Doomreader

प्रेम-द्वादशी की पंक्तियाँ

प्रेम-द्वादशी (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

36 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

अब महादेव को ज्ञात हुआ, कि संसार में कितना धर्म, कितना सद्व्यवहार है। अब उसे मालूम हुआ, कि संसार बुरों के लिए बुरा है और अच्छों के लिए अच्छा।

३ आत्मारामयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… से नींद न आती। अब वह कोई काम न करता। शराब का चसका भी छूटा। साधु-अभ्यागत जो द्वार पर आ जाते, उनका यथा-योग्य सत्कार करता। दूर-दूर उसका सुयश फैल गया। यहाँ तक कि महीना पूरा हो गया, और एक आदमी भी हिसाब लेने न आया।

अब महादेव को ज्ञात हुआ, कि संसार में कितना धर्म, कितना सद्व्यवहार है। अब उसे मालूम हुआ, कि संसार बुरों के लिए बुरा है और अच्छों के लिए अच्छा।

इस घटना को हुए पचास वर्ष बीत चुके हैं। आप बेंदो जाइए, तो दूर ही से एक सुनहला कलस दिखाई देता है। वह ठाकुरद्वारे का कलस है। उससे मिला हुआ एक पक्का तालाब है, जिसमें खूब कमल खिले रहते हैं। उसकी मछलियाँ कोई नहीं पकड़ता, …

संकट पड़ने पर हम धर्मभीरु हो जाते हैं, औषधियों से निराश होकर देवतों की शरण लेते हैं।

४ दुर्गा का मन्दिरयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जरूर यही बात है, नहीं तो औषधि से लाभ क्यों नहीं होता।

संकट पड़ने पर हम धर्मभीरु हो जाते हैं, औषधियों से निराश होकर देवतों की शरण लेते हैं।

भामा ने भी देवतों की शरण ली। वह जन्माष्टमी, शिवरात्रि और तीज के सिवा और कोई व्रत न रखती थी। इस बार उसने नवरात्र का कठिन व्रत शुरू किया।

वह इन्द्रियों का आनन्द था, यह आत्मा का आनन्द है; वह आनन्द लज्जा के भीतर छिपा हुआ था, यह आनन्द गर्व से बाहर निकला पड़ता है।

४ दुर्गा का मन्दिरयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लेकिन यह हर्ष मुख पर आने का साहस न कर सका था। आज उन गिन्नियों को हाथ से जाते समय उसका हार्दिक आनन्द आँखों में चमक रहा है, ओठों पर नाच रहा है, कपोलों को रँग रहा है और अंगों पर किलोल कर रहा है।

वह इन्द्रियों का आनन्द था, यह आत्मा का आनन्द है; वह आनन्द लज्जा के भीतर छिपा हुआ था, यह आनन्द गर्व से बाहर निकला पड़ता है।

तुलसी का आशीर्वाद सफल हुआ। आज पूरे तीन सप्ताह के बाद व्रजनाथ तकिये के सहारे बैठे थे। वह बार-बार भामा को प्रेम-पूर्ण नेत्रों से देखते थे। वह आज उन्हें देवी मालूम होती थी। अब तक उन्होंने उस के बाह्य सौंदर्य की शोभा देखी थी, आज …

जिस तरह सूखी लकड़ी जल्दी से जल उठती है, उसी तरह क्षुधा से बावला मनुष्य ज़रा-ज़रा-सी बात पर तिनक जाता है।

५ बड़े घर की बेटीयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आनन्दी ने उत्तर दिया—आज तो कुल पाव-भर रहा होगा। वह सब मैंने मांस में डाल दिया।

जिस तरह सूखी लकड़ी जल्दी से जल उठती है, उसी तरह क्षुधा से बावला मनुष्य ज़रा-ज़रा-सी बात पर तिनक जाता है।

लाल बिहारी को भावज की यह ढिठाई बहुत बुरी मालूम हुई, तनककर बोला—मैके में तो चाहे घी की नदी बहती हो!

स्त्री गालियाँ सह लेती हैं मार भी सह लेती हैं; पर मैके की निन्दा उनसे नहीं सही जाती।

५ बड़े घर की बेटीयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जिस तरह सूखी लकड़ी जल्दी से जल उठती है, उसी तरह क्षुधा से बावला मनुष्य ज़रा-ज़रा-सी बात पर तिनक जाता है। लाल बिहारी को भावज की यह ढिठाई बहुत बुरी मालूम हुई, तनककर बोला—मैके में तो चाहे घी की नदी बहती हो!

