साफ़ माथे का समाज की पंक्तियाँ
साफ़ माथे का समाज (अनुपम मिश्र) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
86 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
बादल यहां सबसे कम आते हैं, पर बादलों के नाम यहां सबसे ज़्यादा निकलें तो कोई अचरज नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… अनुपम मिश्र ने कमरे में बैठकर शब्दकोश के सहारे अपना लेखन नहीं किया। राजस्थान के बंजर इलाक़ों में पानी और हरियाली के लिए जूझते ग्रामीणों की जुबान को अपनी भाषा में आने दिया है। मरुभूमि के इलाक़े की चर्चा करते हुए अनुपम मिश्र कहते हैं-'
बादल यहां सबसे कम आते हैं, पर बादलों के नाम यहां सबसे ज़्यादा निकलें तो कोई अचरज नहीं।
खड़ी बोली और बोली में ब और व के अंतर से पुल्लिंग, स्त्रीलिंग के अंतर से बादल का वादल और वादली, बादलो, बादली है, संस्कृत से बरसे जलहर, जीमूत, जलधर, जलवाह, जलधरण, जलद, घटा, क्षर (जल्दी नष्ट हो जाते हैं), सारंग, व्योम, व्योमचर, मेघ, मेघाडंबर, …
किसी समाज का पर्यावरण पहले बिगड़ना शुरू होता है या उसकी भाषा-हम इसे समझ कर संभल सकने के दौर से अभी तो आगे बढ़ गए हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
किसी समाज का पर्यावरण पहले बिगड़ना शुरू होता है या उसकी भाषा-हम इसे समझ कर संभल सकने के दौर से अभी तो आगे बढ़ गए हैं।
हम 'विकसित' हो गए हैं।
अपनी भाषा, अपने ही आंगन में विस्थापित हो रही है, वह अपने ही आंगन में पराई बन रही है।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन आज तो हमारी भाषा ही खारी हो चली है। जिन सरल, सजल शब्दों की धाराओं से वह मीठी बनती थी, उन धाराओं को बिल्कुल नीरस, बनावटी, पर्यावरणीय, पारिस्थितिक जैसे शब्दों से बांधा जा रहा है।
अपनी भाषा, अपने ही आंगन में विस्थापित हो रही है, वह अपने ही आंगन में पराई बन रही है।
यहां पैसा नहीं बहाया गया है, पसीना बहाया है, लोगों ने और अच्छे काम और अच्छे विचारों ने अकाल को एक दर्शक की तरह पाल के किनारे खड़ा कर दिया है।
पूरा अंश दिखाएँ
अलवर में नदियां एक दूसरे से जोड़ी नहीं गई हैं। यहां लोग, गांव, नदियों से, अपने तालाबों से जुड़े हैं।
यहां पैसा नहीं बहाया गया है, पसीना बहाया है, लोगों ने और अच्छे काम और अच्छे विचारों ने अकाल को एक दर्शक की तरह पाल के किनारे खड़ा कर दिया है।
प्रकृति की स्मृति में यह मिटा नहीं था, इसलिए फिर लापोड़िया के समाज की स्मृति में भी ये नाम एक-एक करके वापस आने लगे।
पूरा अंश दिखाएँ
… नाम गायब हो गए थे, वे एक-एक कर लापोड़िया के गोचर में लौटने लगे। विलायती बबूल हटा दिया गया, देसी बबूल बोया नहीं गया था, लेकिन नमी मिलते ही पुरानी दबी जड़ों में प्राण आ गए और जगह-जगह उपयोगी घास, पौधे और झाड़ियां बढ़ने लगीं।
प्रकृति की स्मृति में यह मिटा नहीं था, इसलिए फिर लापोड़िया के समाज की स्मृति में भी ये नाम एक-एक करके वापस आने लगे।
अपने गोचर को सुधारने के इस संकल्प को लापोड़िया ने कर्म में बदला और फिर उसका विस्तार भी किया। आसपास के सभी गांव में युवा मंडल बनाए गए। सभी से संपर्क किया गया और गोचर, तालाब, पेड़ पौधों और वन्य जीवों को बचाने के लिए …
ऐसे हिंदी के साहित्य को मैं अंग्रेज़ी का ही मानता हूं-लिपि बदली उसकी; विचार नहीं बदला।
पूरा अंश दिखाएँ
… है जो हमसे बहुत परे हैं। हमारे संदर्भ नहीं हैं। हमारे विषय नहीं हैं। हमारी बहस नहीं है। उदाहरण के लिए सोशल फ़ॉरेस्ट्री आई हमारे यहां। उस पर पहले अंग्रेज़ी में साहित्य बन गया। फिर उसका हिंदी में अनुवाद होकर सामाजिक वानिकी में बदल गया।
ऐसे हिंदी के साहित्य को मैं अंग्रेज़ी का ही मानता हूं-लिपि बदली उसकी; विचार नहीं बदला।
हमारी संस्कृति में पर्यावरण को लेकर मौलिक साहित्य रहा है वह एक तरह से बिखरा हुआ भी है और मुझे लगता है कि उसे समेटने के लिए गंभीर प्रयास की भी बहुत ज़रूरत है।
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
- लोक बुद्धि की जीवट यात्रा
- भाषा और पर्यावरण
- अकाल: अच्छे कामों और विचारों का भी
- गोचर का प्रसाद बांटता लापोड़िया
- तैरने वाला समाज डूब रहा है
- भूकंप की तर्जनी और कुम्हड़बतिया
- पर्यावरण : खाने का और दिखाने का और
- बीजों के सौदागर
- बारानी को भी ये दासी बना देंगे
- गोपालपुरा: न बंधुआ बसे, न पेड़ बचे
- गौना ताल: प्रलय का शिलालेख
- साध्य, साधन और साधना
- माटी, जल और ताप की तपस्या
- सन् 2000 में तीन शून्य भी हो सकते हैं!
- साफ़ माथे का समाज
- थाली का बैंगन
- असभ्यता की दुर्गंध में एक सुगंध
- पर्यावरण का पाठ
- मन्ना: वे गीत फ़रोश भी थे
लोक बुद्धि की जीवट यात्रा
इसलिए कहा जाता है कि जिस वर्ष बाढ़ नहीं आती, राजनीति में सूखा रहता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… के बदले वह प्राकृतिक बाढ़ खेतों को उपजाऊ बना जाती थी। लेकिन अब जो मानव निर्मित बाढ़ आती है, वह एक तरफ़ जनता को बेघर बनाकर कंगाल करती है तो दूसरी ओर 'राहत' के नाम पर भ्रष्ट अधिकारियों और राजनीतिज्ञों को मालामाल बना जाती है।
इसलिए कहा जाता है कि जिस वर्ष बाढ़ नहीं आती, राजनीति में सूखा रहता है।
वार्षिक बाढ़ की तमाम तबाहियों और प्रशासनिक उपेक्षाओं को झेलकर भी आदमी यदि अपने अस्तित्व के साथ आज जीवित है तो उसके उस जीवट और जिजीविषा का नमन करना होगा जो संकट के क्षणों में उसके साथ रहे। जीवट और जिजीविषा के इस जीवन का …
बादल कम पड़ जाएं, इतने नाम हैं यहां बादलों के।
पूरा अंश दिखाएँ
भरणनद, पायोद, धरमंडल, दादर, डंबर, दलवादल, घन, घणमंड, जलजाल, कालीकांढल, कालाहण, कारायण, कंद, हब्र, मैंमट, मेहाजल, मेघाण, महाधन, रामइयो और सेहर।
बादल कम पड़ जाएं, इतने नाम हैं यहां बादलों के।
बड़ी सावधानी से बनाई इस सूची में कोई भी ग्वाला चाहे जब दो-चार नाम और जोड़ देता है। भाषा की और उसके साथ-साथ इस समाज की वर्षा-विषयक अनुभव संपन्नता इन चालीस, चवालीस नामों में समाप्त नहीं हो जाती। वह इन बादलों का, उनके आकार, प्रकार, …
बादल यहां सबसे कम आते हैं, पर बादलों के नाम यहां सबसे ज़्यादा निकलें तो कोई अचरज नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… अनुपम मिश्र ने कमरे में बैठकर शब्दकोश के सहारे अपना लेखन नहीं किया। राजस्थान के बंजर इलाक़ों में पानी और हरियाली के लिए जूझते ग्रामीणों की जुबान को अपनी भाषा में आने दिया है। मरुभूमि के इलाक़े की चर्चा करते हुए अनुपम मिश्र कहते हैं-'
बादल यहां सबसे कम आते हैं, पर बादलों के नाम यहां सबसे ज़्यादा निकलें तो कोई अचरज नहीं।
खड़ी बोली और बोली में ब और व के अंतर से पुल्लिंग, स्त्रीलिंग के अंतर से बादल का वादल और वादली, बादलो, बादली है, संस्कृत से बरसे जलहर, जीमूत, जलधर, जलवाह, जलधरण, जलद, घटा, क्षर (जल्दी नष्ट हो जाते हैं), सारंग, व्योम, व्योमचर, मेघ, मेघाडंबर, …
भाषा और पर्यावरण
किसी समाज का पर्यावरण पहले बिगड़ना शुरू होता है या उसकी भाषा-हम इसे समझ कर संभल सकने के दौर से अभी तो आगे बढ़ गए हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
किसी समाज का पर्यावरण पहले बिगड़ना शुरू होता है या उसकी भाषा-हम इसे समझ कर संभल सकने के दौर से अभी तो आगे बढ़ गए हैं।
हम 'विकसित' हो गए हैं।
भाषा यानी केवल जीभ नहीं। भाषा यानी मन और माथा भी।
पूरा अंश दिखाएँ
