Doomreader

प्रेमचंद रचनावली 6 की पंक्तियाँ

प्रेमचंद रचनावली 6 (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

108 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

जब दूसरे के पाँवों-तले अपनी गर्दन दबी हुई है, तो उन पाँवों को सहलाने में ही कुशल है।

गोदान-१यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लाठी दे दे और अपना काम देख। यह इसी मिलते-जुलते रहने का परसाद है कि अब तक जान बची हुई है। नहीं कहीं पता न लगता कि किधर गये। गाँव में इतने आदमी तो हैं, किस पर बेदख़ली नहीं आयी, किस पर कुड़की नहीं आयी।

जब दूसरे के पाँवों-तले अपनी गर्दन दबी हुई है, तो उन पाँवों को सहलाने में ही कुशल है।

'

विपन्नता के इस अथाह सागर में सोहाग ही वह तृण था, जिसे पकड़े हुए वह सागर को पार कर रही थी।

गोदान-१यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… धनिया के चोट खाये हुए हृदय में आतंकमय कम्पन-सा डाल दिया था। वह जैसे अपने नारीत्व के सम्पूऩर् तप और व्रत से अपने पति को अभय-दान दे रही थी। उसके अन्तःकरण से जैसे आशीर्वादों का व्यूह-सा निकल कर होरी को अपने अन्दर छिपाये लेता था।

विपन्नता के इस अथाह सागर में सोहाग ही वह तृण था, जिसे पकड़े हुए वह सागर को पार कर रही थी।

इन असंगत शब्दों ने यथार्थ के निकट होने पर भी मानो झटका देकर उसके हाथ से वह तिनके का सहारा छीन लेना चाहा बिल्क यथार्थ के निकट होने के कारण ही उनमें इतनी वेदना-शक्ति आ गयी थी। काना कहने से काने को जो दुःख होता …

बूढ़ों के लिए अतीत के सुखों और वर्तमान के दुःखों और भविष्य के सर्वनाश से ज्यादा मनोरंजक और कोई प्रसंग नहीं होता।

गोदान-३यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है, इलम है, हम लोग तो बैल हैं और जुतने के लिए पैदा हुए हैं। उसपर एक दूसरे को देख नहीं सकता। एका का नाम नहीं। एक किसान दूसरे के खेत पर न चढ़े तो कोई जाफा कैसे करे, प्रेम तो संसार से उठ गया।'

बूढ़ों के लिए अतीत के सुखों और वर्तमान के दुःखों और भविष्य के सर्वनाश से ज्यादा मनोरंजक और कोई प्रसंग नहीं होता।

दोनों मित्र अपने-अपने दुखड़े रोते रहे। भोला ने अपने बेटों के करतूत सुनाये, होरी ने अपने भाइयों का रोना रोया और तब एक कुएं पर बोझ रखकर पानी पीने के लिए बैठ गये। गोबर ने बनिये से लोटा माँगा और पानी खींचने लगा। भोला ने …

व्यवहार में हम 'भाई' के अर्थ का कितना ही दुरुपयोग करें, लेकिन उसकी भावना में जो पवित्रता है, वह हमारी कालिमा से कभी मलिन नहीं होती।

गोदान-४यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नहीं कह दूं कि बीस रुपये सैकड़े में बेचे हैं तो उन्हें क्या पता लगेगा । तुम उनसे कहने थोड़े ही जाओगे। तुम्हें तो मैंने बराबर अपना भाई समझा है।

व्यवहार में हम 'भाई' के अर्थ का कितना ही दुरुपयोग करें, लेकिन उसकी भावना में जो पवित्रता है, वह हमारी कालिमा से कभी मलिन नहीं होती।

होरी ने अप्रत्यक्ष रूप से यह प्रस्ताव करके चौधरी के मुंह की ओर देखा कि वह स्वीकार करता है या नहीं। उसके मुख पर कुछ ऐसा मिथ्या विनीत भाव प्रकट हुआ, जो भिक्षा मांगते समय मोटे भिक्षुकों पर आ जाता है।

जानवरों को भी बहुधा घर छूट जाने का दु:ख होता है।

गोदान-४यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… खली डाल दी गई थी। गाय मन मारे उदास बैठी थी, जैसे कोई वधू ससुराल आई हो। नांद में मुंह तक न डालती थी। होरी और गोबर खाकर आधी-आधी रोटियां उसके लिए लाए, पर उसने सूंघा तक नहीं। मगर यह कोई नई बात न थी।

जानवरों को भी बहुधा घर छूट जाने का दु:ख होता है।

होरी बाहर खाट पर बैठकर चिलम पीने लगा, तो फिर भाइयों की याद आई। नहीं, आज इस शुभ अवसर पर वह भाइयों की उपेक्षा नहीं कर सकता। उसका हृदय यह विभूति पाकर विशाल हो गया था। भाइयों से अलग हो गया है, तो क्या हुआ। …

भिक्षुक को एक द्वार पर भरपेट कहां मिलता है। उसे तो चुटकी ही मिलेगी। सर्बस तो तभी पाओगे, जब अपना सर्बस दोगे।

गोदान-५यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'

भिक्षुक को एक द्वार पर भरपेट कहां मिलता है। उसे तो चुटकी ही मिलेगी। सर्बस तो तभी पाओगे, जब अपना सर्बस दोगे।

'

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. गोदान-१
  2. गोदान-२
  3. गोदान-३
  4. गोदान-४
  5. गोदान-५
  6. गोदान-६
  7. गोदान-७
  8. गोदान-८
  9. गोदान-९
  10. गोदान-१०
  11. गोदान-११
  12. गोदान-१२
  13. गोदान-१३
  14. गोदान-१४
  15. गोदान-१५
  16. गोदान-१७
  17. गोदान-१८
  18. गोदान-२०
  19. गोदान-२१
  20. गोदान-२२
  21. गोदान-२३
  22. गोदान-२४
  23. गोदान-२५
  24. गोदान-२६
  25. गोदान-२७
  26. गोदान-२८
  27. गोदान-२९
  28. गोदान-३०
  29. गोदान-३१
  30. गोदान-३२
  31. गोदान-३३
  32. गोदान-३४
  33. गोदान-३५
  34. गोदान-३६

गोदान-१

जब दूसरे के पाँवों-तले अपनी गर्दन दबी हुई है, तो उन पाँवों को सहलाने में ही कुशल है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लाठी दे दे और अपना काम देख। यह इसी मिलते-जुलते रहने का परसाद है कि अब तक जान बची हुई है। नहीं कहीं पता न लगता कि किधर गये। गाँव में इतने आदमी तो हैं, किस पर बेदख़ली नहीं आयी, किस पर कुड़की नहीं आयी।

जब दूसरे के पाँवों-तले अपनी गर्दन दबी हुई है, तो उन पाँवों को सहलाने में ही कुशल है।

'

विपन्नता के इस अथाह सागर में सोहाग ही वह तृण था, जिसे पकड़े हुए वह सागर को पार कर रही थी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… धनिया के चोट खाये हुए हृदय में आतंकमय कम्पन-सा डाल दिया था। वह जैसे अपने नारीत्व के सम्पूऩर् तप और व्रत से अपने पति को अभय-दान दे रही थी। उसके अन्तःकरण से जैसे आशीर्वादों का व्यूह-सा निकल कर होरी को अपने अन्दर छिपाये लेता था।

विपन्नता के इस अथाह सागर में सोहाग ही वह तृण था, जिसे पकड़े हुए वह सागर को पार कर रही थी।

इन असंगत शब्दों ने यथार्थ के निकट होने पर भी मानो झटका देकर उसके हाथ से वह तिनके का सहारा छीन लेना चाहा बिल्क यथार्थ के निकट होने के कारण ही उनमें इतनी वेदना-शक्ति आ गयी थी। काना कहने से काने को जो दुःख होता …

काना कहने से काने को जो दुःख होता है, वह क्या दो आँखोंवाले आदमी को हो सकता है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हुए वह सागर को पार कर रही थी। इन असंगत शब्दों ने यथार्थ के निकट होने पर भी मानो झटका देकर उसके हाथ से वह तिनके का सहारा छीन लेना चाहा बिल्क यथार्थ के निकट होने के कारण ही उनमें इतनी वेदना-शक्ति आ गयी थी।

काना कहने से काने को जो दुःख होता है, वह क्या दो आँखोंवाले आदमी को हो सकता है?

होरी क़दम बढ़ाये चला जाता था। पगडंडी के दोनों ओर ऊख के पौधों की लहराती हुई हरियाली देख कर उसने मन में कहा -- भगवान् कहीं गौं से बरखा कर दें और डाँड़ी भी सुभीते से रहे, तो एक गाय ज़रूर लेगा। देशी गायें तो …

आशा में कितनी सुधा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

भोला का सिकुड़ा हुआ चेहरा जैसे चिकना गया।

आशा में कितनी सुधा है।

बोला - अब

गोदान-२

सम्पत्ति और सहृदयता में वैर है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हँसी मैं वरदाश्त कर सकूँगा। नहीं सह सकता उनकी हँसी, जो अपने बराबर के हैं, क्योंकि उनकी हँसी में ईर्ष्या, व्यंग और जलन है। और वे क्यों न हँसेंगे। मैं भी तो उनकी दुर्दशा और विपत्ति और पतन पर हँसता हूँ, दिल खोलकर, तालियाँ बजाकर।

सम्पत्ति और सहृदयता में वैर है।

हम भी दान देते हैं, धर्म करते हैं। लेकिन जानते हो, क्यों? केवल अपने बराबरवालों को नीचा दिखाने के लिए। हमारा दान और धर्म कोरा अहंकार है, विशुद्ध अहंकार।

हमारे नाम बड़े हैं, पर दर्शन थोड़े।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

राय साहब ने मुँह पान से भरकर कहा -- तुम हमें बड़ा आदमी समझते हो ?