स्त्री गालियाँ सह लेती हैं मार भी सह लेती हैं; पर मैके की निन्दा उनसे नहीं सही जाती।

आनन्दी मुँह फेरकर बोली—हाथी मरा भी, तो नौ लाख का। वहाँ इतना घी नित्य नाई-कहार खा जाते हैं।

सौत का पुत्र विमाता की आँखों में क्यों इतना खटकता है, इसका निर्णय आज तक किसी मनोभाव के पण्डित ने नहीं किया।

७ गृह-दाहयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

देवप्रिया ने कहा—मुझे अम्मा न कहे।

सौत का पुत्र विमाता की आँखों में क्यों इतना खटकता है, इसका निर्णय आज तक किसी मनोभाव के पण्डित ने नहीं किया।

हम किस गिनती में हैं। देवप्रिया जब तक गर्भिणी न हुई थी, वह सत्यप्रकाश से कभी-कभी बातें करती, कहानियाँ सुनाती;

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. १ शांति
  2. २ बैंक का दिवाला
  3. ३ आत्माराम
  4. ४ दुर्गा का मन्दिर
  5. ५ बड़े घर की बेटी
  6. ७ गृह-दाह
  7. ८ डिक्री के रुपये
  8. ९ मुक्ति-मार्ग
  9. १० शतरंज के खिलाड़ी
  10. ११ पंच परमेश्वर

१ शांति

दरिद्रता प्रकट करना दरिद्र होने से अधिक दुःग्व- दायी होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

ने व्यय इतना क्यों बढ़ा रखा है ? कोई छोटा- सा मकान ले लो। दो नौकरों से भी काम चल सकता है । लेकिन बाबू जी मेरी बातों पर हैन देते और कहते-मैं अपनी दरिद्रता का द्विदोरा अपने आप क्यों पीटू ?

दरिद्रता प्रकट करना दरिद्र होने से अधिक दुःग्व- दायी होता है।

भृन्न जाओ कि हम लोग निधन हैं, फिर लक्ष्मी हमारे पास श्राप दौड़ी श्रावेगी । खर्च बढ़ना, अवश्यकताओं का अधिक होना ही द्रव्योपार्जन की पहनी नदी है। इसमे हमारी गुत शक्तियाँ विक्रमित हो जाती हैं। और हम उन कष्टों को झेलते हुए आगे पग धरने …

२ बैंक का दिवाला

महिलाओं के सामने हम शील और संकोच के पुतले बन जाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… को अपने हेडक्लर्क का दुनियादारी का बर्ताव अच्छा न लगता था। वह इस समय उदारता के नशे में चूर थे। महारानी की सूरत ही पक्की ज़मानत थी। उनके सामने काग़ज़ और हिसाब का वर्णन करना बनियापन जान पड़ता था, जिससे अविश्वास की गंध आती है।

महिलाओं के सामने हम शील और संकोच के पुतले बन जाते हैं।

साईंदास बंगाली बाबू की ओर क्रूर-कठोर दृष्टि से देखकर बोले—काग़ज़ों की जाँच कोई आवश्यक बात नहीं है, केवल हमको विश्वास होना चाहिये।

निराशा असंभव को सम्भव बना देती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बंगाली बाबू ने निष्ठुर भाव से उत्तर दिया—किसी कारण से देरी हो गया होगा। घबराने का कोई बात नहीं।

निराशा असंभव को सम्भव बना देती है।

साईंदास को इस समय यह ख्याल हुआ, कि कदाचित् पारसल से रुपये आते हों। हो सकता है, तीन हज़ार अशर्फ़ियों का पारसल करा दिया हो; यद्यपि इस विचार को औरों पर प्रकट करने का उन्हें साहस न हुआ;

आकुल-हृदय को जल-तरंगों से प्रेम होता है। शायद इसलिए कि लहरें व्याकुल हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… बाद उन्होंने जँगले से बाहर की ओर झाँका और किवाड़ खोलकर बाहर चले आये। चारों ओर अंधेरा था। उनकी चिन्ताओं की भाँति सामने अपार और भयंकर गोमती नदी बह रही थी। वह धीरे-धीरे नदी के तट पर चले गये और देर तक वहाँ टहलते रहे।

आकुल-हृदय को जल-तरंगों से प्रेम होता है। शायद इसलिए कि लहरें व्याकुल हैं।

उन्होंने अपने चंचल चित्त को फिर एकाग्र किया। यदि रियासत की आमदनी से ये सब वृत्तियाँ दी जायँगी, तो ऋण का सूद निकलना भी कठिन होगा। मूल का तो कहना ही क्या! क्या आय में वृद्धि नहीं हो सकती?

