साहित्य सीकर की पंक्तियाँ
साहित्य सीकर (महावीर प्रसाद द्विवेदी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
24 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
नवविवाहिता वधू के लावण्य और हाव-भाव में भूलकर साधारण बुद्धिवाला युवक अपनी बूढ़ी माँ का अनादर करने लगता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… लीन हो गये कि अपने घर की सभी बातें उनको निस्सार और त्याज्य जान पड़ने लगीं। विशेष कर बूढ़ी संस्कृत के साहित्य के विषय में तो उनके विचार इतने कलुषित हो गये जिसका कुछ ठिकाना ही नहीं। वे उसको अत्यन्त हेय दृष्टि से देखने लगे।

वह उसे अपने सुख में काँटा समझने लग जाता है। प्रायः ऐसी ही दशा उस समय के नवशिक्षित समाज की हो चली थी। यहाँ तक कि एक नामी भारतीय विद्वान् ने कोई पचास साठ वर्ष पहले, बड़े ज़ोर के साथ कह डाला था कि संस्कृत …
घर में घोर अंधकार है, उसे तो दूर नहीं करते। विदेश में जहाँ गैस और बिजली की रोशनी हो रही है, चिराग जलाने दौड़ते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… भाषाएँ सीखते हैं। फिर अनेक उत्तमोत्तम ग्रन्थ लिखकर ज्ञानवृद्धि करते हैं। उन्हीं के ग्रन्थ पढ़कर हम लोग अपनी भाषा और अपने साहित्य के तत्वज्ञानी बनते हैं। पर खुद कुछ नहीं करते। करते हैं सिर्फ कालातिपात। और करते हैं अँगरेजी लिखने की अपनी योग्यता का प्रदर्शन।

सर विलियम जोन्स, सुप्रीम कोर्ट के जज मुकर्रर होकर, १७८३ ई॰ में कलकत्ते आये। वहाँ आकर उन्होंने थोड़ी-सी हिन्दी सीखी। उसकी मदद से वे अपने नौकरों से किसी तरह बातचीत करने लगे। उसके बाद उन्हें संस्कृत सीखने की इच्छा हुई। इससे वे एक पंडित की …
बम्बई और उसके आस-पास के प्रदेश की कीमत उस समय साढ़े बारह रुपये महीने से अधिक नहीं समझी गई!!!
पूरा अंश दिखाएँ
… के साथ हुआ। तब बम्बई की जमींदारी को अपने काम की न समझकर पोर्चुगल के राजा ने कैथराइन के दहेज में दे डाला। परन्तु अँगरेज राज ने इस दहेज को तुच्छ समझकर १५० रुपये सालाना मालगुजारी देने का इकरार नामा लेकर, ईस्ट-इंडिया-कम्पनी को दे डाला।

व्यापार व्यवसाय और जमींदारी आदि बढ़ाने में पोर्चुगीज लोंगों की प्रतियोगिता यद्यपि जाती रही तथा अँगरेजों को भारत में सत्ता-विस्तार करते देख यौरप के और लोगों के मुँह से भी लार टपकने लगी फ्रांस, डेनमार्क और हालैंड में भी ईस्ट-इंडिया नाम की कम्पनियाँ खड़ी हुईं। …
शकुन्तला वह चीज है जिसकी कृपा से भारतवासी हैवान से इंसान समझे जाने लगे—पशु से मनुष्य माने जाने लगे।
पूरा अंश दिखाएँ
… शकुन्तला की कविता, उसके पात्रों का चरित्र, उसकी भाव प्रवणता आदि देखकर वे लोग मुग्ध हो गये। शकुन्तला के अंगरेजी अनुवाद के भी अनुवाद जर्मन और फ्रेंच आदि अनेक भाषाओं में हो गये, जिन्हें पढ़कर तत्तद्देशवासियों ने भी उसकी श्रेष्ठता एक स्वर से कबूल की।

अतएव भगवान् कालिदास के हम लोग हृदय से ऋणी हैं। शकुन्तला से योरप वालों को मालूम हो गया कि नाट्यविद्या में हिन्दू-सन्तान उन लोगों से यदि बढ़ी हुई नहीं है तो कम भी किसी तरह नहीं। वे यह भी जान गये कि जिस ग्रीक-भाषा के …
चुटकुले और हँसी-ठट्ठे की बातें आपके जंघास्थान में हैं। क्यों? इसे आप खुद समझ जाइए।
