कायाकल्प की पंक्तियाँ
कायाकल्प (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
81 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
अँधेरे में डर उसे लगता है, जिसका कोई अवलम्ब हो। जिसका संसार में कोई नहीं, उसे किसका भय?
पूरा अंश दिखाएँ
रोहिणी—
अँधेरे में डर उसे लगता है, जिसका कोई अवलम्ब हो। जिसका संसार में कोई नहीं, उसे किसका भय?
गला काटनेवाले अपने होते हैं, पराये गला नहीं काटते। जाकर कह देना, अब आराम से टाँगें फैलाकर सोइए, अब तो काँटा निकल गया।
विजय के सम्मुख पहुँचकर कायर भी वीर हो जाते हैं। घर के समीप पहुँचकर थके हुए पथिक के पैरों में भी पर लग जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
पर यहाँ तक पहुँचते पहुँचते कोई बीस आदमी गिर पड़े। अगर इस वक्त ५० गज के अन्तर पर भी इतने आदमी गिरे होते, तो शायद सबके पर उखड़ जाते, लेकिन यह विश्वास, कि अब मार लिया है, उनके हौसले बढ़ाये हुए था।
विजय के सम्मुख पहुँचकर कायर भी वीर हो जाते हैं। घर के समीप पहुँचकर थके हुए पथिक के पैरों में भी पर लग जाते हैं।
इन मनुष्यों के मुख पर इस समय हिंसा झलक रही थी। चेहरे विकृत हो गये थे। जिसने इन्हें इस दशा में न देखा हो यह कल्पना भी नहीं कर सकता कि ये वही दीनता के पुतले हैं, जिन्हें एक काठ की पुतली भी चाहे जो …
जो अपने घरवालों की सेवा न कर सका, वह जाति की सेवा कभी कर ही नहीं सकता, घर सेवा की सीढ़ी का पहला डण्डा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… बस, मुँह न खुलवाओ। सब अपने अपने मतलब के बन्दे हैं, दुनियाँ के लूटने के लिए यह सारा स्वाँग फैला रखा है। हाँ, तुम्हारे जैसे दो-चार उल्लू भले ही फँस जाते हैं, जो अपने को तबाह कर डालते हैं। मैं तो सीधी-सी बात जानता हूँ—
जो अपने घरवालों की सेवा न कर सका, वह जाति की सेवा कभी कर ही नहीं सकता, घर सेवा की सीढ़ी का पहला डण्डा है।
इसे छोड़कर तुम ऊपर नहीं जा सकते।
तकदीर पेट पर सबसे ज्यादा चमकती है, इसमें शक नहीं, लेकिन और अंगों पर भी तो कुछ-न-कुछ असर होता ही है।
पूरा अंश दिखाएँ
मुन्शी—तुम तो कपड़े लपेटकर पिंडरोगी से मालूम होगे।
तकदीर पेट पर सबसे ज्यादा चमकती है, इसमें शक नहीं, लेकिन और अंगों पर भी तो कुछ-न-कुछ असर होता ही है।
यह राग न चलेगा, भाई किसी और को फाँसो।
बागी का दिल बालू का मैदान है। उसमें पानी की एक बूँद भी नहीं होती, और न उसे पानी से सींचा जा सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
जिम—राजा साहब, आप समझता नहीं। ऐसा सलूक उस आदमी के साथ किया जाता है, जिसमें कुछ आदमियत बाकी रह गया हो।
बागी का दिल बालू का मैदान है। उसमें पानी की एक बूँद भी नहीं होती, और न उसे पानी से सींचा जा सकता है।
आदमी में जितना धर्म और शराफत है, उसके मिट जाने पर वह बागी हो जाता है। उसे भलमनसी से आप नहीं जीत सकता।
बुरे हिन्दू से अच्छा मुसलमान उतना ही अच्छा है, जितना बुरे मुसलमान से अच्छा हिन्दू। देखना यह चाहिए कि वह कैसा आदमी है, न कि यह कि वह किस धर्म का आदमी है।
पूरा अंश दिखाएँ
… सद्विचार की शिक्षा देते हैं। हमें कृष्ण, राम, ईसा मुहम्मद, बुद्ध सभी महात्माओं का समान आदर करना चाहिए। ये मानव जाति के निर्माता है। जो इसमें से किसी का अनादर करता है, या उनकी तुलना करने बैठता है, वह अपनी मूर्खता का परिचय देता है।
बुरे हिन्दू से अच्छा मुसलमान उतना ही अच्छा है, जितना बुरे मुसलमान से अच्छा हिन्दू। देखना यह चाहिए कि वह कैसा आदमी है, न कि यह कि वह किस धर्म का आदमी है।
संसार का भावी धर्म सत्य, न्याय और प्रेम के आधार पर बनेगा। हम अगर संसार में जीवित रहना है, तो अपने हृदय में इन्हीं भावों का सञ्चार करना पड़ेगा। मेरे घर का तो कोई समाचार न मिला होगा?
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
- अध्याय १
- अध्याय ३
- अध्याय ५
- अध्याय ७
- अध्याय ८
- अध्याय ९
- अध्याय १०
- अध्याय ११
- अध्याय १२
- अध्याय १४
- अध्याय १५
- अध्याय १६
- अध्याय १७
- अध्याय १८
- अध्याय १९
- अध्याय २०
- अध्याय २१
- अध्याय २२
- अध्याय २३
- अध्याय २४
- अध्याय २५
- अध्याय २६
- अध्याय २७
- अध्याय २९
- अध्याय ३१
- अध्याय ३२
- अध्याय ३३
- अध्याय ३४
- अध्याय ३६
- अध्याय ३९
- अध्याय ४३
- अध्याय ४५
- अध्याय ४८
- अध्याय ४९
- अध्याय ५०
- अध्याय ५२
अध्याय १
दोपहर का समय था, पर चारों तरफ अंधेरा था। आकाश में तारे छिटके हुए थे।
पूरा अंश दिखाएँ
दोपहर का समय था, पर चारों तरफ अंधेरा था। आकाश में तारे छिटके हुए थे।
ऐसा सन्नाटा छाया हुआ था मानो संसार से जीवन का लोप हो गया हो। हवा भी बन्द हो गयी थी। सूर्यग्रहण लगा हुआ था। त्रिवेणी के घाट पर यात्रियों की भीड़ थी---ऐसी भीड़ जिसकी कोई उपमा नहीं दी जा सकती। वे सभी हिन्दू, जिनके दिल …
यात्रीगण अपने-अपने पापों की गठरियाँ त्रिवेणी में डाल-डालकर जाने लगे।
पूरा अंश दिखाएँ
घण्टे भर के बाद फिर प्रकाश होने लगा, तारागण फिर अदृश्य हो गये, सूर्य भगवान् की समाधि टूटने लगी।
यात्रीगण अपने-अपने पापों की गठरियाँ त्रिवेणी में डाल-डालकर जाने लगे।
सन्ध्या होते-होते घाट पर सन्नाटा छा गया। हाँ, कुछ घायल, कुछ अधमरे प्राणी जहाँ-तहाँ पड़े कराह रहे थे और ऊँचे करार से कुछ दूर एक नाली में पड़ी तीन-चार साल की एक लड़की चिल्ला-चिल्लाकर रो रही थी।
अध्याय ३
मनोरमा-वह जाने से इनकार कर सकती थी।
पूरा अंश दिखाएँ
मनोरमा-रामचन्द्र ने सीताजी को घर से निकाला, तो वह चली क्यों गयी ?
मनोरमा-वह जाने से इनकार कर सकती थी।
एक तो राज्य पर उनका अधिकार भी रामचन्द्र ही के समान था, दूसरे वह निर्दोष थी। अगर वह यह अन्याय न स्वीकार करतीं, तो क्या उन पर कोई आपत्ति हो सकती थी ?