किसी समाज का पर्यावरण पहले बिगड़ना शुरू होता है या उसकी भाषा-हम इसे समझ कर संभल सकने के दौर से अभी तो आगे बढ़ गए हैं। हम 'विकसित' हो गए हैं।
भाषा यानी केवल जीभ नहीं। भाषा यानी मन और माथा भी।
एक का नहीं, एक बड़े समुदाय का मन और माथा जो अपने आसपास के और दूर के भी संसार को देखने-परखने-बरतने का संस्कार अपने में सहज संजो लेता है। ये संस्कार बहुत कुछ उस समाज की मिट्टी, पानी, हवा में अंकुरित होते हैं, पलते-बढ़ते हैं …
दूल्हा है विकास नामक शब्द।
पूरा अंश दिखाएँ
… तो दूर, इसे कोई क्लर्क या मुंशी की तरह भी दर्ज नहीं कर पाता। इस बदले हुए माथे के कारण हिंदी भाषा में 50-60 बरस में नए शब्दों की एक पूरी बारात आई है। बारातिये एक-से-एक हैं पर पहले तो दूल्हे राजा को ही देखें।
दूल्हा है विकास नामक शब्द।
ठीक इतिहास तो नहीं मालूम कि यह शब्द हिंदी में कब पहली बार आज के अर्थ में शामिल हुआ होगा। पर जितना अनर्थ इस शब्द ने पर्यावरण के साथ किया है, उतना शायद ही किसी और शब्द ने किया हो। विकास शब्द ने माथा बदला …
पर्यावरण की भाषा इस सामाजिक-राजनैतिक भाषा से रत्ती-भर अलग नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
… अमीर भाषा ने एक नई रेखा भी खींची है-गरीबी की रेखा। लेकिन इस रेखा को खींचने वाले संपन्न लोगों की ग़रीबी तो देखिए कि उनकी तमाम कोशिशें रेखा के नीचे रहने वालों की संख्या में कमी लाने के बदले उसे लगातार बढ़ाती जा रही हैं।
पर्यावरण की भाषा इस सामाजिक-राजनैतिक भाषा से रत्ती-भर अलग नहीं है।
वह हिंदी भी है यह कहते हुए डर लगता है। बहुत हुआ तो आज के पर्यावरण की ज़्यादातर भाषा देवनागरी कही जा सकती है। लिपि के कारण राजधानी में पर्यावरण मंत्रालय से लेकर हिंदी राज्यों के क़स्बों, गांवों तक के लिए बनी पर्यावरण संस्थाओं की …
लेकिन आज तो हमारी भाषा ही खारी हो चली है।
पूरा अंश दिखाएँ
… बहा रही हैं।' बिजली जरूर बने, पर समुद्र में पानी बहाना भी नदी का एक बड़ा काम है। इसे हमारी नई भाषा भूल रही है। जब समुद्रतटीय क्षेत्रों में भूजल बड़े पैमाने पर खारा होने लगेगा-तब हमें नदी की इस भूमिका का महत्व पता चलेगा।
लेकिन आज तो हमारी भाषा ही खारी हो चली है।
जिन सरल, सजल शब्दों की धाराओं से वह मीठी बनती थी, उन धाराओं को बिल्कुल नीरस, बनावटी, पर्यावरणीय, पारिस्थितिक जैसे शब्दों से बांधा जा रहा है। अपनी भाषा, अपने ही आंगन में विस्थापित हो रही है, वह अपने ही आंगन में पराई बन रही है।
अपनी भाषा, अपने ही आंगन में विस्थापित हो रही है, वह अपने ही आंगन में पराई बन रही है।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन आज तो हमारी भाषा ही खारी हो चली है। जिन सरल, सजल शब्दों की धाराओं से वह मीठी बनती थी, उन धाराओं को बिल्कुल नीरस, बनावटी, पर्यावरणीय, पारिस्थितिक जैसे शब्दों से बांधा जा रहा है।
अपनी भाषा, अपने ही आंगन में विस्थापित हो रही है, वह अपने ही आंगन में पराई बन रही है।
अकाल: अच्छे कामों और विचारों का भी
आग लगने पर कुआं खोदना पुरानी कहावत है।
पूरा अंश दिखाएँ
अकाल: अच्छे कामों और विचारों का भी
आग लगने पर कुआं खोदना पुरानी कहावत है।
अकाल की आग लगी। सरकार और समाज ने भी कुआं खोदना शुरू किया। कहावत में तो कुआं खोदने पर शायद पानी भी निकलता है पर इस बार अकाल में कुआं खोदने पर पानी नहीं मिला। टैंकरों से, रेलों से और तो और गुजरात में पानी …
पर अकाल कभी चुपचाप नहीं आता। वह बिना तिथि बताए आने वाला अतिथि नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
… दिख रहे थे उस 21वीं सदी का यह पहला अकाल है। और जिस सूचना की क्रांति का इतना हो हल्ला हो रहा था, इस क्रांति के महान दूतों को, महान सपूतों को बिना सूचना दिए देश के आधे हिस्से में अकाल 'चुपचाप' उतर आया है।
पर अकाल कभी चुपचाप नहीं आता। वह बिना तिथि बताए आने वाला अतिथि नहीं है।
दिसंबर के अंत में जब मानसून ने अपने को समेटा था तब बहुत से हिस्से में उसने यह जानकारी, यह सूचना भी बरसा दी थी कि कहां-कहां औसत से कम वर्षा हुई है। पर कुछ अपवाद छोड़ कर न तो धरती के बेटों ने, किसानों …
पानी के उम्दा काम ने उनके स्वाभिमान की भी रक्षा की है।
पूरा अंश दिखाएँ
… के बीच में एक बड़े हरे द्वीप की तरह खड़ा है। यहां सरकार को न तो टैंकरों से पानी ढोना पड़ रहा है न अकाल राहत का पैसा बांटना पड़ा है। लोग, गांव किसी के आगे हाथ नहीं पसार रहे हैं। उनका माथा ऊंचा है।
पानी के उम्दा काम ने उनके स्वाभिमान की भी रक्षा की है।
अलवर में नदियां एक दूसरे से जोड़ी नहीं गई हैं। यहां लोग, गांव, नदियों से, अपने तालाबों से जुड़े हैं। यहां पैसा नहीं बहाया गया है, पसीना बहाया है, लोगों ने और अच्छे काम और अच्छे विचारों ने अकाल को एक दर्शक की तरह पाल …
यहां पैसा नहीं बहाया गया है, पसीना बहाया है, लोगों ने और अच्छे काम और अच्छे विचारों ने अकाल को एक दर्शक की तरह पाल के किनारे खड़ा कर दिया है।
पूरा अंश दिखाएँ
अलवर में नदियां एक दूसरे से जोड़ी नहीं गई हैं। यहां लोग, गांव, नदियों से, अपने तालाबों से जुड़े हैं।
यहां पैसा नहीं बहाया गया है, पसीना बहाया है, लोगों ने और अच्छे काम और अच्छे विचारों ने अकाल को एक दर्शक की तरह पाल के किनारे खड़ा कर दिया है।
गोचर का प्रसाद बांटता लापोड़िया
अपने ऊपर खुद लगाया हुआ यह अनुशासन एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को सौंपा जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… अपने खेतों के लिए कोई-न-कोई ऐसी व्यवस्था बनानी पड़ती है, जो समयसिद्ध और स्वयंसिद्ध हो। काल के किसी खंड विशेष में समाज के सभी सदस्यों के साथ मिल-जुलकर जो व्यवस्था बनती है, उसे फिर सभी सदस्य मिल-जुलकर पाल-पोसकर बड़ा करते हैं और मज़बूत बनाते हैं।
अपने ऊपर खुद लगाया हुआ यह अनुशासन एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को सौंपा जाता है।
एक पीढ़ी अपनी उम्र पूरी करे, उससे पहले वैसी ही परिपक्व पीढ़ी फिर सामने आ जाती है, इस धरोहर की रखवाली करने-तब समाज का जीवन बिना रुके, अबाध गति से चलता रहता है।
सहभोज में परोसे गए मीठे सीरे ने सारी कड़वाहट मिटा दी।
पूरा अंश दिखाएँ
… जाता है, उसके मन में बहुत कड़वाहट आ जाती है। इस कड़वाहट को दूर करने के लिए गोचर में ही पूरे गांव का सामूहिक भोज रखा गया। पूरी के साथ सीरा, हलवा परोसा गया। गांव के 200 घरों से कोई 400 लोगों ने भोजन किया।
सहभोज में परोसे गए मीठे सीरे ने सारी कड़वाहट मिटा दी।
इसी भोज के बाद गोचर से विलायती बबूल हटाने का काम शुरू हुआ। सभी लोग जानते हैं कि गोचर गांव के पशुओं के चरने की जगह है। लेकिन पिछले दौर में गोचर के पेड़ कट गए थे, घास खोद ली गई थी। फिर इस तरह …
प्रकृति की स्मृति में यह मिटा नहीं था, इसलिए फिर लापोड़िया के समाज की स्मृति में भी ये नाम एक-एक करके वापस आने लगे।
पूरा अंश दिखाएँ
… नाम गायब हो गए थे, वे एक-एक कर लापोड़िया के गोचर में लौटने लगे। विलायती बबूल हटा दिया गया, देसी बबूल बोया नहीं गया था, लेकिन नमी मिलते ही पुरानी दबी जड़ों में प्राण आ गए और जगह-जगह उपयोगी घास, पौधे और झाड़ियां बढ़ने लगीं।
प्रकृति की स्मृति में यह मिटा नहीं था, इसलिए फिर लापोड़िया के समाज की स्मृति में भी ये नाम एक-एक करके वापस आने लगे।