३ आत्माराम

बुड्ढा अगर मूर्तिमान् मोह था, तो तोता मूर्तिमयी माया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

शाम तक यही हाल रहा। तोता कभी इस डाल पर जाता, कभी उस डाल पर। कभी पिंजड़े पर आ बैठता, कभी पिंजड़े के द्वार पर बैठ अपने दाना-पानी की प्यालियों को देखता, और फिर उड़ जाता।

बुड्ढा अगर मूर्तिमान् मोह था, तो तोता मूर्तिमयी माया।

यहाँ तक कि शाम हो गई। माया और मोह का यह संग्राम अन्धकार में विलीन हो गया।

अब महादेव को ज्ञात हुआ, कि संसार में कितना धर्म, कितना सद्व्यवहार है। अब उसे मालूम हुआ, कि संसार बुरों के लिए बुरा है और अच्छों के लिए अच्छा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… से नींद न आती। अब वह कोई काम न करता। शराब का चसका भी छूटा। साधु-अभ्यागत जो द्वार पर आ जाते, उनका यथा-योग्य सत्कार करता। दूर-दूर उसका सुयश फैल गया। यहाँ तक कि महीना पूरा हो गया, और एक आदमी भी हिसाब लेने न आया।

अब महादेव को ज्ञात हुआ, कि संसार में कितना धर्म, कितना सद्व्यवहार है। अब उसे मालूम हुआ, कि संसार बुरों के लिए बुरा है और अच्छों के लिए अच्छा।

इस घटना को हुए पचास वर्ष बीत चुके हैं। आप बेंदो जाइए, तो दूर ही से एक सुनहला कलस दिखाई देता है। वह ठाकुरद्वारे का कलस है। उससे मिला हुआ एक पक्का तालाब है, जिसमें खूब कमल खिले रहते हैं। उसकी मछलियाँ कोई नहीं पकड़ता, …

४ दुर्गा का मन्दिर

क्रोध पानी के समान बहाव का मार्ग न पाकर और भी प्रबल हो जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

व्रजनाथ से कोई जवाब न देते बन पड़ा।

क्रोध पानी के समान बहाव का मार्ग न पाकर और भी प्रबल हो जाता है।

यद्यपि व्रजनाथ नैतिक सिद्धान्तों के ज्ञाता थे; पर उनके पालन में इस समय कुशल न दिखाई दी। मुद्दई और मुद्दालेह, दोनों को एक ही लाठी हाँका, और दोनों को रोते-चिल्लाते छोड़ कानून का ग्रन्थ बगल में दबा कॉलेज-पार्क की राह ली।

संकट पड़ने पर हम धर्मभीरु हो जाते हैं, औषधियों से निराश होकर देवतों की शरण लेते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जरूर यही बात है, नहीं तो औषधि से लाभ क्यों नहीं होता।

संकट पड़ने पर हम धर्मभीरु हो जाते हैं, औषधियों से निराश होकर देवतों की शरण लेते हैं।

भामा ने भी देवतों की शरण ली। वह जन्माष्टमी, शिवरात्रि और तीज के सिवा और कोई व्रत न रखती थी। इस बार उसने नवरात्र का कठिन व्रत शुरू किया।

वह इन्द्रियों का आनन्द था, यह आत्मा का आनन्द है; वह आनन्द लज्जा के भीतर छिपा हुआ था, यह आनन्द गर्व से बाहर निकला पड़ता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लेकिन यह हर्ष मुख पर आने का साहस न कर सका था। आज उन गिन्नियों को हाथ से जाते समय उसका हार्दिक आनन्द आँखों में चमक रहा है, ओठों पर नाच रहा है, कपोलों को रँग रहा है और अंगों पर किलोल कर रहा है।

वह इन्द्रियों का आनन्द था, यह आत्मा का आनन्द है; वह आनन्द लज्जा के भीतर छिपा हुआ था, यह आनन्द गर्व से बाहर निकला पड़ता है।

तुलसी का आशीर्वाद सफल हुआ। आज पूरे तीन सप्ताह के बाद व्रजनाथ तकिये के सहारे बैठे थे। वह बार-बार भामा को प्रेम-पूर्ण नेत्रों से देखते थे। वह आज उन्हें देवी मालूम होती थी। अब तक उन्होंने उस के बाह्य सौंदर्य की शोभा देखी थी, आज …

विनय में कितनी शक्ति है!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

ब्रजनाथ का क्रोध शान्त हो गया।

विनय में कितनी शक्ति है!

