तितली की पंक्तियाँ
तितली (जयशंकर प्रसाद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
47 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
पल-भर की भावुकता मनुष्य के जीवन को कहां-से-कहां खींच ले जाती है, तू अभी नहीं जानती।
पूरा अंश दिखाएँ
अच्छा, तो तू उनका उपकार करने गई थी। पगली! यह मैं मानता हूं कि मनुष्य को कभीकभी अनिच्छा से भी कोई काम कर लेना पड़ता है; पर...नहीं...जान-बूझकर किसी उपकार-अपकार के चक्र में न पड़ना ही अच्छा है। बंजो
पल-भर की भावुकता मनुष्य के जीवन को कहां-से-कहां खींच ले जाती है, तू अभी नहीं जानती।
बैठ, ऐसी ही भावुकता को लेकर मुझे जो कुछ भोगना पड़ा है, वही सुनाने के लिए तो मैं तुझे खोज रहा था।
वह संध्या के निरभ्र गगन में विकसित होने वाली अपने ही मधुर आलोक से तुष्ट—एक छोटी-सी तारिका थी।
पूरा अंश दिखाएँ
… कछ खिंची हई भौंहे और छोटा-सा पतले-पतले अधरोंवाला मुख–साधारण कृषक-बालिका से कुछ अलग अपनी सत्ता बता रहे थे। कानों के ऊपर से ही बूंघट था, जिससे लटें निकली पड़ती थीं। उसकी चौड़ी किनारे की धोती का चंपई रंग उसके शरीर में घुला जा रहा था।
वह संध्या के निरभ्र गगन में विकसित होने वाली अपने ही मधुर आलोक से तुष्ट—एक छोटी-सी तारिका थी।
राजकुमारी, स्त्री की दृष्टि से, उसे परखने लगी; और रामनाथ का प्रस्ताव मन-हीमन दुहराने लगी। शैला ने कहा-अच्छा, तुम कहीं आती-जाती नहीं हो बहन! कहां जाऊं? तो मैं ही तुम्हारे यहां कभी-कभी आया करूंगी। अकेले घर में बैठे-बैठे कैसे तुम्हारा मन लगता है?
युद्ध का परिणाम मृत्यु है। जीवन से युद्ध का क्या सम्बंध, युद्ध तो विच्छेद है और जीवन में शुद्ध सहयोग है।
पूरा अंश दिखाएँ
किंतु उसका रहस्य है समाजवाद की रूढ़ियों से व्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना। और, व्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ है व्यक्ति समता की प्रतिष्ठा, जिसमें समझौता अनिवार्य है।
युद्ध का परिणाम मृत्यु है। जीवन से युद्ध का क्या सम्बंध, युद्ध तो विच्छेद है और जीवन में शुद्ध सहयोग है।
अच्छा, तो मैं मान लेती हूं परंतु...
जब हमलोग मंदिर के स्वर्ण-कलश का निर्माण करते हैं, तभी उसके साथ कितने पीड़ितों का हृदय-रक्त उसकी चमक बढ़ाने में सहायक होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… है। इतिहास कहता है कि संशोधन के लिए इसमें सदैव प्रयत्न हुआ है। किंतु जातीय जीवन का क्षण बड़ा लम्बा होता है न। जहां हम एक सुधार करते हुए उठने का प्रयत्न करते हैं, वहीं कहीं अनजाने में ग्रे-रुलाकर आसुओं से फिसलन बनाते जाते हैं।
जब हमलोग मंदिर के स्वर्ण-कलश का निर्माण करते हैं, तभी उसके साथ कितने पीड़ितों का हृदय-रक्त उसकी चमक बढ़ाने में सहायक होता है।
तो भी आदान-प्रदान, सुख-दुख का विनिमय-व्यापार, चलता ही रहता है। मैं सुख का अधिक भाग लूं और दुख दूसरे के हिस्से रहे, यही इच्छा बलवती होती है। व्यक्ति को छुट्टी नहीं। मुझे क्या करना होगा? मैं दुख का भी भाग लूं?
कभी-कभी मनुष्य की यह मूर्खतापूर्ण इच्छा होती है कि जिनको हम स्नेह की दृष्टि से देखते हैं, उन्हें अन्य लोग भी उसी तरह प्यार करें।
पूरा अंश दिखाएँ
… पत्र लिखते, तो श्यामलाल अवश्य आते। वह इंद्रदेव से उदासीन रहने लगी। घरेलू कामों में अनवरी मध्यस्थता करने लगी। कुटुंब में पारस्परिक उदासीनता का परिणाम यही होता है। श्यामदुलारि का माधुरी के प्रति अकारण पक्षपात और इंद्रदेव पर संदेह, उनके कर्तव्य-ज्ञान को चबा रहा था।
कभी-कभी मनुष्य की यह मूर्खतापूर्ण इच्छा होती है कि जिनको हम स्नेह की दृष्टि से देखते हैं, उन्हें अन्य लोग भी उसी तरह प्यार करें।
अपनी असंभव कल्पना को आहत होते देखकर वह झल्लाने लगता है।
वहां सब कुछ था, पर सहयोग नहीं। यहां कुछ न था; परंतु पूरा सहयोग उस अभाव से मधुर युद्ध करने के लिए प्रस्तुत।
पूरा अंश दिखाएँ
शैला इस छोटी-सी गृहस्थी में दो प्राणियों को मिलाकर उसकी कमी पूरी करते देखकर चकित हो रही थी। अभी छावनी की दशा देखकर आई थी।
वहां सब कुछ था, पर सहयोग नहीं। यहां कुछ न था; परंतु पूरा सहयोग उस अभाव से मधुर युद्ध करने के लिए प्रस्तुत।
शैला ने छेड़ने के लिए कहा—तितली! मुझे भूख लगी है। तुम अपने पकवान रहने दो; जो बना हो, मुझे लाकर खिला दो।
सभी उद्धरण
1.1
यौवन के व्यंजन दिखाई देने से क्या हुआ, अब भी उसका मन दूध का धोया है।
पूरा अंश दिखाएँ
कुतूहल से लड़की ने पूछा कैसा समय बापू?