हमारे नाम बड़े हैं, पर दर्शन थोड़े।

ग़रीबों में अगर ईर्ष्या या वैर है तो स्वार्थ के लिए या पेट के लिए। ऐसी ईर्ष्या और वैर को मैं क्षम्य समझता हूँ। हमारे मुँह की रोटी कोई छीन ले तो उसके गले में उँगली डालकर निकालना हमारा धर्म हो जाता है। अगर हम …

गोदान-३

बूढ़ों के लिए अतीत के सुखों और वर्तमान के दुःखों और भविष्य के सर्वनाश से ज्यादा मनोरंजक और कोई प्रसंग नहीं होता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है, इलम है, हम लोग तो बैल हैं और जुतने के लिए पैदा हुए हैं। उसपर एक दूसरे को देख नहीं सकता। एका का नाम नहीं। एक किसान दूसरे के खेत पर न चढ़े तो कोई जाफा कैसे करे, प्रेम तो संसार से उठ गया।'

बूढ़ों के लिए अतीत के सुखों और वर्तमान के दुःखों और भविष्य के सर्वनाश से ज्यादा मनोरंजक और कोई प्रसंग नहीं होता।

दोनों मित्र अपने-अपने दुखड़े रोते रहे। भोला ने अपने बेटों के करतूत सुनाये, होरी ने अपने भाइयों का रोना रोया और तब एक कुएं पर बोझ रखकर पानी पीने के लिए बैठ गये। गोबर ने बनिये से लोटा माँगा और पानी खींचने लगा। भोला ने …

गोदान-४

आदमी कितना स्वार्थी हो जाता है। जिसके लिए लड़ो वही जान का दुश्मन हो जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लेकिन भाग्य में आराम लिखा होता तब तो मिलता। तब देवरों के लिए मरती थी, अब अपने बच्चों के लिए मरती है। वह इतनी सीधी, गमखोर, निर्छल न होती, तो आज सोभा और हीरा जो मूंछों पर ताव देते फिरते हैं, कहीं भीख माँगते होते।

आदमी कितना स्वार्थी हो जाता है। जिसके लिए लड़ो वही जान का दुश्मन हो जाता है।

होरी ने फिर पूर्व की ओर देखा। साइत भिनसार हो रहा है। गोबर काहे को जगने लगा। नहीं, कहके तो यही सोया था कि मैं अंधेरे ही चला जाऊंगा। जाकर नांद तो गाड़ दूं, लेकिन नहीं, जब तक गाय द्वार पर न आ जाय, नांद …

व्यवहार में हम 'भाई' के अर्थ का कितना ही दुरुपयोग करें, लेकिन उसकी भावना में जो पवित्रता है, वह हमारी कालिमा से कभी मलिन नहीं होती।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नहीं कह दूं कि बीस रुपये सैकड़े में बेचे हैं तो उन्हें क्या पता लगेगा । तुम उनसे कहने थोड़े ही जाओगे। तुम्हें तो मैंने बराबर अपना भाई समझा है।

व्यवहार में हम 'भाई' के अर्थ का कितना ही दुरुपयोग करें, लेकिन उसकी भावना में जो पवित्रता है, वह हमारी कालिमा से कभी मलिन नहीं होती।

होरी ने अप्रत्यक्ष रूप से यह प्रस्ताव करके चौधरी के मुंह की ओर देखा कि वह स्वीकार करता है या नहीं। उसके मुख पर कुछ ऐसा मिथ्या विनीत भाव प्रकट हुआ, जो भिक्षा मांगते समय मोटे भिक्षुकों पर आ जाता है।

ठोकर खाकर ही तो हम सावधानी के साथ पग उठाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… वह नीम के नीचे बैठा बड़ी देर तक पछताता रहा। वह कितना लोभी और स्वार्थी हैं, इसका उसे आज पता चला। चौधरी ने ढाई रुपये दे दिए होते, तो वह खुशी से कितना फूल उठता। अपनी चालाकी को सराहता कि बैठे-बैठाए ढाई रुपये मिल गए।

ठोकर खाकर ही तो हम सावधानी के साथ पग उठाते हैं।

धनिया अंदर चली गई थी। बाहर आई तो रुपये जमीन पर पड़े देखे, गिनकर बोली-और रुपये क्या हुए, दस न चाहिए?

हार की लज्जा तो पी जाने की ही वस्तु है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ही डाल ली , जैसे कोई चोरी से आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े और गिर पड़ने पर धूल झाड़ता हुआ उठ खड़ा हो कि कोई देख न ले। जीतकर आप अपनी धोखेबाजियों की डींग मार सकते हैं, जीत में सब कुछ माफ है।

हार की लज्जा तो पी जाने की ही वस्तु है।

धनिया पति को फटकारने लगी। ऐसे अवसर उसे बहुत कम मिलते थे। होरी उससे चतुर था, पर आज बाजी उसके हाथ थी। हाथ मटकाकर बोली-क्यों न हो, भाई ने पंद्रह रुपये कह दिए, तो तुम कैसे टोकते?

द्वेष का मायाजाल बड़ी-बड़ी मछलियों को ही फंसाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

रूपा कूदती हुई हीरा के घर चली।

द्वेष का मायाजाल बड़ी-बड़ी मछलियों को ही फंसाता है।

छोटी मछलियां या तो उसमें फंसती ही नहीं या तुरंत निकल जाती हैं। उनके लिए वह घातक जाल क्रीड़ा की वस्तु है, भय की नहीं। भाइयों से होरी की बोलचाल बंद थी, पर रूपा दोनों घरों में आती-जाती थी। बच्चों से क्या बैर।

जानवरों को भी बहुधा घर छूट जाने का दु:ख होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… खली डाल दी गई थी। गाय मन मारे उदास बैठी थी, जैसे कोई वधू ससुराल आई हो। नांद में मुंह तक न डालती थी। होरी और गोबर खाकर आधी-आधी रोटियां उसके लिए लाए, पर उसने सूंघा तक नहीं। मगर यह कोई नई बात न थी।

जानवरों को भी बहुधा घर छूट जाने का दु:ख होता है।

होरी बाहर खाट पर बैठकर चिलम पीने लगा, तो फिर भाइयों की याद आई। नहीं, आज इस शुभ अवसर पर वह भाइयों की उपेक्षा नहीं कर सकता। उसका हृदय यह विभूति पाकर विशाल हो गया था। भाइयों से अलग हो गया है, तो क्या हुआ। …

गोदान-५

भिक्षुक को एक द्वार पर भरपेट कहां मिलता है। उसे तो चुटकी ही मिलेगी। सर्बस तो तभी पाओगे, जब अपना सर्बस दोगे।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'

भिक्षुक को एक द्वार पर भरपेट कहां मिलता है। उसे तो चुटकी ही मिलेगी। सर्बस तो तभी पाओगे, जब अपना सर्बस दोगे।

'

मरद का हरजाईपन औरत को भी उतना ही बुरा लगता है, जितना औरत का मरद को।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… साथ मोटा-झोटा खा-पहनकर उमिर काट देना, बस अपना तो यही राग है। बहुत करके तो मरद ही औरतों को बिगाड़ते हैं। जब मरद इधर-उधर ताक-झांक करेगा तो औरत भी आंख लड़ाएगी। मरद दूसरी औरतों के पीछे दौड़ेगा, तो औरत भी जरूर मरदों के पीछे दौड़ेगी।

मरद का हरजाईपन औरत को भी उतना ही बुरा लगता है, जितना औरत का मरद को।

यही समझ लो। मैंने तो अपने आदमी से साफ-साफ कह दिया था, अगर तुम इधर-उधर लपके, तो मेरी जो भी इच्छा होगी, वह करूंगी। यह चाहो कि तुम तो अपने मन की करो और औरत को मार के डर से अपने काबू में रखो, तो …

तुम खुले-खजाने करते हो, वह छिपकर करेगी, तुम उसे जलाकर सुखी नहीं रह सकते।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मैंने तो अपने आदमी से साफ-साफ कह दिया था, अगर तुम इधर-उधर लपके, तो मेरी जो भी इच्छा होगी, वह करूंगी। यह चाहो कि तुम तो अपने मन की करो और औरत को मार के डर से अपने काबू में रखो, तो यह न होगा,

तुम खुले-खजाने करते हो, वह छिपकर करेगी, तुम उसे जलाकर सुखी नहीं रह सकते।

गोबर के लिए यह एक नई दुनिया की बातें थीं। तन्मय होकर सुन रहा था। कभी-कभी तो आप-ही-आप उसके पांव रुक जाते, फिर सचेत होकर चलने लगता। झुनिया ने पहले अपने रूप से मोहित किया था। आज उसने अपने ज्ञान और अनुभव से भरी बातें …

गोदान-६

आश्चर्य अज्ञान का दूसरा नाम है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'

आश्चर्य अज्ञान का दूसरा नाम है।

'

जो व्यक्ति कर्म और वचन में सामंजस्य नहीं रख सकता, वह और चाहे जो कुछ हो, सिद्धांतवादी नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'पत्र नहीं चलता तो बंद कीजिए। अपना पत्र चलाने के लिए आपको विदेशी वस्तुओं के प्रचार का कोई अधिकार नहीं। अगर आप मजबूर हैं तो सिद्धांत का ढोंग छोड़िए। मैं तो सिद्धांतवादी पत्रों को देखकर जल उठती हूं। जी चाहता है, दियासलाई दिखा दूं।

जो व्यक्ति कर्म और वचन में सामंजस्य नहीं रख सकता, वह और चाहे जो कुछ हो, सिद्धांतवादी नहीं है।

'

गोदान-७

'नए युग की देवियों की यही सिफत है। वह मर्द का आश्रय नहीं चाहतीं, उससे कंधा मिलाकर चलना चाहती हैं।'

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'मैं जानता हूं, तुम अपनी रक्षा कर सकती हो?'

'नए युग की देवियों की यही सिफत है। वह मर्द का आश्रय नहीं चाहतीं, उससे कंधा मिलाकर चलना चाहती हैं।'

मालती ने झेंपते हुए कहा-तुम कोरे फिलासफर हो मेहता, सच।

कहने से करना कहीं कठिन है। इसे तुम भी जानती हो।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… केवल घड़ी-भर के मेहमान हैं, यह वह जानती है। वह किसी गरीब औरत के लिए भी इसी तत्परता से दौड़ जायगी। मैं विश्व-बंधुत्व और विश्व-प्रेम पर केवल लेख लिख सकता हूं, केवल भाषण दे सकता हूं, वह उस प्रेम और त्याग का व्यवहार करती है।

कहने से करना कहीं कठिन है। इसे तुम भी जानती हो।

मालती ने उपहास भाव से कहा-बस-बस, वह देवी है। मैं मान गई। उसके वक्ष में उभार है, नितंबों में भारीपन है, देवी होने के लिए और क्या चाहिए।

'इसलिए कि उसे पाकर इसे जितनी खुशी होगी, मुझे या आपको न होगी।'

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'शिकार इसे क्यों दे दिया?'

