प्रेम पंचमी की पंक्तियाँ
प्रेम पंचमी (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
18 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
पत्थर की मूर्ति मानव-शरीर से अधिक श्रद्धास्पद होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
मानकी का हृदय वाँसों उछलने लगा। उस्कंठा हुई कि परदे से निकलकर इस जलूस के सम्मुख पति के चरणो पर गिर पड़ूँ।

किंतु कौन मुँह लेकर मूर्ति के सामने जाऊँ? उसकी आत्मा ने कभी उसका इतना तिरस्कार न किया था। मेरी धन-लिप्सा उनके पैरो की बेड़ी न बनती, तो वह न-जाने किस सम्मान- पद पर पहुँचते! मेरे कारण उन्हें कितना क्षोभ हुआ!!
इस दीपक को ज्योति मे आँखें धुँँधली हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कि रूप के लिये आभूषणों की उतनी ही ज़रूरत है, जितनी घर के लिये दीपक की। किंतु शारीरिक शोभा के लिये हम मन को कितना मलिन, चित्त को कितना अशांत और आत्मा को कितना कलुषित बना लेते हैं, इसका हमे कदाचित् ज्ञान ही नहीं होता।

यह चमक- दमक कितनी ईर्षा, कितने द्वेष, कितनी प्रतिस्पर्धा, कितनी दुश्चिता और कितनी दुराशा का कारण है;
संयम और आचार सम्मान-सिद्धि के मंत्र हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… जाने के सिवा कुछ और भी था। थोड़े ही दिनों में उसके पास थोड़ी-सी संपत्ति हो गई। धन के साथ और मजदूरों पर दबाव भी बढ़ने लगा। यह प्रायः सभी जानते थे कि विमल जाति का कुलीन ठाकुर है। सब ठाकुर ही कहकर उसे पुकारते।

विमल मज़दूरों का नेता और महाजन हो गया।
जो अपने को चाहे, उससे हम विमुख नहीं हो सकते; प्रेम की शक्ति अपार है।
पूरा अंश दिखाएँ
मगर मगला को केवल अपनी रूप-हीनता ही का रोना न था, शीतला का अनुपम रूप-लालित्य भी उसकी कामनाओ का बाधक था, बल्कि यही उसको आशा-लताओ पर पड़नेवाला तुषार था। मंगला सुंदरी न सही, पर पति पर जान देता था।

पर शीतला की मूर्ति सुरेश के हृदय-द्वार पर बैठी हुई मंगला को अंदर न जाने देती थी, चाहे वह कितना ही वेष बदलकर आवे। सुरेश इस मूर्ति को हटाने की चेष्टा करते थे, उसे बलात् निकाल देना चाहते थे;
दुरवस्था वह परीक्षाग्नि है, जो मुलम्मे और रोगन को उतारकर मनुष्य का यथार्थ रूप दिखा देती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… के दोनो हाथ पकड़ लिए, और खीचते हुए गोमती की तरफ ले चले। बादशाह की आँखे खुल गई। समझ गए कि पहले ही से यह षड्यंत्र रचा गया था। इधर- उधर देखा, कोई आदमी नहीं। शोर मचाना व्यर्थ था। बाद- शाही का नशा उतर गया।

ऐसे ही अवसरों पर विदित होता है कि मानव-हृदय पर कृत्रिम भावों का कितना गहरा रंग चढ़ा होता है। एक क्षण में बाद- शाह को उदंडता और घमंड ने दीनता और विनयशीलता का आश्रय लिया। बोले―मैने तो आप लोगों की मरजी के ख़िलाफ ऐसा कोई …
घृणा से घृणा उत्पन्न होती है; प्रेम से प्रेम।
पूरा अंश दिखाएँ
… कोमल भाव शेष रह गया था, तो वह ज्ञानप्रकाश के प्रति स्नेह था। उस मरुभूमि में यही एक हरियाली थी। ईर्ष्या साम्य-भाव की द्योतक है। सत्यप्रकाश अपने भाई को अपने से कही ऊँँचा, कही भाग्यशाली समझता। उसमे ईर्ष्या का भाव ही लोप हो गया था।

ज्ञानप्रकाश भी बड़े भाई को चाहता था। कभी-कभी उसका पक्ष लेकर अपनी माँ से वाद-विवाद कर बैठता। कहता―भैया की अचकन फट गई है, आप नई अचकन क्यों नहीं बनवा देती?