अपने गोचर को सुधारने के इस संकल्प को लापोड़िया ने कर्म में बदला और फिर उसका विस्तार भी किया। आसपास के सभी गांव में युवा मंडल बनाए गए। सभी से संपर्क किया गया और गोचर, तालाब, पेड़ पौधों और वन्य जीवों को बचाने के लिए …
शायद इन झाड़ियों ने भी मन-ही-मन लापोड़िया की रक्षा करने का संकल्प ले लिया था।
पूरा अंश दिखाएँ
… अधिक सहारा देने के लिए वातावरण बनाया जाना था। इसलिए इन झाड़ियों की रखवाली के लिए क़ानून या सख्ती के बदले प्रेम और श्रद्धा का सहारा लिया गया। लापोड़िया गांव के स्त्री-पुरुषों ने इन छोटी-छोटी झाड़ियों को राखी बांधी और इनकी रक्षा का वचन लिया।
शायद इन झाड़ियों ने भी मन-ही-मन लापोड़िया की रक्षा करने का संकल्प ले लिया था।
तभी तो आज 6 साल के अकाल के बाद भी लापोड़िया में इतना चारा है, इतना हरा चारा है, पशु इतने प्रसन्न हैं कि यहां अकाल के बीच में भी दूध की बड़ी न सही, लेकिन एक छोटी नदी तो बह ही रही है। आज …
दूध की तुक पूत से थी। और दोनों को बेचना अच्छा नहीं माना जाता था।
पूरा अंश दिखाएँ
कल्पना कीजिए उस ढांचे की, जिसमें खेतिहर समाज अपने पशुओं का इतना अधिक ध्यान रखता था। तब आज की तरह दूध का उद्योग नहीं था, डेयरी व्यवस्था नहीं थी, न दूध का संग्रह होता था और न दूध बिकता ही था।
दूध की तुक पूत से थी। और दोनों को बेचना अच्छा नहीं माना जाता था।
तब इन गांवों में दूध की नदियां कैसे बहती थीं, इस बात को आसानी से समझा जा सकता है। आज जब गोचर की तरफ़ फिर से ध्यान जा रहा है, तब इस बात को भी याद दिलाना चाहिए कि हमारे ग्रामीण समाज ने अपने पशुओं …
लेकिन इन नियमों पर पहरा देती थी श्रद्धा।
पूरा अंश दिखाएँ
स्वामी और सेवक की भूमिका में किसी तरह की चूक न हो, इसलिए बहुत व्यवस्थित नियम बनाए गए थे।
लेकिन इन नियमों पर पहरा देती थी श्रद्धा।
दंड का भी विधान ज़रूर था। लेकिन शामलात-देह की रखवाली श्रद्धा पर टिकी थी। इसका बहुत सुंदर उदाहरण है कुराड नामक गांव।
मिट्टी में गिरने वाली दूध और गंगाजल की यह बारीक रेखा कुछ ही क्षणों बाद सूख जाती है लेकिन पूरे गांव के मन पर यह अपनी अमिट छाप छोड़ जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… नीचे एक छोटा-सा छेद होता है। पात्र का मुंह दो तरफ़ झूलने वाली रस्सी से बांध कर दो लोग इसे उठाते हैं और तेज़ी से चलते हैं। इस तरह गोचर की पूरी सीमा पर 'कार' से रेखा खींची जाती है। पीछे पूरा गांव चलता है।
मिट्टी में गिरने वाली दूध और गंगाजल की यह बारीक रेखा कुछ ही क्षणों बाद सूख जाती है लेकिन पूरे गांव के मन पर यह अपनी अमिट छाप छोड़ जाती है।
'कार' लगने के बाद सब लोग ज़मीन से मिट चुकी लेकिन मन में खिंच गई उस अमिट रेखा का पालन करते हैं। कुण्ड में आज सूखा और गिरा पड़ा पेड़ भी कोई बाहर नहीं लाता, पेड़ काटने की तो बात ही छोड़िए। लेकिन कुण्ड जैसे …
कोई भी अच्छा काम सूख चुके समाज में आशा की थोड़ी नमी बिखेरता है और फिर नई जड़ें जमती हैं, नई कोपलें फूटती हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… गिरा पड़ा पेड़ भी कोई बाहर नहीं लाता, पेड़ काटने की तो बात ही छोड़िए। लेकिन कुण्ड जैसे उदाहरण आसपास के अन्य गांव में अब नहीं दिखते। एक समय रहा होगा, जब इस तरह के काम कई गांव में रहे होंगे। शायद सभी गांवों में।
कोई भी अच्छा काम सूख चुके समाज में आशा की थोड़ी नमी बिखेरता है और फिर नई जड़ें जमती हैं, नई कोपलें फूटती हैं।
ग्राम विकास नवयुवक मंडल लापोड़िया के प्रयासों से गोचर को सुधारने का यह काम अब धीरे-धीरे आसपास के गांवों में भी फैल चला है। गागरडू, डोरिया, सीतापुर, नगर, सहल सागर, महत्त गांव, गणेशपुरा आदि अनेक गांवों में आज चौका पद्धति से गोचर को सुधारने का …
खाई खाद्य सुरक्षा का बेहतर प्रबंध था।
पूरा अंश दिखाएँ
… दी जाए तो कम-से-कम गढ़ की चार खाई सुरक्षित रह सकेंगी। आज भारतीय खाद्य निगम जैसी व्यवस्था गांव का अनाज गांव से बाहर निकालकर कहीं दूर शहरों में जमा करता है और संकट के समय उसे ठीक समय पर गांवों में वापस नहीं कर पाता।
खाई खाद्य सुरक्षा का बेहतर प्रबंध था।
आज 200 घरों का छोटा-सा लापोड़िया गांव पशुपालन और किसानी के बीच टूट चुके इन संबंध को जोड़ने का एक बड़ा काम कर रहा है। 6 साल के अकाल के बाद आज इस गांव में दूध का खूब उत्पादन हो रहा है। इसमें भी संतुलन …
बाढ़ अतिथि नहीं है। यह कभी अचानक नहीं आती।
पूरा अंश दिखाएँ
… बांग्लादेश में अपनी आख़री उपस्थिति जताते हुए सागर में मिलती है। इस बार उत्तर बिहार में बाढ़ ने बहुत अधिक तबाही मचाई। कुछ दिन सभी का ध्यान इसकी तरफ़ गया। जैसा कि अक्सर होता है, हेलिकॉप्टर आदि से दौरे हुए। फिर हम इसको भूल गए।
बाढ़ अतिथि नहीं है। यह कभी अचानक नहीं आती।
दो-चार दिन का अंतर पड़ जाए तो बात अलग है। इसके आने की तिथियां बिल्कुल तय हैं। लेकिन जब बाढ़ आती है तो हम कुछ ऐसा व्यवहार करते हैं कि यह अचानक आई विपत्ति है। इसके पहले जो तैयारियां करनी चाहिए, वे बिल्कुल नहीं हो …
तैरने वाला समाज डूब रहा है
उसने और उसकी फ़सलों ने बाढ़ में डूबने के बदले तैरने की कला सीखी थी।
पूरा अंश दिखाएँ
समाज ने पीढ़ियों से, शताब्दियों से, यहां फिसलगुंडी की तरह फुर्ती से उतरने वाली नदियों के साथ जीवन जीने की कला सीखी थी, बाढ़ के साथ बढ़ने की कला सीखी थी।
उसने और उसकी फ़सलों ने बाढ़ में डूबने के बदले तैरने की कला सीखी थी।
वह कला आज धीरे-धीरे मिटती जा रही है। उत्तर बिहार में हिमालय से उतरने वाली नदियों की संख्या अनंत है। कोई गिनती नहीं है, फिर भी कुछ लोगों ने उनकी गिनती की है। आज लोग यह मानते हैं कि यहां पर इन नदियों ने दुख …
आज के नए लोग मानते हैं कि समाज अनपढ़ है, पिछड़ा है। नए लोग ऐसे दंभी है।
पूरा अंश दिखाएँ
… तालाब मिलेंगे। लेकिन यहां हिमालय से उतरने वाली नदियां इतना अधिक पानी लेकर आती हैं कि नदी से भरने वाला तालाब बनाना ज़्यादा व्यावहारिक होता था। नदी का पानी धीरे-धीरे कहीं-न-कहीं रोकते-रोकते उसकी मारक क्षमता को उपकार में बदलते-बदलते आगे गंगा में मिलाया जाता था।
आज के नए लोग मानते हैं कि समाज अनपढ़ है, पिछड़ा है। नए लोग ऐसे दंभी है।
उत्तर बिहार से निकलने वाली बाढ़ पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश में जाती है। एक मोटा अंदाज़ा है कि बांग्लादेश में कुल जो जलराशि इकट्ठी होती है उसका केवल दस प्रतिशत उसे बादलों से मिलता है। नब्बे फ़ीसदी उसे बिहार, नेपाल और दूसरी तरफ़ से …
बाढ़ अगले साल भी आएगी। यह अतिथि नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
… बारे में सोचना चाहिए। बहुत पहले से लोग कह रहे हैं कि तटबंध व्यावहारिक नहीं हैं। लेकिन हमने देखा है कि पिछले डेढ़ सौ-दौ सौ साल में हम लोगों ने तटबंधों के सिवाय और किसी चीज़ में पैसा नहीं लगाया है, ध्यान नहीं लगाया है।
बाढ़ अगले साल भी आएगी। यह अतिथि नहीं है।
इसकी तिथियां तय हैं और हमारा समाज इससे खेलना जानता था। लेकिन अब हम जैसे-जैसे ज़्यादा विकसित होते जा रहे हैं इसकी तिथियां और इसका स्वभाव भूल रहे हैं। इस साल कहा जाता है कि बाढ़ राहत में खाना बांटने में, खाने के पैकेट गिराने …
चौबीस करोड़ के हेलीकॉप्टर के बदले हम कम-से-कम बीस हज़ार नावें तैयार रखते
पूरा अंश दिखाएँ
… बाढ़ राहत में खाना बांटने में, खाने के पैकेट गिराने में हेलीकॉप्टर का जो इस्तेमाल किया गया, उसमें चौबीस करोड़ रुपए का खर्च आया था। शायद इस लागत से सिर्फ दो करोड़ रुपए की रोटी-सब्जी बांटी गई थी। ज़्यादा अच्छा होता कि इस इलाके में