'इसलिए कि उसे पाकर इसे जितनी खुशी होगी, मुझे या आपको न होगी।'

तंखा खिसियाकर बोले—जाइए। सोचा था, खूब कबाब उड़ाएंगे, सो आपने सारा मजा किरकिरा कर दिया। खैर, रायसाहब और मेहता कुछ न कुछ लाएंगे ही। कोई गम नहीं। मैं इस इलेक्शन के बारे में कुछ अर्ज करना चाहता हूं। आप नहीं खड़ा होना चाहते न सही, …

'लूट की कमाई को हराम समझने के लिए शरा का पाबंद होने की जरूरत नहीं है।'

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'आप शरीयत के इतने पाबंद तो नहीं हैं।'

'लूट की कमाई को हराम समझने के लिए शरा का पाबंद होने की जरूरत नहीं है।'

'तो इस मुआमले में क्या आप फैसला तब्दील नहीं कर सकते?

गोदान-८

पहले का अनुभव यही बता रहा था कि कर्ज वह मेहमान है, जो एक बार आकर जाने का नाम नहीं लेता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… उसके मन में भी यह बात बैठ गई। ठाकुर ठीक ही तो कहते हैं, जब हाथ में रुपये आ जायं, गाय ले लेना। तीस रुपये का कागद लिखने पर कहीं पच्चीस रुपये मिलेंगे और तीन-चार साल तक न दिए गए, तो पूरे सौ हो जायंगे।

पहले का अनुभव यही बता रहा था कि कर्ज वह मेहमान है, जो एक बार आकर जाने का नाम नहीं लेता।

बोला—मैं घर जाकर सबसे सलाह कर लूं, तो बताऊं।

गोदान-९

मरे को मनभर लकड़ी से जलाओ, या दस मन से, उसे क्या चिंता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… किया। झिंगुरीसिंह के अनुमान में सौ से कम पर सौदा न होगा। नोखेराम भी सौ के पक्ष मे थे। और होरी के लिए सौ और पचास में कोई अंतर था। इस तलाशी का संकट उसके सिर से टल जाय। पूजा चाहे कितनी ही चढ़ानी पड़े।

मरे को मनभर लकड़ी से जलाओ, या दस मन से, उसे क्या चिंता।

मगर पटेश्वरी से यह अन्याय न देखा गया। कोई डाका या कतल तो हुआ नहीं। केवल तलाशी हो रही है। इसके लिए बीस रुपये बहुत हैं। नेताओं ने धिक्कारा-तो फिर दारोगाजी से बातचीत करना। हम लोग नगीच न जायंगे। कौन घुडकियां खाए?

होरी परास्त हो गया। उसे ज्ञात हुआ, स्त्री के सामने पुरुष कितना निर्बल, कितना निरुपाय है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… से लड़। जिसकी बांह पकड़कर लाया, उसे मारकर बहादुर कहलाएगा। तू समझता होगा, इसे रोटी-कपड़ा देता हूं। आज से अपना घर संभाल। देख तो इसी गांव में तेरी छाती पर मूंग दलकर रहती हूं कि नहीं, और इससे अच्छा खाऊं- पहनूंगी। इच्छा हो देख ले।

होरी परास्त हो गया। उसे ज्ञात हुआ, स्त्री के सामने पुरुष कितना निर्बल, कितना निरुपाय है।

नेताओं ने रुपये चुनकर उठा लिए थे और दारोगाजी को वहां से चलने का इशारा कर रहे थे। धनिया ने एक ठोकर और जमाई-जिसके रुपये हों, ले जाकर उसे दे दो। हमें किसी से उधार नहीं लेना है। और जो देना है, तो उसी से …

गोदान-१०

जिसकी बांह पकड़ी, उसका निबाह करना चाहिए कि मुंह में कालिख लगाकर भाग जाना चाहिए।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

धनिया ने झुनिया का हाथ पकड़कर अंदर ले जाते हुए कहा-कायर कहीं का

जिसकी बांह पकड़ी, उसका निबाह करना चाहिए कि मुंह में कालिख लगाकर भाग जाना चाहिए।

अब जो आए, तो घर में पैठने न दूं।

गोदान-११

बेचारी अपनी लज्जा और दु:ख से आप दबी हुई है, उसे और क्या दबाए, मरे को क्या मारे?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… के डर से उसके प्राण कैसे ले लेती। और फिर झुनिया की नम्रता और दीनता भी उसे निरस्त्र करती रहती थी। वह जली-भुनी बाहर से आती, पर ज्योंही झुनिया लोटे का पानी लाकर रख देती और उसके पांव दबाने लगती, उसका क्रोध पानी हो जाता।

बेचारी अपनी लज्जा और दु:ख से आप दबी हुई है, उसे और क्या दबाए, मरे को क्या मारे?

उसने तीव्र स्वर में कहा-हमको कुल-परतिसठा इतनी प्यारी नहीं है महाराज कि उसके पीछे एक जीवन की हत्या कर डालते। ब्याहता न सही, पर उसकी बांह तो पकड़ी है मेरे बेटे ने ही। किस मुंह से निकाल देती?

बड़े आदमियों को अपनी नाक दूसरों की जान से प्यारी होगी, हमें तो अपनी नाक इतनी प्यारी नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वही काम बड़े-बड़े करते हैं, मुदा उनसे कोई नहीं बोलता, उन्हें कलंक ही नहीं लगता। वही काम छोटे आदमी करते हैं, उनकी मरजाद बिगड़ जाती है। नाक कट जाती है।

बड़े आदमियों को अपनी नाक दूसरों की जान से प्यारी होगी, हमें तो अपनी नाक इतनी प्यारी नहीं।

दातादीन हार मानने वाले जीव न थे। वह इस गांव के नारद थे। यहां की वहां, वहां की यहां, यही उनका व्यवसाय था। वह चोरी तो न करते थे, उसमें जान-जोखिम था, पर चोरी के माल में हिस्सा बंटाने के समय अवश्य पहुंच जाते थे। …

बिरादरी से निकलकर उसका जीवन विशृंखल हो जायगा-तार-तार हो जायगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… रहा था। बिरादरी से पृथक् जीवन की वह कोई कल्पना ही न कर सकता था। शादी-ब्याह, मुंडन-छेदन, जन्म-मरण सब कुछ बिरादरी के हाथ में है। बिरादरी उसके जीवन में वृक्ष की भांति जड़ जमाए हुए थी और उसकी नसें उसके रोम-रोम में बिंधी हुई थीं।

बिरादरी से निकलकर उसका जीवन विशृंखल हो जायगा-तार-तार हो जायगा।

जब खलिहान में केवल डेढ़-दो मन जौ रह गया, तो धनिया ने दौड़कर उसका हाथ पकड़ लिया और बोली-अच्छा अब रहने दो। ढो तो चुके बिरादरी की लाज। बच्चों के लिए भी कुछ छोड़ोगे कि सब बिरादरी के भाड़ में झोंक दोगे?

मेहरिया रख लेना पाप नहीं है, हां, रख के छोड़ देना पाप है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

धनिया उत्तेजित हो गई-कौन-सा पाप किया है, जिसके लिए बिरादरी से डरें? किसी की चोरी की है, किसी का माल काटा है?

मेहरिया रख लेना पाप नहीं है, हां, रख के छोड़ देना पाप है।

आदमी का बहुत सीधा होना भी बुरा है। उसके सीधेपन का फल यही होता है कि कुत्ते भी मुंह चाटने लगते हैं। आज उधर तुम्हारी वाह-वाह हो रही होगी कि बिरादरी की कैसी मरजाद रख ली। मेरे भाग फूट गए थे कि तुम-जैसे मर्द से …

आदमी का बहुत सीधा होना भी बुरा है। उसके सीधेपन का फल यही होता है कि कुत्ते भी मुंह चाटने लगते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

धनिया उत्तेजित हो गई-कौन-सा पाप किया है, जिसके लिए बिरादरी से डरें? किसी की चोरी की है, किसी का माल काटा है? मेहरिया रख लेना पाप नहीं है, हां, रख के छोड़ देना पाप है।

आदमी का बहुत सीधा होना भी बुरा है। उसके सीधेपन का फल यही होता है कि कुत्ते भी मुंह चाटने लगते हैं।

आज उधर तुम्हारी वाह-वाह हो रही होगी कि बिरादरी की कैसी मरजाद रख ली। मेरे भाग फूट गए थे कि तुम-जैसे मर्द से पाला पड़ा। कभी सुख की रोटी न मिली।

गोबर घर लौट आए, धनिया अलग झोंपड़ी में सुखी रहेगी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विवाद विनोद के क्षेत्र में आ गया अस्सी रुपये गए, लाख रुपये का बालक तो मिल गया! उसे तो कोई न छीन लेगा।

गोबर घर लौट आए, धनिया अलग झोंपड़ी में सुखी रहेगी।

होरी ने पूछा-बच्चा किसको पड़ा है?

गोदान-१२

काम सबको प्यारा होता है, चाम नहीं प्यारा होता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

उसे शंका हुई, अगर कभी मजूरी न मिली तो, वह क्या करेगा? मगर मजूरी क्यों न मिलेगी? जब वह जी तोड़कर काम करेगा, तो सौ आदमी उसे बुलाएंगे।

काम सबको प्यारा होता है, चाम नहीं प्यारा होता।

यहां भी तो सूखा पड़ता है, पाला गिरता है, ऊख में दीमक लगते हैं, जौ में गेरूई लगती हैं, सरसों में लाही लग जाती है। उसे रात को कोई काम मिल जायगा, तो उसे भी न छोड़ेगा। दिन-भर मजूरी की, रात कहीं चौकीदारी कर लेगा। …

अपने गांव में कुत्ता भी शेर हो जाता है, लेकिन आने दो।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पुरुष ने दस कदम दौड़कर गोबर को आवाज दी और हाथ से ठहर जाने का इशारा किया। गोबर ने समझा, शायद फिर इसके सिर भूत सवार हुआ, तभी ललकार रहा है। मार खाए बगैर बिना न मानेगा।

अपने गांव में कुत्ता भी शेर हो जाता है, लेकिन आने दो।

लेकिन उसके मुख पर समर की ललकार न थी, मैत्री का निमंत्रण था। उसने गांव और नाम और जात पूछी। गोबर ने ठीक-ठीक बता दिया। उस पुरुष का नाम कोदई था।

गोदान-१३

प्रेम जब आत्मसमर्पण का रूप लेता है, तभी ब्याह है, उसके पहले ऐयाशी है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'

प्रेम जब आत्मसमर्पण का रूप लेता है, तभी ब्याह है, उसके पहले ऐयाशी है।

'

गोदान-१४

सुख के दिन आएं, तो लड़ लेना, दु:ख तो साथ रोने ही से कटता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बोली-अनाज मेरे घर से क्यों नहीं मंगवा लिया? वह भी तो महतो ही की कमाई है, कि किसी और की?