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
१ मृत्यु के पीछे
पत्थर की मूर्ति मानव-शरीर से अधिक श्रद्धास्पद होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
मानकी का हृदय वाँसों उछलने लगा। उस्कंठा हुई कि परदे से निकलकर इस जलूस के सम्मुख पति के चरणो पर गिर पड़ूँ।
पत्थर की मूर्ति मानव-शरीर से अधिक श्रद्धास्पद होती है।
किंतु कौन मुँह लेकर मूर्ति के सामने जाऊँ? उसकी आत्मा ने कभी उसका इतना तिरस्कार न किया था। मेरी धन-लिप्सा उनके पैरो की बेड़ी न बनती, तो वह न-जाने किस सम्मान- पद पर पहुँचते! मेरे कारण उन्हें कितना क्षोभ हुआ!!
२ आभूषण
इस दीपक को ज्योति मे आँखें धुँँधली हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कि रूप के लिये आभूषणों की उतनी ही ज़रूरत है, जितनी घर के लिये दीपक की। किंतु शारीरिक शोभा के लिये हम मन को कितना मलिन, चित्त को कितना अशांत और आत्मा को कितना कलुषित बना लेते हैं, इसका हमे कदाचित् ज्ञान ही नहीं होता।
इस दीपक को ज्योति मे आँखें धुँँधली हो जाती है।
यह चमक- दमक कितनी ईर्षा, कितने द्वेष, कितनी प्रतिस्पर्धा, कितनी दुश्चिता और कितनी दुराशा का कारण है;
संयम और आचार सम्मान-सिद्धि के मंत्र हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… जाने के सिवा कुछ और भी था। थोड़े ही दिनों में उसके पास थोड़ी-सी संपत्ति हो गई। धन के साथ और मजदूरों पर दबाव भी बढ़ने लगा। यह प्रायः सभी जानते थे कि विमल जाति का कुलीन ठाकुर है। सब ठाकुर ही कहकर उसे पुकारते।
संयम और आचार सम्मान-सिद्धि के मंत्र हैं।
विमल मज़दूरों का नेता और महाजन हो गया।
जो अपने को चाहे, उससे हम विमुख नहीं हो सकते; प्रेम की शक्ति अपार है।
पूरा अंश दिखाएँ
मगर मगला को केवल अपनी रूप-हीनता ही का रोना न था, शीतला का अनुपम रूप-लालित्य भी उसकी कामनाओ का बाधक था, बल्कि यही उसको आशा-लताओ पर पड़नेवाला तुषार था। मंगला सुंदरी न सही, पर पति पर जान देता था।
जो अपने को चाहे, उससे हम विमुख नहीं हो सकते; प्रेम की शक्ति अपार है।
पर शीतला की मूर्ति सुरेश के हृदय-द्वार पर बैठी हुई मंगला को अंदर न जाने देती थी, चाहे वह कितना ही वेष बदलकर आवे। सुरेश इस मूर्ति को हटाने की चेष्टा करते थे, उसे बलात् निकाल देना चाहते थे;
सौंदर्य का आधिपत्य धन के आधिपत्य से कम दुर्निवार नहीं होता।
पूरा अंश दिखाएँ
प्रेम की शक्ति अपार है। पर शीतला की मूर्ति सुरेश के हृदय-द्वार पर बैठी हुई मंगला को अंदर न जाने देती थी, चाहे वह कितना ही वेष बदलकर आवे। सुरेश इस मूर्ति को हटाने की चेष्टा करते थे, उसे बलात् निकाल देना चाहते थे; किंतु
सौंदर्य का आधिपत्य धन के आधिपत्य से कम दुर्निवार नहीं होता।
जिस दिन शीतला इस घर में मँगला का मुँह देखने आई थी, उसी दिन सुरेश की आँखो ने उसकी मनोहर छवि की एक झलक देख ली थी। वह एक झलक मानो एक क्षणिक किया थी, जिसने एक ही धावे मे समस्त हृदय-राज्य को जीत लिया― …
दुःख की अंंतिम दशा संकोच-हीन होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
शीतला―अरे, तो क्या अब यहाँ तक नौबत आ गई!
