गल्प समुच्चय की पंक्तियाँ
गल्प समुच्चय (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
42 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
विस्मृति भी बड़े काम की चीज़ है। यह न होती, तो मनुष्य का जीवन बहुत बुरा हो जाता।
पूरा अंश दिखाएँ
उसी दिन शाम को रोगिणी इस संसार से चल बसी।
विस्मृति भी बड़े काम की चीज़ है। यह न होती, तो मनुष्य का जीवन बहुत बुरा हो जाता।
जन्म से लेकर आज तक हमको जिन-जिन दुःखों, क्लेशों ओर सङ्कटों का सामना करना पड़ा है,वे सब-के-सब यदि हर समय हमारी आँखों के सामने खड़े रहते,तो हमारा जीवन भयानक हो जाता। अकेली विस्मृति ही उनसे हमारी रक्षा करती है।
मनुष्य सब कुछ सह लेता है; पर अपमान नहीं सह सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
… बातें होने लगती हैं। पालू लाख अनपढ़ था, परन्तु मूर्ख नहीं था कि इन बातों का अर्थ न समझता। पर स्वभाव का बेपरवा था, हँसकर टाल देता। होते-होते नौबत यहाँ तक पहुँची, कि भाई-भावजें बात-बात में ताने मारने और घृणा की दृष्टि से देखने लगीं।
मनुष्य सब कुछ सह लेता है; पर अपमान नहीं सह सकता।
पालू भी बार-बार के अपमान को देखकर चुप न रह सका। एक दिन पिता के सामने जाकर बोला-"यह क्या रोज-रोज़ ऐसा ही होता रहेगा?"
संसार की आँखों में तुम बदल जाओ; परन्तु मेरी आँखों में तुम सदा वैसे ही सुन्दर, वैसे ही मनोहर हो।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं बैठी थी, खड़ी हो गई और चिल्लाकर बोली––"परन्तु मेरी आँखों में जो तुम्हारी सूरतें समा चुकी हैं, उन्हें कौन बदल सकता है।
संसार की आँखों में तुम बदल जाओ; परन्तु मेरी आँखों में तुम सदा वैसे ही सुन्दर, वैसे ही मनोहर हो।
मैं सोचती थी, परमात्मा ने दूसरी बार मेरी आँखें छीन कर मुझ पर अन्याय किया है; परन्तु आज मालूम हुआ कि इस अन्याय के परदे में उसकी अपार दया छिपी थी।"
यह वह अहिंसा न थी, जिस पर देवगण प्रसन्न होते हैं यह वह कायरपन था, जिस पर बड़े-से-बड़े कायर भी आँसू बहाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… और सेना उन्हें किसी अज्ञात स्थान को लिये जा रही थी। शहर में न कोई हलचल थी, न मार-काट। एक बूंद भी खून नहीं गिरा था। आजतक किमी स्वाधीन देश के राजा की पराजय इतनी शान्ति से, इस तरह खून बहे बिना, न हुई होगी।
यह वह अहिंसा न थी, जिस पर देवगण प्रसन्न होते हैं यह वह कायरपन था, जिस पर बड़े-से-बड़े कायर भी आँसू बहाते हैं।
अवध के विशाल देश का नवाब बन्दी बना चला जाता था, और लखनऊ ऐश की नीद में मस्त था। यह राजनीतिक अधःपतन की चरम सीमा थी।
अब महादेव को ज्ञात हुआ कि संसार में कितना धर्म, कितना सद्व्यवहार है। अब उसे मालूम हुआ कि संसार बुरों के लिये बुरा है; पर अच्छों के लिये अच्छा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… से नींद न आती। अब वह कोई काम न करता। शराब का चसका भी छूटा। साधु-अभ्यागत जो द्वार पर आ जाते, उनका यथायोग्य सत्कार करता। दूर-दूर उसका सुयश फैल गया। यहाँ तक कि महीना पूरा हो गया और एक आदमी भी हिसाब चुकाने न आया।
अब महादेव को ज्ञात हुआ कि संसार में कितना धर्म, कितना सद्व्यवहार है। अब उसे मालूम हुआ कि संसार बुरों के लिये बुरा है; पर अच्छों के लिये अच्छा है।
इस घटना को हुए ५० वर्ष बीत चुके हैं। आप बेंदो जाइये, तो दूर ही से एक सुनहला कलश दिखाई देता है। यह ठाकुरद्वारे का कलश है। उसमें मिला हुआ एक पक्का तालाब है, जिसमें खूब कमल खिले रहते हैं। उसकी मछलियाँ कोई नहीं पकड़ता। …
