कर्बला की पंक्तियाँ
कर्बला (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
35 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
मैं तो शहीद होने के लिए चला ही हूँ।
पूरा अंश दिखाएँ
… ( अर्थात् 'आमिल' ) को लिख दूँगा कि हुसैन से मेरी भंट नहीं हुई, वह किसी दूसरी ओर चले गये। मैं आपको कसम दिलाता हूँ कि अपने ऊपर दया कीजिए, और कूका न जाइए।" पर हुसैन ने कहा-"तुम मुझे मौत से क्या डराते हो ?
मैं तो शहीद होने के लिए चला ही हूँ।
" उस समय यदि हुसैन हुर की सेना पर आक्रमण करते, तो संभव था, उसे परास्त कर देते, पर अपने इष्ट-मित्रों के अनुरोध करने पर भी उन्होंने यही कहा-"हम लड़ाई के मैदान में अग्रसर न होंगे, यह हमारी नीति के विरुद्ध है।" इससे भी यही …
जुगुनू की चमक बुझाने के लिए मेघ-मंडल का प्रकोप हुआ।
पूरा अंश दिखाएँ
प्रातःकाल बाइस हजार योद्धाओं की सेना हुसैन से लड़ने चली ।
जुगुनू की चमक बुझाने के लिए मेघ-मंडल का प्रकोप हुआ।
हुसैन को मालूम हुआ, तो वह घबराये । उन्हें यह अन्याय मालूम हुआ कि अपने साथ अपने साथियों के भी प्राणों की आहुति दें। उन्होंने इन लोगों को इसका एक अवसर देना उचित समझा कि वे चाहें, तो अपनी जान बचायें, क्योंकि यजीद को उन …
मेरी लड़ाई मरवान से नहीं,यज़ीद से है।
पूरा अंश दिखाएँ
हुसैन–(मरवान के सामने खड़े होकर) अब्बास,तलवार म्यान में करो।
मेरी लड़ाई मरवान से नहीं,यज़ीद से है।
मैं खुश हूँ कि यह अपने आका का ऐसा वफ़ादार खादिम है।
मुरौवत इसे कभी क़बूल नहीं करती कि अपनी पनाह में अानेवाले आदमी को दुश्मन के हवाले किया जायं।
पूरा अंश दिखाएँ
हानी―या अमीर, अगर आप मेरे जिस्म के टुकड़े-टुकड़े कर डालें, और उन टुकड़ों को आग में जला डाले तो भी मैं मुस्लिम को आपके हवाले न करूँगा।
मुरौवत इसे कभी क़बूल नहीं करती कि अपनी पनाह में अानेवाले आदमी को दुश्मन के हवाले किया जायं।
यह शराफ़त के खिलाफ़ है। अरब की आन के ख़िलाफ़ है। अगर मैं ऐसा करूँ, तो अपनी ही निगाह में गिर जाऊँगा। मेरे मुँह पर हमेशा के लिए स्याही का दाग़ लग जायगा। और, आनेवाली नस्लें मेरे नाम पर लानत करेंगी।
लेकिन साद, हराम की दौलत ने बहुत दिनों तक किसी के साथ दोस्ती नहीं की, और न वह तुम्हारे लिए अपनी पुरानी आदत छोड़ेगी।
पूरा अंश दिखाएँ
हुसैन--–साद, कोई इन्सान आज तक वह काम करने पर मजबूर नहीं हुआ, जो उसे पसन्द न आया हो। तुमको यकीन है कि मेरे क़त्ल के सिले में तुम्हारी जागीर बढ़ेगी, 'रै' की हुकूमत हाथ आयेगी, दौलत हासिल होगी।
लेकिन साद, हराम की दौलत ने बहुत दिनों तक किसी के साथ दोस्ती नहीं की, और न वह तुम्हारे लिए अपनी पुरानी आदत छोड़ेगी।
हविस को छोड़ो, और मुझे अपने घर जाने दो।
जो आदमी अपनी आँखों से जुल्म होते देखकर ज़ालिम का हाथ नहीं रोकता, वह भी खुदा की निगाहों में ज़ालिम का शरीक है।
पूरा अंश दिखाएँ
… भी यही दिली तमन्ना है कि हम किसी अाफ़ियत के गोशे में बैठकर ज़िन्दगी की बहार लूटें। पर ज़ालिम की यह बेदर्दी देखकर खून मे जोश आ जाता है, और दिल बेअख्तियार यही चाहता है कि चलकर हज़रत हुसैन की हिमायत में शहीद हो जाऊँ।
जो आदमी अपनी आँखों से जुल्म होते देखकर ज़ालिम का हाथ नहीं रोकता, वह भी खुदा की निगाहों में ज़ालिम का शरीक है।
नसीमा---मैं अपनी आँखें तुम पर सदक़े करूँ, मुझे अजाब व सबाब के मुख़मसों में मत डालो। सोचो, क्या यह सितम नहीं है कि हमारी ज़िन्दगी की बहार इतनी जल्द रुखसत हो जाय?