बोले—जी हाँ, बीमार तो था; लेकिन अब अच्छा हो गया हूँ। आपको मेरे कारण व्यर्थ कष्ट उठाना पड़ा। यदि इस समय आपको असुविधा हो, तो रुपये फिर दे दीजियेगा। मैं अब उऋण हो गया हूँ। कोई जल्दी नहीं है।

५ बड़े घर की बेटी

जिस तरह सूखी लकड़ी जल्दी से जल उठती है, उसी तरह क्षुधा से बावला मनुष्य ज़रा-ज़रा-सी बात पर तिनक जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आनन्दी ने उत्तर दिया—आज तो कुल पाव-भर रहा होगा। वह सब मैंने मांस में डाल दिया।

जिस तरह सूखी लकड़ी जल्दी से जल उठती है, उसी तरह क्षुधा से बावला मनुष्य ज़रा-ज़रा-सी बात पर तिनक जाता है।

लाल बिहारी को भावज की यह ढिठाई बहुत बुरी मालूम हुई, तनककर बोला—मैके में तो चाहे घी की नदी बहती हो!

स्त्री गालियाँ सह लेती हैं मार भी सह लेती हैं; पर मैके की निन्दा उनसे नहीं सही जाती।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जिस तरह सूखी लकड़ी जल्दी से जल उठती है, उसी तरह क्षुधा से बावला मनुष्य ज़रा-ज़रा-सी बात पर तिनक जाता है। लाल बिहारी को भावज की यह ढिठाई बहुत बुरी मालूम हुई, तनककर बोला—मैके में तो चाहे घी की नदी बहती हो!

स्त्री गालियाँ सह लेती हैं मार भी सह लेती हैं; पर मैके की निन्दा उनसे नहीं सही जाती।

आनन्दी मुँह फेरकर बोली—हाथी मरा भी, तो नौ लाख का। वहाँ इतना घी नित्य नाई-कहार खा जाते हैं।

दूसरों को उपदेश देना भी कितना सहज है!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इस तरह की विद्रोह-पूर्ण बातें कहने पर श्रीकंठ ने कितनी ही बार अपने कई मित्रों को आड़े हाथों लिया था; परन्तु दुर्भाग्य, आज उन्हें स्वयं वे ही बातें अपने मुँह से कहनी पड़ीं!

दूसरों को उपदेश देना भी कितना सहज है!

बेनीमाधव सिंह घबरा उठे और बोले—क्यों?

मन का मैल धोने के लिए नयन-जल से उपयुक्त और कोई वस्तु नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… चलने को कहें, तो कैसे क्या करूँगी। इसी बीच में जब उसने लाल बिहारी को दरवाज़े पर खड़े यह कहते सुना, कि अब मैं जाता हूँ, मुझसे जो कुछ अपराध हुआ, उसे क्षमा करना, तो उसका रहा-सहा क्रोध भी पानी हो गया। वह रोने लगी।

मन का मैल धोने के लिए नयन-जल से उपयुक्त और कोई वस्तु नहीं है।

श्रीकंठ को देखकर आनन्दी ने कहा—लाला बाहर खड़े बहुत रो रहे हैं।

बड़े घर की बेटियाँ ऐसी ही होती हैं। बिगड़ता हुआ काम बना लेती हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बेनीमाधवसिंह बाहर से आ रहे थे। दोनो भाइयों को गले मिलते देखकर आनन्द से पुलकित हो गये। बोल उठे—

बड़े घर की बेटियाँ ऐसी ही होती हैं। बिगड़ता हुआ काम बना लेती हैं।

गाँव में जिसने यह वृत्तांत सुना, उसी ने इन शब्दों में आनन्दी की उदारता को सराहा—'बड़े घर की बेटियाँ ऐसी ही होती हैं।'