उनका उसके शरीर पर अधिकार अवश्य था; किन्तु उसका स्वतन्त्र हृदय और उसमें बहता हुआ प्रेम का निर्मल स्रोत अब दूसरे का हो चुका था।
पूरा अंश दिखाएँ
किन्तु वे जितना प्रेम करने का प्रयत्न करते, उमा उनसे उतना ही दूर भागती। उसे उनसे डर-सा लगता था—उनसे मिलने में अधिक वेदना होती थी। अब वह उन्हें अपना शुद्ध विमल प्रेम नहीं दे सकती थी।
उनका उसके शरीर पर अधिकार अवश्य था; किन्तु उसका स्वतन्त्र हृदय और उसमें बहता हुआ प्रेम का निर्मल स्रोत अब दूसरे का हो चुका था।
वह बिहारी की ओर से जितना खिंचती, रतन की ओर उतना ही बढ़ती। बिहारी देख रहे थे कि वह उनकी ओर से उदासीन हो रही है; परन्तु उनकी समझ में कोई कारण न आता था।
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
(१) अनाथ-बालिका
विस्मृति भी बड़े काम की चीज़ है। यह न होती, तो मनुष्य का जीवन बहुत बुरा हो जाता।
पूरा अंश दिखाएँ
उसी दिन शाम को रोगिणी इस संसार से चल बसी।
विस्मृति भी बड़े काम की चीज़ है। यह न होती, तो मनुष्य का जीवन बहुत बुरा हो जाता।
जन्म से लेकर आज तक हमको जिन-जिन दुःखों, क्लेशों ओर सङ्कटों का सामना करना पड़ा है,वे सब-के-सब यदि हर समय हमारी आँखों के सामने खड़े रहते,तो हमारा जीवन भयानक हो जाता। अकेली विस्मृति ही उनसे हमारी रक्षा करती है।
आन को रक्खा जान गंवा कर
पूरा अंश दिखाएँ
… मन से ही पूछना चाहिये। मेरे शरीर पर कुछ आभूषण थे। उन्हीं के सहारे मैं कई सौ मील की यात्रा करके यहाँ आई और एक साधारण-सा मकान लेकर रहने लगी। मैंने जीवनभर प्रतिष्ठा के साथ अपना और अपनी प्यारी बेटी का पेट पाला। मैंने '
आन को रक्खा जान गंवा कर
' बस मेरा यही रहस्य है। अब यदि आप भेरा पूरा परिचय प्राप्त करना चाहें, तो दूसरे लिफाफे को खोलिए। उसमें आपको मेरे जेठ का लिखा हुआ एक रजिस्टर्ड इक़रारनामा मिलेगा। उसमें उन्होंने मेरे पति की सम्पत्ति को मेरी सम्पत्ति से अलग, अर्थात विभक्त बताया …
(२) स्वामीजी
लोग कुछ दिनों के लिए गृहस्थ बनना छोड़ दें, तो कुछ लाभ होने की सम्भावना है।
पूरा अंश दिखाएँ
… उनकी सरलता पर मुग्ध होकर खुले दिल से बातें कर रहे थे। हमारे साथी रामप्रसाद उर्फ मौजीराम ने कहा—"महाराज, अब तो कुछ दिनों के लिए लोगों को चाहिये कि साधु बनना बन्द कर दें। साधुओं की संख्या दिन-दिन बढ़ती जाती है।" स्वामीजी ने हँस-कर कहा—"
लोग कुछ दिनों के लिए गृहस्थ बनना छोड़ दें, तो कुछ लाभ होने की सम्भावना है।
मनुष्य-संख्या बेतरह बढ़ रही है। गृहस्थ न बनने से ही मनुष्यों की बढ़ती में कमी हो जायगी।"
(१) संन्यासी
मनुष्य सब कुछ सह लेता है; पर अपमान नहीं सह सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
… बातें होने लगती हैं। पालू लाख अनपढ़ था, परन्तु मूर्ख नहीं था कि इन बातों का अर्थ न समझता। पर स्वभाव का बेपरवा था, हँसकर टाल देता। होते-होते नौबत यहाँ तक पहुँची, कि भाई-भावजें बात-बात में ताने मारने और घृणा की दृष्टि से देखने लगीं।
मनुष्य सब कुछ सह लेता है; पर अपमान नहीं सह सकता।
पालू भी बार-बार के अपमान को देखकर चुप न रह सका। एक दिन पिता के सामने जाकर बोला-"यह क्या रोज-रोज़ ऐसा ही होता रहेगा?"
जब मनुष्य को क्रोध आता है, तो सबसे पहले जीभ बेकाबू होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
"तो मैं भी तुम्हें पराँवठे न खिलाता रहूँगा। कल से किनारा करो।"
जब मनुष्य को क्रोध आता है, तो सबसे पहले जीभ बेकाबू होती है।
पालू ने भी उचित-अनुचित का विचार न किया और अकड़कर उत्तर दिया-"मैं इसी से खाऊँगा और देखूँगा कि मुझे चौके से कौन उठा देता है?"