यह आदर्श नहीं है, चरित्र की दुर्बलता है।
पूरा अंश दिखाएँ
इससे तो यह सिद्ध होता है कि वे कोई अभिनय कर रहे थे। अगर आदर्श भी मान लें, तो यह ऐसा आदर्श है, जो सत्य की हत्या करके पाला गया है।
यह आदर्श नहीं है, चरित्र की दुर्बलता है।
मैं आपसे पूछती हूँ, आप रामचन्द्र की जगह होते, तो क्या आप भी सीता को घर से निकाल देते ?
अध्याय ५
धर्म से ज्यादा द्वेष पैदा करनेवालो वस्तु ससार में नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
यशोदा--अगर महमूद मे सचमुच यह काया पलट हो गयी है, तो मैं यही कहूँगा कि
धर्म से ज्यादा द्वेष पैदा करनेवालो वस्तु ससार में नहीं।
और कोई ऐसी शक्ति नहीं है, जो महमूद में द्वेष के भाव पैदा कर सके । चलो, पहले उन्हीं से बातें होगी। मेरे द्वार पर तो इस वक्त बड़ा जमाव होगा।
अहिसा का नियम गौत्री ही के लिए नहीं, मनुष्यों के लिए भी तो है ।
पूरा अंश दिखाएँ
चक्रधर-
अहिसा का नियम गौत्री ही के लिए नहीं, मनुष्यों के लिए भी तो है ।
यशोदा-कैसी बातें करते हो, जी! क्या यहाँ खडे होकर अपनी ऑखो से गो की हत्या होते देखें?
कृतज्ञता शब्दों में आकर शिष्टाचार का रूप धारण कर लेती है।
पूरा अंश दिखाएँ
अहल्या ने डबडबायी हुई आँखों से वागीश्वरी को देखा, पर मुंह से कुछ न बोली
कृतज्ञता शब्दों में आकर शिष्टाचार का रूप धारण कर लेती है।
उसका मौलिक रूप वही है, जो आँखों से बाहर निकलते हुए कॉपता और लजाता है।
अध्याय ७
नाम से कोई व्याहता नहीं होती, सेवा और प्रेम से होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
लाये तो हो बहू, कभी उठकर एक लुटिया पानी भी देती है ? खायी है कभी उसकी बनायो हुई कोई चीन ?
नाम से कोई व्याहता नहीं होती, सेवा और प्रेम से होती है।
गुरुसेवक-यह तो मैं जानता हूँ कि तुझे बातें बहुत करनी अाती हैं, पर अपने मुंह से जो चाहे बने, मैं तुझे लौंडो ही समझता हूँ।
अध्याय ८
बुढ़ापा मरी हुई अभिलाषायो की समाधि है, या पुराने पापो का पश्चात्ताप
पूरा अंश दिखाएँ
जगदीशपुर की रानी देवप्रिया का जीवन केवल दो शब्दो में समाप्त हो जाता था-विनोद और विलास । इस वृद्धावस्था में भी उनकी विलास-वृत्ति अणुमात्र भी कम न हुई थी। हमारी कर्मेन्द्रियाँ भले ही जर्जर हो जाये, चेप्टाएँ तो वृद्ध नहीं होती ! कहते हैं,
बुढ़ापा मरी हुई अभिलाषायो की समाधि है, या पुराने पापो का पश्चात्ताप
, पर रानी देवप्रिया का बुढापा अतृप्त तृष्णा थी और अपूर्ण विलासाराधना । वह दान पुण्य बहुत करती थी;
अध्याय ९
जिसे हम मृत्यु कहते हैं, और जिसके भय से संसार काँपता है, वह केवल एक यात्रा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… बैठा दिया और उसके मनोभावों को शान्त करते हुए बोले—हाँ प्रिये, मैं तुम्हारा वही चिरसंगी हूँ, जो अपने प्रेमाभिलाषायी को लिये हुए कुछ दिनों को तुमसे जुदा हो गया था। मुझे तो ऐसा मालूम हो रहा है कि कई यात्रा करके लौटा आ रहा हूँ।
जिसे हम मृत्यु कहते हैं, और जिसके भय से संसार काँपता है, वह केवल एक यात्रा है।
उस यात्रा में भी मुझे तुम्हारी याद आती रहती थी। विकल होकर आकाश में इधर-उधर दौड़ा करता था। प्रायः सभी प्राणियों की यही दशा थी। कोई अपने संचित धन का अपव्यय देख-देखकर कुढ़ता था, कोई अपने बालबच्चों को ठोकरें खाते देखकर रोता था। वे दृश्य …
बालू से मोती नहीं निकलते, भौतिक ज्ञान से प्रात्मा का ज्ञान नहीं प्राप्त होता।
पूरा अंश दिखाएँ
एक दिन मैं बर्लिन की प्रधान प्रयोगशाला में बैठा हुआ यही सोच रहा था कि एक तिब्बती भिक्षु आ निकला। मुझे चिन्तित देखकर वह एक क्षण मेरी ओर ताकता रहा, फिर बोला—
बालू से मोती नहीं निकलते, भौतिक ज्ञान से प्रात्मा का ज्ञान नहीं प्राप्त होता।
मैंने चकित होकर पूछा—आपको मेरे मन की बात कैसे मालूम हुई?
किसी कठिन कार्य में सफल हो जाना आत्मविश्वास के लिए सञ्जीवनी के समान है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ईश्वर को स्मरण किया और सँभल-संभलकर उस हिम-राशि पर पॉव रखता हुआ खाई को पार कर गया। इस असाध्य साधना में सफल होने से मेरे मन में यह धारणा होने लगी कि मैं मर नहीं सकता । कोई अज्ञात शक्ति मेरी रक्षा कर रही है।
किसी कठिन कार्य में सफल हो जाना आत्मविश्वास के लिए सञ्जीवनी के समान है।
मुझे पक्का विश्वास हो गया कि मेरा मनोरथ अवश्य पूरा होगा।
अन्त कभी किसी का नहीं होता। जीव अनन्त है।
पूरा अंश दिखाएँ
महात्मा—
अन्त कभी किसी का नहीं होता। जीव अनन्त है।
हाँ, अज्ञानवश हम ऐसा समझ लेते हैं।
अध्याय १०
कड़ी बात भी हँसकर कही जाय, तो मीठी हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
रामप्रिया—
कड़ी बात भी हँसकर कही जाय, तो मीठी हो जाती है।
विशालसिह—हँसकर नहीं कहता। डाँटता हूँ, फटकारता हूँ। लौंडा नहीं हूँ कि सूरत पर लट्टू हो जाऊँ।
भय बिना प्रीति नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
… आँखे न मलो, देवीजी सीधी ही नहीं होतीं। कभी-कभी तुम्हारी लम्पटता पर मुझे हँसी आती है। आदमी कड़े दम चाहिए। जिसका अन्याय देखे, उसे डाँट दे, बुरी तरह डाँट दे, खून पी लेने पर उतारू हो जाय। ऐसे ही पुरुषों से स्त्रियाँ प्रेम करती हैं।
भय बिना प्रीति नहीं होती।
आदमी ने स्त्री की पूजा की कि वह उनकी आँखों से गिरा। जैसे घोड़ा पैदल और सवार पहचानता है, उसी तरह औरत भी भकुए और मर्द को पहचानती है। जिसने सच्चा आसन जमाया और लगाम कड़ी रखी, उसी की जय है। जिसने रास ढीली कर …
अँधेरे में डर उसे लगता है, जिसका कोई अवलम्ब हो। जिसका संसार में कोई नहीं, उसे किसका भय?
पूरा अंश दिखाएँ
रोहिणी—
अँधेरे में डर उसे लगता है, जिसका कोई अवलम्ब हो। जिसका संसार में कोई नहीं, उसे किसका भय?
गला काटनेवाले अपने होते हैं, पराये गला नहीं काटते। जाकर कह देना, अब आराम से टाँगें फैलाकर सोइए, अब तो काँटा निकल गया।
अध्याय ११
सारी बारात हँसती थी, दूल्हा रो रहा था।
पूरा अंश दिखाएँ
किन्तु इस आनन्द और सुधा के अनन्त प्रवाह में एक प्राणी हृदय की ताप से विकल हो रहा था। वह राजा विशालसिंह थे,
सारी बारात हँसती थी, दूल्हा रो रहा था।
राजा साहब!
