजा की कातरता को समझकर कहा—राजन्! खेद छोड़िए। आफ़त में अधीर होना आपके ऐसे स्थिर-बुद्धिवाले पुरुष के लिए कभी उचित नहीं है।
आफ़त में घबरा जाने से वह मनुष्य को और भी जकड़ लेती है।
दुःखों से जलती हुई इस धरती पर धीरज का हथियार लेकर मनुष्य को आफ़त का सामना करना पड़ेगा। आप राजा हैं, प्रजा के प्रत्यक्ष देवता हैं, देश के मङ्गल हैं और साधु के आदर्श हैं। होनहार के ख़याल से अधीर होना आपको लाज़िम नहीं। विधाता …
दुःखों से जलती हुई इस धरती पर धीरज का हथियार लेकर मनुष्य को आफ़त का सामना करना पड़ेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
प्रेम में चतुर चिन्ता देवी ने राजा की कातरता को समझकर कहा—राजन्! खेद छोड़िए। आफ़त में अधीर होना आपके ऐसे स्थिर-बुद्धिवाले पुरुष के लिए कभी उचित नहीं है। आफ़त में घबरा जाने से वह मनुष्य को और भी जकड़ लेती है।
दुःखों से जलती हुई इस धरती पर धीरज का हथियार लेकर मनुष्य को आफ़त का सामना करना पड़ेगा।
आप राजा हैं, प्रजा के प्रत्यक्ष देवता हैं, देश के मङ्गल हैं और साधु के आदर्श हैं। होनहार के ख़याल से अधीर होना आपको लाज़िम नहीं। विधाता ने जो लिख दिया है वह तो होगी ही। होतव्यता के साथ लड़ने की शक्ति मनुष्य में नहीं …
दबाव से मनुष्य वश में नहीं होता, प्रेम की छाया से ही मनुष्य धन्य होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
यह विशाल जगत् प्रीति के एक गुप्त आकर्षण से चल रहा है। यहाँ प्रीति का आकर्षण शासन की त्यौरी से कहीं बढ़कर ताक़त रखता है। इस संसार में जो प्रीति-दान दे सकता है वही बड़ा है।
दबाव से मनुष्य वश में नहीं होता, प्रेम की छाया से ही मनुष्य धन्य होता है।
अब आप ही विचार कीजिए कि आप लोगों में कौन बड़ा है।
अध्याय २
कर्मभूमि में कर्म की साधना ही बड़प्पन पाने का सबसे बढ़िया उपाय है।
पूरा अंश दिखाएँ
"बेटी चिन्ता! वत्स श्रीवत्स! शोक छोड़ो।
कर्मभूमि में कर्म की साधना ही बड़प्पन पाने का सबसे बढ़िया उपाय है।
यही तुम लोगों के जीवन का मूल-मंत्र हो।" यह कहकर लक्ष्मी एकाएक गुप्त हो गईं।
कर्तव्य के ज्ञान को सिर पर लेकर पृथिवी में सारी दिक्क़तों के सामने खड़ा होना ही सच्ची वीरता है।
पूरा अंश दिखाएँ
मनुष्य के माथे में विधाता ने जो लिख दिया उसे कौन मेट सकता है? उनके लिखे को तो भोगना ही पड़ेगा। इसके लिए हम लोगों को पहले ही से सावधान होना चाहिए। इसके लिए चिन्ता नहीं—बन्दोबस्त करना होगा—हृदय को बलवान् बनाना होगा।
कर्तव्य के ज्ञान को सिर पर लेकर पृथिवी में सारी दिक्क़तों के सामने खड़ा होना ही सच्ची वीरता है।
रानी की ऐसी स्थिरता और उनके पक्के इरादे को देखकर राजा बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने सोचा कि जब यह सती मेरी बग़ल में है तब जगत् के अपार कष्टों को मैं बिना चूँ किये गले लगा सकता हूँ।
आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुःख ही मेरा दुःख है।
पूरा अंश दिखाएँ
रानी—नहीं महाराज! वहाँ मुझे कुछ भी कष्ट नहीं होगा। उलटे, आपके छोड़ जाने से, मैं अधिक दुःख पाऊँगी। महाराज! क्या आप मुझे केवल सुख की संगिनी-वसन्त की कोयल समझते हैं?
आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुःख ही मेरा दुःख है।
क्या स्त्री का यही धर्म है कि सुख पाकर तो वह तृप्त हो और दुःख में साथ छोड़कर अधर्म बटोरे? राजन्! आप मुझे क्या इतनी खोटी समझते हैं? मैं तो जानती हूँ कि आप बड़े धर्मात्मा और विवेकी हैं;
स्वामी के साथ छाया की तरह रहने में ही स्त्री का मान है।
पूरा अंश दिखाएँ
मछली को पानी से बाहर निकालकर ख़ूब मुलायम राजगद्दी पर बिठा देने से क्या उसके साथ ठीक व्यवहार होगा? आप ज्ञान-गुरु बृहस्पति के समान हैं। भला आपसे मैं क्या कह सकती हूँ? फिर भी कहती हूँ कि मुझे नैहर जाने की आज्ञा मत दीजिए।
स्वामी के साथ छाया की तरह रहने में ही स्त्री का मान है।
स्वामी के मेहनत करने से, जब पसीना आ जावे तब उसे आँचल की हवा से दूर करना स्त्री का काम है। दया करके मेरे उस सौभाग्य को और कर्तव्य के अधिकार को छीन न लीजिए।
वह सुख के सरोवर में खिली हुई कमलिनी है और दुःखों के समुद्र में अकेली आश्रयरूपी नौका है।
पूरा अंश दिखाएँ
मेरी प्राणप्यारी चिन्ता! तुम मेरे साथ चलो। तुम मेरे काम में साधना हो, निराशा के समय ढाढ़स हो, जीवन में प्रेम हो; तुम मेरे साथ चलो। मैं तुम्हें और कुछ नहीं कहूँगा। मैं समझ गया कि शक्ति के अंश से स्त्री उत्पन्न होती है,
वह सुख के सरोवर में खिली हुई कमलिनी है और दुःखों के समुद्र में अकेली आश्रयरूपी नौका है।
कल्पित विरह के दुःख से रानी के मुख पर जो मलिनता आ गई थी वह दूर हो गई, उस पर फिर हँसी की झलक आ गई।
"नदी पार तो सभी होते हैं, किन्तु भाग्य की नदी को क्या सब कोई पार कर सकते हैं?"
पूरा अंश दिखाएँ
राजा—क्यों? क्या यह बात अनहोनी है? नदी पार तो सभी होते हैं। इसमें हिम्मत करने की बात ही क्या है?
"नदी पार तो सभी होते हैं, किन्तु भाग्य की नदी को क्या सब कोई पार कर सकते हैं?"
यह कहकर मल्लाह गीत गाने लगा—'करम-गति टारेहु नाहिं टरे।'
मैं भाग्य की हँसी उड़ाने चला था, किन्तु हँसी करने में वीरता नहीं है—वीरता साधना में है।
पूरा अंश दिखाएँ
तब राजा ने कहा—चिन्ता! सच समझो, यह बूढ़ा और कोई नहीं स्वयं शनि थे। माया फैलाकर, यत्न से बटोरे हुए, मेरे रत्नों को हर ले गये। अब उसके लिए फ़िक्र करना वृथा है।
मैं भाग्य की हँसी उड़ाने चला था, किन्तु हँसी करने में वीरता नहीं है—वीरता साधना में है।
रानी ने कहा—पहले जो यह सोचा था कि धन-दौलत विपद को दूर करती है, सो वह बात ठीक नहीं निकली। अच्छा जाने दीजिए, भला ही हुआ। कोई उपाय होने से हो हृदय का बल बढ़ता है, हिम्मत आती है। प्राणनाथ! अब कहाँ जाइएगा?
यहाँ मेहनत करके जीविका चलाने में दोष नहीं है, बल्कि इसी में बड़प्पन है।
पूरा अंश दिखाएँ
फिर इतना अभिमान और इतना संकोच क्यों? जगत्-पिता ने मुझे यह परिश्रमी शरीर और मन दिया है।
यहाँ मेहनत करके जीविका चलाने में दोष नहीं है, बल्कि इसी में बड़प्पन है।
रानी ने आँसू पोंछकर कहा—राजन्! मैं सब समझती हूँ। फिर भी महाराज, मन नहीं मानता। हृदय व्याकुल होकर शोक की धारा बहाता है। क्षमा कीजिए महाराज! भूखों भले ही मर जाऊँगी, परन्तु आपको इतना छोटा काम न करने दूँगी।
प्रेम, आदर और ममता का—स्त्री के हृदय में—त्रिवेणी-सङ्गम है।
पूरा अंश दिखाएँ
चिन्ता और कुछ नहीं कह सकीं। माता का सम्बोधन सुनकर उनकी सारी आशङ्का दूर हो गई। चिन्ता ने सोचा कि मेरी सन्तान पर विपद पड़ी है, मुझे जाना ही चाहिए। धन्य स्त्री का हृदय!
प्रेम, आदर और ममता का—स्त्री के हृदय में—त्रिवेणी-सङ्गम है।
प्रीति ही स्त्री का प्राण है। स्त्री मातृत्व से ही सार्थक और धन्य है। इसी से आज उसे जंगल में चिन्ता स्वामी की आज्ञा की बाट न देखकर सन्तान की विपद दूर करने चलीं। विकट अभाग्य उनको जाते देख, पीछे से उनकी हँसी करने लगा। …
आदर्श महिला मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।