संग्राम की पंक्तियाँ
संग्राम (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
28 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
किसानने खेतमें पौधे लहराते हुए देखे और उसके पेटमें चूहे कूदन लगे
पूरा अंश दिखाएँ
कंचन―तुम लोगोंके मनकी बात जान लेना ऐसा कोई कठिन काम नहीं, केवल खेती अच्छी होनी चाहिये। यह फसल अच्छी है, तुम लोगों को रुपयेकी जरूरत होनी स्वाभाविक है।

, नहीं तो ऋण लेकर बरसी करने या गहने बनवाने का क्या काम, इतना सब नहीं होता कि अनाज घरमें आ जाय तो यह सब मंसूबे बांधे। मुझे रुपयोंका सूद दोगे, लिखाई दोगे, नजराना दोगे, मुनीमजीकी दस्तुरी दोगे, दसके आठ लेकर घर जाओगे, लेकिन यह …
हिरन कस्तूरीके लिये मारा जाता है। मैना अपनी बोलीके लिये पकड़ी जाती है। फूल अपनी सुगन्धके लिये तोड़ा जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
मुझमें ऐसा कौनसा गुन है? न मैं ऐसी सुन्दरी हूँ, न इतने बनाव सिंगारसे रहती हूँ। माना इस गाँवमें मुझसे सुन्दर और कोई स्त्री नहीं है। लेकिन शहरमें तो एकसे एक पड़ी हुई हैं। यह सब मेरे अभागका फल है। मैं अभागिनी हूं।

मैं भी अपने रूप-रङ्ग के हाथों मारी जा रही हूँ।
आदमीको बड़ा आनन्द मिलता है तो रोने लगता है उसी भांति जब दुःख अथाह हो जाता है तो गाने लगता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जिसे चिन्ता न हो वह भी कोई आदमी है। यह अभागा है, उसका मुंह देखना पाप है। चिन्ता बड़े भागोंसे होती है। तुम समझती होगी बुढ़िया हरदम प्रसन्न रहती है सभी तो गाया करती है। सच्ची बात यह है कि मैं गाती नहीं रोती हूँ।

इसे हंसी मत समझो, यह पागलपन है। मैं पगली हूँ। पचास आदमियोंका परिवार आंखोंके सामनेसे उठ गया। देखें भगवान इस मिट्टीकी कौन गत करते हैं।
एक तालेमें दो कुञ्जियाँ साथ-साथ चली जायं, एक म्यानमें साथ दो तलवारें रहें, एक कुल्हाड़ीमें साथ दो वेंट लगे, पर एक स्त्री के दो चाहनेवाले नहीं रह सकते, असम्भव है।
पूरा अंश दिखाएँ
… नहीं उठ सके। पर इससे मैं अपने पापका समर्थन नहीं करना चाहता। मैंने स्वयं हत्या की और उसका सारा भार मुझपर है। पुरुष कड़ेसे कड़ा आघात सह सकता है। बड़ीसे बड़ी मुसीबत झेल सकता है, पर यह चोट नहीं सह सकता। यही उसका मर्मस्थान है।

राजे०—एक पुरुषको चाहनेवाली तो कई स्त्रियाँ होती हैं।
मैं गुड़ खाना और गुलगुलोंसे परहेज करना चाहता था। मैं भरे प्यालेको उछाल कर भी चाहता था कि उसका पानी न छलके। नदीमें जाकर भी चाहता था कि दामन न भीगे।
पूरा अंश दिखाएँ
… इतना बड़ा बलिदान किया है। अब तुम मुझे पहलेसे कहीं अधिक प्रिय हो। मैंने पहले सोचा था केवल तुम्हारे दर्शनोंसे, तुम्हारी मीठी बातोंको सुननेसे, तुम्हारी तिरछी चितवनोंसे, मैं तृप्त हो जाऊँगा। मैं केवल तुम्हारा सहवास चाहता था। पर अब मुझे अनुभव हो रहा है कि

पर अब मैं तुमको पूर्णरूपसे चाहता हूँ। मैं तुम्हारा सर्वस्व चाहता हूँ। मेरी विकल आत्माके लिये सन्तोषका केवल यही एक आधार है। अपने कोमल हाथोंको मेरी दहकती हुई छातीपर रखकर शीतल कर दो।