जल नाचे की ओर बहता है।
पूरा अंश दिखाएँ
पर यह बातें भोलानाथ के सामने कहने का उन्हें साहस न होता था। हाँ, उसका क्रोध बेचारे सुखदयाल पर उतरता था;
जल नाचे की ओर बहता है।
परिणाम यह हुआ कि सुखदयाल सदैव उदास रहने लगा। उसका मुख-कमल मुर्झा गया। प्रेम, जीवन की धूप है, वह उसे प्राप्त न था। जब कभी भोलानाथ आता, तब उसे पितृ-प्रेम के सुख का अनुभव होने लगता था।
प्रेम, जीवन की धूप है, वह उसे प्राप्त न था।
पूरा अंश दिखाएँ
पर यह बातें भोलानाथ के सामने कहने का उन्हें साहस न होता था। हाँ, उसका क्रोध बेचारे सुखदयाल पर उतरता था; जल नाचे की ओर बहता है। परिणाम यह हुआ कि सुखदयाल सदैव उदास रहने लगा। उसका मुख-कमल मुर्झा गया।
प्रेम, जीवन की धूप है, वह उसे प्राप्त न था।
जब कभी भोलानाथ आता, तब उसे पितृ-प्रेम के सुख का अनुभव होने लगता था।
मन की शान्ति कर्तव्य के पालन से मिलती है।
पूरा अंश दिखाएँ
परन्तु यह रास्ता भी तेरे लिए उपयुक्त नहीं। तेरा पुत्र है,तू उसकी सेवा कर। तेरे मन को शान्ति प्राप्त होगी।" यह सुनते ही स्वामीजी के नेत्रों से पर्दा हट गया। जागे तो वास्तविक भेद उन पर खुल चुका था कि
मन की शान्ति कर्तव्य के पालन से मिलती है।
उन्होंने सुखदयाल को जोर से गले लगाया और उसके रूखे मुँह को चूम लिया।
(२) अँधेरी दुनिया
मैं अन्धी हूँ—मेरे कान ही मेरी आँखें हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… में उसकी आवाज़ की परवा नहीं करते थे, ठीक उसी प्रकार मरने के पश्चात् उसकी मृत्यु की परवा नहीं करेंगे। इतना ही नहीं, मैं क्रोध और दुःख, भय और आनन्द, प्रेम और दया, आश्चर्य्य और विस्मय, सब भावों को शब्द से ही पहचान लेती हूँ।
मैं अन्धी हूँ—मेरे कान ही मेरी आँखें हैं।
मैं पंजाबिन हूँ, परन्तु मेरा नाम बंगालिनों का-सा है। मैंने अपने सिवा किसी दूसरी पंजाबिन लड़की का नाम रजनी नहीं सुना। मेरे पिता उपन्यासों के बहुत शौक़ीन हैं। सुना है, दिन-रात पढ़ते रहते हैं। उन्होंने बंगला का उपन्यास 'रजनी' पढ़ा और फिर मुझे भी रजनी …
अन्धी के लिए साहस कोई बड़ी बात नहीं। लज्जा आँखों में होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
अब सोचती हूँ कि उस समय ये शब्द कैसे कह दिये थे। परन्तु
अन्धी के लिए साहस कोई बड़ी बात नहीं। लज्जा आँखों में होती है।
और वह न दूसरे को देख सकती है, न यह जान सकती है कि कोई दूसरा उसे देख रहा है। सीताराम कुछ देर चुप रहे। उनकी यह चुप्पी मेरे लिए संसार का सबसे बड़ा दण्ड था। ऐसा जान पड़ता था कि मेरे भाग्य की परीक्षा …
आशा प्रायः धोखे दिया करती है।
पूरा अंश दिखाएँ
"
आशा प्रायः धोखे दिया करती है।
"
संसार की आँखों में तुम बदल जाओ; परन्तु मेरी आँखों में तुम सदा वैसे ही सुन्दर, वैसे ही मनोहर हो।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं बैठी थी, खड़ी हो गई और चिल्लाकर बोली––"परन्तु मेरी आँखों में जो तुम्हारी सूरतें समा चुकी हैं, उन्हें कौन बदल सकता है।
संसार की आँखों में तुम बदल जाओ; परन्तु मेरी आँखों में तुम सदा वैसे ही सुन्दर, वैसे ही मनोहर हो।
मैं सोचती थी, परमात्मा ने दूसरी बार मेरी आँखें छीन कर मुझ पर अन्याय किया है; परन्तु आज मालूम हुआ कि इस अन्याय के परदे में उसकी अपार दया छिपी थी।"
इस समय मेरे अँधेरी दुनियाँ में ऐसा प्रकाश था, जो बयान नहीं किया जा सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
यह कहकर मैंने उनके गले में भुजाएँ डाल दी और उनके बालों में धीरे-धीरे अपनी अँगुलियाँ फेरने लगी।
इस समय मेरे अँधेरी दुनियाँ में ऐसा प्रकाश था, जो बयान नहीं किया जा सकता।
(३) दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी
बादशाहों की बेगम होना भी क्या बदनसीबी है!