चौबीस करोड़ के हेलीकॉप्टर के बदले हम कम-से-कम बीस हज़ार नावें तैयार रखते
और मछुआरे, नाविकों, मल्लाहों को सम्मान के साथ इस काम में लगाते। यह नदियों की गोदी में पला-बढ़ा समाज है। इसे बाढ़ भयानक नहीं दिखती। अपने घर की, परिवार की सदस्य की तरह दिखती है-उसके हाथ में हमने बीस हज़ार नावें छोड़ी होती। इस साल …
भूकंप की तर्जनी और कुम्हड़बतिया
हमारे मकान मकान न हुए कुम्हड़बतिया हो गए जो ज़रा-सी तर्जनी देख गिर पड़े।
पूरा अंश दिखाएँ
… से कहें तो भूकंप से विनाश का ऐसा कारण ढूंढ़ना लोगों का अपमान है। ऐसी बातों का अर्थ यही है कि भूकंप तो बड़ा मामूली-सा था, उसका कोई दोष नहीं। दोष तो है अनघड़ पत्थरों से बने मकानों का, या ऐसे मकान बनाने वालों का।
हमारे मकान मकान न हुए कुम्हड़बतिया हो गए जो ज़रा-सी तर्जनी देख गिर पड़े।
सौभाग्य से सिर्फ़ उत्तराखंड ही नहीं, हमारा सारा देश अनगढ़, पत्थर, मिट्टी और गारे का बना है। और अपनी इस विशिष्ट बनक के कारण ही इसने भूकंप से भी बड़े-बड़े दूसरी तरह के झटके सहे हैं। लेकिन देश की बात बाद में, पहले उत्तराखंड को …
जिन्हें विकास कार्य कहा जाने लगा है।
पूरा अंश दिखाएँ
उत्तरकाशी का वह भाग जहां पहाड़ों को काटकर, बारूद के बड़े-बड़े धमाकों से उड़ा कर वे सब काम किए गए हैं,
जिन्हें विकास कार्य कहा जाने लगा है।
कहीं बांध बन रहा है, कहीं कोई बड़ी सड़क। इन सब कामों ने न जाने कब से इन पहाड़ों को और उन पर बसे गांवों को हिला कर रखा था। बारूद के इन धमाकों से इन इलाकों में चूल्हे पर रखे तवे नाचते रहते थे।
बांध न हुआ, शिवजी का धनुष हो गया।
पूरा अंश दिखाएँ
… कि बांध में दरार पड़ गई थी लेकिन उसे रातोंरात ठीक कर लिया। पहाड़ों में कई जगह बांध बन रहे हैं। सरकार और उसके वैज्ञानिक हमें यही बताने की कोशिश में लगे हैं कि इन पर कभी भी किसी भूकंप का कोई असर नहीं पड़ेगा।
बांध न हुआ, शिवजी का धनुष हो गया।
शिवजी का धनुष किसी से हिल तक नहीं पाया था। 'गरऊ कठोर बिछित सब काहू'। रावण और बाणासुर जिनके चलने से ही धरती कांप उठती थी, वे भी धनुष को देख चुपचाप चलते बने, उसे उठाना तो दूर, छूने की हिम्मत भी नहीं हुई। जब …
पर्यावरण : खाने का और दिखाने का और
खाने और दिखाने के इस फ़र्क को समझे बिना 5 जून के समारोह या पूरे साल भर चलने वाली चिंता एक कर्मकांड बनकर रह जाएगी।
पूरा अंश दिखाएँ
… पर्यावरण के क़ायमी उपयोग ढूंढ़े बिना पर्यावरण बिगड़ता ही जाएगा। ग़रीबी-ग़ैरबराबरी बढ़ेगी, सामाजिक अन्यायों की बाढ़ आएगी। समाज का एक छोटा-सा लेकिन ताक़तवर भाग बड़े हिस्से का हक छीन कर पर्यावरण खाता रहेगा, बीच-बीच में दिखाने के लिए कुछ संवर्धन की बात भी करता रहेगा।
खाने और दिखाने के इस फ़र्क को समझे बिना 5 जून के समारोह या पूरे साल भर चलने वाली चिंता एक कर्मकांड बनकर रह जाएगी।
पर्यावरण की चेतना चाहिए, शिक्षा या डिग्री नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
पर्यावरण की इस चिंता ने पिछले दिनों पर्यावरण शिक्षा का भी नारा दिया है। विश्वविद्यालयों में तो यह शिक्षा शुरू हो गई है, अब स्कूलों में भी यह लागू होने वाली है। पर इस मामले में शिक्षा और चेतना का फ़र्क़ करना होगा।
पर्यावरण की चेतना चाहिए, शिक्षा या डिग्री नहीं।
चेतना बिगड़ते पर्यावरण के कारणों को ढूंढ़ने और उनसे लड़ने की ओर ले जाएगी, महज शिक्षा विशेषज्ञ तैयार करेगी जो अंततः उन्हीं अपाहिज विभागों में नौकरी पा लेंगे। नकली चिंता का यह दायरा हज़म किए जा रहे पर्यावरण से ध्यान हटाने के लिए ऐसी ही …
बीजों के सौदागर
खेती का पवित्र रहस्य और उसकी सृजनशीलता वही है जहां वह हमेशा से रही है-किसान परिवारों में।
पूरा अंश दिखाएँ
… देशों की भारी ऊर्जा जलाने वाली तकनीक अनाज के मामले में दुनिया को बेफ़िक्र कर सकती है। तीसरा भ्रम है कि खेती को एक बड़े धंधे में बदलने वाली दादा कंपनियां अपने नए, उन्नत, एक से गुण (या अवगुण) वाले बीजों से हमें तार लेंगी।
खेती का पवित्र रहस्य और उसकी सृजनशीलता वही है जहां वह हमेशा से रही है-किसान परिवारों में।
ये ही किसान धरती के बीजों को सुरक्षित रखे आ रहे हैं, भविष्य में भी ये ही उन्हें सुरक्षित रख पाएंगे, बीजों के सौदागर नहीं।
बारानी को भी ये दासी बना देंगे
वह समस्या नहीं वह तो तरीका है।
पूरा अंश दिखाएँ
… वे बारानी के वर्षों के बाद नमी सोखने से लेकर अच्छे उन्नत बीज लाने की बातें कर रहे हैं। बारानी करने वाले किसान ऐसा कहें कि हर किसान से कोई विशेषज्ञ यह पूछेगा कि बारानी वर्षा की नमी सोखना एक समस्या है तो वह हंसेगा।
वह समस्या नहीं वह तो तरीका है।
तरीक़े को समस्या मान कर देखने लगे तो कुल खेती समस्या बन जाएगी।
गोपालपुरा: न बंधुआ बसे, न पेड़ बचे
मज़बूत तालाब बन गए थे, नाजुक क़ानून टूट गया था।
पूरा अंश दिखाएँ
… ये तालाब अवैध हैं, इन्हें तुरंत हटा लिया जाए वरना सिंचाई क़ानून फ़लां-फ़लां के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अकाल का इलाक़ा, पानी की बेहद कमी। ऐसे में गांव की ज़मीन पर अपनी ही मेहनत से तालाब बना लेने से भला कैसे कानून टूट गया?
मज़बूत तालाब बन गए थे, नाजुक क़ानून टूट गया था।
कहीं ऐसा तो नहीं था कि संस्था ने बिना पूछे तालाब बनवा लिए थे?
लोगों की भागीदारी फ़ाइलों में ही शोभा देती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… करने के लिए ऐसी मांग ठीक भी हो सकती थी शायद। बार-बार शायद लिखने की ज़रूरत नहीं है शायद। पर राज चलाना कोई खेल तो नहीं है। गांव वाले इसी तरह अपने पेड़ खुद लगाने लग जाएं तो फिर सरकार इस मोर्चे पर क्या करेगी।
लोगों की भागीदारी फ़ाइलों में ही शोभा देती है।
भीतर-भीतर क्या हुआ यह तो कोई खोजी पत्रकार ही निकाल सकता था। इसलिए यह पेचीदा काम उन्हीं पर छोड़ आगे बढ़ें। थानागाजी तहसील के तहसीलदार ने एक दिन सुबह गांव गोपालपुरा को नोटिस भेज कर देश के वनीकरण के इतिहास में दर्ज होने लायक़ काम …
गौना ताल: प्रलय का शिलालेख
गौना ताल ने एक बहुत बड़े प्रलय को अपनी गहराई में समो कर उसका छोटा सा अंश ही बाहर फेंका था।
पूरा अंश दिखाएँ
… सतह ऊंची होती गई, और फिर लगातार ऊपर उठ रहे पानी ने ताल के मुंह पर रखी एक विशाल चट्टान को उखाड़ फेंका और देखते-ही-देखते सारा ताल खाली हो गया। घटना स्थल से लगभग तीन सौ किलोमीटर नीचे हरिद्वार तक इस का असर पड़ा था।
गौना ताल ने एक बहुत बड़े प्रलय को अपनी गहराई में समो कर उसका छोटा सा अंश ही बाहर फेंका था।
उसने सन्' 70 में अपने आपको मिटा कर उत्तराखंड, तराई और दूर मैदान तक एक बड़े हिस्से को बचा लिया था। वह सारा मलबा उसके विशाल विस्तार और गइराई में न समाया होता तो सन् 70 की बाढ़ की तबाही के आंकड़े कुछ और ही …
साध्य, साधन और साधना
पर यह मकान और घर का अंतर है। समाज को पानी के केवल ढांचे नहीं चाहिए। समाज को ममत्व भी चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
कुछ को लगेगा कि यह तो फ़िज़ूलख़र्ची है।
पर यह मकान और घर का अंतर है। समाज को पानी के केवल ढांचे नहीं चाहिए। समाज को ममत्व भी चाहिए।
छतरी लगाने से तालाब सरकारी या संस्था का तकनीकी ढांचा न रहकर एक आत्मिक ढांचे में बदलता है। फिर उसकी रखवाली समाज करता है।