७ गृह-दाह

मातृहीन बालक संसार का सबसे करुणाजनक प्राणी है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सत्यप्रकाश ने उनके मुख की ओर जिज्ञासा-भाव से देखा, और आशय समझ गया—अम्मा, अम्मा कहकर, रोने लगा।

मातृहीन बालक संसार का सबसे करुणाजनक प्राणी है।

दीन-से-दीन प्राणियों को भी ईश्वर का आधार होता है, जो उनके हृदय को सँभालता रहता है। मातृ हीन बालक इस आधार से भी वंचित होता है। माता ही उनके जीवन का एक-मात्र आधार होती है। माता के बिना वह पंख-हीन पक्षी है।

माता के बिना वह पंख-हीन पक्षी है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मातृहीन बालक संसार का सबसे करुणाजनक प्राणी है। दीन-से-दीन प्राणियों को भी ईश्वर का आधार होता है, जो उनके हृदय को सँभालता रहता है। मातृ हीन बालक इस आधार से भी वंचित होता है। माता ही उनके जीवन का एक-मात्र आधार होती है।

माता के बिना वह पंख-हीन पक्षी है।

सत्यप्रकाश को एकान्त से प्रेम हो गया। अकेले बैठा रहता। वृक्षों में उसे उस सहानुभूति का कुछ-कुछ अज्ञात अनुभव होता था, जो घर के प्राणियों में उसे न मिलती थी। माता का प्रेम था, तो सभी प्रेम करते थे;

दरिद्र को कौन भिक्षा देता है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

माता का प्रेम उठ गया, तो सभी निष्ठुर हो गये! पिता की आँखों में वह प्रेम-ज्योति न रही।

दरिद्र को कौन भिक्षा देता है?

छः महीने बीत गये। सहसा एक दिन उसे मालूम हुआ, मेरी नई माता आनेवाली है। दौड़ा हुआ पिता के पास गया और पूछा—क्या मेरी नई माता आवेंगी? पिता ने कहा—हाँ, बेटा, वह आकर तुम्हें प्यार करेंगी।

बच्चे भी रूप के उपासक होते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सत्यप्रकाश ने नई माता को देखा, और मुग्ध हो गया।

बच्चे भी रूप के उपासक होते हैं।

एक लावण्यमयी मूर्ति आभूषणों से लदी सामने खड़ी थी। उसने दोनो हाथों से उसका अञ्चल पकड़कर कहा—'अम्मा!'

सौत का पुत्र विमाता की आँखों में क्यों इतना खटकता है, इसका निर्णय आज तक किसी मनोभाव के पण्डित ने नहीं किया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

देवप्रिया ने कहा—मुझे अम्मा न कहे।

सौत का पुत्र विमाता की आँखों में क्यों इतना खटकता है, इसका निर्णय आज तक किसी मनोभाव के पण्डित ने नहीं किया।

हम किस गिनती में हैं। देवप्रिया जब तक गर्भिणी न हुई थी, वह सत्यप्रकाश से कभी-कभी बातें करती, कहानियाँ सुनाती;

घृणा से घृणा उत्पन्न होती है; प्रेम से प्रेम।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कोमल भाव शेष रह गया था, तो वह ज्ञानप्रकाश के प्रति स्नेह था। उस मरुभूमि में यही एक हरियाली थी। इर्ष्या साम्य-भाव की द्योतक है। सत्यप्रकाश अपने भाई को अपने से कहीं ऊँचा, कहीं भाग्यशाली समझता। उसमें ईर्ष्या का भाव ही लोप हो गया था!

घृणा से घृणा उत्पन्न होती है; प्रेम से प्रेम।

ज्ञानप्रकाश भी बड़े भाई को चाहता था! कभी-कभी उसका पक्ष लेकर अपनी माँ से वाद-विवाद कर बैठता। कहता, भैया की अचकन फट गई है; आप नई अचकन क्यों नहीं बनवा देतीं?