गरीब आदमी अगर पाप करता है तो क्षुधाकी तृप्तिके लिये। धनी पुरुष पाप करता है अपनी कुवृत्तियों, और कुवासनाओंकी पूत्ति के लिये।
पूरा अंश दिखाएँ
यह वही लोग हैं जिनके पास ऐश्वर्य है, सम्पत्ति है, प्रभुता है, बल है। उन्हींके भारसे पृथ्वी दबी हुई है, उन्हींके नखोंसे ससार पीड़िन हो रहा है। सम्पत्ति ही पापका मूल है, इसीसे कुवासनाएं जागृत होती हैं, इसीसे दुर्व्यसनोंकी सृष्टि होती है।

मैं इसी व्याधिका मारा हुआ हूँ। विधाताने मुझे निर्धन बनाया होता, मैं भी अपनी जीविकाके लिये पसीना बहाता होता, अपने बाल बच्चोंके उदरपालनके लिये मजूरी करता होता तो मुझे यह दिन न देखना पड़ता, यो रक्तके आंसू न रोने पड़ते। धनीजन पुण्य भी करते हैं, …
सभी उद्धरण
१.३

१.५
प्रेम बढ़ती हुई नदी है। उसे आप यह नहीं कह सकते कि यहांतक चढ़ना, इसके आगे नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… हूँ। मजूरी करना मेरा काम है। इन प्रेमकी बातों को सुनकर मेरा चित्त ठिकाने न रहेगा। मैं उसे अपने वशमें न रख सकूंगी। वह चञ्चल हो जायगा और न जाने उस अचेत दशामें क्या कर बैठे। उसे फिर नामकी, कुलकी, निन्दा की लाज न रहेगी।
प्रेम बढ़ती हुई नदी है। उसे आप यह नहीं कह सकते कि यहांतक चढ़ना, इसके आगे नहीं।
चढ़ाव होगा तो वह किसीके रोके न रुकेगी। इसलिये मैं आपसे विनती करती हूँ कि यहीं तक रहने दीजिये। मैं अभीतक अपनी दशामें सन्तुष्ट हूं। मुझे इसी दशा- में रहने दीजिये। अब मुझे देर हो रही है, जाने दीजिये।
२.४
हिरन कस्तूरीके लिये मारा जाता है। मैना अपनी बोलीके लिये पकड़ी जाती है। फूल अपनी सुगन्धके लिये तोड़ा जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
मुझमें ऐसा कौनसा गुन है? न मैं ऐसी सुन्दरी हूँ, न इतने बनाव सिंगारसे रहती हूँ। माना इस गाँवमें मुझसे सुन्दर और कोई स्त्री नहीं है। लेकिन शहरमें तो एकसे एक पड़ी हुई हैं। यह सब मेरे अभागका फल है। मैं अभागिनी हूं।
हिरन कस्तूरीके लिये मारा जाता है। मैना अपनी बोलीके लिये पकड़ी जाती है। फूल अपनी सुगन्धके लिये तोड़ा जाता है।
मैं भी अपने रूप-रङ्ग के हाथों मारी जा रही हूँ।
बेटी, दया दीनोंपर की जाती है कि अत्याचारियोंपर।
पूरा अंश दिखाएँ
सलोनी--

धर्म प्रेमके ऊपर है, उसी भांति जैसे चन्द्रमा सूरजके ऊपर है। चन्द्रमाकी जोति देखने में अच्छी लगती है, लेकिन सूरजकी जोतिसे संसारका पालन होता है।
सच्ची बात यह है कि मैं गाती नहीं रोती हूँ।
पूरा अंश दिखाएँ
सलोनी--ऐ, नौज बेटी, चिन्ता धन और जनसे होती है। जिसे चिन्ता न हो वह भी कोई आदमी है। यह अभागा है, उसका मुंह देखना पाप है। चिन्ता बड़े भागोंसे होती है। तुम समझती होगी बुढ़िया हरदम प्रसन्न रहती है सभी तो गाया करती है।
सच्ची बात यह है कि मैं गाती नहीं रोती हूँ।
आदमीको बड़ा आनन्द मिलता है तो रोने लगता है उसी भांति जब दुःख अथाह हो जाता है तो गाने लगता है। इसे हंसी मत समझो, यह पागलपन है। मैं पगली हूँ। पचास आदमियोंका परिवार आंखोंके सामनेसे उठ गया। देखें भगवान इस मिट्टीकी कौन गत करते …