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
नाटक का कथानक

पहला अंक
मेरी लड़ाई मरवान से नहीं,यज़ीद से है।
पूरा अंश दिखाएँ
हुसैन–(मरवान के सामने खड़े होकर) अब्बास,तलवार म्यान में करो।
मेरी लड़ाई मरवान से नहीं,यज़ीद से है।
मैं खुश हूँ कि यह अपने आका का ऐसा वफ़ादार खादिम है।
कोई चोट बग़ली घूसों की तरह नहीं होती,कोई साँप इतना कातिल नहीं होता,जितना आस्तीन का,कोई कान इतना तेज़ नहीं होता,जितना दीवार का, और कोई दुश्मन इतना खौफ़नाक नहीं होता,जितनी दगा।
पूरा अंश दिखाएँ
… से अपने क्रासिदों को उस जवार में भेजो। अगर लोग तुम्हारी बैयत मंजूर कर लें,तो खुदा का शुक्र करना,वरना यों भी तुम्हारी आबरू कायम रहेगी। मुझे खौफ़ यही है कि कहीं तुम ऐसो जगह न जा फँसो,जहाँ कुछ लोग तुम्हारे दोस्त हों,और कुछ तुम्हारे दुश्मन।
कोई चोट बग़ली घूसों की तरह नहीं होती,कोई साँप इतना कातिल नहीं होता,जितना आस्तीन का,कोई कान इतना तेज़ नहीं होता,जितना दीवार का, और कोई दुश्मन इतना खौफ़नाक नहीं होता,जितनी दगा।
इनसे हमेशा बचते रहना।
इज़्ज़त की मौत बेइज़्ज़ती की ज़िन्दगी से कहीं अच्छी है।
पूरा अंश दिखाएँ
भी मुबाबिया की बैयत को हराम समझा,तो मैं क्यों खानदान में दाग़ लगाऊँ।
इज़्ज़त की मौत बेइज़्ज़ती की ज़िन्दगी से कहीं अच्छी है।
अब्बास-(विस्मित होकर) खुदा की कसम,यह हुसैन की आवाज़ नहीं,रसूल की आवाज़ है,और ये बातें हुसैन की नहीं,अली की हैं । भैया! आपको खुदा ने अक्ल दी है,मैं तो आपका खादिम हूँ, मेरी बातें आपको नागवार हुई हो,तो माफ़ करना।
रास्ती कौम की जान है,उसे छोड़कर कोई कौम बहुत दिनों तक जिन्दा नहीं रह सकती।
पूरा अंश दिखाएँ
… है कि मेरे बैयत न लेने से इस्लाम में तफ़ा पड़ जायगा,तो यह समझ लो कि इत्तफाक कितनी ही अच्छी चीज़ हो,लेकिन रास्ती उससे कहीं अच्छी है। रास्ती को छोड़कर मेल को कायम रखना वैसा ही है,जैसे जान निकल जाने के बाद जिस्म कायम रखना।
रास्ती कौम की जान है,उसे छोड़कर कोई कौम बहुत दिनों तक जिन्दा नहीं रह सकती।
इस बारे में मैं अपनी राय कायम कर चुका, अब तुम लोग मुझे रुखसत करो। जिस तरह मेरी बैयत से इस्लाम का वकार मिट जायगा, उसी तरह मेरी शहादत से उसका वकार कायम रहेगा। मैं इस्लाम की हुरमत पर निसार हो जाऊँगा।
बहन,इन्सान सारी दुनिया के ताने बरदाश्त कर सकता है, पर अपने ईमान का नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
हुसैन-
बहन,इन्सान सारी दुनिया के ताने बरदाश्त कर सकता है, पर अपने ईमान का नहीं।
अगर तुम्हारा यह खयाल है कि मेरे बैयत न लेने से इस्लाम में तफ़ा पड़ जायगा,तो यह समझ लो कि इत्तफाक कितनी ही अच्छी चीज़ हो,लेकिन रास्ती उससे कहीं अच्छी है। रास्ती को छोड़कर मेल को कायम रखना वैसा ही है,जैसे जान निकल जाने के …