यौवन के व्यंजन दिखाई देने से क्या हुआ, अब भी उसका मन दूध का धोया है।
उसे लड़की कहना ही अधिक संगत होगा।
पल-भर की भावुकता मनुष्य के जीवन को कहां-से-कहां खींच ले जाती है, तू अभी नहीं जानती।
पूरा अंश दिखाएँ
अच्छा, तो तू उनका उपकार करने गई थी। पगली! यह मैं मानता हूं कि मनुष्य को कभीकभी अनिच्छा से भी कोई काम कर लेना पड़ता है; पर...नहीं...जान-बूझकर किसी उपकार-अपकार के चक्र में न पड़ना ही अच्छा है। बंजो
पल-भर की भावुकता मनुष्य के जीवन को कहां-से-कहां खींच ले जाती है, तू अभी नहीं जानती।
बैठ, ऐसी ही भावुकता को लेकर मुझे जो कुछ भोगना पड़ा है, वही सुनाने के लिए तो मैं तुझे खोज रहा था।
आज पेट के बदले उसके हृदय में भूख लगी थी।
पूरा अंश दिखाएँ
और बंजो सो गई थी। आज उसने नमक और तेल से अपनी रोटी भी नहीं खाई।
आज पेट के बदले उसके हृदय में भूख लगी थी।
शैला से मित्रता शैला से मधुर परिचय के लिए न-जाने कहां की साध उमड़ पड़ी थी। सपने-पर-सपने देख रही थी। उस स्वप्न की मिठास में उसके मुख पर प्रसन्नता की रेखा उस दरिद्र-कुटीर में नाच रही थी।
1.5
दुखी के साथ दुखी की सहानुभूति होना स्वाभाविक है।
पूरा अंश दिखाएँ
… पास जीवन का सच्चा स्वरूप मिलता है, जिसमें ठोस मेहनत, अटूट विश्वास और संतोष से भरी शांति हंसती-खेलती है। लंदन की भीड़ से दबी हुई मनुष्यता में मैं ऊब उठी थी, और सबसे बड़ी बात तो यह है कि मैं दुख भी उठा चुकी हूं।
दुखी के साथ दुखी की सहानुभूति होना स्वाभाविक है।
आपको यदि इस जीवन में सुख-ही-सुख मिला है तो...
1.8
मनुष्य, मनुष्य के दुख-सुख से सौदा करने लगता है और उसका मापदंड बन जाता है रुपया।
पूरा अंश दिखाएँ
पर रुपए कहां से आते! मैं उन्हीं के पट्टीदार के पास पहुंचा; पर सूद का मोल-भाव होने लगा। उनकी स्थावर संपत्ति पर्याप्त न थी। हिंदुओं में परस्पर तनिक भी सहानुभूति नहीं! मैं जल उठा।
मनुष्य, मनुष्य के दुख-सुख से सौदा करने लगता है और उसका मापदंड बन जाता है रुपया।
मैंने कहा—अच्छा, अच्छा, धामपुर में मेरी कृष्णार्पण माफी है, उसे भी मैं रेहन कर दूंगा। तहसीलदार साहब ने कहा कि इस बनजरिया के नंबर पर पहले देवनन्दन का नाम था, सो ठीक है। मैंने ही उसके संबंध में रेहन करके फिर इसी माफी को देवनन्दन …
हिंदू चांदी की थाली में भी सतू घोलकर पीता है।
पूरा अंश दिखाएँ
पद-दलित रहते-रहते उनकी सामूहिक चेतना जैसे नष्ट हो गई है। अन्य जाति के लोग मिट्टी या चीनी के बरतन में उत्तम स्निग्ध भोजन करते हैं।
हिंदू चांदी की थाली में भी सतू घोलकर पीता है।
मेरी कटुता उत्तेजित हो जाती, तो और भी इसी तरह की बातें बकता। कभी तो पैसे मिलते और कहींकहीं धक्के भी। पर मेरे लिए दूसरा काम नहीं। इसी धुन में मैं कितने बरसों तक घूमता रहा। नर्मदा के तट से घूमकर मैं उज्जैन जा रहा …
2.1
जब कुछ नहीं मिलता तो मानव-हृदय कृत्रिम को ही वास्तविक बनाने की चेष्टा करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जिस कोमल स्पर्श की अत्यंत आवश्यकता होती है, वह श्यामलाल से कभी मिला नहीं। तो भी मन को किसी तरह संतोष चाहिए। पिता के घर का अधिकार ही उसके लिए मन बहलाने का खिलौना था। वह भी जानती थी कि यह वास्तविक नहीं, तो भी
जब कुछ नहीं मिलता तो मानव-हृदय कृत्रिम को ही वास्तविक बनाने की चेष्टा करता है।
माधुरी भी अब तक यही कर रही थी। चौबेजी कब चूकने वाले थे! उन्होंने खांसकर कहना आरंभ किया—बड़े सरकार सब समझते थे। विलायत भेजकर जो कछ होने वाला था.