आदमीको बड़ा आनन्द मिलता है तो रोने लगता है उसी भांति जब दुःख अथाह हो जाता है तो गाने लगता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जिसे चिन्ता न हो वह भी कोई आदमी है। यह अभागा है, उसका मुंह देखना पाप है। चिन्ता बड़े भागोंसे होती है। तुम समझती होगी बुढ़िया हरदम प्रसन्न रहती है सभी तो गाया करती है। सच्ची बात यह है कि मैं गाती नहीं रोती हूँ।
आदमीको बड़ा आनन्द मिलता है तो रोने लगता है उसी भांति जब दुःख अथाह हो जाता है तो गाने लगता है।
इसे हंसी मत समझो, यह पागलपन है। मैं पगली हूँ। पचास आदमियोंका परिवार आंखोंके सामनेसे उठ गया। देखें भगवान इस मिट्टीकी कौन गत करते हैं।
२.५
अपनी शक्तिका ज्ञान हमारे दुस्साहसको, कुभावोंको और भी उत्तेजित कर देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… छोटे स्वार्थके लिये बहुधा भयवश, कैसे-कैसे अनर्थ हो रहे हैं। (मनमें) कितनी यथार्थ बात लिखी है। आज ऐसा कोई असामी नहीं है जिसके घर में मैं अपने दुष्टाचरणका तीर न चला सकूँ। मैं कानूनके बलसे, भयके बलसे, प्रलोभनके बलसे, अपना अभीष्ट पूरा कर सकता हूँ।
अपनी शक्तिका ज्ञान हमारे दुस्साहसको, कुभावोंको और भी उत्तेजित कर देता है।
खैर! हलधर को जेल गये हुए आज दसवाँ दिन है, मैं गाँवकी तरफ नहीं गया। न जाने राजेश्वरी पर क्या गुजर रही है। कौन मुंह लेकर जाऊं?
गुलाबकी शोभा बागमें है, घूरपर नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
सबल--बस करो राजेश्वरी, अब और कुछ मत कहो। तुम ने मुझे इतना नीच समझ लिया। अगर मैं तुम्हें अपना हृदय खोलकर दिखा सकता वो तुम्हें मालूम होता कि मैं तुम्हें क्या समझता हूँ। वह घर, उस घरके प्राणी, वह समाज, तुम्हारे योग्य न थे।
गुलाबकी शोभा बागमें है, घूरपर नहीं।
तुम्हारा वहां रहना उतना अस्वाभाविक था जितना सुअरके माथेपर सेन्दूरकी टीका होती है या झोपड़ीमें झाड़। वह जलवायु तुम्हारे सर्वथा प्रतिकूल थी। हंस मरुभूमिमें नहीं रहता। इसी तरह अगर मैं सोचूं कहीं तुम यह न समझो कि जब यह अपनी विवाहिता स्त्रीका न हुआ तो …
२.८
बनेके सीथो सब होते हैं, बिगड़ेका साथी कोई नहीं होता?
पूरा अंश दिखाएँ
सलोनी--
बनेके सीथो सब होते हैं, बिगड़ेका साथी कोई नहीं होता?
मँगरू--जो चाहे समझो, पर मेरे पास कुछ नहीं है।
२.९
जैसा संसार वैसा व्यवहार।
पूरा अंश दिखाएँ
… हिरासतमें जाता न घर यो तबाह होता। उसका बध करनेवाले उसकी जान लेनेवाले यही दोनों भाई हैं। नहीं, इन दोनों भाइयोंको क्यों बदनाम करूं, सारी विपत्ति इस कानून की लाई हुई है जो गरीबोंको धनी लोगोंकी मुट्ठीमें कर देता है। फिर कानूनको क्यों बुरा कहूँ।
जैसा संसार वैसा व्यवहार।
फत्तू--बस यही बात है जैसा संसार वैसा व्यवहार। धनी लोगोंके हाथमें अखतियार है। गरीबोंको सताने के लिये जैसा कानून चाहते हैं बनाते हैं। बैठो, नाई बुलाये देता हूं बाल बनवा लो।
३.१
सच्चा क्रोध उतना हृदय भेदी नहीं होता जितना कृत्रिम प्रेम।
पूरा अंश दिखाएँ