दूसरा अंक
दग़ा उसी तरह शक पैदा कर देती है, जैसे हमदर्दी एतबार पैदा करती है।
पूरा अंश दिखाएँ
हुसैन---मुझे तो इनकी तरफ़ से दग़ा का गुमान नहीं होता। दग़ा में एक झिझक होती है, जो यहाँ किसी के चेहरे पर नज़र नहीं आती।
दग़ा उसी तरह शक पैदा कर देती है, जैसे हमदर्दी एतबार पैदा करती है।
जुबेर---मगर आपको यह भी तो मालूम होगा कि दग़ा गिरगिट की तरह कभी अपने असली रंग में नहीं दिखाई देती। वह हाथों का बोसा लेती है, पैरों-तले आँखें बिछाती है, और बातों से शकर बरसाती है।
बादशाहों के लिए दीन नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
… से ज़िन्दगी से बेज़ार हैं, जो मुहताज हैं, बेबस हैं, भूखों मरते हैं, जो ग़ुलाम हैं, दुर्रे खाते हैं। दीन बूढ़े मरदों के लिए, रॉड औरतों के लिए, दिवालिए सौदागरों के लिए है। इस ख़याल से उनके आँसू पुँछते हैं, दिल को तसकीन होती है।
बादशाहों के लिए दीन नहीं है।
उनकी नजात रसूल और खुदा के निगाह-करम की मुहताज नहीं। उनकी नजात उनके हाथों में है। दोस्तो, बतलाना हमारा पीर कौन है?
दोज़ख़ का ख़ौफ़ ही दुनिया को आबाद रखे हुए है।
पूरा अंश दिखाएँ
रूमी—सज़ा और सख़्ती यही हुकूमत के दो गुर हैं। मेरी उम्र बादशाहत के इन्तज़ाम ही में गुज़री है, इससे बेहतर और कारगर कोई तदबीर न नज़र आयी। ख़ुदा को भी अपना निज़ाम क़ायम रखने के लिए दोज़ख़ की ज़रूरत पड़ी।
दोज़ख़ का ख़ौफ़ ही दुनिया को आबाद रखे हुए है।
उसका रहम और इन्साफ़ फ़क़ीरों और बेकसों की तसकीन के लिए है। ख़ौफ़ ही सल्तनत की बुनियाद है। नरमी से सल्तनत का वक़ार मिट जाता है, लोग सरकश हो जाते हैं, फ़साद का बाज़ार गर्म हो जाता है। ज़ियाद से कहना, क़त्ल करो और इस …
ख़ौफ़ ही सल्तनत की बुनियाद है।
पूरा अंश दिखाएँ
… है, इससे बेहतर और कारगर कोई तदबीर न नज़र आयी। ख़ुदा को भी अपना निज़ाम क़ायम रखने के लिए दोज़ख़ की ज़रूरत पड़ी। दोज़ख़ का ख़ौफ़ ही दुनिया को आबाद रखे हुए है। उसका रहम और इन्साफ़ फ़क़ीरों और बेकसों की तसकीन के लिए है।
ख़ौफ़ ही सल्तनत की बुनियाद है।
नरमी से सल्तनत का वक़ार मिट जाता है, लोग सरकश हो जाते हैं, फ़साद का बाज़ार गर्म हो जाता है। ज़ियाद से कहना, क़त्ल करो और इस तरह क़त्ल करो कि देखनेवालों के दिल थर्रा जायँ। तीरों से छिदवानो, कुत्तों से नुचवाओ, ज़िन्दा खाल खिंचवाओ, …
उम्मीद की रोशनी तो दिल में है।
पूरा अंश दिखाएँ
मु॰---
उम्मीद की रोशनी तो दिल में है।
हुसैन--–( मुस्लिम से बग़लगीर होकर) अच्छा भैया, जाओ। मेरा दिल तुम्हारे साथ रहेगा। जो कुछ होनेवाला है, जानता हूँ। इसकी ख़बर मिल चुकी है। तक़दीर से कोई चारा नहीं, नहीं जानता, यह तक़दीर क्या है!