2.3
वह संध्या के निरभ्र गगन में विकसित होने वाली अपने ही मधुर आलोक से तुष्ट—एक छोटी-सी तारिका थी।
पूरा अंश दिखाएँ
… कछ खिंची हई भौंहे और छोटा-सा पतले-पतले अधरोंवाला मुख–साधारण कृषक-बालिका से कुछ अलग अपनी सत्ता बता रहे थे। कानों के ऊपर से ही बूंघट था, जिससे लटें निकली पड़ती थीं। उसकी चौड़ी किनारे की धोती का चंपई रंग उसके शरीर में घुला जा रहा था।
वह संध्या के निरभ्र गगन में विकसित होने वाली अपने ही मधुर आलोक से तुष्ट—एक छोटी-सी तारिका थी।
राजकुमारी, स्त्री की दृष्टि से, उसे परखने लगी; और रामनाथ का प्रस्ताव मन-हीमन दुहराने लगी। शैला ने कहा-अच्छा, तुम कहीं आती-जाती नहीं हो बहन! कहां जाऊं? तो मैं ही तुम्हारे यहां कभी-कभी आया करूंगी। अकेले घर में बैठे-बैठे कैसे तुम्हारा मन लगता है?
शस्त्र कुंठित हो जाते हैं, तब उन पर शान चढ़ाना पड़ता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… चाट बढ़ा दी। राजकुमारी परखने लगी थी अपना—स्त्री का अवलम्ब, जिसके सबसे बड़े उपकरण हैं यौवन और सौंदर्य। आत्मगौरव, चारिञ्य और पवित्रता तक सबकी दृष्टि तो नहीं पहुंचती। अपनी सांसारिक विभूति और संपत्ति को संभालने की आवश्यकता रखने वाले किस प्राणी को, चिंता नहीं होती?
शस्त्र कुंठित हो जाते हैं, तब उन पर शान चढ़ाना पड़ता है।
किंतु राजकुमारी के सब अस्त्र निकम्मे नहीं थे। उनकी और परीक्षा लेने की लालसा उसके मन में बड़ी।
2.4
युद्ध का परिणाम मृत्यु है। जीवन से युद्ध का क्या सम्बंध, युद्ध तो विच्छेद है और जीवन में शुद्ध सहयोग है।
पूरा अंश दिखाएँ
किंतु उसका रहस्य है समाजवाद की रूढ़ियों से व्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना। और, व्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ है व्यक्ति समता की प्रतिष्ठा, जिसमें समझौता अनिवार्य है।
युद्ध का परिणाम मृत्यु है। जीवन से युद्ध का क्या सम्बंध, युद्ध तो विच्छेद है और जीवन में शुद्ध सहयोग है।
अच्छा, तो मैं मान लेती हूं परंतु...
2.5
प्रभुत्व का नशा, ओह कितना मादक है!
पूरा अंश दिखाएँ
और मां-जैसे उनके दोनों हाथ दो दुर्दांत व्यक्ति लूटने वाले-पकड़कर अपनी ओर खींच रहे हों, दुविधा में पड़ी हुई, दोनों के लिए प्रसन्नता-दोनों को अश्घिर्वाद देने के लिए प्रस्तुत! किंतु फिर भी झुकाव अधिक माधुरी की ओर! माधुरी को प्रभुत्व चाहिए।
प्रभुत्व का नशा, ओह कितना मादक है!
मैंने थोड़ी-सी पी है। किंतु मेरे घर की स्त्रियां तो इस एकाधिकार के वातावरण में मुझसे भी अधिक! सम्मिलित कम्भंटब कैसे चल सकता है?
जब हमलोग मंदिर के स्वर्ण-कलश का निर्माण करते हैं, तभी उसके साथ कितने पीड़ितों का हृदय-रक्त उसकी चमक बढ़ाने में सहायक होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… है। इतिहास कहता है कि संशोधन के लिए इसमें सदैव प्रयत्न हुआ है। किंतु जातीय जीवन का क्षण बड़ा लम्बा होता है न। जहां हम एक सुधार करते हुए उठने का प्रयत्न करते हैं, वहीं कहीं अनजाने में ग्रे-रुलाकर आसुओं से फिसलन बनाते जाते हैं।
जब हमलोग मंदिर के स्वर्ण-कलश का निर्माण करते हैं, तभी उसके साथ कितने पीड़ितों का हृदय-रक्त उसकी चमक बढ़ाने में सहायक होता है।
तो भी आदान-प्रदान, सुख-दुख का विनिमय-व्यापार, चलता ही रहता है। मैं सुख का अधिक भाग लूं और दुख दूसरे के हिस्से रहे, यही इच्छा बलवती होती है। व्यक्ति को छुट्टी नहीं। मुझे क्या करना होगा? मैं दुख का भी भाग लूं?