पूरा अंश दिखाएँ
बाँदी लौट आई। बादशाह का जवाब सुनकर सलीमा धरती पर बैठ गई। उसने बाँदी को बाहर जाने का हुक्म दिया, और दरवाज़ा बन्द करके फूट-फूट कर रोई घंटों बीत गए, दिन छिपने लगा। सलीमा ने कहा––"हाय!
बादशाहों की बेगम होना भी क्या बदनसीबी है!
इन्तज़ारी करते-करते आँख फूट जाये, मिन्नतें करते-करते ज़बान घिस जाय, अदब करते-करते जिस्म टुकड़े-टुकड़े हो जाय, फिर भी इतनी-सी बात पर कि मैं जरा सो गई, उनके आने पर जाग न सकी, इतनी सजा? इतनी बेइज्ज़ती?
(१) शतरंज के खिलाड़ी
यह वह अहिंसा न थी, जिस पर देवगण प्रसन्न होते हैं यह वह कायरपन था, जिस पर बड़े-से-बड़े कायर भी आँसू बहाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… और सेना उन्हें किसी अज्ञात स्थान को लिये जा रही थी। शहर में न कोई हलचल थी, न मार-काट। एक बूंद भी खून नहीं गिरा था। आजतक किमी स्वाधीन देश के राजा की पराजय इतनी शान्ति से, इस तरह खून बहे बिना, न हुई होगी।
यह वह अहिंसा न थी, जिस पर देवगण प्रसन्न होते हैं यह वह कायरपन था, जिस पर बड़े-से-बड़े कायर भी आँसू बहाते हैं।
अवध के विशाल देश का नवाब बन्दी बना चला जाता था, और लखनऊ ऐश की नीद में मस्त था। यह राजनीतिक अधःपतन की चरम सीमा थी।
हार की चोट बुरी होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
बादशाह को लिये हुए सेना सामने से निकल गई! उनके जाते ही मिरजा ने फिर बाजी बिछा दी ।
हार की चोट बुरी होती है।
मीर ने कहा-आइये, नवाबसाहब के मातम में एक मरसिया कह डालें; लेकिन मिरजा की राज-भक्ति अपनी हार के साथ लुप्त हो चुकी थी। वह हार का बदला चुकाने के लिये अधीर हो रहे थे।
अपने बादशाह के लिए जिनकी आँखों से एक बूंद आँसू न निकला, उन्हीं दोनों प्राणियों ने शतरंज के वज़ीर की रक्षा में प्राण दे दिये।
पूरा अंश दिखाएँ
पर व्यक्तिगत वीरता का अभाव न था। दोनों ने पैतरें बदले, तलवार चमका, छपाछप की आवाज आई। दोनों जख्म खाकर गिरे, और दोनों ने वहां तड़प-तड़प कर जानें दे दी।
अपने बादशाह के लिए जिनकी आँखों से एक बूंद आँसू न निकला, उन्हीं दोनों प्राणियों ने शतरंज के वज़ीर की रक्षा में प्राण दे दिये।
अँधेरा हो चला था। बाजी बिछी हुई थी। दोनों बादशाह अपने-अपने सिंहासनों पर बैठे हुए मानो इन दोनों वीरों की मृत्यु पर रो रहे थे।
(२) कामना-तरु
पर प्रेम को हिंसा से बैर है।
पूरा अंश दिखाएँ
मगर पाँव थरथर कांप रहे थे। बरामदे के नीचे उतरने का साहस न हो सका। कहीं इसकी नींद खुल गई तो? हिंसा उनकी सहायता कर सकती थी। सिपाही की बगल में उसकी तलवार पड़ी थी;
पर प्रेम को हिंसा से बैर है।
कुँअर ने सिपाही को जगा दिया। वह चौंककर उठ बैठा। रहा सहा संशय भी उसके दिल से निकल गया। दूसरी बार जो सोया तो खर्राटे लेने लगा।
प्रेम की शक्ति अपार है।
पूरा अंश दिखाएँ
एक ही दिन में इतनी दीवार उठ गई, जितनी चार मज़दूर भी न उठा सकते थे। और कितनी सीधी, चिकनी दीवार थी कि कारीगर भी देखकर लज्जित हो जाता।
प्रेम की शक्ति अपार है।
सन्ध्या हो गई। चिड़ियों ने बसेरा लिया। वृक्षों ने भी आँखें बन्द की; मगर कुँवर को आराम कहाँ। तारों के मलिन प्रकाश में मिट्टी के रद्दे रक्खे जाते थे। हाय रे कामना! क्या तू इस बेचारे के प्राण ही लेकर छोड़ेगी?
ऐसा प्रेम कौन करेगा भाई!