पूरा अंश दिखाएँ
३—

४—समाचार, नये नये समाचार, विचित्र समाचार और स्फुट समाचार आपके उदरस्थान में है। इन्हीं से आपका प्रकाण्ड, प्रलम्ब और प्रसूत पेट अकसर भरा रहता है। यदि और कुछ भी न हो तो भी आपका विराट् रूप इन्हीं के सहारे थँमा रहता है।
सम्पादक बनाने से नहीं बनता, उसके लिये जिन गुणों की अपेक्षा होती है वे जन्म ही से पेदा होंते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
"मुख्य बात तो यह है कि

साहित्य का उत्तम ज्ञान, दूरदर्शिता और व्यापक दृष्टि आदि बातें तजुर्बे और अध्ययन से प्राप्त हो सकती हैं, पर सम्पादकीय कार्य में कामयाबी की कुञ्जी मनुष्य माँ के पेट ही से लाता है"। रिब्यू आफ रिव्यूज के सम्पादक स्टीड साहब, कहते हैं—"सम्पादक का पहला गुण …
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
- १—वेद
- ३—संस्कृत-साहित्य का महत्व
- ४—सर विलियम जोन्स ने कैसे संस्कृत सीखी
- ५—पुराने अँगरेज अधिकारियों के संस्कृत पढ़ने का फल
- ८—शब्दार्थ विचार
- ९—हिन्दी शब्दों के रूपान्तर
- १३—समाचार-पत्रों का विराट् रूप
- १४—संपादकीय योग्यता
- १६—अमेरिका के अखबार
- १७—चीन के अखबार
- १८—विलायत का टाइम्स नामक प्रसिद्ध समाचार पत्र
- १९—खुदाबख्श-लाइब्रेरी
१—वेद
ईश्वर के लिए गाय, भैंस, पुत्र, कलत्र, दूध, दही माँगने की कोई जरूरत नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… का। ऋग्वेद के सातवें मंडल में तो एक जगह एक ऋषि ने बड़ी दिल्लगी की है। सोमपान करने के अनन्तर वेद पाठ-रत ब्राह्मणों की वेद-ध्वनि की उपमा आपने बरसाती मेंढकों से दी है। ये सब बातें वेद के ईश्वर प्रणीत न होने की सूचक हैं।
ईश्वर के लिए गाय, भैंस, पुत्र, कलत्र, दूध, दही माँगने की कोई जरूरत नहीं।
यह ऋग्वेद की बात हुई। यजुर्वेद का भी प्रायः वही हाल है। सामवेद के मंत्र तो कुछ को छोड़ कर शेष सब ऋग्वेद ही से चुने गए हैं। रहा अथर्ववेद, सो वह तो मारण मोहन, उच्चाटन, और वशीकरण आदि मंत्रो से परिपूर्ण हैं। स्त्रियों को …
परन्तु ईश्वर-प्रणीत न होने से वेदों का महत्व कुछ कम नहीं हो सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
… इस विषय में विशेष वक्तव्य की जरूरत नहीं। न ईश्वर जुवा खेलता है, न वह स्त्रेणा ही है और न वह ऐसी बातें करने के लिये औरों को प्रेरित ही करता है। ये सब मनुष्यों ही के काम हैं, उन्होंने वेदों की रचना की है।
परन्तु ईश्वर-प्रणीत न होने से वेदों का महत्व कुछ कम नहीं हो सकता।
चाहे ऐतिहासिक दृष्टि से देखिए, चाहे धार्मिक दृष्टि से देखिए, चाहें विद्या विषयक दृष्टि से देखिए, वेदों की बराबरी और किसी देश का कोई ग्रन्थ नहीं कर सकता। प्राचीन समय की विद्या, सभ्यता और धर्म का जैसा उत्तम चित्र वेदों में पाया जाता है अन्यत्र …
३—संस्कृत-साहित्य का महत्व
नवविवाहिता वधू के लावण्य और हाव-भाव में भूलकर साधारण बुद्धिवाला युवक अपनी बूढ़ी माँ का अनादर करने लगता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… लीन हो गये कि अपने घर की सभी बातें उनको निस्सार और त्याज्य जान पड़ने लगीं। विशेष कर बूढ़ी संस्कृत के साहित्य के विषय में तो उनके विचार इतने कलुषित हो गये जिसका कुछ ठिकाना ही नहीं। वे उसको अत्यन्त हेय दृष्टि से देखने लगे।