… जैसे किसी शोक-पीड़ित मनुष्यके साथ लोगोंका व्यवहार सदय हो जाता है। उसी प्रकार आजकल पके हुए फोड़ेकी तरह मुझे ठेससे बचाया जाता है। इसका रहस्य कुछ मेरी समझमें नहीं आता। खेद तो मुझे यह है कि इन सारी बातोंमें दिखाव और बनावटकी बू आती है।
सच्चा क्रोध उतना हृदय भेदी नहीं होता जितना कृत्रिम प्रेम।
कंचन--(मनमें) वही बात है। किसी बच्चेसे हम अशर्फी ले लेते हैं कि खो न दे तो उसे मिठाइयोंसे फुसला देते हैं। भाई साहबने भाभीसे अपना प्रेम-रत्न छीन लिया है और बनावटी स्नेह और प्रणयसे इनको तस्कीन देना चाहते हैं। इस प्रेममूर्तिका अब परमात्मा ही मालिक …
३.४
वही पत्थर मन्दिर में पुजता है और वही नालियोंमें लगाया जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
चौथा—काम करनेका ढङ्ग है। यह लोग पढ़े लिखे हैं इसलिये हमसे चतुर हैं। कुकरम भी करते हैं और मौज भी उड़ाते हैं।
वही पत्थर मन्दिर में पुजता है और वही नालियोंमें लगाया जाता है।
पहला—चुप, कोई आ रहा है।
तुम भी निरे गंवार हो। चीलके घोंसलेमें माँस ढूंढ़ते हो।
पूरा अंश दिखाएँ
हलधर—

पहला—यारो संभलकर, पालकी आ रही है।
३.५
मैं पृथ्वीको ऐसे रंगे हुए सियारोंसे मुक्त कर देना चाहता हूँ।
पूरा अंश दिखाएँ
… समय फिर जाता है और ९.१० बजेतक रहता है। मैं इसका प्रमाण देता हूँ। मैंने सबलसिंहको समझाया पर वह इस समय किसीकी नहीं सुनता। मैं अपनी आंखों यह अत्याचार नहीं देख सकता। मैं सन्यासी हूँ। मेरा धर्म है कि ऐसे अत्याचारियोंका, ऐसे पाखंडियोंका संहार करूं।
मैं पृथ्वीको ऐसे रंगे हुए सियारोंसे मुक्त कर देना चाहता हूँ।
उसके पास धनका बल है तो हुआ करे। मेरे पास न्याय और धर्मका बल है। इसी बलसे मैं उसको परास्त करूंगा। मुझे आशा थी कि तुम लोगोंसे इस पापीको दण्ड देनेमें मुझे यथेष्ट सहायता मिलेगी। मैं समझता था कि देहातोंमें आत्माभिमानका अभी अन्त नहीं हुआ …
४.१
पुलिसका मारा पानी नहीं माँगता।
पूरा अंश दिखाएँ
इन्सपेक्टर—जो पूछा जाय उसका साफ २ जवाब देना। इधर-उधर किया तो तुम जानोगे।
पुलिसका मारा पानी नहीं माँगता।
यहां गावमें पंचायत किसने क़ायम की?
सच्चाई के सामने जमींदार,सरकार कोई चीज नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
सलोनी—
सच्चाई के सामने जमींदार,सरकार कोई चीज नहीं।
मंगरू—सच बोलनेमें निबाह नहीं है।
४.४
मरदोंको उत्तेजित कर देना कितना सरल है।
पूरा अंश दिखाएँ
हा! कंचनसिंहपर आज न जाने क्या बीती। सबलसिंहने अवश्य ही उनको मार डाला होगा। मैंने उनपर कभी क्रोध चढ़ते नहीं देखा था। क्रोध तो मानों उनपर भूत सवार हो जाता है।
मरदोंको उत्तेजित कर देना कितना सरल है।
उनकी नाड़ियोंमें रक्तकी जगह रोष और ईर्षाका प्रवाह होता है। ईर्षाकी ही मिट्टीसे उनकी सृष्टि हुई है। यह सब विधाताकी विषम लीला है।
एक तालेमें दो कुञ्जियाँ साथ-साथ चली जायं, एक म्यानमें साथ दो तलवारें रहें, एक कुल्हाड़ीमें साथ दो वेंट लगे, पर एक स्त्री के दो चाहनेवाले नहीं रह सकते, असम्भव है।
पूरा अंश दिखाएँ