पूरा अंश दिखाएँ
पर अब भी उसे कुँअर साहब के आने की आशा बनी हुई थी। आखिर एक दिन इसी वृक्ष के नीचे उसकी लाश मिली।
ऐसा प्रेम कौन करेगा भाई!
कुँअर न जाने मरे कि जिए, कभी उन्हें इस विरहिणी की याद भी आती है, कि नहीं; पर उसने तो प्रेम को ऐसा निभाया जैसा चाहिए।
(३) रानी सारन्धा
संसार एक रण-क्षेत्र है। इस मैदान में उसी सेनापति को विजय लाभ होता है, जो अवसर को पहचानता है।
पूरा अंश दिखाएँ
पर बहुत अच्छा होता कि घोड़े ने सारन्धा से भी निष्ठुर की होती। यह सुन्दर घोड़ा आगे चलकर इस राज्य-परिवार के निमित्त रत्न-जटित मृग प्रतीत हुआ।
संसार एक रण-क्षेत्र है। इस मैदान में उसी सेनापति को विजय लाभ होता है, जो अवसर को पहचानता है।
वह अवसर देखकर जितने उत्साह से आगे बढ़ता है, उतने ही उत्साह से आपत्ति के समय पर पीछे हट जाता है। वह वीर पुरुप राष्ट्र का निर्माता होता है, और इतिहास उसके नाम पर यश के फूलों की वर्षा करता है।
सारन्धा इन्हीं 'आन पर जान देनेवालों' में थी।
पूरा अंश दिखाएँ
किन्तु जब किसी वाक्य या सभा में उसका नाम ज़बान पर आ जाता है, तो श्रोता-गण एक स्वर से उसके कीर्ति-गौरव को प्रतिध्वनित कर देते हैं।
सारन्धा इन्हीं 'आन पर जान देनेवालों' में थी।
शाहज़ादा मुहीउद्दीन चम्बल के किनारे से आगरे की ओर चला, तो सौभाग्य उसके सिर पर मोर्छल हिलाता था। जब वह आगरे पहुँचा तो विजयदेवी ने उसके लिये सिंहासन सजा दिया।
रानी—नहीं उस पदार्थ के लिये, जो संसार में सबसे अधिक मूल्यवान् है।
पूरा अंश दिखाएँ
रानी—जागीर और मन्सब कोई चीज़ नहीं।
रानी—नहीं उस पदार्थ के लिये, जो संसार में सबसे अधिक मूल्यवान् है।
बादशाह—वह क्या है? रानी—अपनी आन ।
प्रेम की नाव प्रेम के सागर में डूब गई।
पूरा अंश दिखाएँ
… की ओर देखा। रानी क्षण भर अनिश्चित-रूप से खड़ी रही लेकिन संकट में हमारी निश्चयात्मक शक्ति बलवान हो जाती है। निकट था कि सिपाही लोग राजा को पकड़ लें कि सारन्धा ने दामिनी की भाँति लपक कर अपनी तलवार राजा के हृदय में चुभा दी!
प्रेम की नाव प्रेम के सागर में डूब गई।
राजा के हृदय से रुधिर की धारा निकल रही थी; पर चेहरे पर शान्ति छाई हुई थी, कैसा करुण दृश्य है!
(४) आत्माराम
मोह की इससे सुन्दर, इससे सजीव, इससे भावमय कल्पना नहीं की जा सकती।
पूरा अंश दिखाएँ
… एकत्र होकर चिल्लाने और तालियाँ बजाने लगे, ऊपर से कौवों ने काँव-काँव की रट लगाई। तोता उड़ा और गांँव से बाहर निकलकर एक पेड़ पर जा बैठा। महादेव खाली पिंजरा लिये उसके पीछे दौड़ा, हाँ दौड़ा। लोगों को उसकी द्रुतगामिता पर अचंभा हो रहा था।
मोह की इससे सुन्दर, इससे सजीव, इससे भावमय कल्पना नहीं की जा सकती।
दोपहर हो गया था। किसान लोग खेतों से चले आ रहे थे, उन्हें विनोद का अच्छा अवसर मिला। महादेव को चिढ़ाने में सभी को मजा आता था, किसी ने कंकर फेंके, किसी ने तालियाँ बजाई, तोता फिर उड़ा और यहाँ से दूर आम के बाग …
बुड्ढा अगर मूर्तिमान मोह था; तो तोता मूर्तिंमती माया।
पूरा अंश दिखाएँ
साँझ पक यही हाल रहा। तोता कभी इस डाल पर जाता,कभी उस डाल पर। कभी पिंजरे पर आ बैठता, कभी पिंजरे के द्वार पर बैठ अपने दाना-पानी की प्यालियों को देखता, फिर उड़ जाता।
बुड्ढा अगर मूर्तिमान मोह था; तो तोता मूर्तिंमती माया।
यहाँ तक कि शाम हो गई, माया और मोह का यह संग्राम अंधकार में विलीन ही गया।