नवविवाहिता वधू के लावण्य और हाव-भाव में भूलकर साधारण बुद्धिवाला युवक अपनी बूढ़ी माँ का अनादर करने लगता है।
वह उसे अपने सुख में काँटा समझने लग जाता है। प्रायः ऐसी ही दशा उस समय के नवशिक्षित समाज की हो चली थी। यहाँ तक कि एक नामी भारतीय विद्वान् ने कोई पचास साठ वर्ष पहले, बड़े ज़ोर के साथ कह डाला था कि संस्कृत …
४—सर विलियम जोन्स ने कैसे संस्कृत सीखी
घर में घोर अंधकार है, उसे तो दूर नहीं करते। विदेश में जहाँ गैस और बिजली की रोशनी हो रही है, चिराग जलाने दौड़ते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… भाषाएँ सीखते हैं। फिर अनेक उत्तमोत्तम ग्रन्थ लिखकर ज्ञानवृद्धि करते हैं। उन्हीं के ग्रन्थ पढ़कर हम लोग अपनी भाषा और अपने साहित्य के तत्वज्ञानी बनते हैं। पर खुद कुछ नहीं करते। करते हैं सिर्फ कालातिपात। और करते हैं अँगरेजी लिखने की अपनी योग्यता का प्रदर्शन।
घर में घोर अंधकार है, उसे तो दूर नहीं करते। विदेश में जहाँ गैस और बिजली की रोशनी हो रही है, चिराग जलाने दौड़ते हैं।
सर विलियम जोन्स, सुप्रीम कोर्ट के जज मुकर्रर होकर, १७८३ ई॰ में कलकत्ते आये। वहाँ आकर उन्होंने थोड़ी-सी हिन्दी सीखी। उसकी मदद से वे अपने नौकरों से किसी तरह बातचीत करने लगे। उसके बाद उन्हें संस्कृत सीखने की इच्छा हुई। इससे वे एक पंडित की …
यवन को संस्कृत-शिक्षा! शिव शिव!
पूरा अंश दिखाएँ
वह आजकल का जमाना तो था नहीं। एक भी ब्राह्मण वेद और शास्त्र की पवित्र संस्कृत भाषा एक यवन को सिखाने पर राजी न हुआ। कृष्णनगर के महाराज शिवचन्द्र सर विलियम के मित्र थे। उन्होने भी बहुत कोशिश की, पर व्यर्थ।
यवन को संस्कृत-शिक्षा! शिव शिव!
सर विलियम ने बहुत बड़ी तनख्वाह का भी लालच दिया। पर उनका यह प्रयत्न भी निष्फल हुआ। लालच के मारे दो-एक पंडित सर विलियम के यहाँ पधारे भी और इसका निश्चय करना चाहा कि यदि वे उन्हें संस्कृत पढ़ावें तो क्या तनख्वाह मिलेगी?
५—पुराने अँगरेज अधिकारियों के संस्कृत पढ़ने का फल
बम्बई और उसके आस-पास के प्रदेश की कीमत उस समय साढ़े बारह रुपये महीने से अधिक नहीं समझी गई!!!
पूरा अंश दिखाएँ
… के साथ हुआ। तब बम्बई की जमींदारी को अपने काम की न समझकर पोर्चुगल के राजा ने कैथराइन के दहेज में दे डाला। परन्तु अँगरेज राज ने इस दहेज को तुच्छ समझकर १५० रुपये सालाना मालगुजारी देने का इकरार नामा लेकर, ईस्ट-इंडिया-कम्पनी को दे डाला।
बम्बई और उसके आस-पास के प्रदेश की कीमत उस समय साढ़े बारह रुपये महीने से अधिक नहीं समझी गई!!!
व्यापार व्यवसाय और जमींदारी आदि बढ़ाने में पोर्चुगीज लोंगों की प्रतियोगिता यद्यपि जाती रही तथा अँगरेजों को भारत में सत्ता-विस्तार करते देख यौरप के और लोगों के मुँह से भी लार टपकने लगी फ्रांस, डेनमार्क और हालैंड में भी ईस्ट-इंडिया नाम की कम्पनियाँ खड़ी हुईं। …
एक बिल में दो साँप कैसे रहें?
पूरा अंश दिखाएँ
अब अकेली फ्रेंच कम्पनी का सामना अँगरेजों को करना पड़ा। इस फ्रेंच कम्पनी का भी आंतरिक अभिप्राय भारत को धीरे-धीरे अपनी मुट्ठी में कर लेने का था। और अँगरेज भी इसी इरादे से पैर फैला रहे थे।
एक बिल में दो साँप कैसे रहें?