जिल्लत सबसे बड़ी सजा है!
पूरा अंश दिखाएँ
… गिरफ़्तार कर लो, फ़ौज को रोज़ाना शहर में गश्त करने का हुक्म दो, सबकी ज़बान बन्द कर दो, यहाँ तक कि कोई शायर शेर न पढ़ने पाये, मस्जिदों में खुतबे न होने पायें, मक़तबों में कोई लड़का न जाने पाये। रईसों को खूब ज़लील करो।
जिल्लत सबसे बड़ी सजा है!
[ एक क़ासिद आता है। ]
कुत्तों को भगाने के लिए लाठी से ज़्यादा अासान हड्डी का एक टुकड़ा होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… किया है, वे हयादार नहीं हैं, दिलेर नहीं हैं, दीनदार नहीं हैं। चंद खास आदमियों को छोड़कर सब-के-सब लोभी और ख़ुदग़रज़ हैं, बात पर अड़ना नहीं जानते, शान पर मरना नहीं जानते, थोड़े-से फ़ायदे के लिए भाई-भाई का गला काटने पर आमादा हो जाते हैं।
कुत्तों को भगाने के लिए लाठी से ज़्यादा अासान हड्डी का एक टुकड़ा होता है।
सब-के-सब उस पर टूट पड़ते और एक-दूसरे को भंभोड़ खाते हैं। ख़लीफ़ा का खज़ाना दस-बीस हजार दीनारों के निकल जाने से खाली न हो जायगा, पर एक क़ौम हमारे हाथ आ जायगी। सख़्ती कमज़ारों के हक़ में वही काम करती है, जो ऐंठन तिनकों के …
बुरा वक़्त जिस वक्त आता है 'बिस्मिल', नहीं साथ देता ज़माना किसी का।
पूरा अंश दिखाएँ
… जाये निशाना किसी का। अभी थाम लोगे तुम अपने जिगर को, सुनो तो सुनाएँ, फ़िसाना किसी का। ज़रा देख ले चल के सैयाद तू भी, कि उठता है अब आब-दाना किसी का। वह कुछ सोचकर हो लिये उसके पीछे, जनाजा हुआ जब रवाना किसी का।
बुरा वक़्त जिस वक्त आता है 'बिस्मिल', नहीं साथ देता ज़माना किसी का।
[ परदा गिरता है। ]
जो मज़ा इन्तजा़र में देखा, वह नहीं वस्ले-यार में देखा।
पूरा अंश दिखाएँ
पहले मुझे ऐसा मालूम होता था कि हज़रत का कोई क़ासिद आयेगा, तो मैं शायद दीवाना हो जाऊँगा, पर इस वक्त़ आपको सामने देखकर भी ख़ामोश बैठा हुआ हूँ। किसी शायर ने सच कहा है―‘
जो मज़ा इन्तजा़र में देखा, वह नहीं वस्ले-यार में देखा।
’ जन्नत का ख़याल कितना दिलफ़रेब है, पर शायद उसमें दाख़िल होने पर इतनी खुशी न रहे। आइए, नमाज़ अदा कर लें। इसके बाद कुछ आराम फ़रमा लीजिए। फिर दम मारने की फ़ुरसत न मिलेगी।
ज़ालिम गर्दनज़दनी है, और जो ज़ुल्म बर्दाश्त करे, वह बेग़ैरत है।
पूरा अंश दिखाएँ
ज़ियाद---अगर आप समझते हैं कि मैं ज़ालिम हूँ, तो बेशक, मुझे तीर का निशाना बनाइए, पत्थरों से मारिए, क़त्ल कीजिए, हाजिर हूँ।
ज़ालिम गर्दनज़दनी है, और जो ज़ुल्म बर्दाश्त करे, वह बेग़ैरत है।
मुझे गुरूर है कि आपमें ग़ैरत है, जोश है।
ख़ामोशी नीम रज़ा है।
पूरा अंश दिखाएँ
मु॰---
ख़ामोशी नीम रज़ा है।
आप कहते है कि यह कैफ़ियत उन्हें लिख दी जाय।