… नहीं उठ सके। पर इससे मैं अपने पापका समर्थन नहीं करना चाहता। मैंने स्वयं हत्या की और उसका सारा भार मुझपर है। पुरुष कड़ेसे कड़ा आघात सह सकता है। बड़ीसे बड़ी मुसीबत झेल सकता है, पर यह चोट नहीं सह सकता। यही उसका मर्मस्थान है।
एक तालेमें दो कुञ्जियाँ साथ-साथ चली जायं, एक म्यानमें साथ दो तलवारें रहें, एक कुल्हाड़ीमें साथ दो वेंट लगे, पर एक स्त्री के दो चाहनेवाले नहीं रह सकते, असम्भव है।
राजे०—एक पुरुषको चाहनेवाली तो कई स्त्रियाँ होती हैं।
मैं गुड़ खाना और गुलगुलोंसे परहेज करना चाहता था। मैं भरे प्यालेको उछाल कर भी चाहता था कि उसका पानी न छलके। नदीमें जाकर भी चाहता था कि दामन न भीगे।
पूरा अंश दिखाएँ
… इतना बड़ा बलिदान किया है। अब तुम मुझे पहलेसे कहीं अधिक प्रिय हो। मैंने पहले सोचा था केवल तुम्हारे दर्शनोंसे, तुम्हारी मीठी बातोंको सुननेसे, तुम्हारी तिरछी चितवनोंसे, मैं तृप्त हो जाऊँगा। मैं केवल तुम्हारा सहवास चाहता था। पर अब मुझे अनुभव हो रहा है कि
मैं गुड़ खाना और गुलगुलोंसे परहेज करना चाहता था। मैं भरे प्यालेको उछाल कर भी चाहता था कि उसका पानी न छलके। नदीमें जाकर भी चाहता था कि दामन न भीगे।
पर अब मैं तुमको पूर्णरूपसे चाहता हूँ। मैं तुम्हारा सर्वस्व चाहता हूँ। मेरी विकल आत्माके लिये सन्तोषका केवल यही एक आधार है। अपने कोमल हाथोंको मेरी दहकती हुई छातीपर रखकर शीतल कर दो।
सुख और दुख, हर्ष और शोकमें उससे कहीं कम अन्तर है जितना हम समझते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… मेरा जीवन कितना सुखमय था। अपनी नौकामें बैठा हुआ धीमी-धीमी लहरोंपर बहता, समीरके शीतल, मन्द तरङ्गोंका आनन्द उठाता चला जाता था। क्या जानता था कि एक ही क्षणमें वह मंद तरंगें इतनी भयङ्कर हो जायंगी, शीतल झोंके इतने प्रबल हो जायंगे कि नावको उलट देंगे।
सुख और दुख, हर्ष और शोकमें उससे कहीं कम अन्तर है जितना हम समझते हैं।
आंखोंका एक जरासा इशारा, मुंहका एक जरासा शब्द, हर्षको शोक और सुखको दुख बना सकता है। लेकिन हम यह सब जानते हुए भी सुखपर लौ लगाये रहते हैं। यहां तक कि फांसीपर चढ़नेसे एक क्षण पहले तक हमें सुखकी लालसा घेरे रहती है। ठीक वही …
प्रेम पवन नहीं, आँधी है। उसके सामने मान-मर्य्यादा, शर्म-हयाकी कोई हस्ती नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
सबल—प्रिये प्रेमके आगे सत, व्रत, नियम, धर्म सब उस तिनकेके समान हैं जो हवासे उड़ जाते हैं।
प्रेम पवन नहीं, आँधी है। उसके सामने मान-मर्य्यादा, शर्म-हयाकी कोई हस्ती नहीं।
राजे०—यह प्रेम परमात्माकी देन है। उसे आप धन और रोबसे नहीं पा सकते।
आंख- की पुतली निकल जाय तो इसमें सुरमा क्या शोभा देगा?
पूरा अंश दिखाएँ
… घरको उजाड़ दिया, उसके प्राणियोंको तितर-वितर कर दिया। यह सब अनर्थ आपने अधिकारके बलपर किया। पर याद रखिये ईश्वर भी आपको इस पापका दण्ड भोगनेसे नहीं बचा सकता। आपने मुझसे उस बातकी आशा रखी जो कुलटाएं ही कर सकती हैं। मेरी यह इज्जत आपने की।
आंख- की पुतली निकल जाय तो इसमें सुरमा क्या शोभा देगा?