इससे दोनों में घोर कलह उपस्थित हो गया। एक ने दूसरे को अपदस्थ करने की कोशिश आरम्भ कर दी। कूटनीति से काम लिया जाने लगा। जब उससे कामयाबी न हुई तब लड़ाइयाँ तक लड़ी गईं। एक कम्पनी दूसरी के पीछे ही पड़ी रही। होते होते …
शकुन्तला वह चीज है जिसकी कृपा से भारतवासी हैवान से इंसान समझे जाने लगे—पशु से मनुष्य माने जाने लगे।
पूरा अंश दिखाएँ
… शकुन्तला की कविता, उसके पात्रों का चरित्र, उसकी भाव प्रवणता आदि देखकर वे लोग मुग्ध हो गये। शकुन्तला के अंगरेजी अनुवाद के भी अनुवाद जर्मन और फ्रेंच आदि अनेक भाषाओं में हो गये, जिन्हें पढ़कर तत्तद्देशवासियों ने भी उसकी श्रेष्ठता एक स्वर से कबूल की।
शकुन्तला वह चीज है जिसकी कृपा से भारतवासी हैवान से इंसान समझे जाने लगे—पशु से मनुष्य माने जाने लगे।
अतएव भगवान् कालिदास के हम लोग हृदय से ऋणी हैं। शकुन्तला से योरप वालों को मालूम हो गया कि नाट्यविद्या में हिन्दू-सन्तान उन लोगों से यदि बढ़ी हुई नहीं है तो कम भी किसी तरह नहीं। वे यह भी जान गये कि जिस ग्रीक-भाषा के …
८—शब्दार्थ विचार
देवदत्त, तुम आदमी नहीं, बैल हो।
पूरा अंश दिखाएँ
उ॰—दो तरह से—वाच्यार्थ के सादृश्य के अनुसार और वाच्यार्थ के सम्बन्ध के अनुसार। उदाहरण—"
देवदत्त, तुम आदमी नहीं, बैल हो।
" यहाँ, बैल के बुद्धि-मान्द्य आदि गुण, अर्थात् धर्म, देवदत्त में होने से यह अर्थ हुआ कि यह बैल—अर्थात् बैल के सदृश हैं। इसलिए इस लक्षणा का नाम सादृश्य निबन्धना है। इसी को कोई-कोई गौणी-वृत्ति भी कहते हैं।
९—हिन्दी शब्दों के रूपान्तर
भाषा-रूप सागर का बहाव व्याकरण की दीवार से नहीं रुक सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
दे॰—आप विचार करने चले हैं या औरों के व्याकरणज्ञान की माप? मैं मानता हूँ कि
भाषा-रूप सागर का बहाव व्याकरण की दीवार से नहीं रुक सकता।
यदि सभी बड़े-बड़े लेखक 'नयी' लिखने लगेंगे तो व्याकरण रक्खा रहेगा; रिवाज की जीत होगी। परन्तु जब तक ऐसा नहीं हुआ तब तक तो आप अपना नियम सँभाल कर बनाने की कृपा कीजिए और प्राकृतिक नियमों का गला न घोटिए।
भाषा कुछ आपके नियमों की अनुचरी नहीं। व्याकरण अलबत्ते उसका अनुचर है।
पूरा अंश दिखाएँ
भाई साहब, नियम बना कर भाषा का प्रतिबन्ध नहीं किया जा सकता। भाषा का रुख और उसके प्रत्येक अंग के भेद-भाव देखकर तदनुकूल नियमों और व्याकरणों की रचना की जाती है।
भाषा कुछ आपके नियमों की अनुचरी नहीं। व्याकरण अलबत्ते उसका अनुचर है।
लेखकों की प्रवृत्ति, भाषा का प्राकृतिक झुकाव और रिवाज आदि उसे जिस तरफ ले जाते हैं उसी तरह वह जाती है। व्याकरण की गरज हो तो उसके पीछे-पीछे जाय और नियम बनावे। संस्कृत-व्याकरण के प्रणेताओं को तो एक-एक शब्द के लिये भी अलग-अलग नियम बनाने …
महाराज, रिवाज भी कोई चीज है। उसके सामने नियम-उवम सब रक्खे रहते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… वे ऐसे रूपों का भी उल्लेख अपने ग्रन्थों में करेंगे। क्योंकि लेखक उन्हें जान-बूझकर और सही समझ कर वैसा लिखते हैं। मेरी राय में व्याकरण के नियमों के सुभीते के लिए पहले ही से शब्दों को एकरूपता देने की चेष्टा बड़ी ही अनोखी बात है।