अध्याय १२
कवि चौड़ी सड़क पर चलता है, प्रेमी तलवार की धार पर।
पूरा अंश दिखाएँ
इसके बाद उन्होंने दूसरा पत्र अहिल्या के नाम लिखा। यह काम इतना आसान न था, प्रेम पत्र की रचना कवित्त की रचना से कहीं कठिन होती है।
कवि चौड़ी सड़क पर चलता है, प्रेमी तलवार की धार पर।
तीन बजे कहीं जाकर चक्रधर ने यह पत्र पूरा कर पाया। उसके अन्तिम शब्द ये थे—'हे प्रिये मैं अपने माता-पिता का वैसा ही भक्त हूँ, जैसा कोई और बेटा हो सकता है। उनकी सेवा में अपने प्राण तक दे सकता हूँ, किन्तु यदि इस भक्ति …
मुलम्मे की जरूरत सोने को नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
चक्रधर—नहीं मनोरमा, तुम वह विद्या न सीखना।
मुलम्मे की जरूरत सोने को नहीं होती।
मनोरमा—होती है, बाबूजी, होती है। इससे सोने का मूल्य चाहे न बढ़े; पर चमक बढ़ जाती है। आपने महारानी की तीर्थ यात्रा का हाल तो सुना ही होगा। अच्छा बताइए, आप इस रहस्य को समझते हैं?
अध्याय १४
स्वाधीनता सद्गुणों को जगाती है, पराधीनता दुर्गुणों को।
पूरा अंश दिखाएँ
… समय, डिनर का एक समय, विश्राम का एक समय, मनोरञ्जन का एक समय। सब एक साथ थिएटर देखते, एक साथ हवा खाने जाते। न बाहर गन्दगी थी, न मन में मलिनता। नरेशों के कैम्प में पराधीनता का राज्य था और अँगरेजी कैम्प में स्वाधीनता का।
स्वाधीनता सद्गुणों को जगाती है, पराधीनता दुर्गुणों को।
उधर रनिवास में भी खूब जमघट था। महिलाओं का रंग रूप देखकर आँखों में चकाचौंध हो जाती थी। रत्न और कञ्चन ने उनकी कान्ति को और भी अलंकृत कर दिया था। कोई पारसी वेश में थी, कोई अँगरेजी वेश में और कोई अपने ठेठ स्वदेशी …
क्रोध निरुत्तर होकर पानी हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
राजा साहब कहाँ तो क्रोध से उन्मत्त हो रहे थे, कहाँ यह लगती हुई बात सुनकर रो पड़े।
क्रोध निरुत्तर होकर पानी हो जाता है।
या यों कहिए कि आँसू अव्यक्त भावों ही का रूप है। ग्लानि थी या पश्चात्ताप, अपनी दुर्बलता का दुःख था या विवशता का;
जनता उत्तेजित होकर आदर्शवादी हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… लोग सोचते थे, मरते मरते हममें से इतने आदमी कैम्प में पहुँच जायँगे कि नरेशों को कहीं भागने की भी जगह न मिलेगी। हम सारे प्रान्त को इन अत्याचारियों से मुक्त कर देंगे। ये सब भी तो अपनी प्रजा पर ऐसा ही अत्याचार करते होंगे।
जनता उत्तेजित होकर आदर्शवादी हो जाती है।
गोलियों की पहली बाढ़ आयी। कई आदमी गिर गये।
विजय के सम्मुख पहुँचकर कायर भी वीर हो जाते हैं। घर के समीप पहुँचकर थके हुए पथिक के पैरों में भी पर लग जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
पर यहाँ तक पहुँचते पहुँचते कोई बीस आदमी गिर पड़े। अगर इस वक्त ५० गज के अन्तर पर भी इतने आदमी गिरे होते, तो शायद सबके पर उखड़ जाते, लेकिन यह विश्वास, कि अब मार लिया है, उनके हौसले बढ़ाये हुए था।
विजय के सम्मुख पहुँचकर कायर भी वीर हो जाते हैं। घर के समीप पहुँचकर थके हुए पथिक के पैरों में भी पर लग जाते हैं।
इन मनुष्यों के मुख पर इस समय हिंसा झलक रही थी। चेहरे विकृत हो गये थे। जिसने इन्हें इस दशा में न देखा हो यह कल्पना भी नहीं कर सकता कि ये वही दीनता के पुतले हैं, जिन्हें एक काठ की पुतली भी चाहे जो …
अध्याय १५
निर्बल क्रोध हो तो वैराग्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
पर राजा साहब की त्योरियाँ देखकर उलटे पाँव लौट आती। डरती थी कि कहीं वह कुछ खा न लें, कही भाग न जायँ।
निर्बल क्रोध हो तो वैराग्य है।
वह इसी चिन्ता में विकल थी कि मनोरमा आकर सामने खड़ी हो गयी। उसकी दोनों आँखें बीरबहूटी हो रही थीं, भँवे चढ़ी हुईं। मानो किसी गुण्डे ने सती को छेड़ दिया हो।
सौन्दर्य के सामने प्रभुत्व भीगी बिल्ली बन जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… मुख से ये जलते हुए शब्द सुनकर राजा दंग रह गये। उनका क्रोध प्रचण्ड वायु के इस झोंके से आकाश पर छाये हुए मेष के समान उड़ गया। आवेश में भरी हुई सरल-हृदया बालिका से वाद-विवाद करने के बदले उन्हें उसपर अनुराग उत्पन्न हो गया।
सौन्दर्य के सामने प्रभुत्व भीगी बिल्ली बन जाता है।
आसुरी शक्ति भी सौन्दर्य के सामने सिर झुका देती है। राजा साहब नम्रता से बोले—चक्रधर को तुम कैसे जानती हो?
अध्याय १६
संसार में कपड़े से ज्यादा बेवफा और कोई वस्तु नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
… कमरे में दाखिल हुए। उनकी देह पर एक पुरानी अचकन थी, जिसका मैल उसके असली रंग को छिपाये हुए था, नीचे एक पतलून था, जो कमरबन्द न होने के कारण खिसककर इतना नीचा हो गया था कि घुटनों के नीचे एक झोला-सा पड़ गया था।
संसार में कपड़े से ज्यादा बेवफा और कोई वस्तु नहीं होती।
हमारा घर बचपन से बुढ़ापे तक हर अवस्था में हमारा है। वस्त्र हमारा होते हुए भी हमारा नहीं रहता। आज जो वस्त्र हमारा है, वह कल हमारा न रहेगा। उसे हमारे सुख दुख की जरा भी चिन्ता नहीं होती, फौरन् बेवफाई कर जाता है। हम …
जो अपने घरवालों की सेवा न कर सका, वह जाति की सेवा कभी कर ही नहीं सकता, घर सेवा की सीढ़ी का पहला डण्डा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… बस, मुँह न खुलवाओ। सब अपने अपने मतलब के बन्दे हैं, दुनियाँ के लूटने के लिए यह सारा स्वाँग फैला रखा है। हाँ, तुम्हारे जैसे दो-चार उल्लू भले ही फँस जाते हैं, जो अपने को तबाह कर डालते हैं। मैं तो सीधी-सी बात जानता हूँ—
जो अपने घरवालों की सेवा न कर सका, वह जाति की सेवा कभी कर ही नहीं सकता, घर सेवा की सीढ़ी का पहला डण्डा है।
इसे छोड़कर तुम ऊपर नहीं जा सकते।
कर्तव्य का पालन ही चित्त की शान्ति का मूल-मन्त्र है।
पूरा अंश दिखाएँ
… भी दिया गया। गरदन में लोहे का नम्बर डाल दिया गया। चक्रधर जब ये कपड़े पहनकर खड़े हुए, तो उनके मुख पर विचित्र शान्ति की झलक दिखायी दी, मानो किसी ने जीवन का तत्व पा लिया हो। उन्होंने वही किया, जो उनका कर्तव्य था और
कर्तव्य का पालन ही चित्त की शान्ति का मूल-मन्त्र है।
रात को जब वह लेटे, तो मनोरमा की सूरत आँखों के सामने फिरने लगी। उसकी एक-एक बात याद आने लगी और हर बात में कोई-न-कोई गुप्त आशय भी छिपा हुआ मालूम होने लगा। लेकिन इसका अन्त क्या?