सुख के दिन आएं, तो लड़ लेना, दु:ख तो साथ रोने ही से कटता है।

मैं क्या ऐसी अंधी हूं कि आदमी का दिल नहीं पहचानती। महतो ने न संभाला होता, तो आज मुझे कहां सरन मिलती?

डूब मरे वह, जिसे अपनी संतान से बैर हो।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

लेकिन वह दो कदम भी न गई थी कि धनिया ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और हिंसा भरे स्नेह से बोली-तू कहां जाती है बहू, चल घर में। यह तेरा घर है, हमारे जीते भी और हमारे मरने के पीछे भी।

डूब मरे वह, जिसे अपनी संतान से बैर हो।

इस भले आदमी को मुंह से ऐसी बात कहते लाज नहीं आती। मुझ पर धौंस जमाता है नीच। ले जा, बैलों का रकत पी....

गोदान-१५

मालती बाहर से तितली है, भीतर से मधुमक्खी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दातादीन ने समर्थन किया-हां, जब धरम की बात आ गई, तो कोई क्या कहें। सब के सब होरी को तिरस्कार की आंखों से देखते परास्त होकर लौट पड़े और विजयी भोला शान से गर्दन उठाए बैलों को ले चला।

मालती बाहर से तितली है, भीतर से मधुमक्खी।

उसके जीवन में हंसी ही हंसी नहीं है, केवल गुड़ खाकर कौन जी सकता है और जिए भी तो वह कोई सुखी जीवन न होगा। वह हंसती है, इसलिए कि उसे इसके भी दाम मिलते हैं। उसका चहकना और चमकना, इसलिए नहीं है कि वह …

सत्य की एक चिंगारी असत्य के एक पहाड़ को भस्म कर सकती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… निकाली थी, नए काट के जंपर बनवाए थे। और रंग-रोगन और फूलों से खूब सजी हुई थी, मानो उसका विवाह हो रहा हो। वीमेंस लीग में इतना समारोह और कभी न हुआ था। डाक्टर मेहता अकेले थे, फिर भी देवियों के दिल कांप रहे थे।

सत्य की एक चिंगारी असत्य के एक पहाड़ को भस्म कर सकती है।

सबसे पीछे की सफ मिर्जा और खन्ना और संपादकसी भी विराज रहे थे। रायसाहब भाषण शुरू होने के बाद आए और पीछे खड़े हो गए।

पुरानी बात भी आत्मबल के साथ कही जाती है, तो नई हो जाती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'

पुरानी बात भी आत्मबल के साथ कही जाती है, तो नई हो जाती है।

'

अन्याय को मिटाइए, लेकिन अपने को मिटाकर नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मेहता बोले-बेशक, पुरुषों ने अन्याय किया है, लेकिन उसका यह जवाब नहीं है।

अन्याय को मिटाइए, लेकिन अपने को मिटाकर नहीं।

मालती बोली-नारियां इसलिए अधिकार चाहती हैं कि उनका सदुपयोग करें और पुरुषों को उनका दुरुपयोग करने से रोकें।

गोदान-१७

हमारा धर्म है हमारा भोजन। भोजन पवित्र रहे, फिर हमारे धर्म पर कोई आंच नहीं आ सकती।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मीठा। दातादीन जो कुछ छीन-झपटकर लाते वह उसे भांग बूटी में उड़ाता था। एक चमारिन से उसकी आशनाई हो गई थी, इसलिए अभी तक ब्याह न हुआ था। वह रहती अलग थी, पर सारा गांव यह रहस्य जानते हुए भी कुछ न बोल सकता था?

हमारा धर्म है हमारा भोजन। भोजन पवित्र रहे, फिर हमारे धर्म पर कोई आंच नहीं आ सकती।

रोटियां ढाल बनकर अधर्म से हमारी रक्षा करती हैं।

रोटियां ढाल बनकर अधर्म से हमारी रक्षा करती हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हमारा धर्म है हमारा भोजन। भोजन पवित्र रहे, फिर हमारे धर्म पर कोई आंच नहीं आ सकती।

रोटियां ढाल बनकर अधर्म से हमारी रक्षा करती हैं।

अब साझे की खेती होने से मातादीन को झुनिया से बातचीत करने का अवसर मिलने लगा। वह ऐसे दांव से आता, जब घर में झुनिया के सिवा और कोई न होता, कभी किसी बहाने से, कभी किसी बहाने से झुनिया रूपवती न थी, लेकिन जवान …

जो अपने को चाहे, वही जवान है, न चाहे वही बूढ़ा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'

जो अपने को चाहे, वही जवान है, न चाहे वही बूढ़ा है।

'

हम राज नहीं चाहते, भोग-विलास नहीं चाहते, खाली मोटा-झोटा पहनना, और मोटा-झोटा खाना और मरजाद के साथ रहना चाहते हैं, वह भी नहीं सधता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

होरी बोला-इस जनम में तो कोई आसा नहीं है भाई!

हम राज नहीं चाहते, भोग-विलास नहीं चाहते, खाली मोटा-झोटा पहनना, और मोटा-झोटा खाना और मरजाद के साथ रहना चाहते हैं, वह भी नहीं सधता।

सोभा ने धूर्तता के साथ कहा-मैं तो दादा, इन सबों को अबकी चकमा दूंगा। जमादार को कुछ दे-दिलाकर इस बात पर राजी कर लूंगा कि रुपये के लिए हमें खूब दौड़ाएं झिंगुरी कहा तक दौड़ेंगे।

हम जाल में फंसे हुए हैं। जितना ही फड़फड़ओगे, उतना ही ओर जकड़ते जाओगे।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

होरी ने हंसकर कहा—यह सब कुछ न होगा भैया। कुसल इसी में है कि झिंगुरीसिंह के हाथ-पांव जोड़ो।

हम जाल में फंसे हुए हैं। जितना ही फड़फड़ओगे, उतना ही ओर जकड़ते जाओगे।

'तुम तो दादा, बूढ़ों की-सी बातें कर रहे हो। कठघरे में फंसे बैठे रहना तो कायरता है।

मजूरी करना कोई पाप नहीं। मजूर बन जाय, तो किसान हो जाता है। किसान बिगड़ जाय तो मजूर हो जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

होरी ने चिलम के कई कश लगाकर कहा-

मजूरी करना कोई पाप नहीं। मजूर बन जाय, तो किसान हो जाता है। किसान बिगड़ जाय तो मजूर हो जाता है।

मजूरी करना भाग्य में न होता तो यह सब विपत क्यों आती? क्यों गाय मरती? क्यों लड़का नालायक निकल जाता?

जो एक से दो का हुआ, वह किसी का नहीं रहता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लिया है, तब की नहीं चलाती। तब मेरे ऊपर किसी का कोई बंधन न रहेगा। अभी तो मुझे विस्वास है कि वह मेरे हैं और मेरे कारन उन्हें गली-गली ठोकर खाना पड़ रहा है। हंसने-बोलने की बात न्यारी है, पर मैं उनसे विस्वासघात न करूंगी।

जो एक से दो का हुआ, वह किसी का नहीं रहता।

सोभा ने आकर होरी को पुकारा और पटेश्वरी के रुपये उसके हाथ में रखकर बोला-भैया, तुम जाकर ये रुपये लाला को दे दो, मुझे उस घड़ी न जाने क्या हो गया था।

गोदान-१८

उदासी में मौत की याद तुरंत आती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सहसा उसे एक लंबा पाइप घास में छिपा नजर आया, जिसमें से पानी बह रहा था। उसने जाकर पांव धोए, चप्पल धोए, हाथ-मुंह धोया, थोड़ा-सा पानी चुल्लू में लेकर पिया और पाइप के उस पार सूखी जमीन पर जा बैठी।

उदासी में मौत की याद तुरंत आती है।

कहीं वह यहीं बैठे-बैठे मर जाय, तो क्या हो?

शराब अगर लोगों को पागल कर देती है, तो इसलिए उसे क्या पानी से अच्छा समझा जाय, जो प्यास बुझाता है, जिलाता है, और शान्त करता है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मेहता ने मुंह बनाकर कहा--

शराब अगर लोगों को पागल कर देती है, तो इसलिए उसे क्या पानी से अच्छा समझा जाय, जो प्यास बुझाता है, जिलाता है, और शान्त करता है?