तालाबों का यह छोटा-सा किस्सा बताता है कि साध्य अपना हो तो साधन भी अपने जुटते जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… करते थे। जरा कल्पना तो करें हम उस ढांचे के आकार की, प्रकार की, संख्या बल की, बुद्धि बल की, संगठन बल की, जो पूरे देश में पानी का प्रबंध करता था-वह भी एक ऐसे देश में जहां चेरापूंजी से जैसलमेर जैसी विचित्र परिस्थिति थी।
तालाबों का यह छोटा-सा किस्सा बताता है कि साध्य अपना हो तो साधन भी अपने जुटते जाते हैं।
हां उसके लिए साधना चाहिए। आज संस्थाएं पूरी दुनिया से बात करने के लिए जितनी उतावली दिखती हैं, उसकी आधी उतावली भी वे समाज से बात करने में लगाएं ('पार्टीसिपेटरी रिरार्च एपराईज़ल', 'पी.आर.ए.' वाली बात नहीं) तो यह साधना अपना रंग दिखा सकती है।
साध्य ऊंचा हो, साधना हो तो सब साधन जुट सकते हैं। हां चुटकी भर जीरे से 'पार्टी' नहीं हो सकेगी।
पूरा अंश दिखाएँ
एक कहावत है बुंदेलखंड में : चुटकी भर जीरे से ब्रह्मभोज। सिर्फ ज़ीरा है वह भी चुटकी भर। न सब्ज़ी है, न दाल, न आटा पर ब्रह्मभोज हो सकता है।
साध्य ऊंचा हो, साधना हो तो सब साधन जुट सकते हैं। हां चुटकी भर जीरे से 'पार्टी' नहीं हो सकेगी।
माटी, जल और ताप की तपस्या
राजस्थान की कुंडली कम-से-कम जल के मामले में 'मंगली' रही है।
पूरा अंश दिखाएँ
अब बड़ों की बारी है, बूंद-बूंद पानी जमा कर वर्ष भर तृप्त होने की। लेकिन राजस्थान में जल संग्रह की परंपरा समझने से पहले इस क्षेत्र से थोड़ा-सा परिचित हो जाना चाहिए।
राजस्थान की कुंडली कम-से-कम जल के मामले में 'मंगली' रही है।
इसे अपने कौशल से मंगलमय बना लेना कोई सरल काम नहीं था। काम की कठिनता के अलावा क्षेत्र का विस्तार भी कोई कम नहीं था। आज का राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से देश का दूसरा बड़ा राज्य है। देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 11 …
इस समाज में माटी, वर्षा और ताप की तपस्या मिलेगी, और इस तप में जीवन का तेज़ भी है और शीतलता भी।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन मरुभूमि के समाज की भाषा माटी, वर्षा और ताप की इस नई वैज्ञानिक परिभाषा से बिल्कुल अलग है।
इस समाज में माटी, वर्षा और ताप की तपस्या मिलेगी, और इस तप में जीवन का तेज़ भी है और शीतलता भी।
फागुन महीने में होली पर अबीर-गुलाल के साथ ही यहां मरुनायकजी यानी श्रीकृष्ण पीली रेत उड़ाने लगते हैं। चैत माह आते-आते धरती तपने लगती है। नए भूगोल वाले जिस सूरज की गर्मी से यहां सबसे ज़्यादा आतंकित दिखते हैं, उस सूरज का यहां एक नाम …
बूंद-बूंद गागर भी भरती है और सागर भी-ऐसे सुभाषित पाठ्य पुस्तकों में नहीं, सचमुच अपने समाज की स्मृति में समाए मिलते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
पालर यानी वर्षा के जल को संग्रह कर लेने के तरीके भी यहां बादलों और बूंदों की तरह अनंत हैं।
बूंद-बूंद गागर भी भरती है और सागर भी-ऐसे सुभाषित पाठ्य पुस्तकों में नहीं, सचमुच अपने समाज की स्मृति में समाए मिलते हैं।
इसी स्मृति से श्रुति बनी। जिस बात को समाज ने याद रखा, उसे आगे सुनाया और बढ़ाया और न जाने कब पानी के इस काम का इतना विशाल, व्यावहारिक और बहुत व्यवस्थित ढांचा खड़ा कर दिया कि पूरा समाज उसमें एक जी हो गया। इसका …
सन् 2000 में तीन शून्य भी हो सकते हैं!
अच्छे काम कहीं से भी, किसी भी दिन से शुरू किए जा सकते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
सन् 2000 में तीन शून्य भी हो सकते हैं!
अच्छे काम कहीं से भी, किसी भी दिन से शुरू किए जा सकते हैं।
यदि मुहूर्त ही देखना है, वह भी सन् 2000 का तो पहली जनवरी से ही सही, अपने बिगड़ते पर्यावरण को सुधारने और उसे संवारने का काम शुरू किया जा सकता है। बीसवीं सदी में नहीं कर पाए तो चलिए इक्कीसी सदी में ही करें, पर …
मात्र कैलेंडर के पन्ने पलट कर हम अपना घटिया पर्यावरण नहीं बदल सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
भास्कर अपनी दैनिक गतिविधि उसी तरह चलाएगा।
मात्र कैलेंडर के पन्ने पलट कर हम अपना घटिया पर्यावरण नहीं बदल सकते।
"हमने कुछ किया है बदलने लायक़" इससे ज़्यादा ज़ोर इस बात पर है कि “कैलेंडर कुछ कर देगा बदलने लायक"। इस आशा में हम कुछ समय ज़रूर बिता देंगे। और फिर समय बीतते क्या देर लगती है। जनवरी, फ़रवरी गई नहीं कि मार्च में देश …
अच्छा हो हम इन शून्यों को भरने का काम करें।
पूरा अंश दिखाएँ
… केवल कैलेंडर ताकते रहने से कुछ होगा नहीं। समय बीतते देरी नहीं लगती। सन् 2000 भी देखते-देखते आएगा-जाएगा। कुछ करेंगे नहीं तो पर्यावरण की हालत जैसी की तैसी ही नहीं, और भी ख़राब हो जाएगी। तब हमें सन् 2000 में तीन शून्य भी दिख सकेंगे।
अच्छा हो हम इन शून्यों को भरने का काम करें।
तालाब में पानी आता है, पानी जाता है। इस आवक-जावक का पूरे तालाब पर असर पड़ता है। वर्षा की तेज़ बूंदों से आगौर की मिट्टी धुलती है तो आगर में मिट्टी घुलती है। पाल की मिट्टी कटती है तो आगर में मिट्टी भरती है।
साफ़ माथे का समाज
साद तालाबों में नहीं, नए समाज के माथे में भर गई है।
पूरा अंश दिखाएँ
… समय-समय पर अपने क्षेत्र में तालाबों से मिट्टी नहीं निकाल पाने का एक बड़ा कारण यही बताया है कि इसका खर्च इतना ज़्यादा है कि उससे तो नया तालाब बनाना सस्ता पड़ेगा। पुराने तालाब साफ़ नहीं करवाए गए और नए तो कभी बने ही नहीं।
साद तालाबों में नहीं, नए समाज के माथे में भर गई है।
तब समाज का माथा साफ़ था। उसने साद को समस्या की तरह नहीं बल्कि तालाब के प्रसाद की तरह ग्रहण किया था। प्रसाद को ग्रहण करने के पात्र थे किसान, कुम्हार और गृहस्थ। इस प्रसाद को लेने वाले किसान प्रति गाड़ी के हिसाब से मिट्टी …
तब समाज का माथा साफ़ था। उसने साद को समस्या की तरह नहीं बल्कि तालाब के प्रसाद की तरह ग्रहण किया था।
पूरा अंश दिखाएँ
… एक बड़ा कारण यही बताया है कि इसका खर्च इतना ज़्यादा है कि उससे तो नया तालाब बनाना सस्ता पड़ेगा। पुराने तालाब साफ़ नहीं करवाए गए और नए तो कभी बने ही नहीं। साद तालाबों में नहीं, नए समाज के माथे में भर गई है।
तब समाज का माथा साफ़ था। उसने साद को समस्या की तरह नहीं बल्कि तालाब के प्रसाद की तरह ग्रहण किया था।
प्रसाद को ग्रहण करने के पात्र थे किसान, कुम्हार और गृहस्थ। इस प्रसाद को लेने वाले किसान प्रति गाड़ी के हिसाब से मिट्टी काटते, अपनी गाड़ी भरते और इसे खेतों में फैला कर उनका उपजाऊपन बनाए रखते। इस प्रसाद के बदले वे प्रति गाड़ी के …
जो तालाब बनाते थे, समाज उन्हें संत बना देता था।
पूरा अंश दिखाएँ
शहर को वैसी किसी मृत्यु की याद नहीं। पूरा शहर शामिल था उनकी अंतिम यात्रा में। एक तालाब के नीचे ही बने घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। बाद में वहीं उनकी समाधि बनाई गई।
जो तालाब बनाते थे, समाज उन्हें संत बना देता था।
गैंगजी ने तालाब तो नहीं बनाया था। पहले बने तालाबों की रखवाली की थी। वे भी संत बन गए थे।
सबके लिए सबकी मदद। इसी परंपरा से तालाब बनते थे, इसी से उनकी देखभाल होती थी।
पूरा अंश दिखाएँ
… नहीं हुआ। यह चलता रहा, फैलता रहा। मध्यप्रदेश के भील समाज में भी ल्हास खेला जाता है, गुजरात में भी ल्हास चलती है। वहां यह परंपरा तालाब से आगे बढ़ कर समाज के ऐसे किसी भी काम से जुड़ गई थी, जिसमें सबकी मदद चाहिए।
सबके लिए सबकी मदद। इसी परंपरा से तालाब बनते थे, इसी से उनकी देखभाल होती थी।