अध्याय १७
प्रेम वह प्याला नहीं है, जिससे आदमी छक जाय, उसकी तृष्णा सदैव बनी रहती है।
पूरा अंश दिखाएँ
राजा विशालसिह की जवानी कब की गुजर चुकी थी, किन्तु प्रेम से उनका हृदय अभी तक वञ्चित था। अपनी तीनों रानियों में केवल वसुमती के प्रेम की कुछ भूली हुईसी याद उन्हें आती थी।
प्रेम वह प्याला नहीं है, जिससे आदमी छक जाय, उसकी तृष्णा सदैव बनी रहती है।
राजा साहब को अब अपनी रानियाँ गँवारिनें-सी जँचती थीं, जिन्हें इसका जरा भी ज्ञान न था कि अपने को इस नयी परिस्थिति के अनुकूल कैसे बनायें, कैसे जीवन का आनन्द उठायें। वे केवल आभूषणों ही पर टूट रही थीं। रानी देवप्रिया के बहुमूल्य आभूषणों के …
अलंकार भावों के अभाव का आवरण है। सुन्दरता को अलकारों की जरूरत नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… तो मुसकरायी, मानो कह रही थी—ओ हो। आज तो कुछ और ही ठाठ हैं। उसने आज और ही वेष रचा था। उसकी देह पर एक भी आभूषण न था। केवल एक सुफेद साड़ी पहने हुए थी। उसका रूप माधुर्य कभी इतना प्रस्फुटित न हुआ था।
अलंकार भावों के अभाव का आवरण है। सुन्दरता को अलकारों की जरूरत नहीं।
कोमलता अलकारों का भार नहीं सह सकती।
अध्याय १८
बलवान् आत्माएँ प्रतिकूल दशाओं ही में उत्पन्न होती हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… दिलाकर काम निकाल लेंगे। जब यहाँ जुटा लिया, तो वहाँ भी जुटा ही लेंगे। पर ऐसी अभक्तिपूर्ण आलोचनाएँ सुनकर भी चक्रधर हताश न होते। शनैः शनैः उनकी भक्ति चेतना स्वयं दृढ़ होती जाती थी। भक्ति की ऐसी शिक्षा उन्हें कदाचित् और कहीं न मिल सकती।
बलवान् आत्माएँ प्रतिकूल दशाओं ही में उत्पन्न होती हैं।
कठिन परिस्थिति में उनका धैर्य और साहस, उनकी सहृदयता और सहिष्णुता, उनकी बुद्धि और प्रतिभा अपना मौलिक रूप दिखाती हैं। आत्मोन्नति के लिए कठिनाइयों से बढ़कर कोई विद्यालय नहीं, कठिनाइयों ही में ईश्वर के दर्शन होते हैं और हमारी उच्चतम शक्तियाँ विकास पाती हैं। जिसने …
अध्याय १९
तकदीर पेट पर सबसे ज्यादा चमकती है, इसमें शक नहीं, लेकिन और अंगों पर भी तो कुछ-न-कुछ असर होता ही है।
पूरा अंश दिखाएँ
मुन्शी—तुम तो कपड़े लपेटकर पिंडरोगी से मालूम होगे।
तकदीर पेट पर सबसे ज्यादा चमकती है, इसमें शक नहीं, लेकिन और अंगों पर भी तो कुछ-न-कुछ असर होता ही है।
यह राग न चलेगा, भाई किसी और को फाँसो।
धन और मरतबा अपने पौरुख से मिलता है। लड़की बेचकर धन नहीं कमाया जाता।
पूरा अंश दिखाएँ
लड़की को राजा से ब्याहकर तुम्हारा मरतबा बढ़ जायगा, क्यों? धन और मरतबा सन्तान से भी ज्यादा प्यारा है, क्यों? लगा दो आग घर में। घोंट दो लड़की का गला। अभी मर जायगी, मगर जन्म-भर के दुःख से तो छूट जायगी।
धन और मरतबा अपने पौरुख से मिलता है। लड़की बेचकर धन नहीं कमाया जाता।
यह नीचों का काम है, भलेमानसों का नहीं। मैं तुम्हें इतना स्वार्थी न समझती थी, लाला साहब। तुम्हारे मरने के दिन आ गये हैं, क्यों पाप की गठरी लादते हो?
बागी का दिल बालू का मैदान है। उसमें पानी की एक बूँद भी नहीं होती, और न उसे पानी से सींचा जा सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
जिम—राजा साहब, आप समझता नहीं। ऐसा सलूक उस आदमी के साथ किया जाता है, जिसमें कुछ आदमियत बाकी रह गया हो।
बागी का दिल बालू का मैदान है। उसमें पानी की एक बूँद भी नहीं होती, और न उसे पानी से सींचा जा सकता है।
आदमी में जितना धर्म और शराफत है, उसके मिट जाने पर वह बागी हो जाता है। उसे भलमनसी से आप नहीं जीत सकता।
अध्याय २०
भक्त को आलोचना से प्रेम नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
मनोरमा कुछ न बोली। चक्रधर जो कुछ कहते या करते थे, उसे उचित जान पड़ता था।
भक्त को आलोचना से प्रेम नहीं।
चक्रधर का यह विशाल त्याग उसके हृदय में खटकता था; पर उसकी आत्मा को मुग्ध कर रहा था। उसकी आँखें गर्व से मतवाली हो रही थीं।
कमजोरी ही में हम लकड़ी का सहारा लेते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… से प्रार्थना करते थे और मनोरमा को तो दान, व्रत और तप के सिवा और कोई काम न था। जिन बातों को वह पहले ढकोसला समझती थी, उन्हीं बातों में अब उसकी आत्मा को शान्ति मिलती थी। पहली बार उसे प्रार्थना शक्ति का विश्वास हुआ।
कमजोरी ही में हम लकड़ी का सहारा लेते हैं।
चक्रधर तो अस्पताल में पड़े थे, इधर उन पर नया अभियोग चलाने की तैयारियाँ हो रही थीं। ज्योंही वह चलने-फिरने लगे, उन पर मुकद्दमा चलने लगा। जेल के भीतर ही इजलास होने लगा। ठाकुर गुरुसेवकसिंह आजकल डिप्टी मैजिस्ट्रट थे। उन्हीं को यह मुकद्दमा सिपुर्द किया …
आत्मा की हत्या करके अगर स्वर्ग भी मिले, तो वह नरक है।
पूरा अंश दिखाएँ
मनोरमा––और मैं कहती हूँ कि उन्होंने जो कुछ किया, वही उनका धर्म था। आत्मसम्मान की रक्षा हमारा सबसे पहला धर्म है।
आत्मा की हत्या करके अगर स्वर्ग भी मिले, तो वह नरक है।
आपको अपने फैसले में साफ-साफ लिखना चाहिए कि बाबूजी बेकसूर हैं। आपको सिफारिश करनी चाहिए कि एक महान् संकट मे, अपने प्राणों को हथेली पर लेकर, जेल के कर्मचारियों की जान बचाने के बदले में उनकी मीआद घटा दी जाय सरकार अपील करे, इससे आपको …
आत्मसम्मान की रक्षा हमारा सबसे पहला धर्म है।
पूरा अंश दिखाएँ
मनोरमा––और मैं कहती हूँ कि उन्होंने जो कुछ किया, वही उनका धर्म था।
आत्मसम्मान की रक्षा हमारा सबसे पहला धर्म है।
आत्मा की हत्या करके अगर स्वर्ग भी मिले, तो वह नरक है। आपको अपने फैसले में साफ-साफ लिखना चाहिए कि बाबूजी बेकसूर हैं। आपको सिफारिश करनी चाहिए कि एक महान् संकट मे, अपने प्राणों को हथेली पर लेकर, जेल के कर्मचारियों की जान बचाने के …
पुण्य और पाप आपके सिर। मुझसे कोई मतलब नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
मनोरमा––यों ही! आपने इस मुकदमे का जिक्र ऐने बेमौके कर दिया कि राजा साहब नाराज हो गये होंगे। मुझे चक्रधर से कुछ रिश्वत तो लेनी नहीं है। वह तीन वर्ष की जगह तीस वर्ष क्यों न जेल में पढ़े रहें।
पुण्य और पाप आपके सिर। मुझसे कोई मतलब नहीं।
गुरुसेवक नहीं मनोरमा, मैं अब यह तजवीज़ नहीं फाड़ सकता। बात यह है कि मैंने पहले ही से दिल में एक बात स्थिर कर ली थी, और सारी शहादतें मुझे उसी रंग में रंगी नजर आती थीं। सत्य की मैंने तलाश न की थी, तो …
सचाई आप ही अपना इनाम है, यह पुरानी कहावत है। सत्य से आत्मा भी बलवान हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
गुरुसेवक––
सचाई आप ही अपना इनाम है, यह पुरानी कहावत है। सत्य से आत्मा भी बलवान हो जाती है।
मैं तुमसे सत्य कहता हूँ, अब मुझे ज़रा भी भय नहीं है।
अध्याय २१
मनुष्य के लिए बेकारी से बड़ा और कोई कष्ट नहीं है, इसे वे खूब जानते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… उसी चार हाथ लम्बी और तीन हाथ चौड़ी कोठरी में पड़े रही। जेल के विधाताओं में चाहे जितने अवगुण हो, पर वे मनोविज्ञान के पण्डित होते हैं। किस दण्ड से आत्मा को अधिक से अधिक कष्ट हो सकता है, इसका उन्हें सम्पूर्ण ज्ञान होता है।
मनुष्य के लिए बेकारी से बड़ा और कोई कष्ट नहीं है, इसे वे खूब जानते हैं।
चक्रधर के कमरे का द्वार दिन में केवल दो बार खुलता था। बार्डर खाना रखकर किवाड़ बन्द कर देता था। आह!