प्रेम चतुर मनुष्य के लिए नहीं, वह तो शिशु-से सरल हृदयों की वस्तु है।
पूरा अंश दिखाएँ
अरे-अरे, मैं क्या चुनाव कर रहा हूं। मुझे कौन-सी स्त्री चाहिए!—हां,
प्रेम चतुर मनुष्य के लिए नहीं, वह तो शिशु-से सरल हृदयों की वस्तु है।
अधिकतर मनुष्य चुनाव ही करता है, यदि परिस्थिति वैसी हो। मैं स्वीकार करता हूं कि संसार की कुटिलता मुझे अपना साथी बना रही है। वह मित्र-भाव तो शैला का साथ न छोड़ेगा। किंतु मेरी निष्कपट भावना...जैसे मुझसे खो गई है। मुझे संदेह होने लगा है …
चित्रपट पहले शुभ्र होना चाहिए, नहीं तो उस पर चित्र बदरंग और भद्दा होगा।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं आज तक नाम के लिए ईसाई थी। किंतु धर्म का रूप समझ कर उसे मैं अब ग्रहण करूंगी।
चित्रपट पहले शुभ्र होना चाहिए, नहीं तो उस पर चित्र बदरंग और भद्दा होगा।
मैं हृदय का चित्रपट साफ कर रही हूं—अपने उपास्य का चित्र बनाने के लिए।
2.9
मानव-जीवन लालसाओं से बना हुआ सुंदर चित्र है।
पूरा अंश दिखाएँ
किंतु मेरी संपत्ति में जीवन को सब तरह की सुविधा मिलनी चाहिए। यह मैं नहीं मानता कि मनुष्य अपने संतोष से ही सम्राट हो जाता है और अभिलाषाओं से दरिद्र।
मानव-जीवन लालसाओं से बना हुआ सुंदर चित्र है।
उसका रंग छीनकर उसे रेखा-चित्र बना देने से मुझे संतोष नहीं होगा। उसमें कहे जाने वाले पुण्य-पाप की सुवर्ण कालिमा, सुख-दुःख को आलोक-छाया और लज्जा-प्रसन्नता की लाली-हरियाली उद्भासित हो। और चाहिए उसके लिए विस्तृत भूमिका, जिसमें रेखाएं उनुक्त होकर विकसित हों।
उसका नारीत्व अपने पूर्ण अभिमान में था।
पूरा अंश दिखाएँ
संपूर्ण चेतनता से मधुबन ने कहा—हां?
उसका नारीत्व अपने पूर्ण अभिमान में था।
अनवरी झल्ला उठी। सुखदेव दांत पीसकर उठ गए। तहसीलदार मन-ही-मन बुदबुदाने लगे। वाट्सन मुस्कुराकर रह गए। शैला ने गंभीर स्वर में इंद्रदेव से कहा—अब आप लोगों से यह नवविवाहित दंपती आशीर्वाद की आशा करता है। और मैं समझती हूं कि यहां का काम हो चुका …
सिंदूर से भरी हुई तितली की मांग दमक उठी।
पूरा अंश दिखाएँ
इंद्रदेव ने सिर झुकाकर जैसे सब स्वीकार कर लिया। और वाट्सन ने हंसकर कहा—मिस शैला! मैं तुमको धन्यवाद पहले ही से देता हूं।
सिंदूर से भरी हुई तितली की मांग दमक उठी।
2.10
कभी-कभी मनुष्य की यह मूर्खतापूर्ण इच्छा होती है कि जिनको हम स्नेह की दृष्टि से देखते हैं, उन्हें अन्य लोग भी उसी तरह प्यार करें।
पूरा अंश दिखाएँ
… पत्र लिखते, तो श्यामलाल अवश्य आते। वह इंद्रदेव से उदासीन रहने लगी। घरेलू कामों में अनवरी मध्यस्थता करने लगी। कुटुंब में पारस्परिक उदासीनता का परिणाम यही होता है। श्यामदुलारि का माधुरी के प्रति अकारण पक्षपात और इंद्रदेव पर संदेह, उनके कर्तव्य-ज्ञान को चबा रहा था।
कभी-कभी मनुष्य की यह मूर्खतापूर्ण इच्छा होती है कि जिनको हम स्नेह की दृष्टि से देखते हैं, उन्हें अन्य लोग भी उसी तरह प्यार करें।
अपनी असंभव कल्पना को आहत होते देखकर वह झल्लाने लगता है।
3.1
दरिद्रता में भी पर्व और उत्सव तो मनाए ही जाएंगे।
पूरा अंश दिखाएँ
निर्धन किसानों में किसी ने पुरानी चादर को पीले रंग से रंग लिया, तो किसी की पगड़ी ही बचे हुए फीके रंग से रंगी है। आज बसंत-पंचमी है न! सबके पास कोई न कोई पीला कपड़ा है।