पौधेकी जड़ काटकर फिर आप उसे दूध और शहदसे सीचें तो क्या फायदा। स्त्रीका सत हरकर आप उसे विलास और भोगमें डुबा ही दें तो क्या होता है। मैं अगर यह घोर अपमान चुप- चाप सह लेती तो मेरी आत्माका पतन हो जाता। मैं यहां …
४.५
इज्जतका बदला जान है, धन नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
हलधर—आप व्यर्थ ही मुझे लोभ दिखा रहे हैं। मेरी इज्जत बिगड़ गई। मेरे कुलमें दाग लग गया। बाप-दादोंके मुँह में कालिख लग गया।
इज्जतका बदला जान है, धन नहीं।
जबतक सबलसिंहकी लाशको अपनी आंखोंसे तड़पते न देखूँगा मेरे हृदयकी ज्वाला न शान्त होगी।
मरजाद रुपयोंपर नहीं बिकती।
पूरा अंश दिखाएँ
हलधर—कैसी बेगैरतोंकी सी बात करते हो। स्त्री चाहे सुन्दर हो, चाहे कुरूप, कुल मरजादकी देवी है।
मरजाद रुपयोंपर नहीं बिकती।
रंगी—ऐसा ही है तो उसीको क्यों नहीं मार डालते। न रहे बांस न बजे बांसुरी।
४.६
मैली वस्तुओंके मिलनेसे गंगाका माहात्म्य कम नहीं होता।
पूरा अंश दिखाएँ
ज्ञानी—
मैली वस्तुओंके मिलनेसे गंगाका माहात्म्य कम नहीं होता।
सबल—मैं इस योग्य भी नहीं हूं कि तुम्हें स्पर्श कर सकूं। पर मेरे हृदयमें इस समय तुमसे गले मिलनेकी प्रबल उत्कण्ठा है। याद ही नहीं आता कि कभी मेरा मन इतना अधीर हुआ हो। जी चाहता है तुम्हें प्रिये कहूं, आलिङ्गन करूं, पर हिम्मत नहीं …
५.३
आत्मगौरवसे बढ़कर कोई चीज नहीं। उसे खोकर जिये तो क्या जिये।
पूरा अंश दिखाएँ
ज्ञानी—कलेजेमें आग सी लगी हुई है। थोड़ासा ठंढा पानी दो। मगर नहीं, रहने दो। जबान सूखी जाती है। कंठमें कांटे पड़ गये हैं।
आत्मगौरवसे बढ़कर कोई चीज नहीं। उसे खोकर जिये तो क्या जिये।
राजे०—आपने कुछ खा तो नहीं लिया?
गरीब आदमी अगर पाप करता है तो क्षुधाकी तृप्तिके लिये। धनी पुरुष पाप करता है अपनी कुवृत्तियों, और कुवासनाओंकी पूत्ति के लिये।
पूरा अंश दिखाएँ
यह वही लोग हैं जिनके पास ऐश्वर्य है, सम्पत्ति है, प्रभुता है, बल है। उन्हींके भारसे पृथ्वी दबी हुई है, उन्हींके नखोंसे ससार पीड़िन हो रहा है। सम्पत्ति ही पापका मूल है, इसीसे कुवासनाएं जागृत होती हैं, इसीसे दुर्व्यसनोंकी सृष्टि होती है।
गरीब आदमी अगर पाप करता है तो क्षुधाकी तृप्तिके लिये। धनी पुरुष पाप करता है अपनी कुवृत्तियों, और कुवासनाओंकी पूत्ति के लिये।
मैं इसी व्याधिका मारा हुआ हूँ। विधाताने मुझे निर्धन बनाया होता, मैं भी अपनी जीविकाके लिये पसीना बहाता होता, अपने बाल बच्चोंके उदरपालनके लिये मजूरी करता होता तो मुझे यह दिन न देखना पड़ता, यो रक्तके आंसू न रोने पड़ते। धनीजन पुण्य भी करते हैं, …
पापकी कालिमा दान और दयासे नहीं धुलती।
पूरा अंश दिखाएँ
विद्याकी उन्नति हो रही है लेकिन उनकी अपकीतियों के सामने उनकी सुकीर्तियां अधेरी रातमें जुगुनूकी चमकके समान हैं, जो अन्धकारको और भी गहन बना देती हैं।
पापकी कालिमा दान और दयासे नहीं धुलती।
नहीं मेरा तो यह अनुभव है कि धनी जन कभी पवित्र भावोंसे प्रेरित हो ही नहीं सकते। उनकी दानशीलता, उनकी भक्ति, उनकी उदारता, उनकी दीनवत्सलता वास्तवमें उनके स्वार्थको सिद्ध करनेका साधन मात्र है। इसी टट्टीकी आड़में वह शिकार खेलते हैं। हाय!
संग्राम मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।