बुरे हिन्दू से अच्छा मुसलमान उतना ही अच्छा है, जितना बुरे मुसलमान से अच्छा हिन्दू। देखना यह चाहिए कि वह कैसा आदमी है, न कि यह कि वह किस धर्म का आदमी है।
पूरा अंश दिखाएँ
… सद्विचार की शिक्षा देते हैं। हमें कृष्ण, राम, ईसा मुहम्मद, बुद्ध सभी महात्माओं का समान आदर करना चाहिए। ये मानव जाति के निर्माता है। जो इसमें से किसी का अनादर करता है, या उनकी तुलना करने बैठता है, वह अपनी मूर्खता का परिचय देता है।
बुरे हिन्दू से अच्छा मुसलमान उतना ही अच्छा है, जितना बुरे मुसलमान से अच्छा हिन्दू। देखना यह चाहिए कि वह कैसा आदमी है, न कि यह कि वह किस धर्म का आदमी है।
संसार का भावी धर्म सत्य, न्याय और प्रेम के आधार पर बनेगा। हम अगर संसार में जीवित रहना है, तो अपने हृदय में इन्हीं भावों का सञ्चार करना पड़ेगा। मेरे घर का तो कोई समाचार न मिला होगा?
संसार का भावी धर्म सत्य, न्याय और प्रेम के आधार पर बनेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
… उनकी तुलना करने बैठता है, वह अपनी मूर्खता का परिचय देता है। बुरे हिन्दू से अच्छा मुसलमान उतना ही अच्छा है, जितना बुरे मुसलमान से अच्छा हिन्दू। देखना यह चाहिए कि वह कैसा आदमी है, न कि यह कि वह किस धर्म का आदमी है।
संसार का भावी धर्म सत्य, न्याय और प्रेम के आधार पर बनेगा।
हम अगर संसार में जीवित रहना है, तो अपने हृदय में इन्हीं भावों का सञ्चार करना पड़ेगा। मेरे घर का तो कोई समाचार न मिला होगा?
अध्याय २२
ऐश्वर्य से न बुद्धि बढ़ती है, न तेज।
पूरा अंश दिखाएँ
मनोरमा––तुम क्यों नहीं बोलती, बहन? समझती होगी कि यह रानी है, बड़ी बुद्धिमान और तेजस्वी होंगी। पहले रानी देवप्रिया को देखकर मैं भी यही सोचा करती थी; पर मालूम हुया कि
ऐश्वर्य से न बुद्धि बढ़ती है, न तेज।
रानी ओर चांदी ने कोई अन्तर नहीं होता।
रानी ओर चांदी ने कोई अन्तर नहीं होता।
पूरा अंश दिखाएँ
मनोरमा––तुम क्यों नहीं बोलती, बहन? समझती होगी कि यह रानी है, बड़ी बुद्धिमान और तेजस्वी होंगी। पहले रानी देवप्रिया को देखकर मैं भी यही सोचा करती थी; पर मालूम हुया कि ऐश्वर्य से न बुद्धि बढ़ती है, न तेज।
रानी ओर चांदी ने कोई अन्तर नहीं होता।
यह कहकर उसने मंगला के गले में बाहें डाल दी और प्रेम से सने हुए शब्दों में बोली––देख लेना, हम तुम कैसे मजे से गाती-जाती है। बोलो, आओगी न?
अध्याय २३
अनुराग चित्त की वृत्तियों की कितनी काया-पलट कर सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
वह इतनी किफायत से राज्य का प्रबन्ध करना चाहते थे कि थोड़े दिनों में रियासत के पास एक विराट कोप हो जाय। अब वह हौसला नहीं रहा। मनोरमा के हाथों जो कुछ खर्च होता है, वह श्रेय है।
अनुराग चित्त की वृत्तियों की कितनी काया-पलट कर सकता है।
अब तक राजा विशालसिंह का जिन स्त्रियों से साबिका पड़ा था, वे ईर्ष्याद्वेष, माया-मोह और राग-रंग में लिप्त थीं। मनोरमा उन सबो से भिन्न थी। उसमें सांसारिकता का लेश भी न था। न उसे वस्त्राभूषणों से प्रेम, न किसी से ईष्या या द्वेष। ऐसा प्रतीत …
सन्तान वह सबसे कठिन परीक्षा है, जो ईश्वर ने मनुष्य को परखने के लिए गढ़ी है।
पूरा अंश दिखाएँ
… पूरे हो जाते। मनोरमा ने उस समय जिन कोमल शब्दों में उन्हें सान्त्वना दी थी, वे अब तक कानों में गूंज रहे थे नाथ, मनुष्य का उद्धार पुत्र से नहीं, अपने कर्मों से होता है। यश और कीर्ति भी कर्मों हो से प्राप्त होती है।
सन्तान वह सबसे कठिन परीक्षा है, जो ईश्वर ने मनुष्य को परखने के लिए गढ़ी है।
बड़ी बड़ी आत्माएँ, जो और सभी परीक्षाओं में सफल हो जाती हैं, यहाँ, ठोकर खाकर गिर पड़ती हैं। सुख के मार्ग मे इससे बड़ी और कोई बाधा नहीं है। जब इच्छा दुःख का मूल है, तो सबसे बड़े दुख का मूल क्यों न होगी?
खाँसी दबकर उत्तरोत्तर प्रचण्ड होती जाती थी
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिा नैसर्गिक क्रियाओं को कौन रोक सकता है?