अब महादेव को ज्ञात हुआ कि संसार में कितना धर्म, कितना सद्व्यवहार है। अब उसे मालूम हुआ कि संसार बुरों के लिये बुरा है; पर अच्छों के लिये अच्छा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… से नींद न आती। अब वह कोई काम न करता। शराब का चसका भी छूटा। साधु-अभ्यागत जो द्वार पर आ जाते, उनका यथायोग्य सत्कार करता। दूर-दूर उसका सुयश फैल गया। यहाँ तक कि महीना पूरा हो गया और एक आदमी भी हिसाब चुकाने न आया।
अब महादेव को ज्ञात हुआ कि संसार में कितना धर्म, कितना सद्व्यवहार है। अब उसे मालूम हुआ कि संसार बुरों के लिये बुरा है; पर अच्छों के लिये अच्छा है।
इस घटना को हुए ५० वर्ष बीत चुके हैं। आप बेंदो जाइये, तो दूर ही से एक सुनहला कलश दिखाई देता है। यह ठाकुरद्वारे का कलश है। उसमें मिला हुआ एक पक्का तालाब है, जिसमें खूब कमल खिले रहते हैं। उसकी मछलियाँ कोई नहीं पकड़ता। …
कमलावती
सुलतान को मैंने अपनी देह बेच दी; पर अपने विवेक को नहीं बेचा है।
पूरा अंश दिखाएँ
जमाल—रुस्तम, स्वाधीन अफ़ग़ानिस्थान मेरी जन्म-भूमि है और मैं एक स्वाधीन नराधिप के क्रोड़ में आजन्म परिपालित हुआ हूँ। वह स्वाधीनता मैं नहीं छोड़ सकता।
सुलतान को मैंने अपनी देह बेच दी; पर अपने विवेक को नहीं बेचा है।
इस देह पर सुलतान का पूरा अधिकार है; पर मेरा विवेक स्वाधीन है। उस पर सुलतान का कोई अधिकार नहीं है। सुलतान चाहें, तो अभी मैं उनके लिये प्राण दे दूँ और वे इस प्राण-विहीन देह को लेकर कुत्तों के सामने डाल दे;
ताई
नाम संतान से नहीं चलता। नाम अपनी सुकृति से चलना है।
पूरा अंश दिखाएँ
बाबू साहब हँसकर बोले——अरे तुम भी कहाँ कि पोच बातें लाईं।
नाम संतान से नहीं चलता। नाम अपनी सुकृति से चलना है।
तुलसीदास को देश का बच्चा-बच्चा जानता है। सूरदास को मरे कितने दिन हो चुके? इसी प्रकार जितने महात्मा हो गये हैं, उन सबका नाम क्या उनकी संतान ही की बदौलत चल रहा है?
ममत्व से प्रेम उत्पन्न होता है, और प्रेम से ममत्व।
पूरा अंश दिखाएँ
… है कि मनुष्य पराई चीज़ से प्रेम करने लगता है। ऐसी दशा में भी जब तक मनुष्य उस वस्तु को अपनी बनाकर नहीं छोड़ता, अथवा अपने हृदय में यह विचार नहीं दृढ़ कर लेता कि यह वस्तु मेरी है, तब तक उसे सन्तोष नहीं होता।
ममत्व से प्रेम उत्पन्न होता है, और प्रेम से ममत्व।
इन दोनों का साथ चोली-दामन का-सा होता है। ये कभी पृथक् नहीं किये जा सकते।
तूती-मैना
सौन्दर्य में बड़ी विलक्षण विद्युत-शक्ति है!
पूरा अंश दिखाएँ
तुच्छ आतिथ्य स्वीकार करो।
सौन्दर्य में बड़ी विलक्षण विद्युत-शक्ति है!
जिसके सामने दासगण सदैव हाथ बाँधे खड़े-खड़े मुँह जोहते रहते हैं, जो प्रचुर प्रजामण्डली का भावी शास्ता है, उस समर्थशाली नृपनन्दन को भी क्षणमात्र में सौन्दर्य ने कैङ्कर्य्य सिखा दिया!
सोने के पींजरे में सोने की चिड़िया बन्द हो गई!
पूरा अंश दिखाएँ
… और प्रशस्तोन्नत ललाट-सभी अवयव मनोहर थे। मोतियों से गुंथी सोने की गोल-गोल बालियाँ कानों में पड़ी थीं। कानों तक फैले हुए नेत्र यों सोहते थे, मानों मुक्ता-फल उगलती हुई सीपियों के मुख चलित-पत्र-युक्त पद्म चुम्बन कर रहे हों। तूती के योग्य ही सुवर्ण-घटित-प्रेम-पञ्जर मिल गया!
सोने के पींजरे में सोने की चिड़िया बन्द हो गई!