मुरौवत इसे कभी क़बूल नहीं करती कि अपनी पनाह में अानेवाले आदमी को दुश्मन के हवाले किया जायं।
पूरा अंश दिखाएँ
हानी―या अमीर, अगर आप मेरे जिस्म के टुकड़े-टुकड़े कर डालें, और उन टुकड़ों को आग में जला डाले तो भी मैं मुस्लिम को आपके हवाले न करूँगा।
मुरौवत इसे कभी क़बूल नहीं करती कि अपनी पनाह में अानेवाले आदमी को दुश्मन के हवाले किया जायं।
यह शराफ़त के खिलाफ़ है। अरब की आन के ख़िलाफ़ है। अगर मैं ऐसा करूँ, तो अपनी ही निगाह में गिर जाऊँगा। मेरे मुँह पर हमेशा के लिए स्याही का दाग़ लग जायगा। और, आनेवाली नस्लें मेरे नाम पर लानत करेंगी।
शहादत वह अाला-से-अाला रुतबा है, जो खुदा इन्सान को दे सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… है, जो तक़दीर में था, और जिसकी मुझे ख़बर थी। लेकिन दुनिया में रहकर इन्साफ़, इज़्ज़त और ईमान के लिए प्राण देना हरएक सच्चे मुसलमान का फ़र्ज़ है। ख़ुदा नबियों के हाथों हिदायत के बीज बोता है, और शहीदों के खून से उसे सींचता है।
शहादत वह अाला-से-अाला रुतबा है, जो खुदा इन्सान को दे सकता है।
मुझे अफ़सोस सिर्फ़ यह है, कि जो बात एक दिन पहले होनी चाहिए थी, वह अाज दो ख़ुदा के बंदों का खून बहाने के बाद हो रही है।
हैवानी ताकत कोई हक़ नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
… किये थे। बेगुनाहों को सजाएँ दीं, जुरमाने के हीले से उनकी दौलत लूटी, अमन रखने के हीले से उनके सरदारों को क़त्ल किया। ऐसे ज़ालिम हाकिम का, चाहे वह किसी हक़ के बिना पर हुकूमत करता हो, हुकूमत करने का कोई हक़ नहीं रहता, क्योंकि
हैवानी ताकत कोई हक़ नहीं है।
ऐसी हुकूमत को मिटाना हर सच्चे आदमी का फ़र्ज़ है। और, जो इस फ़र्ज़ से खौफ़ या लालच के कारण मुँह मोड़ता है, वह इन्सान और खुदा, दोनो ही की निगाहों में गुनहगार है। मैंने अपने मक़दूर-भर रियाया को तेरे पंजे से छुड़ाने की कोशिश …
तीसरा अंक
इन्सान की गफ़लत सब जगह एक-सी होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… की तरफ चले जायँ, तो वहाँ आपको काफ़ी मदद मिलेगी। मैंने सुना है, सुलेमान और मुख़तार वहाँ आपकी मदद के लिए फ़ौज जमा कर रहे हैं। हुसैन--–हुर, जिस लालच ने कूफ़ा के रईसों को मुझसे फेर दिया, क्या वह यमन में अपना असर न दिखाएगा?
इन्सान की गफ़लत सब जगह एक-सी होती है।
मेरे लिए कूफ़ा के सिवा दूसरा रास्ता नहीं है। अगर तुम न जाने दोगे, तो ज़बर्दस्ती जाऊँगा। यह जानता हूँ कि वहीं मुझे शहादत नसीब होगी। इसकी खबर मुझे नाना की ज़बान मुबारक से मिल चुकी है। क्या खौफ़ से शहादत के रुतबे को छोड़ …
हमारी नजात जमाने से भागने में नहीं, उसका मुक़ाबला करने में है।
पूरा अंश दिखाएँ