महाराज, रिवाज भी कोई चीज है। उसके सामने नियम-उवम सब रक्खे रहते हैं।
भारत के अन्य सारे प्रान्तों के लोग सिर ढँकते हैं, पर बंगाली खुले ही सिर रहते हैं। यह रिवाज ही की कृपा का फल है।
शास्त्राज्ञा आपको नहीं बचा सकती। बचा सकता है तो केवल रिवाज, रूढ़ि या लोकाचार।
पूरा अंश दिखाएँ
यह भी बताइए कि कौन-कौन सा वेद आपने याद किया है? शास्त्राज्ञा की बदौलत अब आप अपने अस्पृश्य जनों की बिरादरी में जा रहे हैं, और हिन्दी के कुछ शब्दों की तरह, आपका वर्णान्तर होने भी देर नहीं।
शास्त्राज्ञा आपको नहीं बचा सकती। बचा सकता है तो केवल रिवाज, रूढ़ि या लोकाचार।
उसमें बड़ा बल है। अतएव, दया करके हिन्दी को उसके आश्रय से वञ्चित न कीजिए।
१३—समाचार-पत्रों का विराट् रूप
चुटकुले और हँसी-ठट्ठे की बातें आपके जंघास्थान में हैं। क्यों? इसे आप खुद समझ जाइए।
पूरा अंश दिखाएँ
३—
चुटकुले और हँसी-ठट्ठे की बातें आपके जंघास्थान में हैं। क्यों? इसे आप खुद समझ जाइए।
४—समाचार, नये नये समाचार, विचित्र समाचार और स्फुट समाचार आपके उदरस्थान में है। इन्हीं से आपका प्रकाण्ड, प्रलम्ब और प्रसूत पेट अकसर भरा रहता है। यदि और कुछ भी न हो तो भी आपका विराट् रूप इन्हीं के सहारे थँमा रहता है।
अग्रिम मूल्य आपके परमानन्द स्थान है।
पूरा अंश दिखाएँ
१२—
अग्रिम मूल्य आपके परमानन्द स्थान है।
१३—पश्चात् मूल्य आपके क्लेश स्थान में है।
पश्चात् मूल्य आपके क्लेश स्थान में है।
पूरा अंश दिखाएँ
१३—
पश्चात् मूल्य आपके क्लेश स्थान में है।
१४—प्रेस (छापाखाना) आपके मन्दिर स्थान में है।
कागज आपका स्थूल और लेख, आपका सूक्ष्म शरीर है।
पूरा अंश दिखाएँ
१९—

२०—अन्तरात्मा आपका धर्म्म, अथवा धर्म के नाम से जो कुछ आप समझते हैं, वह है। उसके खिलाफ किसी के कुछ कहने या उस पर दोषों का आरोप करने, से आपकी आत्मा तड़पने लगती है;
सम्पादक आपके दोस्त और मुफ़्त पढ़ने वाले आपके जानी दुश्मन हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
२८—

२९—पताका आपकी हिन्दुस्तान की हित-चिन्ता, नक्कारा आपका अज्ञान की गहरी नींद में सोये हुओं को जगाना, पराक्रम आपका सनातन-धर्म्म की साफ सड़क से भटके हुओ को रास्ता बतलाना है।
१४—संपादकीय योग्यता
सम्पादक बनाने से नहीं बनता, उसके लिये जिन गुणों की अपेक्षा होती है वे जन्म ही से पेदा होंते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
"मुख्य बात तो यह है कि
सम्पादक बनाने से नहीं बनता, उसके लिये जिन गुणों की अपेक्षा होती है वे जन्म ही से पेदा होंते हैं।
साहित्य का उत्तम ज्ञान, दूरदर्शिता और व्यापक दृष्टि आदि बातें तजुर्बे और अध्ययन से प्राप्त हो सकती हैं, पर सम्पादकीय कार्य में कामयाबी की कुञ्जी मनुष्य माँ के पेट ही से लाता है"। रिब्यू आफ रिव्यूज के सम्पादक स्टीड साहब, कहते हैं—"सम्पादक का पहला गुण …
१६—अमेरिका के अखबार
इसलिये नहीं कि उन्होंने जालसाज़ी की, किन्तु इसलिये कि जालसाजी में वे कामयाब न हो सके।
पूरा अंश दिखाएँ
… बड़ी भयंकर आग लगी थी। उसके सम्बन्ध में भी एक अखबार वाले ने ऐसी ही जालसाजी की थी, पर वह प्रकट हो गई। फल यह हुआ कि अखबार के जिन कर्मचारियों के दोष से यह बात प्रकट हुई थी वे सब बरखास्त कर दिये गये।