दरिद्रता में भी पर्व और उत्सव तो मनाए ही जाएंगे।
महंगू महतो के अलाव के पास भी ग्रामीणों का एक ऐसा ही झुंड बैठा है। जौ की कच्ची बालों को भूनकर गुड़ मिलाकर लोग 'नवान' कर रहे हैं, चिलम ठंडी नहीं होने पाती। एक लड़का, जिसका कंठ सुरीला था, बसंत गा रहा था—
दुखी हो या दरिद्र, प्रकृति ने अपनी प्रेरणा से सबके मन में उत्साह पर दिया था।
पूरा अंश दिखाएँ
… ही जाएंगे। महंगू महतो के अलाव के पास भी ग्रामीणों का एक ऐसा ही झुंड बैठा है। जौ की कच्ची बालों को भूनकर गुड़ मिलाकर लोग 'नवान' कर रहे हैं, चिलम ठंडी नहीं होने पाती। एक लड़का, जिसका कंठ सुरीला था, बसंत गा रहा था—
दुखी हो या दरिद्र, प्रकृति ने अपनी प्रेरणा से सबके मन में उत्साह पर दिया था।
उत्सव मनाने के लिए, भीतर की उदासी ने ही मानो एक नया रूप धारण कर लिया था। पश्चिमी पवन के पके हुए खेतों पर से सर्राटा भरता और उन्हें रौंदता हुआ चल रहा था। बूढ़े महंगू के मन में भी गुद-गुदी लगी। उसने कहा—दुलरवा, ढोल …
मधुबन अब कुश्ती नहीं लड़ सकता रामजस! अब उसे अपनी रोटी-दाल से लड़ना है।
पूरा अंश दिखाएँ
वाह भइया, यह भी एक ही रही। मन लड़ता है कि हाथ-पैर। मैं देख आया हूं उस पहलवान को। हाथ मिलाते ही न पटका आपने तो जो कहिए मैं हारता हूं।
मधुबन अब कुश्ती नहीं लड़ सकता रामजस! अब उसे अपनी रोटी-दाल से लड़ना है।
तो भी लंगोट लेते चलने में कोई...
3.2
दुख की सहानुभूति हृदय के समीप पहुंचती है। मानवता का यही तो प्रधान उपकरण है।
पूरा अंश दिखाएँ
माधुरी का मन कोमल हो चला!
दुख की सहानुभूति हृदय के समीप पहुंचती है। मानवता का यही तो प्रधान उपकरण है।
माधुरी ने स्थिर दृष्टि से शैला को देखते हुए कहा—यह सच है मिस शैला, कि मैं तुम्हारे ऊपर अविश्वास करती हूं!
वहां सब कुछ था, पर सहयोग नहीं। यहां कुछ न था; परंतु पूरा सहयोग उस अभाव से मधुर युद्ध करने के लिए प्रस्तुत।
पूरा अंश दिखाएँ
शैला इस छोटी-सी गृहस्थी में दो प्राणियों को मिलाकर उसकी कमी पूरी करते देखकर चकित हो रही थी। अभी छावनी की दशा देखकर आई थी।
वहां सब कुछ था, पर सहयोग नहीं। यहां कुछ न था; परंतु पूरा सहयोग उस अभाव से मधुर युद्ध करने के लिए प्रस्तुत।
शैला ने छेड़ने के लिए कहा—तितली! मुझे भूख लगी है। तुम अपने पकवान रहने दो; जो बना हो, मुझे लाकर खिला दो।
3.3
अपनी किसी भी वस्तु की प्रशंसा कराने की साध बड़ी मीठी होती है न?
पूरा अंश दिखाएँ
क्या है रे?—अपने रूप की अभ्यर्थना समझते हुए भी राजकुमारी ने उनकी हंसी का अर्थ समझना चाहा।
अपनी किसी भी वस्तु की प्रशंसा कराने की साध बड़ी मीठी होती है न?
चाहे उसका मूल्य कुछ हो। बुधिया ने कहा—चलो मालकिन! बारात आ गई होगी!
3.4
संसार पाजी है, तो हम अकेले महात्मा बनकर मर जाएंगे।
पूरा अंश दिखाएँ
मेरा धर्म झूठा है। मैं क्या किसी के सामने सिर उठा सकता हूं। तब...रामजस सत्य कहता है।
संसार पाजी है, तो हम अकेले महात्मा बनकर मर जाएंगे।
...
न जाने कह, हृदय की भूमि सोंधी होकर वट-बीज-सा बुराई की छोटी-सी बात अपने में जमा लेती है।
पूरा अंश दिखाएँ
मधुबन को शरीर की यौवन भरी संपत्ति का सहसा दर्प भरा ज्ञान हुआ। स्त्री और मैना-सी मनचली! यह तो...तब इस कूड़ा-करकट में कब तक पड़ा रहूंगा? रामजस ठीक ही कहता था!