है अन्दर बैठे रहने में अाराम-ही-अाराम है। पर अब मालूम हुआ कि सैयाद के हाथ घोंसले के अन्दर भी पहुँच जाते हैं।
हमारी नजात जमाने से भागने में नहीं, उसका मुक़ाबला करने में है।
तुम्हारी सोहबत ने, मुल्क की हालत ने, क़ौम के रईसों और अमीरों की पस्ती ने, मुझ पर रोशन कर दिया कि यहाँ इतमीनान के मानी ईमान-फ़रोशी और आफ़ियत के मानी हककुशी हैं। ईमान और हक़ की हिफ़ाजत असली आफ़ियत और इतमीनान है। शायर ने खूब …
ईमान और हक़ की हिफ़ाजत असली आफ़ियत और इतमीनान है।
पूरा अंश दिखाएँ
… हैं। हमारी नजात जमाने से भागने में नहीं, उसका मुक़ाबला करने में है। तुम्हारी सोहबत ने, मुल्क की हालत ने, क़ौम के रईसों और अमीरों की पस्ती ने, मुझ पर रोशन कर दिया कि यहाँ इतमीनान के मानी ईमान-फ़रोशी और आफ़ियत के मानी हककुशी हैं।
ईमान और हक़ की हिफ़ाजत असली आफ़ियत और इतमीनान है।
शायर ने खूब कहा है---
चौथा अंक
शेर पिंजरे में भी हो, तो भी उससे डरना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
… है कि हबीब, जहीर, अब्दुल्लाह वग़ैरह छिपकर हुसैन के लश्कर में दाखिल हो गये हैं। इसकी रोक-थाम न की गयी, तो बाग़ी शेर हो जायँगे। हुसैन के साथ आदमी थोड़े हैं, पर मुझे ताज्जुब न होगा, अगर यहाँ आते-आते उसके साथ आधा शहर हो जाय।
शेर पिंजरे में भी हो, तो भी उससे डरना चाहिए।
रसूल का नाती फ़ौज का मुहताज नहीं रह सकता। कहो, तुमने क्या फ़ैसला किया? मैं अब ज्यादा इन्तज़ार नहीं कर सकता।
दुनिया में कोई खुशी बग़ैर तकलीफ़ के नहीं हासिल होती।
पूरा अंश दिखाएँ
ज़ियाद---साद,
दुनिया में कोई खुशी बग़ैर तकलीफ़ के नहीं हासिल होती।
शहद के साथ मक्खी के डंक का ज़हर भी है। तुम शहद का मज़ा उठाना चाहते हो, मगर डंक की तकलीफ़ नहीं उठाना चाहते। बिला मौत की तकलीफ़ उठाये जन्नत में जाना चाहते हो। तुम्हें मजबूर नहीं करता। इस इनाम पर हुसैन से जंग करने …
अक़्लमंद आदमी उधार के लिए नक़द को नहीं छोड़ता।
पूरा अंश दिखाएँ
शिमर---साद, तुम समझते हो, हम अपनी मरज़ी के मुख्तार हैं, यक़ीदा बातिल है। सब-के-सब हुक्म के बन्दे हैं। उसकी मरज़ी के बग़ैर हम अपनी उँगली को भी नहीं हिला सकते। सबाब और अज़ाब का यहाँ सवाल ही नहीं रहता।
अक़्लमंद आदमी उधार के लिए नक़द को नहीं छोड़ता।
ताखीर मत करो, वरना फिर हाथ मलागे।
हुसैन दग़ा करनेवालों में नहीं, दग़ा का शिकार होनेवालों में हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
साद---( दिल में ) ख़ुदा तुझसे समझे ज़ालिम! तू ज़ियाद से भी दो अंगुल बढ़ा हुआ है। शायद मेरा यह क़यास ग़लत नहीं है कि तू ही ज़ियाद को यहाँ के हालात की इत्तिला देता है। हुसैन दग़ा करेंगे!