मिट्टी कटती थी, मिट्टी डलती थी। समाज का खेल ल्हास के उल्हास से चलता था।

थाली का बैंगन
प्रकृति पर श्रद्धा रखना वैज्ञानिक सोच है।
पूरा अंश दिखाएँ
… करने से पूर्व अपने बहुत सारे टुकड़े करती हैं। अन्यथा उन रास्तों से प्रवेश कर समुद्र प्रलय मचाता। नदियां बहुत संतुलन और धैर्य के साथ समुद्र में विलीन होती हैं। गंगा बांग्लादेश और पश्चिम की नदियां अरब सागर में कई टुकड़ों में बंटकर मिलती हैं।
प्रकृति पर श्रद्धा रखना वैज्ञानिक सोच है।
यह सोच विकसित करनी होगी कि जितना प्रकृति ने दिया है उसके हिसाब से अपना जीवन चलाएं। प्रकृति ने अलग-अलग क्षेत्रों में कई नदियां बनाई हैं। अन्यथा वह एक नदी बनाती। कश्मीर से चलाकर कन्याकुमारी तक उसे पहुंचाती। ऐसा संभव नहीं है। भूगोल ऐसी अनुमति …
हम स्थायी या टिकाऊ विकास की बात करते हैं, परंतु अभी तो हमारा विचार ही टिकाऊ नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कुछ करते थे। मगर मछली के साथ उनका सांस्कृतिक संबंध था, मछुआरे उनके दुख-सुख के साथी होते थे। उदारीकरण के दौर में जहां भी बड़े ट्रालरों का उपयोग हो रहा है सबने बहुत नुकसान उठाया है। मछली के उत्पादन पर इसका बुरा असर पड़ा है।
हम स्थायी या टिकाऊ विकास की बात करते हैं, परंतु अभी तो हमारा विचार ही टिकाऊ नहीं है।
हमसे राष्ट्रीयकरण की कोई बात करता है तो हम उसके पीछे दौड़ पड़ते हैं। हमें उदारीकरण का झंडा ऊंचा दिखता है तो हम उसके पीछे दौड़ने लगते हैं। कोई हमें बड़े ट्रालरों से मछली पकड़ने को कहता है तो हम बड़े ट्रालर से मछली पकड़ने …
असभ्यता की दुर्गंध में एक सुगंध
गांधीजी का उत्तर था, 'यह एक सुंदर विचार है।'
पूरा अंश दिखाएँ
… को इंग्लैंड जैसा बनाए रखने में आधी दुनिया को गुलाम बनाना पड़ा था, यदि भारत भी उसी रास्ते पर चला तो न जाने कितनी सारी दुनिया चाहिए होगी। कभी एक और प्रश्न उनसे पूछा गया था, 'अंग्रेज़ी सभ्यता के बारे में आपकी क्या राय है।'
गांधीजी का उत्तर था, 'यह एक सुंदर विचार है।'
अहिंसा की वह नई सुगंध गांधी चिंतन, दर्शन में ही नहीं उनके हर छोटे-बड़े काम में मिलती थी। जिससे वे लड़ रहे थे, उससे वे बहुत दृढ़ता के साथ, लेकिन पूरे प्रेम के साथ लड़ रहे थे। वे जिस जनरल के ख़िलाफ़ आंदोलन चला रहे …
पहले कोई गर्म दूध से जल जाता था तो छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता था।
पूरा अंश दिखाएँ
… तैयार हैं। अपनी उपजाऊ ज़मीन, अपने घने वन, अपना नीला आकाश, साफ़ नदियां, समुद्र, मछलियां, मेंढक की टांगे, और तो और अपने पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी। यह सूची बहुत बढ़ती जा रही है। और इन देशों की सरकारों की शर्म घटती जा रही है।
पहले कोई गर्म दूध से जल जाता था तो छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता था।
अब तो देश के देश विकास के या कहें विनाश के गर्म दूध से जल रहे हैं फिर भी विश्व बैंक से और उधार लेकर, अपना पर्यावरण गिरवी रखकर बार-बार गर्म दूध बिना फूंके पी रहे हैं।
'यह धरती हर एक की ज़रूरत पूरी कर सकती है' ऐसा विश्वास के साथ केवल गांधीजी ही कह सकते थे क्योंकि अगले ही वाक्य में वे यह भी बता रहे हैं, कि 'यह धरती किसी एक के लालच को पूरा नहीं कर सकती'।
पूरा अंश दिखाएँ
… एक भिन्न अर्थ में सामने आएगी। विकास की विचित्र चाह हमें एक ऐसी स्थिति तक ले जाएगी जहां साफ़ पानी, साफ़ हवा, साफ़ अनाज और शायद साफ़ माथा, दिमाग भी खतरे में पड़ जाएगा और तब मजबूरी में संभवतः महात्मा गांधी का नाम लेना पड़ेगा।
'यह धरती हर एक की ज़रूरत पूरी कर सकती है' ऐसा विश्वास के साथ केवल गांधीजी ही कह सकते थे क्योंकि अगले ही वाक्य में वे यह भी बता रहे हैं, कि 'यह धरती किसी एक के लालच को पूरा नहीं कर सकती'।
ज़रूरत और लालच का, सुगंध और दुर्गंध का यह अंतर हमें गांधीजी ही बता पाए हैं। गांधीजी कल के नायक थे या नहीं, इतिहास जाने। वे आने वाले कल के नायक ज़रूर होंगे।
पर्यावरण का पाठ
ऐसे हिंदी के साहित्य को मैं अंग्रेज़ी का ही मानता हूं-लिपि बदली उसकी; विचार नहीं बदला।
पूरा अंश दिखाएँ
… है जो हमसे बहुत परे हैं। हमारे संदर्भ नहीं हैं। हमारे विषय नहीं हैं। हमारी बहस नहीं है। उदाहरण के लिए सोशल फ़ॉरेस्ट्री आई हमारे यहां। उस पर पहले अंग्रेज़ी में साहित्य बन गया। फिर उसका हिंदी में अनुवाद होकर सामाजिक वानिकी में बदल गया।
ऐसे हिंदी के साहित्य को मैं अंग्रेज़ी का ही मानता हूं-लिपि बदली उसकी; विचार नहीं बदला।
हमारी संस्कृति में पर्यावरण को लेकर मौलिक साहित्य रहा है वह एक तरह से बिखरा हुआ भी है और मुझे लगता है कि उसे समेटने के लिए गंभीर प्रयास की भी बहुत ज़रूरत है।
समाज को, अपने ही लोगों को हमने प्रशिक्षण का विषय मान लिया है।
पूरा अंश दिखाएँ
… को लोगों ने खंगाल कर भी देखा है, तो उससे 'शोध' वाली जिज्ञासा ज़्यादा है। इन टुकड़ों के खंडों के कुल जोड़ को, अखंड को फिर से समझने के लिए नए सिरे से बातचीत करनी पड़ेगी। यह बातचीत पिछले 100-50 साल से बंद पड़ी है।
समाज को, अपने ही लोगों को हमने प्रशिक्षण का विषय मान लिया है।
हर चीज़ के लिए हमारे पास में प्रशिक्षण जैसा शब्द है। उसको इस बात के लिए प्रशिक्षित किया जाए। लोगों को शिक्षित किया जाए, साक्षर बना दिया जाए। उसको संगठित किया जाए। जितनी अच्छी सामाजिक संस्थाएं हैं उसमें धर्म संस्थाएं भी हैं, उसमें ईसाई संस्थाएं …
हम सब भूल गए हैं कि उसका एक विशाल संगठन था। हमने उसको भुला दिया।
पूरा अंश दिखाएँ
… संगठित किया जाए। जितनी अच्छी सामाजिक संस्थाएं हैं उसमें धर्म संस्थाएं भी हैं, उसमें ईसाई संस्थाएं भी शामिल हैं, संघ की संस्थाएं शामिल हैं-सबके मन में यही उतावलापन है कि हमारा समाज बहुत गिर-पड़ गया है। उसका कोई संगठन नहीं है। उसको संगठित करना है।
हम सब भूल गए हैं कि उसका एक विशाल संगठन था। हमने उसको भुला दिया।
थोड़ी धूल ज़रूर पड़ गई है उस पर। आज तो उस धूल को साफ़ करने के लिए एक विनम्र सेवक चाहिए। विशेषज्ञ नहीं चाहिए। झाड़-पोंछे वाले लोग चाहिए जो धूल साफ़ करके चले जाएं;
पर्यावरण और भाषा में मैं अंतर नहीं करता। वह एक दूसरे से निकली हुई चीज़े हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… मिलते हैं। उतने संपन्न अनुभव को आज हम ख़ारिज कर देते हैं। इसलिए मैंने कहा कि पहले हमको शास्त्र समझना पड़ेगा फिर उसमें हम नया जोड़ घटा सकते हैं। तो फ़िलहाल मुंशी की भूमिका ज़्यादा विनम्र व व्यावहारिक है। इसमें समाज का सम्मान भी है।
पर्यावरण और भाषा में मैं अंतर नहीं करता। वह एक दूसरे से निकली हुई चीज़े हैं।
जिस इलाके में अगर समुद्र की लहर टक्कर मारती है तो
दो शब्द हिंदी में बहुत मिलते-जुलते हैं-एक है आंख और दूसरा है पांख।
पूरा अंश दिखाएँ
… मानवीय विकास एक शब्द होता है, संस्कृति एक शब्द होता है, पर्यावरण एक शब्द होता है, आर्थिक विकास एक हो जाता, शैक्षणिक विकास एक हो जाता है। मुझे लगता है कि हमारे समाज का स्वभाव इतने सारे टुकड़ों में एक साथ सोचने का नहीं था।
दो शब्द हिंदी में बहुत मिलते-जुलते हैं-एक है आंख और दूसरा है पांख।
समाज अपनी आंख से भी देखता था और पांख से अपने आपको ऊपर उठाकर एक विहंगम दृश्य भी लेता था-अपने समाज का। ऐसा नहीं होगा कि किसी इलाके का आर्थिक विकास अच्छा हो लेकिन पानी का काम छोड़ दिया