न जाने कह, हृदय की भूमि सोंधी होकर वट-बीज-सा बुराई की छोटी-सी बात अपने में जमा लेती है।
उसकी जड़ें गहरी और भीतर-भीतर घुसकर अन्य मनोवृत्तियों का रस चूस लेती हैं। दूसरा पौधा आस-पास का निर्बल ही रह जाता है?
3.5
भूखा और दरिद्र माधो सन्न हो गया।
पूरा अंश दिखाएँ
भाग यहां से, चला है मुझको आशीर्वाद देने। पाजी कहीं का। देना न लेना, झूठ-मूठ ढंग साधने आया है। पुजारी! कोई यहां है नहीं क्या?—कहकर महन्तजी चिल्ला उठे।
भूखा और दरिद्र माधो सन्न हो गया।
महन्त फिर बड़बड़ाने लगा—इनके बाप ने यहां पर जमा दिया है, बिहरिजी के पुछल्ले!
उसने मंदिर के सामने आकर भगवान को देखा। वह निश्चल प्रतिमा! ओह करुणा कहीं नहीं! भगवान के पास भी नहीं!
पूरा अंश दिखाएँ
भयभीत माधो लड़खड़ाते पैर से चल पड़ा। उसका सिर चकरा रहा था।
उसने मंदिर के सामने आकर भगवान को देखा। वह निश्चल प्रतिमा! ओह करुणा कहीं नहीं! भगवान के पास भी नहीं!
माधो किसी तरह सड़क पर आ गया। वहां मधुबन खड़ा था। उसने देखा कि माधो गिरना चाहता है। उसे संभालकर एक बार क्रूर-दृष्टि से उस चूने से पूते हुए झकाझक मंदिर की ओर देखा।
3.7
जिसको हम प्यार करते हैं, जिसके ऊपर अभिमान करने का ढोंग कई बार संसार में प्रचलित कर चुके हैं, उसके लिए यह कहना कि 'वह मझसे अप्रसन्न है. मैं नहीं...' कितनी छोटी बात है!
पूरा अंश दिखाएँ
… कोस रही थी कि तितली का यह दुख से दग्ध संसार उसके सामने अनुनय की भीख मांगने के लिए खड़ा था। वह किस मुंह से इंद्रदेव से उसकी सहायता के लिए कहे। यदि नहीं कहती है तो अपनी सब दुर्बलताएं तितली से स्वीकार करनी होंगी।
जिसको हम प्यार करते हैं, जिसके ऊपर अभिमान करने का ढोंग कई बार संसार में प्रचलित कर चुके हैं, उसके लिए यह कहना कि 'वह मझसे अप्रसन्न है. मैं नहीं...' कितनी छोटी बात है!
वह कैसे निराश करती। उसने तितली से कहा-अच्छा, ठहरो। मैं आज इसका कोई उपाय करूंगी तितली! क्या यह जानती हो कि यह मिस्टर देवा कोई दूसरे नहीं, तुम्हारे जमींदार इंद्रदेव ही हैं।
3.8
मैं भी तुम्हारी-सी बात सोचकर छुट्टी पा जाती जीजी! पर क्या करूं। मैं वैसा नहीं कर सकती।
पूरा अंश दिखाएँ
आग लगे ऐसे पेट में। जीकर ही क्या होगा। भगवान मुझे उठा ही लेते, तो क्या कोई उनको अपराध लगता! मैं तो...!
मैं भी तुम्हारी-सी बात सोचकर छुट्टी पा जाती जीजी! पर क्या करूं। मैं वैसा नहीं कर सकती।
मुझे तो उनके लौटने के दिन तक जीना पड़ेगा। और जो कुछ वे छोड़ गए हैं, उसे संभालकर उसके सामने रख देना होगा।
मनुष्य इसी तरह प्राय: दूसरे को समझा करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
तितली की प्रशांत दृढ़ता देखकर राजो झल्ला उठी। वह मन-ही-मन सोचने लगी पढ़ी-लिखी स्त्रियां क्या ऐसी ही होती हैं? इतनी विपत्ति में भी जैसे इसको कुछ दुख नहीं! न जाने इसके मन में क्या है!
मनुष्य इसी तरह प्राय: दूसरे को समझा करता है।
उसके पास थोड़ा-सा सत्यांश और उस पर अनमानों का घटाटोप लादकर वह दूसरे के हृदय की ऐसी मिथ्या मूर्ति गढ़कर संसार के सामने उपस्थित करते हुए निस्संकोच भाव से चिल्ला उठता है कि लो यही है वह हृदय, जिसको तुम खोज रहे थे। मूर्ख मानवता!
हम लोगों को इस भीषण संसार से तब तक लड़ना होगा, जब तक वे लौट नहीं आते।
पूरा अंश दिखाएँ
… देकर जो बचे उससे एक दालान यहीं बनवाना होगा। मैं यहां पर कन्या-पाठशाला चलाऊंगी और खेती के सामान में जो कुछ कमी हो, उसे पूरा करना होगा। गायें बेच दो। आवश्यकता हो तो बैल खरीद लेना। तुम देखो खेती का काम, और मैं पढ़ाई करूंगी।
हम लोगों को इस भीषण संसार से तब तक लड़ना होगा, जब तक वे लौट नहीं आते।
फिर ठहरकर तितली ने कहा--जी मिचलाता है, थोड़ा जल दो जीजी!