गोविन्दी ने विनोद की शरण लेकर कहा--कुछ भी हो, मैं तो यह देखती हूं कि पानी मारा-मारा फिरता है और शराब के लिए घर-द्वार बिक जाते हैं, और शराब जितनी ही तेज और नशीली हो, उतनी ही अच्छी। मैं तो सुनती हूं, आप भी शराब …

जहां जीवन है, क्रीड़ा है, चहक है, प्रेम है, वहीं ईश्वर है, और जीवन को सुखी बनाना ही उपासना है, और मोक्ष है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… का बदला लेने और बाप-दादों का ऋण चुकाने की भेंट हो जाती है। और जो यह ईश्वर और मोक्ष का चक्कर है, इस पर तो मुझे हंसी आती है। वह मोक्ष और उपासना अहंकार की पराकाष्ठा है, जो हमारी मानवता को नष्ट किए डालती है।

जहां जीवन है, क्रीड़ा है, चहक है, प्रेम है, वहीं ईश्वर है, और जीवन को सुखी बनाना ही उपासना है, और मोक्ष है।

ज्ञानी कहता है, होंठों पर मुस्कराहट न आए, आंखों में आंसू न आए। मैं कहता हूं, अगर तुम हंस नहीं सकते और रो नहीं सकते, तो तुम मनुष्य नहीं हो, पत्थर हो। वह ज्ञान जो मानवता को पीस डाले, ज्ञान नहीं है, कोल्हू है। मगर …

वह ज्ञान जो मानवता को पीस डाले, ज्ञान नहीं है, कोल्हू है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ईश्वर है, और जीवन को सुखी बनाना ही उपासना है, और मोक्ष है। ज्ञानी कहता है, होंठों पर मुस्कराहट न आए, आंखों में आंसू न आए। मैं कहता हूं, अगर तुम हंस नहीं सकते और रो नहीं सकते, तो तुम मनुष्य नहीं हो, पत्थर हो।

वह ज्ञान जो मानवता को पीस डाले, ज्ञान नहीं है, कोल्हू है।

मगर क्षमा कीजिए, मैं तो एक पूरी स्पीच ही दे गया। अब देर हो रही है, चलिए, मैं आपको पहुंचा दूं। बच्चा भी मेरी गोद में सो गया।

गोदान-२०

पैसे देते हैं काम करने के लिए, दम मारने के लिए नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दातादीन बिगड़ उठे-

पैसे देते हैं काम करने के लिए, दम मारने के लिए नहीं।

दम लेना है, तो घर जाकर लो।

संसार में इलम की कदर नहीं, ईमान की कदर है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जब तक बेईमानी न करें, पेट ही नहीं भरता। लखनऊ में मुनीमी मिल सकती है, लेकिन हर एक महाजन ईमानदार चौकस आदमी चाहता है। में भवानी को किसी के गले बांध तो दूं, लेकिन पीछे इन्होंने कहीं हाथ लपकाया, तो वह तो मेरी गर्दन पकड़ेगा।

संसार में इलम की कदर नहीं, ईमान की कदर है।

यह तमाचा लगाकर गोबर आगे निकल गया। झिंगुरी मन में ऐंठकर रह गए। लौंडा कितने घमंड की बातें करता है, मानो धर्म का अवतार ही तो है।

गोदान-२१

हम तो मजूर हैं। हमारी गर्मी पसीने के रास्ते बह जाती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'गर्मी उन्हें होती है, जो एक के दस लेते हैं।

हम तो मजूर हैं। हमारी गर्मी पसीने के रास्ते बह जाती है।

मुझे खूब याद है, तुमने बैल के लिए तीस रुपये दिए थे। उसके सौ हुए और अब सौ के दो सौ हो गए। इसी तरह तुम लोगों ने किसानों को लूट- लूटकर मजूर बना डाला और आप उनकी जमीन के मालिक बन बैठे। तीस के …

मैं उनका बाप हूं, कसाई नहीं हूं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'

मैं उनका बाप हूं, कसाई नहीं हूं।

'

डरपोक प्राणियों में सत्य भी गूंगा हो जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

उसकी वाणी में सत्य का बल था।

डरपोक प्राणियों में सत्य भी गूंगा हो जाता है।

वह सीमेंट, जो ईंट पर चढ़कर पत्थर हो जाता है, मिट्टी पर चढ़ा दिया जाए, तो मिट्टी हो जाएगा। गोबर की निर्भीक स्पष्टवादिता ने उस अनीति के बख्तर को बेध डाला, जिससे सज्जित होकर नोखेराम की दुर्बल आत्मा अपने को शक्तिमान समझ रही थी।

जो आदमी नहीं रहना चाहता, क्या उसे बांधकर रखेगी?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

होरी ने व्यथित कंठ से कहा-अच्छा, वह छोटी नहीं बड़ी सही।

जो आदमी नहीं रहना चाहता, क्या उसे बांधकर रखेगी?

मां-बाप का धरम है, लड़के को पाल-पोसकर बड़ा कर देना। वह हम कर चुके। उनके हाथ-पांव हो गए। अब तू क्या चाहती है, वे दाना-चारा लाकर खिलाएं। मां बाप का धरम सोलहों आना लड़कों के साथ है। लड़कों का मां-बाप के साथ एक आना भी …

गोदान-२२

जब धन जरूरत से ज्यादा हो जाता है, तो अपने लिए निकास का मार्ग खोजता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'

जब धन जरूरत से ज्यादा हो जाता है, तो अपने लिए निकास का मार्ग खोजता है।

या न निकल पाएगा तो जुए में जाएगा, घुड़दौड़ में जायगा, ईट-पत्थर में जायगा, या ऐयाशी में जायगा।'

धन ने आज तक किसी नारी के हृदय पर विजय नहीं पाई, और न कभी पाएगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… चीजें भी धन्यवाद के साथ स्वीकार कर लेती थी, और जरूरत पड़ने पर तुमसे रुपये भी मांग लेती थी। अगर तुमने अपने धनोन्माद में इसका कोई दूसरा अर्थ निकाल लिया, तो मैं तुम्हें क्षमा करूंगी। यह पुरुष-प्रकृति है अपवाद नहीं, मगर यह समझ लो कि

धन ने आज तक किसी नारी के हृदय पर विजय नहीं पाई, और न कभी पाएगा।

खन्ना एक एक शब्द पर मानो गज गज भर नीचे धंसते जाते थे। अब और ज्यादा चोट सहने का उनमें जीवट न था। लज्जित होकर बोले-मालती, तुम्हारे पैरों पड़ता हूं, अब और जलील न करो। और न सही तो मित्र-भाव तो बना रहने दो।

गोदान-२३

विनोद में दु:ख उड़ गया। वही उसकी दवा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'तुम चलकर चक्की पीसो, मैं अनाज मांडूंगी।'

विनोद में दु:ख उड़ गया। वही उसकी दवा है।

धनिया प्रसन्न होकर रूपा के बाल गूंधने बैठ गई, जो बिल्कुल उलझकर रह गए थे और होरी खलिहान चला। रसिक बसंत सुगंध और प्रमोद और जीवन की विभूति लुटा रहा था, दोनों हाथों दिल खोलकर कोयल आम की डालियों में छिपी अपनी रसीली, मधुर, आत्मस्पर्शी …

कानून और न्याय उसका है, जिसके पास पैसा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

झिंगुरीसिंह जोर से हंसा-तुम क्या कहते हो पंडित, क्या तब संसार बदल जाएगा?

कानून और न्याय उसका है, जिसके पास पैसा है।

कानून तो है कि महाजन किसी असामी के साथ कड़ाई न करे, कोई जमींदार किसी कास्तकार के साथ सख्ती न करे, मगर होता क्या है। रोज ही देखते हो। जमींदार मुसक बंधवा के पिटवाता है और महाजन लात और जूते से बात करता है। जो …

जनमत बदलते देर नहीं लगती। उससे बचे रहना ही अच्छा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

एक क्षण में शत्रु पर पूरी विजय पाकर आक्रमणकारियों ने वहां से टल जाना ही उचित समझा।

जनमत बदलते देर नहीं लगती। उससे बचे रहना ही अच्छा है।

मातादीन कै कर रहा था। दातादीन ने उसकी पीठ सहलाते हुए कहा-एक-एक को पांच पांच साल के लिए न भेजवाया, तो कहना। पांच-पांच साल तक चक्की पिसवाऊंगा।

जिसने बांह पकड़ी है, उसके साथ रहूंगी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'उनके साथ क्यों जाऊं?

जिसने बांह पकड़ी है, उसके साथ रहूंगी।

'

गोदान-२४

जब डूबना ही है, तो क्या तालाब और क्या गंगा?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'ले लो उसी से। सूद तो सभी लेंगे।

जब डूबना ही है, तो क्या तालाब और क्या गंगा?

'

गोदान-२५

घमंडी आदमी प्रायः शक्की हुआ करता है। और जब मन में चोर हो तो शक्कीपन और भी बढ़ जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नोहरी को भ्रम हुआ, लाला मेरा उपहास कर रहे हैं। उसे अब घमंड होने लगा था। वह चाहती थी, लोग उसे जमींदारिन समझें और उसका सम्मान करें।

घमंडी आदमी प्रायः शक्की हुआ करता है। और जब मन में चोर हो तो शक्कीपन और भी बढ़ जाता है।

वह मेरी ओर देखकर क्यों हंसा? सब लोग मुझे देखकर जलते क्यों हैं?

गोदान-२६

जिसके पास जमीन नहीं, वह गृहस्थ नहीं, मजूर है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मगर जमीन दोनों को एक-सी प्यारी थी। उसी पर तो उनकी इज्जत और आबरू अवलिम्बत थी।

जिसके पास जमीन नहीं, वह गृहस्थ नहीं, मजूर है।

होरी ने कुछ जवाब न पाकर पूछा-तो क्या कहती है?

गोदान-२७

बीज अन्दर पड़ा, तो अंखुआ निकले बिना नहीं रहता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… गई। चुहिया ने अंचल से उसके आंसू पोंछते हुए कहा-कैसी बातें सोचती है बेटी। यह तेरे सिन्दूर का भाग है कि यह बच गए। मगर हां, इतना है कि आपस में लड़ाई हो, तो मुंह से चाहे जितना बक ले, मन में कीना न पाले।

बीज अन्दर पड़ा, तो अंखुआ निकले बिना नहीं रहता।

झुनिया ने कंपन-भरे स्वर में पूछा-अब मैं क्या करूं दीदी?