पर्यावरण जितना बिगड़ा है, उतनी भाषा भी बिगड़ी है।
पूरा अंश दिखाएँ
पर्यावरण का थोड़ा बहुत काम हम लोगों ने जो 10-20 साल में समझा और किया है उसमें हमें भाषा का दारिद्रय सबसे ज़्यादा दिखा है।
पर्यावरण जितना बिगड़ा है, उतनी भाषा भी बिगड़ी है।
इसलिए मैं सबसे पहले विकास वाले मामले को लूंगा।
प्रकृति के पंचांग में कुछ करोड़ पन्ने हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… इस समय जगह-जगह नलकूप लगे हैं, क्योंकि सरस्वती का पानी मिल गया है। प्रकृति के लंबे कैलेंडर में पन्ने अपने से ज़्यादा हैं। अपने तो साल भर के बारह पन्ने और एक जीवन के मान लीजिए 100 पन्ने हैं, 200 पन्ने हैं, 400 पन्ने हैं।
प्रकृति के पंचांग में कुछ करोड़ पन्ने हैं।
इन पन्नों में कहीं लिखा है कि एक भरी-पूरी नदी थी। फिर वह सूख गई। वहां एक नदी थी और वो आज गायब है तो नलकूप हमारे तो बहुत ही मामूली छलनी बराबर छेद कर रहे हैं। उनको शाश्वत मान बैठना, उन पर भरोसा करना …
सब दिवस मनाते हैं लेकिन हम वर्ष नहीं मनाते।
पूरा अंश दिखाएँ
… से मंत्रालय निकला। जब मंत्रालय बना तो बहुत सारी संस्थाएं भी बनी और कुछ इधर-उधर जो भी उससे संबंधित काम है वे इधर खूब बढ़े हैं। दिवस बहुत मनाने लगे हैं अब। हम पर्यावरण दिवस मनाते हैं, धरती दिवस मनाते हैं, जल दिवस मनाते हैं।
सब दिवस मनाते हैं लेकिन हम वर्ष नहीं मनाते।
पर्यावरण को 365 दिन का कारोबार नहीं बनाते। विद्वता की कोई कमी नहीं है लेकिन अपने यहां बहुत पुराना शब्द है 'बेदिया ढोर'। वेदों का बोझा ढोने वाला। एक तरह से गधे जैसा काम है। चार वेद ऊपर रख लिए पीठ पर या दिमाग पर …
लोहिया जी की सबसे अच्छी परिभाषा है धर्म की। उन्होंने यह कहा कि धर्म एक दीर्घकालीन राजनीति है और राजनीति एक अल्पकालीन धर्म है।
पूरा अंश दिखाएँ
… रखना है। ओरण का जो अलग-अलग बंद और खुलने का समय है वह भी तय किया गया। पूजा और मंदिर से भी जोड़ा गया, वह तो इसलिए कि उनको बड़े पैमाने पर कोई चीज़ करनी थी। वह धर्म से जुड़े बिना नहीं हो सकती थी।
लोहिया जी की सबसे अच्छी परिभाषा है धर्म की। उन्होंने यह कहा कि धर्म एक दीर्घकालीन राजनीति है और राजनीति एक अल्पकालीन धर्म है।
जो भी आप को पांच दिन के लिए पद मिले, पांच साल के लिए उसको धर्म मानकर अपनाना चाहिए। किसी समाज में कोई बात कुछ हजार साल तक के लिए पहुंचानी है तो उसे धर्म से जोड़ा। ओरण बनाया, उसे मंदिर से जोड़ा। नहीं तो …
किसी समाज में कोई बात कुछ हजार साल तक के लिए पहुंचानी है तो उसे धर्म से जोड़ा।
पूरा अंश दिखाएँ
… सकती थी। लोहिया जी की सबसे अच्छी परिभाषा है धर्म की। उन्होंने यह कहा कि धर्म एक दीर्घकालीन राजनीति है और राजनीति एक अल्पकालीन धर्म है। जो भी आप को पांच दिन के लिए पद मिले, पांच साल के लिए उसको धर्म मानकर अपनाना चाहिए।
किसी समाज में कोई बात कुछ हजार साल तक के लिए पहुंचानी है तो उसे धर्म से जोड़ा।
ओरण बनाया, उसे मंदिर से जोड़ा। नहीं तो उसको वन-विभाग से जोड़ना पड़ता और वह देखते-देखते उजड़ जाता।
स्वस्थ समाज को संस्थाओं की ज़रूरत नहीं पड़ती। वैसी स्थिति में समाज ही सबसे बड़ी संस्था होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… बनाया था। आज से 50-100 साल पहले लोग अपने आप बनाते थे। उनको कैसे बनाना, कैसे उसकी योजना तय करना, उसके लिए पैसा कहां से लाना है इत्यादि। इसके लिए विश्व बैंक से पैसा नहीं आता था, कहीं दूसरी जगह से नहीं लाना पड़ता था।
स्वस्थ समाज को संस्थाओं की ज़रूरत नहीं पड़ती। वैसी स्थिति में समाज ही सबसे बड़ी संस्था होती है।
वह राज्य से भी बड़ी संस्था होती है।
जो लोग शिक्षा की धारा से काट दिए गए हैं, उन्होंने इसको शिक्षा का विषय न मानकर जीवन का विषय बनाया था और जीवन की शिक्षा से बड़ी कोई शिक्षा नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
… ले आऊं, तो ज़रूरी नहीं है कि मैं अपने पर्यावरण की अच्छी रखवाली भी करूं। निचले स्तर पर इसकी शिक्षा की बहुत बातचीत हुई तो उसमें आप वर्तमान शिक्षा के दोषों से भी नहीं बच सकते। पर्यावरण की शिक्षा में भी नक़ल से काम चलेगा।
जो लोग शिक्षा की धारा से काट दिए गए हैं, उन्होंने इसको शिक्षा का विषय न मानकर जीवन का विषय बनाया था और जीवन की शिक्षा से बड़ी कोई शिक्षा नहीं होती।
उसी में से सब चीजें निकलनी चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि पर्यावरण का पाठ बहुत आगे नहीं ले जाएगा। पढ़ा-लिखा समाज इसमें से बनेगा वह विद्वान ज़रूर होगा लेकिन पर्यावरण के लिए अपने को न्यौछावर करने को तैयार नहीं होगा। उस चतुर में इतनी …
आपके आने से पहले शिक्षा का एक भरा पूरा वृक्ष हमारे पास था जिसकी जड़ें बहुत गहरी गई र्थी और जिसकी शाखाओं का अनंत विस्तार था।
पूरा अंश दिखाएँ
… पढ़नी चाहिए। उससे थोड़ा अंदाज़ लगता है कि अंग्रेजों से पहले हमारी शिक्षा कैसी थी। गांधीजी ने शायद गोलमेज़ कॉन्फ़्रेंस स में या किसी जगह पर कहा था कि आप इस मुगालते में न रहें कि आपके आने से पहले हमारे यहां शिक्षा नहीं थी।
आपके आने से पहले शिक्षा का एक भरा पूरा वृक्ष हमारे पास था जिसकी जड़ें बहुत गहरी गई र्थी और जिसकी शाखाओं का अनंत विस्तार था।
इस वाक्य से धर्मपाल जी ने अपनी किताब का नाम 'दी ब्युटीफ़ुल ट्री' रखा था।
लेकिन एक बार हारा हुआ समाज हारता चला जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
यह मेरा विषय नहीं है इसलिए मैं कह नहीं सकता।
लेकिन एक बार हारा हुआ समाज हारता चला जाता है।
फिर उसके सिरहाने पर भी कुछ रखा हो तो उसको वह भूल जाता है। उसकी ऐसी मनोदशा हो जाती है। तालाब वाली किताब चूंकि आधार है इन सारी बातचीत का इसलिए दर्ज करना ठीक रहेगा कि तालाब कैसे बनाते थे इसका कोई छोटा-मोटा दस्तावेज़, पुरानी …
पानी निकाल सकते हैं। पानी पैदा नहीं कर सकते, पानी का संग्रह नहीं कर सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
… या आविष्कार अगर मरुभूमि को पानी दे दे तो हम कुंड, कुएं व तालाबों को एक म्यूज़ियम बना कर रख दें हमेशा के लिए। चार आने का टिकट लगा देंगे। लेकिन हो यह रहा है कि जिनको हम आधुनिक मानते हैं वह तकनीक, तरीके केवल
पानी निकाल सकते हैं। पानी पैदा नहीं कर सकते, पानी का संग्रह नहीं कर सकते।
इसलिए लौट कर आपको उसी पर आना पड़ेगा। और यह सब केवल अपने यहां का नहीं-सभी जगह यह अनुभव ठोकर खा कर वापस आएगा।
भाषा हिंदी हो सकती है, सिंधी, गुजराती हो सकती है लेकिन विचार अंग्रेज़ी का है।
पूरा अंश दिखाएँ
… है। पर्यावरण विषय भी उसी पद्धति में से निकला हुआ एक विषय है। माध्यम हिंदी हो, अंग्रेज़ी हो यह बहस नहीं है। कुल मिला कर जो ज्ञान दिया जा रहा है, वह अंग्रेजी विचार का दिया जा रहा है। फ़र्क़ समझ में आ गया ना?
भाषा हिंदी हो सकती है, सिंधी, गुजराती हो सकती है लेकिन विचार अंग्रेज़ी का है।
दुनिया को देखने का, पर्यावरण को समझने का। उसमें से कोई नई भूमिका बनती हो अभी यह मुझे नहीं दिखता। भूमिका बन ज़रूर सकती है। लेकिन उसके पीछे कुछ लोगों की अच्छी मेहनत और परिस्थितियों का भी हाथ हो शायद। जैसा गुजरात वाले अकाल में …
नींद में चलना एक बीमारी है।
पूरा अंश दिखाएँ
मानवीय विकास प्रक्रिया में उस तरह का मुकाम नहीं आएगा। फिर भी आज जिस तरह की आपातकालीन परिस्थितियों में हम घिरे हैं उसमें इस तरह के तर्कों के बारे में आपका सोचना क्या है?