4.1
संसार में अपराध करके प्राय: मनुष्य अपराधों को छिपाने की चेष्टा नित्य करते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… गए। हबड़ा के जनाकीर्ण स्थान में उन दोनों ने अपने को ऐसा छिपा लिया, जैसे मधु-मक्खियों के छत्ते में कोई मक्खी। उन्हें यहां कौन पहचान सकता था। सारा शरीर काला, कपड़े काले और उनके लिए संसार भी काला था। अपराध करके वे छिपना चाहते थे।
संसार में अपराध करके प्राय: मनुष्य अपराधों को छिपाने की चेष्टा नित्य करते हैं।
जब अपराध नहीं छिपते तब उन्हें ही छिपना पड़ता है और अपराधी संसार उनकी इसी दशा से संतुष्ट होकर अपने नियमों की कड़ाई की प्रशंसा करता है। वह बहुत दिनों से सचेष्ट है कि संसार से अपराध उन्मूलित हो जाए। किंतु अपनी चेष्टाओं से वह …
समय पड़ने पर मेहनत-मजदूरी करके खाने से जनेऊ नीचा नहीं हो जाएगा।
पूरा अंश दिखाएँ
कुली इकट्ठे हो गए। मधुबन उन सबों में अविचल खड़ा रहा। उसने सोचा कि “अभी समय है। यदि झगड़ा बढ़ा और पुलिस तक पहुंचा तो फिर...? क्षण-भर में उसने कर्तव्य निश्चित कर लिया। कड़ककर बोला-सनो चिरकिट!
समय पड़ने पर मेहनत-मजदूरी करके खाने से जनेऊ नीचा नहीं हो जाएगा।
आज से फिर कभी तुम ऐसी बात न बोलना; और तुमको मेरा यहां रहना बुरा लगता हो तो लो, हम लोग चले। जहां हाथ-पैर चलावेंगे वहीं पैसा लेंगे।
यह है कलकत्ता! मालूम होता है कि तुम लोग अभी नए आए हो।
पूरा अंश दिखाएँ
इतने में रामदीन ने नोटों का बंडल निकालकर सामने रख दिया। मधुबन ने पूछा- अरे तूने इतने नोट कहां से पाएं? क्या उससे तूने छीन लिया पाजी! क्या फिर यहां चोरी पकड़वाएगा।
यह है कलकत्ता! मालूम होता है कि तुम लोग अभी नए आए हो।
भाई यहां तो छीनाझपटी चल ही रही है। तुम्हें धर्म के नाम पर भूखें मरना हो तो चले जाओ गंगा-किनारे। लाखों पर हाथ साफ करके सवेरे नहाने वाले किसी धार्मिक की दृष्टि पड़ जाएगी तो दो-एक पाई तुम्हें दे ही देगा। नहीं तो हाथ साफ …
वृद्धावस्था में मोह और भी प्रबल हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
महंगू की आखों में आंसू तो अब बहत शीघ्र यूं ही आते थे।
वृद्धावस्था में मोह और भी प्रबल हो जाता है।
आज जैसे आंसू की धारा ही नहीं रुकती थी।
4.2
आंच में तपकर सोना और भी शुद्ध हो जाएगा।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं! कदापि नहीं। बहन शैला अब उसमें क्या धरा है? उनके यदि अपराध न भी होंगे, तो चार-छ: बरस ब्रह्मा के दिन नहीं।
आंच में तपकर सोना और भी शुद्ध हो जाएगा।
—कहकर तितली उठने लगी।
मुझे अपना दुख-सुख अकेली भोग लेने दो।
पूरा अंश दिखाएँ
तितली बैठी नहीं, उसने चलते-चलते कहा—
मुझे अपना दुख-सुख अकेली भोग लेने दो।
मैं द्वार-द्वार पर सहायता के लिए घूमकर निराश हो चुकी हूं। मुझे अपनी निस्सहायता और दरिद्रता का सुख लेने दो। मैं जानती हूं कि तुम्हारे हृदय में मेरे लिए एक स्थान है। परंतु मैं नहीं चाहती कि मुझे कोई प्यार करे। मुझसे धृणा करो बहन!
मनुष्य गिरता है। उसका अंतिम पक्ष दुर्बल है—सम्भव है कि वह इसीलिए मर जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
मन-ही-मन। आज अपनी दुर्बलता में, अभावों और लघुता में, दृढ़ होकर खड़ी रहने में यह कितनी तत्पर है! यही तो हम खोज रहे थे न।
मनुष्य गिरता है। उसका अंतिम पक्ष दुर्बल है—सम्भव है कि वह इसीलिए मर जाता है।
परन्तु... परन्तु जितने समय तक वह ऐसी दृढ़ता दिखा सके, अपने अस्तित्व का प्रदर्शन कर सके, उतने क्षण तक क्या जिया नहीं। मैं तो समझता हूं कि उसके जन्म लेने का उद्देश्य सफल हो गया। तितली वास्तव में महीयसी है, गरिमामयी है। शैला!