जिनके भाग्य में भीख माँगना होता है, वे ही बचपन में अनाथ हो जाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सत्य॰—

जिनके भाग्य में भीख माँगना होता है, वे ही बचपन में अनाथ हो जाते हैं।

देवप्रिया—ये जली-कटी बातें अब मुझसे न सही जायँगी। मैं ख़ून का घूट पी-पीकर रह जाती हूँ।

आत्माभिमान आशा की भाँति चिरंजीवी होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… इतनी बातें सुनने के बाद उसे घर में रहना असह्य हो गया था। जब तक हाथ-पाँव न थे, किशोरावस्था की असमर्थता थी, तब तक अवहेलना, निरादर, निठुरता, भर्तस्ना सब कुछ सहकर घर में रहता रहा। अब हाथ-पाँव हो गये थे, उस बन्धन में क्यों रहता!

आत्माभिमान आशा की भाँति चिरंजीवी होता है।

गर्मी के दिन थे; दोपहर का समय। घर के सब प्राणी सो रहे थे। सत्यप्रकाश ने अपनी धोती बग़ल में दबाई;

दीवारों के कान चाहे हों, मुँह नहीं होता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर वहाँ निशांधकार के सिवा और कौन था?

दीवारों के कान चाहे हों, मुँह नहीं होता।

इधर ज्ञानप्रकाश के पत्र भी अब कम आते थे, और वे भी रूखे। उनमें अब हृदय के सरल उद्गारों का लेश भी न रहता। सत्यप्रकाश अब भी वैसे ही भावमय पत्र लिखता था; पर एक अध्यापक के लिए भावुकता कब शोभा देती है?

८ डिक्री के रुपये

आदर्श-पालन का यही मूल्य है; राष्ट्र-सेवा महँगा सौदा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

किन्तु सूखे बादलों से पृथ्वी की तृप्ति तो नहीं होती? रुपए कहाँ से आवें और वह भी एक दम से बीस हज़ार!

आदर्श-पालन का यही मूल्य है; राष्ट्र-सेवा महँगा सौदा है।

बीस हज़ार! इतने रुपए तो कैलास ने शायद स्वप्न में देखे भी न हों और अब देने पड़ेंगे। कहाँ से देगा? इतने रुपयों के सूद से ही वह जीविका के चिन्ता से मुक्त हो सकता था;

धन से धन की भूख बढ़ती है, तृप्ति नहीं होती।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नईम—

धन से धन की भूख बढ़ती है, तृप्ति नहीं होती।

आओ कुछ मामला कर लो। सरकारी कर्मचारियों-द्वारा मामला करने में और भी ज़ेरबारी होगी।

९ मुक्ति-मार्ग

सिपाही को अपनी लाल पगड़ी पर, सुंदरी को अपने गहनों पर और वैद्य को अपने सामने बैठे हुए रोगियों पर जो घमंड होता है, वही किसान को अपने खेतों को लहराते हुए देखकर होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सिपाही को अपनी लाल पगड़ी पर, सुंदरी को अपने गहनों पर और वैद्य को अपने सामने बैठे हुए रोगियों पर जो घमंड होता है, वही किसान को अपने खेतों को लहराते हुए देखकर होता है।

झींगुर अपने ऊख के खेतों को देखता, तो उस पर नशा-सा छा जाता!

केले को काटना भी इतना आसान नहीं, जितना किसान से बदला लेना।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बुद्ध ने आहत भेड़ों की ओर देखते हुए कहा—झींगुर, तुमने यह अच्छा काम नहीं किया। पछताओगे!

केले को काटना भी इतना आसान नहीं, जितना किसान से बदला लेना।

उसकी सारी कमाई खेतों में रहती है, या खलिहानों में। कितनी ही दैविक और भौतिक आपदाओं के बाद कहीं नाज घर में आता है और जो कहीं इन आपदाओं के साथ विद्रोह ने भी सन्धि कर ली, तो बेचारा किसान कहीं का नहीं रहता। झींगुर …

भलाई की सारा संसार प्रशंसा करता है ; इसलिए भलों में विरोध होता है ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर एक चोर पर अाफ़त आई देख, दूसरा चोर उसकी आड़ कर लेता है। बुराई से सब घृणा करते हैं; इसलिये बुरों में परस्पर प्रेम होता है ।

भलाई की सारा संसार प्रशंसा करता है ; इसलिए भलों में विरोध होता है ।

चोर को मारकर चोर क्या पावेगा ? घृणा । विद्वान् का अपमान करके विद्वान् क्या पावेगा ? यश ।