इसलिये नहीं कि उन्होंने जालसाज़ी की, किन्तु इसलिये कि जालसाजी में वे कामयाब न हो सके।
अमेरिकन अखबारों के संवाददाता खबरें एकत्र करने में बड़े ही प्रवीण होते हैं। अपने इस काम में वे लोग जैसा साहस, अध्यवसाय और उत्साह दिखलाते हैं उसका एक उदाहरण सुनिये। शिकागो की अदालत में कत्ल का एक मुकद्दमा चल रहा था। सारे देश में उसकी …
१७—चीन के अखबार
जिस देश में जितने अधिक समाचार-पत्र होते हैं वह उतनी ही अधिक उन्नत अवस्था में समझा जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
जिस देश में जितने अधिक समाचार-पत्र होते हैं वह उतनी ही अधिक उन्नत अवस्था में समझा जाता है।
यदि इस विचार से देखा जाय तो मानना पड़ेगा कि चीन दिन पर दिन अधिकाधिक उन्नति करता जाता है। सात वर्ष पहले यहाँ चीनियों का एक भी अखबार न था। परन्तु आज चीन में दो सौ से अधिक ऐसे अखबार निकलते हैं जिनके स्वामी, सम्पादक …
जो हो एक उठती हुई जाति के प्रबल-वेगवाही आकांक्षा-स्रोत को कोई रोक नहीं सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
यद्यपि चीनी अखबार अभी बाल्यावस्था ही में है तथापि उन्होंने थोड़े ही दिनों में बहुत कुछ उन्नति कर ली है और उनका बल बराबर बढ़ता जाता है। इससे विदेशियों के हृदय में वे काँटे की तरह चुभने लगे।
जो हो एक उठती हुई जाति के प्रबल-वेगवाही आकांक्षा-स्रोत को कोई रोक नहीं सकता।
१८—विलायत का टाइम्स नामक प्रसिद्ध समाचार पत्र
जूतों में टाँके लगाने वाला मोची भी, फुरसत के वक्त, ताजा देनिक परचा खरीदता और पढ़ता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… से जीवकोपार्जन कर सकता है तब वहीं के रहने वाले सुयोग्य लेखकों की आमदनी का तो कहना ही क्या है। विलायत के प्रायः सभी निवासी समाचार पत्र पढ़ने का शौक रखते हैं। वहाँ किसी समाचार-पत्र की एक कापी से दस-बीस आदमियों का काम नहीं निकलता।
जूतों में टाँके लगाने वाला मोची भी, फुरसत के वक्त, ताजा देनिक परचा खरीदता और पढ़ता है।
इन्हीं कारणों से योरप और अमेरिका के छोटे छोटे देशों और प्रदेशों तक में समाचार-पत्रों की संख्या सैकड़ों हज़ार तक पहुँचती हैं। योरप के एक बहुत ही छोटे से देश, स्वीटजरलेंड ही में, छः सौ से अधिक समाचार पत्र हैं। इस समय ग्रेट ब्रिटेन, अर्थात् …
१९—खुदाबख्श-लाइब्रेरी
बात यह है कि हम लोग अपनी आँखों देखना नहीं जानते।
पूरा अंश दिखाएँ
… उसका नाम है खुदाबख्श-लाइब्रेरी। १९०३ ईसवी तक उसे बहुत कम लोग जानते थे। परन्तु पूर्वोक्त वर्ष लार्ड कर्ज़न ने उसका मुलाहजा किया तब से गवर्नमेंट के अनेक बड़े-बड़े अफसर उसे देखने के लिए आने लगे। फ़ल यह हुआ कि इस पुस्तकालय की प्रसिद्धि हो गई।
बात यह है कि हम लोग अपनी आँखों देखना नहीं जानते।
जब और कोई हमें कोई चीज़ दिखा देता है और उसके गुण बता देता है तब हम लोगों ने इस पुस्तकालय को पहचाना। अब तो इसका नाम देश देशान्तरों तक में हो गया है। इस पुस्तकालय में कुछ पुस्तकें—हस्त-लिखित—ऐसी भी हैं जो अन्यत्र कहीं नहीं। …
साहित्य सीकर मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।