4.3
बस केवल स्त्री और पुरुष!
पूरा अंश दिखाएँ
तब तो न तुम हिंदू और न मैं ईसाई!
बस केवल स्त्री और पुरुष!
—सहसा शैला के मुंह से अचेतन अवस्था में निकल गया। वाट्सन ने चौंककर उसकी ओर देखा। शैला झेंप-सी गई। वाटसन हंस पड़े।
जेल से छूटकर लोग घर लौट आते हैं, इस विश्वास में आशा और सांत्वना थी।
पूरा अंश दिखाएँ
रामदीन ने पास आकर नमस्कार किया। तब जैसे सावधान होकर तितली ने पूछारामदीन, तू जेल से छूट आया?
जेल से छूटकर लोग घर लौट आते हैं, इस विश्वास में आशा और सांत्वना थी।
तितली का हृदय भर आया था।
मानव-हृदय की मौलिक भावना है स्नेह।
पूरा अंश दिखाएँ
अब श्यामदुलारी ने माधुरी की ओर देखा। उसने एक सुंदर डिब्बा सामने लाकर रख दिया। श्यामदुलारी ने फिर तनिक-सी कड़ी दृष्टि से माधुरी को देखकर कहा—अब इसे मेरे सामने पहना भी दे माधुरी! यह तेरी भाभी है।
मानव-हृदय की मौलिक भावना है स्नेह।
कभी-कभी स्वार्थ की ठोकर से पशुत्व की, विरोध की, प्रधानता हो जाती है। परिस्थितियों ने माधुरी को विरोध करने के लिए उकसाया था। आज की परिस्थिति कुछ दूसरी थी। श्यामलाल और अनवरी का चरित्र किसी से छिपा नहीं था। वह सब जान-बूझकर भी नहीं आये। …
प्रेम-मित्रता की भूखी मानवता। बार-बार अपने को ठगा कर भी वह उसी के लिए झगड़ती है।
पूरा अंश दिखाएँ
माधुरी के लिए संसार में कोई प्राणी स्नेह-पात्र न रह जाएगा। श्यामदुलारी तो जाती ही हैं।
प्रेम-मित्रता की भूखी मानवता। बार-बार अपने को ठगा कर भी वह उसी के लिए झगड़ती है।
झगड़ती है, इसलिए प्रेम करती है। वह हृदय को मधुर बनाने के लिए बाध्य हुई। उसने अपने मुंह पर सहज मुस्कान लाते हुए डिब्बे को खोला। उसने मोतियों का हार, हीरों की चूडियां शैला को पहना दीं;
झगड़ती है, इसलिए प्रेम करती है।
पूरा अंश दिखाएँ
माधुरी के लिए संसार में कोई प्राणी स्नेह-पात्र न रह जाएगा। श्यामदुलारी तो जाती ही हैं। प्रेम-मित्रता की भूखी मानवता। बार-बार अपने को ठगा कर भी वह उसी के लिए झगड़ती है।
झगड़ती है, इसलिए प्रेम करती है।
वह हृदय को मधुर बनाने के लिए बाध्य हुई। उसने अपने मुंह पर सहज मुस्कान लाते हुए डिब्बे को खोला। उसने मोतियों का हार, हीरों की चूडियां शैला को पहना दीं;
4.4
उसके सामने खुला संसार एक विस्तृत कारागार के सदृश झांय-झांय कर रहा था।
पूरा अंश दिखाएँ
उन्हें कैसे छोड़ सकता था। उसने लौटकर देखा तो जेल का जंगलेदार फाटक बंद हो गया था।
उसके सामने खुला संसार एक विस्तृत कारागार के सदृश झांय-झांय कर रहा था।
उसकी हताश आंखों के सामने उस उजले दिन में भी चारों ओर अंधेरा था। जैसे संध्या चारों ओर से घिरती चली आ रही थी। जीवन के विश्राम के लिए शीतल छाया की आवश्यकता थी। किंतु वह जेल से छूटा हुआ अपराधी! उसे कौन आश्रय देगा?
दूसरों को सदुपदेश देने में मनुष्य बड़े चतुर होते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
हां वही बीरू जो हम लोगों को कभी अच्छी साक-भाजी भी न खाने का, सादा भोजन करने का उपदेश देते थे; मालती के संग में भारी पियक्कड़ बन गए!
दूसरों को सदुपदेश देने में मनुष्य बड़े चतुर होते हैं।
हां तो वह उसी मार-पीट के कारण जेल भेज दिए गए हैं!
मधुबन नियति के अंधड़ में उड़ते हुए सूखे पत्ते की तरह निरुपाय था।
पूरा अंश दिखाएँ
ननी ने सामान से लदी हुई लारी पर उसे बैठा दिया।
मधुबन नियति के अंधड़ में उड़ते हुए सूखे पत्ते की तरह निरुपाय था।
उसके पास स्वतत्रं रूप से अपना पथ निर्धारित करने के लिए कोई साधन न था। वह जेल से छूटकर हरिहरक्षेत्र चला।
तितली मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।