गोदान-२८

खतरे में हमारी चेतना अंतर्मुखी हो जाती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

खन्ना ने मेहता की ओर देखा और मेहता ने खन्ना की ओर। मालती दौड़ी हुई बंगले में गई और अपने जूते पहन आई। अफसोस और शिकायत करने का अवसर न था। किसी के मुंह से एक बात न निकली।

खतरे में हमारी चेतना अंतर्मुखी हो जाती है।

खन्ना की कार खड़ी ही थी। तीनों आदमी घबराए हुए आकर बैठे और मिल की तरफ भागे। चौरास्ते कर पहुंचे तो देखा, सारा शहर मिल की ओर उमड़ा चला आ रहा है। आग में आदमियों को खींचने का जादू है, कार आगे न बढ़ सकी।

आग में आदमियों को खींचने का जादू है, कार आगे न बढ़ सकी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… से एक बात न निकली। खतरे में हमारी चेतना अंतर्मुखी हो जाती है। खन्ना की कार खड़ी ही थी। तीनों आदमी घबराए हुए आकर बैठे और मिल की तरफ भागे। चौरास्ते कर पहुंचे तो देखा, सारा शहर मिल की ओर उमड़ा चला आ रहा है।

आग में आदमियों को खींचने का जादू है, कार आगे न बढ़ सकी।

मेहता ने पूछा-आग-बीमा तो करा लिया था न।

दौलत से आदमी को जो सम्मान मिलता है, वह उसका सम्मान नहीं, उसकी दौलत का सम्मान है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मेहता ने उन्हें छाती से लगाकर दुखित स्वर में कहा-खन्नाजी, जरा धीरज से काम लीजिए। आप समझदार होकर दिल इतना छोटा करते हैं।

दौलत से आदमी को जो सम्मान मिलता है, वह उसका सम्मान नहीं, उसकी दौलत का सम्मान है।

आप निर्घन रहकर भी मित्रों के विश्वासपात्र रह सकते हैं और शत्रुओं के भी, बल्कि तब कोई आपका रहेगा ही नहीं। आइए, घर चलें। जरा आराम कर लेने से आपका चित्त शांत हो जाएगा।

नौका पर बैठे हुए जल-विहार करते समय हम जिन चट्टानों को घातक समझते हैं, और चाहते हैं कि कोई इन्हें खोदकर फेंक देता, उन्हीं से, नौका टूट जाने पर, हम चिमट जाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ही उसके जीवन का स्वर्ग हो, जैसे वह उनके अभागे मस्तक पर हाथ रखकर ही उनकी प्राणहीन धमनियों में फिर रक्त का संचार कर देगी। मन की इस दुर्बल दशा में, घोर विपत्ति में, मानो वह उन्हें कंठ से लगा लेने के लिए खड़ी थी।

नौका पर बैठे हुए जल-विहार करते समय हम जिन चट्टानों को घातक समझते हैं, और चाहते हैं कि कोई इन्हें खोदकर फेंक देता, उन्हीं से, नौका टूट जाने पर, हम चिमट जाते हैं।

गोविन्दी ने उन्हें एक सोफा पर बैठा दिया और स्नेह-कोमल स्वर में बोली-तो तुम इतना दिल छोटा क्यों करते हो? धन के लिए, जो सारे पापों की जड़ है। उस धन से हमें क्या सुख था? सबेरे से आधीरात तक एक-न-एक इंझट-आत्मा का सर्वनाश!

सत्पुरुष धन के आगे सिर नहीं झुकाते।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… क्योंकि दुनिया आजकल धन की पूजा करती है और हमेशा करती चली आई है। उसे तुमसे कोई प्रयोजन नहीं। जब तक तुम्हारे पास लक्ष्मी है, तुम्हारे सामने पूंछ हिलाएगी। कल उतनी ही भक्ति से दूसरों के द्वार पर सिजदे करेगी। तुम्हारी तरफ ताकेगी भी नहीं।

सत्पुरुष धन के आगे सिर नहीं झुकाते।

वह देखते हैं, तुम क्या हो, अगर तुममें सच्चाई है, न्याय है, त्याग है, पुरुषार्थ है, तो वे तुम्हारी पूजा करेंगे। नहीं तुम्हें समाज का लुटेरा समझकर मुंह फेर लेंगे, बल्कि तुम्हारे दुश्मन हो जाएंगे। मैं गलत तो नहीं कहती मेहताजी?

जीवन का सुख दूसरों को सुखी करने में हैं, उनको लूटने में नहीं ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तपस्या नहीं करनी पड़ती, लेकिन फिर भी हमने उसे जीवन में जितने महत्व की वस्तु समझ रखा है, उतना महत्त्व उसमें नहीं है। मैं तो खुश हूं कि तुम्हारे सिर से यह बोझ टला। अब तुम्हारे लड़के आदमी होंगे, स्वार्थ और अभिमान के पुतले नहीं।

जीवन का सुख दूसरों को सुखी करने में हैं, उनको लूटने में नहीं ।

बुरा न मानना, तब तुम्हारे जीवन का अर्थ था आत्मसेवा, भोग और विलास। दैव ने तुम्हें उस साधन से वचित करके तुम्हारे ज्यादा ऊंचे और पवित्र जीवन का रास्ता खोल दिया है। यह सिद्धि प्राप्त करने में अगर कुछ कष्ट भी हो, तो उसका स्वागत …

मेरे विचार में तो पीड़क होने से पीड़ित होना कहीं श्रेष्ठ है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

क्यों नहीं समझते, तुम्हें अन्याय से लड़ने का अवसर मिला है।

मेरे विचार में तो पीड़क होने से पीड़ित होना कहीं श्रेष्ठ है।

धन खोकर अगर हम अपनी आत्मा को पा सकें, तो यह कोई मंहगा सौदा नहीं है। न्याय के सैनिक बनकर लड़ने में जो गौरव, जो उल्लास है, क्या उसे इतनी जल्द भूल गए?

धन खोकर अगर हम अपनी आत्मा को पा सकें, तो यह कोई मंहगा सौदा नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

क्यों नहीं समझते, तुम्हें अन्याय से लड़ने का अवसर मिला है। मेरे विचार में तो पीड़क होने से पीड़ित होना कहीं श्रेष्ठ है।

धन खोकर अगर हम अपनी आत्मा को पा सकें, तो यह कोई मंहगा सौदा नहीं है।

न्याय के सैनिक बनकर लड़ने में जो गौरव, जो उल्लास है, क्या उसे इतनी जल्द भूल गए?

गोदान-२९

नेकी न करना बदनामी की बात नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जो नेकी करके दरिया में डाल देती हैं। उसने नेकी की है, तो उसका खूब ढिंढोरा पीटेगी और उससे जितना यश मिल सकता है, उससे कुछ ज्यादा ही पाने के लिए हाथ-पांव मारेगी। ऐसे आदमी को यश के बदले अपयश और बदनामी ही मिलती है।

नेकी न करना बदनामी की बात नहीं।

अपनी इच्छा नहीं है, या सामर्थ्य नहीं है। इसके लिए कोई हमें बुरा नहीं कह सकता। मगर जब हम नेकी करके उसका एहसान जताने लगते हैं, तो वही जिसके साथ हमने नेकी की थी, हमारा शत्रु हो जाता है, और हमारे एहसान को मिटा देना …

वही नेकी अगर करने वाले के दिल में रहे, तो नेकी है, बाहर निकल आए तो बदी है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… नहीं है, या सामर्थ्य नहीं है। इसके लिए कोई हमें बुरा नहीं कह सकता। मगर जब हम नेकी करके उसका एहसान जताने लगते हैं, तो वही जिसके साथ हमने नेकी की थी, हमारा शत्रु हो जाता है, और हमारे एहसान को मिटा देना चाहता है।

वही नेकी अगर करने वाले के दिल में रहे, तो नेकी है, बाहर निकल आए तो बदी है।

नोहरी चारों ओर कहती फिरती थी-बेचारा होरी बड़ी मुसीबत में था। बेटी के ब्याह के लिए जमीन रेहन रख रहा था। मैंने उसकी यह दसा देखी, तो मुझे दया आई। धनिया से तो जी जलता था, वह रांड तो मारे घमंड के धरती पर पांव …

मर्द बुरा हो, तो औरत की गर्दन काट लेगा। औरत बुरी हो, तो मर्द के मुंह में कालिख लगा देगी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अभी तो गांव ही के लोग जानते हैं। किसी को कुछ कहते संकोच होता है। कनफुसकियां करके ही रह जाते हैं। तब तो दुनिया भी भोला ही को बुरा कहेगी। लोग यही तो कहेंगे कि जब मर्द ने छोड़ दिया, तो बेचारी अबला क्या करे?

मर्द बुरा हो, तो औरत की गर्दन काट लेगा। औरत बुरी हो, तो मर्द के मुंह में कालिख लगा देगी।

इसके दो महीने बाद एक दिन गांव में यह खबर फैली कि नोहरी ने मारे जूतों के भोला की चांद गंजी कर दी।

दु:ख का भार तो वह अकेली उठा सकती थी। सुख का भार तो अकेले नहीं उठता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संध्या समय जब होरी ने सिलिया को डरते-डरते रुपये दिए, तो वह जैसे अपनी तपस्या का वरदान पा गई।

दु:ख का भार तो वह अकेली उठा सकती थी। सुख का भार तो अकेले नहीं उठता।

किसे यह खुशखबरी सुनाए?

गोदान-३०

आदमी अगर धन या नाम के पीछे पड़ा है, तो समझ लो कि अभी तक वह किसी परिष्कृत आत्मा के संपर्क में नहीं आया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… उसे मिले, सभी ने उसकी विलास वृत्ति को ही उकसाया। उसकी त्याग वृत्ति दिन-दिन क्षीण होती जाती थी, पर मेहता के संसर्ग में आकर उसकी त्याग-भावना सजग हो उठी थी। सभी मनस्वी प्राणियों में यह भावना छिपी रहती है और प्रकाश पाकर चमक उठती है।

आदमी अगर धन या नाम के पीछे पड़ा है, तो समझ लो कि अभी तक वह किसी परिष्कृत आत्मा के संपर्क में नहीं आया।

मालती अब अक्सर गरीबों के घर बिना फीस लिए ही मरीजों को देखने चली जाती थी। मरीजों के साथ उसके व्यवहार में मृदुता आ गई थी। हां, अभी तक वह शौक-सिंगार से अपना मन न हटा सकती थी। रंग और पाउडर का त्याग उसे अपने …

अज्ञान की भांति ज्ञान भी सरल, निष्कपट और सुनहले स्वप्न देखने वाला होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जमाए किसानों की कुश्ती देख रहे थे। पछता रहे थे, मिर्जाजी को क्यों न साथ ले लिया, नहीं उनका भी एक जोड़ हो जाता। उन्हें आश्चर्य हो रहा था, ऐसे प्रौढ़ और निरीह बालकों के साथ शिक्षित कहलाने वाले लोग कैसे निर्दयी हो जाते हैं।

अज्ञान की भांति ज्ञान भी सरल, निष्कपट और सुनहले स्वप्न देखने वाला होता है।

मानवता में उसका विश्वास इतना दृढ़ इतना सजीव होता है कि वह इसके विरुद्ध व्यवहार को अमानुषिक समझने लगता है। वह यह भूल जाता है कि भेड़ियों ने भेड़ों की निरीहता का जवाब सदैव गले और दांतों से दिया है। वह अपना एक आदर्श-संसार बनाकर …

