योगिराज श्रीकृष्ण की पंक्तियाँ
योगिराज श्रीकृष्ण (लाला लाजपत राय) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
7 उद्धरण · किताब के बारे में
सभी उद्धरण
सम्पादकीय
जहाँ कृष्ण हैं वहीं धर्म है और जहाँ धर्म है वहाँ जय तो निश्चित ही है।
पूरा अंश दिखाएँ
यतो कृष्णस्ततो धर्मः यतो धर्मस्ततो जय।
जहाँ कृष्ण हैं वहीं धर्म है और जहाँ धर्म है वहाँ जय तो निश्चित ही है।
भगवद्गीता के वक्ता महामति संजय ने जो भविष्यवाणी की थी, उसे समसामयिक लोगो की सहमति प्राप्त थी, क्योंकि उसने सत्य ही कहा था--
कमल पत्र के समान सर्वथा निर्लेप, स्थितप्रज्ञ व्यक्ति को यदि हम साकार रूप में देखना चाहें तो वह कृष्ण से भिन्न अन्य कौन-सा होगा?
पूरा अंश दिखाएँ
… के रूप मे प्रतिष्ठित हुए उसी प्रकार अध्यात्म तथा तत्त्व-चिन्तन के क्षेत्र में भी उनकी प्रवृत्तियाँ चरमोत्कर्ष पर पहुँच चुकी थी। सुख-दुःख को समान समझने वाले, लाभ और हानि, जय और पराजय जैसे द्वन्द्वों को एक-सा मानने वाले, अनुद्विग्न, वीतराग तथा जल में रहने वाले
कमल पत्र के समान सर्वथा निर्लेप, स्थितप्रज्ञ व्यक्ति को यदि हम साकार रूप में देखना चाहें तो वह कृष्ण से भिन्न अन्य कौन-सा होगा?
प्रवृत्ति और निवृत्ति, श्रेय और प्रेय, ज्ञान और कर्म, ऐहिक और आमुष्मिक (परलोक विषयक) जैसी आपाततः विरोधी दीखने वाली प्रवृत्तियों में अपूर्व सामंजस्य स्थापित कर उन्हे स्वजीवन में चरितार्थ करना कृष्ण जैसे महामानव के लिए ही सम्भव था। उन्होंने धर्म के दोनो लक्ष्यों--अभ्युदय और निःश्रेयस …
मै चाहे सूत हूँ या सूत पुत्र, अथवा अन्य कोई। किसी कुल-विशेष में जन्म लेना यह तो देव के अधीन है, मेरे पास तो मेरा पौरुष और पराक्रम ही है, जिसे मैं अपना कह सकता हूँ।
पूरा अंश दिखाएँ
दैवायत्तं कुले जन्मः मदायत्तं तु पौरुषम्॥
मै चाहे सूत हूँ या सूत पुत्र, अथवा अन्य कोई। किसी कुल-विशेष में जन्म लेना यह तो देव के अधीन है, मेरे पास तो मेरा पौरुष और पराक्रम ही है, जिसे मैं अपना कह सकता हूँ।
क्षत्रिय कुमारो के मिथ्या गर्व को संतुष्ट करने के लिए ही एकलव्य जैसे शस्त्र विद्या के जिज्ञासु बनवासी बालक को आचार्य द्रोण ने अपना शिष्य बनाने से इन्कार कर दिया। उस युग मे धर्माधर्म, कर्तव्य-अकर्तव्य, नीति-अनीति का अन्तर प्राय:
ये सिंहासनासीन होकर भी उदासीन हैं, धनुर्धारी होकर भी धर्मवेत्ता हैं, राजा होकर भी पण्डित है, शक्तिमान् होकर भी प्रेममय हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
अमान्य ठहराया। कृष्णचरित के समग्र अनुशीलन के पश्चात् बंकिम जिस निष्कर्ष पर पहुँचे है उसे उन्हीं के शब्दों में प्रस्तुत किया जाना उचित है--"कृष्ण सर्वगुणसम्पन्न हैं। इनकी सब वृत्तियों का सर्वांग सुन्दर विकास हुआ है।