खाँसी दबकर उत्तरोत्तर प्रचण्ड होती जाती थी
, यहाँ तक कि अन्त में वह वह निकल ही पढ़ी-कुछ छींक थी, कुछ खाँसी और कुछ इन दोनों का सम्मिश्रण, मानो कोई बन्दर गुर्रा रहा हो। मनोरमा ने चौंककर ऑखें उठायीं, तो देखा कि राजा साहब बैठे हुए उसकी ओर प्रेम विह्वल नेत्रों से …
शान्ति राज्य में नहीं, सन्तोष में है।
पूरा अंश दिखाएँ
राजा––कोई चिन्ता नहीं। संसार में सभी प्राणी राजा ही तो नहीं हैं।
शान्ति राज्य में नहीं, सन्तोष में है।
अवश्य चलूँगा, अगर रियासत ऐसे महात्माओं के दर्शन में बाधक होती है, तो उससे इस्तीफा दे देना ही अच्छा।
अध्याय २४
तुमने कुत्ते के गले में मोतियों की माला डाल दी।
पूरा अंश दिखाएँ
चक्रधर लज्जित होकर बोले––नही मनोरमा, तुमने मेरे हित के लिए जो त्याग किया है, उसका दुनिया चाहे तिरस्कार करे, मेरी दृष्टि में तो वह आत्म-बलिदान से कम नहीं; लेकिन क्षमा करना, तुमने पात्र का विचार नहीं किया।
तुमने कुत्ते के गले में मोतियों की माला डाल दी।
मैं तुमसे सत्य कहता हूँ, अभी तुमने मेरा असली रूप नहीं देखा। देखकर शायद घृणा करने लगो!
अध्याय २५
कायरों की वीरता और वीरो की वीरता में बड़ा अन्तर है।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन
कायरों की वीरता और वीरो की वीरता में बड़ा अन्तर है।
सहसा खबर उड़ी कि यशोदानन्दन के घर में आग लगा दी गयी है और दूसरे घरों में भी भाग लगायी जा रही है। सेवादल वालों के कान खड़े हुए। यहाँ उनकी पैशाचिकता ने भी हार मान ली। तय हो गया कि अब या तो वे …
न तुम्हारे निगले वे निगले जायेंगे, न उनके निगले तुम निगले जानोगे, मिल-जुलकर रहो
पूरा अंश दिखाएँ
… न पड़ो। न मुसलमानों के लिए दुनिया में कोई दूमरा ठोर-ठिकाना है, न हिन्दुओं के लिए । दोनों इसी देश में रहेंगे और इसी देश मे मरेंगे। फिर आपस में क्यो लड़े मरते हो, क्यों एक दूसरे को निगल जाने पर तुले हुए हो ?
न तुम्हारे निगले वे निगले जायेंगे, न उनके निगले तुम निगले जानोगे, मिल-जुलकर रहो
, उन्हें बड़े होकर रहने दो, तुम छोटे ही होकर रहो, मगर मेरी कौन सुनता है। स्त्रियाँ तो पागल हो जाती है, यों ही भूँका करती हैं। मान गये होते, तो आज क्यों यह उपद्रव होता । आप जान से गये, बच्ची भी हर ली …
अध्याय २६
सूँघा हुआ फूल देवताओं पर नहीं चढ़ाया जाता।
पूरा अंश दिखाएँ
यह कहकर उन्होंने अहल्या का हाथ पकड़ लिया और चाहा कि हृदय से लगा लूँ, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर हट गयी और काँपते हुए स्वर में बोली—नहीं नहीं, मेरे अंग जो मत स्पर्श कीजिए।
सूँघा हुआ फूल देवताओं पर नहीं चढ़ाया जाता।
मेरी आत्मा निष्कलंक है, लेकिन मैं अब वहाँ न जाऊँगी, कहीं न जाऊँगी। आपकी सेवा करना मेरे भाग्य में न था, मैं जन्म से अभागिनी हूँ, आप जाकर अम्मा को समझा दीजिये। मेरे लिए अब दुख न करें। मैं निर्दोष हूँ, लेकिन इस योग्य नहीं …
जिस देह में पवित्र और निष्कलंक आत्मा रहती हैं, वह देह भी पवित्र और निष्कलंक रहती है।
पूरा अंश दिखाएँ
चक्रधर से अब न रहा गया। उन्होंने फिर अहल्या का हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती छाती से लगाकर बोले—अहल्या
जिस देह में पवित्र और निष्कलंक आत्मा रहती हैं, वह देह भी पवित्र और निष्कलंक रहती है।
मेरी आँखों में तुम आज उससे कहीं निर्मल और पवित्र हो, जितनी पहले थी। तुम्हारी अग्नि परीक्षा हो चुकी है। अब विलम्ब न करो। ईश्वर ने चाहा, तो कल हम उस प्रेम सूत्र में बँध जायँगे जिसे काल भी नहीं तोड़ सकता, जो अमर और …
प्रेम हृदय के समस्त सद्भावों का शान्त, स्थिर, उद्गारहीन समावेश है।
पूरा अंश दिखाएँ
अहल्या—तो आप भूल कर रहे थे। मैंने किसी पुस्तक में देखा था कि
प्रेम हृदय के समस्त सद्भावों का शान्त, स्थिर, उद्गारहीन समावेश है।
उसमें दया और क्षमा, श्रद्धा और वात्सल्य, सहानुभूति और सम्मान, अनुराग और विराग, अनुग्रह और उपकार सभी मिले होते हैं। सम्भव है, आज के दस वर्ष बाद मैं आपकी प्रेम पात्री बन जाऊँ, किन्तु इतनी जल्द सम्भव नहीं। इनमें से कोई एक भाव प्रेम को …
अध्याय २७
माता-पिता की अप्रसन्नता के भय से कोई अपना घर नहीं छोड़ देता।
पूरा अंश दिखाएँ
अहल्या ने गर्व से कहा—अपना घर रहते प्रयाग क्यों उतरें? मै घर चलूँगी।
माता-पिता की अप्रसन्नता के भय से कोई अपना घर नहीं छोड़ देता।
वे कितने ही नाराज हों, हैं तो हमारे माता-पिता! हम लोगों ने कितना ही अनुचित किया हो, हैं तो उन्हीं के बालक। इस नाते को कौन तोड़ सकता है? आप इन चिन्ताओं को दिल से निकाल डालिए।
अध्याय २९
सेवा स्वयं अपना बदला है, यह आदर्श उसको समझ में न आता था।
पूरा अंश दिखाएँ
… जनता के लिए प्राण ही क्यों न दे दे, उतना यश नहीं पा सकता, जितना एक धनी आदमी अल्प सेवा करके पा जाता है। अहल्या को चक्रधर का आत्म दमन इसीलिए बुरा लगता था और वह मुँह से कुछ न कहकर भी दुखी रहती थी।
सेवा स्वयं अपना बदला है, यह आदर्श उसको समझ में न आता था।
अगर चक्रधर को अपना ही खर्च सँभालना होता तो शायद उन्हें बहुत कष्ट न होता, क्योंकि उनके लेख बहुत अच्छे होते थे और दो-तीन समाचार पत्रों में लिखकर वह अपनी जरूरत-भर को पैदा कर लेते थे। पर मुंशी वज्रधर के तकाजों के मारे उनकी नाक …
अमीरों का एहसान कभी न लेना चाहिए, कभी-कभी उसके बदले में अपनी आत्मा तक बेचनी पड़ती है।
पूरा अंश दिखाएँ
अहल्या—साफ कह दो, मैं खाली हाथ हूँ, बस। रानीजी की अमानत किसी मोके से लौटानी होगी।
अमीरों का एहसान कभी न लेना चाहिए, कभी-कभी उसके बदले में अपनी आत्मा तक बेचनी पड़ती है।
रानीजी तो हमे बिलकुल भूल ही गयीं। एक खत भी न लिखा।
तुम्हें आम खाने से मतलब है या पेड़ गिनने से?
पूरा अंश दिखाएँ
अहल्या—
तुम्हें आम खाने से मतलब है या पेड़ गिनने से?