१० शतरंज के खिलाड़ी

यह वह अहिंसा न थी, जिस पर देवगण प्रसन्न होते हैं। यह वह कायरपन था, जिस पर बड़े-से-बड़े कायर भी आँसू बहाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सेना उन्हें किसी अज्ञात स्थान को लिये जा रही थी। शहर में न कोई हलचल थी, न मार-काट। एक बूँद भी खून नहीं गिरा था। आज तक किसी स्वाधीन देश के राजा की पराजय इतनी शान्ति से, इस तरह खून बहे बिना न हुई होगी।

यह वह अहिंसा न थी, जिस पर देवगण प्रसन्न होते हैं। यह वह कायरपन था, जिस पर बड़े-से-बड़े कायर भी आँसू बहाते हैं।

अवध के विशाल देश का नवाब बन्दी बना चला जाता था, और लखनऊ ऐश की नींद में मस्त था। यह राजतीतिक अधःपतन की चरम सीमा थी!

हार की चोट बुरी होती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बादशाह को लिये हुये सेना सामने से निकल गई। उनके जाते ही मिर्ज़ा ने फिर बाजी बिछा दी।

हार की चोट बुरी होती है।

मीर ने कहा—आइये, नवाब साहब के मातम में एक मरसिया कह डालें; लेकिन मिर्ज़ाजी की राजभक्ति अपनी हार के साथ लुप्त हो चुकी थी, वह हार का बदला चुकाने के लिए अधीर हो रहे थे।

अपने बादशाह के लिए जिनकी आँखों से एक बूँद आँसू न निकला, उन्होंने शतरंज के वज़ीर की रक्षा में प्राण दे दिये।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर व्यक्तिगत वीरता का अभाव न था। दोनो ने पैतरे बदले, तलवारें चमकी, छपाछप की आवाज़ें आईं। दोनों जख्म खाकर गिरे, और दोनो ने वहीं तड़प-तड़पकर जानें दे दीं।

अपने बादशाह के लिए जिनकी आँखों से एक बूँद आँसू न निकला, उन्होंने शतरंज के वज़ीर की रक्षा में प्राण दे दिये।

अँधेरा हो चला था। बाज़ी बिछी हुई थी। दोनो बादशाह अपने-अपने सिंहासनों पर बैठे मानो इन दोनो वीरों की मृत्यु पर रो रहे थे।

११ पंच परमेश्वर

बेटा, क्या बिगाड़ के डर से ईमान की बात न कहोगे?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

ख़ाला—

बेटा, क्या बिगाड़ के डर से ईमान की बात न कहोगे?

हमारे सोये हुए धर्म-ज्ञान की सारी संपत्ति लुट जाय, तो उसे ख़बर नहीं होती; परन्तु ललकार सुनकर वह सचेत हो जाता है। फिर उसे कोई जीत नहीं सकता। अलगू इस सवाल का कोई उत्तर न दे सका;

बेटा, दोस्ती के लिए कोई अपना ईमान नहीं बेचता। पंच के दिल में खुदा बसता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

खाला ने गंभीर स्वर से कहा—

बेटा, दोस्ती के लिए कोई अपना ईमान नहीं बेचता। पंच के दिल में खुदा बसता है।

पंचों के मुँह से जो बात निकलती है, वह खुदा की तरफ से निकलती है।

वे मिलते-जुलते थे मगर उसी तरह, जैसे तलवार से ढाल मिलती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

उनमें अब शिष्टाचार का अधिक व्यवहार होने लगा। एक दूसरे की आवभगत ज़्यादा करने लगा।

वे मिलते-जुलते थे मगर उसी तरह, जैसे तलवार से ढाल मिलती है।

जुम्मन के चित्त में मित्र की कुटिलता आठों पहर खटका करती थी। उसे हर घड़ी यही चिंता रहती थी, कि किसी तरह बदला लेने का अवसर मिले।

अपने उत्तरदायित्व का ज्ञान बहुधा हमारे संकुचित व्यवहारों का सुधारक होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चौधरी ने निराश होकर कहा—नहीं, मुझे क्या उज्र होगा?

अपने उत्तरदायित्व का ज्ञान बहुधा हमारे संकुचित व्यवहारों का सुधारक होता है।

जब हम राह भूलकर भटकने लगते हैं, तब यही ज्ञान हमारा विश्वसनीय पथ-प्रदर्शक बन जाता है।

प्रेम-द्वादशी मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

प्रेम-द्वादशी मुफ़्त पढ़ें