हुसैन दग़ा करनेवालों में नहीं, दग़ा का शिकार होनेवालों में हैं।
[ उठकर अन्दर चला जाता है। ]
कोई इन्सान आज तक वह काम करने पर मजबूर नहीं हुआ, जो उसे पसन्द न आया हो।
पूरा अंश दिखाएँ
हुसैन--–साद,
कोई इन्सान आज तक वह काम करने पर मजबूर नहीं हुआ, जो उसे पसन्द न आया हो।
तुमको यकीन है कि मेरे क़त्ल के सिले में तुम्हारी जागीर बढ़ेगी, 'रै' की हुकूमत हाथ आयेगी, दौलत हासिल होगी। लेकिन साद, हराम की दौलत ने बहुत दिनों तक किसी के साथ दोस्ती नहीं की, और न वह तुम्हारे लिए अपनी पुरानी आदत छोड़ेगी। हविस …
लेकिन साद, हराम की दौलत ने बहुत दिनों तक किसी के साथ दोस्ती नहीं की, और न वह तुम्हारे लिए अपनी पुरानी आदत छोड़ेगी।
पूरा अंश दिखाएँ
हुसैन--–साद, कोई इन्सान आज तक वह काम करने पर मजबूर नहीं हुआ, जो उसे पसन्द न आया हो। तुमको यकीन है कि मेरे क़त्ल के सिले में तुम्हारी जागीर बढ़ेगी, 'रै' की हुकूमत हाथ आयेगी, दौलत हासिल होगी।
लेकिन साद, हराम की दौलत ने बहुत दिनों तक किसी के साथ दोस्ती नहीं की, और न वह तुम्हारे लिए अपनी पुरानी आदत छोड़ेगी।
हविस को छोड़ो, और मुझे अपने घर जाने दो।
जो आदमी अपनी आँखों से जुल्म होते देखकर ज़ालिम का हाथ नहीं रोकता, वह भी खुदा की निगाहों में ज़ालिम का शरीक है।
पूरा अंश दिखाएँ
… भी यही दिली तमन्ना है कि हम किसी अाफ़ियत के गोशे में बैठकर ज़िन्दगी की बहार लूटें। पर ज़ालिम की यह बेदर्दी देखकर खून मे जोश आ जाता है, और दिल बेअख्तियार यही चाहता है कि चलकर हज़रत हुसैन की हिमायत में शहीद हो जाऊँ।
जो आदमी अपनी आँखों से जुल्म होते देखकर ज़ालिम का हाथ नहीं रोकता, वह भी खुदा की निगाहों में ज़ालिम का शरीक है।
नसीमा---मैं अपनी आँखें तुम पर सदक़े करूँ, मुझे अजाब व सबाब के मुख़मसों में मत डालो। सोचो, क्या यह सितम नहीं है कि हमारी ज़िन्दगी की बहार इतनी जल्द रुखसत हो जाय?
हक़ पर जान देना भी उतना आसान नहीं है, जितना लोग ख़याल करते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
वहब---( स्वगत ) आह!
हक़ पर जान देना भी उतना आसान नहीं है, जितना लोग ख़याल करते हैं।
( प्रकट ) अम्मा, यही मेरा भी इरादा है, लेकिन नसीमा के आँसुओं की याद मुझे खींच लायी।
मुहब्बत दुनिया की सबसे मज़बूत बेड़ी है, सबसे सख़्त ज़ंजीर।
पूरा अंश दिखाएँ
नसीमा, तुम्हें आखिरी बार देखने की तमन्ना मैदान से खींच लायी। सनम का पुजारी सनम ही पर क़ुर्बान हो सकता है, दीन और ईमान, हक़ और इन्साफ़, ये सब उसकी नज़रों में खिलौने की तरह लगते हैं।
मुहब्बत दुनिया की सबसे मज़बूत बेड़ी है, सबसे सख़्त ज़ंजीर।
( चौंककर ) कोई पहलवान मैदान में आकर ललकार रहा है। हाय! लानत हो उन पर, जो हक़ को पामाल करके हज़ारों को नामुराद मरने पर मजबूर करते हैं। नसीमा, हमेशा के लिए रुख़सत!
पानी इतना महँगा कभी न बिका होगा।
पूरा अंश दिखाएँ
अब्बास---इतना आसान न समझा। एक-एक बूँद पानी के लिए एक-एक सिर देना पड़ेगा।
पानी इतना महँगा कभी न बिका होगा।
[ अब्बास तलवार खींचकर। दुश्मनों पर झपट पड़ते हैं, और उनके घेरे से निकाल जाने की कोशिश करते हैं। शिमर दौड़ा हुआ आता है। ]
तनी हुई तलवार मसालहत की ज़बान बन्द कर देती है।
पूरा अंश दिखाएँ
साद---ठहरो-ठहरो! दुश्मन को दोस्त बना लेने में जितना फ़ायदा है, उतना कत्ल करने में नहीं। अब्बास, मैं आपसे कुछ अर्ज़ करना चाहता हूँ। एक दम के लिए तलवार रोक दीजिए।
तनी हुई तलवार मसालहत की ज़बान बन्द कर देती है।
अब्बास---मसालहत की गुफ़्तगू अगर करनी है, तो हज़रत हुसैन के पास क्यों नहीं जाते। हालाँकि अब वह कुछ न सुनेंगे। दो भाँजे, दो भतीजे मारे जा चुके, कितने ही अहबाब शहीद हो चुके, वह खुद ज़िन्दगी से बेज़ार हैं, मरने पर कमर बाँध चुके हैं।
कर्बला मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।