ये सिंहासनासीन होकर भी उदासीन हैं, धनुर्धारी होकर भी धर्मवेत्ता हैं, राजा होकर भी पण्डित है, शक्तिमान् होकर भी प्रेममय हैं।
यह वही आदर्श है जिससे युधिष्ठिर ने धर्म सीखा और स्वयं अर्जुन जिसका शिष्य हुआ। जिसके चरित्र के समान महामहिमामण्डित चरित्र मनुष्य-भाषा में कभी वर्णित नहीं हुआ।" (कृष्ण चरित्र, उपक्रमणिका)
भाषा वह है जो बोली जाए।
पूरा अंश दिखाएँ
… का प्रचलन बढ़ने लगा। कोई कारण नहीं मालूम होता कि क्यों हिन्दू लोग अपने धार्मिक विचारों को प्रकट करने के लिए अब मुसलमानी साहित्य की भाषा का प्रयोग करें और हिन्दी व संस्कृत के शब्दों के स्थान में फारसी व अरबी के शब्द तलाश करें।
भाषा वह है जो बोली जाए।
बस, जब समय के हेर-फेर से हिन्दुओं की बोलचाल में अँगरेजी, हिन्दी व संस्कृत के शब्दों का चलन हो गया तो कोई कारण मालूम नहीं होता, कि वे लेख भी उसी भाषा में न लिखे जाएँ जिसको वे बोलते हैं। भेद इतना ही है कि …
कृष्ण की शिक्षा का एकमात्र सांराश यह है कि मनुष्य अपने कर्तव्य को (चाहे वे सांसारिक हों या धार्मिक) सचाई, दृढ़ता तथा शुद्धाचरण से पालन करें।
पूरा अंश दिखाएँ
… की आत्मोन्नति को प्राप्त हुआ था, उसकी शिक्षा से हम केसे यह भावार्थ निकाल सकते हैं कि हमारे लिए यही कल्याणकारी है कि हम अपने बाल-बच्चों तथा माता-पिता को त्यागकर वन में चले जायें या अपना सांसारिक धर्म पालन किए बिना योगसाधन में लग जायें?
कृष्ण की शिक्षा का एकमात्र सांराश यह है कि मनुष्य अपने कर्तव्य को (चाहे वे सांसारिक हों या धार्मिक) सचाई, दृढ़ता तथा शुद्धाचरण से पालन करें।
इसी से उसे सत्य ज्ञान मिलेगा। इसी से परम मोक्ष भी प्राप्त होगा। कृष्ण ने युद्ध-क्षेत्र में बैठकर अर्जुन के लिए यह बात परम कर्तव्य ठहराई कि वह अपने क्षात्रधर्म के पालन हेतु अपने हाथों से लाखो जीवों का बध करे, वरंच प्रयोजन पड़ने पर …
ऐसे अवसर पर दया या वैराग्य का भाव दिखाना एक प्रकार की कायरता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… मोड़े। हम कर्तव्य के पालन करने में मिथ्या दया या वैराग्य को पास तक न फटकने दे। यदि प्रत्येक पीड़ित मनुष्य अपनी पीड़ा के हेतु दया का भाव दिखावे और वैराग्य को काम मे लावे तो एक दिन संसार से न्याय बिलकुल ही उठ जाएगा।
ऐसे अवसर पर दया या वैराग्य का भाव दिखाना एक प्रकार की कायरता है।
ऐसे अवसर पर किसी का यह कहना कि जब कुछ न बन पड़ा तो वैराग्य का आश्रय ले लिया, बहुत उचित जान पड़ता है। प्रायः लोग ईसाई धर्म की इसीलिए प्रशंसा करते है कि यदि कोई तेरे एक गाल पर तमाचा मारे तो दूसरा भी …
योगिराज श्रीकृष्ण मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।