चक्रधर—जब तक यह न मालूम हो जाय कि आम कहाँ से आये, तब तक मैं उनमें हाथ भी न लगाऊँ।
अध्याय ३१
यौवन-काल जीवन का स्वर्ग है।
पूरा अंश दिखाएँ
यौवन-काल जीवन का स्वर्ग है।
बाल्यकाल में यदि हम कल्पनाओं के राग गाते हैं, तो यौवन-काल में हम उन्हीं कल्पनाओं का प्रत्यक्ष स्वरूप देखते हैं, और वृद्धावस्था में उसी स्वरूप का स्वप्न। कल्पना अपंगु होती है, स्वप्न मिथ्या, जीवन का सार केवल प्रत्यक्ष में है। हमारी दैहिक और मानसिक शक्ति …
अध्याय ३२
अपमान को निगल जाना चरित्र पतन की अन्तिम सीमा है।
पूरा अंश दिखाएँ
चक्रधर को इन ठकुरसुहाती बातों में जरा भी आनन्द न आता था। उन्हें उनपर दया आ रही थी। वही प्राणी, जिसे उन्होंने अपने कोप का लक्ष्य बनाया था, उनके शौर्य और शक्ति की प्रशंसा कर रहा था।
अपमान को निगल जाना चरित्र पतन की अन्तिम सीमा है।
और यही खुशामद सुनकर हम लट्टू हो जाते है। जिस वस्तु से घृणा होनी चाहिए, उस पर हम फूले नहीं समाते। चक्रधर को अब आश्चर्य हो रहा था कि मुझे इतना क्रोध आया कैसे?
अध्याय ३३
नारी बुद्धि तीक्ष्ण होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
विधि क्या हमारे प्रेम मिलन में बाधक हो रहा है, यह मैं नही जानता; पर ऐसा अनुमान करता हूँ कि यह मेरी लालसा का दण्ड है।
नारी बुद्धि तीक्ष्ण होती है।
महेन्द्र की समझ में जो बात न आयी थी, वह देवप्रिया समझ गयी। उस दिन से वह तपस्विनी वन गयी। पति के साये से भी भागती। अगर वह उसके कमरे में आ जाते, तो उनकी ओर आँखें उठाकर भी न देखती;
अध्याय ३४
पगली! जानेवालों को किसने रोका है?
पूरा अंश दिखाएँ
… फिर भी गरमी मालूम होती थी। रोज किवाड़ खुले रहते थे। जब अहल्या को विश्वास हो गया कि चक्रधर सो गये, तो उसने दरवाजे अन्दर से बन्द कर दिये और बिजली की बत्ती ठण्ढी करके सोयी। आज वह न-जाने क्यों इतनी सावधान हो गयी थी।
पगली! जानेवालों को किसने रोका है?
रात भीग ही चुकी थी। अहल्या को नींद आते देर न लगी। चक्रधर का प्रेमकातर हृदय अहल्या के यों सावधान होने पर एक बार विचलित हो उठा। वह अपने आँसुओं के वेग को न रोक सके। यह सोचकर उनका कलेजा फटा जाता था कि जब …
जब कोई वस्तु हमारे हाथ से जाने लगती है, तभी उसके प्रति हमारे सच्चे मनोभाव प्रकट होते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
पर आज उसकी व्यग्रता देखकर उनका भ्रम जाता रहा, उन्हें ज्ञात हुआ कि इसका विलासी हृदय अब भी प्रेम में रत है!
जब कोई वस्तु हमारे हाथ से जाने लगती है, तभी उसके प्रति हमारे सच्चे मनोभाव प्रकट होते हैं।
निःशंक दशा में सबसे प्यारी वस्तुओं की भी हमें सुध नहीं रहती, हम उनकी ओर से उदासीन-से रहते हैं।
इच्छा वेगवती होकर विचार शून्य हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… में रानी मनोरमा के पास सोया हुआ था। इसीलिए चक्रधर ऊपर जा रहे थे कि उसे आँख-भर देख लूँ। यह बात उनके ध्यान में न आयी कि रानी को इस वक्त कैसे जगाऊँगा। शायद वह बरामदे ही में खड़े खिड़की से उसे देखना चाहते हों।
इच्छा वेगवती होकर विचार शून्य हो जाती है।
सहसा अहल्या की आवाज सुनकर वह स्तम्भित से हो गये। ऊपर न जाकर नीचे उतर आये और अत्यन्त सरल भाव से बोले—क्या तुम्हारी भी नींद खुल गयी?
अरे पागल, जान का बदला कहीं माफी से चुकता है? जान का बदला जान है।
पूरा अंश दिखाएँ
बूढ़ा—
अरे पागल, जान का बदला कहीं माफी से चुकता है? जान का बदला जान है।
मन्ना की अभागिनी विधवा माफी लेकर चाटेगी, उसके अनाथ बालक माफी की गोद में खेलेंगे, या माफी को दादा कहेंगे?
अध्याय ३६
मनोरमा लौंगी कहारिन का दूध पीकर बड़ी न होती, तो आज रानी मनोरमा कैसे होती?
पूरा अंश दिखाएँ
मनोरमा—
मनोरमा लौंगी कहारिन का दूध पीकर बड़ी न होती, तो आज रानी मनोरमा कैसे होती?
हरिसेवक का मुरझाया हुआ चेहरा खिल उठा, बुझी हुई आँखें जगमगा उठीं, प्रसन्नमुख होकर बोले—नोरा, तुम सचमुच दया की देवी हो। देखो, अगर लौंगी आये और मैं न रहूँ, तो उसकी खबर लेती रहना। उसने मेरी बड़ी सेवा की है। मैं कभी उसके एहसानों का …
मृत्यु में मानसिक प्रवृत्तियों को शान्त करने की विलक्षण शक्ति होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ओर देखा। तब उसने स्वामी के चरणों पर सिर रख दिया और फूट-फूटकर रोने लगी। एक क्षण में सारे घर में कुहराम मच गया। नौकर-चाकर सभी रोने लगे। जिन नौकरों को दीवान साहब के मुख से नित्य घुड़कियाँ मिलती थीं, वह भी रो रहे थे।
मृत्यु में मानसिक प्रवृत्तियों को शान्त करने की विलक्षण शक्ति होती है।
ऐसे विरले ही प्राणी संसार में होंगे, जिनके अन्तःकरण मृत्यु के प्रकाश से आलोकित न हो जायँ। अगर कोई ऐसा मनुष्य है, तो उसे पशु समझो। हरिसेवक की कृपणता, कठोरता, संकीर्णता, धूर्तता एवं सारे दुर्गुण, जिनके कारण वह अपने जीवन में बदनाम रहे, इस विशाल …
अध्याय ३९
सीता बनाने के लिए राम जैसा पुरुष चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
… में न जाने क्या कर बैठती। ईर्ष्या से उन्मत्त स्त्री जो कुछ कर सकती है, उसकी अभी आप शायद कल्पना नहीं कर सकते, अगर सीता भी अपनी आँख से वह सब देखती, जो मैं आज १६ वर्ष से देख रही हूँ, तो सीता न रहती।
सीता बनाने के लिए राम जैसा पुरुष चाहिए।
राजा साहब ने अनुताप से कम्पित स्वर में कहा-रोहिणी, क्या सारा अपराध मेरा ही है।
मैं राजपूत की वेटी है, मरना भी जानती हूँ।
पूरा अंश दिखाएँ
… होता। मे नैराश्य की उस सीमा तक नहीं पहुंची। मे पुरुष के रहते वैधव्य की कल्पना नहीं कर सकती। मन की गति तो विचित्र है। वही पीड़ा, जो बाल-विधवा सहती है और सहने मे अपना गौरव समझती है, परित्यक्ता के लिए असह्य हो जाती है।
मैं राजपूत की वेटी है, मरना भी जानती हूँ।
कितनी बार मैंने आत्मघात करने का निश्चय किया, वह आप न जानेगे। लेकिन हर दफे यही सोचकर रुक गयी थी कि मेरे मर जाने से तो आप और भी सुखी होंगे। अगर यह विश्वास होता कि आप मेरी लाश पर आकर आँसू की चार बूंदे …
किसी प्राणी के प्रति अपने कर्तव्य का ध्यान हमें उनके मरने के बाद ही आता है—हाय! हमने इसके साथ कुछ न किया।
पूरा अंश दिखाएँ
राजा साहब ने दोनों आँखें बन्द कर ली और रोने लगे। उनकी आत्मा इस अमानुपीय निष्ठुरता पर उन्हें धिक्कार रही थी।
किसी प्राणी के प्रति अपने कर्तव्य का ध्यान हमें उनके मरने के बाद ही आता है—हाय! हमने इसके साथ कुछ न किया।
हमने इसे उम्र भर जलाया, रुलाया, बेधा। हाय! यह मेरी रानी, जिस पर एक दिन से अपने प्राण न्यौछावर करता था, इस दीन दशा में पड़ी हुई है, न कोई आगे, न पीछे!