दुःख की अंंतिम दशा संकोच-हीन होती है।
मंगला ने कहा― चाहती, तो अब भी पड़ी रहती। उसी घर में जीवन कट जाता। पर जहाँ प्रेम नहीं, पूछ नहीं, मान नहीं, वहाँ अब नहीं रह सकती।
रूप से प्रेम मिलता है, और प्रेम से दुर्लभ कोई वस्तु नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
मंगला―ईश्वर के दरबार में। पूछूँँगी, तुमने मुझे सुंदरता क्यों नहीं दी? बदसूरत क्यों बनाया? बहन, स्त्री के लिये इससे अधिक दुर्भाग्य की बात नहीं कि वह रूप-हीन हो। शायद पुरबले जनम की पिशाचिनियाँ ही बदसूरत औरतें होती है।
रूप से प्रेम मिलता है, और प्रेम से दुर्लभ कोई वस्तु नहीं।
यह कहकर मंगला उठ खड़ी हुई। शीतला ने उसे रोका नहीं। सोचा―इसे खिलाऊँगी क्या, आज तो चूल्हा जलने की कोई आशा नहीं।
रात शोक का बाह्य रूप है। रात मृत्यु का क्रीड़ा- क्षेत्र है।
पूरा अंश दिखाएँ
पर शोक में मग्न, सिर झुकाए हुए।
रात शोक का बाह्य रूप है। रात मृत्यु का क्रीड़ा- क्षेत्र है।
उसी समय विमल के घर से आर्त-नाद सुनाई दिया― वह नाद, जिसे सुनने के लिये मृत्युदेव निकल रहते हैं।
चोर दिन को कभी चोरी नहीं करता।
पूरा अंश दिखाएँ
तीसरे दिन, पिछली रात को, विमल की मानसिक पीड़ा और हृदय-ताप का अंत हो गया।
चोर दिन को कभी चोरी नहीं करता।
यम के दूत प्रायः रात का ही सबकी नज़रे बचाकर आते है, और प्राण-रत्न को चुरा ले जाते है। आकाश के फूल मुरझाए हुए थे। वृक्ष-समूह स्थिर थे;
रूप वही था, पर आँखे और थीं।
पूरा अंश दिखाएँ
सुरेश ने आवाज़ पहचानी। प्यासे को पानी मिल गया। एक क्षण में मंगला उनके सम्मुख आई, और सिर झुकाकर खड़ी हो गई। सुरेश का उसके मुख पर एक अनूठी छवि दिखाई दी, जैसे कोई रोगी स्वास्थ्य-लाभ कर चुका हो।
रूप वही था, पर आँखे और थीं।
३ राज्य-भक्त
खड़े हो जाना आत्म-रक्षा का अंतिम प्रयत्न है।
पूरा अंश दिखाएँ
… के पैरों की चाप स्पष्ट सुनाई देती थी। कोई बहुत पाँव दबा-दबाकर चला आ रहा था। राजा साहब का कलेजा धक-धक करने लगा। वह उठकर खड़े हो गए। हम निरस्त्र और प्रतिकार के लिये असमर्थ होने पर भी बैठे-बैठे वारों का निशाना बनना नहीं चाहते।
खड़े हो जाना आत्म-रक्षा का अंतिम प्रयत्न है।
कोठरी में ऐसी कोई वस्तु न थी, जिससे वह अपनी रक्षा कर सकते। समझ गए, अंतिम समय आ गया। शत्रुओं ने इस तरह मेरे प्राण लेने की ठानी है। अच्छा है, जीवन के साथ इस विपत्ति का भी अंत हो जायगा।
सजीव उत्साह में बड़ी संक्रामक शक्ति होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
कप्तान साहब निरुत्तर हो गए।
सजीव उत्साह में बड़ी संक्रामक शक्ति होती है।
यद्यपि राजा साहब के नीति-पूर्ण वार्तालाप ने उन्हे माक़ूल नहीं किया, तथापि वह अनिवार्य रूप से उनकी बेडियाँ खोलने पर तत्पर हो गए। उसी वक्त़ जेल के दारोगा को बुलाकर कहा―साहब ने हुक्म दिया है कि राजा साहब को फौरन् आज़ाद कर दिया जाय। इसमें …
दुरवस्था वह परीक्षाग्नि है, जो मुलम्मे और रोगन को उतारकर मनुष्य का यथार्थ रूप दिखा देती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… के दोनो हाथ पकड़ लिए, और खीचते हुए गोमती की तरफ ले चले। बादशाह की आँखे खुल गई। समझ गए कि पहले ही से यह षड्यंत्र रचा गया था। इधर- उधर देखा, कोई आदमी नहीं। शोर मचाना व्यर्थ था। बाद- शाही का नशा उतर गया।