वन के तोते जब पींजरों में बन्द होकर जन-समुदाय में आते हैं, तब पाण्डित्य प्राप्त कर अपना जीवन आदर्श बना लेते हैं। सुन्दर सरोवरों में चाहे कितना ही सुन्दर सरोज क्यों न खिले;
मुस्कान
सेवा और साधना-दोनों सहोदरा हैं और उनकी जननी है पुण्य-प्रवृत्ति।
पूरा अंश दिखाएँ
… था कि इस वैधव्य के दुःखमय जीवन की पवित्र एवं अवाध मृदुल गति से व्यतीत करने का एक मात्र उपाय निःस्वार्थ सेवामयी साधना है। गुणसुन्दरी सदा, निर्विकार हृदय से, निस्वार्थ बुद्धि से एवं निष्काम कामना से इसी साधना के अनुष्टान में तन्मयी होकर रत रहती।
सेवा और साधना-दोनों सहोदरा हैं और उनकी जननी है पुण्य-प्रवृत्ति।
श्रावण-शुक्ला-त्रयोदशी के प्रातःकाल शुभ ब्राह्म-मुहूर्त में सुशीला ने पुत्र-रत्न प्रसव किया। सत्येन्द्र एवं सुशीला के आनन्द की बात जाने दीजिये, उनके सारा घर-का-घर आनन्द की मन्दाकिनी से साबित होने लगा। गुणसुन्दरी अपनी माता के घर ही से एक सुवर्ण की कण्ठमाला बनवा लाई थी जिसमें …
यह एकान्त सत्य है, कि रूपवती रमणी की मधुर मन्द मुस्कान बड़े-बड़े ज्ञानी और पण्डितों को भी परम मूर्खों की भांति उद्भ्रान्ति की गम्भीर अन्धकारमयी गुफा में गिरा देती है।
पूरा अंश दिखाएँ
सत्येन्द्र को उस रात में क्षणभर के लिये भी नींद नहीं आई। उन्हें ऐसा प्रतीत हुआ, कि मानो उनके हृदय में, उनकी बुद्धि में, उनकी आँखों में, उनकी विवेक-दृष्टि में, वह मधुर मन्द मुस्कान सजीव स्थिर दामिनी की भाँति प्रवेश कर गई।
यह एकान्त सत्य है, कि रूपवती रमणी की मधुर मन्द मुस्कान बड़े-बड़े ज्ञानी और पण्डितों को भी परम मूर्खों की भांति उद्भ्रान्ति की गम्भीर अन्धकारमयी गुफा में गिरा देती है।
धीरे-धीरे ब्राह्म-मुहूर्त आ पहुँचा। मन्द-मन्द शीतल समीर प्रवाहित होने लगी। नक्षत्रावली रात्रि-भर के विहार के उपरान्त परिश्रान्त होकर अपने-अपने प्रासाद में प्रवेश करने लगी। सत्येन्द्र भी अपने कमरे से निकलकर गृह-संलग्न उद्यान में जाकर घूमने लगे। उस समय उद्यान में अनेक प्रकार के प्रस्फुटित पुष्पों …
मानसिक ग्रन्थि का तारतम्य कुछ ऐसा विलक्षण होता है कि उसको जितना ही सुलझाया जाय, वह उतना ही और उलझता जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
इतना कहकर गुणसुन्दरी शीघ्रता-पूर्वक वहाँ से चली गई। सत्येन्द्र और भी उलझन में पड़ गये। गये मुस्कान की परिभाषा करने और रास्ते में दूसरी ही शंका उठ खड़ी हुई।
मानसिक ग्रन्थि का तारतम्य कुछ ऐसा विलक्षण होता है कि उसको जितना ही सुलझाया जाय, वह उतना ही और उलझता जाता है।
इसका सबसे उत्तम उपाय है—अग्नि-संस्कार। पर उसका अनुष्टान उतना ही कठिन है, जितनी की सायुज्य मुक्ति की साधना।
आध्यात्मिक मूर्छा का नाम मोह है।
पूरा अंश दिखाएँ
… मोहावरण, जो लालसा ने उनकी विशुद्ध विश्व-दृष्टि के सम्मुख डाल दिया था, हट गया। उन्होंने आत्म-प्रकाश में देखा कि वह उनका आचरण कितना नीच, कितना हेय एवं कितना कुत्सित है। आत्मग्लानि की प्रबल अग्नि धधक उठी और उनका सारा हृदय उसमें धक-धक करके जलने लगा।
आध्यात्मिक मूर्छा का नाम मोह है।
लगभग २० मिनट के उपरान्त सुशीला ने अपने नव-जात शिशु को गोद में लिये प्रवेश किया। आते ही उसने शिशु को सत्येन्द्र की गोद में दिया और आप पास ही पड़ी हुई कुर्सी पर बैठ गई। सत्येन्द्र ने शिशु को गोद में ले तो लिया;
सती का सहज-सुन्दर स्नेह सुर-सरिता की स्वच्छ धारा से भी अधिक विमल, शीतल एवं पवित्र है।
पूरा अंश दिखाएँ
सत्येन्द्र भी इस बार मुस्करा दिये।