अध्याय ४३
यह भाग्य-व्यंग्य रोने की वस्तु नहीं, हँसने की वस्तु है।
पूरा अंश दिखाएँ
… में है, किन्तु अब बहुत दिनों से उसे ज्ञात हो रहा था कि जीवन का वास्तविक सुख कुछ और ही है, और वह सबसे आजीवन वंचित रही। सारा जीवन गुड़िया खेलने ही में कट गया और अन्त में वह गुड़िया भी हाथ से निकल गयी।
यह भाग्य-व्यंग्य रोने की वस्तु नहीं, हँसने की वस्तु है।
उससे कहीं ज्यादा हँसते हैं, जितना परम आनन्द में हँस सकते हैं। प्रकाश जब हमारी सहन-शक्ति से अधिक हो जाता है, तो अन्धकार बन जाता है, क्योंकि हमारी आँखें ही बन्द हो जाती हैं।
प्रकाश जब हमारी सहन-शक्ति से अधिक हो जाता है, तो अन्धकार बन जाता है, क्योंकि हमारी आँखें ही बन्द हो जाती हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… वह सबसे आजीवन वंचित रही। सारा जीवन गुड़िया खेलने ही में कट गया और अन्त में वह गुड़िया भी हाथ से निकल गयी। यह भाग्य-व्यंग्य रोने की वस्तु नहीं, हँसने की वस्तु है। उससे कहीं ज्यादा हँसते हैं, जितना परम आनन्द में हँस सकते हैं।
प्रकाश जब हमारी सहन-शक्ति से अधिक हो जाता है, तो अन्धकार बन जाता है, क्योंकि हमारी आँखें ही बन्द हो जाती हैं।
एक दिन अहल्या का चित्त इतना उद्विग्न हुआ कि वह संकोच और झिझक छोड़ कर मनोरमा के पास आ बैठी। मनोरमा के सामने प्रार्थी के रूप में आते हुए उसे जितनी मानसिक वेदना हुई, उसका अनुमान इसी से किया जा सकता है कि अपने कमरे …
मन की मिठाई घी शक्कर की मिठाई से कम स्वादिष्ट नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
… फुरसत न थी। कहीं सोनारों के पास बैठे अच्छी नक्काशी करने की ताकीद कर रहे है। कहीं दर्जियों के पास बैठे हुए मशीन सिलाई पर जोर दे रहे हैं। कहीं जौहरियों के पास बैठे जवाहरात परख रहे हैं। उनके अरमानों का वारापार ही न था।
मन की मिठाई घी शक्कर की मिठाई से कम स्वादिष्ट नहीं होती।
अध्याय ४५
जो उससे भागता है, उसके पीछे दौड़ती है।
पूरा अंश दिखाएँ
वागीश्वरी—जभी तो वह फिर तेरा पीछा करेगी।
जो उससे भागता है, उसके पीछे दौड़ती है।
मुझे शङ्का होती है कि कहीं तू फिर लोभ में न पड़ जाय। एक बार चूकी, तो १४ वर्ष रोना पड़ा, अबकी चूकी तो बाकी उम्र रोते ही गुजर जायगी।
अध्याय ४८
आदमी को अपने दिन न भूलने चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
उसे चारों तरफ से बदबू आती हुई मालूम होती थी। सास लेना मुश्किल था; पर ख्वाजा साहब के निमन्त्रण को वह स्वीकार न कर सकी, वागीश्वरी से अलग वह यहाँ न रह सकती थी। बोली—नहीं ख्वाजा साहब, यहाँ मुझे कोई तकलीफ नहीं है।
आदमी को अपने दिन न भूलने चाहिए।
इसी में १६ साल रही हूँ। जिन्दगी में जो कुछ सुख देखा, वह इसी घर में देखा। पुराने साथी का साथ कैसे छोड़ दूँ!
यश लालसा से बढ़कर दूसरा नशा नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… यश लालसा ने धन की उपेक्षा का भाव उसके दिल से निकाल दिया। वास्तव में वह समारोह में अपनी मुसीबतें भूल गयी। अच्छे अच्छे व्याख्यान तैयार करने में वह इतनी तत्पर रहने लगी, मानो उसे नशा हो गया है। वास्तव में यह नशा ही था।
यश लालसा से बढ़कर दूसरा नशा नहीं।
वागीश्वरी पुराने बिचारों की स्त्री थीं। उसे अहल्या का यों घूम-घूमकर व्याख्यान देना और रुपए लुटाना अच्छा न लगता था। एक दिन उसने कह ही डाला—क्यों री अहल्या, तू अपनी सम्पत्ति लुटाकर ही रहेगी?
अध्याय ४९
यह कहते-कहते वह सहसा काँप उठी।
पूरा अंश दिखाएँ
सेविका—आपकी आवाज तो मालूम होता है, कहीं सुनी है; लेकिन आपको देखा नहीं।
यह कहते-कहते वह सहसा काँप उठी।
शङ्खधर की तेजमयी मूर्ति में उसे उस आकृति का प्रतिबिम्ब अमानुषीय प्रकाश से दीप्त दिखायी दिया, जिसे उसने २० वर्ष पूर्व देखा था। वह सादृश्य प्रतिक्षण प्रत्यक्ष होता जाता था, यहाँ तक कि वह भयभीत होकर वहाँ से भागी और रानी कमला के कमरे में …
अध्याय ५०
हमारा धर्म कीना रखना नहीं, क्षमा करना है।
पूरा अंश दिखाएँ
जो स्त्री अपने पति से दिल में कीना रखे, उसे विष खाकर प्राण दे देना चाहिए।
हमारा धर्म कीना रखना नहीं, क्षमा करना है।
मेरा विवाह हुए बीस वर्ष से अधिक हुए। बहुत दिनों तक मुझपर उनकी कृपा-दृष्टि रही। अब वह मुझसे तने हुए हैं। शायद मेरी सूरत से भी उन्हें घृणा हो। लेकिन आज तक उन्होंने मुझे एक भी कठोर शब्द नहीं कहा। संसार में ऐसे कितने पुरुष …
प्रेम अमर है; अमिट है।
पूरा अंश दिखाएँ
निष्ठुरता में इतनी शक्ति नहीं, अपमान में इतनी शक्ति!
प्रेम अमर है; अमिट है।
दूसरे दिन बरात निकलने से पहले मनोरमा फिर राजा साहब के पास जाने को तैयार हुई, लेकिन कमरे से निकली ही थी कि दो हथियार बन्द सिपाहियों ने उसे रोका।
अध्याय ५२
युवकों के प्रेम में उद्विग्नता होती है, वृद्धों का प्रेम हृदय-विदारक होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
जब मोटर पर बैठ गये, तो निर्मला द्वार पर खड़ी होकर उन्हें देखती रही। शङ्खधर के साथ उसका हृदय भी चला जा रहा था।
युवकों के प्रेम में उद्विग्नता होती है, वृद्धों का प्रेम हृदय-विदारक होता है।
युवक जिससे प्रेम करता है, उससे प्रेम की आशा भी रखता है। अगर उसे प्रेम के बदले प्रेम न मिले, तो वह प्रेम को हृदय से निकालकर फेंक देगा। वृद्ध-जनों की भी क्या यही आशा होती है?
कायाकल्प मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।