दुरवस्था वह परीक्षाग्नि है, जो मुलम्मे और रोगन को उतारकर मनुष्य का यथार्थ रूप दिखा देती है।
ऐसे ही अवसरों पर विदित होता है कि मानव-हृदय पर कृत्रिम भावों का कितना गहरा रंग चढ़ा होता है। एक क्षण में बाद- शाह को उदंडता और घमंड ने दीनता और विनयशीलता का आश्रय लिया। बोले―मैने तो आप लोगों की मरजी के ख़िलाफ ऐसा कोई …
मानव-चरित्र में आकस्मिक परिवर्तन बहुत कम हुआ करते है।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन बख्तावरसिंह बादशाह के उच्छृंंखल स्वभाव से भली भाँति पारचित थे। वह जानते थे, बादशाह को ये सदि- च्छाएँ थोड़े ही दिनो की मेहमान हैं।
मानव-चरित्र में आकस्मिक परिवर्तन बहुत कम हुआ करते है।
दो-चार महीने में दरबार का फिर वही रंग हो जायगा। इसलिये मेरा तटस्थ रहना ही अच्छा है। राज्य के प्रति मेरा जो कुछ कर्तव्य था, वह मैंने पूरा कर दिया। मैं दरबार से अलग रहकर निष्काम भाव से, जितनी सेवा कर सकता हूँ, उतनी दरबार …
५ गृह-दाह
मातृहीन बालक संसार का सबसे करुणाजनक प्राणी है।
पूरा अंश दिखाएँ
और आशय समझ गया। ‘अम्मा, अम्मा’ कहकर रोने लगा।
मातृहीन बालक संसार का सबसे करुणाजनक प्राणी है।
दीन-से-दीन प्राणियों को भी ईश्वर का आधार होता है, जो उनके हृदय को सँभालता रहता है। मातृहीन बालक इस आधार से भी वंचित होता है। माता हो उसके जीवन का एक-मात्र आधार होती है। माता के बिना वह पंख-हीन पक्षी है।
माता के बिना वह पंख-हीन पक्षी है।
पूरा अंश दिखाएँ
मातृहीन बालक संसार का सबसे करुणाजनक प्राणी है। दीन-से-दीन प्राणियों को भी ईश्वर का आधार होता है, जो उनके हृदय को सँभालता रहता है। मातृहीन बालक इस आधार से भी वंचित होता है। माता हो उसके जीवन का एक-मात्र आधार होती है।
माता के बिना वह पंख-हीन पक्षी है।
सत्यप्रकाश को एकांत से प्रेम हो गया। अकेले बैठा रहता। वृक्षों में उसे उस सहानुभूति का कुछ-कुछ अज्ञात अनुभव होता था, जो घर के प्राणियों में उसे न मिलती थी। माता का प्रेम था, तो सभी प्रेम करते थे;
घृणा से घृणा उत्पन्न होती है; प्रेम से प्रेम।
पूरा अंश दिखाएँ
… कोमल भाव शेष रह गया था, तो वह ज्ञानप्रकाश के प्रति स्नेह था। उस मरुभूमि में यही एक हरियाली थी। ईर्ष्या साम्य-भाव की द्योतक है। सत्यप्रकाश अपने भाई को अपने से कही ऊँँचा, कही भाग्यशाली समझता। उसमे ईर्ष्या का भाव ही लोप हो गया था।
घृणा से घृणा उत्पन्न होती है; प्रेम से प्रेम।
ज्ञानप्रकाश भी बड़े भाई को चाहता था। कभी-कभी उसका पक्ष लेकर अपनी माँ से वाद-विवाद कर बैठता। कहता―भैया की अचकन फट गई है, आप नई अचकन क्यों नहीं बनवा देती?
तल्लीनता उन्माद का प्रधान गुण है।
पूरा अंश दिखाएँ
रात-दिन ये ही बातें सोचते-सोचते देवप्रिया की दशा उन्मादिनी की-सी हो गई। आप-ही-आप सत्यप्रकाश को कोसने लगती—वही मेरे प्राणों का घातक है।
तल्लीनता उन्माद का प्रधान गुण है।
तल्लीनता अत्यंत रचनाशील होती है। वह आकाश में देवताओ के विमान उड़ाने लगती है। अगर भोजन में नमक तेज़ हो गया, तो यह शत्रु ने कोई रोड़ा रख दिया होगा। देवप्रिया को अब कभी-कभी धोखा हो जाता कि सत्यप्रकाश घर में आ गया है, वह …
प्रेम पंचमी मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।