वह यह भूल जाता है कि भेड़ियों ने भेड़ों की निरीहता का जवाब सदैव गले और दांतों से दिया है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… के साथ शिक्षित कहलाने वाले लोग कैसे निर्दयी हो जाते हैं। अज्ञान की भांति ज्ञान भी सरल, निष्कपट और सुनहले स्वप्न देखने वाला होता है। मानवता में उसका विश्वास इतना दृढ़ इतना सजीव होता है कि वह इसके विरुद्ध व्यवहार को अमानुषिक समझने लगता है।

वह यह भूल जाता है कि भेड़ियों ने भेड़ों की निरीहता का जवाब सदैव गले और दांतों से दिया है।

वह अपना एक आदर्श-संसार बनाकर उसको आदर्श मानवता से आका करता है और उसी में मग्न रहता है। यथार्थता कितनी अगम्य, कितनी दुर्बोध, कितनी अप्राकृतिक है, उसकी ओर विचार करना उसके लिए मुश्किल हो जाता है। मेहताजी इस समय इन गलियों के बीच में बैठे …

नारी परीक्षा नहीं चाहती, प्रेम चाहती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मालती ने अपना हाथ छुड़ाकर जैसे मान करते हुए कहा-यह झूठा आक्षेप है। तुमने हमेशा मुझे परीक्षा की आंखों देखा, कभी प्रेम की आंखों से नहीं। क्या तुम इतना भी नहीं जानते कि

नारी परीक्षा नहीं चाहती, प्रेम चाहती है।

परीक्षा गुणों को अवगुण, सुंदर को असुंदर बनाने वाली चीज है, प्रेम अवगुणों को गुण बनाता है, असुंदर को सुंदर। मैंने तुमसे प्रेम किया, मैं कल्पना ही नहीं कर सकती कि तुममें काई बुराई भी है, मगर तुमने मेरी परीक्षा की और तुम मुझे अस्थिर, …

परीक्षा गुणों को अवगुण, सुंदर को असुंदर बनाने वाली चीज है, प्रेम अवगुणों को गुण बनाता है, असुंदर को सुंदर।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मालती ने अपना हाथ छुड़ाकर जैसे मान करते हुए कहा-यह झूठा आक्षेप है। तुमने हमेशा मुझे परीक्षा की आंखों देखा, कभी प्रेम की आंखों से नहीं। क्या तुम इतना भी नहीं जानते कि नारी परीक्षा नहीं चाहती, प्रेम चाहती है।

परीक्षा गुणों को अवगुण, सुंदर को असुंदर बनाने वाली चीज है, प्रेम अवगुणों को गुण बनाता है, असुंदर को सुंदर।

मैंने तुमसे प्रेम किया, मैं कल्पना ही नहीं कर सकती कि तुममें काई बुराई भी है, मगर तुमने मेरी परीक्षा की और तुम मुझे अस्थिर, चंचल और जाने क्या-क्या समझकर मुझसे हमेशा दूर भागते रहे। नहीं, मैं जो कुछ कहना चाहती हूं, वह मुझे कह …

पानी की भांति हर एक पात्र का रूप धारण कर लेती थी। उसका अपना कोई रूप न था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… रहती थी, सदैव अस्थिर रखती थी। उसका मन जैसे कोई आश्रय खोजा करता था, जिसके बल पर टिक सके, संसार का सामना कर सके। अपने में उसे यह शक्ति न मिलती थी। बुद्धि और चरित्र की शक्ति देखकर वह उसकी ओर लालायित होकर जाती थी।

पानी की भांति हर एक पात्र का रूप धारण कर लेती थी। उसका अपना कोई रूप न था।

उसकी मनोवृत्ति अभी तक किसी परीक्षार्थी छात्र की-सी थी। छात्र को पुस्तकों से प्रेम हो सकता है और हो जाता है, लेकिन वह पुस्तक के उन्हीं भागों पर ज्यादा ध्यान देता है, जो परीक्षा में आ सकते हैं। उसकी पहली गरज परीक्षा में सफल होना …

गोदान-३१

जिसके दांत नहीं दुखे, वह दांतों का दर्द क्या जाने।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मुस्कराहट की रेखा नजर आई। समझ गए। व्यथित स्वर में बोले-आपको भी मुझसे मजाक करने का यही अवसर मिला। मैं आपके पास इसलिए आया था कि मुझे यकीन था कि आप मेरी हालत पर विचार करेंगे, मुझे उचित राय देंगे। और आप मुझे बनाने लगे।

जिसके दांत नहीं दुखे, वह दांतों का दर्द क्या जाने।

मेहता ने गम्भीर स्वर से कहा-क्षमा कीजिएगा, आप ऐसा प्रश्न ही लेकर आए हैं कि उस पर गम्भीर विचार करना मैं हास्यास्पद समझता हूं। आप अपनी शादी के जिम्मेदार हो सकते हैं। लड़के की शादी का दायित्व आप क्यों अपने ऊपर लेते हैं, खास कर …

इज्जत ठाट से नहीं होती, लियाकत से होती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मेरे स्वामी हैं और मैं उनकी निन्दा नहीं सुन सकता। बस इसी बात पर बिगड़ गए। मैंने भी सलाम किया और घर चला आया। मैंने साफ कह दिया, आप कितना ही ठाट-बाट दिखाएं, पर रायसाहब की जो इज्जत है, वह आपको नसीब नहीं हो सकती।

इज्जत ठाट से नहीं होती, लियाकत से होती है।

आप में जो लियाकत है वह तो दुनिया जानती है।

जब तक मनुष्य रहेगा, उसकी पशुता भी रहेगी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

राजा साहब ने बात काटकर कहा-आप मानवता लिए फिरते हैं और यह नहीं देखते कि संसार में आज मनुष्य की पशुता ही उसकी मानवता पर विजय पा रही है। नहीं, राष्ट्रों में लड़ाइयां क्यों होतीं? पंचायतों से मामले न तय हो जाते?

जब तक मनुष्य रहेगा, उसकी पशुता भी रहेगी।

छोटी-मोटी बहस छिड़ गई और विवाह के रूप में आकर अंत में वितंडा बन गई और राजा साहब नाराज होकर चले गए। दूसरे दिन रायसाहब ने भी नैनीताल को प्रस्थान किया। और उसके एक दिन बाद रुद्रपाल ने सरोज के साथ इंग्लैंड की राह ली। …

गोदान-३२

यह कोई नया आविष्कार नहीं है कि संकटों में ही हमारी आत्मा को जागृति मिलती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हो गई थी। उस जीवन की याद करके उन्हें गहरी होती थी, उस वक्त अगर उन्हें समझ होती, तो वह प्राणियों का कितना उपकार कर सकते थे। कितनों के शोक और दरिद्रता का भार हल्का कर सकते थे, मगर वह धन उन्होंने ऐयाशी में उड़ाया।

यह कोई नया आविष्कार नहीं है कि संकटों में ही हमारी आत्मा को जागृति मिलती है।

बुढ़ापे में कौन अपनी जवानी की भूलों पर दु:खी नहीं होता?

जब तक दुनिया में दौलत वाले रहेंगे, वेश्याएं भी रहेंगी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

डाक्टर मेहता अगर जरा गौर करते, तो उन्हें मालूम होता कि उनमें और मिर्जा में कोई भेद नहीं, केवल शब्दों का हेर-फेर है, पर बहस की गर्मी में गौर करने का धैर्य कहां? गर्म होकर बोले-मुआफ कीजिए, मिर्जा साहब,

जब तक दुनिया में दौलत वाले रहेंगे, वेश्याएं भी रहेंगी।

आपकी मंडली अगर सफल भी हो जाए, हालांकि मुझे उसमें बहुत संदेह है, तो आप दस-पांच औरतों से ज्यादा उनमें कभी न ले सकेंगे, और वह भी थोड़े दिनों के लिए। सभी औरतों में नाट्य करने की शक्ति नहीं होती, उसी तरह जैसे सभी आदमी …

जड़ पर जब तक कुल्हाडे़ न चलेंगे, पत्तियां तोड़ने से कोई नतीजा नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… दिनों के लिए। सभी औरतों में नाट्य करने की शक्ति नहीं होती, उसी तरह जैसे सभी आदमी कवि नहीं हो सकते। और यह भी मान लें कि वेश्याएं आपकी मंडली में स्थायी रूप से टिक जायंगी, तो भी बाजार में उनकी जगह खाली न रहेगी।

जड़ पर जब तक कुल्हाडे़ न चलेंगे, पत्तियां तोड़ने से कोई नतीजा नहीं।

दौलत वालों में कभी-कभी ऐसे लोगों निकल आते हैं, जो सब कुछ त्यागकर खुदा की याद में जा बैठते हैं, मगर दौलत का राज्य बदस्तूर कायम है। उसमें जरा भी कमजोरी नहीं आने पाई।

यह कहते हुए मेहता जोर से रोती हुई हंसी हंसे और उठ खडे़ हुए।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'मुझे भी यही वहम हुआ था, मगर जब मैंने हाथ बढ़ाकर उसे पकड़ना चाहा तो देखा वह आसमान पर जा बैठी है। उस ऊंचाई तक तो क्या मैं पहुंचूंगा, आरजू-मिन्नत कर रहा हूं कि नीचे आ जाय। आजकल तो वह मुझसे बोलती भी नहीं।'

यह कहते हुए मेहता जोर से रोती हुई हंसी हंसे और उठ खडे़ हुए।

मिर्जा ने पूछा-अब फिर कब मुलाकात होगी?