नींद में चलना एक बीमारी है।
सोते-सोते कोई भी उठ जाता है और चलने लगता है। उसके लिए वह बिल्कुल सहज है पर दूसरों को देख कर लगता है यह कैसी बेवक़ूफ़ी हो रही है। मैं सोचता हूं कि समाज के इतिहास में कई क्षण आते हैं जब वह वास्तव में …
अपने हाथ से अपनी कुल्हाड़ी से अपना पैर काटा।
पूरा अंश दिखाएँ
… इसलिए हर एक समय में समाज में ऐसी समझदारी, विवेक, आधार चाहिए जिससे वह देखे कि कब वह अपनी कुल्हाड़ी से न सिर्फ पेड़ काट रहा है बल्कि उसी तरफ़ बैठा है। दूसरा कब उसने पेड़ काटना बंद कर अपना पैर काटना शुरू किया है।
अपने हाथ से अपनी कुल्हाड़ी से अपना पैर काटा।
यह इस समय का बहुत बड़ा लक्षण है और उसको यह दिखाई नहीं देता। वह नींद में चल रहा है और अपने आपको जगा हुआ मान रहा है। ऐसे में प्रकृति ज़रूर झटका देती है। अकाल बाढ़ वगैरह उसके झटके हैं याद दिलाने के लिए …
वह नींद में चल रहा है और अपने आपको जगा हुआ मान रहा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… पेड़ काट रहा है बल्कि उसी तरफ़ बैठा है। दूसरा कब उसने पेड़ काटना बंद कर अपना पैर काटना शुरू किया है। अपने हाथ से अपनी कुल्हाड़ी से अपना पैर काटा। यह इस समय का बहुत बड़ा लक्षण है और उसको यह दिखाई नहीं देता।
वह नींद में चल रहा है और अपने आपको जगा हुआ मान रहा है।
ऐसे में प्रकृति ज़रूर झटका देती है। अकाल बाढ़ वगैरह उसके झटके हैं याद दिलाने के लिए कि भाई अब तुम जग जाओ, बहुत हो गया। अब जिसको हम मां की ममता वगैरह कहते हैं, प्रकृति ऐसे शब्द कभी-कभी भुला देती है और फिर अच्छी …
सफ़ेदा खा नहीं सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
… में भी आया है। लोगों ने अनाज बोना बंद कर यह बोना शुरू किया। कहा गया कि अनाज से ज़्यादा पैसा तो इसमें से मिलेगा। पूरा समाज इसी काम को करने लग जाएं कि अनाज से ज़्यादा तो इसमें से पैसा मिलेगा तो खाओगे क्या?
सफ़ेदा खा नहीं सकते।
इसी तरह विलायती बबूल का किस्सा है। पूरी मरुभूमि इसमें गई और कच्छ भी गया। कच्छ का बहुत बड़ा हिस्सा। दिल्ली वगैरह में भी खूब आ गया है। वह तो बिल्कुल एक खरपतवार की तरह बढ़ता है।
लेकिन समाज केवल 'तेज़ बढ़ने' के तर्क से नहीं चलता।
पूरा अंश दिखाएँ
इन तीनों पेड़ों के बारे में हमेशा यही कहा गया था कि ये बड़ी तेजी से बढ़ते हैं।
लेकिन समाज केवल 'तेज़ बढ़ने' के तर्क से नहीं चलता।
अच्छे कामों, अच्छे उपयोगी पेड़ों को, संतति को भी धीरज और प्यार के साथ पाल-पोस कर बड़ा करना पड़ता है।
बस्तर के जंगल पर भी विशेषज्ञता प्राप्त करनी है तो बस्तर जाने के बदले लंदन जाना ज़्यादा योग्य माना जाता है!
पूरा अंश दिखाएँ
… पाने के लिए भी वह वहीं जाता है। सामाजिक विज्ञान ही नहीं, वन विज्ञान हो, भाषा विज्ञान हो, साहित्य हो कोई भी चीज हो, उसकी विशेषज्ञता हासिल करने का मतलब आप अपने गुरुत्वाकर्षण वाले केंद्र पर गए कि नहीं। यह केंद्र यूरोप और अमेरिका है।
बस्तर के जंगल पर भी विशेषज्ञता प्राप्त करनी है तो बस्तर जाने के बदले लंदन जाना ज़्यादा योग्य माना जाता है!
इसलिए विचार रूपी बीज को जब तक हम ठीक नहीं कर पाएंगें, ऐसे पेड़ समय-समय पर आएंगे, ऐसे हल भी समय-समय पर आएंगे जो वास्तव में हल न करके हमारी समस्याएं बढ़ाएंगे। उस बढ़ी हुई समस्या को समझने का विवेक भी ख़त्म हो गया है। …
जिस परिस्थिति को बिगड़ने में दो सौ साल लगे, उसे सुधारने में इतना धीरज तो रखना पड़ेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
… तेज़ी से महामारी की तरह फैलती हैं, अच्छी बातें भी समाज में उसी तेजी से फैल सकती हैं। बिल्कुल एक आग की तरह फैलती हैं। तालाब वाला काम एक छोटे से हिस्से में शुरू किया था। आज उसको धड़ा-धड़ दूसरे लोग अपनाते जा रहे हैं।
जिस परिस्थिति को बिगड़ने में दो सौ साल लगे, उसे सुधारने में इतना धीरज तो रखना पड़ेगा।
एक-दो दिन में नहीं होगा। हम अपनी मेहनत करें, अपना कर्तव्य करें समय जो लगेगा वह तो लगेगा।
लेकिन इतनी मेरी श्रद्धा है कि जैसे बुरी बातें तेज़ी से महामारी की तरह फैलती हैं, अच्छी बातें भी समाज में उसी तेजी से फैल सकती हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
अलवर में तरुण भारत संघ ने पहले साधन जुटाए, फिर वहां प्रतिष्ठा भी वापस आयी। कहीं यह होगा, कहीं वह।
लेकिन इतनी मेरी श्रद्धा है कि जैसे बुरी बातें तेज़ी से महामारी की तरह फैलती हैं, अच्छी बातें भी समाज में उसी तेजी से फैल सकती हैं।
बिल्कुल एक आग की तरह फैलती हैं। तालाब वाला काम एक छोटे से हिस्से में शुरू किया था। आज उसको धड़ा-धड़ दूसरे लोग अपनाते जा रहे हैं। जिस परिस्थिति को बिगड़ने में दो सौ साल लगे, उसे सुधारने में इतना धीरज तो रखना पड़ेगा। एक-दो …
मोटे तौर पर समाज अपने काम को याद रखने के लिए कुछ सरल तरीक़े ढूंढ़ता है।
पूरा अंश दिखाएँ
6. इन तालाबों से जुड़ी कहानियां, जातक कथाएं किस तरह से संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान देती हैं?
मोटे तौर पर समाज अपने काम को याद रखने के लिए कुछ सरल तरीक़े ढूंढ़ता है।
उसमें यह मुहूर्त वग़ैरह उसी तरह की चीज़ें है। नहीं तो आपको एक आदेश निकालना पड़ेगा कि तालाब बनाने का मौसम आ गया है। सारे लोगों को कॉपी जाएगी तो कोई एकाध लाख फ़ोटोकॉपी करवानी होंगी। सरकुलर या प्रिंट करना हो तो कितने पतों पर …
केवल पर्यावरण की नई संस्थाएं खोल देने से पर्यावरण नहीं सुधरता। सिर्फ़ थाने खोलने से अपराध कम नहीं हो जाते।
पूरा अंश दिखाएँ
… वातावरण बनाने के लिए यह एक बहुत बड़ा काम होता था। अपने यहां तालाब की कुछ ऐसी कहानियां प्रचारित हुई हैं जो किसी को भी रुला सकती हैं। और उसने अगर अभी तालाब बनाने के बारे में न सोचा हो तो वह तालाब बना बैठेगा।
केवल पर्यावरण की नई संस्थाएं खोल देने से पर्यावरण नहीं सुधरता। सिर्फ़ थाने खोलने से अपराध कम नहीं हो जाते।
ये कथाएं समाज को चलाए रखती हैं, अच्छे काम सरल बनाती हैं, बुरे काम कठिन। यह पर्यावरण शिक्षा भी है, पर्यावरण-चेतना भी है, पर्यावरण का पाठ्यक्रम भी है। लिखत-पढ़त वाली सब चीजें औपचारिक होती हैं। सब कक्षा में, स्कूल में बैठकर नहीं होता। इतने बड़े …
ये कथाएं समाज को चलाए रखती हैं, अच्छे काम सरल बनाती हैं, बुरे काम कठिन।
पूरा अंश दिखाएँ
केवल पर्यावरण की नई संस्थाएं खोल देने से पर्यावरण नहीं सुधरता। सिर्फ़ थाने खोलने से अपराध कम नहीं हो जाते।
ये कथाएं समाज को चलाए रखती हैं, अच्छे काम सरल बनाती हैं, बुरे काम कठिन।
यह पर्यावरण शिक्षा भी है, पर्यावरण-चेतना भी है, पर्यावरण का पाठ्यक्रम भी है। लिखत-पढ़त वाली सब चीजें औपचारिक होती हैं। सब कक्षा में, स्कूल में बैठकर नहीं होता। इतने बड़े समाज का संचालन करने, उसे सिखाने के लिए कुछ और ही करना पड़ता है। कुछ …
मन्ना: वे गीत फ़रोश भी थे
कुछ के लिए वे ज़रूर 'गीत फ़रोश' रहे होंगे, पर हमारे लिए तो वे बस पिता थे।
पूरा अंश दिखाएँ
कारण कई थे। पहला तो वे ख़ुद थे।
कुछ के लिए वे ज़रूर 'गीत फ़रोश' रहे होंगे, पर हमारे लिए तो वे बस पिता थे।
हर पिता पर उसके बेटे-बेटी कुछ लिखें-यह उन्हें पसंद नहीं था। कुल मिला कर हम सबके मन में भी यह बात ठीक उतर गई थी। मन्ना ने एकाध बार बहुत ही मज़े-मज़े में हमें बताया था कि कोई भी पिता अमर नहीं होता। पिता के …
तो मन की बात ठीक एकाध कभी सूझी नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
यह कि तेरी भर न हो, तो कह, और बहते बने सादे ढंग से तो बह।
तो मन की बात ठीक एकाध कभी सूझी नहीं।
सूझी भी तो मन्ना की शर्त 'तेरी भर न हो' लागू करने के बाद कभी कुछ ऐसा बचता नहीं था-लिखने लायक़।
कवि कालदर्शी होता है? हमें नहीं मालूम था।
पूरा अंश दिखाएँ
क्योंकि वे कविताएं लिखते हैं। हमारे मन्ना कवि हैं!
कवि कालदर्शी होता है? हमें नहीं मालूम था।
कल क्या होगा बच्चों का, उनकी पढ़ाई-लिखाई कैसी करनी है-बहुत ही बड़े माने गए ऐसे प्रश्न हमारे कवि पिता ने कभी सोचे नहीं होंगे। जब एक शाम मैं और नंदी स्कूल से घर लौटे थे तो मन्ना ने हमें बताया कि अगले दिन हम सब …
साफ़ माथे का समाज मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।