सती का सहज-सुन्दर स्नेह सुर-सरिता की स्वच्छ धारा से भी अधिक विमल, शीतल एवं पवित्र है।
सुशीला की विमल आमोद-लहरी के शीतल प्रवाह ने सत्येन्द्र के हृदय की वेदना एवं ग्लानि को अधिकांश में प्रशमित कर दिया था;
उमा
पश्चात्ताप में उदारता होती है। उदारता में आलोचना-शक्ति नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
अतएव रतन यदि कुछ कहना भी चाहता,तो वह उसकी बात काट देतो, या सुनती भी तो बे-मन। लेकिन अब उसे पहले की बातों पर पछतावा होता था।
पश्चात्ताप में उदारता होती है। उदारता में आलोचना-शक्ति नहीं होती।
उदारता नदी की बाढ़ है, जो हर चीज़ हृदय में छिपा लेती है। उदारता के आवेग में हम दूसरों में उन गुणों का अनुमान करने लगते हैं, जिनके विद्यमान होने, या न होने का हमें निश्चय नहीं होता। उमा को रतन अब देव तुल्य दिखाई …
उदारता नदी की बाढ़ है, जो हर चीज़ हृदय में छिपा लेती है।
पूरा अंश दिखाएँ
अतएव रतन यदि कुछ कहना भी चाहता,तो वह उसकी बात काट देतो, या सुनती भी तो बे-मन। लेकिन अब उसे पहले की बातों पर पछतावा होता था। पश्चात्ताप में उदारता होती है। उदारता में आलोचना-शक्ति नहीं होती।
उदारता नदी की बाढ़ है, जो हर चीज़ हृदय में छिपा लेती है।
उदारता के आवेग में हम दूसरों में उन गुणों का अनुमान करने लगते हैं, जिनके विद्यमान होने, या न होने का हमें निश्चय नहीं होता। उमा को रतन अब देव तुल्य दिखाई देते थे। वह सोचती—कैसा आदर्श जीवन है, कैसा मनोविराग!
आकर्षण में स्थिरता नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन खज़ाना हाथ लगते ही बिहारी का मन भी बदल गया, जैसे बोतल सामने देखते ही तौबा किये हुए शराबी की तबीयत बदल जाती है। सुधार की प्रेरक आन्तरिक ग्लानि न थी, धनाभाव था। सौन्दर्य का बाज़ार फिर अपनी ओर खींचने लगा।
आकर्षण में स्थिरता नहीं होती।
किसी वस्तु का आकर्षण उसकी नवीनता होती है। निरन्तर का सहयोग आकर्षण का घातक है। बालक को अपना खिलौना तभी तक प्रिय होता है,जब तक वह नया रहता है। बिहारी पर उमा के सौन्दर्य का प्रभाव अधिक समय तक न रह सका। उसमें वे बातें …
बालक को अपना खिलौना तभी तक प्रिय होता है,जब तक वह नया रहता है।
पूरा अंश दिखाएँ
आकर्षण में स्थिरता नहीं होती। किसी वस्तु का आकर्षण उसकी नवीनता होती है। निरन्तर का सहयोग आकर्षण का घातक है।
बालक को अपना खिलौना तभी तक प्रिय होता है,जब तक वह नया रहता है।
बिहारी पर उमा के सौन्दर्य का प्रभाव अधिक समय तक न रह सका। उसमें वे बातें कहाँ, जो बाजारू औरतों में होती हैं—न वह हाव-भाव, न वह कटाक्ष, न वे चुहलें, न वे रसीली बातें और फिर हृदयहीन, स्वार्थ-रत भौंरा एक ही फूल का होकर …
उनका उसके शरीर पर अधिकार अवश्य था; किन्तु उसका स्वतन्त्र हृदय और उसमें बहता हुआ प्रेम का निर्मल स्रोत अब दूसरे का हो चुका था।
पूरा अंश दिखाएँ
किन्तु वे जितना प्रेम करने का प्रयत्न करते, उमा उनसे उतना ही दूर भागती। उसे उनसे डर-सा लगता था—उनसे मिलने में अधिक वेदना होती थी। अब वह उन्हें अपना शुद्ध विमल प्रेम नहीं दे सकती थी।
उनका उसके शरीर पर अधिकार अवश्य था; किन्तु उसका स्वतन्त्र हृदय और उसमें बहता हुआ प्रेम का निर्मल स्रोत अब दूसरे का हो चुका था।
वह बिहारी की ओर से जितना खिंचती, रतन की ओर उतना ही बढ़ती। बिहारी देख रहे थे कि वह उनकी ओर से उदासीन हो रही है; परन्तु उनकी समझ में कोई कारण न आता था।
गल्प समुच्चय मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।