गोदान-३३

प्रेम जैसी निर्मम वस्तु क्या भय से बांधकर रखी जा सकती है? वह तो पूरा विश्वास चाहती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… उन्हें नजर आया, तब वह उसकी ओर उतावलेपन के साथ, सारा धैर्य खोकर टूटे और चाहा कि उसे ऐसे जतन से छिपाकर रखें कि किसी दूसरे की आंख भी उस पर न पड़े। यह ध्यान न रहा कि यह मोह ही विनाश की जड़ है।

प्रेम जैसी निर्मम वस्तु क्या भय से बांधकर रखी जा सकती है? वह तो पूरा विश्वास चाहती है।

पूरी स्वाधीनता चाहती है, पूरी जिम्मेदारी चाहती है। उसके पल्लवित होने की शक्ति उसके अंदर है। उसे प्रकाश और क्षेत्र मिलना चाहिए। वह कोई दीवार नहीं है जिस पर ऊपर से ईटें रखी जाती हैं। उसमें तो प्राण हैं, फैलने की असीम शक्ति है।

दुर्लभता मनस्वी आत्माओं के लिए उद्योग का मंत्र है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तपस्या का, उसकी कर्मण्य मानवता का ही वरदान है। मालती नारीत्व के उस ऊंचे आदर्श पर पहुंच गई थी, जहां वह प्रकाश के एक नक्षत्र-सी नजर आती थी। अब वह प्रेम की वस्तु नहीं, श्रद्धा की वस्तु थी। अब वह दुर्लभ हो गई थी और

दुर्लभता मनस्वी आत्माओं के लिए उद्योग का मंत्र है।

मेहता प्रेम में जिस सुख की कल्पना कर रहे थे, उसे श्रद्धा ने और भी गहरा, और भी स्फूर्तिमय बना दिया। प्रेम में कुछ मान भी होता है कुछ ममत्व भी। श्रद्धा तो अपने को मिटा डालती है और अपने मिट जाने को ही अपना …

श्रद्धा तो अपने को मिटा डालती है और अपने मिट जाने को ही अपना इष्ट बना लेती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… दुर्लभ हो गई थी और दुर्लभता मनस्वी आत्माओं के लिए उद्योग का मंत्र है। मेहता प्रेम में जिस सुख की कल्पना कर रहे थे, उसे श्रद्धा ने और भी गहरा, और भी स्फूर्तिमय बना दिया। प्रेम में कुछ मान भी होता है कुछ ममत्व भी।

श्रद्धा तो अपने को मिटा डालती है और अपने मिट जाने को ही अपना इष्ट बना लेती है।

प्रेम अधिकार करना चाहता हैं, जो कुछ देता है, उसके बदले में कुछ चाहता भी है। श्रद्धा का चरम आनंद अपना समर्पण है जिसमें अहम्मन्यता का ध्वंस हो जाता है।

मित्र बनकर रहना स्त्री-पुरुष बनकर रहने से कहीं सुखकर है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मालती ने गंभीर होकर कहा-नहीं मेहता, मैं महीनों से इस प्रश्न पर विचार कर रही हूं और अंत में मैंने यह तय किया है कि

मित्र बनकर रहना स्त्री-पुरुष बनकर रहने से कहीं सुखकर है।

तुम मुझसे प्रेम करते हो, मुझ पर विश्वास करते हो, और मुझे भरोसा है कि आज अवसर आ पड़े तो तुम मेरी रक्षा प्राणों से करोगे। तुममें मैंने अपना पथ-प्रदर्शक ही नहीं, अपना रक्षक भी पाया है। मैं भी तुमसे प्रेम करती हूं, तुम पर …

गोदान-३४

जो अपना धरम पाले, वही बांभन है, जो धर्म से मुंह मोड़े, वही चमार है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'मैं बांभन नहीं, चमार ही रहना चाहता हूं।

जो अपना धरम पाले, वही बांभन है, जो धर्म से मुंह मोड़े, वही चमार है।

'

जीवन के संघर्ष में उसे सदैव हार हुई, पर उसने कभी हिम्मत नहीं हारी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

होरी की दशा दिन-दिन गिरती ही जाती थी।

जीवन के संघर्ष में उसे सदैव हार हुई, पर उसने कभी हिम्मत नहीं हारी।

प्रत्येक हार जैसे उसे भाग्य से लड़ने की शक्ति दे देती थी, मगर अब वह उस अंतिम दशा को पहुंच गया था, जब उसमें आत्मविश्वास भी न रहा था। अगर वह अपने धर्म पर अटल रह सकता, तो भी कुछ आंसू पुंछते, मगर वह बात …

गोदान-३५

इस जमाने में जब तक कड़े न पड़ो, कोई नहीं सुनता। बिना रोए तो बालक भी मां से दूध नहीं पाता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… के किसानों को पीसकर पी जायं तो यह न होगा। गांववालों ने मेरी बात मान ली, और सबने जाफा देने से इंकार कर दिया। जमींदार ने देखा, सारा गांव एक हो गया है तो लाचार हो गया। खेत बेदखल भी कर दे, तो जोते कौन?

इस जमाने में जब तक कड़े न पड़ो, कोई नहीं सुनता। बिना रोए तो बालक भी मां से दूध नहीं पाता।

रामसेवक तीसरे पहर चला गया और धनिया और होरी पर न मिटने वाला असर छोड़ गया। दातादीन का मंत्र जाग गया।

पतन की वह इंतहा है, जब आदमी शर्म और इज्जत को भी भूल जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… डालते, मगर उन्हें केवल पेट में कुछ डालने को चाहिए। स्वाद से उन्हें कोई प्रयोजन नहीं। उनकी रसना मर चुकी है। उनके जीवन में स्वाद का लोप हो गया है। उनसे धेले धेले के लिए बेईमानी करवा लो, मुट्ठी-भर अनाज के लिए लाठियां चलवा लो।

पतन की वह इंतहा है, जब आदमी शर्म और इज्जत को भी भूल जाता है।

लड़कपन से गोबर ने गांवों की यही दशा देखी थी और उसका आदी हो चुका था, पर आज चार साल के बाद उसने जैसे एक नई दुनिया देखी। भले आदमियों के साथ रहने से उसकी बुद्धि कुछ जाग उठी है, उसने राजनैतिक जलसों में पीछे …

जब आदमी का कोई बस नहीं चलता, तो अपने को तकदीर पर ही छोड़ देता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैं किसी लायक नहीं, तुम्हारा खेती में उपज नहीं करज कहीं मिल नहीं सकता, एक महीने के लिए भी घर में भोजन नहीं। ऐसी दसा में तुम और कर ही क्या सकते थे? जात न बचाते तो रहते कहां?

जब आदमी का कोई बस नहीं चलता, तो अपने को तकदीर पर ही छोड़ देता है।

न जाने यह धांधली कब तक चलती रहेगी?

जिसे पेट की रोटी मयस्सर नहीं, उसके लिए मरजाद और इज्जत सब ढोंग है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जात न बचाते तो रहते कहां? जब आदमी का कोई बस नहीं चलता, तो अपने को तकदीर पर ही छोड़ देता है। न जाने यह धांधली कब तक चलती रहेगी?

जिसे पेट की रोटी मयस्सर नहीं, उसके लिए मरजाद और इज्जत सब ढोंग है।

औरों की तरह तुमने भी दूसरों का गला दबाया होता, उनकी जमा मारी होती, तो तुम भी भले आदमी होते। तुमने कभी नीति को नहीं छोड़ा, यह उसी का दंड है। तुम्हारी जगह मैं होता, या तो जेहल में होता या फांसी पा गया होता। …

गोदान-३६

चल, बीमार वह पड़ते हैं, जिन्हें बीमार पड़ने की फुरसत होती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'

चल, बीमार वह पड़ते हैं, जिन्हें बीमार पड़ने की फुरसत होती है।

यहां तो यह धुन है कि अबकी गोबर आय, तो रामसेवक के आधे रुपये जमा रहें। कुछ वह भी लायगा। बस, इस साल इस रिन से गला छूट जाय, तो दूसरी जिंदगी हो।'

इस जमाने में मोटा होना बेहयाई है। सौ को दुबला करके तब एक मोटा होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

होरी ने हंसकर कहा-तो क्या यह मेरे मोटे होने के दिन हैं? मोटे वह होते हैं, जिन्हें न रिन की सोच होती है, न इज्जत की।

इस जमाने में मोटा होना बेहयाई है। सौ को दुबला करके तब एक मोटा होता है।

ऐसे मोटेपन में क्या सुख? सुख तो जब है कि सभी मोटे हों, सोभा से भेंट हुई।

जो कुछ अपने से नहीं बन पड़ा, उसी के दु:ख का नाम तो मोह है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… गई। सारा गांव जमा हो गया। होरी खाट पर पड़ा शायद सब कुछ देखता था, सब कुछ समझता था, पर जबान बंद हो गई थी। हां, उसकी आंखों से बहते हुए आंसू बतला रहे थे, कि मोह का बंधन तोड़ना कितना कठिन हो रहा है।

जो कुछ अपने से नहीं बन पड़ा, उसी के दु:ख का नाम तो मोह है।

पाले हुए कर्तव्य और निपटाए हुए कामों का क्या मोह। मोह तो उन अनाथों को छोड़ जाने में है, जिनके साथ हम अपना कर्तव्य न निभा सके, उन अधूरे मंसूबों में है, जिन्हें हम पूरा न कर सके।

मोह तो उन अनाथों को छोड़ जाने में है, जिनके साथ हम अपना कर्तव्य न निभा सके, उन अधूरे मंसूबों में है, जिन्हें हम पूरा न कर सके।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हां, उसकी आंखों से बहते हुए आंसू बतला रहे थे, कि मोह का बंधन तोड़ना कितना कठिन हो रहा है। जो कुछ अपने से नहीं बन पड़ा, उसी के दु:ख का नाम तो मोह है। पाले हुए कर्तव्य और निपटाए हुए कामों का क्या मोह।

मोह तो उन अनाथों को छोड़ जाने में है, जिनके साथ हम अपना कर्तव्य न निभा सके, उन अधूरे मंसूबों में है, जिन्हें हम पूरा न कर सके।

मगर सब कुछ समझकर भी धनिया आशा की मिटती हुई छाया को पकड़े हुए थी। आंखों से आंसू गिर रहे थे, मगर यंत्र की भांति दौड़-दौड़कर कभी आम भूनकर पना बनाती, कभी होरी की देह में भूसी की मालिश करती। क्या करे, पैसे नहीं हैं, …

महराज, घर में न गाय है, न बछिया, न पैसा। यही पैसे हैं, यही इनका गो-दान है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

धनिया यंत्र की भांति उठी, आज जो सुतली बेची थी, उसके बीस आने पैसे लाई और पति के ठंडे हाथ में रखकर सामने खड़े मातादीन से बोली-

महराज, घर में न गाय है, न बछिया, न पैसा। यही पैसे हैं, यही इनका गो-दान है।

और पछाड खाकर गिर पड़ी।

प्रेमचंद रचनावली 6 मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

प्रेमचंद रचनावली 6 मुफ़्त पढ़ें